सोमवार, 28 मई 2018

गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारम्भ, ओआरएस पैकेट एवं जिंक टेबलेट वितरण होगी


                बाड़मेर, 28 मई। बाड़मेर जिले मंे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े की शुरूआत हुई। इस अभियान के तहत 9 जून तक पांच वर्ष से छोटे बच्चो के घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट एवं जिंक टेबलेट का वितरण किया जाएगा।
                बालोतरा जिला उप अस्पताल मंे राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने वार्ड 32 इंदिरा कालोनी एवं कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी एवं विकास अधिकारी गौरव कुमार ने गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े की शुरूआत की। इस दौरान 0-2 माह एवं 2 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को दस्त से बचाने के ओआरएस घोल एवं जिंक टेबलेट की महता के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी ने बताया कि दस्त रोग होने की स्थिति में बच्चो तब तक ओआरएस एवं तरल पदार्थ देने है जब तक दस्त बंद न हो जाए। जो बच्चा दस्त से ग्रसित है को 14 दिन तक जिंक की खुराक देनी है, दस्त बंद होने के बाद भी जारी रखनी है, दस्त रोग होने पर बच्चो को ओआरएस एवं जिंक बच्चे के इलाज के लिए सबसे सुरक्षित उपाय है। आशा समन्वयक राकेश भाटी ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को ओआरएस घोल बनाने की विधि एवं जिंक टेबलेट को लेने की खुराक के बारे में जानकारी दी। भाटी ने बताया कि आशा सहयोगिनियां 9 जून तक अपने क्षेत्र में पांच वर्ष से छोटे बच्चो के घर-घर जाकर ओआरएस पेकेट एवं जिंक टेबलेट का वितरण करेगी। जो बच्चे दस्त से ग्रसित है उनको आशा सहयोगिनियों द्वारा उच्च चिकित्सा संस्थान पर रेफर कर उपचार कराया जाएगा। इधर, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि जिले में गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं सघन मिशन इन्द्रधनुष की मोनिटरिंग भारत सरकार की टीम डॉ एस. के. सिकधर डिप्टी कमिश्नर एवं इंचार्ज परिवार कल्याण व शिशु स्वास्थ्य, डॉ विशाल कटारिया, सीनियर कन्सल्टेंट शिशु स्वास्थ्य, डॉ ज्येंदर कासार, कंसल्टेंट् एनएचएम, डॉ ज्योति सिंह कंसल्टेंट् मेटरनल हेल्थ, डॉ तरुण सिंह एवं राज्य स्तर टीम में डॉ देवेंदर सोंधी एवं पूनम श्रीवास्तव द्वारा जिले में रामसर, गागरिया, भिंडे का पार, गडरा रोड का निरीक्षण किया। टीम के साथ जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एम् सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव उपस्थित रहे।

नागरिकता शिविर की पूर्व तैयारी के लिए बैठक मंगलवार को


                बाड़मेर, 28 मई। जिले मंे निवासरत पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यांे को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए 31 मई एवं 1 जून को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली शिविर की पूर्व तैयारी के लिए समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर के कक्ष मंे मंगलवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक के दौरान शिविर मंे आवंटित कार्य व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बाजौर 31 से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 28 मई। सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रेम सिंह बाजौर 31 मई से 3 जून तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे के निवास स्थल पर पहुंचकर उनका सम्मान करने के साथ उनकी समस्याआंे का समाधान करवाएंगे।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री बाजौर 31 मई को शहीद डिप्टी कमाडेंट भंवरसिंह, सिपाही भीखाराम, हवलदार मंगलसिंह, लेनायक मोटाराम, सिपाही धनसिंह, सिपाही हेमसिंह एवं 1 जून को शहीद सिपाही नाराणाराम, सिपाही विशनसिंह, सिपाही कुम्बाराम, नायक प्रेमसिंह, सिपाही बाधाराम, सिपाही देवाराम, सिपाही मगाराम के आश्रितांे एवं परिजनांे से मिलकर उनका सम्मान करेंगे। उन्हांेने बताया कि 2 जून को शहीद सूबेदार खेताराम, सिपाही बालाराम, सिपाही मोतीपुरी, सिपाही स्वरूपसिंह, सिपाही मगाराम, सिपाही नारायणराम, सिपाही दीपाराम एवं 3 जून को सिपाही धर्माराम शौर्यचक्र, सिपाही मूलाराम, सिपाही दुर्जनसिंह, लांस नायक पहाड़सिंह, हवलदार नाथूसिंह, सिपाही उगमसिंह के आश्रितांे एवं परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करंेगे। इस दौरान शहीदांे के परिजनांे की समस्याआंे का जिला एवं राज्य सरकार स्तर पर समाधान करवाया जाएगा।

पंचायतीराज उप चुनाव के लिए लोक सूचना जारी


                बाड़मेर, 28 मई। पंचायतीराज के रिक्त पदांे पर उप चुनाव के लिए सोमवार को लोक सूचना जारी कर दी गई है।
                अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि गडरारोड़ पंचायत समिति मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 सामान्य महिला, पंचायत समिति समदड़ी मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 मई, अपरान्ह 3 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 मई एवं नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 1 जून को अपराह्न 3 बजे तक एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन इसी दिन अपराह्न 3 बजे पश्चात होगा। आवश्यक होने पर मतदान 12 जून को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतों की गणना 14 जून को प्रातः 8 बजे से की जाएगी। उन्हांेने बताया कि इसी तरह गडरारोड़ ग्राम पंचायत मंे सरपंच, उड़ासर मंे वार्ड 5 सामान्य, परेउ मंे 9 सामान्य, भाचभर मंे वार्ड 1 अनुसूचित जाति महिला, इटादा मंे वार्ड 1 मंे सामान्य महिला, कोनरा मंे वार्ड 10 सामान्य, छीतर का पार मंे वार्ड 7 सामान्य, खारवा मंे वार्ड 6 सामान्य, कोशलू मंे वार्ड 3 सामान्य, थुंबली मंे वार्ड 5 मंे सामान्य, सुराली मंे वार्ड 2 मंे सामान्य के लिए उप चुनाव होगा। पंच एवं सरपंचों के उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति के लिए 7 जून, प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक, नाम निर्देशनों की संवीक्षा पूर्वान्ह 11.30 बजे से एवं अभ्यार्थिता वापसी अपराह् 3 बजे तक होगी। आवश्यक होने पर मतदान 12 जून को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना 12 जून मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।

रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त


                बाड़मेर, 28 मई। पंचायत समिति सदस्यांे के रिक्त पदांे पर उप चुनाव संपन्न करवाने के लिए रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर गडरारोड़ पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट शिव एवं तहसीलदार गडरारोड़ तथा समदड़ी पंचायत समिति मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट सिवाना तथा तहसीलदार समदड़ी को क्रमशः रिटर्निग आफिसर एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया है। इनको पंचायत उप चुनाव मंे संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपादित करने के निर्देश दिए गए है। आदेश के मुताबिक रिटर्निग आफिसर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए 30 मई तक संबंधित पंचायत समिति कार्यालय मंे उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र संबंधित कार्य संपन्न करेंगे। इनको राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार कार्य संपादित करने एवं प्रतिदिन नाम निर्देशन से संबंधित सूचनाएं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ई-मेल के जरिए भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं


                बाड़मेर, 28 मई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे को शामिल करें। जिला स्तर, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर योग दिवस आयोजित करने के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए। जिला स्तर पर आदर्श स्टेडियम मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए माकूल इंतजाम किए जाए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग दिवस समारोह की तैयारियांे के संबंध मंे आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि कि आमजन के साथ सभी विभाग योग दिवस को अपनी सहभागिता दर्ज कराए। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य एवं दायित्व योग दिवस के संबंध में उनको सौंपे गये है उनको समय पर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्हांेने कहा कि जिला स्तरीय समारोह मंे आमजन से प्रातः 6 बजे आदर्श स्टेडियम मंे पहुंचने का अनुरोध किया जाए। उन्हांेने नगर परिषद के आयुक्त पंकज मंगल को आदर्श स्टेडियम मंे स्टेज,माइक, बेरेकेटिंग, पेयजल एवं विद्युत की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस के संबंध में प्रचार सामग्री प्रकाशित करवाने के साथ अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई जिला स्तर पर योग प्रदर्शनी, कार्यशाला का आयोजन करने के साथ आमजन को योग दिवस समारोह मंे आमंत्रित करने के लिए पीले चावल भी बांटने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि शहर मंे अधिकाधिक स्थानांे पर होर्डिग्स एवं बैनर लगाए जाए। पार्षदांे एवं मौजीज लोगांे की बैठक आयोजित करते हुए उनको योग दिवस समारोह मंे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाए। उन्हांेने कहा कि आदर्श स्टेडियम मंे भी योग से संबंधित अधिकाधिक होर्डिग्स एवं बैनर लगाए जाए। उन्हांेने पतजंलि योग पीठ के योग शिक्षकांे की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागीय योजनाओं संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी लाला राम विश्नोई ने योग दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी दी। बैठक के दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन ,क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ,पंतजलि योग पीठ के खेमाराम आर्य, केयर्न इंडिया के डा.यू.वी.द्विवेदी, धारा संस्थान के महेश पनपालिया समेत कई विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



उज्ज्वला की लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री से वीडियो कांफ्रेसिंग से बातचीत की


                बाड़मेर, 28 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाली देशभर की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेसिंग एवं नमो एप के जरिए बातचीत की। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर थार गैस सर्विस के सहयोग से एनआईसी मंे तीन उज्ज्वला योजना की लाभार्थियांे ने वीडियो कांफ्रेसिंग मंे शिरकत की।
                इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि हमने 4 साल में 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए। इनमें से 4 करोड़ कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए। जो काम आजादी के बाद 70 साल में नहीं हुआ उससे ज्यादा हमने किया। इस योजना की कामयाबी को देखते हुए पीपीएल परिवारों तक एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि बचपन की कथा याद आती है। जो स्कूल गए होंगे उन्होंने पढ़ी होगी। मुंशी प्रेमचंद ने बहुत मशहूर कहानी ईदगाह लिखी। इसका किरदार हामिद मेले में मिठाई न खाकर अपनी दादी के लिए चिमटा लाता है, ताकि दादी के हाथ न जल जाएं। मुझे लगता है कि हामिद यह चिंता कर सकता है तो देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जल्द ही हम सभी परिवारों तक एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जिन-जिन रसाई घरों में एलपीजी के चूल्हे जल रहे हैं। वहां लकड़ी, कंडे और कैरोसिन से निजात मिल चुकी है। नारी शक्ति को धुएं से मुक्ति मिली है। उन्हें बीमारियों से मुक्ति मिली है। मेरा तो बचपन ही गरीबी में बीता है। मां खाना बनाती थी तो पूरे घर में धुआं भर जाता था, तब मां मिट्टी की छत पर बने छेदों को खोल देती थी, ताकि बच्चों को धुएं से मुक्ति मिले। इधर, ग्राम पंचायत आटी मंे सरपंच रणजीतराम, थार गैस एजेंसी के छगनसिंह समेत गणमान्य नागरिकांे की उपस्थिति मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था थार गैस सर्विस की ओर से की गई। 






आमजन के कार्य निश्चित समय सीमा मंे पूर्ण कर राहत प्रदान करे : नकाते


                बाड़मेर, 28 मई। राजस्थान लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत आमजन के कार्य निश्चित समय सीमा मंे पूर्ण कर राहत प्रदान करें। इस अधिनियम के तहत अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे की जबावदेही तय की गई है। निर्धारित समय सीमा मंे कार्य नहीं करने पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रावधान है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाले प्रकरणांे को निश्चित समयावधि मंे पूर्ण कर लें। उन्हांेने कहा कि इस अधिनियम की मंशा प्रशासन मंे पारदर्शिता लाना, संवेदनशीलता एवं जबावदेही सुनिश्चित करना है। जिला कलक्टर ने कहा कि आम लोगांे के काम निश्चित समय सीमा मंे किए जाए। साथ ही संबंधित को इसकी जानकारी दी जाए। उन्हांेने कहा कि समय सीमा मंे लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्य नहीं संपादित करने वाले वाले अधिकारी के वेतन से राशि वसूली के लिए कोषाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के निर्देश


                बाड़मेर, 28 मई। राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किए गए कार्यक्रमांे के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि उप वन संरक्षक को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदर्शनी,मेला, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। 

मंगलवार को दस ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 28 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 29 मई को बाड़मेर उपखंड मंे बांदरा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत राणासर के अटल सेवा केन्द्र, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत लूणाड़ा के अटल सेवा केन्द्र, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत सेतराउ के अटल सेवा केन्द्र, सिणधरी उपखंड मुख्यालय मंे ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी,धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत मेहलू के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखं्रड मंे ग्राम पंचायत मते का तला के लिए राउमावि मते का तला एवं सेड़वा उपखंड मंे ग्राम पंचायत तरला के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत डोली के अटल सेवा केन्द्र एवं ग्राम पंचायत कल्याणपुर के अटल सेवा केन्द्र राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

समय पर काम नहीं करने वाली फर्माें पर जुर्माना लगाने के निर्देश


शहर मंे खुले मैन होल चिन्हित करने के साथ दो दिन मंे ढक्कन लगाने के निर्देश

                बाड़मेर, 28 मई। जलदाय विभाग टयूबवैल एवं हैडपंप खुदाई का कार्य निर्धारित समयावधि मंे पूरा नहीं करने वाली फर्माें पर जुर्माना लगाए। डिस्काम समस्त इलाकांे मंे सुचारू विद्युतापूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि जलप्रदाय योजनाआंे का संचालन प्रभावित नहीं हो। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उपखंड वार टयूबवैल एवं हैडपंप खुदाई के कार्याें की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि इसमंे अपेक्षा के अनुरूप प्रगति लाई जाए। ताकि गर्मी के मौसम मंे अधिकाधिक लोगांे को इसका फायदा मिल सके। जिला कलक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियांे को बाड़मेर शहर मंे खुले मैन होल चिन्हित करने के साथ उन पर अगले दो दिनांे मंे ढक्कन लगाने के निर्देश दिए। उन्हांेने खुले मैन होल की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रूडिप के सहायक अभियंता को 7 जून तक आवश्यक रूप से फ्लो टेस्ट करवाने के लिए कहा गया। जिला कलक्टर नकाते ने जिले मंे समस्त स्थानांे पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को शहर मंे आपूर्ति होने वाली पानी की गुणवत्ता की जांच करने एवं नमूने लेने के निर्देश दिए। उन्हांेने राजकीय चिकित्सालय परिसर मंे मातृ शिशु स्वास्थ्य केन्द्र से मुख्य द्वार तक सड़क निर्माण एवं गौरव पथ तथा मिसिंग लिंक के कार्य करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने समस्त अधिकारियांे को संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करने के लिए कहा। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




शनिवार, 26 मई 2018

राजस्व लोक अदालत अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाएं: नकाते


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बावड़ी मंे रात्रि चौपाल के दौरान सुनी समस्याएं

                बाड़मेर, 26 मई। ग्रामीण राजस्व लोक अदालत अभियान का अधिकाधिक फायदा उठाएं। सरकारी योजनाआंे से लाभांवित होने के साथ आपसी सहमति से राजस्व मामलांे का निस्तारण करवाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को बावड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ई मित्र प्लस मशीन और इससे ग्रामीणों को प्राप्त होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी। उन्हांेने ग्रामीणांे से न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरांे में सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणांे ने चिकित्सक का पद रिक्त होने संबंधित समस्या से अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने अवगत कराया कि आगामी कुछ दिनांे मंे चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्हांेने मेघवालांे की बस्ती मंे पानी की समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियांे एवं ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए।  इस दौरान ग्रामीणांे को सरपंच ने टांके निर्माण की स्वीकृति शीघ्र ही जारी करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अंत मंे चौहटन उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियांे की ओर से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी गई।



मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे 40 लाख के कार्याें के लिए एमओयू


                बाड़मेर, 26 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत केयर्न आयल एंड गैस वेदांता लिमिटेड बाड़मेर जिले मंे 40 लाख के जल संरक्षण कार्य करवाएगी। इसको लेकर शनिवार को जिला परिषद कार्यालय मंे मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं केयर्न के प्रतिनिधि के रूप मंे निशांत कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
                मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत इन कार्याें की कार्यकारी एजेंसी जलग्रहण विभाग होगा। इसमंे तालाब जीर्णाेद्वार, खड़ीन निर्माण एवं बाड़ी लगाने के कार्य किए जाएंगे। इससे पहले केयर्न आयल एंड गैस मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे बायफ संस्था के साथ 57 लाख रूपए का एमओयू पहले से हस्ताक्षर कर चुका है। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण मंे केयर्न आयल एंड गैस की ओर से कुल 97 लाख रूपए का सहयोग किया जाएगा। इस दौरान कम्यूनिटी डवलपमंेट आफिसर निशांत कुमार, प्रबंधक भानूप्रतापसिंह एवं निशांत कुमार उपस्थित रहे।



अन्नपूर्णा रसोई आमजन के लिए वरदान साबित होगी : चौधरी


बाड़मेर जिला मुख्यालय पर अन्नपूर्णा रसोई योजना की शुरूआत

                बाड़मेर, 26 मई। अन्नपूर्णा रसोई योजना आमजन के लिए वरदान साबित होगी। इसकी शुरूआत के साथ बाड़मेर के इतिहास मंे नया पृष्ठ जुड़ गया है। इसके जरिए राज्य सरकार ने आमजन को तोहफा दिया है। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर अन्नपूर्णा रसोई योजना की शुरूआत के अवसर पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
                राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई वैन के माध्यम से 5 रूपए मंे नाश्ता एवं 8 रूपए मंे पौष्टिक भोजन मिलेगा। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों, रिक्शे वालों, ठेलेवालों, ऑटोवालों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, कामकाजी महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य असहायों, जरूरतमंद व्यक्तियों को ध्यान में रखकर उनकी सेहत के लिए अन्नपूर्णा रसोई योजना की शुरूआत की है। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर के विकास की कड़ी मंे अत्याधुनिक शौचालय एवं सार्वजनिक श्मशान घाट मंे विकास कार्याें की शुरूआत की गई है। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा मंे वृहद स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाआंे को रिवाल्विंग फंड की राशि वितरण की गई है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश मंे स्वच्छ भारत मिशन के तहत वृहद स्तर पर शौचालयांे का निर्माण हुआ है। राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
                सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई योजना के जरिए राज्य सरकार ने अनूठी पहल की है। इसका आमजन को फायदा मिलेगा। उन्हांेने कहा कि केन्द्र सरकार ने चार वर्ष की अवधि मंे बेहतरीन कार्य किए है। बाड़मेर जिले मंे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 3 लाख 80 हजार विद्युत कनेक्शन जारी किए गए है। उन्हांेने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के प्रचार-प्रसार के साथ अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने की बात कही। यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। पानी, सड़क एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना मंे वृहद स्तर पर आवास निर्माण कराया जा रहा है। उन्हांेने बाड़मेर शहर मंे शौचालय निर्माण से विशेषकर महिलाआंे को खासी राहत मिलने की बात कही। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर शहर के विकास के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बजट घोषणा के तहत अन्नपूर्णा रसोई वैन की शुरूआत से शहर के विभिन्न स्थानांे पर आमजन को अच्छी क्वालिटी का नाश्ता एवं भोजन मिल सकेगा। उन्हांेने कहा कि यह अन्नपूर्णा रसोई वैन राजकीय चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, गांधी चौक, सिणधरी चौराहे एवं चौहटन चौराहे के साथ कलेक्ट्रेट परिसर मंे खड़ी रहेगी। उन्हांेने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई योजना की क्रियान्विति के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि समय-समय पर इसकी गुणवत्ता की जांच करें। ताकि आमजन को नियमित रूप से अच्छा नाश्ता एवं भोजन मिल सके। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत मंे नगर परिषद के आयुक्त पंकज मंगल ने अतिथियांे का स्वागत करते हुए अन्नपूर्णा रसोई योजना के बारे मंे जानकारी दी। समारोह मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहांे को सम्मानित करने के साथ अतिथियांे ने रिवाल्विंग फंड के चैक वितरित किए।
                इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने छह अन्नपूर्णा रसोई वैन को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्हांेने रसोई वैन मंे नाश्ता भी किया। इससे पहले राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी एवं अन्य अतिथियांे ने शौचालय निर्माण एवं श्मशान विकास कार्याें का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़, मदन चांडक, रतनलाल बोहरा, दिलीप पालीवाल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्नपूर्णा रसोई योजना की विशेषताएं : इस रसोई वैन में लाभार्थियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि का भोजन उपलब्ध होगा। नाश्ता मात्र 5 रुपए में मिलेगा। नाश्ता में पोहा, सेवइयाँ, इडली साँभर, लापसी, ज्वार खिचड़ा, बाजरा खिचड़ा, गेहूं खिचड़ा आदि मिलेंगे। इसी तरह भोजन की थाली मंे भोजन सामग्री की मात्रा 450 ग्राम है। भोजन के रूप में दोपहर में दाल-चावल, गेहूं का चूरमा, मक्का का नमकीन खीचड़ा, रोटी का उपमा, दाल- ढ़ोकली, चावल का नमकीन खीचड़ा, कढ़ी-ढ़ोकली, ज्वार का नमकीन खीचड़ा, गेहूं का मीठा खीचड़ा इत्यादि शामिल हैं। इस योजना मंे रात्रि भोजन में भी प्रति थाली मात्र 8 रुपए में उपलब्ध होगी, जिसमें सामग्री की मात्रा 450 ग्राम है। इसमंे दाल-ढ़ोकली, बिरयानी, ज्वार की मीठी खिचड़ी, चावल का नमकीन खीचड़ा, कढ़ी-चावल, मक्के का नमकीन खीचड़ा, बेसन गट्टा पुलाव, बाजरे का मीठा खीचड़ा, दाल-चावल, गेहूं का चूरमा इत्यादि उपलब्ध रहेगा।











शुक्रवार, 25 मई 2018

राजस्व लोक अदालत अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाएं : नकाते


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बावड़ी मंे रात्रि चौपाल के दौरान सुनी समस्याएं

                बाड़मेर, 25 मई। ग्रामीण राजस्व लोक अदालत अभियान का अधिकाधिक फायदा उठाएं। सरकारी योजनाआंे से लाभांवित होने के साथ आपसी सहमति से राजस्व मामलांे का निस्तारण करवाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को बावड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ई मित्र प्लस मशीन और इससे ग्रामीणों को प्राप्त होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी। उन्हांेने ग्रामीणांे से न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरांे में सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणांे ने चिकित्सक का पद रिक्त होने संबंधित समस्या से अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने अवगत कराया कि आगामी कुछ दिनांे मंे चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्हांेने मेघवालांे की बस्ती मंे पानी की समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियांे एवं ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए।  इस दौरान ग्रामीणांे को सरपंच ने टांके निर्माण की स्वीकृति शीघ्र ही जारी करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अंत मंे चौहटन उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियांे की ओर से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी गई।






भंवरा को मिला 60 साल बाद खातेदारी भूमि का हक


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की मौजूदगी मंे दोनांे भाईयांे ने किया राजीनामा

                बाड़मेर, 25 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत सरूपे का तला मंे आयोजित शिविर भंवरा के लिए वरदान साबित हुआ। उसको 60 साल बाद खातेदारी भूमि का हक मिल गया।
                सरूपे का तला ग्राम पंचायत के मिये का तला निवासी भंवरा पुत्र वीरम ने अपने दादा की भूमि मंे अपना नाम जुड़वाने के लिए वाद दायर कर रखा था। दादा के नाम की यह भूमि एक पुत्र के नाम दर्ज हो गया। जबकि दूसरे का नाम दर्ज नहीं हो सका। शुक्रवार को सरूपे का तला मंे आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर मंे राजस्व लोक अदालत की भावना के अनुरूप उपखंड अधिकारी भुपेन्द्र कुमार यादव एवं तहसीलदार सुनील कुमार कटेवा ने दोनांे वादी एवं प्रतिवादी पक्ष जो कि इसका चचेरा भाई है, उनसे समझाइश कर सुलह करवाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने वादी भंवरा पुत्र वीरम एवं तनिया वल्द वीन्दा का साफा पहनाकर सम्मान किया। दोनांे भाई पिछले कई सालांे से एक-दूसरे के घर नहीं जाते थे। उन्हांेने एक-दूसरे को गले लगाकर राजीनामा किया। इस निर्णय का ग्रामीणांे ने भी स्वागत करते हुए खुशी जताई। जिला कलक्टर नकाते ने इन दोनांे भाईयांे के निर्णय की सराहना करते हुए अन्य ग्रामीणांे से भी इनका अनुकरण करने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्हांेने शिविर मंे संपादित किए गए कार्याें की जानकारी ली।







दिव्यांगांे के लिए उपकरण वितरण शिविर 2 जून को


                बाड़मेर, 25 मई। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 2 जून को राजकीय अम्बेडकर छात्रावास गूंगा मंे दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर आयोजित होगा।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक तुलसाराम चौधरी ने बताया कि इस शिविर मंे दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल ,व्हील चैयर, बैशाखी, श्रवण यन्त्र, ब्लाइन्ड छडी प्रदान किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि शिविर के दौरान दिव्यांगांे को अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड एवं विकलांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आने होंगे।

निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियांे का प्रशिक्षण रविवार को


                बाड़मेर, 25 मई। जिला मुख्यालय पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियांे एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियांे का प्रशिक्षण 27 मई को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगा। प्रशिक्षण के उपरांत सभी अधिकारियांे को लिखित परीक्षा देनी होगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि समस्त ईआरओ शिव, बाड़मेर, बायतू, बालोतरा, सिवाना, गुड़ामालानी, चौहटन उपखंड अधिकारी, समस्त एईआरओ शिव, रामसर, चौहटन, गडरारोड़, बाड़मेर, बायतू, पचपदरा, गिड़ा, सिवाना, गुड़ामालानी,समदड़ी, सिणधरी, चौहटन एवं सेड़वा तहसीलदार तथा ईआरओ एवं एईआरओ कार्यालय के सूचना सहायक, चुनाव लिपिक, डाटा आपरेटर्स का प्रशिक्षण एवं लिखित परीक्षा 27 मई को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी। समस्त अधिकारियांे एवं कार्मिकांे को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।


बाड़मेर मंे आज से 5 रूपए मंे मिलेगा नाश्ता और 8 रूपए मंे पौष्ठिक भोजन

राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार को करेंगे अन्नपूर्णा रसोई योजना की शुरूआत

                बाड़मेर, 25 मई। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार से अन्नपूर्णा रसोई वैन के माध्यम से 5 रूपए में नाश्ता तथा 8 रूपए में पौष्टिक भोजन मिलेगा। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी इसकी विधिवत शुरूआत करेंगे।
                राज्य के शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों, रिक्शावालों, ठेलेवालों, ऑटोवालों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, कामकाजी महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य असहायों, जरूरतमंद व्यक्तियों को ध्यान में रखकर उनकी सेहत के लिए अन्नपूर्णा रसोई योजना की शुरूआत की है। इस योजना का शुभारम्भ माननीया मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 15 दिसंबर 2016 को किया था। योजना के दूसरे चरण में 191 शहरों में 500 अन्नपूर्णा रसोई वैनों के माध्यम से नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
अन्नपूर्णा रसोई योजना की विशेषताएं : इस रसोई वैन में लाभार्थियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि का भोजन उपलब्ध होगा। योजना में नाश्ता मात्र 5 रुपए में मिलेगा। नाश्ता के रूप में पोहा, सेवइयाँ, इडली साँभर, लापसी, ज्वार खिचड़ा, बाजरा खिचड़ा, गेहूं खिचड़ा आदि मिलेंगे। इसी तरह भोजन की थाली मंे भोजन सामग्री की मात्रा 450 ग्राम है। भोजन के रूप में दोपहर में दाल-चावल, गेहूं का चूरमा, मक्का का नमकीन खीचड़ा, रोटी का उपमा, दाल- ढ़ोकली, चावल का नमकीन खीचड़ा, कढ़ी-ढ़ोकली, ज्वार का नमकीन खीचड़ा, गेहूं का मीठा खीचड़ा इत्यादि शामिल हैं। इस योजना मंे रात्रि भोजन में भी प्रति थाली मात्र 8 रुपए में उपलब्ध होगी, जिसमें सामग्री की मात्रा 450 ग्राम है। इसमंे दाल-ढ़ोकली, बिरयानी, ज्वार की मीठी खिचड़ी, चावल का नमकीन खीचड़ा, कढ़ी-चावल, मक्के का नमकीन खीचड़ा, बेसन गट्टा पुलाव, बाजरे का मीठा खीचड़ा, दाल-चावल, गेहूं का चूरमा इत्यादि उपलब्ध रहेगा।

दोहरी आईडी मर्ज करने के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश


                बाड़मेर, 25 मई। जिले के समस्त सरकारी कार्मिक जिनका वेतन पे मैनेजर एवं पीआरआई मैनेजर वेतन आहरित हो रहा है, उनकी डुप्लीकेट आई.डी. सिस्टम में प्रदर्शित हो रही है। इस पर निदेशक, कोष एवं लेखा के स्तर पर एक आई.डी. निष्क्रिय कर दी गई है, जिसके कारण संबंधित कार्मिकों का माह अप्रैल, 2018 से वेतन प्रोसेस नहीं हो पाएगा।
                कोषाधिकारी दिनेष बारहठ ने बताया कि समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देषित किया गया है कि दोहरी आई.डी. के मर्ज के लिए प्रस्ताव कोषाालय, उपकोषालय को 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत करे। यदि 7 दिवस में आई.डी. मर्ज के प्रस्ताव प्राप्त नहीं होते है तो संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी, कार्यालय की सहमति मानते हुए उक्त डुप्लीकेट आई.डी. को मर्ज करवा दिया जाएगा। उनके मुताबिक इसमें यदि किसी प्रकार के डाटा का विलुप्त हो जाता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी, कार्यालय की होगी। दोहरण आई.डी. संबंधित सूचना कोषालय, उपकोषालय में उपलब्ध है, जिनका कार्यालय समय में आहरण एवं वितरण अधिकारी अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि डीडीओ के पत्र के जरिए अधिकृत व्यक्ति अवलोकन कर सकते है।

18 मेगावाट क्षमता के सोलर रूफ टाप सिस्टम स्थापित कर सकेंगे


अब घर और संस्थाओं की छतों पर सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन हुआ सस्ता

                बाड़मेर, 25 मई। भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से प्रदेश में 18 मेगावॉट क्षमता के सोलर रूफ टॉप सिस्टम स्थापित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रदेश में विभिन्न क्षमताओं की रूफ टॉप प्रणालियों की स्थापना करने के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड की ओर से आपूर्तिदाताओं का चयन किया गया है।
                राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी.के. दोसी ने बताया कि सोलर रूफ टॉप प्रणालियों की स्थापना के इच्छुक लाभार्थी 1 किलोवॉट से 500 किलोवॉट क्षमता के प्रोजेक्ट स्थापित करवा सकेंगे। रूफ टॉप प्रणाली की स्थापना पर भारत सरकार द्वारा 30 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। उनके मुताबिक अनुदान का लाभ समस्त रिहायशी भवनों, नॉन प्रोफिट संस्थानों यथा स्कूल, हॉस्टल, हॉस्पिटल आदि तथा गैर लाभकारी सामाजिक संस्थान यथा सामुदायिक भवन, ट्रस्ट, एन.जी.ओ. आदि को दिया जाएगा। इसके अन्तर्गत राजकीय भवन एवं संस्थाएं, निजी वाणिज्यिक संस्थान तथा औद्योगिक क्षेत्र के भवन शामिल नहीं होंगे। दोसी ने बताया कि यह सभी परियोजनाएं नैट मीटरिंग रेग्यूलेशन 2015 के अन्तर्गत लगायी जाएगी। नैट मीटरिंग रेग्यूलेशन के अनुसार सोलर पॉवर प्लांट से उत्पादित अतिरिक्त ऊर्जा, जो ग्रिड में जाएगी, इसका भुगतान राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग की ओर से वित्तीय वर्ष में लागू की गई निर्धारित दरों पर डिस्काम की ओर से लाभार्थी को किया जाएगा। नैट मीटरिंग रेग्यूलेशन के अनुसार इच्छुक लाभार्थी अपने कनेक्टेड एवं सेंक्शन्ड लोड का अधिकतम 80 प्रतिशत तक का रूफ टॉप सिस्टम लगवा सकता है। यदि लाभार्थी 1 किलोवॉट से 10 किलोवॉट तक का रूफ टॉप सिस्टम लगवाता है तो 37 हजार 555 रुपये प्रति किलोवॉट, 10 किलोवॉट एवं 50 किलोवॉट की कीमत 34 हजार 475 रुपये प्रति किलोवॉट एवं 50 किलोवॉट से 500 किलोवॉट की कीमत 32 हजार 760 रुपये प्रति किलोवॉट देय होगी। यह राशि 30 प्रतिशत अनुदान के उपरांत है। ये दरें पिछले वर्ष से लगभग 20 प्रतिशत कम है। एक किलोवॉट क्षमता के रूफ टॉप सिस्टम से प्रतिदिन औसत लगभग 4 यूनिट बिजली का उत्पादन संभव होगा तथा प्रत्येक रूफ टॉप प्रणाली का 5 वर्ष तक रख-रखाव ¼Comprehensive Maintenance½ संबंधित Empanelled vendors की ओर से किया जाएगा। रूफटॉप योजना के Empanelled vendors की सूची एवं योजना के बारे में विस्तृत जानकारी निगम की वेबसाइट www.energy.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

निधन होने या बाहर चले गए किसान के नोमिनी या निकटतम परिजन को मिलेगा ऋण माफी प्रमाण पत्र

                बाड़मेर, 25 मई। ऋणी किसान की मृत्यु होने की स्थिति में उसके नोमिनी को राजस्थान फसली ऋण माफी योजना, 2018 के तहत ऋणमाफी का प्रमाण दिया जाएगा।
                सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि यदि किसान ने अपना नोमिनी नहीं बनाया था तो उसके परिवार के निकटतम सदस्य को देय माफी का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उनके मुताबिक कई ऐसे किसान हैं जो खेती के साथ-साथ भेड़-बकरी, मवेशी, पशु चराई या अन्य कार्यों से कुछ समय के लिए बाहर चले जाते हैं, ऐसे किसानों की पुष्टि होने पर उस किसान के परिवार के निकटतम सदस्य को ऋण माफी प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे किसान को फ्रेश ऋण उसके वापिस आने पर ही दिया जाएगा। सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने बताया कि सहकारी भूमि विकास बैंक से फसली ऋण लेने वाले किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए बैंक स्तर पर युद्ध स्तर पर सूचियां तैयार की जा रही हैं और उन सूचियों के डेटा का वेलिडेशन पूर्ण होते ही उनके लिए शिविर लगाकर प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। किसानों को उनकी पात्रता के अनुसार वितरित किए जाने ऋण माफी प्रमाण पत्रों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे इसको सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की ऋण माफी की राशि कम आ रही है ऐसे किसानों के प्रकरणों का परीक्षण जिला स्तरीय कमेटी की ओर से किया जाएगा और कमेटी की ओर से देय ऋण माफी राशि की पुष्टि के उपरान्त ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों में आयोजित होने वाले शिविरों में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करने की सारी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिविरों में किसी भी किसान को परेशानी न हो इसके लिये संबंधित अधिकारियों को शिविर स्थल पर ही उसका समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...