मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से कबीर यात्रा बेहद महत्वपूर्ण : नकाते

जिला कलक्टर ने कबीर यात्रा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
                बाड़मेर, 03 अक्टूबर। बाड़मेर के टयूरिज्म को विश्व पटल तक पहुंचाने एवं स्थानीय हस्तशिल्प को नई दिशा देने मंे कबीर यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसका वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के साथ इसको बाड़मेर के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे कबीर यात्रा के संबंध मंे आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि कबीर यात्रा के जरिए देश के प्रसिद्व सूफी एवं वाणी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देने आ रहे है। इसमंे विभिन्न क्षेत्रांे मंे विशेष योग्यता रखने वाले लोग शामिल है। इनको स्थानीय पर्यटन, कला एवं संस्कृति के विविध पहलूआंे से अवगत कराया जाए। जिला कलक्टर ने कबीर यात्रा मंे अधिकाधिक संगठनांे, गणमान्य नागरिकांे, विभागीय अधिकारियांे से सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। इस दौरान रावत त्रिभुवनसिंह ने कहा कि कबीर यात्रा अच्छा प्रयास है। उन्हांेने कहा कि इसमंे सहयोग के लिए सबको आगे आना चाहिए। बैठक के दौरान ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के सचिव विक्रमसिंह ने कबीर यात्रा के बाड़मेर प्रस्ताव के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल के विवेक ठाकुर ने बीएसएफ की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। चंचल फोर्ट की ओर कबीर यात्रा के एक दिन के प्रवास की समुचित व्यवस्थाआंे का जिम्मा उठाने की घोषणा की गई। भामाशाह नवलकिशोर गोदारा ने कबीर यात्रा के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा की। इस दौरान कबीर यात्रा के आयोजन के संबंध मंे पुरूषोतम खत्री, महिला मंडल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई, इंटेक चेप्टर के यशोवर्धन शर्मा, रामकुमार जोशी समेत कई लोगांे ने सुझाव दिए। बैठक के दौरान बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, नेहरू युवा केन्द्र के ओमप्रकाश जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कबीर यात्रा के दौरान समुचित कार्याें को संपादित करने के लिए कमेटियां गठित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। उल्लेखनीय है कि बीकानेर की लोकायन संस्थान, ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान, जोधपुर पुलिस प्रशासन, बाड़मेर जिला एवं पुलिस प्रशासन आगामी 25 से 29 अक्टूबर तक लोक संगीत महोत्सव के तहत राजस्थान कबीर यात्रा का आयोजन करवा रहा है।




राजकीय अस्पताल मंे लगेगा आरओ प्लांट, सुव्यवस्थित होगा सीवरेज सिस्टम

जिला कलक्टर ने घर से सीवरेज कनेक्शन जोड़ने के बाद ही ठेकेदार का भुगतान किया जाए
                बाड़मेर, 03 अक्टूबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को आयोजित बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा के दौरान राजकीय अस्पताल मंे मरीजांे को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ लगाने के निर्देश दिए। साथ ही खराब पडे़ आरओ को सही करवाने के लिए केयर्न को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि राजकीय अस्पताल के सीवरेज सिस्टम को सुव्यवस्थित करने के साथ शहर की सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति जारी करवाएं। साथ ही इस कार्य का जिम्मा रूडिप को सौंपा जाए। जिला कलक्टर ने अस्पताल परिसर मंे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने के साथ मलबा हटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि मलबा आसपास के क्षेत्र मंे स्थित खदानांे अथवा कुर्जा फांटा के पास खेतांे मंे डलवाया जाए। जहां सड़क के किनारे खेतांे मंे बड़े खडडे है। इस दौरान जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियांे को संयुक्त भ्रमण कर आपसी समन्वय से पानी की पाइप लाइन, विद्युत लाइन एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि नगर परिषद संबंधित ठेकेदार को सीवर प्रोपर्टी कनेक्शन करवाने के बाद ही भुगतान करें। उन्हांेने खुले मैन हाल को ढकने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने गौरव पथ के कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अगर इसमंे किसी तरह की कौताही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय मंे प्राइवेट एलाउंस लेने के उपरांत भी प्राइवेट अस्तपाल मंे जाने वाले चिकित्सकांे की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट को जीएसएस के भूमि आवंटन वाले प्रस्तावांे की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने पानी एवं बिजली के अवैध कनेक्शनांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्हांेने बाड़मेर शहर मंे सीवरेज लाइन का फ्लो टेस्ट करवाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, अश्विनी कुमार जैन, छगनलाल खत्री समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

राजस्थान कबीर यात्रा के संबंध मंे बैठक मंगलवार को

                बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राजस्थान कबीर यात्रा 2017 के संबंध मंे मंगलवार को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे दोपहर 12.30 बजे बैठक रखी गई है। इस दौरान राजस्थान कबीर यात्रा के संबंध मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे, स्वयंसेवी संगठनांे,मीडिया के प्रतिनिधियांे से विचार-विमर्श किया जाएगा।

दिव्यांगों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का प्रीमियम भरेगी सरकार

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विधायक निधि के नियमों में किया प्रावधान
                बाड़मेर, 02 अक्टूबर। प्रदेश में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत दिव्यांगों की बीमा प्रीमियम राशि का भुगतान अब विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के निर्देश पर शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से किए गए इस प्रावधान से राज्य में 4 लाख 10 हजार से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे।

                मुख्यमंत्री ने बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के शुभारम्भ समारोह के अवसर पर इसके लिए घोषणा की थी। इसकी अनुपालना में राज्य सरकार ने राजस्थान में दिव्यांगांे को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ने के लिए नियमों में प्रावधान कर परिपत्र जारी किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक समित शर्मा के अनुसार, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु होने अथवा पूर्ण शारीरिक विकलांगता पर 2 लाख रूपए और दुर्घटना में आंशिक रूप से विकलांगता पर 1 लाख रूपए की सहायता का भुगतान करने का प्रावधान है।

अहिंसा चौराहे का हुआ पुर्नद्वार के साथ लोकार्पण

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने किया लोकार्पण
                बाड़मेर, 02 अक्टूबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सोमवार को अहिंसा चौराहे के पुर्नद्वार के बाद जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम सहित विभिन्न अतिथियांे ने लोकार्पण किया।

                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अहिंसा चौराहे के पुर्नद्वार के कार्य की सराहना करते हुए अन्य चौराहांे के सौन्दर्यकरण के लिए भामाशाहांे से आगे आने की अपील की। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त गुंजन सोनी, समाजसेवी तनसिंह चौहान एवं जोगेन्द्रसिंह चौहान ने पटिटका का अनावरण किया। इस दौरान समाजसेवी तनसिंह चौहान की ओर से अतिथियांे को स्मृति चिन्ह एवं महात्मा गांधी से संबंधित पुस्तक भंेट की गई। इस चौराहे का समाजसेवी एवं भामाशाह तनसिंह चौहान की ओर से पुर्नद्वार कराया गया।


महापुरूषांे के आदर्शाें को जीवन को आत्मसात करने का संकल्प

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुए कई आयोजन
                बाड़मेर, 02 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन हुआ। इस दौरान महापुरूषांे के आदर्शाें को जीवन मंे आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

                राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सर्वप्रथम अहिंसा चौराहे पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त डा.गुंजन सोनी एवं समाजसेवी तनसिंह चौहान, पार्षद रतनलाल बोहरा समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियांे एवं जन प्रतिनिधियांे ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत रेलवे स्टेशन के बाहर आयोजित समारोह मंे जिला कलक्टर सहित अन्य अतिथियांे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस दौरान सत्य सांई मूक बधिर विद्यालय के विद्यार्थियांे ने वंदना, रघुपति राघव राजा राम, अवतार लिया था बापू ने, वैष्णव जन तो तेने कहिए सहित गांधी जी के प्रिय भजनांे एवं रामधुन की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, आयुक्त डा.गुंजन सोनी, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, उप समादेष्टा एन.के.तिवारी, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, समाजसेवी तनसिंह चौहान, पार्षद रतनलाल बोहरा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी, कार्मिक तथा गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वच्छता ही सेवा संबंधित शपथ दिलाई। इस दौरान महिला महाविद्यालय के व्याख्याता मुकेश पचौरी ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विविध पहलूआंे पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।







संसदीय सचिव भैराराम सियोल गुरूवार को करेंगे जन सुनवाई

                बाडमेर, 02 अक्टूबर। संसदीय सचिव भैराराम सियोल 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस बाडमेर में जन सुनवाई करेंगे तथा उसके पश्चात् प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार बाडमेर में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसदीय सचिव सियोल 4 अक्टूबर को सायं 5 बजे जालोर से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे बाडमेर पहुंचेगे तथा सर्किट हाउस बाडमेर में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस बाडमेर में जन सुनवाई करेंगे तथा उसके पश्चात् प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसी दिन वे दोपहर 2.30 बजे क्षेत्रीय भ्रमण के पश्चात् सायं 5 बजे बाडमेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

सफाई अभियान मंे जुटे सैकड़ांे लोग, मुख्य मार्गाें की बदली तस्वीर

बाड़मेर शहर मंे जिला कलक्टर एवं बीएसएफ उप महानिरीक्षक के नेतृत्व मंे चला सफाई अभियान
                बाड़मेर, 02 अक्टूबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को राजकीय अस्पताल, केन्द्रीय बस स्टेंड एवं विभिन्न मुख्य सड़क मार्गाें की सफाई की गई। इस दौरान जिला प्रशासन, सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकांे के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे ने सफाई अभियान के जरिए मुख्य मार्गाें की तस्वीर बदल दी।
                जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम के नेतृत्व मंे राजकीय चिकित्सालय, अंबेडकर सर्किल, अंबेडकर सर्किल से से रेलवे क्रोसिंग नेत्र ज्योति चिकित्सालय तक, शहीद स्मारक एवं सिणधरी चौराहा परिसर, रेलवे स्टेशन से आगे से भगवान महावीर टाउन हाल तक, महावीर नगर 80 फीट रोड़, महावीर नगर पार्क सभा भवन, पार्क आयकर भवन के पीछे महावीर नगर, संजय स्टेडियम के पीछे वाले पार्क, केन्द्रीय रोडवेज बस स्टेण्ड समेत विभिन्न स्थानांे पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। राजकीय चिकित्सालय मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, कमाडेंट एस.एस.सेहरावत, उप समादेष्टा एन.के.तिवारी समेत विभिन्न अधिकारियांे ने सफाई अभियान मंे शिरकत करते हुए जवानांे को प्रोत्साहित किया। जिला कलक्टर नकाते लगातार सफाई अभियान मंे जुटे रहे। राजकीय चिकित्सालय परिसर में जवानांे ने बबूल की झाड़ियांे की कटाई के साथ झाडू के जरिए कचरा एकत्रित कर टेªक्टर ट्रालियांे से बाहर भिजवाया। करीब एक घंटे बाद राजकीय चिकित्सालय परिसर की सूरत बदल गई। इसी तरह चौहटन चौराहे पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, नेत्र ज्योति चिकित्सालय के पास जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमारा परिहार, शहीद स्मारक के पास तहसीलदार गोपालसिंह मीणा, रेलवे स्टेशन के बाहर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, महावीर नगर 80 फीट रोड़ पर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, महावीर नगर पार्क सभा भवन मंे उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, आयकर भवन के पीछे वाले पार्क मंे जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, संजय स्टेडियम के पीछे वाले पार्क मंे मनरेगा के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, केन्द्रीय रोड़ बस स्टेंड अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गीगल के निर्देशन मंे सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान जिला परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा समेत अन्य जन प्रतिनिधियांे ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सफाई अभियान मंे कमाडेंट एस.एस.सेहरावत, एस.एस.हुडा, आशुतोष शर्मा, एच.एस.तोमर, प्रदीप कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी रविन्द्र ठाकुर,डिप्टी कमाडेंट विवेक ठाकुर, राजेन्द्र यादव, मोहम्मद आफताब, राकेश कुमार, पुष्पेन्द्रसिंह समेत विभिन्न अधिकारियांे के निर्देशन मंे सैकड़ांे जवानांे ने सफाई अभियान मंे शिरकत की।
सीमा सुरक्षा बल के जवान लगातार जुटे रहे सफाई मंे : जिला मुख्यालय पर सफाई अभियान के दौरान विभिन्न स्थानांे पर सीमा सुरक्षा बल के जवान लगातार सफाई कार्य मंे जुटे रहे। विभिन्न अधिकारियांे के निर्देशन मंे उन्हांेने लंबे समय से जमे कचरे को हटाने के साथ झाड़ियांे को काटने का कार्य किया। इसी तरह हैल्प गु्रप, फिफ्टी विलेजर्स, विभिन्न बैंकांे के अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे ने सफाई अभियान मंे सक्रिय भागीदारी निभाई।
पौधारोपण के साथ सौंपे कचरा पात्र : केन्द्रीय रोडवेज बस स्टेंड पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समेत विभिन्न अधिकारियांे ने पौधारोपण किया। अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गीगल ने बताया कि यहां पर विभिन्न बैंकांे के कार्मिकांे की ओर से श्रमदान के उपरांत रोडवेज बस स्टेंड के लिए कचरा पात्र लगाए गए।












शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

समाज कल्याण सप्ताह मंे होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बाडमेर, 29 सितंबर। जिले में 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन होगा। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस सप्ताह के दौरान जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के प्रथम दिन 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अंतरराष्ट्रीय वृद्वजन दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का शुभारंभ होगा। इस दौरान जांगिड़ पंचायत भवन विश्वकर्मा सर्किल मंे पात्र वृद्धजनों के पेन्शन आवेदन पत्र तैयार करवाने, पात्र व्यक्तियों की बंद पेंशनों को चालू करवाने, वयोंवृद्ध जनों का सम्मान, वृद्धजनों के अधिकारों के प्रति जन चेतना जागृत करने, वरिष्ठ नागरिकों का चिकित्सीय परीक्षण करवाने, वृद्धाश्रमों एवं डे-केयर सेन्टरों में वृद्वजनों का सम्मान,उनकी चिकित्सा जॉंच एवं उन्हें आवष्यक उपकरण अथवा दवा वितरण का कार्य संपादित करवाया जाएगा। इसके उपरांत 2 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे अंहिसा चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ गांधी जी के प्रिय भजन तथा रामधुन की प्रस्तुति की जाएगी। इस दिन बापू कालोनी मंे अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन, अनुसूचित जाति की बस्तियों में बिजली, पानी की सुविधाओं में तकनिकी खामियों का निराकरण करना, स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत जिला कार्याल, छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों की विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होने बताया कि 3 अक्टूबर का दिन अपराधी सुधार दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रातः 11 बजे जिला कारागृह में बन्दियों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तथा बंदियों की पारिवारिक भूमि एवं विवादों की जानकारी प्राप्त करना एवं उनके निपटाने में सहायता करना एवं बंदियों के लिये व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करना आदि कार्य किये जाएगें। इसी तरह  4 अक्टूबर को बाल दिवस पर प्रातः 10 बजे कमजोर वर्ग एवं कच्ची बस्तियों के बच्चों को रोग निरोधक टीके एवं स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जाएगा। इस दिन बच्चों की स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बाल गृहों एवं आंगनवाडी केन्द्रों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। 
उन्हांेने बताया कि 5 अक्टूबर को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्टी का आयोजन, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करना, भामाशाह योजनान्तर्गत महिलाओं के बैंक खाते खुलवाना तथा विभिन्न राजकीय योजनाओं से जोडना तथा बेटी बचाओं एवं बेटी पढाओं कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला अधिकारिता विभाग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। 6 अक्टूबर को जन चेतना दिवस पर सामाजिक कुरीतियां दहेज, बाल विवाह, पर्दाप्रथा, मृत्युभोज आदि विषयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस दिन स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से नशामुक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी, रैली तथा विभिन्न माध्यमों से जनजागृति पैदा की जाएगी। उन्होने बताया कि विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह के समापन समारोह के दौरान 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे श्योर संस्थान मंे विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग, उपकरण प्रदान करने तथा विशेष योग्नजनों के लिए प्रशिक्षण आयोजन, स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन पत्र एवं पेंशन आवेदन पत्र तैयार कराने के साथ समापन समारोह का आयोजन होगा।

राजस्थान कबीर यात्रा के संबंध मंे बैठक 3 को

बाड़मेर, 29 सितंबर। राजस्थान कबीर यात्रा 2017 के संबंध मंे 3 अक्टूबर को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे दोपहर 12.30 बजे बैठक रखी गई है। इस दौरान राजस्थान कबीर यात्रा के संबंध मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे, स्वयंसेवी संगठनांे,मीडिया के प्रतिनिधियांे से विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रतिभागियांे के नाम भिजवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 29 सितंबर। बांसवाड़ा मंे 7 से 10 अक्टूबर के मध्य आयोजित होने वाली राजस्थान स्टेट इंटर डिस्ट्रिक सिविल सर्विस बेडमिटन टुर्नार्मेंट के लिए प्रतिभागियांे के नाम भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि भीलवाड़ा की मेजबानी मंे 28 से 30 अक्टूबर के मध्य राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए टेबल टेनिस, वालीबाल, कबडडी, टेनिस, बेडमिटन एवं बास्केटबाल खेलांे की प्रतियोगिताआंे के लिए जोधपुर संभाग की टीम का चयन किया जाना है। इसके लिए कार्मिकांे के नाम निर्धारित प्रपत्र मंे भिजवाने के निर्देश दिए गए है।


संसदीय सचिव भैराराम सियोल 5 अक्टूबर को जन सुनवाई करेंगे

                बाडमेर, 29 सितंबर। संसदीय सचिव भैराराम सियोल 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस बाडमेर में जन सुनवाई करेंगे तथा उसके पश्चात् प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार बाडमेर में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसदीय सचिव सियोल 4 अक्टूबर को सायं 5 बजे जालोर से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे बाडमेर पहुंचेगे तथा सर्किट हाउस बाडमेर में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस बाडमेर में जन सुनवाई करेंगे तथा उसके पश्चात् प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसी दिन वे दोपहर 2.30 बजे क्षेत्रीय भ्रमण के पश्चात् सायं 5 बजे बाडमेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएगें।

महात्मा गांधी की जयन्ती पर रामधुन का आयोजन होगा

                बाडमेर, 29 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे अंहिसा चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं गांधी जी के प्रिय भजन तथा रामधुन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने आयुक्त नगर परिषद बाडमेर को उक्त कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त कार्यक्रम करीबन 45 मिनट का होगा।

गुमशुदा की सूचना देने पर मिलेगा दो हजार का इनाम

                बाड़मेर, 29 सितंबर। बालोतरा क्षेत्र मंे गुमशुदगी के मामले मंे गुमशुदा ओमप्रकाश की सूचना देने पर दो हजार रूपए की इनाम की घोषणा की गई है।

                पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि सिमालिया निवासी श्रीमती अमिया देवी पत्नी मूलाराम ने अपने पुत्र ओमप्रकाश पुत्र मूलाराम कलबी के गुमशुदा होने पर उसकी तलाश कर न्यायालय मंे पेश करने के लिए जोधपुर न्यायालय मंे याचिका दायर करवाई है। गुमशुदा ओमप्रकाश की काफी तलाश करने पर उसका पता नहीं चला है। पुलिस अधीक्षक सिंगला ने बताया कि जो गुमशुदा ओमप्रकाश के बारे मंे सूचना देगा अथवा दस्तयाबी के लिए पुलिस की मदद करेगा, उस व्यक्ति को पुलिस की ओर से दो हजार रूपए नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

सांप्रदायिक सदभाव की परंपरा कायम रखने की अपील

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे शांति समिति की बैठक आयोजित
                बाड़मेर, 29 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे आपसी सदभाव एवं सौहार्द्व से त्यौहार मनाने की परंपरा रही है। शांतिपूर्वक एवं हर्षाेल्लास से त्यौहार मनाने की मिसाल को कायम रखें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में मोहर्रम तथा दीपावली के त्यौहार पर कानून एवं व्यवस्था के संबंध में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर में सभी वर्गो के लोग त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाते आए है ,जो अपने आप में गौरवपूर्ण परंपरा है। जिला कलक्टर ने इस परंपरा को कायम रखने तथा जिले में सौहार्द पूर्व वातावरण बनाये रखने की अपील की। जिला कलक्टर ने किसी भी प्रकार की अफवाहांे पर ध्यान नहीं देने एवं किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध मंे जिला प्रशासन अथवा पुलिस को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने सोशियल मीडिया पर भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री डालने पर ठोस कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मोहर्रम के दौरान ताजियों के जुलूस के गुजरने वाले मार्गो पर साफ सफाई करने, दुकानों के आगे लगे तिरपालों को हटाने, निर्माणाधीन मकानों की सामग्री और मलवा आदि हटाने तथा रास्तें मे पेडों की टहनियों, बिजली, टेलीफोन तथा केबल के तारों को दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने ताजिया निकलने के रास्ते में आवारा पशुओं को रोकने, बिजली के तारों से करन्ट आने की आशंका के मद्देनजर तकनीकी कर्मचारी ताजिये के साथ रखने तथा जूलुस के दौरान पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने ताजिये के जूलुस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात करने को कहा।
                जिला कलक्टर नकाते ने दीपावली के पूर्व पर बाडमेर, बालोतरा शहर एवं जिले के अन्य बड़े कस्बों में भीड़-भाड वाले क्षेत्रों में यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने, आतिशबाजी विक्रय स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने तथा दीपावली पर्व पर विद्युत व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होने दीपावली पर्व पर मिलावटी दूध, मावा एवं मिठाईयों आदि की सघन चैकिंग करने तथा बर्न युनिट एवं चिकित्सा दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने कहा कि त्यौहारांे के दौरान पुलिस की ओर से समुचित माकूल इंतजाम किए जा रहे है। उन्हांेने आमजन से सहयोग की अपील की। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि पटाखे छोड़ते समय बच्चांे को विशेष सावधानी बरतने के संबंध मंे अभिभावक समझाइश करें। बैठक में आयुक्त डा.गुंजन सोनी, बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी , पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के सदर मोहम्मद मंजूर कुरेशी, आल इंडिया कौमी एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद, लाइसेंसदार नजीर मोहम्मद, एडवोकेट अम्बालाल जोशी, विश्व हिन्दू परिषद के ओमप्रकाश मधुप, भारत विकास परिषद के रामकुमार जोशी, बसंत खत्री, नसीर मोहम्मद, हाजी गनी, महेश पनपालिया, कैलाश कोटड़िया,ललित बोथरा सहित विभागों के अधिकारी तथा समाजसेवी उपस्थित थे।
मोहर्रम के मद्देनजर निषेधाज्ञा : जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर एक अक्टूबर को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व पर जिले में साम्प्रदायिक सदभाव तथा कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश 29 सितंबर को प्रातः 6 बजे से लागू होकर 3 अक्टूबर को रात 10 बजे तक अथवा अन्य आदेश होने तक प्रभावी रहेगा।
                जिला मजिस्टेªट नकाते की ओर से जारी आदेश के अनुसार उक्त अवधि के दौरान जिले की सीमा मे कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानों पर विचरण नहीं कर सकेंगे तथा ना ही ऐसे अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह प्रतिबन्ध शस्त्र अनुज्ञा पत्र स्वीकृत अथवा नवीनीकरण संबंधी एवं थाने मे जमा कराने के लिए विचरण पर लागू नहीं होगा। सिख समुदाय के व्यक्तियों को धार्मिक परम्परा अनुसार नियमानुसार निर्धारित कृपाण रखने की छूट रहेगी। निषेधाज्ञा अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चल सकेगा, नहीं ही इसका प्रयोग करेगा या प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। बाडमेर जिले के बाजारों एवं सड़कों पर कोई व्यक्ति ऐसे कोई नारे बाजी नहीं करेंगे, जिसके कारण किसी अन्य समुदाय अथवा वर्ग के व्यक्तियों को ठेस पहुंचे, ना ही कोई व्यक्ति किसी के व्यवसाय मे किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न कर सकेंगे। यह आदेश सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान शस्त्र पुलिस, सिविल पुलिस, होमगार्ड, सेना एवं उन राज्य एवं केन्द्र कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जो कि उक्त अवधि मे कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में अपने पास हथियार रखने को अधिकृत किए गए हो। उक्त आदेश की अवमानता दण्डनीय अपराध है, अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग चलाया जाएगा।
मजिस्टेªट नियुक्त : जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने मोहर्रम ताजिया के जुलूस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत मजिस्टेªट नियुक्त किए है। आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उपखण्ड मजिस्ट्रेट बालोतरा को बालोतरा शहर में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक,तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पचपदरा को ग्राम पाटोदी में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को कस्बा सिवाना में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट समदडी को कस्बा समदडी में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह विजयादशमी के अवसर पर बाड़मेर एवं बालोतरा शहर मंे झांकी एवं रावण दहन के कार्यक्रमांे के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाड़मेर शहर मंे उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार, बालोतरा मंे उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।




शहर के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग करें : नकाते

शहर के चौराहे एवं महत्वपूर्ण सड़क मार्ग गोद लेने की शुरूआत
                बाड़मेर, 29 सितंबर। शहर के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग करें। जिला प्रशासन एवं नगर परिषद का प्रयास है कि शहर के सौन्दर्यकरण के साथ चौराहांे एवं सड़क मार्गाें को विकसित किया जाए। इसके लिए भामाशाह, स्वयंसेवी संगठन आगे आए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे शहर के सौन्दर्यकरण के संबंध मंे आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि शहर के स्वच्छ बनाने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। आमजन से इस अभियान मंे अधिकाधिक सहयोग की अपेक्षा है। इस अवसर पर नगर परिषद के आयुक्त डा.गुंजन सोनी ने कहा कि चौराहों, सड़क मार्गाें एवं पिकनिक स्थलांे को विकसित करने के लिए सबका सहयोग अपेक्षित है। उन्हांेने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने मंे भामाशाह, स्वयंसेवी संगठन एवं आमजन यथासंभव सहयोग करें। बैठक के दौरान गौतम जैन ने वी.एस. कृषि उपज मंडी की ओर से अंबेडकर एवं महावीर सर्किल, कैलाश कोटड़िया ने लघु उद्योग भारती एवं लायंस क्लब मालाणी की ओर से विवेकानंद सर्किल को गोद लेने के साथ स्टेशन रोड़ के सौन्दर्यकरण की जिम्मेदारी संभालने की घोषणा की। इसी तरह गु्रप फोर पीपल के चंदनसिंह भाटी ने इंदिरा सर्किल, एनसीसी के आदर्श किशोर ने शहीद सर्किल से रामूबाई स्कूल तक सड़क की सार संभाल का जिम्मा लेने की घोषणा की। एनसीसी की नगर परिषद की ओर से इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। केयर्न इंडिया ने मल्लीनाथ सर्किल, जगदीश पुरोहित ने डीसीबी की ओर से लक्ष्मी सिनेमा से आरओबी तक सड़क की मेटनेंस एवं पौधारोपण करवाने की घोषणा की। भारत विकास परिषद ने कलेक्ट्रेट से जैसलमेर रोड़, गर्ल्स कालेज की प्राचार्य ललिता मेहता ने बाल मंदिर रोड़ की सारसंभाल एवं जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने सर्किट हाउस से जसदेर धाम तक पौधारोपण एवं सड़क की सारसंभाल का जिम्मा लेने की घोषणा की। जिला कलक्टर नकाते ने गु्रप फोर पीपल एवं महिला महाविद्यालय की छात्राआंे के जरिए विभिन्न स्थानांे पर पेटिंग करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य संस्थाआंे को चौराहे एवं सड़क मार्ग गोद लेने के लिए नगर परिषद को प्रस्ताव देने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता, भारत विकास परिषद के रामकुमार जोशी, महिला मंडल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई, राजवेस्ट के विनोद विटठल, एडवोकेट मदनलाल सिंघल, धारा संस्थान के महेश पनपालिया, सुरेश जाटोल, अशोक कुमार गीगल, केयर्न आयल एंड गैस समेत विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कलक्टर शहर मंे लगे अवैध विज्ञापन बोर्डाें एवं पोस्टर हटाने के निर्देश दिए।

इन चौराहांे, पिकनिक स्थलांे एवं सड़क मार्गाें का प्रथम चरण मंे होगा विकास : नगर परिषद की ओर से प्रथम चरण मंे कारेली, वेणासर, रातानाडा को पिकनिक स्थल एवं अंबेडकर सर्किल, महावीर सर्किल, शहीद सर्किल, इंदिरा सर्किल, मल्लीनाथ सर्किल, विवेकानंद सर्किल, तनसिंह सर्किल तथा सड़क मार्गाें मंे अहिंसा सर्किल से गांधी चौक, अंिहंसा सर्किल से विवेकानंद सर्किल, विवेकांनद सर्किल से सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट बंगले से पांच बत्ती चौराहे, सुभाष चौक से अंबेडकर सर्किल, पांच बत्ती से तनसिंह सर्किल, अहिंसा सर्किल से सुभाष चौक, शहीद सर्किल से रामुबाई स्कूल तक को विकसित किया जाएगा।



बुधवार, 27 सितंबर 2017

बाड़मेर मंे 748 शिक्षकांे को मिलेगी नियुक्ति

                बाड़मेर, 27 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे तृतीय श्रेणी के 748 शिक्षकांे को नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई जिला स्थापना समिति की बैठक के दौरान नव चयनित अभ्यर्थियांे को पंचायत समिति का आवंटन किया गया।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे प्रथम स्तर के 230 एवं द्वितीय स्तर के 518 पदांे पर शिक्षकांे को नियुक्ति मिलेगी। इसके तहत बालोतरा मंे 23, बाड़मेर मंे 99, बायतू 34, चौहटन 44,धनाउ 36, धोरीमन्ना 68, गडरारोड़ 35, गिड़ा 55, गुड़ामालानी पंचायत समिति मंे 68 शिक्षकांे को नियुक्ति मिलेगी। इसी तरह कल्याणपुर मंे 21, पाटोदी मंे 18, रामसर मंे 29, समदड़ी मंे 5, सेड़वा मंे 63, शिव मंे 33, सिणधरी मंे 65, सिवाना मंे 27 शिक्षकांे को नियुक्ति मिलेगी। पंचायत समिति स्तर पर स्थापना समिति की बैठक के दौरान संबंधित शिक्षकांे को विद्यालयांे मंे नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएंगे। जिला स्थापना समिति की बैठक के दौरान जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि डूंगरदास खिंची उपस्थित रहे।

नवीन विभागीय पोर्टल संबंधित प्रशिक्षण दो अक्टूबर को

                बाड़मेर, 27 सितंबर। वे-ब्रिज धारकों के लिए नवीन विभागीय वेबसाईट, पोर्टल के प्रशिक्षण के संबंध में खान एवं भू विज्ञान विभाग के विभागीय ऑनलाईन परियोजना के अन्तर्गत वे-ब्रिज धारकों के वे-ब्रिज ईन्टीग्रेशन एवं ई-रवन्ना जेेनेरेशन के संबंध में ऐपेनेलमेंट एवं अन्य वे-ब्रिज धारकों को दो अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

                खनि अभियंता हरसुखराम विश्नोई ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए दो अक्टूबर को दोपहर 12 से 1 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हांेने समस्त संभागियांे को प्रशिक्षण मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

उपखंड अधिकारी बाडमेर का माह अक्टूबर में जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल का कार्यक्रम निर्धारित

                बाड़मेर, 27 सितंबर। उपखण्ड अधिकारी बाडमेर का माह अक्टूबर में ग्राम पंचायतों के निरीक्षण, जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

                उपखण्ड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 3 अक्टूबर को कवास ग्राम पंचायत के भू अभिलेख निरीक्षण एवं पटवार मण्डल के रेकर्ड का निरीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार 5 अक्टूबर प्रथम गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र पंचायत समिति बाडमेर में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक, 10 अक्टूबर को रामसर का कुआ ग्राम पंचायत में जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 17 अक्टूबर को राणीगांव भू अभिलेख निरीक्ष एवं पटवार मण्डल के रेकर्ड का निरीक्षण, 24 अक्टूबर को कुडला ग्राम पंचायत में जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 27 अक्टूबर चतुर्थ शुक्रवार को बिशाला आगोर ग्राम पंचायत में विधायक एवं उपखण्ड अधिकारी द्वारा जन सुनवाई तथा 31 अक्टूबर को मारूडी ग्राम पंचायत में जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी अनुज्ञा पत्र आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

                बाडमेर, 27 सितम्बर। ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी अनुज्ञापत्र आवेदन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर, 2017 निर्धारित की गई है।

                कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि उक्त तिथि के पश्चात् किसी भी प्रकार के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएगें।

धार्मिक पर्वो के मद्देनजर कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त

                बाडमेर, 27 सितंबर। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते द्वारा एक आदेश जारी कर 1 अक्टूबर को मोहर्रम, 2 को महात्मा गांधी जयन्ती, 8 को करवा चौथ, 19 को दीपावली, 20 को गोरर्वधन पूजा, 21 को भैया दोज, 4 नवम्बर को गुरूनानक जयन्ती, 2 दिसम्बर को बारावफात, 12 को पार्श्वनाथ जयन्ती एवं 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे व गुरू गोविन्दसिंह जयन्ती के धार्मिक पर्वो के आयोजन के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किए है।

      जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को तहसील क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर एवं उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण), सेडवा, समदडी, गिडा एवं गडरारोड के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिये गये है कि वे उक्त पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट अपने उपखण्ड की शांति व्यवस्था एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

मोहर्रम के मद्देनजर निषेधाज्ञा जारी

                बाडमेर, 27 सितम्बर। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर एक अक्टूबर को मनाये जाने वाले मोहर्रम पर्व पर जिले में साम्प्रदायिक सदभाव तथा कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश 29 सितम्बर को प्रातः 6.00 बजे से लागू होकर दिनांक 3 अक्टूबर को रात 10.00 बजे तक अथवा अन्य आदेश होने तक प्रभावी रहेगा।
                जिला मजिस्टेªट नकाते द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त अवधि के दौरान जिले की सीमा मे कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानों पर विचरण नहीं कर सकेंगे तथा ना ही ऐसे अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन कर सकेंगे। लेकिन यह प्रतिबन्ध शस्त्र अनुज्ञा पत्र स्वीकृत अथवा नवीनीकरण संबंधी एवं थाने मे जमा कराने हेतु विचरण पर लागू नहीं होगा। सिख समुदाय के व्यक्तियों को धार्मिक परम्परा अनुसार नियमानुसार निर्धारित कृपाण रखने की छूट रहेगी। निषेधाज्ञा अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चल सकेगा न ही इसका प्रयोग करेगा या प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। बाडमेर जिले के बाजारों एवं सडकों पर कोई व्यक्ति ऐसे कोई नारे बाजी नहीं करेंगे जिसके कारण किसी अन्य समुदाय अथवा वर्ग के व्यक्तियों को ठेस पहुंचे, ना ही कोई व्यक्ति किसी के व्यवसाय मे किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न कर सकेंगे। यह आदेश सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान शस्त्र पुलिस, सिविल पुलिस, होमगार्ड, सेना एवं उन राज्य एवं केन्द्र कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जो कि उक्त अवधि मे कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में अपने पास हथियार रखने को अधिकृत किये गये हो। उक्त आदेश की अवमानता दण्डनीय अपराध है, अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग चलाया जायेगा।
मजिस्टेªट नियुक्त : जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने मोहर्रम (ताजिया) के जुलूस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत मजिस्टेªट नियुक्त किए है। आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उपखण्ड मजिस्ट्रेट बालोतरा को बालोतरा शहर में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पचपदरा को ग्राम पाटोदी में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को कस्बा सिवाना में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट समदडी को कस्बा समदडी में ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

      उक्त मजिस्टेªस्ट्स को निर्देश दिए गए है कि वे 29 सितम्बर से पूर्व मोहर्रम/ ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक के रास्ते का भ्रमण करेंगे तथा ताजिया निकलने के रास्ते में कोई समस्या हो तो उसका तत्काल निस्तारण करेंगे। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं लाइसेन्सदार आदि के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। आदेशानुसार सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अपर जिला मजिस्टेªट बाडमेर होंगे।


विशेष योग्यजन शिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं : गोयल

                बाड़मेर, 27 सितंबर। कोई भी विशेष योग्यजन पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए विशेष योग्यजन के पंजीकरण एवं प्रमाणीकरण के साथ सरकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने के लिए शिविरांे का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने बाड़मेर पंचायत समिति मंे पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के द्वितीय चरण के शुभारंभ के अवसर पर यह बात कही।

                प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि चिन्हित होने वाले विशेष योग्यजनांे को विभिन्न सुविधाआंे का लाभ मिलेगा। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर मंे 12500 पेंशनधारी है। लेकिन सबके प्रयासांे की वजह से अब तक 20700 लोगांे का चिन्हीकरण हो चुका है। उन्हांेने चिकित्सा एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियांे को निर्देशित किया कि वे किसी भी योग्यजन का प्रमाण पत्र जारी करने मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरतें। यह सबकी जिम्मेदारी है कि अगर कोई दिव्यांग शिविर मंे पहुंच नहीं पा रहा है तो उसको ई-मित्र पर पहुंचाकर पंजीकरण करवाएं। शुभारंभ समारोह के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उप महानिरीक्षक मुद्रांक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह की शुरूआत मंे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सूरेन्द्र पूनिया ने विशेष योग्यजन शिविरांे मंे संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने शिविरांे मंे चिकित्सा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाआंे के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि राजकीय चिकित्सालय मंे प्रत्येक सोमवार को 12 से 2 बजे के मध्य निःशक्तजन के लिए चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के अंत मंे बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी ने आभार जताते हुए शिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने की अपील की। समारोह के दौरान सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि शिविरांे मंे निःशक्तजनांे को प्रमाण पत्र जारी करवाने एवं पंजीयन के समुचित इंतजाम किए गए है। समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने तीन दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान बाड़मेर पंचायत समिति के विभिन्न क्षेत्रांे से आए दिव्यांगांे को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।










आमजन को मिले फ्लैगशीप योजनाआंे का फायदा : गोयल

नर्मदा नहर के कार्य की जांच के लिए कमेटी गठित करने के आदेश
                बाड़मेर, 27 सितंबर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को फ्लैगशीप योजनाआंे का फायदा मिलना चाहिए। इसके लिए प्रभावी मोनेटरिंग के साथ विकास कार्याें मंे गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। प्रभारी मंत्री गोयल बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

                प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को महज सरकारी अभियान नहीं मानते हुए आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कहा कि इसकी डीपीआर तैयार करते समय वास्तविक जल संरक्षण के कार्याें को प्राथमिकता देने के साथ जन प्रतिनिधियांे के सुझाव लिए जाए। उन्हांेने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतांे को खुले मंे शौच से मुक्त कराने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत जताई। गोयल ने कहा कि पेयजल परियोजनाआंे के कार्य समयबद्व पूर्ण करवाने के लिए नियमित रूप से मोनेटरिंग की जाए। उन्हांेने जिले मंे चल रही परियोजना, विकास कार्याें एवं कार्यक्रमांे के बारे मंे विस्तार से समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री गोयल ने नर्मदा नहर के निर्माण कार्याें की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर आगामी बैठक मंे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने गिड़ा मंे बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थाई समाधान खोजने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने गुड़ामालानी क्षेत्र मंे खारे पानी की समस्या से राहत दिलाने एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने शहर मंे पेयजल समस्या से संबंधित मामला उठाया। बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने पशुआंे का बीमा करवाने के लिए अभियान चलाने एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय के लिए बजट उपलब्ध करवाने की जरूरत जताई। चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने कहा कि चौहटन कस्बे मंे नर्मदा नहर का पानी उपलब्ध करवाने के अलावा चौहटन रूट पर चलने वाली रोडवेज की बसांे को बाड़मेर शहर मंे प्रवेश की अनुमति दी जाए। इस दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना का कार्य प्राथमिकता करवाने की जरूरत जताई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सबके सहयोग से विकास योजनाआंे को क्रियान्वित किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि जिले मंे आदान अनुदान के लिए वर्ष 2015-16 मंे 310 करोड़ के एवज मंे 212 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। इसमंे से 160 करोड़ बांटे जा चुके है। इसी तरह वर्ष 2016-17 मंे भी 80 करोड़ रूपए प्राप्त हो चुके है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विकास योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। बैठक मंे जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश मीणा ने चिकित्सा सेवाआंे की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...