मंगलवार, 25 जुलाई 2023

वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री बुधवार को रहेंगे जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 25 जुलाई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री हेमाराम चौधरी बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री हेमाराम चौधरी जोधपुर से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर विधानसभा क्षेत्र गुड़ामालानी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जनसुनवाई और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे शाम 6 बजे बाड़मेर पहुंच कर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
-0-

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 - मतदाता जागरूकता के लिए अस्पताल की प्रचियो पर स्लोगन लिखे

बाडमेर, 25 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित की पहल पर आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्येनजर मतदाता जागरूकता के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शहर के निजी अस्पताल मन्नत हॉस्पिटल द्वारा नवाचार प्रारम्भ किया गया है।

अस्पताल के संचालक कुलदीप चौधरी ने बताया कि अस्पताल में आने वाले समस्त मरीजों की स्लिप पैड पर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करने वाले स्लोगन ‘‘लोकतंत्र को मजबूत बनाये, मतदाता सूची में अपना नाम जुड़ाये’’ का पृष्ठांकन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अस्पताल को वोटर अवेयरनेस फोरम के रूप में ऑनलाईन पंजीकृत भी किया गया है ताकि अस्पताल में आने वाले समस्त मरीजों तथा उनके परिचारकों को निर्वाचन से जुड़ी विविध एप्स जैसे- वोटर हेल्पलाईन एप्प, सक्षम पीडब्ल्यूडी एप्प तथा विविध फार्मस् की जानकारी भी साझा की जा रही है।
डॉ. कमलेश पालीवाल ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में मलेरिया, डेन्गू, टाईफाईड तथा वायरल बुखार के केस लगातार बढ रहे है तथा विधानसभा चुनावों से पूर्व मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाने हेतु प्रेरित करने का उचित समय है।
-0-

मोहर्रम पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था को मजिस्ट्रेट नियुक्त

बाडमेर, 25 जुलाई। जिले में मुस्लिम समुदाय द्वारा 29 जुलाई को मोहर्रम त्योहार पर ताजिया निकाला जायेगा।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरूण कुमार पुरोहित ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मोहर्रम पर ताजिया के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु में मजिस्ट्रेट की नियुक्त कि जाती है। उन्होने निर्देश दिए कि वे 29 जुलाई से को ताजिया निकलने से पुर्व निकलने के स्थान से करबला स्थल तक के रास्ते का भ्रमण करेंगे। तथा ताजिया निकलने के रास्ते में यदि कोई विवाद एवं समस्या हो तो उसका तत्काल निस्तारण करेगें। साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व मय पुलिस अधिकारी व लाइसेंसदार आदि के जांच बैठक कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। मोहर्रम के दौरान किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर स्थित नियंत्रण कक्ष नंबर 028962-222226 पर देंगे तथा कानून एवं शान्ति एवं व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा कायम रखे - पुरोहित

बाड़मेर, 25 जुलाई। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति, समन्वय, सदभावना समिति की बैठक जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए आपसी प्रेम और सदभावना पूर्वक मिलजुल कर रहें। उन्होने बैठक में ताजिये का जूलूस निकलने के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने एवं कोई साम्प्रदायिक घटना न हो तथा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की बाधा एवं व्यवधान पैदा न करने के संबंध में विचार-विमर्श किया। उन्होने अधिकारियों को ताजिया के मार्ग का पूर्ण निरीक्षण कर बिजली के तार, केबल, पेड़ों की डालियां आदि हटाने को कहा ताकि रास्ते में किसी प्रकार का अवरोध न रहें।
इस अवसर पर कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष धनराज जोशी ने कहा कि बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए आपसी प्रेम और सदभावना पूर्वक मिलजुल कर रहें। उन्होने कहा कि सभी धार्मिक आयोजना में सभी द्वारा सहयोग दिया जाता रहा है, जो खुशी की बात है।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद सिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित रूट के अनुसार  ताजिये का जूलूस नगरपालिका के पीछे कसाईयों का चौक से रवाना होकर गांधी चौक, सदर बाजार, सब्जी मण्डी, कोटवालों का वास, मोचियों का वास, जोशियों का वास, पनघट रोड होते हुए हनुमान मन्दिर और तेलियों का वास पहुंचेगा। वहां से रवाना होकर हनुमान मन्दिर, गांधी चौक पुनः 29 जुलाई को 4.00 बजे पर कसाईयों का वास पहुंचेगा। 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे कसाईयों के वास से रवाना होकर गांधी चौक, हनुमान मन्दिर, सब्जी मण्डी, बावडी चौक, आजाद चौक, कोटवालो का चौक, मोचियों का वास, पनघट रोड, फकीरों का तला तनसिंह सर्किल, गेहू रोड, पांच मूर्ति होते हुए करबला पहुंचेगा। उन्होंने इस मार्ग में साफ सफाई, बिजली और यातायात व्यवस्था के आवश्यक बंदोबस्त किए जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी, सीमा जन कल्याण समिति के संरक्षक अम्बालाल जोशी, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद मंजूर कुरेशी, अबरार मोहम्मद समेत शांति समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-0-

सोमवार, 24 जुलाई 2023

शान्ति समिति की बैठक 25 जुलाई को

बाड़मेर, 24 जुलाई। 29 जुलाई को मोहर्रम पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था साम्प्रदायिक सद्भाव व अन्य व्यवस्थाएं बनाये रखने के संबंध में मंगलवार को सुबह 10.30 बजे जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर ने उक्त बैठक में सभी सदस्यों और अधिकारियो को निर्धारित तिथी एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

कला एवं सौंदर्य के क्षेत्र में ब्यूटी कल्चर में डिप्लोमा

बालिकाओं के लिए विशेष रूप से रोजगार परख कोर्स प्रारंभ

बाड़मेर, 24 जुलाई। कला एवं सौंदर्य के क्षेत्र में विशेष रूप से बालिकाओं के लिए रोजगार परख कोर्स की सुविधा अब राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुरू हो चुकी है।
राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य कमल पंवार ने बताया कि इस ब्यूटी कल्चर शाखा में डिप्लोमा पाठयक्रम पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर मे सत्र 2023-24 से शुरू होने जा रहा है। इस दो वर्षीय डिप्लोमा में ब्यूटी थेरेपी के विषयों के साथ साथ डाइटिक्स, एनेटोमी, पर्सनालिटी ग्रूमिंग एवं कम्पुटर शिक्षा का भी अध्ययन करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष से राज्य के 25 सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ-साथ नॉन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए है। इसी क्रम में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में ब्यूटी कल्चर शाखा का डिप्लोमा कोर्स 30 सीटों की प्रवेश क्षमता के साथ प्रारम्भ किया जा रहा है। नॉन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम प्रदेश के 8 महिला पॉलिटेक्निक में पहले से ही चल रहे है। महिला अभ्यर्थी जो ब्यूटी क्षेत्र में अपना करियर बनाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, इसमें प्रवेश ले सकती है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा मे न्यूनतम 35 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । आवेदन 14 जुलाई से प्रारम्भ हो चुके है जिसकी अंतिम तिथि 02 अगस्त है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र के माध्यम से कर सकते है। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए इन नंबरो 9571537778 एवं 876404223 पर संपर्क करें अथवा विभागीय वेबसाईट http://dte.rajasthan.gov.in पर विवरणिका का अवलोकन करे।
-0-

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक-2023 - रजिस्ट्रेशन करवाने का आज अन्तिम दिन

बाडमेर, 24 जुलाई। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए आज रजिस्ट्रेशन का अन्तिम दिवस है। इन खेलों के प्रति खिलाड़ियों के रूझान एवं आग्रह के मध्यनजर पंजीयन की तिथि को बढाकर 25 जुलाई किया गया था।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि 5 अगस्त से शुरु होने जा रहे इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए जिले में अब तक लगभग 98 हजार खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। खेलों के इस महाकुम्भ में भाग लेने का आज अन्तिम अवसर है। उन्होने सभी बाडमेर वासियों को खेलों के महाकुम्भ में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि खेलों के शुभारम्भ की तिथि में परिवर्तन करते हुए इसे 10 जुलाई के स्थान पर 5 अगस्त, 2023 कर दिया गया है। ऐसे में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अवधि भी 25 जुलाई, 2023 तक बढ़ाई गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए rajolympic.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
-0-

राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का होगा गठन

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर गठन

तीनों बटालियन में 3072 नवीन पदों का होगा सृजन, आवश्यक सुविधाओं के लिए 21 करोड़ रुपए स्वीकृत
बाडमेर, 24 जुलाई। प्रदेश की औद्योगिक इकाईयों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन गठित की जाएगी। इन बटालियन का मुख्यालय भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़ एवं बालोतरा में होगा। इनका गठन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर होगा।
बटालियन के जिले और पंजीकृत इकाईयां
भिवाड़ी बटालियन के कार्यक्षेत्र में जयपुर, अजमेर, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर जिले हैं। इनमें 381694 पंजीकृत उद्यमध्इकाईयां है। चित्तौड़गढ़ बटालियन में भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ राजसमंद, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी जिले की 239339 पंजीकृत इकाईयां है। वहीं, बालोतरा बटालियन में जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, बाड़मेर, नागौर, चूरू, जालोर, सिरोही और जैसलमेर जिले शामिल होंगे। इनमें 353528 पंजीकृत इकाईयां है।  
बटालियनों में 3072 पदों का सृजन
श्री गहलोत ने तीनों बटालियन के लिए कुल 3072 नवीन पदों के सृजन को स्वीकृति दी है। इनमें प्रति बटालियन कमाण्डेंट, डिप्टी कमाण्डेंट का एक-एक पद, सहायक कमाण्डेंट के 10, कम्पनी कमाण्डेंट के 9 पद, प्लाटून कमाण्डर के 45 पद, हैड कॉनिस्टेबल के 200 और कॉनिस्टेबल के 734 पद, सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, चिकित्सक, नर्स का एक-एक पद, वरिष्ठ सहायक, चपरासी के दो-दो पद, कनिष्ठ सहायक के चार पद, कुक के 10 पद स्वीकृत किए गए है।  
21 करोड़ रुपए की भी वित्तीय स्वीकृति
श्री गहलोत ने बटालियन्स को विभिन्न वाहन, फर्नीचर इत्यादि एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस स्वीकृति से प्रदेश की औद्योगिक इकाईयों को सहज एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाई जा सकेगी। इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने पूर्व में राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन के सम्बन्ध में घोषणा की थी।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सकारात्मक सोच व पुर्ण निष्ठा के साथ गतिविधियों को समय पर करें संपादित - पुरोहित

बाडमेर, 24 जुलाई। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल में संचालित जिला स्तरीय उप प्रधानाचार्य क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आवासीय शिविर का जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने औचक निरीक्षण किया।  
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने वर्तमान में नव चयनित उप प्रधानाचार्य का छः दिवसीय क्षमता संवर्धन आवासीय शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और व्यवस्थाओं पर सन्तोष जाहिर किया। जिला कलेक्टर ने सभी संभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षकों को अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करना चाहिए एवं प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने विद्यालय में करना चाहिए। उन्होने सभी संभागीयों को सकारात्मक सोच व पुर्ण निष्ठा के साथ विभिन्न गतिविधियों को समय पर संपादित करने को कहा। उन्होने इच्छाशक्ति के साथ प्रशिक्षण को वास्तविक धरातल पर क्रियान्वित करने को कहा।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने बच्चों को समय पर आयरन की टेबलेट उपलब्ध करवाने, उडान योजना के तहत बालिकाओं को सैनेट्ररी नेपकीन वितरण करने और मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत विद्यार्थियों को दुध उपलब्ध करवाने संबंधी जानकारी साझा की। उन्होने सैनेट्ररी नैपकिन का उपयोग करके सुरक्षा और गरिमा के साथ माहमारी का प्रबन्धन करने के लिए बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करने की बात कही। जिला कलेक्टर ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और व्यवस्थाओं पर सन्तोष जाहिर किया। इस दौरान उन्होने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल से रवि पाठक से चर्चा की।
  इस अवसर सीडीईओ सहायक निदेशक नरसिंह प्रसाद जांगिड़, सहायक परियोजना समन्वयक एडीपीसी के जयप्रकाश व्यास, प्रशिक्षण प्रभारी श्रीराम मंडा, व्यवस्थापक दिलीप सिंह भादरेश, तेजाराम सियोल, बांकाराम सांजटा, एसआरजी कमल किशोर कुमावत, आदूराम जांदू, अर्जुनराम गढ़वीर, शिव कुमार तथा संपूर्ण संभागी उपस्थित रहे।
-0-






विधानसभा चुनाव 2023 - चुनाव संबंधी कार्य समन्वय के साथ समय पर हो सम्पादित - पुरोहित

बाड़मेर, 24 जुलाई। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

    जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने सभी नोडल अधिकारियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और उन्हे अपने अधीनस्थ कार्मिकों और कार्यों को सूचीबद्ध करने एवं निर्धारित समय पर आवश्यकतानुसार आदेश जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के घोषणा से पूर्व के कार्यो में जागरूकता और निर्वाचन सूची के अपडेशन के कार्यो को सर्वाधिक प्राथमिकता के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपादित करें। इसी तरह चुनाव संबंधी सामग्री के लिए विभिन्न निविदाए और लेखा कार्य भी समय पूर्व पूर्ण कराए। इसी प्रकार साइबर क्राइम, कम्यूनिकेशन, नेटवर्किंग, डाटा एंट्री, कार्मिकों का डाटाबेस, स्वीप, सिविजिल, कंट्रोल रूम, मीडिया, आदर्श आचार संहिता, पेड़ न्यूज आदि कार्यों की भी तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने कहा कि चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियांे और कार्मिकों को अत्यंत सावधानी, सक्रियता और सजगता से कार्य करने की जरूरत है। साथ ही उनका प्रत्येक समय अध्यतन और अपडेट होना अति आवश्यक है। इस दौरान उन्होने सभी चुनाव अधिकारियों एवं कर्मचारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की। उन्होने मतदाता के नामाकंन बढाने और चुनावों में उनकी भागीदारी को बढाने के निर्देश दिए। उन्होने राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने एवं मतदाता हैल्प लाइन नम्बर 1950 पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी नोडल अधिकारियों को समन्वय के साथ चुनाव संबंधी कार्यो को पुर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, राजस्व अपील अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम, जिला कोषाधिकारी जसराज ने उक्त बैठक में अपने से संबंधित कार्यो की जानकारी दी। बैठक में सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-




जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव 27 जुलाई को

बाडमेर, 24 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 27 जुलाई, गुरूवार को जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव टाउन हॉल, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि इंदिरा गाँधी गैस सिलिंडर सब्सिडी योजना लाभार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से निम्न आय वर्ग के एलपीजी गैस कनेक्शन धारको को 500 रूपए में सिलेण्डर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थी उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 27 जुलाई को इंदिरा गाँधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत लाभार्थियों को अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी तथा राज्य स्तरीय आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर एवं जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन टाउन हॉल, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाना है। उन्होंने बताया कि समारोह में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना की राशि लाभार्थियों के खा में स्थानांतरित की जाएगी।
उन्होने विभाग द्वारा तय की गई लाभार्थियों की सूची के अनुसार लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं पुनः वापिस ले जाने की व्यवस्था, फूड पैकेट, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले से संबंधित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
-0-

शनिवार, 22 जुलाई 2023

वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री 23 जुलाई को रहेंगे जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 22 जुलाई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री हेमाराम चौधरी रविवार को जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री हेमाराम चौधरी रविवार सुबह 11.30 बजे श्री बलदेवराम मिर्धा किसान शिक्षण संस्थान शिव के स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। वे रात को 10.20 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक - फ्लैगशिप योजनाओं की उपखंड स्तर पर हो माइक्रो मॉनिटरिंग

बकाया राजस्व प्रकरणों का हो तुरंत निपटारा - पुरोहित

बाड़मेर, 22 जुलाई। जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखण्ड स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कीे जाए। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार का सर्वाधिक फोकस फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर होता है, इसलिए उपखण्ड अधिकारी ब्लॉक लेवल पर इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होने कहा कि उपखण्ड अधिकारी हर सप्ताह दो फ्लैगशिप योजनाओं का निरीक्षण कर धरातल पर उनकी पड़ताल करें एवं अपनी साप्ताहिक बैठक में सभी फ्लैगशिप योजनाओं की संबंधित ब्लॉक में प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व प्रकरणों की नियमित रूप से सुनवाई कर प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर ने कहा कि राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का 5 अगस्त से वृहद स्तर पर आयोजन हो रहा है। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव के रूप में मनाया जाए और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। विशेषकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के जरिए गांवो में हैपीनेस इंडेक्स में वृद्धि संभव है। साथ ही आगामी दिनों में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत फूड पैकेट वितरण की भी सभी तैयारियां पूरी करने को कहा।
  इस अवसर पर जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर प्रति सप्ताह नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक की जाए तथा इसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा के साथ जन समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होने कहा कि साप्ताहिक बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं विशेषकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ के नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में दूध वितरण से कोई भी बच्चा वंचित नहीं हो।
जिला कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। साथ ही राज्य सरकार की त्रि स्तरीय जनसुनवाई में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई को प्रभावी क्रियान्वयन को कहा। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निपटाने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, लोकायुक्त एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी जनसुनवाई के प्रकरणों को अनिवार्य रूप से सम्पर्क पर दर्ज करने एवं तुरंत निराकरण की हिदायत दी।जिला कलक्टर ने न्यायालयवार दर्ज, निस्तारित एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिक अवधि से लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होने उपखण्डवार विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण, आबादी भूमि विस्तार, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के दर्ज, निस्तारित एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा की तथा राजकीय भूमि आवंटन के प्रकरणों को त्वरित निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने को कहा। उन्होने विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि संपरिवर्तन, नामान्तरकरण, सीमाज्ञान, नेखमबन्दी एवं विभाजन प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत समीक्षा की तथा प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। 
  इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से विस्तार से चर्चा की।
  बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, अश्विनी पंवार समेत सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

सुखी देवी को अब मिलेगा पेंशन का सुख

बाड़मेर, 22 जुलाई। राज्य सरकार तथा जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के दिशा निर्देशों की पालना में हर पेंशनर्स का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित कराने के लिए सिवाना विकास अधिकारी हनुमान राम अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत मोतीसरा पहुँचे।

ग्राम पंचायत मोतीसरा निवासी सुखीदेवी का जनाधार तथा आधार नहीं बना हुआ था। जिसे पूर्ण करवाने के बाद जब पेंशन सत्यापन करने का प्रयास किया तो पेंशन PPO में महिला की जगह लिंग पुरूष होने से दिक़्क़त आने पर जयपुर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में कार्यरत तकनीकी शाखा प्रभारी तपेश कुमार ने हाथों हाथ समस्या का समाधान कर दिया। जिस पर सुखीदेवी की पेंशन सत्यापन पूर्ण किया जा सका।
86 वर्षीय सुखी देवी के अधिकतर बीमार रहने से आने जाने में दिक़्क़त होती हैं इसलिए विकास अधिकारी ने घर पहुँच कर सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करवाया।
इस दौरान विकास अधिकारी के साथ कनिष्ठ सहायक नरेंद्र कुमार, ललिता मीणा और सुरक्षा गार्ड जब्बराराम और ई मित्र संचालक विजय कुमार साथ रहें।
-0-

जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव 25 जुलाई को

जिला कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त

बाडमेर, 22 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 25 जुलाई, मंगलवार को जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव टाउन हॉल, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित नोडल अधिकारी एवं राजस्व अपील अधिकारी एवं कार्यवाहक जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया, जिला रसद अधिकारी कंवराराम, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, नगर परिषद आयुक्त, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक मोहन कुमार चौधरी, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रीतमसिंह को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं।
साथ ही पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार को नोडल अधिकारी एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, विकास अधिकारी महेश चौहान, नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह, डीओआईटी के प्रोग्रामर प्रेम कुमावत, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र कुमार जीनगर, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, भू अभिलेख निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, जसोल उप तहसीलदार भरत सोनी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं। उन्होने विभाग द्वारा तय की गई लाभार्थियों की सूची के अनुसार लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं पुनः वापिस ले जाने की व्यवस्था, फूड पैकेट, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले से संबंधित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
-0-

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

जन आधार डाटाबेस में लाभार्थियों के सही बैंक खाते दर्ज करवाने के निर्देश

बाड़मेर, 21 जुलाई। जन आधार के माध्यम से राज्य की विभिन्न योजनाओं के नकद लाभ लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे ही हस्तांतरित किए जा रहे हैं।

जिला जन आधार योजना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि लाभार्थियों के या तो बैंक खाते जन आधार डेटाबेस में उपलब्ध नहीं है या जो दर्ज है वो सही नहीं है। जिसके कारण संबंधित लाभार्थियों को उनके लाभों का हस्तांतरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे लाभार्थियों की पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, नगरीय शहरी वार्ड वार सूची के अनुसार ऐसे प्रकरणों में ई-मित्र के माध्यम से एवं निवासियों के स्वयं के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते संबंधित त्रुटियों में सुधार करवाने, नये खाता संख्या दर्ज करवाने के लिए कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों, वार्ड प्रभारी अधिकारियों को पाबंद करते हुए कहा कि सभी सुनिश्चत करें कि वे अंकित व्यक्ति के जन आधार में बैंक खाते में त्रुटियों में सुधार, नये खाता संख्या दर्ज करवाने हेतु नजदीकी ई-मित्र पर ले जाकर उपरोक्त कार्य संपादित करे। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय स्तरीय सत्यापन की कार्यवाही 25 जुलाई से पूर्व की जानी सुनिश्चत करे। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के लिए ब्लॉक में कार्यरत राजीव गांधी युवा मित्र इन्टर्न्स की भी यथासंभव सेवाएं ली जा सकती है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 जुलाई को

बाड़मेर, 21 जुलाई। राजस्व संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक शनिवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कान्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें राजस्व संबंधी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जायेगी। उन्होंने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी उक्त बैठक हेतु निर्धारित एजेण्डानुसार पूर्ण तैयारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

जिला स्तरीय निरीक्षण समिति ने किया किशोर गृह का निरीक्षण

सकारात्मक ऊर्जा के साथ वर्तमान समय का करें सदुपयोग - पुरोहित

बाडमेर, 21 जुलाई। जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा शुक्रवार को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं निरीक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह पुरोहित किशेर गृह में निवासरत बालकांे की सुविधाओं का जायजा लिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा बच्चो को पिछली गलतियों को भूलकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में विकास करने के साथ वर्तमान समय का सदुपयोग करने तथा योग, ध्यान व व्यायाम द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का मूल मंत्र दिया गया। उन्होने किशोर गृह में विधि से संघर्षरत छः बालक तथा चार उपेक्षित बालकांे से बात कर उनके पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या खेलकूद व अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण दौरान बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, कमला चौधरी, महेंद्रसिंह, वीरेन्द्रसिंह, संगीता तापड़िया, लता कच्छवाह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
-0-


गुरुवार, 20 जुलाई 2023

शहर में सामान्य अन्तराल से एक दिन के अधिक अंतराल से होगी जलापूर्ति

बाड़मेर, 20 जुलाई। शहर के जीरो पाईन्ट स्थित विभागीय हैड वर्क्स एवं बाड़मेर लिफ्ट केनाल की मुख्य पाईप लाईन के बांदरा स्थित वाल्व के मरम्मत कार्य के कारण 21 जुलाई को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी । 
जन स्वास्थ्य अभि. विभाग के अधिशाषी अभियंता सतवीर सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति व्यवधान होने के कारण बाड़मेर शहर एवं रक्षा संस्थानों की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेंगी एवं होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से एक दिन के अधिक अंतराल से होगी । उन्होंने प्रभावित लाभांवित आबादी को पानी को मितव्ययता से उपभोग कर जलदाय विभाग का सहयोग करने की अपील की।

-0- 

राजस्व अधिकारियों की बैठक शनिवार को

बाड़मेर, 20 जुलाई। राजस्व संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 जुलाई, शनिवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कान्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें राजस्व संबंधी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जायेगी। उन्होंने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी उक्त बैठक हेतु निर्धारित एजेण्डानुसार पूर्ण तैयारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...