मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

महंगाई राहत कैंप के 79 शिविरों द्वारा 14265 परिवारों को किया लाभान्वित

77373 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड किए वितरित

बाड़मेर, 25 अप्रैल। जिले में आयोजित महंगाई राहत कैंप के दूसरे दिन 79 कैंपों का आयोजन किया गया।

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि महंगाई राहत कैंप में मंगलवार को 79 शिविरों का आयोजन कर 14265 परिवारों को राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिसके तहत 77373 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया गया।

जिला कलेक्टर ने बताया कि मंगलवार को जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प के दौरान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 9770, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 9601, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 820, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 10813, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 8069, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 1215, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 4467, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 12620, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 12620 एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 12620 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाकर योजना का लाभ प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित 63 मंहगाई राहत कैंप में 63052 एवं शहरी क्षेत्रों में 14321 लाभार्थियों का पंजीयन कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए।

प्रशासन शहरों के संग अभियान - 2023 के तहत अस्थाई महंगाई राहत कैम्पों का कार्यक्रम निर्धारित

बाडमेर, 25 अप्रैल। प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत दिलाने के उदेश्य से प्रशासन शहरों के संग अभियान-2023 तहत सोमवार से अस्थाई महंगाई राहत कैम्प का नगर क्षेत्र में विधिवत शुभारंभ किया गया साथ ही बचत, राहत, बढ़त वाले बजट की नई योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अस्थाई महंगाई राहत केम्पों का आयोजन 24 अप्रेल से 30 जून तक किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि अस्थाई मंहगाई राहत केम्प व प्रशासन शहरों के संग अभियान-2023 के दौरान आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की नगर परिषदों के लिए अस्थाई महंगाई राहत केम्पों का आयोजन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए है।
नगर परिषद बाड़मेर के लिए अस्थाई महंगाई राहत कैम्प
जिला कलेक्टर ने बताया कि वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए आदर्श स्टेडियम में 26 व 27 अप्रैल को, वार्ड संख्या 40 के लिए सिन्धी धर्मशाला महावीर नगर तथा वार्ड संख्या 39 के लिए सामुदायिक सभा भवन, 80 फिट रोड़, महावीर नगर में 01 व 02 मई को, वार्ड संख्या 41 के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क, कस्टम क्वार्टर के पीछे तथा वार्ड संख्या 01 व 54 के लिए चिन्तामणी सभा भवन गेंहू रोड़ में 03 व 04 मई को, वार्ड संख्या 02 के लिए बालार्क भवन पनघट रोड़ तथा वार्ड संख्या 04 व 05 के लिए जैन धर्मशाला पादर मौहल्ला में 08 व 09 मई को, वार्ड संख्या 03 के लिए बालार्क भवन पनघट रोड़ तथा वार्ड संख्या 06 के लिए खत्रियों का उपरला वास का खत्री समाज भवन में 10 व 11 मई को अस्थाई महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड संख्या 07 के लिए सामुदायिक सभा भवन आचार्यो का वास तथा वार्ड संख्या 08 के लिए जैन ढाणी मंदिर के सामने स्थित धर्मशाला में 15 व 16 मई को, वार्ड सख्यां 09 के लिए मोक्षधाम रोड़ स्थित कोटड़िया ग्राउण्ड तथा वार्ड संख्या 10 के लिए गडरारोड़ स्थित जैन मंदिर के पास स्थित चौक में 17 व 18 मई को, वार्ड संख्या 11 के लिए ढाणी बाजार स्थित स्वर्णकार समाज भवन तथा वार्ड संख्या 12 के लिए जैन न्याति नोहरा प्रतापजी की पोल में 23 व 24 मई को, वार्ड संख्या 15 व 16 के लिए बैथेल हॉस्पीटल के सामने स्थित चौक हमीरपुरा तथा वार्ड संख्या 14 के लिए गंगामाई मंदिर के पास स्थित चौक में 25 व 26 मई को, वार्ड संख्या 13 के लिए स्कूल नम्बर 4 चौहटन रोड़ तथा वार्ड संख्या 17 व 18 के लिए फ्यूचर लिंक स्कूल की गली बाईस कोचिंग कॉलेज जटियों का नया वास में 29 व 30 मई को, वार्ड संख्या 19 व 20 के लिए वाल्मिकी सामुदायिक सभा भवन शास्त्री नगर तथा वार्ड संख्या 21 व 22 के लिए ट्रक यूनियन परिसर में 31 मई व 01 जून को, वार्ड संख्या 23 व 24 के लिए हनुमान मंदिर के पास शास्त्री नगर तथा वार्ड संख्या 25 व 26 के लिए स्व. तनसिंह चौहान के गैरेज के बाहर 05 व 06 जून को, वार्ड संख्या 27 व 28 के लिए माणक हॉस्पीटल के बाहर स्थित चौक तथा वार्ड संख्या 29 व 30 के लिए हिंगलाज भवन, खत्रियों का निचला वास में 07 व 08 जून को, वार्ड संख्या 31 व 32 के लिए महावीर चौक कल्याणपुरा तथा वार्ड संख्या 35 के लिए लक्ष्मीपुरा स्थित चौक में 12 व 13 जून को, वार्ड संख्या 36 के लिए टी.टी. पब्लिक स्कूल वालों का प्लाट, सर्किट हाउस रोड़ तथा वार्ड संख्या 42, 43 व 44 के लिए लखारा सामुदायिक सभा भवन इन्दिरा कॉलोनी में 14 व 15 जून को, वार्ड संख्या 45 व 46 के लिए सरस्वती विद्या मंदिर इन्दिरा नगर तथा वार्ड संख्या 47 के लिए सामुदायिक सभा भवन लक्ष्मी नगर में 19 व 20 जून को, वार्ड संख्या 48 के लिए राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा वार्ड संख्या 49 के लिए पुष्करणा समाज भवन बेरियों का वास में 21 व 22 जून को, वार्ड संख्या 50 के लिए सामुदायिक सभा भवन हितकारी हाउस के पीछे बेरियों का वास तथा वार्ड संख्या 51 व 53 के लिए भंवरलाल दर्जी प्याउ के पास सरदारपुरा में 26 व 27 जून को, वार्ड संख्या 52 के लिए आलौक बाल सदन स्कूल के पास तथा वार्ड संख्या 55 के लिए सामुदायिक सभा भवन कोटवाल समाज, हिंगलाज मंदिर के पीछे में 28 से 30 जून को प्रशासन शहरों के संग अभियान-2023 के तहत अस्थाई महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
नगर परिषद बालोतरा के लिए अस्थाई महंगाई राहत कैम्प
जिला कलेक्टर ने बताया कि वार्ड संख्या 3 के लिए मदनराज रामेश्वरदास उच्च प्राथमिक विद्यालय में 26 अप्रैल को, वार्ड संख्या 4 के लिए जैसमल भीमराज गौलेच्छा विद्यालय में 27 अप्रैल को, वार्ड संख्या 5 व 6 के लिए वर्धमान स्कूल में 01 मई को, वार्ड संख्या 7 व 8 के मदनराज रामेश्वरदास गर्ल्स स्कूल में 02 मई को, वार्ड संख्या 9 व 10 के जैन छात्रावास में 03 मई को, वार्ड संख्या 11 व 12 के लिए नाहटा कॉम्पलेक्स नयापुरा में 04 मई को, वार्ड संख्या 13 व 15 के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा में 08 व 09 मई को, वार्ड संख्या 14 के लिए पंचायत समिति परिसर में 10 मई को, वार्ड संख्या 16 व 19 के लिए प्रजापत समाज भवन में 11 व 12 मई को, वार्ड संख्या 17 व 18 के लिए भगतसिंह सभा स्थल में 15 व 16 मई को, वार्ड संख्या 20 के लिए रबारियों का टांका सामुदायिक भवन में 17 मई को, वार्ड संख्या 21 के लिए खत्री समाज भवन में 18 मई को, वार्ड संख्या 22 के लिए पीपलेश्वर महादेव मन्दिर में 19 मई को, वार्ड संख्या 23 के लिए सामुदायिक भवन बिजलीघर के पास में 23 मई को, वार्ड संख्या 24 व 25 के लिए नर्बदा देवी स्कूल नेहरू कालोनी में 24 व 25 मई को, वार्ड संख्या 26, 27 व 28 के लिए नगर परिषद कार्यालय भवन में 29 व 30 मई को, वार्ड संख्या 30 व 31 के लिए राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय महावीर पार्क के पास में 31 मई व 01 जुन को, वार्ड संख्या 32 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांकरणा बेरा में 05 व 06 जून को, वार्ड संख्या 33, 34 व 35 के लिए माली समाज भवन में 07 व 08 जून को, वार्ड संख्या 36 व 37 के लिए संजनी बाई आश्रम समदड़ी रोड़ में 12 व 13 जून को, वार्ड संख्या 29, 38 व 39 के लिए मोमडन ग्राउण्ड में 14 व 15 जून को, वार्ड संख्या 40 व 41 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिव चौराहा में 19 व 20 जून को, वार्ड संख्या 42 के लिए दुध डेयरी में 21 जून को, वार्ड संख्या 43 व 44 के लिए अम्बेडकर भवन में 22 व 23 जून को एवं वार्ड संख्या 45 के लिए नर्ब्देश्वर महादेव मंदिर के पास में 26 जून को प्रशासन शहरों के संग अभियान-2023 के तहत अस्थाई महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
नगर पालिका सिवाना के लिए अस्थाई महंगाई राहत कैम्प
जिला कलेक्टर ने बताया कि वार्ड संख्या 01, 02 व 03 के लिए सोलंकियों का वास में 27 अप्रैल तक तथा वार्ड संख्या 04 के लिए भंसाली भवन, जैन समाज न्याति भवन में 28 अप्रैल को, वार्ड संख्या 05 व 06 के लिए जीनगरों का वास में 01 से 03 मई को, वार्ड संख्या 07 व 08 के लिए जीनगरों का वास में 04 से 06 मई को, वार्ड संख्या 09, 10 व 11 के लिए सदर बाजार पोल के अन्दर गली में 08 से 12 मई को, वार्ड संख्या 12, 13 व 14 के लिए पालिका का ऑडिटोरियम हॉल में 15 से 19 मई को, वार्ड संख्या 15 व 16 के लिए पालिका का ऑडिटोरियम हॉल में 20 से 23 मई को, वार्ड संख्या 17 व 18 के लिए मैला मैदान स्कूल में 24 से 27 मई को, वार्ड संख्या 19 व 20 के लिए पुरोहितों का वास स्कूल में 29 से 31 मई को, वार्ड संख्या 21, 22 व 23 के लिए पुरोहितों का वास स्कूल में 01 से 03 व 05 जून को, वार्ड संख्या 24 व 25 के लिए पुरोहितों का वास स्कूल में 06 से 09 जून को, वार्ड संख्या 26 के लिए नाथजी की कुटिया में 12 से 13 जून को, वार्ड संख्या 27 के लिए आशापुरा मंदिर में 14 से 15 जून को, वार्ड संख्या 28, 29 व 30 के लिए माली समाज न्याति भवन, बोगिया स्कूल में 16 से 17 व 19 से 20 जून को, वार्ड संख्या 31, 32 व 33 के लिए रामदेवजी मंदिर देवंदी रोड़, घांची समाज न्याति भवन में 21 से 24 जून को, वार्ड संख्या 34 के लिए खाखरलाई रोड़ स्कूल में 26 से 27 जून को एवं वार्ड संख्या 35 के लिए कृषि मंडी में 28 से 30 जून को प्रशासन शहरों के संग अभियान-2023 के तहत अस्थाई महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
-0-

सफलता की कहानी - इलियास के लिए वरदान बना शिविर

आठ योजनाओं के लिए हुआ निःशुल्क पंजीयन

बाड़मेर, 25 अप्रैल। सोमवार से आरंभ महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। गूंगा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत कैम्प में गूंगा निवासी इलियास खां को आठ योजनाओं के तहत निःशुल्क पंजीयन करवा  मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाया गया।
  महंगाई राहत कैम्प के द्वारा गूंगा निवासी इलियास खां को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 कार्य दिवस रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ मिला।
इन आठ योजनाओं का लाभ पाकर वे इलियास बहुत खुश नजर आये। उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के साथ स्थानीय विधायक अमीन खां जी, जिला प्रमुख महेंद्र जी चौधरी, प्रधान महेंद्र जी जाणी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
शिविर में उपखंड अधिकारी महावीरसिंह जोधा, खंड विकास अधिकारी धनदान देथा, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, नायब तहसीलदार नखतसिंह राठौड़ व भारूराम सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी महावीरसिंह जोधा ने समस्त विभागीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए वही खंड विकास अधिकारी ने आमजन से आव्हान किया कि महंगाई राहत कैंप में आसपास के गांव के ग्रामीण भी पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
-0-

सफलता की कहानियां - चम्पा देवी के लिए वरदान बना शिविर

बाड़मेर, 25 अप्रैल। सोमवार से आरंभ महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

    महंगाई राहत कैम्प शिव के द्वारा शिव निवासी चम्पा देवी को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रूपये का गोवंश का बीमा, न्यूनतम सामाजिक पेंशन व मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ मिला। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे़ खुश नजर आये।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-

सफलता की कहानियां - बांकाराम के लिए वरदान बना शिविर

बाड़मेर, 25 अप्रैल। सोमवार से आरंभ महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

    महंगाई राहत कैम्प शिव के द्वारा शिव निवासी बांकाराम को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रूपये का गोवंश का बीमा, न्यूनतम सामाजिक पेंशन व मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ मिला। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे़ खुश नजर आये।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-

सफलता की कहानी - भगवानाराम के लिए वरदान बना शिविर

बाड़मेर, 25 अप्रैल। सोमवार से आरंभ महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। महंगाई राहत कैम्प शिव के द्वारा शिव निवासी भगवानाराम को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।

उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना मे 40 हजार रूपये का गोवंश का बीमा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेण्डर का लाभ मिला। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे खुश नजर आये।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-

सफलता की कहानी - कमला देवी के लिए वरदान बना शिविर

बाड़मेर, 25 अप्रैल। सोमवार से आरंभ महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। महंगाई राहत कैम्प बाटाडू के द्वारा बाटाडू निवासी कमला देवी को उनकी पात्रतानुसार नौ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।

उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना मे 40 हजार रूपये का गोवंश का बीमा, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना में 1000 रू, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली व मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ मिला। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे खुश नजर आये।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-



सफलता की कहानियां - मथरी देवी के लिए वरदान बना शिविर

बाड़मेर, 25 अप्रैल। सोमवार से आरंभ महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

    महंगाई राहत कैम्प शिव के द्वारा शिव निवासी मथरी देवी को उनकी पात्रतानुसार नो योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार का गोवंश का बीमा, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना में 1000 रूपए, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ मिला। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे खुश नजर आये।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-

महंगाई से राहत पाने को लोगों का हुजूम उमड़ा

सरकार हर जरुरतमंद की करेगी सहायता - जैन

पुलिस महानिरीक्षक और जिला कलेक्टर ने लिया जायजा
बाड़मेर, 25 अप्रैल। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए चलाई जा रही राज्य सरकार की मुहिम में लोगो का हुजूम उमड़ रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी महंगाई राहत शिविरों में भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने पंजीयन करवाया।
    बाड़मेर ग्रामीण तहसील की ग्राम पंचायत जालीपा में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत महंगाई राहत शिविर का विधिवत शुभारंभ राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के साथ राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होने बताया कि इन महंगाई राहत शिविरों का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत पर दो दिवस के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। उन्होने आमजन को अधिक से अधिक शिविरों में पधार कर लाभान्वित होने की अपील की।
  इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि प्रदेश में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प आयोजित होंगे।
    वही पुलिस महानिरीक्षक जयनारायण शेर एवं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को भाड़खा और शिव में पहुंचकर महंगाई राहत शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शिविर में आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त जन सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि कैम्पों में दस जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई की मार से राहत मिलेगी। उन्होने राज्य सरकार द्वारा संचालित 10 जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए कैंपों में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि इन महंगाई राहत कैम्प का आयोजन ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर सोमवार से शनिवार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कैम्पों के आयोजन द्वारा आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।
  इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक जय नारायण शेर, जिला कलक्टर लोकबंधु और पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद ने पंजीकृत लाभार्थियों  को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड का वितरण किया।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मंगलवार साय गूंगा और तानु मानजी एवं गडरारोड़ में भी शिविरों का जायजा लिया।
-0-















सोमवार, 24 अप्रैल 2023

खाद्य लाइसेंस शिविर बुधवार को विशाला में

बाड़मेर, 24 अप्रैल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य  कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है। जिला कलेक्टर लोक बंधु के निर्देशानुसार 26 अप्रैल को सुबह 10 से 5 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य भवन विशाला में एक दिवसीय  शिविर का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनाये। बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत सजा का प्रावधान है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त खाद्य पदार्थ कारोबार से जुड़े विक्रेताओं निर्माताओं थोक, फुटकर, फेरीवाले, केटरिंग, ट्रांसफोर्ट, फूड प्रोडक्शन विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता, अस्पताल, स्कूल, कॉलेजों में संचालित कैंटीन, छात्रावासों में संचालित कैंटीन, राजकीय व निजी वेयर हाउस, मदिरा दुकाने, दुध विक्रेता, डेयरी चायपान दुकान, फल सब्जी,  विक्रेता, हाट बाजार, में खाद्य कारोबार करने वाले आदि से कहा गया है कि वे तत्काल शिविर या ईमेल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत लाईसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने हेतु आवेदन करें।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई दस्तावेज कार्यालय में जमा कराने की आवश्कता नहीं है। जारी लाईसेंस व रजिस्टेªशन भी कार्यालय से प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लाईसंेस व रजिस्टेशन खाद्य कारोबार कर्ता को उसके रजिस्टर्ड ईमेल पर उपलब्ध हो जायेगा। साथ ही जिन खाद्य कारोबार कर्ताओं ने पूर्व में लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया है वे अपने परिसर में चस्पा करना सुनिश्चित करें। रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस की तिथि निकल चुकी हो तो नये लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन सुनिश्चित करें। खाद्य कारोबार कर्ताओं की सुविधा हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ. गजराज ने बताया कि 12 लाख से अधिक सलाना टर्नऑवर दुकानदार के लिए लाइसेंस जिसका शुल्क 2 से 3 हजार सालाना एवं 12 लाख से कम सालाना टर्नऑवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये सालाना हैं। उन्होने बताया कि आवेदक प्रोपराईटर की संपूर्ण विवरण नाम पता मोबाईल नम्बर ईमेल इत्यादि, मालिक का पहचान पत्र, व्यवसाय स्थल के स्वामित्व का प्रमाण पत्र प्रोपाराईटरशिप से संबंधित स्वघोषणा पत्र पार्टनरशिपडीड, निर्माण ईकाई हेतु अतिरिक्त दस्तावेज यूनिट का फोटो प्रोसेसिंग एरिया सहित उत्पाद ईकाई का लेआउट, जल की जांच रिपोर्ट, प्रोपराईटर का पहचान पत्र, दस्तावेज के साथ उक्त स्थल पर लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन कर सकते है। फूड लाइसेन्स नही पाए जाने की स्थिति नियमानुसार कारवाही की जावेगी।
उन्होंने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि जिस खाद्य को कारोबार कर्ता के पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो शिविर में बना हुआ लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में ली जाएगी। खाद्य अनुज्ञा पत्र परिसर में होना आवश्यक है।
-0-

सफलता की कहानियां - सवाई के लिए वरदान बना शिविर

बाड़मेर, 24 अप्रैल। सोमवार से आरंभ महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

    महंगाई राहत कैम्प के द्वारा बाडमेंर निवासी सवाईलाल को उनकी पात्रतानुसार चार योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का लाभ मिला। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे खुश नजर आये।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-




प्रशासन गांवो के संग अभियान - 2023 के तहत महंगाई राहत कैम्प का विधिवत शुभारंभ

बाडमेर, 24 अप्रैल। प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत दिलाने के उदेश्य से प्रशासन गांवो के संग अभियान-2023 तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों पर सोमवार से महंगाई राहत कैम्प का विधिवत शुभारंभ किया गया। सोमवार को बाडमेर जिले की महाबार, मण्डापुरा, थोब, बायतु भोपजी, शोभाला जैतमाल, डाबड, बबुगुलेरिया, गंुगा, भंवार, मीठडाउ, करना एवं मवडी ग्राम पंचायत पर महंगाई राहत कैम्प आयोजित किये गये।

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि प्रशासन गांवो के संग अभियान-2023 तहत महंगाई राहत कैम्प प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो दिन चलाया जाएगा। इन कैम्प के माध्यम से राज्य सरकार की 10 योजनाओं से आमजन का पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाएगा। आमजन की सुविधा के लिए किसी भी जिले का व्यक्ति अन्य जिलों के कैम्पों में भी जनाधार के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है। राज्य सरकार का ध्येय है कि प्रदेश का कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन से वंचित न रहे। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 10 योजनाओं में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिले में पहले दिन हुआ 45553 लाभार्थियों का पंजीयन
जिला कलेक्टर ने बताया कि सोमवार को जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में कुल 45553 लाभार्थिंयों ने पंजीयन करवाया। जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प के दौरान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 4288, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 6321, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 582, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 7088, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 3498, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 604, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 2747, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 8278, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 8181 एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 3966 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाकर योजना का लाभ प्राप्त किया।
मंगलवार को यहां होगा कैम्प का आयोजन
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि मंगलवार 25 अप्रैल को प्रशासन गांवो के संग अभियान-2023 के तहत बाडमेर जिले की जालीपा, साजियाली पदमसिंह, कुडी, बायतु भीमजी, छोटु, ताणु मानजी, पांचरला, तालसर, कादानाडी एवं करमावास ग्राम पंचायत पर महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इन कैम्पों के द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।
-0-

महंगाई राहत कैंप का हुआ विधिवत शुभारंभ

आमजन के लिए सरकार संकल्पित - चौधरी

हर जरुरतमंद को मिलेगा लाभ - जैन
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने किया शिविरों का निरीक्षण

बाड़मेर, 24 अप्रैल। प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत दिलाने के लिए जिले में सोमवार से मंहगाई राहत शिविरों का शुभारंभ किया गया।
  सोमवार सुबह 10ः30 बजे राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर लोक बंधु द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थाई महंगाई राहत कैंप का फीता काट कर विधिवत शुभारंभ किया गया। वही वन और पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने धोरीमन्ना के शोभाला जेतमाल में महंगाई राहत शिविर का उद्घाटन किया। इसी तरह जिले के सभी नगरीय निकायो और पंचायत समितियों में संबंधित विधायक, प्रधान, सभापति समेत जनप्रतिनिधियों ने अभियान का आगाज किया। साथ ही जिले में प्रशासन शहरों के संग और प्रशासन गांवों के संग अभियान की भी शुरुआत की गई। इसमें भी महंगाई राहत के लिए 10 प्रमुख योजना के लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हुआ।
इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि प्रदेश में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि कैम्पों में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई की मार से राहत मिलेगी। उन्होने राज्य सरकार द्वारा संचालित 10 जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए कैंपों में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। कैंपों में योजनाओं का तुरंत लाभ पहुंचाया जाएगा। आमजन की सुविधा के लिए किसी भी जिले का व्यक्ति अन्य जिलों के कैम्पों में भी जनाधार के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है। राज्य सरकार का ध्येय है कि प्रदेश का कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन से वंचित न रहे। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 10 योजनाओं में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प का शुभारंभ किया गया है जो 30 जुन तक संचालित किये जाएगें। इन शिविरों के माध्यम से हर जरूरतमंद तक 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचेगा। इन महंगाई राहत कैम्प का आयोजन ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर भी सोमवार से शनिवार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कैम्पों के आयोजन द्वारा आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड का वितरण किया गया। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित मंहगाई राहत शिविर को लेकर आमजन में काफी उत्साह का माहौल है। बडी संख्या में आमजन महंगाई से राहत पाने हेतु कैम्प में रजिस्ट्रेशन के लिये उपस्थित हुए।
महंगाई राहत कैम्प के शुभारंभ अवसर पर बाडमेर नगर परिषद सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य समेत सभी विभागीय अधिकारियों के साथ पत्रकार एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कलेक्ट्रेट में स्थाई कैंप के उद्घाटन के बाद महाबार तथा भाड़खा में आयोजित शिविर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिविर में आने वाले सभी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करने के निर्देश दिए।
वहीं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने विरधिचंद जैन केंद्रीय बस स्टैंड, मल्लिनाथ सर्किल में लगे स्थाई शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महाबार में भी आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया।
यहां हुआ शुभारंभ
धोरीमन्ना तहसील की ग्राम पंचायत शोभाला जेतमाल में प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 के तहत महंगाई राहत शिविर का विधिवत शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हेमाराम चौधरी ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के साथ राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होने बताया कि इन महंगाई राहत शिविरों का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत पर दो दिवस के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। उन्होने आमजन को अधिक से अधिक शिविरों में पधार कर लाभान्वित होने की अपील की।
इन योजनाओं में होगा पात्रतानुसार रजिस्ट्रेशन
1- मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में सिलेन्डर
2- मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
3- मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
4- मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट
5- मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा में 100 कार्य दिवस पूरा करने वाले परिवारों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार एवं कथौड़ी, सहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार
6- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष में 125 दिन कार्य के अवसर
7- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि
8- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए
9- मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए
10- मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं के लिए प्रति पशु 40  हजार रुपये का बीमा कवर
कैंप का समय और स्थान
कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। आमजन अपने नजदीक लगने वाले कैंप का स्थान और सम्पूर्ण जानकारी वेबसाइट mehangairahatcamp.rajasthan.gov.in पर भी ले सकते हैं।
-0-
















रविवार, 23 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना के तहत 180 स्कूटियों का वितरण

बाड़मेर, 23 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान 40 प्रतिशत एवं अधिक विकलांगता की श्रेणी में आने वाले 180 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण कर लाभांवित किया गया।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान सरकार दिव्यांगजनों के लिए संवेदनशील है तथा निरन्तर रूप से दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना के तहत बाड़मेर जिले के दिव्यांगजनों को सर्वाधिक लाभ मिला है। उन्होंने बताया गत वर्ष 2021-22 में 155 स्कूटियों का वितरण किया गया था तथा इस वर्ष 2022-23 में 180 स्कूटियों का वितरण आज किया जा रहा है। इस योजना के द्वितीय चरण में 126 स्कूटियां वितरित किया जाना शेष है।
इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण समेत संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आमजन, दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
-0-






खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत वार्षिक रिटर्न भरना अनिवार्य

बाड़मेर, 23 अप्रैल। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 (लाइसेन्स एवं रजिस्ट्रेशन सेक्शन 2.1.13 ) के तहत वर्ष में अब एक बार वार्षिक रिटर्न भरना आवश्यक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि खाद्य कारोबारकर्ता जो कि उत्पादक यूनिट के हैं जो खाद्य पदार्थ उत्पादन का कार्य करते हैं जो उत्पादन, रिपेकर, रिरेब्लर आदि यूनिट मे आते हैं उन सभी को अपनी लाइसेंस फोस्कोस आईडी पर जाकर अपना  रिटर्न सबमिट करना अवश्यक है। ऑफलाइन रिटर्नस आफिस में मान्य नही होगा।
उन्होंने बताया कि जो भी खाद्य कारोबारकर्ता उत्पादन, रिपेकर व रिरेब्लर आदि यूनिट का  कार्य करते हैं वे फोस्कोस आईडी पर जाकर अपना रिटर्न सबमिट करें और जुर्माने से बचें अन्यथा निर्धारित तिथि पश्चात 100 रु प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा, रिटर्न सबमिट करे बिना लाइसेंस का नवीकरण ही नहीं हो पायेगा, थोक और खुदरा खाद्य कारोबारकर्ता अपना लाइसेंस का नवीनीकरण तीन महीने पहले करवा सकते है।
-0-

हर जरूरतमंद तक सीधे पहुंचेगा 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प

ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित होंगे महंगाई राहत कैम्प
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगेंगे कैंप
बाड़मेर 23 अप्रैल। जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि कैम्पों में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई की मार से राहत मिलेगी।
क्यों जरूरी है महंगाई राहत कैंप
जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि आमजन को उनके अधिकारों, योजनाओं और उनकी पात्रता की सम्पूर्ण जानकारी देकर जागरूक करने के साथ उन्हें सशक्त बनाना है। राज्य सरकार द्वारा संचालित 10 कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए कैंपों में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। कैंपों में योजनाओं का तुरंत लाभ पहुंचाया जाएगा। आमजन की सुविधा के लिए किसी भी जिले का व्यक्ति अन्य जिलों के कैम्पों में भी जनाधार के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
कैम्पों में प्रत्येक जरूरतमंद के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य
जिला प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय है कि प्रदेश का कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन से वंचित न रहे। इसके लिए प्रतिदिन 78 महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 10 योजनाओं में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा कैम्पों के आयोजन से पहले आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।
सभी ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में लगेंगे मंहगाई राहत कैम्प
जिला प्रशासन द्वारा जिले में 70 स्थाई महंगाई राहत कैम्प राजकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ तथा प्रत्येक नगरीय वार्ड में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ 2 दिवसीय महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 688 ग्राम पंचायतों एवं 180 वार्डों में कैलेण्डर के अनुसार 2 दिवसीय कैम्पों का आयोजन होगा। इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन एवं मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण के लिए पर्याप्त काउंटर लगाए जाएंगे।
इन दस योजनाओं के लिए किया जाएगा रजिस्ट्रेशन
1- मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में सिलेन्डर
2- मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
3- मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
4- मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट
5- मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा में 100 कार्य दिवस पूरा करने वाले परिवारों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार एवं कथौड़ी, सहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार
6- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष में 125 दिन कार्य के अवसर
7- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि
8- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए
9- मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए
10- मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं के लिए प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर
कैंप का समय और स्थान
कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। आमजन अपने नजदीक लगने वाले कैंप का स्थान और सम्पूर्ण जानकारी वेबसाइट  mehangairahatcamp.rajasthan.gov.in पर भी ले सकते हैं।
-0-

जिले में 70 स्थाई महंगाई राहत कैंप होगें आयोजित

बाड़मेर, 23 अप्रैल। राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही बचत, राहत, बढ़त वाले बजट की नई योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्थाई महंगाई राहत केम्पों का आयोजन 24 अप्रेल से 30 जून तक किया जायेगा।

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्प-2023 के तहत 24 अप्रैल को प्रथम दिन 47 मंहगाई राहत शिविर शुरू किए जाएंगे, इसे चरणबद्ध रूप से बढ़ाते 70 स्थाई शिविर शुरू किए जाएंगे। मंहगाई राहत केम्प के दौरान आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस राहत शिविरों का संचालन समय सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।
यहां होगें स्थाई महंगाई राहत कैम्प
जिला कलेक्टर ने बताया कि बाड़मेर उपखण्ड में नगर परिषद बाड़मेर क्षेत्र में मल्लीनाथ सर्कल, वाल्मिकी सामुदायिक सभा भवन, नगर परिषद कार्यालय परिसर, जिलाधीश कार्यालय परिसर एवं वृद्धिचंद जैन बस स्टेशन तथा पंचायत समिति बाड़मेर क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र बिशाला, राणीगांव एवं सनावड़ा में, पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र भाडखा एवं चवा में स्थाई महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार बालोतरा उपखण्ड में नगर परिषद बालोतरा क्षेत्र में नया बस स्टेण्ड परिसर, बालोतरा पंचायत समिति परिसर, बालोतरा नगर परिषद कार्यालय परिसर में, बालोतरा उपखण्ड कार्यालय परिसर में एवं दीनदयाल उपाध्याय भवन द्वितीय रेलवे फाटक के पास में एवं पंचायत समिति बालोतरा क्षेत्र में पंचायत समिति परिसर बालोतरा, उप तहसील परिसर जसोल, उप तहसील परिसर दूधवा, तहसील परिसर पचपदरा में, पंचायत समिति पाटोदी क्षेत्र में ग्राम पंचायत पाटोदी में, पंचायत समिति कल्याणपुर क्षेत्र में तहसील परिसर कल्याणपुर में स्थाई महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिवाना उपखण्ड में नगर पालिका सिवाना क्षेत्र में सिवाना पंचायत समिति परिसर में, पंचायत समिति सिवाना क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र महिलावास, पादरू एवं इन्द्राणा में, पंचायत समिति समदड़ी क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र बस स्टेशन समदड़ी एवं करमावास में, सेड़वा उपखण्ड में पंचायत समिति सेड़वा क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र सेड़वा एवं बामड़ला तथा पंचायत समिति फागलिया क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र फागलिया एवं बाखासर में, पंचायत समिति धनाऊ क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र बुरहान का तला में, रामसर उपखण्ड में पंचायत समिति रामसर क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र रामसर, गागरिया, सियाणी एवं खड़ीन में, गुड़ामालानी उपखण्ड में पंचायत समिति गुड़ामालानी क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र गुड़ामालानी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परिसर रामजी का गोल फांटा, बस स्टेशन रतनपुरा में तथा पंचायत समिति आडेल क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र आडेल, नोखड़ा एवं बाण्ड में स्थाई महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिणधरी उपखण्ड में पंचायत समिति सिणधरी क्षेत्र में पंचायत समिति परिसर सिणधरी, राजीव गांधी सेवा केन्द्र होडू एवं भूंका वगतसिंह में, पंचायत समिति पायला कलां क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र पायला कलां में, गडरारोड़ उपखण्ड में पंचायत समिति गडरारोड़ क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केन्द्र गडरारोड़, हरसाणी, जैसिंधर स्टेशन एवं गिराब में, बायतु उपखण्ड में पंचायत समिति बायतु क्षेत्र में पंचायत समिति परिसर बायतु, उप तहसील परिसर बाटाड़ू में, पंचायत समिति गिड़ा क्षेत्र में पंचायत समिति परिसर गिड़ा, राजीव गांधी सेवा केन्द्र सवाउ पदमसिंह, परेऊ एवं हीरा की ढाणी में, धोरीमना उपखण्ड में पंचायत समिति धोरीमना क्षेत्र में पंचायत समिति परिसर धोरीमना, उप जिला अस्पताल परिसर धोरीमना, ग्राम पंचायत भवन अरणियाली एवं मांगता में स्थाई महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चौहटन उपखण्ड में पंचायत समिति चौहटन क्षेत्र में पंचायत समिति परिसर चौहटन, ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर चौहटन, राजीव गांधी सेवा केन्द्र लीलसर, बावड़ी कला एवं नेतराड़ में, शिव उपखण्ड में पंचायत समिति शिव क्षेत्र में पंचायत समिति परिसर शिव, राजीव गांधी सेवा केन्द्र गूंगा, भिंयाड़, उण्डू एवं मौखाब में स्थाई महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
-0-

महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ सोमवार से, जिला कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता

बाड़मेर, 23 अप्रैल। राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही बचत, राहत, बढ़त वाले बजट की नई योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्थाई महंगाई राहत केम्पों का आयोजन 24 अप्रैल से 30 जून तक किया जायेगा। जिला कलेक्टर ने रविवार 23 अप्रैल को दोपहर 1 बजे प्रेसवार्ता में यह बात कही।

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिलें में आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्थाई मंहगाई राहत केम्प, प्रशासन गांवों के संग व प्रशासन शहरों के संग अभियान के संबंध में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंहगाई राहत केम्प के दौरान आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस राहत शिविरों का संचालन समय सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि स्थाई महंगाई राहत केम्प में मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना एवं कामधेनू योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों का मौके पर पंजीयन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु जनआधार में पंजीकृत परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य शिविर मे आकर पंजीयन करवा सकता है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की मुल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं है।
उन्होंने योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आमजन को अधिक से अधिक पंजीयन करवाने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए मीडिया से व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
इस प्रेसवार्ता के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी सहित सभी मीडिया गण उपस्थित रहे।
-0-




शनिवार, 22 अप्रैल 2023

स्थाई महंगाई राहत कैंप का जिला कलेक्टर ने लिया जायजा

बाड़मेर, 22 अप्रैल। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में 24 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले स्थाई महंगाई राहत कैंप का जिला कलेक्टर लोक बंधु द्वारा शनिवार शाम को जायजा लिया गया।

इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने स्थाई महंगाई राहत कैंप में समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बताया कि महंगाई राहत कैंप में राज्य की जनकल्याणकारी और महंगाई से राहत दिलाने वाली योजनाओं को लेकर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 24 अप्रेल से 30 जून तक महंगाई राहत शिविर लगेंगे। इनमें आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
-0-

महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल से, जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

बाड़मेर, 22 अप्रैल। राज्य  की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही बचत, राहत, बढ़त वाले बजट की नई योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्थाई महंगाई राहत केम्पों का आयोजन 24 अप्रेल से 30 जून तक किया जायेगा।

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि स्थाई मंहगाई राहत केम्प, प्रशासन गांवों के संग व प्रशासन शहरों के संग अभियान के संबंध में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंहगाई राहत केम्प के दौरान आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में स्थाई महंगाई राहत केम्प के आयोजन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के मल्लीनाथ सर्कल, वाल्मिकी सामुदायिक सभा भवन, नगर परिषद कार्यालय परिसर, जिलाधीश कार्यालय परिसर एवं वृद्धिचन्द जैन बस स्टैण्ड परिसर में ये स्थाई महंगाई राहत कैंप लगेंगे।
 उन्होंने बताया कि स्थाई महंगाई राहत केम्प में मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निःषुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःषुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी नरेगा, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंषन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, कामधेनू योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं लाभार्थियों का मौके पर पंजीयन भी किया जाएगा। इस दौरान शिविर में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड का वितरण किया जायेगा।
-0-






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...