सोमवार, 13 मार्च 2023

सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष जसोल 14 मार्च को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 13 मार्च। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल मंगलवार 14 मार्च को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल मंगलवार को प्रातः 9 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 11 बजे कनाना पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित होने वाले शीतला माता एवं गैर नृत्य-2023 कार्यक्रम में शिरकत करेगें। वे दोपहर 2 बजे कनाना से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

थार महोत्सव-2023 के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक 15 को

बाड़मेर, 13 मार्च। जिले में थार महोत्सव का आयोजन 18 से 20 मार्च को किया जाएगा। थार महोत्सव का जिले में भव्य रूप से आयोजित किये जाने के उपलक्ष्य में आवश्यक तैयारियों एवं कार्यक्रमों के लिए समीक्षा बैठक बुधवार 15 मार्च को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं संस्थाओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने कहा।
-0-

विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी 15 को

बाड़मेर, 13 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओं को जागृत करने एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में अवगत कराने के उद्देश्य से बुधवार 15 मार्च को सूचना केन्द्र बाड़मेर में एक प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में उपभोग्य वस्तुओं के माप के तरीके, गुणवता की जॉच की प्रक्रिया, सेवाओं में दोष के प्रकार बताने आदि से संबंधित व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित क्रिया-कलापों की सहज, सरल एवं सुस्पष्ट ढंग से जानकारी देने हेतु प्रातः 9 बजे से प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए है।
-0-

01 से 12 मार्च तक लिए गये 41 नमूनों को जांच हेतु भेजा प्रयोगशाला

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्रवाई लगातार जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि मिलावट खोरों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी है। जिसमें बाड़मेर जिले में 01 से 12 मार्च तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारी राम द्वारा 20 नमूने लिए गए और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड द्वारा  21 नमूने लिए गए कुल 41 नमूने लिए गए तथा नमूनों को जांच हेतु जोधपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि जिनके पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो तुरंत बना हुआ लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में ली जाएगी।
-0-

बजट घोषणाओं की क्रियान्विति बने सर्वोच्च प्राथमिकता

फ्लैगशिप योजनाओं के लाभान्वितों की हो मॉनिटरिंग

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओ की क्रियान्विति एवं फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं करें जिससे कि प्रभावी परिणाम निकले।
      कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित सप्ताहिक बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं और फ्लैगशीप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में वीआईपी विजिट की संभावना के मध्येंजर जिलाधिकारी स्वयं बजट घोषणाओ और फ्लैगशिप योजनाओ की मॉनिटरिंग करें। विशेषकर फ्लैगशिप योजनाओ के लाभान्वितो की प्रोफाइल बनाई जाए एवं उनसे सतत संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी लेकर इसे सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सर्वाधिक फोकस फ्लैगशिप योजनाओं पर है इसलिए इसके लाभान्वित से पर्याप्त फीड बैक लिया जाए।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओ से संबंधित भूमि आवंटन सहित अन्य कार्यों से जुड़े प्रकरण लंबित नहीं रहे। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जिससे कि आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
  जिला कलेक्टर ने विभागवार विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय योजनाओं में जिले की रैंकिंग बेहतर रहे।
  जिला कलक्टर बंधु ने संपर्क पोर्टल, सीएमओ के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणात्मक निस्तारण के निर्देश दिए।
  बैठक में जिला परिषद सीईओ ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की टीम रवाना

बाड़मेर, 13 मार्च। राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय अन्तर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे कबड्डी, वॉलीबाल, टेबल टेनिस व शतरंज इत्यादि खेल होंगे।

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने बताया कि इन राज्य स्तरीय अन्तर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर की तरफ से कबड्डी, वालीबाल, टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम की टीमें भाग लेगी। इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी जीवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का विशेष महत्व होता है। इससे खेल भावना, परस्पर सहयोग और सद्भावना को बल मिलता है। खेल शिक्षा का ही महत्वपूर्ण अंग है।
इस दौरान स्पोर्टस् प्रभारी शेलेन्द्र कुमार सैनी एवं सह प्रभारी वासु देव ने विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हुए समस्त टीमो में स्पोर्ट्स किट का वितरण किया तथा बताया कि विद्यार्थियों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए पाठ्यक्रम में “स्पोर्ट्स एवं योग” नामक एक प्रायोगिक विषय भी जोड़ा गया है जिससे विद्यार्थी सतत रूप से खेलकूद एवं योग से जुड़े रहे।
-0-

अनुसूचित जाति एवं जनजाति उद्यम प्रोत्साहन शिविर आज होगा आयोजित

बाड़मेर, 13 मार्च। राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य के औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 को शुरू किया है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत पात्र आवेदकों को मार्जिन मनी (कैपिटल सब्सिडी), ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई का गारंटी कवरेज उपलब्ध करवाया जाएगा साथ ही इस योजना में 25 लाख रूपये तक के ऋण पर 9 फीसदी ब्याज अनुदान, 5 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा 10 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं अधिकतम 25 लाख रूपये या प्रोजेक्ट लागत का 25 फीसदी तक मार्जिन मनी अनुदान का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस योजना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के निवेशकों को नए उद्योग लगाने व विस्तार, विविधिकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए विनिर्माण, सेवा क्षेत्र तथा व्यापार के लिए बैंक से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार 14 मार्च को स्टेशन रोड़ स्थित होटल कलिंगा पैलेस में दोपहर 01ः30 बजे से जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

पाक सिम पर प्रतिबन्ध जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जिला मजिस्टेªट लोक बन्धु ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाड़मेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, में कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण प्रतिबंधित

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव
बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमड़ा, रिछयाली, बाड़मेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकड़ियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रड़वा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आगिनशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगांव सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समय
जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सांय 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बिना वैद्य अनुमति के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति समीपस्थ की बीएसएफ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट
   जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों के अधिकारियों कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

शुक्रवार, 10 मार्च 2023

31 मार्च तक फसली ऋण का चुकारा करे किसान

बाड़मेर, 10 मार्च। खरीफ फसल, 2022 हेतु वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों पेटे बकाया राशि की जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है।

दी बाडमेर सैन्ट्रल कोऑपरेटिव बैंक लि0, बाडमेर के प्रबन्ध निदेशक जितेन्द्र गोदारा ने बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान खरीफ फसल 2022 हेतु वितरित अल्पकालीन फसली ऋण का चुकारा 31 मार्च तक किया जाना आवश्यक है। सभी ऋणी सदस्य अपनी बकाया अल्पकालीन फसली ऋण राशि अंतिम तिथि से पूर्व संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति में जमा करवाकर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा समय पर ऋण चुकाने के लिए देय ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त कर सके। समय पर ऋण नही चुकाने की स्थिति में ऋण अवधिपार हो जायेगा, जिससे ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त नही होगा तथा ऋण वितरण की तिथि से तातारीख ब्याज वसूल किया जाएगा। अतः सभी ऋणी सदस्य अपनी ऋण राशि संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति में जमा करवाकर रसीद प्राप्त करे ताकि ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।
-0-

सरकारी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो पर मिलेगे निःशुल्क सेनेटरी नैपकीन

बाड़मेर, 10 मार्च। राज्य स्तर से प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को विडियों कोन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा की गई जिसमें विभाग द्वारा संचालित उड़ान योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया ताकि योजना का लाभ 45 वर्ष तक की महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को मिल सके।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने अवगत करवाया कि 45 वर्ष तक की किशोरियों एवं महिलाओं को आंगनवाड़ी केन्द्रो और स्कूलों के माध्यम से प्रतिमाह 12 सेनेटरी नैपकीन ढाई माह की अवधि के लिए कुल 30 सेनेटरी नैपकीनों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल नहीं जाने वाली किशोरियों एवं महिलाएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र से निःशुल्क सैनेटरी नेपकीन प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकती है। विद्यालय जाने वाली छात्राओं को उनके स्कूल में ही सैनेटरी नेपकीन का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा ने बताया कि राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित उड़ान योजना का उद्देश्य महिलाओं में माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेहतमंद उपाय जैसे सेनेटरी नैपकीन आदि को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए आंगनवाडी केन्द्रो व स्कूलो में निःशुल्क सेनेटरी नैपकीन का वितरण किया जा रहा है।
-0-

गुरुवार, 9 मार्च 2023

जिला कलेक्टर ने ली सप्ताहिक समीक्षा बैठक

बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि रखें - बंधु

अतिवृष्टि से खराबे की रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजे
बाड़मेर, 09 मार्च। जिले में बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण कराए जाए। साथ ही चिरंजीवी योजना में पंजीयन बढ़ाने को मिशन मोड पर कार्य करे। यह निर्देश जिला कलेक्टर लोक बंधु ने गुरुवार को साप्ताहिक बैठक में दिए।
      इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने जिले में आवश्यक सेवाओं की अदायगी एवं फ्लैगशिप योजनाओं और लोक कल्याणकारी कार्यक्रमो की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने इस साल की बजट घोषणाओ के विभिन्न कार्यों के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव 30 मार्च तक भेजने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि गत दो-तीन दिनों में जिले में बेमौसम की बारिश तथा ओलावृष्टि से हुए फसल खराब का विस्तृत सर्वे करवाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट भेजे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रबि की फसल में ओलावृष्टि से सर्वाधिक खराबे वाले जिलों में बाड़मेर भी शामिल होने के कारण यह राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है, इसी अनुरूप राजस्व अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्परता से इस कार्य को अंजाम दे।
इस अवसर पर फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के बेहतर परिणाम हासिल करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर बंधु ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ में सुधार की आवश्यकता बताते हुए चिरंजीवी योजना में पंजीयन के लिए विशेष अभियान चला कर जिले को यूनिवर्सल हैल्थ की दिशा में आगे बढ़ाने तथा चिरंजीव गांव बनाने पर जोर देने को कहा। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान की भी समीक्षा की।
जिला कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन नहीं रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलिकोसिस के पीड़ितों को धरातल पर जाकर सत्यापन करवा कर लाभ पहुंचाने के निर्देश।
जिला कलेक्टर ने मनरेगा के तहत विभिन्न विभागों के काम बढाने तथा 100 दिवस रोजगार सृजन दिवस पूरे करने वालो को मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित परियोजनाओं के कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी नहरबंदी के लिए व्यापक तैयारी करने एवं बंदी के दौरान वैकल्पिक स्रोतों को दुरस्त रखने और कंटीन्जेसी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वही उपखंड अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।
-0-






भार वाहनों के कर जमा कराने की अन्तिम तिथि 15 मार्च

बकाया कर जमा नहीं कराने पर होगी वाहनों की धरपकड़

बाड़मेर, 09 मार्च। जिले में संचालित यात्री एवं भार वाहनों के बकाया कर जमा कराने की अन्तिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। बकाया कर जमा नहीं कराने पर वाहनों की धरपकड़ कीे जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि यात्री एवं भार वाहनों के बकाया कर वसूली के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए तीन उड़नदस्तों का गठन किया गया है जो 24 घण्टे गश्त पर रहेंगे। अभियान के दौरान बकाया कर वाले वाहनों की मौके पर ही जब्ती की कार्यवाही की जाएगी। कर जमा करने की अन्तिम तिथि 15 मार्च है। कर वसूली के लिए कार्यालय सभी राजकीय अवकाशों के दिन भी खुले रहेंगे। वाहन स्वामियों को कर जमा करवाने में सुविधा हेतु कार्यालय में एक अतिरिक्त कैश काउण्टर भी खोला गया है साथ 5 हजार से अधिक की राशि भी नगद स्वीकार की जायेगी। जिला बाड़मेर को परिवहन विभाग द्वारा 111.03 करोड़ का वार्षिक लक्ष्य एवं माह मार्च का 24.71 करोड़ रूपये का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी शत प्रतिशत वसूली की जानी है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी एमनेस्टी योजना के तहत 31 मार्च तक पुराना बकाया कर जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी पर शत प्रतिशत छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त खनन विभाग से प्राप्त ई-रवाना के चालानों पर भी 95 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। वाहन स्वामी एमनेस्टी योजना का लाभ उठावें एवं बकाया कर समय पर जमा करावे एवं असुविधा से बचें।
-0-

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ विमोचन

बाड़मेर, 09 मार्च। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर तथा विज्ञान एवं प्रोधोगिकी विभाग, राजस्थान सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर के सयुंक्त तत्वावधान मे विज्ञान के व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत मार्च माह में 14 से 15 मार्च, 2023 तक जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पोस्टर विमोचन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पंवार, शिक्षको एवं छात्रों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “ग्लोबल साइंस फोर क्लोबल वेल बींग” रखी गई है साथ ही इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों एवं जनमानस में विज्ञान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता पैदा होती है।
कार्यक्रम सह समन्वयक रोशनलाल जैन ने इन दो दिनों में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे विज्ञान वार्ता, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, क्विज, स्लोगन राइटिंग एवं वाद-विवाद आदि की जानकारी दी। साथ ही बताया कि इन जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन शहर के विभिन्न महाविद्यालयों मे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। सह समन्वयक वासुदेव ने इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्वानों एवं विद्यार्थियों आदि के साथ अधिक से अधिक जानकारी साझा करने का आग्रह किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in/college/gpcbarmer/nsd पर देखी जा सकती है।
कार्यक्रम में पोस्टर विमोचन के अवसर पर संस्थान के कैलाश कुमार, शैलेंद्र कुमार सैनी, अमृत लाल जांगिड़, पुरुषोत्तम, खीमाराम, तनसिंह एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
-0-




गणपतराम के लिए वरदान साबित हुई उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई

 सफलता की कहानी

मौक पर ही जारी हुई 41 हजार की सहायता राशि
बाड़मेर, 09 मार्च। राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाली त्रिस्तरीय जनसुनवाई के क्रम में गुरूवार को उपखण्ड धोरीमन्ना में भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केन्द्र धोरीमन्ना में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी धोरीमन्ना लाखाराम ने बताया कि जनसुनवाई में गणपतराम पुत्र निम्बाराम निवासी नेडीनाडी ने परिवाद पेश कर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलवाने के लिए निवेदन किया। उक्त परिवाद में संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवाद को सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, धोरीमन्ना को प्रेषित कर मौके पर ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये। निर्देशों की अनुपालना में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, धोरीमन्ना दिलीपसिंह खिड़िया ने पात्रता की जांच करवाकर मौके पर ई-मित्र से प्रार्थी का आवेदन करवाकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 41 हजार रूपये की सहायता राशि की स्वीकृति जारी की गई। इस प्रकार आज की जनसुनवाई में गणपतराम पुत्र निम्बाराम निवासी नेडीनाडी के लिए वरदान साबित हुई और लाभान्वित परिवार ने राज्य सरकार व प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आज हमारा काम हुआ हम खुश है।
-0-




अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

बाड़मेर, 09 मार्च। जिले में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के परिसर में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं अध्यक्ष जिला परिषद के जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर लोक बन्धु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ओमप्रकाश विश्नोई, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित एवं राजीविका स्टेट ब्रांड एम्बेसडर रूमा देवी द्वारा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

मुख्य अतिथि राजस्थान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की तथा बजट 2023-24 में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु की गई बजट घोषणाओं पर प्रकाश डाला साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने एवं लाभान्वित करने की अपील की।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त महिलाओं को शुभकामनाएं दी ओर बताया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचाने तथा कोविड प्रबन्धन में मानदेय कर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में इन्दिरा महिला प्रोत्साहन एवं सम्मान पुरस्कार अन्तर्गत श्रेष्ठ दानदाता गतिविधि हेतु ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान अध्यक्ष रूमा देवी को मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र एवं दुशाला, महिला एवं बाल विकास कर्मी गोमती ग्रा.प. समदड़ी स्टेशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता दवे वार्ड संख्या 14(1) बालोतरा एवं आंगनबाड़ी सहायिका ज्योति ब्राहमणों की ढाणी, कुड़ला को  11 हजार प्रोत्साहन राशि, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र दिये गये। इसी प्रकार व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार लता कच्छवाह को सात हजार पांच सौ रूपये प्रोत्साहन राशि, दुशाला, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार रेखा दातवाणी को पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय पुरस्कार पपुदेवी को दो हजार पांच सौ रूपये प्रोत्साहन राशि, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के 32 मानदेय कर्मियों यथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को माता यशोदा पुरस्कार के तहत प्रोत्साहन राशि 5100 व 2100, प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलवाई गई।
कार्यक्रम में विभाग के सीडीपीओं, सुपरवाईजर एवं विभागीय कर्मचारियों तथा 400 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। मंच संचालन एसोसिएट प्रोफेसर मुकेश पचौरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-





बुधवार, 8 मार्च 2023

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलो का त्वरित आकलन होगा

बाड़मेर, 08 मार्च। जिले में ओलावृष्टि और बारिश से फसल खराबे के मुआवजे के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने राजस्व अधिकारियो को मुस्तैदी से काम शुरू कर तुरंत खराबे का आकलन कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बुधवार को उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों और कृषि अधिकारियों की बैठक ली तथा तुरंत प्रभाव से खेतों में जाकर आंकलन करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में दो तीन दिन से हो रही बरसात और ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर उसका त्वरित आकलन जरूरी है ताकि किसानों को समय पर मुवावजा मिल सके। उन्होंने उपखंड अधिकारियों तथा तहसीलदार को निर्देश दिया कि वे पटवारियो और गिरदावर को क्षेत्र में भेज चौबीस घंटे तक फसल खराबे का आकलन करावे और प्रारंभिक तौर संबंधित फसल, खराबे का प्रतिशत और काश्तकर का विवरण भेजे और खराब फसलो का फोटोग्राफ भी साथ ले।
उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में नुकसान होने की आशंका है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत बीमित फसल में नुकसान होने पर किसान को व्यक्तिगत आधार पर बीमा आवरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।   जिला कलेक्टर ने बताया कि रबी में बीमित फसल को नुकसान होने पर घटना घटने के 72 घण्टे में जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को सूचना देना आवश्यक है। किसान फसल में हुई हानि की सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर अथवा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से दे सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित किसान जिलों में कार्यरत बीमा कंपनी, कृषि कार्यालय अथवा संबंधित बैंक को भी हानि प्रपत्र भरकर सूचना दे सकते हैं। परन्तु किसान द्वारा घटना घटने के 72 घण्टे में संबंधित बीमा कम्पनी को सूचित किया जाना आवश्यक है।
-0-


निरोगी बाड़मेर अभियान में 120 दिव्यांगो को मिलेंगे उपकरण

आयोग्य पखपाड़ा 2 का आयोजन 21 मार्च तक रहेगा जारी

बाड़मेर, 08 मार्च। जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला कलेक्टेªट सभागार में आरेाग्य पखवाडा-2 के सफल आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वी.सी. के माध्यम से जिला एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी शामिल हु ए।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि ‘‘निरोगी बाड़मेर’’ अभियान के अंतर्गत ‘‘आरोग्य पखवाड़ा-2’’ का आयोजन 08 से 21 मार्च, 2023 तक किया जायेगा। जिसके अंतर्गत लगभग 120 बच्चों को प्रतिदिन दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र एवं उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ ही आरबीएसके के 4डी से ग्रसित चिन्हित बच्चों का प्रतिदिन उपचारध्सर्जरी राजकीय जिला अस्पताल बाड़मेरध्बालोतरा में करवाया जायेगा।
जिला कलक्टर ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाड़मेर को जिला अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले अनुमानित 70 बच्चों तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बालोतरा को जिला नाहटा अस्पताल बालोतरा में प्रतिदिन आने वाले अनुमानित 50 बच्चों के  उपचारध्सर्जरीध्दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र वितरण हेतु नेत्र, अस्थि, ई.एन.टी मय ऑडियोमेन्ट्री, मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की पृथक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए 10 से 21 मार्च, 2023 तक प्रति कार्य दिवस प्रातः 11 बजे से सांय 3 बजे तक ड्यूटी लगाने हेतु निर्देश दिये। बच्चों के पंजीकरण, जांच, दवाई वितरण, प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु  10 से 21 मार्च, 2023 तक प्रति कार्य दिवस प्रातः 11 बजे से सांय 3 बजे तक कार्य सम्पादित करने हेतु कर्मचारियों को निर्देश दिये एवं साथ आये परिजनों के बैठनेध्पानी की व्यवस्था करने, जिन दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र बनवाये जाने है, उनके दो दिवस के भीतर जिला अस्पताल द्वारा अग्रेषित करने को कहा साथ ही बताया कि बच्चों एवं उनके परिजनों के बैठक, अल्पाहार तथा अभियान हेतु आई.सी, पीने के पानी इत्यादि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।
जिला कलक्टर ने उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में चिन्हित जन्मजात विकृति एवं दिव्यांगजन की सूची 10 मार्च तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करावें एवं सभी सी.डी.पी.ओ को निर्देशित करें कि उनके खण्ड में चिन्हित बच्चों को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर माइक्रो प्लान अनुसार उपचारध्सर्जरीध्दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र हेतु भिजवाये। प्रत्येक ब्लॉक पर दो अधिकारियोंध्कर्मचारियों को निर्देशित करें कि खण्ड के समस्त पी.ई.ओ से समन्वय स्थापित कर चिन्हित बच्चों को माइक्रो प्लान अनुसार भिजवाने एवं रिपोटिंग सुनिश्चित करावें।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को चिन्हित दिव्यांगजन को जिला अस्पताल बाड़मेर पर भिजवाने हेतु 10 से 21 मार्च, 2023 तक का माइक्रो प्लान, पी.ई.ओ क्षेत्र अनुसार भिजवाने के निर्देश दिये। जिसमें प्रतिदिन कम से कम दो पी.ई.ओ क्षेत्र के स्कूलध्आंगनवाड़ी आदि के बच्चों को दो आरबीएसके वाहनों के माध्यम से राजकीय जिला चिकित्सालय पर भिजवाया जा सके। जिसमें प्रतिदिन खण्ड से भिजवायें गये बच्चों की रिर्पोटिंग करवाई जायेगी। खण्ड अधीन चिन्हित जन्मजात विकृति एवं दिव्यांगजन की सूची 10 मार्च तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये। प्रत्येक दिन 10 से 15 बच्चों मय परिजनों को भिजवाने हेतु आरबीएसके एवं 104 वाहनों का उपयोग किया जायेगा।
जिला कलक्टर ने जिला स्तर पर निरोगी बाड़मेर के अंतर्गत आरोग्य पखवाडा-2 में प्रभावी संचालनध्मोनिटिरंग एवं क्रियान्वयन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाड़मेर नोडल होंगे एवं रिर्पोटिंग हेतु डॉ. प्रदीप चारण नोडल होंगे तथा उपखण्ड स्तर पर निरोगी बाड़मेर अभियान के अंतर्गत आरोग्य पखवाडा-2 में प्रभावी संचालनध्मोनिटिरंग एवं क्रियान्वयन हेतु उपखण्ड अधिकारी नोडल होंगे साथ ही डॉ. गजेन्द्र सोनी को जिला चिकित्सालय बाड़मेर एवं डॉ. विष्णु साविरयों को जिला नाहटा चिकित्सालय बालोतरा में 10 से 21 मार्च, 2023 तक रिर्पोटिंग एवं संचालन हेतु निर्देश दिये।
-0-

साप्ताहिक समीक्षा बैठक 9 को

अनिवार्य सेवाओं और कल्याणकारी कार्यकमो पर होगी चर्चा

बाड़मेर, 08 मार्च। पेयजल, विद्युत, सड़क, चिकित्सा एवं सफाई व्यवस्था व बजट घोषणा वर्ष 2022-23, भूमि आंवटन के संबंध में तथा अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की एवं पूर्व एजेण्डा अनुसार समीक्षा जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में गुरूवार 09 मार्च को सांय 4 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि बैठक के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल से तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहेगें।
-0-

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

ग्रामीणों की परिवेदनाओ का होगा हाथो-हाथ निस्तारण

  बाड़मेर, 08 मार्च। जिले में आमजन की परिवेदनाओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण के लिए राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत मार्च माह के द्वितीय गुरुवार, 9 मार्च को सभी उपखंड मुख्यालयो पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 11 बजे से जिले के सभी उपखंड मुख्यालयो पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जनसुनवाई का कार्यक्रम होगा। उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयो का भागीदारी सुनिश्चित करें और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करे। जनसुनवाई का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि इस जनसुनवाई में अधिक से अधिक लोग पहुंचे एवं अपनी समस्याओं को रख कर उनका निस्तारण करवा सके। इसके साथ ही वे जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों को तीन दिवस के भीतर आवश्यक रूप से सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करें।
    उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में उपखण्ड स्तरीय अधिकारी अवश्य रूप से उपस्थित होकर लोगों की परिवेदनाओ का सुसंगत हल निकाले।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...