सोमवार, 23 जनवरी 2023

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन बुधवार को

बाड़मेर, 23 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 25 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय मंे 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई जाएगी। जबकि जिला स्तरीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर मंे आयोजित होगा। राष्ट्रीय मतदाता के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिताआंे मंे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

-0-


महाबार विद्यालय में वार्षिकोत्सव हर्सोल्लास से आयोजित

शिक्षा के साथ संस्कार आवश्यक, संस्कार ग्रहण का पहला पड़ाव अनुशासन

बाड़मेर, 23 जनवरी। सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाबार में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ विगत वर्ष में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष के रूप में बाड़मेर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवी सिंह, मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि फोटाखान, विशिष्ट अतिथि संदर्भ व्यक्ति श्रवण पारीक, विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूसिंह चौधरी स्थानीय समाजसेवी संपतसिंह भंवरिया, रूपसिंह, तनसिंह, जोराराम सहित ग्रामीणजन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवीसिंह ने कहा कि विद्यालयों में विगत कुछ वर्षो से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, ताकि बालकों को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होनें कहा है कि बालक विद्यालय में प्रवेश शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण करने हेतु लेते है। उन्होनें कहा कि संस्कार विहिन शिक्षा का मौल नहीं है तथा संस्कार ग्रहण करने के लिए अनुशासन पहला पड़ाव है। उन्होनें कहा कि विद्यालय की सफलता के लिए शिक्षक व छात्रों के साथ अभिभावकों की भूमिका भी आवश्यक है। उन्होनें शिक्षकों से टीम भावना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ बालकों के शिक्षण पर जोर देने को कहा। उन्होनें बालकों को संबोधित करते हुए अच्छी आदतों के विकास हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूसिंह चौधरी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सम्पूर्ण वर्ष के कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होनें कहा कि विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाना होता है। विद्यालय में शिक्षण के साथ गैर शिक्षण गतिविधियों का आयोजन कर बालकों के चहुंमुखी विकास पर बल दिया जा रहा है। उन्होनें बालकों से किताबी ज्ञान के साथ अच्छी आदते विकसित करने को कहा। उन्होनें अभिभावकों से विद्यालय के वातावरण को सुधारने के लिए सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
समाजसेवी संपतसिंह भंवरियां ने अभिभावकों को विद्यालय के आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित होने को कहा। उन्होनें बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होनें बालकों से गलतियों को सुधारते हुए आगे बढ़ने की बात कही। अंत में उप प्रधानाचार्य सरोज राजपुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय की ममता चौधरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बालिका सकीना एवं ग्रूप ने स्वागत गीत, कक्षा दसवीं की छात्रा सानिया, रामु एवं ग्रूप, कक्षा ग्यारवीं की माया, दीपिका एवं ग्रूप इत्यादि बालकों ने मनमौहक नृत्य प्रस्तुत किए तथा कक्षा बाहरवीं के भावेश तथा संगीता राजपुरोहित ने भाषण द्वारा अपने विद्यालय अनुभव सांझा किए। इसी के साथ विगत शिक्षण वर्ष के प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
-0-




अवैध शराब, मिलावट खोरों एवं महिलाओं से छेड़छाड़ के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही - पुरोहित

 महिला अत्याचार, पुलिस अभियोजन एवं पैरोल सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 23 जनवरी। महिलाओं पर अत्याचार, पुलिस अभियोजन एवं जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक सोमवार सांय अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने विशाखा गाइड लाइन की पालना कर महिला अत्याचार एवं सुधार हेतु जिला स्तर पर समिति गठन करने संबंधी निर्देश दिये। पालनहार योजना में महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार की बात कही। उन्होंने अवैध शराब, मिलावट खोरों एवं महिलाओं से छेड़छाड़ के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये।
उप निरीक्षक मूलसिंह भाटी ने बताया कि पुलिस विभाग के पास महिला अत्याचार से संबंधित कुल 427 प्रकरणों मे से 148 प्रकरण झूठे पाये गये तथा 205 प्रकरणों पर चालान पेश कर दिया गया है। 74 प्रकरणों पर अनुसंधान जारी है। इसके साथ घरेलु हिंसा के कुल 42 प्रकरणों में से 14 पर राजीनामा तथा 28 पर मुकदमा दर्ज कर कुल 42 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए बालोतरा में एक ट्रक को पकड़ा गया तथा 46072 लीटर शराब नष्ट की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावट खोरो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 335 नमूने लिये गए। जिसमें से 221 नमूने शुद्ध पाये गये तथा 21 नमूने अनसेफ पाये गये।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक 23 को

बाड़मेर, 20 जनवरी। महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 23 जनवरी को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक के साथ पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय संबंधी त्रैमासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-


बायतु में आयोजित हुआ खाद्य अनुज्ञा पत्र शिविर

मौके पर ही किये रजिस्ट्रेशन जारी

बाड़मेर, 20 जनवरी। जिला कलेक्टर लोक बंधु के निर्देशानुसार खाद्य अनुज्ञा पत्र जारी करने हेतु बायतु में शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत व्यापारियों व खाद्य कारोबारियों का मौके पर ही शिविर में रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान शिविर में कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 46 रजिस्ट्रेशन करने व 8 लाइसेंस हेतु आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों के रजिस्ट्रेशन मौके पर ही जारी किए गए। इस दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त पुखराज सेन की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार बायतु के आसपास के जुड़े खाद्य कारोबारियों के लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर शुक्रवार को आयोजित किया गया।
इस दौरान उन्होंने अवगत करवाया कि जिन खाद्य कारोबारकर्ता जैसे ठेले वाले, सब्जी वाले, फूड सप्लीमेंट आइटम रखने वाले व अन्य खाद्य कारोबारकर्ताओ के खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है वह तुरंत ही अपने खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवा लेवे, नहीं तो उनके खिलाफ एफ.एस.एस.ए. एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  डॉ. गजराज ने बताया कि लाइसेन्स व रजिस्ट्रेशन प्रत्येक खाद्य कारोबार कर्ता के पास होना आवश्यक है तथा 12 लाख से अधिक सालाना टर्न ऑवर दुकानदार के लिए लाइसेंस जिसका शुल्क 2000 से 3000 हजार सालाना एवं 12 लाख से कम सालाना टर्न ऑवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये सालाना हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम और राजेश कुमार जांगिड ने बताया कि सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों ने शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवाया ।
शिविर में बायतु व्यापार संघ की ओर से रूपाराम जानी व नेमीचंद जैन, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनवर और जगदीश आदि ने सेवाएं दी।
-0-




गणतन्त्र दिवस समारोह विशेष हर्षोल्लास के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

फ्लेगशिप योजनाओं पर आकर्षक झांकियों का होगा प्रदर्शन

बाड़मेर, 20 जनवरी। जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह विशेष हर्षोल्लास के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि गणतन्त्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस के समारोह के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झ्ााकियों की थीम फ्लैगशिप योजनाओं पर रखी जाए। इस के साथ कार्यक्रम में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी एवं दायित्व का अच्छी तरह से निर्वाहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के संबंध में राज्य सरकार से दिशा-निर्देशों प्राप्त होने की स्थिति में कार्यक्रमों के दौरान सोशल डिस्टेसिंग, कार्यक्रम स्थल पर शामिल होने वाले महानुभावों व आगन्तुकों के लिए थर्मल स्कैनिंग तथा हैण्ड सैनेटाइजेशन, मास्क लगाने के मध्यनजर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होने विभागीय अधिकारियों को फ्लैगशिप योजनाओं की जागरूकता से जुड़ी झांकियों का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि गणतन्त्र दिवस का अन्तिम रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकम की शरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ होगी एवं मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, पुलिस उपाधीक्षक राजीव परिहार, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, कोषाधिकारी जसराज चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मंसुरिया, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक भगवानदास बारूपाल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





नरेगा मजदुरों को करे तुरन्त भुगतान एंव बढाये रोजगार - चौधरी

 जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित

नरेगा की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2023-24 का अनुमोदन
रबी फसल खराबे के संबंध में अधिकारी सदन को तथ्यों के साथ जवाब दे - जैन
बाड़मेर, 20 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, राजस्थान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल भी मौजूद रहें। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना वर्ष 2023-24 की प्रस्तावित वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने नरेगा के तहत मजदूरों का बकाया भुगतान करने एवं रोजगार बढाने की बात कही। उन्होंने बाड़मेर जिले में प्रमुख पेयजल के स्त्रोत टांका निर्माण के कार्य को अधिक स्वीकृति प्रदान करने तथा जल संरक्षण को बढावा देने पर बल दिया। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की गुणवता की जांच करवाने को कहा। जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए सड़कों के हुए नुकसान की जांच करने के लिए समिति बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्थान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बिजली, पानी, सड़क जैसी मुलभूत सुविधाओं के विस्तार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बिजली कटौती एवं रबी फसल खराबे के संबंध में अधिकारियों को सदन में तथ्यों के साथ जवाब देने को कहा।
जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि वे जन प्रतिनिधियों द्वारा बताई जाने वाली जन समस्याओं एवं मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही कर उनका समाधान कराएं। उन्होने सदस्यों का आहवान किया कि जनहित से जुड़े मामलों का पूरा फीडबैक और जानकारी सदन के पटल पर रखे ताकि उनका उचित तरीके से निराकरण किया जा सकें। उन्होने अधिकारियों से पेयजल, विद्युत, सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं तथा विकास योजनाओं के जुड़े कार्य प्राथमिकता से प्रारम्भ कराने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल ने जनप्रतिनिधियों की सामुहिक भागीदारी जनहित के मुद्दों की पेरवी करना बताया। उन्होंने बताया की प्रत्येक मुद्दा उठाने पर समस्या की जानकारी मिलती है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य जन समस्याओं का समाधान करना तथा सभी मुद्दों पर एकमत होकर समस्या का निवारण करना।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। बैठक के प्रारम्भ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने गत बैठक की कार्यवाही विवरण एवं एक्सन टेकन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखा।  
बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सदन को अवगत कराया तथा संबंधित विभाग से उचित जवाब की जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के अलावा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान एवं विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।  
-0-







गुरुवार, 19 जनवरी 2023

खाद्य अनुज्ञा पत्र जारी करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन आज बायतु में

बाड़मेर, 19 जनवरी। खाद्य कारोबारियों को मौके पर खाद्य अनुज्ञा पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन शुक्रवार को बायतु में किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि शुक्रवार 20 जनवरी को बायतु में खाद्य कारोबार कर्ताओं के लिए खाद्य अनुज्ञा पत्र ऑनलाइन करवाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बायतु मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम के नेतृत्व में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें खाद्य कारोबार करता को मौके पर ही खाद्य अनुज्ञा पत्र जारी किए जाएंगे।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई आज बालोतरा और सिवाना में जनसुनवाई करेंगे

स्थानीय स्तर पर होगा लोगों की समस्याओं का समाधान

बाड़मेर, 19 जनवरी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम और कारखाना राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार 20 जनवरी को बालोतरा और सिवाना में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई करेंगे।
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम और कारखाना राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई जिले की दो दिवसीय यात्रा के दौरान दूसरे दिन शुक्रवार, 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा में आयोजित जनसुनवाई एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेगें। वे सांय 4 बजे उपखण्ड मुख्यालय सिवाना में आयोजित जनसुनवाई एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेगें।
  उन्होंने उपखण्ड स्तरीय बैठक एवं जनसुनवाई से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित उपखण्ड अधिकारीयों को सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
-0-

बीस सूत्री में लक्ष्यों के विरूद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करें - विश्नोई

 प्रभारी मंत्री ने की फ्लैगशिप योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा

स्वीकृत पेयजल परियोजनाओ के कार्य शीध्र पूर्ण कराये - जैन
बाड़मेर, 19 जनवरी। जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है। वह गुरवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं चिकित्सा समेत फ्लैगशिप योजनाओं तथा बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहें।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने पेयजल, विद्युत, सड़क, चिकित्सा समेत विभागवार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से स्कीम वाईज स्वीकृत, पूर्ण एवं चालू कार्यो की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों से पूर्ण तैयारी एवं सम्पूर्ण सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं की समीक्षा की जा सकें। इस दौरान उन्होने स्वीकृत टयुबवेल एवं हैण्डपम्प तथा कृषि कनेक्शन की प्रगति की जानकारी ली तथा अपूर्ण कार्य शीध्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने नियमित बिजली आपूर्ति करने और पेयजल योजनाओं के कनेक्शन प्राथमिकता से करने को कहा।
प्रभारी मंत्री विश्नोई ने शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने को कहा। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना योजना की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मंत्री विश्नोई ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत विभागवार आवंटित लक्ष्यों एवं अब तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा की तथा माहवार लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्धियां अर्जित करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय पर उपलब्धि अर्जित हो सकें।
    इस मौके पर गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि जिले में पेयजल योजनाओं के बड़े कार्य निर्धारीत समय पर पूरे किए जाए। साथ ही टयुबवेल, हैण्डपम्प समेत पुराने जल स्त्रोतो को कार्यशील रखा जाए। उन्होने कहा कि स्वीकृत टयुबवेल शीघ्र पूर्ण करवाकर उनका विद्युतिकरण किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सकें। साथ ही उन्होने चिकित्सालयों में खाली पदो पर अस्थाई कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने नियमित बिजली आपूर्ति और बकाया विद्युत कनेक्शन शीघ्र कराने को कहा।
बैठक में जिले के प्रभारी सचिव के.सी. मीणा ने प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने फ्लैग्शिप योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-

सुशासन को साकार करने का सशक्त जरिया बने जनसुनवाई - विश्नोई

प्रभारी मंत्री और गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने की जनसुनवाई

आवश्यक सेवाओ की अदायगी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जैन
बाड़मेर, 19 जनवरी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम और कारखाना राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओ को सुना एवं उनके समक्ष पेश 101 परिवादों को त्वरित कार्रवाई कर तीन दिन में निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। क्योंकि यह सरकार की सुशासन की परिकल्पना को साकार करने का एक सशक्त जरिया है।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें। विश्नोई ने कहा कि आज की जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरण तीन दिन में निपटाएं जाए।
इस अवसर पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जॉच करवाकर पंचायत एवं उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े।
इस दौरान प्रभारी मंत्री विश्नोई एवं गौसेवा आयोग अध्यक्ष जैन ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी 101 परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जनसुनवाई में आए सभी 101 परिवादियो की एक-एक परिवेदना को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी रास्ते कहीं पर भी बन्द नहीं हो, अतिक्रमण होने पर त्वरित कार्यवाही कर हटाया जाए। उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और कटान रास्तों को अवरूद्ध करने के प्रकरणों में एक सप्ताह में बेदखली की कार्यवाही करने की हिदायत दी। वही कृषि आदान अनुदान एवं फसल बीमा के बकाया मामलो को भी त्वरित निराकरण करने को कहा। इसी प्रकार नगरिय क्षेत्र में साफ सफाई अतिक्रमण एवं अवैध निर्मानो के विरुद्ध कार्यवाही के लिए परिषद सक्रिय रूप से कार्यवाही करने का काम करने को नगर परिषद को सक्रियता दिखाने की हिदायत दी। वही पानी, बिजली, सडक और चिकित्सा सुविधाओं की शिकायतो को गंभीरता से लिया। इसी तरह सरकारी स्कूल के प्राचार्य को अभद्र व्यवहार की शिकायत पर एपीओ करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिले के प्रभारी सचिव और संभागीय आयुक्त के.सी. मीणा ने कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से गुणात्मक रूप से हो।
इससे पूर्व जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जनसुनवाई में आए सभी परिवादों की एक-एक परिवेदना को देखा तथा संबंधित अधिकारी से विभागीय पक्ष से प्रभारी मंत्री को जानकारी दी।
    इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी के पंवार, सुरेंद्रसिंह पुरोहित समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखंड अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
    जिला स्तरीय जन सुनवाई के बाद प्रभारी मंत्री विश्नोई ने गुरुवार को दोपहर पश्चात चौहटन एवं धोरीमन्ना में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई की तथा परिवेदना निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित रहकर प्रतिदिन आने वाली समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जिला मुख्यालय पर नहीं जाना पड़े।
-0-








बुधवार, 18 जनवरी 2023

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आज

बाड़मेर,18 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 25 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि 19 जनवरी को राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय मंे भाषण एवं राजकीय महिला महाविद्यालय मंे पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी तरह 20 जनवरी को राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर मंे चुनावी प्रक्रिया मंे तकनीकी नवाचार के संबंध मंे मॉडल निर्माण प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय मंे 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई जाएगी। जबकि जिला स्तरीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर मंे आयोजित होगा। प्रतियोगिताआंे मंे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियांे की सूची 20 जनवरी को सांय 5 बजे से पूर्व भिजवाने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
-0-

वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी आज रहेगे जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 18 जनवरी। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 19 जनवरी को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी गुरूवार 19 जनवरी को सांय 4 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर 7ः15 बजे बाड़मेर पहुंचेगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस बाड़मेर में करेगें। वे शुक्रवार 20 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र गुड़ामालानी का दौरा, जनसुनवाई एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस बाड़मेर में करेगें।
उन्होंने बताया कि वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी शनिवार 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे नगोनी धतरवालों की ढाणी, बायतु में जसनाथ बाड़ी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजित भागवत कथा शुभारम्भ एवं धतरवाल वंशावली पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम शामिल होगें। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस बाड़मेर में करेगें। वे रविवार को दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

1.66 लाख परिवारांे को 31 जनवरी तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़े - लोक बंधु

अपूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश

बाड़मेर, 18 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित 1.66 लाख परिवारांे का 31 जनवरी तक स्वास्थ्य बीमा पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करवाएं। इसके अलावा अपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला परिषद की ओर से संचालित ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारांे का पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्हांेने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के परिवारांे का पन्द्रहवें वित आयोग एवं संविदा कार्मिकांे का संबंधित संस्थान के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित नहीं रहे, इसके लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि मनरेगा मंे आधार सिडिंग करवाने के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे पर्याप्त मात्रा मंे कार्य हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्हांेने मनरेगा मंे श्रमिकांे को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध करवाने तथा जोब कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना एवं सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने की बात कही।
समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अपूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्रांे, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की बकाया टीएस, पूर्ण हुए कार्यों की प्रगति, महात्मा गांधी नरेगा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चौदहवे वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, नवसृजित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नवाचार निधि योजना, संबल ग्राम विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतांे के संबंध मंे समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराते हुए टीएससी, एफएससी, ग्राम पंचायत एवं अंबेडकर भवन के कार्यो को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता रामनिवास मारूका,अधिशाषी अभियंता भेराराम विश्नोई,राजेन्द्र सिंह,विभिन्न पंचायत समितियांे के विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-


अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 24 को

बाड़मेर, 18 जनवरी। अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम 1996 के अन्तर्गत नियुक्त मृतक आश्रित कर्मचारी की कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा 24 जनवरी को प्रातः 11 बजे एम.बी.सी. राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा बाड़मेर में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 23 जनवरी से www.barmer.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड कर सकते है। उन्होनें बताया कि परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त आईडी/आधार कार्ड एवं कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जारी पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
-0-

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आज

बाड़मेर, 18 जनवरी। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरुवार, 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे क्लेक्ट्रेट सभागार में रखी गई हैं।

      अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि इस बैठक में सतर्कता समिति में दर्ज पांच प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया जाकर उसका निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में समिति के सदस्यों के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई आज

आमजन की परिवेदनाओ का होगा मौके पर निस्तारण

बाड़मेर, 18 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए की गई त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार, 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में रखा गया है। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करेंगे एवं मौके पर ही संबंधित विभाग से निस्तारण करवाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। वही ब्लॉक स्तरीय अधिकारी संबंधित ब्लॉक मुख्यालय से वीसी के जरिए जुड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई के लिए विधायकों के साथ ही जिला प्रमुख, सभापति नगर परिषद समेत सभी समितियों के प्रधानों को भी आमंत्रित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि जनसुनवाई के तुरंत पश्चात जिला स्तरीय जन अभाव अभियोग एवं निराकरण समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति के समक्ष पांच प्रकरणों को रखा जाएगा।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई रहेंगे आज से जिले की यात्रा पर

जिला व उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में करेंगे परिवेदनाओं का निस्तारण

बाड़मेर, 18 जनवरी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम और कारखाना राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई गुरूवार 19 जनवरी से जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला व उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक भाग लेगें।
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम और कारखाना राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई जिले की यात्रा के दौरान गुरूवार 19 जनवरी प्रातः 11ः30 बजे जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक लेगें। इस दौरान जिले के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहेंगे। वे दोपहर 01ः30 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन अस्पताल एवं मेडिकल विभाग के बजट घोषणाओं की प्रगति का भौतिक निरीक्षण करेगें। इस के पश्चात वे चौहटन चौराहा पर निर्माणाधीन आरओबी की प्रगति का भौतिक निरीक्षण करेगें। वे इसी दिन 3 बजे उपखण्ड मुख्यालय चौहटन में आयोजित जनसुनवाई एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेगें तथा सांय 5 बजे उपखण्ड मुख्यालय धोरीमन्ना में आयोजित जनसुनवाई एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेगें।
उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा में आयोजित जनसुनवाई एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेगें। वे सांय 4 बजे उपखण्ड मुख्यालय सिवाना में आयोजित जनसुनवाई एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेगें।
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई व सतर्कता समिति की बैठक के दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों जिला मुख्यालय पर तथा समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये। उन्होंने उपखण्ड स्तरीय बैठक एवं जनसुनवाई से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित उपखण्ड अधिकारीयों को सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
-0-

मंगलवार, 17 जनवरी 2023

पशुधन बीमा योजना प्रारंभ, प्रत्येक परिवार में पांच पशुओं का होगा बीमा

बाडमेर, 17 जनवरी। पशुपालन विभाग बाडमेर के नेहरू नगर स्थित कार्यालय में मंगलवार को पशधनु बीमा योजना को लेकर बैठक व संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें जिले के समस्त नोडल अधिकारी, पशु बीमा मित्र, जिला स्तरीय अधिकारी व संबधित बीमा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहें।

      पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनयमोहन खत्री ने बताया कि बीते दिनों लंपी रोग ने जिले सहित समूचे प्रदेश का पशुधन प्रभावित हुआ था। इस रोग के कारण गोवंश की मौत होने से पशुपालकों पर दोहरी मार पड़ी। दूधारू पशु की मौत के बाद कई पशुपालकों के सामने घर का खर्चा निकालना मुश्किल हो गया था। परेशानी के इस वक्त में सरकार ने पशुपालकों को संबल प्रदान करते हुए पांच साल से बंद बहुप्रतीक्षित पशुधन बीमा योजना को फिर से शुरू कर दिया है। केन्द्र सरकार ने नेशनल लाइव स्टोक मिशन के तहत रिस्क मैनेजमेंट के तहत संचालित पशुधन बीमा योजना को फिर से शुरू कर दिया है। द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को जिले में 1000 पशुओं का बीमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। बैठक में जिले के प्रत्येक पशु चिकित्सक को 20 पशुओं का बीमा करवाने का लक्ष्य आवंटित कर यथाशीघ्र प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
      उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार के अधिकतम पांच पशुओं का बीमा किया जाएगा। उन्होने बताया कि योजना के तहत पशुओं का बीमा करवाने के लिए बीमा का वार्षिक भुगतान 4.42 प्रतिशत पशुपालक को देना होगा, जो प्रीमियम दरें एससीएसटी व बीपीएल पशुपालकों के लिए प्रीमियम का 70 प्रतिशत अनुदान तथा अन्य संवर्ग के पशुपालकों के लिए प्रीमियम का 50 प्रतिशत अनुदान केन्द्र व राज्य सरकार वहन करेगी। पशुओं की कीमत पशुओं के स्वास्थ्य व दूध उत्पादन क्षमता के आधार पर पशु चिकित्सक व बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की ओेर से तय की जाएगी। 
नजदीकी केन्द्र पर होगा बीमा
द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि पशुपालकों को बीमा कराने के लिए कई सहुुलियत प्रदान की है, बीमा कराने के लिए पशुपालकों को नजदीकी पशु चिकित्सा केन्द्र पर प्रभारी व पशु बीमा मित्र से सम्पर्क करना होगा। जहां पर वो अपने पशु का आसानी से बीमा करवा सकता है। हालांकि आवेदन पत्र, पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पशु के कान में लगे टैग सहित फोटो, बीपीएल कार्ड, एससीएसटी से संबंधित दस्तावेज की प्रति, बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफसी कोड, आधार कार्ड, प्रीमियम राशि पशुपालक को देनी होगी। पशु का टैग खोने पर कंपनी को 48 घंटे के अंदर इसकी सूचना देनी होगी। पशु की मृत्यु होने पर तत्काल बीमा कंपनी को सूचित कर निकटतम पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाकर दावा भिजवाना होगा। मृत पशु का शव 24 घंटे तक बीमा कंपनी के प्रतिनिधि हेतु मौका मुआयना के लिए सुरक्षित रखना होगा।
-0-

पाला एवं शीतलहर से रबी फसल में खराबा होने से विशेष गिरदावरी की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश जारी

बाड़मेर, 17 जनवरी। जिले में शीतलहर और पाला गिरने से रबी फसल में हुए खराबे के लिए विशेष गिरदावरी कराई जाएगी।

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में गिरदावरी भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में निर्धारित किये गये मापदण्डो के अन्तर्गत की जाएगी। रबी फसल 2022-23 (सम्वत् 2079) में बोयी गयी फसलों में पाला एवं शीतलहर से नुकसान का तत्काल सर्वे करवाकर प्रभावित ग्रामों में आवश्कतानुसार निर्धारित मापदण्डो के अन्तर्गत विशेष गिरदावरी शीघ्रताशीघ्र करवाकर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन एवं सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाई जाएगी। ताकि प्रभावित काश्तकारों में खराबे का मुआवजा दिया जाएगा।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...