शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

विद्यार्थी अपने जीवन मे लक्ष्य जरूर रखें- जिला प्रमुख

जिला प्रमुख ने रतेऊ व जाजवा में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान किया


बाड़मेर, 27 फरवरी। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी शनिवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान जिला प्रमुख ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रतेऊ व जाजवा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया और विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के साथ ही भामाशाहों का सम्मान किया।

चौधरी ने इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होकर विदाई लेने वालों बच्चों को आशिर्वाद दिया। और कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि जीवन मे शिक्षा के बिना अपना जीवन अधूरा है। विद्यालय में पढ़ने वाले बालक-बालिकाओ से अपने सपनो को साकार करते हुए कहा कि अपना काम भले ही छोटा हो परंतु लक्ष्य जरूर रखे जिसके माध्यम से ही मनुष्य अपनी मंजिल तक पहुँचता है। पढ़ाई के साथ साथ खेल-कूद व अनुशासन की पढ़ाई जरूर करें जिसके माध्यम से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल होती हैं, चौधरी ने विधार्थियो से मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील की। बालिकाओ को अपना आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ने की बात कही और कहा कि आत्म विश्वास ही सबसे बड़ी पूँजी है। चौधरी ने कहा कि अगर आपके अंदर आत्म विश्वास है तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य को हासिल कर सकते हो। इस कार्यक्रम में गिड़ा प्रधान जानकी देवी, एसीबीओ छतीश कुमार लेगा, शिव प्रधान महेंद्र जाणी, रतेऊ सरपंच भूराराम, सवाऊ मूलराज पूर्व सरपंच मंगनाराम चौधरी समेत ग्रामीणजन व शिक्षकगण मौजूद थे।

-0-


टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी करें - मीणा

कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण एक मार्च से


बाड़मेर, 27 फरवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने शनिवार को प्रदेश के समस्त जिला कलक्टर्स एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कोविड-19  के टीकाकरण के तीसरे चरण से पूर्व की जाने वाली तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने बताया कि टीकाकरण का एक मार्च से तीसरा चरण प्रारम्भ होगा। उनहोंने बताया कि पिछले चरणों में राजस्थान टीकाकरण में 85.9 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा। इसके पश्चात मध्य प्रदेश एवं गुजरात का नम्बर रहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 के दौरान सघन मॉनिटर्रिंग से सफलता मिली। भविष्य में भी कोविड-19 को लेकर सतर्क रहना है। राजस्थान सतर्क है इसी थीम को लेकर आगे भी कोविड-19 से बचना है, इसके लिए आमजन में जागरूकता बढाई जाए। इधर, जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मार्च के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ हो रहे तीसरे चरण की सभी तैयारियां कर ली जाएगी। उन्होने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

60 आयु वर्ग से अधिक का होगा टीकाकरण - जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एक जनवरी 2022 को जो नागरिक 60 वर्ष के हो रहे है, उन्हे शामिल करते हुए 60 से अधिक आयु वाले नागरिकों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा। जो नागरिक असाध्य बीमारियों से पीड़ित है तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के है, उन्हे भी कोविड-19 का टीका दिया जाएगा। जिले में लगभग तीन लाख 2 हजार से अधिक नागरिक है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु के है। जिला कलक्टर ने बताया कि कोविड वैक्सिनेशन सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला चिकित्सालय तक की संस्थान शामिल होगी। निजी चिकित्सालयों में भी टीकाकरण किया जाएगा। सीवीसी की सूचना अपलोड करनी होगी।

निजी चिकित्सालयों में भी होगा टीकाकरण - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जो चिकित्सालय भामाशाह बीमा योजना या अन्य योजनाओं से जुडे है, उनमें भी कोविड वैक्सिनेशन सेंटर शुरू किए जाएंगे। निजी चिकित्सालयों में चार प्रकार की सुविधाएं होना जरूरी है। निजी चिकित्सालयों में कोल्ड चौन, जगह की उपलब्धता, ट्रेण्ड वैक्सिनेटर तथा एईएफआई की सुविधा होनी चाहिए।

राजकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क लगेंगे टीके, निजी चिकित्सालयों में देना होगा शुल्क - जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि राजकीय चिकित्सीय संस्थाओं में आने वाले नागरिकों को तृतीय चरण के तहत टीका निशुल्क लगाया जाएगा। वीसी में बताया गया कि निजी चिकित्सालयों में चिकित्सीय संस्थान को प्रति डॉज सर्विस चार्ज के रूप में देना होगा तथा भारत सरकार द्वारा वैक्सिन की जो दर निर्धारित होगी, उसका भुगतान करना होगा। निजी चिकित्सालयों में भी ऑनसाईट रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।

तीसरा चरण ग्राम पंचायतवार व शहर में वार्डवार आयोजित होगा। स्थानीय सुविधाओं के अनुसार वैक्सिनेशन टीम आवश्यकता अनुरूप लगाई जाएगी। कोविन एप तथा आरोग्य सेतु में पंजिकृत के अलावा भी पात्र नागरिक सेंटर पर जाकर टीकाकरण का लाभ ले सकेंगे। मौके पर उपस्थित आईटी टीम द्वारा नागरिक का आईडी से मिलान कर डाटा अपडेट किए जाएंगे।

-0-


शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

निजी दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के स्वामित्व हस्तानान्तरण पर टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट

 परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न करों पर छूट

बाड़मेर, 26 फरवरी। जिला परिवहन विभाग की और से 31 जनवरी 2021 तक बकाया टैक्स वाले वाहनों पर ब्याज एवं शास्ति पर 100 प्रतिशत की छूट दी गई है। वहीं दुपहिया एवं चार पहिया निजी वाहनों के स्वामित्व हस्तानान्तरण पर टैक्स मे 50 प्रतिशत की छूट की गई है।
जिला परिवहन अधिकारी नितिन कुमार बोहरा ने बताया कि छूट के साथ खनिज विभाग की और से ई-रवाना के तहत बने वाहनों के चालानों को परिवहन विभाग ने ब्लैक लिस्टेड किया था। उन पर लगे जुर्माने पर 75 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। ओवरलोड वाहनों के जुर्माना राशि को 20 हजार से घटाकर 5 हजार रूपये किया गया है।
उन्होनें बताया कि राज्य के समस्त भार वाहनों के वर्ष 2021-22 का टैक्स जमा कराने के लिए वाहन स्वामी जिला परिवहन कार्यालय बाड़मेर में 5 हजार से अधिक का टैक्स नकद राशि के रूम में 15 मार्च 2021 तक जमा करवा सकते है।
-0-

कोविड-19 वैक्सीनेशन के तृतीय चरण की क्रियान्विति के लिए बैठक आयोजित

 उपखण्ड क्षेत्र रामसर

बाड़मेर, 26 फरवरी। उपखण्ड क्षेत्र रामसर में कोविड-19 वैक्सीनेशन के तृतीय चरण के सफल सम्पादन के लिए पंचायत समिति रामसर के सभागार में उपखण्ड अधिकारी सुनील पंवार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पंवार ने क्षेत्र के समस्त सीएचसी एवं पीएचसी को सेशन साईट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होनें बीएलओं एवं फील्ड कार्मिकों को उपखण्ड क्षेत्र में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का चिन्हीकरण करने तथा शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीसीएमएचओं डॉ. एहसान अली द्वारा समस्त फील्ड कार्मिकों को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया एवं रजिस्ट्रेशन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर रामसर प्रधान वरजू, सरपंच गिरीश खत्री, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पन्नाराम चौधरी, तहसीलदार सोनाराम, अतिरिक्त विकास अधिकारी मांगीलाल पारख, समस्त पीईईओ, बीएलओ, सुपरवाईजर एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-






कार्मिकों की एनपीएस कटौतियों में संशोधन हेतु अभियान जारी

बाड़मेर, 26 फरवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने जिले के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों की लीगेसी राशि संबंधित के प्रान खाते में अपलोड नहीं होने की स्थिति में जीए55ए, एनपीएस पासबुक एवं कटौती विवरण सहित आवेदन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालय बाड़मेर में भिजवाने को कहा है ताकि कार्मिको के रिकार्ड की जांच की जाकर लीगेसी राशि उनके प्रान खाते में अपलोड की जा सके।

उन्होने बताया कि लीगेसी अपलोड करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसमें पूर्व में अपलोड लीगेसी राशियों की जांच की जा रही है तथा अंतर राशि पाये जाने पर अपलोड करने की कार्यवाही की जा रही है। कई बार आहरण एवं वितरण अधिकारीयों द्वारा गलत एनपीएस खाता संख्या अंकित करने एवं एनपीएस खाता संख्या अंकित किए बिना कटौती करने एवं कवरिंग लिस्ट के साथ एनपीएस कटौती पत्र अप्राप्त होने के कारण उक्त कटौतियां संबंधित के प्रान खाते में स्थानान्तरित नहीं हो पाती है।
जीपीएफ कार्मिक 2012 का ओपनिंग बैलेंस जांच कर लेवें
उप निदेशक डॉ. दास बताया कि सामान्य प्रावधाई निधि योजना अंतर्गत अंशदाताओं के खातों का 2012 का ओपनिंग बैलेंस फ्रिज करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें जिले के जीपीएफ से जुड़े है कार्मिकों से अपील की है कि वे एसएसओ आईडी से लॉगिन कर 2012 का ओपनिंग बैलेंस चेक कर लेवे तथा उसकी सघन जांच कर लेंवे। उन्होने बताया कि किसी प्रकार का अंतर होने की स्थिति में पास बुक की सत्यापित प्रति जिसमें टीवी नम्बर अथवा भुगतान तिथि अंकित हो, को राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर की मेल आईडी पर भिजवाये। उन्होनें कहा कि ओपनिंग बैलेंस चेक कर अपने आहरण वितरण अधिकारी द्वारा अग्रेषित नहीं करने की स्थिति में फरवरी माह का वेतन पारित नहीं किया जा सकेगा।
परिपक्व राज्य बीमा पॉलिसियों के क्लेम भिजवाने के निर्देश
डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि ऐसे कार्मिक जो 31 मार्च 2022 से पूर्व सेवानिवृत हो रहे है, जिनकी राज्य बीमा पॉलिसी परिपक्व हो चुकी है, उनके परिपक्वता क्लेम अतिशीघ्र भिजवाएं। उन्होनें बताया कि कार्मिक क्लेम फॉर्म अपने आहरण एवं वितरण अधिकारी के मार्फत भिजवाएं।
-0-

जिला कलक्टर ने किया सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण

बाड़मेर, 26 फरवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शुक्रवार को गुड़ामालानी क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने गुड़ामालानी में पंचायत समिति कार्यालय, उप कोष कार्यालय, पुलिस स्टेशन समेत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस स्टेशन में जिला कलक्टर मीणा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला कलक्टर मीणा ने राजस्व प्रकरणों, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यो की प्रगति तथा कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समस्त कार्मिको का कोविड वेक्सिनेशन करवाने एवं इससे बचाव के लिए राज्य सरकार के निर्देशों की पालना करने के निर्देश दिए।
-0-


गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

वैक्सीनेशन के सफल क्रियान्वयन को बैठक आयोजित

बाड़मेर, 25 फरवरी। उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड में कोविड-19 वैक्सीनेशन के तृतीय चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु उपखण्ड अधिकारी गडरारोड सुनील पंवार की अध्यक्षता में गुरूवार को पंचायत समिति गडरारोड के सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होने उपखण्ड क्षेत्र के समस्त सीएचसी एवं पीएचसी को सेशन साईट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होने समस्त बीएलओ तथा फिल्ड कार्मिकों को उपखण्ड क्षेत्र में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का चिन्हीकरण करने एवं शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस दौरान वैक्सीनेशन की आवश्यक प्रक्रिया एवं रजिस्टेªशन आदि के संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रम सेजू द्वारा समस्त पीईईओ, बीएलओ, सुपरवाईजर एवं फिल्ड कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक में तहसीलदार सवाईसिंह चारण, विकास अधिकारी विक्रमसिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी गडरारोड प्रभु राम, सीबीईओ द्वितीय टीकमाराम, उप प्रधान गडरारोड वीरमाराम, सरपंच रोहिडी इशाक खां, रोशन खां, जनप्रतिनिधि तथा समस्त पीईईओ, बीएलओ, सुपरवाईजर, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं फिल्ड कार्मिक मौजूद रहें।
-0-



संभागीय आयुक्त शर्मा एवं जिला कलक्टर मीणा ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

बाडमेर, 25 फरवरी। संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने गुरूवार को जिला कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने खुला बंदी शिविर एवं जेल डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान संभागीय आयुक्त शर्मा को आर.ए.सी. के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होने कारागृह परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया तथा जेल में बंदियों के भोजन एवं पीने के पानी का गहनता से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने बंदियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना एवं निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागृह परिसर के भीतर एवं बाहर की व्यवस्थाएं सही पायी जाने पर संभागीय आयुक्त शर्मा द्वारा जेल प्रशासन की सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह के उपाधीक्षक राजेश डुकिया, डॉ. बी.एल.सोनी, मुख्य प्रहरी गैनाराम, प्रहरी लुणाराम, महेन्द्र डउकिया एवं आरएपी स्टाफ मौजूद रहे।
-0-





आधार नामांकन एवं अद्यतन हेतु एक मार्च से लगेंगे शिविर

बाड़मेर, 25 फरवरी। जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन गतिविधियां अभियान के रूप में सम्पादित करने हेतु आधार सप्ताह के तहत 1 से 6 मार्च तक प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत समिति परिसर में स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोविड टीकाकरण प्रारम्भ हो चुका है और फ्रन्ट लाईन कार्मिकों के बाद अब शीध्र ही 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के टीकाकरण का अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होने बताया कि टीकाकरण हेतु नागरिकों को कोविन प्लेटफार्म पर पंजीकरण करवाना होगा और यह पंजीकरण ओ.टी.पी. आधारित आधार सत्यापन से किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक हो जाता है कि आधार नामांकित नागरिकों का मोबाइल नम्बर आधार से जुड़ा हो। जिला कलक्टर ने बताया कि कोविन ऐप पर टीकाकरण प्रारम्भ होते ही आमजन को आधार नामांकन एवं अद्यतन की आवश्यकता रहेगी जिसके फलस्वरूप आधार नामांकन व अद्यतन केन्द्रों पर भीड़ उमड़ने की संभावना है। उक्त परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन गतिविधियां अभियान के रूप में सम्पादित करने हेतु आधार सप्ताह के तहत 1 से 6 मार्च तक प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय के पंचायत समिति परिसर में स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि इन शिविरों हेतु उपखण्ड अधिकारी समस्त उपखण्ड के शिविर प्रभारी तथा विकास अधिकारी संबंधित पंचायत समिति के सहायक शिविर प्रभारी होंगे। ब्लॉक प्रोग्रामर/नोडल अधिकारी संबंधित ब्लॉक के तकनीकी शिविर प्रभारी होंगे। उन्होने संबंधित अधिकारियों को आधार नामांकन/अद्यतन शिविरों हेतु तीन आधार ऑपरेटर और तीन सीईएलसी ऑपरेटर की डियूटी लगाने, शिविर स्थल पर इंटरनेट एवं निर्बाध बिजली की व्यवस्था के साथ समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

जिले की 198 देशी मदिरा कम्पोजिट दुकानों के आवंटन हेतु ई निलामी 3 मार्च से

बाड़मेर, 25 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा आबकारी बन्दोबस्त वर्ष 2021-22 हेतु राज्य की नई आबकारी एवं मद्य संयम नीति वर्ष 2021-22 जारी की गई है। नई आबकारी नीति के अनुसार बाड़मेर जिले की 198 देशी मदिरा कम्पोजिट दुकानों (नगर परिषद बाडमेर में 18 तथा नगर परिषद बालोतरा में 10 कम्पोजिट दुकानें) का आवंटन ई निलामी द्वारा किया जाएगा।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि पूर्व में 23 से 27 फरवरी तक पाच चरणों में होने वाली ई निलामी की तिथियों को बढ़ाया गया है। उन्होने बताया कि पूर्व में घोषित निलामी दिनांक 23 फरवरी को बढाकर नवीन निलामी दिनांक 3 मार्च, 2021 की गई है एवं आवेदन करने की नवीन अंतिम तिथि 2 मार्च निर्धारित की गई है। इसी प्रकार पूर्व में घोषित निलामी दिनांक 24 फरवरी को बढाकर नवीन निलामी दिनांक 4 मार्च,2021 एवं आवेदन करने की नवीन अंतिम तिथि 3 मार्च, पूर्व में घोषित निलामी दिनांक 25 फरवरी को बढाकर नवीन निलामी दिनांक 5 मार्च, 2021 एवं आवेदन करने की नवीन अंतिम तिथि 4 मार्च, पूर्व में घोषित निलामी दिनांक 26 फरवरी को बढाकर नवीन निलामी दिनांक 9 मार्च, 2021 एवं आवेदन करने की नवीन अंतिम तिथि 8 मार्च तथा पूर्व में घोषित निलामी दिनांक 27 फरवरी को बढाकर नवीन निलामी दिनांक 10 मार्च, 2021 एवं आवेदन करने की नवीन अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है।
उन्होने बताया कि प्रत्येक चरण हेतु निर्धारित नीलामी की दिनांक से एक दिन पूर्व रात 11.59 बजे तक आवेदन चालू रहेगा तथा निलामी का समय प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक रहेगा। नीलामी कार्य दिवस में न्यूतनम पांच घण्टे की होगी एवं उसके पश्चात् जब तक बोली लगती रहेगी तब तक 10 मिनट के अन्नत विस्तार तक जारी रहेगी। उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले की 198 देशी मदिरा कम्पोजिक दुकानों में से 114 मदिरा दुकानों पर अभी तक कुल 211 आवेदन प्राप्त हो चुके है जो निरन्तर बढ़ रहे है।
-0-

संभागीय आयुक्त शर्मा ने की योजनाओं की समीक्षा जन सेवाओं की समय पर अदायगी सर्वोपरि प्राथमिकता

  बाड़मेर, 25 फरवरी। संभागीय आयुक्त तथा जिले के प्रभारी सचिव डॉ राजेश शर्मा ने कहा है कि जन सेवाओं की समय पर अदायगी सर्वोपरि प्राथमिकता होनी चाहिए। वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना तथा जन सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे।
  इस मौके पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि आने वाला गर्मियों का समय सरकारी तंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान पानी बिजली की अबाध आपूर्ति होनी चाहिए। इसके लिए अभी से विस्तृत कार्ययोजना बना कर तैयारी कर ली जाए।
सम्भागीय आयुक्त ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा आदि कार्यो में गुणवता के साथ समझौता नहीं करने को कहा। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रतिमाह जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत चर्चा की जाएगी।
    इस मौके पर सभागीय आयुक्त ने कहा कि बाड़मेर जिला विस्तृत भू भाग में फैला हुआ है इसलिए यहां पर कार्यरत अधिकारियों को अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने निर्देश दिए कि अधिकारी जन सेवाओं की प्रदायगी के लिए धरातल पर अधिक कार्य करें। उन्होंने बजट घोषणाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों से सतत् समन्वय कायम रखने की हिदायत दी।
    इस मौके पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा बजट घोषणाओं की पालना से अवगत कराया। बैठक में उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-




बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को सीपीआर प्रशिक्षण

बाडमेर, 24 फरवरी। केर्यन उद्यमिता केन्द्र बाड़मेर द्वारा अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को साप्ताहिक सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सीपीआर प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति जैसे मुर्छित, दुर्घटना, आपदा, मिर्गी आदि परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार से व्यक्ति की जान बचाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह सम्पूर्ण प्रशिक्षण छः स्टेप डीआरएस एबीसी में लर्नेट स्किल के द्वारा दी गई।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि महाविद्यालय में एनसीसी एवं एनएसएस दोनों विंग के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण लिया तथा एक रियल डेमो भी दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार भैरू सिंह, प्रकाश मोखा एनसीसी प्रभारी, अतिथि प्रवक्ता बाल किशन, हिमांशु दवे, जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
-0-

उप महासमादेष्टा शर्मा ने किया गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र का वार्षिक निरीक्षण

बाडमेर, 24 फरवरी। गृह रक्षा निदेशालय जयपुर के उप महासमादेष्टा एस.एस.पी. शर्मा ने सोमवार को गण समादेष्टा सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय बाडमेर का वार्षिक निरीक्षण किया।

सीमा गृह रक्षा दल के गण समादेष्टा राजेन्द्र कुमार जांगिड़ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गण समादेष्टा जांगिड़ के नेतृत्व में उप महासमादेष्टा एस.एस.पी. शर्मा को सीमा गृह रक्षा प्रांगण में गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान उप महासमादेष्टा शर्मा द्वारा सीमा गृह रक्षा दल बाडमेर के अधीन सांचोर, धोरीमना एवं चौहटन कम्पनी कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
-0-

निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 19 अप्रेल को किया जाएगा

बाड़मेर, 24 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। उप चुनाव कराने से पूर्व रिक्त वार्डो/निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में अद्यतन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 17 मार्च को किया जाएगा। 20 मार्च को निर्वाचक नामावलियों का वार्डो/मतदान केन्द्रों पर पठन किया जाएगा। विशेष अभियान की तिथियां 20 एवं 21 मार्च निर्धारित की गई है। दावे एवं आपतियां प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 26 मार्च को रहेगी तथा 5 अप्रेल तक दावे एवं आपतियों का निस्तारण किया जाएगा। 16 अप्रेल तक पूरक सूचियों की तैयारी की जाकर 19 अप्रेल को निर्वाचन नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
-0-

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा पानी की पाइप लाइन में लीकेज दुरस्त होंगे

बाड़मेर, 24 फरवरी। जिला मुख्यालय पर जलापूर्ति वाली पाइप लाइनों पर लीकेज को जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने तुरन्त दुरस्त करने को कहा है। वह बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे।

इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट से सर्किट हाउस जाने वाली मुख्य सड़क पर बीएसएफ के दोनों गेटों पर बड़े लीकेज हैं। साथ ही सर्किट हाउस के पीछे भी बड़े लीकेज हैं, जिससे मेन रोड क्षतिग्रस्त हो गई एवं यातायात अवरुद्ध हो रहा हैं। उन्होंने लीकेज तुरन्त दुरस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि लीकेज से दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी नियत कर कार्यवाही की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी सरकारी स्कूल बिजली कनेक्शन से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शत प्रतिशत विद्यालयों को बिजली से जोड़ने के निर्देश दिए। इस संबंध में डिस्कॉम तथा शिक्षा विभाग को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही को कहा। उन्होंने इस कार्य में सीएसआर से फंड उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में पानी का कनेक्शन भी मुहैया कराने को कहा।
     जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी गर्मियों में जरूरतमंद लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग द्वारा टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन की दर निर्धारित कर कार्यवाही करे। ताकि आने वाले समय में पेयजल परिवहन किया जा सके। उन्होंने जनता जल मिशन में तेजी लाने को कहा।
जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया।
  इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने सम्पर्क के बकाया प्रकरणों की साप्ताहिक प्रगति की जानकारी दी। वही मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति से अवगत कराया।
-0-






मार्च के प्रथम सप्ताह से होगा 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण

बाड़मेर, 24 फरवरी। कोविड-19 वक्सीनेशन के तृतीय चरण के तहत मार्च माह के प्रथम सप्ताह से 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने मंगलवार को विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये सभी उपखण्ड अधिकारियों को जिले में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का चिन्हीकरण कर व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए है।  

जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि जिले में करीब 5,47,533 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। उन्होने बताया कि मार्च माह के प्रथम सप्ताह में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अगले सप्ताह में पंचायत मुख्यालय पर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य 20 कार्यदिवस तक चलाया जाएगा। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को वैक्सीनेशन कार्य के लिए 26 फरवरी तक टीमों का गठन करने के साथ प्रतिदिन 250 से 300 लोगों का सेशन साईड तैयार करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्य के लिए बीएलओ, ग्राम सेवक, पटवारी, एएनएम, आशा सहयोगिनीयों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सभी सरकारी कार्मिकों के प्रभावी प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि टीकाकरण कार्य में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है, ऐसे में उन्हें सक्रिय तरीके से जोडा जाकर प्रत्येक बीएलओ की जिम्मेवारी तय की जाए। उन्होने कोविड-19 वैक्सीनेशन तृतीय चरण के संबंध में जन प्रतिनिधियों को शामिल करने तथा व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिकाधिक लोग जागरूक होकर टीकाकरण में शामिल हो सकें।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि टीकाकरण कार्य के लिए ग्राम पंचायत वाईज प्रभारी बनाए जाए। उन्होने बूथ को ईकाई रखकर बीएलओ की जिम्मेवारी तय करने को कहा ताकि ज्ञात हो सके कि 50 वर्ष से अधिक आयु के कितने लोगों का टीकाकरण किया गया है तथा कितने शेष रहें है।
विडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी.सी. दीपन, एसीपी मोहन कुमार सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मूलाराम चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित समेत संबंध्ेिात विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

जिला स्तरीय उद्योग समिति की बैठक स्थगित

 बाडमेर, 23 फरवरी। 25 फरवरी को निर्धारित जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी तथा जिला स्तरीय उद्योग विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति की बैठके स्थगित कर दी गई है।

संभागीय आयुक्त जोधपुर के 25 फरवरी को निर्धारित बाड़मेर जिले में भ्रमण, कार्यालयों के निरीक्षण कार्यक्रम तथा प्रभारी सचिव के रूप में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के मद्देनजर उक्त बैठके स्थगित की गई है। उक्त बैठकों की आगामी तिथि निर्धारित कर पृथक से अवगत कराया जाएगा।
-0-

आधार नामांकन बढाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा

 बाड़मेर, 23 फरवरी। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने स्कूल शिक्षा, चिकित्सा, आंगनवाड़ी, महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ बच्चों के आधार नामांकन को बढाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने 0 से 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के कम आधार नामांकन को चिन्ताजनक बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसे प्राथमिक सूची में रखते हुए प्लान के साथ कार्य करें। उन्होेंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिये कि अस्पतालों में होने वाले संस्थागत प्रसव के दौरान ही शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र के साथ उनको आधार नामांकन के लिए जोड़ने की तैयारी आरम्भ करना सुनिश्चित किया जाए। आर्य ने बताया की आधार नामांकन में राज्य में 5-18 आयु वर्ग में 70 प्रतिशत एवं 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में शत् प्रतिशत की स्थिति रही है। उन्होंने इस पर संतोष व्यक्त किया। आर्य ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक एवं सुपरवाइजर भी शिशुओं के आधार नामांकन की प्रक्रिया में गति ला सकते हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा ने कहा कि पिछले 8 माह कोविड महामारी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए उनका आधार नामांकन के कार्य बंद रहे थे। इस कारण 0 से 5 वर्ष से कम आयु वर्ग की श्रेणी में आधार नामांकन कम हुए।
-0-

विभिन्न दुर्घटनाओं में पीड़ितों को इक्कीस लाख अस्सी हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 मुख्यमंत्री सहायता कोष


बाड़मेर, 23 फरवरी। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों के घायल एवं मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 29 व्यक्तियों को कुल इक्कीस लाख अस्सी हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में बलदेव नगर बाड़मेर निवासी स्व. अशोक कुमार पुत्र मदनलाल भार्गव, वांकलपुरा निवासी स्व. श्रवणराम पुत्र आत्माराम मेघवाल, रामदेव मंदिर रामसर निवासी स्व. देवाराम पुत्र भलाराम जाट, हाफत नगर निवासी स्व. इस्माईल खां पुत्र नगोदर खां मुसलमान, झांफली खुर्द निवासी स्व. गुलाबदान पुत्र हरदान चारण, जियोणियों की ढाणी काश्मीर निवासी स्व. आईदानराम पुत्र सालुराम जाट, महेश नगर समदडी निवासी स्व. उस्मान खां पुत्र आलम खां मुसलमान, सांसी कालोनी बालोतरा निवासी स्व. नेमाराम पुत्र प्रभुराम मेघवाल, छोटा भोजारिया निवासी स्व. इरफान खां पुत्र अमीर खां मुसलमान, लखवारा निवासी स्व. डूंगराराम पुत्र रूपाराम सुथार, जोगियों की दड़ी बाडमेर निवासी स्व. अशोक कुमार पुत्र नाथुलाल माली, तलीया गिड़ा निवासी स्व. रावलराम पुत्र लुणाराम सोनी, भीलों का वास पचपदरा निवासी स्व. पदमाराम पुत्र खीमाराम भील, भीलों की ढाणी पचपदरा निवासी स्व. दिनेश पुत्र पारसमल भील, सांसी कालोनी बालोतरा निवासी स्व. सोनाराम पुत्र साउराम गवारिया, लखाणियों का वास शिव निवासी स्व. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र तुलछाराम माली, चकगुडा आलपुरा निवासी स्व. पीराराम पुत्र भूटाराम मेघवाल, लुखों की ढाणी सिणधरी निवासी स्व. केहराराम उर्फ केशराराम पुत्र मगाराम जाट, पनोणियों का तला होडू निवासी स्व. सताराम पुत्र बालाराम जाट तथा खेजडियाली समदडी निवासी स्व. मूलसिंह पुत्र तेजसिंह राजपुत की विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार आंटा निवासी खेताराम पुत्र कुंभाराम रबारी, घंमडाराम पुत्र मानाराम रबारी, बबरी देवी पत्नी राणाराम रबारी, जगदीश पुत्र फुसाराम रबारी, झींमोदेवी पत्नी स्व. नगाराम रबारी, राणाराम पुत्र देवाराम रबारी, मूली देवी पत्नी प्रागाराम रबारी, इन्दिरा कालोनी बाडमेर निवासी मदनलाल पुत्र पुरखाराम कुमावत तथा कपूरडी निवासी भगाराम पुत्र पूराराम जाट के सड़क दुर्घटना में घायल होने से उन्हें बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-

कृषि निर्यात नीति के क्रियान्वयन हेतु क्लस्टर कमेटी की कार्यशाला आयोजित

 बाड़मेर, 23 फरवरी। कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिये एपीडा भारत सरकार द्वारा घोषित कृषि निर्यात नीति के क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा गठित क्लस्टर कमेटी की बैठक एपीडा भारत सरकार सहायक प्रबन्धक मानप्रकाश विजय की अध्यक्षता में आत्मा सभागार भवन कृषि विभाग में आयोजित हुई। बैठक में एपीडा भारत सरकार से प्राप्त क्लस्टर जिसमें बाड़मेर, जैसलमेर व जालोर जिले में कृषि निर्यात के तहत चयनित दो फसलों जीरा एवं ईसबगोल तथा बाड़मेर जिले के लिए चयनित फसल अनार के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

कार्यशाला में राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड प्रशासक ताराचन्द मीणा ने अवगत कराया कि राज्य सरकार की योजना राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना के तहत कृषक अथवा उनके समुहों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50 प्रतिशत का अनुदान अधिकतम 1 करोड़ रूपये की सीमा तक तथा व्यापारी को 25 प्रतिशत का अनुदान अधिकतम 50 लाख रूपये की सीमा तक देय है। उन्होने बताया कि उक्त योजना के तहत 5 प्रतिशत ब्याज का एवं 1 रूपये प्रति इकाई विद्युत व्यय का अनुदान देय है। इसके अतिरिक्त नाबार्ड द्वारा कृषि अवसंरचना कोष के तहत आधारभुत सुविधा विकसित करने पर तीन प्रतिशत ब्याज की छूट का प्रावधान है। उन्होंने उपस्थित प्रगतिशील कृषकों, कृषक उत्पादन संगठनो, निर्यातकों एवं प्रतिनिधी व्यापार मण्डल को उक्त योजना के तहत कृषि प्रसंस्करण सम्बन्धी उद्योग लगाने के लिए उक्त योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान मीणा ने प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना पीएमएफएमई की जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में कार्यरत एवं उद्योग विभाग में उद्यम के रूप में पंजीकृत समस्त सुक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों के विस्तार एवं उन्नयन पर परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपयें तक का अनुदान देय है। साथ ही सुक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों का एक जिला एक उत्पाद नीति के अन्तर्गत बाड़मेर जिले के लिए चयनित फसल अनार के नवीन उद्योग लगाने पर उक्तानुसार सब्सिडी देय है।
बैठक में उक्त फसलों के भण्डारण प्रसंस्करण को बढ़ावा देने, विपणन एवं निर्यात हेतु सुविधाएं विकसित करने, निर्यात योग्य गुणवत्ता युक्त उत्पाद हेतु उच्च श्रेणी के बीजो की उपलब्धता, कृषक उत्पाद संगठनों को इस प्रक्रिया से जोड़ने, जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने एवं प्रमाणीकरण तथा उक्त फसलों के अनुसंधान पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही फसलों के उत्पादन में कीटनाशी दवाईयों एवं रसायनिक खाद का उपयोग न्यूनतम एवं आवश्यकतानुसार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के निर्देशानुसार उपयोग करने एवं उच्च गुणवतायुक्त उत्पादन में आ रही समस्याओं ो निराकरण करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में निदेशक फसलोत्तर प्रबंधन विपणन बोर्ड, जयपुर एम.एल. गुप्ता द्वारा उक्त फसलो के निर्यात की प्रक्रिया एवं जैविक उत्पादन करने तथा उच्च गुणवता की लैब के विकास हेतु अनुदान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में उप निदेशक उद्यान विभाग किशोरीलाल वर्मा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सांगाराम देवासी, वीरचन्द वडेरा, हंसराज कोटडिया, किसान भाई, आई.टी.सी., नेड- स्पाईसेज, ओलाम, एवीटी, वेल्यु इनग्रेडियंट आदि के प्रतिनिधी, एफपीओं प्रतिनिधि ने भाग लिया। कृषि उपज मण्डी सचिव सुरेश कुमार मंगल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पगारिया ने किया ।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...