बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान ‘‘मिलाप-1’’

बाड़मेर, 3 फरवरी। गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश एवं पुर्रस्थापना के लिए पूर्व में चलाए गए अभियानों की सफलता को दृष्टिगत रखते हुए 28 फरवरी तक विशेष अभियान ‘‘मिलाप-1’’ संचालित किया जाएगा।

जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश एवं पुर्रस्थापना के लिए राज्य स्तर पर निरन्तर प्रयास किए जाते रहे है तथा इस संबंध में राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किए गए है। इसी क्रम में गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश एवं पुर्रस्थापना के लिए पूर्व में भी विशेष अभियान चलाये गये थे। उन्होने बताया कि पूर्व अभियानों की सफलता को दृष्टिगत रखते हुए 28 फरवरी तक विशेष अभियान ‘‘मिलाप-1’’ चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होने अभियान के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर को संबंधित विभागों एवं एनजीओं से समन्वय स्थापित कर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 8 को

बाड़मेर, 3 फरवरी। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार 8 फरवरी का सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा ने बताया कि संबंधित विभागों को पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित

बाड़मेर, 3 फरवरी। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले दो पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई जिन्हें बुधवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने राजनिष्ठा की शपथ दिलवाकर भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए।

जिला कलक्टर कार्यालय में बुधवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने पाक विस्थापित जगत सिंह पुत्र मोहर सिंह तथा सरवन सिंह पुत्र जालम सिंह को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर संबंधित को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई भी मौजूद रहे।
-0-




आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा हाइवे एवं आबादी से बिजली की एचटी लाइनें हटेगी

बाड़मेर, 3 फरवरी। जिले में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा आबादी क्षेत्र से बिजली की हाईटेंशन लाइनों को हटाया जाएगा ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने डिस्कॉम को इस बाबत विस्तृत योजना बना कर चरणबद्ध रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे।

     इस मौके पर जिले में राजस्थान सम्पर्क पोटर्ल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को मुस्तेदी से कार्य करने की हिदायत दी है। जिला कलेक्टर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग द्वारा टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन के निविदा आमंत्रित कर दर निर्धारित कर दी जाए। ताकि आने वाले समय में पेयजल परिवहन किया जा सके। जिला कलेक्टर ने नए ट्यूबवैल एवं हैंडपंप के खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए हैंडपंप एवं ट्यूबवैल खुदाई के कार्य पूर्ण होने पर इन्हें विधुत सम्बध को कहा। उन्होंने विशेषकर बायतु तथा बालोतरा क्षेत्र में स्वीकृत नए ट्यूबवेल के कार्य को तुरंत पूर्ण करवाने को कहा तथा खोदे गयो को कमिंश्ण्ड करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित कार्यो की पोर्टल पर शिकायतों की अधिकता इनकी कार्य पद्धति को प्रदर्शित करती है। हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया एवं 180 तथा 365 दिन से अधिक बकाया मामलो में जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने सम्पर्क के बकाया प्रकरनो एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने साप्ताहिक प्रगति की जानकारी दी।
-0-







मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

दो गौशालाओं को बेहतर प्रबंधन के लिए किया गया पुरस्कृत

बाड़मेर, 2 फरवरी। जिले में बाड़मेर की गोपाल गोवर्धन गौशाला समिति तथा कलावा, बालोतरा की मॉ आईनाथ गौ सेवा समिति को अलग-अलग श्रेणीयों में वर्ष 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में चयनित किया गया है। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, बाड़मेर नगर परिषद सभापति दीपक माली तथा जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा उक्त दोना गौशालाओं को 5-5 हजार रूपए, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रतनलाल जीनगर ने बताया कि जिला गोपालन समिति बाड़मेर की बैठक में सर्वसम्तिि से अलग-अलग दो श्रेणीयों में जिले की दो गौशालाओं का पुरस्कार हेतु चयन किया गया। उन्होने बताया कि 5 वर्ष से कम पुरानी गौशाला में श्री गोपाल गोवर्धन गौशाला समिति बाड़मेर तथा 5 वर्ष से पुरानी गौशाला में मां आईनाथ गौ सेवा समिति, कलावा, बालोतरा का चयन सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में किया गया है।
-0-

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची के अभ्यार्थियों के दस्तावेज हेतु अंतिम अवसर 8 फरवरी को

बाड़मेर, 2 फरवरी। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची प्रथम एवं द्वितीय लेवल में बाड़मेर जिले को आवंटित अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु 8 फरवरी को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची प्रथम एवं द्वितीय लेवल में बाड़मेर जिले को आवंटित अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 28 से 31 जनवरी तक जिला परिषद बाड़मेर में किए गए थे। उन्होने बताया कि दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथियों में भाग नहीं लेने वाले अभ्यार्थियों को 8 फरवरी को प्रातः 10 से दोपहर 4 बजे तक अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है। उन्होने बताया कि 8 फरवरी, 2021 को दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यार्थियों को पुनः दस्तावेज सत्यापन का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यार्थियों स्वयं की व्यक्तिशः होगी।
-0-

जोधपुर संभाग के अनुसूचित जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए बोर्ड का गठन

बाड़मेर, 2 फरवरी। जोधपुर संभाग के माडा, माडा कलस्टर एवं बिखरी जनजाति क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष योजना बनाकर क्रियान्वयन करने के लिए मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड (माडा) का गठन किया गया है। बोर्ड का मुख्यालय जोधपुर होगा जिसमें अध्यक्ष, सदस्य सचिव, 13 पदेन सदस्य एवं समुदाय के 6 प्रतिष्ठित लोग सदस्य होंगे। जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) विभाग इसका प्रशासनिक विभाग होगा।    

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री अर्जुनसिंह बामणिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड जोधपुर संभाग के अनुसूचित जनजाति समुदाय के उत्थान एवं विकास के विषय में स्थाई परामर्शदात्री संस्था के रूप में कार्य करेगा। इसके लिए विशेष योजनाओं का निर्माण कर टीएडी एवं अन्य विभागों के माध्यम से क्रियान्वित करने के लिए राज्य सरकार को संस्तुति करेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से बोर्ड को हर साल बजट राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सदस्य सचिव की ओर से कार्य योजना तैयार कर बोर्ड से अनुमोदन के पश्चात् टीएडी आयुक्त को प्रेषित की जाएगी। टीएडी आयुक्त कार्य योजना पर राज्य सरकार का अनुमोदन कराकर विभिन्न विभागों के सहयोग से क्रियान्वित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे।
बामणिया ने बताया कि टीएडी विभाग के प्रमुख शासन सचिव बोर्ड के अध्यक्ष एवं जोधपुर संभागीय आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालौर, सिरोही एवं जैसलमेर जिलों के जिला कलक्टर, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (चतुर्थ) पदेन सदस्य होंगे। इसके अलावा संभाग के प्रत्येक जिले से अनुसूचित जनजाति समुदाय के एक-एक प्रतिष्ठित व्यक्ति सदस्य होंगे, जिनको राज्य सरकार की ओर से 3 साल के लिए मनोनीत किया जाएगा। बोर्ड की ओर से जरूरत होने पर विभिन्न संभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को स्थाई अथवा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठकों में आमंत्रित कर कार्य संचालन में सहयोग लिया जा सकेगा।
-0-

टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को टीकाकृत करने हेतु सघन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 अभियान 8 फरवरी से

बाड़मेर, 2 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य के लिए टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को टीकाकृत कराने के लिए समस्त जिलों में सघन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 अभियान 8 फरवरी, 2021 से प्रारम्भ किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राज्यव्यापी इस सघन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 के सफल क्रियान्वयन एवं प्रबन्धन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी (टीकाकरण) की वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश प्रदान किए गए है। उन्होने बताया कि इस सघन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 के सफल संचालन एवं शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 अभियान संबंधी व्यापक प्रचार प्रसार में समुचित सहयोग प्रदान करने के निर्देश प्रदान किए गए है ताकि जिले में टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को टीकाकृत कराया जा सकें।
-0-

टीकाकरण की अब तक की प्रगति की समीक्षा कोरोना वैक्सीनेशन में शत प्रतिशत टीकाकरण की हिदायत

बाड़मेर, 2 फरवरी। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि हैल्थकेयर एवं फ्रंटलाइन  वर्कर्स उत्साह के साथ आगे आकर वैक्सीन लगवाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर किसी तरह कि भ्रांति न रहे, इसके लिए निरन्तर जागरूक की जरूरत हैं। जिले में मंगलवार को वी.सी. के जरिए वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने साइट्स की संख्या आवश्यकता के अनुरूप बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने हैल्थ केयर एव फ्रंट लाइनवर्कर से आहवान किया कि वे टीकाकरण करवाएं और किसी भी तरह की भ्रांति से बचें। उन्होंने भारत सरकार की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए जिले में वैक्सीनेशन के लक्ष्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि हैल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन होने पर वे आगे आने वाली किसी भी चुनौती का मुकाबला पूरे आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे और कोरोना से लोगो के जीवन की रक्षा का अपना दायित्व बखूबी निभा सकेंगे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने कहा कि जिन ब्लाकों में वैक्सीनेशन का प्रतिशत कम है, वहां बीएमएचओ एवं विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बात कर वैक्सीनेशन को गति दी जाएगी।
-0-

जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री बामणिया ने गेहॅू ग्राम में की खुली चर्चा

बाड़मेर, 02 फरवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामणिया ने मंगलवार को गेंहू गांव में जनजाति वर्ग से खुली चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना तथा सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वित की पड़ताल की।

इस अवसर पर बामणिया ने सोलर कनेक्शन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि योजना के तहत लाभार्थी को मिलने वाली सब्सिडी में 45000 रूपये की राशि का अनुदान जनजाति विकास क्षेत्र द्वारा दिया जाता है। उन्हांेने सोलर कनेक्शन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी कराई। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्र में बालिकाओं के शैक्षणिक उत्थान के लिए जिला मुख्यालय पर 50 बालिकाओं की क्षमता का बालिका जनजाति छात्रावास प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है, उन्होने ग्राम पंचायत गेहॅू की जनजाति बालिकाओं को अधिक से अधिक छात्रावास में प्रवेश दिलाने हेतु अभिभावकों को आग्रह किया। साथ ही उन्होने आवासीय छात्रावास में बालिकाओं के लिए रहने, खाने-पीने एवं पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी की।
जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित राजकीय विद्यालय को क्रमोन्नत करने की मांग पर विद्यालय को क्रमोन्नत करने के संबंध में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्हांेने महानरेगा योजना के तहत अधिक से अधिक जनजाति के लोगों हेतु ऑपनवेल के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जोधपुर में गठित जनजाति बोर्ड के गठन की जानकारी कराई। उन्हंोने जनजाति के लोगों को पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार के साथ जानकारी कराई तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आहवान किया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी रोहित चौहान तथा विकास अधिकारी सुरेश कविया ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
-0-

बामनिया ने की योजनाओं की समीक्षा जागरूकता के जरिए जनजाति से विकास का आह्वान

बाड़मेर, 2 फरवरी। जनजातिय क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामणिया ने कहा है कि राज्य सरकार जनजाति वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कृत सकंल्प हैं। उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए स्वयं जागरूक होकर आगे आना होगा। बामनिया मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

  इस अवसर पर जनजाति मंत्री ने कहा कि बाड़मेर जिले में करीब 7 प्रतिशत आबादी जनजाति वर्ग से है लेकिन यह बिखरी हुई एवं अशिक्षित होने से पिछड़ हुई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग को शिक्षा के जरिए जागरूक बनकर विभिन्न योजनाओ की जानकारी कर विकास की मुख्यधारा में जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधि इस समुदाय के सामाजिक उत्थान के लिए आगे आएं तथा जनजाति कल्याण की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
    इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने जनजाति समुदाय के उत्थान के सुझाव देते हुए कहा कि जिले में जनजाति वर्ग काफी पिछड़ा हुआ है एवं यह आर्थिक एवं शैक्षिक पिछड़ेपन की वजह से विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। उन्होंने बिजली के कृषि कनेक्शन में अनुसूचित जाति की तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग को भी प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में नगर परिषद सभापति दीपक माली तथा उप जिला प्रमुख खेताराम कॉलमा ने समुदाय की समस्याओं से अवगत कराया।
  इससे पूर्व जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने जिले में जनजाति समुदाय से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान समते विभागीय अधिकारी एवं जनप्रितिनिधि मौजूद थे।
-0-










सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

जनजाति विकास राज्यमंत्री बामनिया आज करेंगे योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 01 फरवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया मंगलवार 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर में विभागीय समीक्षा के साथ जनजाति प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया अपने प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार मंगलवार को विभागीय समीक्षा एवं जनजाति प्रतिनिधियों व समाज के लोगों के साथ बैठक के बाद बाड़मेर से दोपहर 12ः30 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-


रविवार, 31 जनवरी 2021

तंबाकू निषेध दिवस पर काटे 75 चालान

बाड़मेर, 31 जनवरी। कोटपा अधिनियम 2003 के तहत सरकार द्वारा आदेशित प्रत्येक माह के अंतिम दिवस पर नो-टोबेको दिवस की पालना सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई के निर्देशानुसार डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पी.सी. दीपन के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने चवा, रावतसर, सरणु, सिणधरी, बालोतरा, पचपदरा आदि क्षेत्रों की दुकानों पर तंबाकू के विक्रय करने पर 75 चालान काटे और उनको कोटपा अधिनियम 2003 की जानकारी देते हुये हर माह के अंतिम दिन गुटका, बीड़ी, सिगरेट आदि तम्बाकू से बनी वस्तुएं का विक्रय नहीं करने की हिदायत दी। जिन विक्रेताओं के पास फूड लाइसेंस नहीं पाए गये उन्हें लाइसेंस बनाने व उसकी प्रक्रिया की जानकारी दी।

-0-


जिला कलक्टर मीणा ने किया नंदी गौशाला का निरीक्षण

बाड़मेर, 31 जनवरी। जिला कलक्टर मीणा ने रविवार को नंदी गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने नंदी गौशाला के संचालन, गायों की तादाद, चारे, दाले, पानी की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिला कलक्टर मीणा ने गौशाला परिसर का जायजा लेने के साथ गौशाला संचालन के यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान गौशाला ट्रस्टी पुररुषोतम खत्री एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

-0-








जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने नोनिहालों को पिलाई पोलियो की खुराक

 राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पोलियो अभियान का आगाज


बाड़मेर, 31 जनवरी। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महावीर नगर में रविवार को जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पोलियो अभियान में नन्हे-मुन्नों को पोलियों की दवा पिला कर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मीणा ने कहा कि इस अभियान में 0 से 5 साल तक का कोई भी बच्चा पोलियों की दवा पीने से वंचित ना रहे और पोलियो अभियान का लाभ बाड़मेर जिले के सभी 0 से 5 साल के बच्चों को मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने आमजन से अपने नन्हे-मुन्हो को आवश्यक रूप से पोलियोरोधी दवा पिलाने की अपील की। आरसीएचओ डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि रविवार से जिले में बूथ स्तर व घर-घर जाकर टीमो द्वारा पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है। सभी सेक्टर में कुल 520 बूथ व 207 ट्रांजिट दल (रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मंदिर आदि) बनाये गये है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नर्सिंग स्टूडेंट, आशा सहयोगिनी, आंगनवाडी कार्यकर्ता आदि कुल 16614 कार्मिकों द्वारा जिले के 5 वर्ष तक के 430245 बच्चों को कार्य योजना बनाकर जिंदगी की दो बूंद पिलाई जा रही है। इस अभियान की सफलता हेतु स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले में भ्रमण कर विभिन्न बूथों का निरिक्षण किया और सम्बंधित सेक्टर अधिकारी को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पोलियो अभियान का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिये।

-0-









शनिवार, 30 जनवरी 2021

नगर परिषद की तीन करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त

  बाड़मेर, 30 जनवरी। जिला मुख्यालय पर शनिवार को नगर परिषद के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने बेदखल कार्यवाही कर 3 करोड़ के मूल्य वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

     नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि शनिवार को नगर परिषद बाड़मेर के खसरा नंबर 1434 में परिषद के अतिक्रमण रोधी दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जिसमें परिषद की करीब 3 करोड रुपए की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। 
  शर्मा ने बताया की उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति भूखंड खरीदने से पहले भूखंड के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की जांच अवश्य करें एवं भू माफियाओं से सरकारी भूमि नहीं खरीदें।
-0-

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारंभ

 मुख्यमंत्री ने वीसी के जरिये किया आगाज

पांच लाख तक का मिलेगा बीमा कवर
बाड़मेर, 30 जनवरी। आमजन के लिहाज से महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना का नवीन चरण बाड़मेर जिले सहित प्रदेश में शनिवार से प्रारंभ हुआ। आमजन को इस योजना के तहत सामान्य बीमारी के लिए 50 हजार एवं गंभीर बीमारी के लिए पांच लाख रुपए तक का प्रति परिवार प्रति वर्ष बीमा होगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बटन दबाकर डिजिटल तरीके से योजना का शुभारंभ किया । उन्होंने योजना के नए लोगो व साइनबोर्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी रहेगा।
इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तर से जिला कलक्टर श्री विश्राम मीणा, अति. जिला कलक्टर श्री ओ पी विश्नोई, सीईओ श्री मोहनदान रत्नू, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, सीएमएचओ डॉ बी एल विश्नोई एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक स्तर से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।
इस योजना के तहत बाड़मेर में निजी संस्थान नवजीवन हॉस्पिटल बाड़मेर व जे के हॉस्पिटल सिणधरी को आज पंजीबद्ध किया गया।
-0-






शहीद दिवस पर दो मिनट के मौन के साथ राष्ट्रपिता को श्रद्धाजंलि

 बाड़मेर, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वी जयंती वर्ष के आयोजन की श्रंखला में शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित हुआ। दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।         

     इस दौरान कलेक्ट्रेट में भी जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता को श्रद्धाजंलि दी गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, सामाजिक अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, महात्मा गांधी जयंती वर्ष आयोजन समिति के संयोजक महावीर बोहरा, सह सयोजक अमित बोहरा समेत कलेक्टर कार्यालय के कार्मिको ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इससे पूर्व सायरन बजाय गया। बाद में गांधी जयंती समिति के सदस्यो एवं जिला अधिकारियों ने वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया एवं गांधीजी के प्रिय भजनों को सुना एवं उनके जीवन पर आधरित कार्यक्रम को वीसी के जरिए देखा।
-0-







शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

30 जनवरी शनिवार को से शुरू होगा ‘आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा‘ योजना का नया चरण

बाड़मेर, 29 जनवरी। प्रदेश में 30 जनवरी का दिन स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऎतिहासिक दिवस होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 30 जनवरी (शनिवार) को ‘आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा‘ योजना के नए चरण का आगाज करेंगे। यह अभिनव कदम प्रदेश की लगभग दो तिहाई आबादी की स्वास्थ्य रक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 

गौरतलब है कि राज्य में पूर्व में संचालित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के 98 लाख लाभार्थी परिवारों के साथ ही सामाजिक आर्थिक जनगणना (SECC 2011) के पात्र परिवारों को भी शामिल कर योजना का दायरा बढ़ाते हुए आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नए चरण में अब 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। 

इस योजना में वार्षिक प्रीमियम 1750 करोड़ रुपए का लगभग 80 प्रतिशत (1400 करोड़ रुपए) अंशदान राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अब प्रति परिवार सालाना निःशुल्क उपचार सीमा को बढ़ाकर 3.30 लाख के स्थान पर 5 लाख रुपए तथा उपचार के लिए उपलब्ध 1401 पैकेज को बढ़ाकर 1576 किया गया है। सामान्य बीमारियों के लिए 50 हजार तथा गंभीर बीमारियों के लिए 4.50 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध होगा। सरकारी के साथ-साथ सम्बद्ध निजी तथा राज्य में स्थित भारत सरकार के चिकित्सालयों में भी निःशुल्क इलाज मिलेगा। 

   खास बात है कि भर्ती से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक का चिकित्सा खर्च भी निःशुल्क पैकेज में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने आमजन से इस अभिनव योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताने और इस बारे में जागरूकता लाने की अपील की है ताकि जीवन रक्षा के इस मिशन में हम सब भागीदार बन सकें।

           -----000------

शहीद दिवस कार्यक्रम शनिवार 30 जनवरी को

बाड़मेर, 29 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंतीवर्ष के आयोजन की श्रंृखला में शनिवार 30 जनवरी को शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंतीवर्ष के आयोजन की श्रृंखला में 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर प्रातः 10.45 से 12 बजे तक एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना नियत है। उन्होने संबंधित अधिकारियों तथा जिला स्तरीय समिति के जिला संयोजक, सह- सयोजक को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने को कहा है। साथ ही उन्होने विभागीय अधिकारियों को शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण करने बाबत कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिए है। उन्होने कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, सेनेटाईजर का उपयोग तथा इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।  
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...