शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान शनिवार को बचत बैंक दिवस मनाया गया

बाडमेर, 10 अक्टूबर। डाक विभाग की ओर से देशभर में जिला स्तर पर डाक घरों में शनिवार को राष्ट्रीय डाक दिवस के तहत बैंकिंग दिवस मनाया गया।

जिला  अधीक्षक डाक घर बाड़मेर उदय शेजू ने बताया कि देशभर में 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान डाक विभाग की ओर से दी जा रही सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिदिन योजना बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि इस सप्ताह के दौरान शनिवार को बचत बैंक दिवस, 12 अक्टूबर को डाक जीवन बीमा दिवस, 13 को फिलेटली दिवस, 14 अक्टूबर को व्यवसायी दिवस एवं 15 अक्टूबर को डाक दिवस मनाया जाएगा।
उन्होने डाक सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय डाक ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत विश्व डाक दिवस के साथ की है, जिसे प्रति वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है जो कि 1874 में बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना की वर्षगांठ है। विश्व डाक दिवस का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के रोजमर्रा के जीवन में डाक क्षेत्र की भूमिका और देशों के सामाजिक व आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना है। एक कदम आगे बढ़ाते हुए डाक विभाग राष्ट्रीय स्तर पर जनता और मीडिया के बीच अपनी भूमिका और गतिविधियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन करता है।
      जिला अधीक्षक डाक घर बाड़मेर शेजू ने बताया शनिवार को बैंकिंग दिवस के उपलक्ष मे पूरे जिले मे बचत बैंक शिविरों/मेलों का आयोजन किया गया ताकि बैंकिंग दिवस के अवसर पर अधिकतम संख्या में पीओएसबी/आईपीपीबी खाते खोले जा सकें और आम जनता को विभाग के सेविंग बैंक उत्पादों के बारे में जागरूक किया जा सके। विभाग द्वारा जन धन सुरक्षा के द्वारा प्रदान की जा रही नई सुविधाओं के बारे में जनता को जागरूक करके अधिकतम संख्या में खाते खोले जा सकें। डाक सप्ताह दिवस का उद्देश्य ग्राहकों के बीच डाक विभाग के उत्पाद के बारे में जानकारी देना, उन्हें जागरुक करना और डाकघरों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। डाक दिवस पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
-0-
     

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत मेरी आवाज, हमारा भविष्य थीम पर आधारित कार्यक्रम का होगा आयोजन

बाडमेर, 10 अक्टूबर। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर के तहत ‘‘मेरी आवाज, हमारा भविष्य‘‘ थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर टाउन हॉल में किया जाएगा।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के तहत कठपुतली कार्यक्रम तथा बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया कि उक्त कार्यक्रम कोविड-19 की राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना यथा सोशल डिस्टेंसिंग, नो मास्क - नो एन्ट्री की पालना करते हुए आयोजित किया जाएगा।
-0-

महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर सख्ती शनिवार को 1000 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 10 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शनिवार को जिले में 6 व्यक्तियों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शनिवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 3 व्यक्तियों से 600, गडरारोड़ में 1 से 200 तथा गुडामालानी में 2 व्यक्तियों से 200 को मिलाकर कुल 6 लोगों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7255 लोगों से कुल 13,57,100 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

बाडमेर, 10 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने शनिवार को बाड़मेर पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने बालेरा, आटी, लंगेरा एवं उण्डखा ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शर्मा ने मतदाताओं को कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने तथा अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने घर से मास्क लगाकर मतदान करने के लिए आएं।
उन्होंने मतदान केंद्र पर नियुक्त मतदान दल एवं पुलिस कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्र में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को साबुन पानी या सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। इसके अलावा मतदान करते समय मतदाता पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या सामाजिक दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें।
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान के दौरान मतदाताओं से एक साथ इकट्टा नहीं होने एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया तथा कानून व्यवस्था का जायजा लेने के साथ संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्र उण्डखा में मतदान प्रक्रिया का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

बाडमेर, 10 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक नरेन्द्रसिंह पुरोहित ने शनिवार को जिले में चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान बाडमेर एवं सिवाना पंचायत समिति के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित ने शनिवार को बाडमेर पंचायत समिति के राणीगांव, बालेरा एवं आटी ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन के लिए किए गए चुनावी प्रबन्धों का जायजा लिया। इस दौरान लाइजन अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित साथ रहें।
-0-

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

राजस्व मंत्री चौधरी ने किया महात्मा गांधी विद्यालय गिडा का निरीक्षण

 बाड़मेर, 9 अक्टूबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को गिड़ा में राज्य सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।

  इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने विधालय कार्यालय में स्टाफ की बैठक लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के बारे में एवं विद्यालय में अब तक कितने छात्र-छात्राओं का किस प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश हुआ उसकी जानकारी ली। साथ ही ऑनलाइन चलाई जा रही कक्षाओं के बारे में भी फीडबैक लिया। इसी तरह नव नियुक्त अध्यापकों की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत हुए। इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, तहसीलदार शिवजी राम बावड़ी, सीबीईओ छतीश कुमार लेगा समेत जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
-0-




मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित

 बाडमेर, 9 अक्टूबर। प्रदेश में उद्यमों की सरल स्थापना एवं राज्य के सभी वर्गो के व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा वितीय वर्ष 2019-20 में की गई बजट घोषणा के अनुरूप लघु उद्यमों को वितीय सहायता प्रदान करने की दृष्टि से मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई है।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्घक एस.आर. देवासी ने बताया कि योजना का प्रमुख उदृेश्य स्वयं के उद्यम (विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार) की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु अधिकतम 10 करोड रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाना है। बैंकों द्वारा स्वीकृत/वितरण ऋणों पर योजनानुसार ब्याज अनुदान जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय द्वारा देय होगा। व्यापार हेतु ऋण की अधिकतम सीमा 1 करोड रूपये निर्धारित की गई है।
उन्होने बताया कि पात्र व्यक्ति, संस्थागत आवेदक योजनान्तर्गत विभाग द्वारा निर्घारित ऑनलाईन पोर्टल  sso.rajasthan.gov.in पर  MLUPY ICON के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर को आवेदन कर सकते है। दस लाख रूपये से कम ऋण के आवेदन पत्रों के सभी वांछित दस्तावेज सही पाए जाने पर बिना किसी साक्षात्कार के संबंधित बैंक शाखा को ऋण स्वीकृत, वितरण हेतु अग्रेषित किए जाएंगे। दस लाख रूपये से अधिक के ऋण आवेदन पत्रों पर गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
-0-

श्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार के लिये आवेदन आमत्रित

 बाडमेर, 9 अक्टूबर। प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी जिला युवा समन्वयक कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र बाडमेर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिले मे श्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार योजना के लिये 25 अक्टुम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

जिला युवा समन्वयक सचिन पाटोदिया ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्र निमार्ण के साथ साथ साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कौशल विकास एवं सवर्द्वन, महिलाओ के लिये प्रशिक्षण, दहेज उन्मूलन, अस्पश्यता, पौधारोपण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक बुराईयो के खिलाफ गतिविधियो, स्वच्छता एवं श्रमदान मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले मे एक युवा मण्डल को सम्मानित किया जाता है। श्रेष्ठ युवा मण्डल को 25000 हजार रूपये पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र. दिया जाता है।
उन्होने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने के लिये युवा मण्डल सोसायटी एक्ट मे पंजीकृत होना जरूरी है। नव चयनित कार्यकारिणी की सूची (युवाओ की उम्र 15 से 29 वर्ष की हो ) युवा मण्डल सदस्यो की सूची और वर्ष 2019-20 का आय व्यय का ब्यौरा (अंकेक्षित) होना भी आवश्यक है। वर्ष 2019-20 तक आयांेजित विभिन्न गतिविधियो की समाचार पत्रो की कटिंगस, फोटोग्राफ और प्रतिवेदन तथा प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना है। जिन युवा मण्डलो ने पिछले दो वर्षो मे पुरस्कार प्राप्त किया है वे युवा मण्डल पुरस्कार हेतु आवेदन के पात्र नही होगे।
उन्होने बताया कि उक्त दस्तावेजो के साथ निर्धारित प्रारूप मे पुरस्कार के लिये 25 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। जिले के श्रेष्ठ मण्डल का चयन जिला कलक्टर की अध्यक्षता मे गठित समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन पत्र निःशुल्क नेहरू युवा केन्द्र से कार्यालय समय मे प्राप्त किया जा सकता है। देरी से प्राप्त आवेदन को शामिल नही किया जायगा
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित पहुंचे बाड़मेर स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की

 बाड़मेर, 9 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण को शान्ति पूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक नरेन्द्रसिंह पुरोहित शुक्रवार को बाड़मेर पहुंचे।

चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित ने राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर पहुंच कर मतदान अधिकारियों के रवानगी प्रशिक्षण का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा के साथ पारदर्शी, स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।  
लाइजन अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक नरेन्द्रसिंह पुरोहित चतुर्थ चरण के चुनाव के दौरान बाड़मेर में सर्किट हाउस में कमरा नंबर 02 में प्रवास करेंगे एवं मोबाइल नम्बर 9413388455 पर किसी भी चुनाव संबंधित शिकायत एवं जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगे।
-0-

राजस्व दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा

 राजस्व मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का होगा आयोजन


बाडमेर, 9 अक्टूबर। राजस्व मंत्री द्वारा राजस्थान विधानसभा में की गई घोषणानुसार प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस मनाया जाना है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा राजस्व दिवस मनाने के दौरान राजस्व कार्यालयों एवं मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि राजस्व दिवस मनाने के दौरान जिले में उत्कृष्ठ वसूली, धारा 91 अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही, राजस्व विभाग से जुड़ी फ्लेगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं डीआईएलआरएमपी योजनान्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पटवारी, गिरदावरों, तहसील राजस्व लेखाकार एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों को जिला स्तर पर सम्मानित करने हेतु उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय विभागीय कार्यो के विवरण तथा कोई विभागीय कार्यवाही विचाराधीन नहीं होने एवं सेवाकाल में दिये गये दण्डों के विवरण सहित तहसीलदार/उपखण्ड अधिकारी की अभिशंषा सहित प्रस्ताव 12 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार राजस्व प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को भी जिला स्तर/राज्य स्तर पर सम्मानित करने हेतु पूर्ण विवरण सहित प्रस्ताव उपखण्ड अधिकारी की अभिशंषा सहित प्रस्ताव तथा जिस ग्राम पंचायत में केाई भी राजस्व वाद विचाराधीन न हो अर्थात वाद मुक्त पंचायत है तो उस ग्राम पंचायत के सरपंच, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को सम्मानित किये जाने हेतु पूर्ण विवरण सहित 12 अक्टूबर तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 एवं राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 एवं उसके क्रियान्वयन हेतु बने नियमों, उप नियमों की वे धाराएं जिनमें कोई प्रभावी संशोधन अपेक्षित हो, उनमें राजस्व अधिकारी एवं विभिन्न राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी पूर्ण तथ्यों के साथ अपने सुझाव 12 अक्टूबर तक उपलब्ध करवा सकते है।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिन राजस्व न्यायालयों में लम्बित राजस्व वादों की संख्या अधिक है वहां विचाराधीन पुराने प्रकरणों जिनका लोक अदालत द्वारा निस्तारण संभव हो, उनका चयन कर लोक अदालत निर्धारित कर प्रकरणों की संख्या सहित सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होने बताया कि राजस्व विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं तथा विभाग की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को काश्तकार एवं ग्रामवासियों को जागृति के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए तथा लोक सेवाओं की गारन्टी अधिनियम में शामिल विभागीय योजनाओं को कार्यक्रम के दौरान पेम्पलेट, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किया जावें।
जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्व भवन जहां बाउण्ड्री वॉल इत्यादि निर्मित है वहां सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर छायादार वृक्षों के अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग के सहयोग से विभिन्न हर्बल तथा स्थानीय जलवायु के अनुकूल प्रजाति के पौधे लगाने पर बल दिया जाए। इसी प्रकार उन्होने राजस्व दिवस पर समस्त गिरदावर, पटवारी अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहकर काश्तकारों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद, गोष्ठी, जमाबन्दी पठन एवं राजस्व रेकर्ड के अद्यतन के संबंध में काश्तकारों को जानकारी देने के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने एवं निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क एवं अन्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालना सुनिश्चित करते हुए 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस मनाने के दौरान उपरोक्तानुसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।
-0-

अन्तिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी निष्पक्ष, तटस्थ और शांतिपूर्ण मतदान कराएं - मीणा

 पंच एवं सरपंच के चतुर्थ चरण का निर्वाचन


बाडमेर, 09 अक्टूबर। जिले में बाड़मेर एवं सिवाना पंचायत समितियों में चतुर्थ चरण के तहत पंच एवं सरपंच पदों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात् निष्पक्ष, तटस्थ और शांतिपूर्ण मतदान कराने की हिदायत के साथ शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीन एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने रिटर्निग एवं समस्त मतदान अधिकारियों को निष्पक्ष, तटस्थ और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कार्य को अंजाम देने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन कार्य को पूर्ण मनोबल एवं ध्यैर्य के साथ सम्पापित करें। साथ ही मतदान से पूर्व मोकपोल जरूर करे तथा मोकपोल के बाद ईवीएम मशीन का क्लिीयर बटन दबाकर क्लियर करना ना भूले। उन्होंने सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रवानगी से पूर्व अन्तिम प्रशिक्षण के मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न सम्पन्न कराने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया तथा रवाना होने वाले दलों के लिए सामग्री वितरण एवं रवानगी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक सह आचार्य मुकेश पचौरी, उप प्रधानाचार्य डा. लक्ष्मीनारायण जोशी, वरिष्ठ व्याख्याता मॉगूसिंह राठौड ने पंचायत चुनाव की बारीकियों के साथ चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी कराई। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

चतुर्थ चरण के लिए मतदान शनिवार को,

 पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020

स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण

बाड़मेर, 09 अक्टूबर। जिले में चतुर्थ चरण के तहत बाडमेर एवं सिवाना पंचायत समितियों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए शनिवार 10 अक्टूबर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सरपंच पदों के लिए शनिवार को ही मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना करवाई जाएगी। उप सरपंच के लिए चुनाव रविवार 11 अक्टूबर को करवाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर एवं दबाव के मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान और मतगणना के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों के प्रभाव में ना आएं।
चुनाव नियन्त्रण कक्ष से रहेंगे आमजन कनेक्ट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजन द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के बारे में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए जिला स्तर पर चुनाव नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया हैं जो कि लगातार पारियों के अनुसार रात-दिन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए आमजन नियंत्रण कक्ष में 02982-222226 पर कॉल कर सकते हैं।
12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।
उन्होने बताया कि इन दस्तावेज में आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान पत्र (पीएएन), मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य या केन्द्र सरकार राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक,  पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश या विधवा पेंशन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सहकारी बैंक या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज मे से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो इन निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के है।
मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत चतुर्थ चरण में होने वाले पंच एवं सरपंच के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस 10 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुनर्मतदान होगा, उस मतदान क्षेत्र/क्षेत्रों में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
सूखा दिवस घोषित
राज्य सरकार द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान एवं मतगणना दिवस पर सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत चतुर्थ चरण में पंचायत समिति बाड़मेर एवं सिवाना में पंच एवं सरपंच पद के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 10 अक्टूबर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में शनिवार 10 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। उन्होने बताया कि इस दौरान उक्त चुनाव क्षेत्रों में किसी भी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेद्ध रहेगा।
-0-

मतदाताओं से कोरोना के प्रोटोकॉल के साथ मतदान करने की अपील

 पंचायत आम चुनाव 2020


बाड़मेर, 09 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के चतुर्थ चरण के तहत बाडमेर एवं सिवाना पंचायत समितियों में सरपंच और पंच पदों के लिए शनिवार 10 अक्टूबर को  प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए निर्भय होकर मतदान करें। प्रत्येक मतदाता अपने घर से मास्क लगाकर मतदान के लिए जाएं। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को साबुन पानी या सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। उन्होंने बताया कि मतदान करते समय मतदाता पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या सामाजिक दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। मतदान के दौरान सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दें। उन्होंने मतदाता, उम्मीदवार या उनके समर्थकों से मतदान केंद्र या आसपास भीड़ या समूह में खड़े नहीं रहने की भी अपील की। मतगणना के तुरंत बाद मतगणना स्थल पर भीड़ ना करने और अपने-अपने घर समय पर लौट पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है।
-0

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

चतुर्थ चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार को

 पंचायतीराज आम चुनाव 2020


बाडमेर, 08 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव 2020 के तहत चतुर्थ चरण के मतदान के लिए मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को शुक्रवार 9 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर से अन्तिम प्रशिक्षण (मतदान हेतु रवानगी) के बाद अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि चतुर्थ चरण में बाड़मेर एवं सिवाना पंचायत समितियों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए शनिवार 10 अक्टूबर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् पंचायत मुख्यालयों पर मतों की गणना की जाएगी। उप सरपंच का चुनाव 11 अक्टूबर को होगा।
-0- 

जन सुनवाई में दर्ज प्रकरणों पर प्रभावी कार्यवाही करे -मीणा

जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


बाडमेर, 8 अक्टूबर। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जन सुनवाई में दर्ज प्रकरणों पर प्रभावी कार्यवाही कर त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है। इस दौरान कई ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों द्वारा उपखण्ड, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर प्रस्तुत की जाने वाली परिवेदनाओं में गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए। साथ ही परिवादियों को निस्तारण के संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत भी कराएं ताकि उन्हें जिला मुख्यालय पर नहीं आना पडें।
इस दौरान उन्हंेने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज एवं लम्बित प्रकरणों की विभागवार विभागीय अधिकारियों से प्रगति की समीक्षा की तथा बकाया प्रकरणों के संबंध में शीध्र जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सम्पर्क पोर्टल के लम्बित प्रकरणों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए तत्परता के साथ गुणवतापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर मीणा ने आयुक्त नगर परिषद बालोतरा को मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहने, जन सुनवाई में अनुपस्थित रहने तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण में शिथिलता पाये जाने पर चार्जसीट जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग उप निदेशक को जन सुनवाई में उपस्थित नहीं होने तथा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में कमी पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष विभिन्न जन समस्याओं से जुड़ी करीब 34 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान ग्रामवासी बूठ जेतमाल द्वारा ग्राम पंचायत बूठ जेतमाल में शमशान घाट की चार दिवासी एवं टांका निर्माण का कार्य रूकवाने, इन्द्रा नगर वार्ड संख्या 55 हिंगलाज मंदिर निवासीयान द्वारा कम प्रेशर से पानी आने, दर्जियों की ढाणी माधासर निवासी उम्मेदाराम देवासी द्वारा देवनारायण गुरूकुल फीस पुनःभरण हेतु उचित कार्यवाही कराने, मूलजी की ढाणी तहसील पचपदरा निवासी विरदाराम जाट द्वारा जयपाल करीर पटवारी (भू. अभि) जानियाना के विरूद्ध कार्यवाही करने, पनघट रोड निवासी जयरामदास द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत बनाये गये शौचालय एवं स्नानघर को हटवाने, बाडमेर निवासी हरीश चाण्डक द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करने, बाडमेर निवासी सफी मोहम्मद द्वारा जिला कलक्टर के आदेश की पालना नहीं करने, महावीर नगर निवासी डूंगरदास खींची द्वारा पेंशनर के चिकित्सा पुनर्भरण राशि का भुगतान करने, नन्दकिशोर द्वारा बीपीएल परिवार को पुत्री विवाह की सहायता राशि दिलाने, इतियादेवी पत्नी किशनलाल एवं जसु पत्नी रूपाराम द्वारा वृद्धावस्था पेंशन बढाने, जाखडों की ढाणी (सांवा) निवासी पुखराज गौड द्वारा रास्ता खुलवाने, महादेव नगरवासी शिवकर रोड बाडमेर द्वारा ब्लॉक पानी की पाईप लाईन सही करवाकर अवैध जल कनेक्शन हटाकर जलापूर्ति करवाने, ढूंढा निवासी किशनाराम प्रजापत द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करवाने, भोजावास बिसारणीया निवासी गोविन्दराम द्वारा विद्युत बिल में सुधार करवाने, मेहताबसिंह एवं ग्रामवासी आकोड़ा द्वारा ग्राम आकोडा में गैर मुमकीन गोचर एवं तराई की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने सहित विभिन्न समस्याओं से जुडी परिवेदनाएं प्रस्तुत हुई। जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को परिवेदनाओं के संबंध में जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरजभान विश्नोई, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-



महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर सख्ती गुरूवार को 2400 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 08 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में 12 व्यक्तियों से 2400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चैहटन में 10 लोगों से 2000, गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 200 तथा गुडामालानी में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 12 लोगों से 2400 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7239 लोगों से कुल 13,54,400 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-


प्रत्येक नागरिक विकास में भागीदार बनें - चौधरी


राजस्व मंत्री ने बूढ़ा तला पंचायत में नव निर्वाचित की धन्यवाद सभा मे शिरकत की


बाड़मेर, 08 अक्टूबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरुवार को बूढ़ा तला पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच नोजी देवी की धन्यवाद सभा मे शिरकत की। राजस्व मंत्री चौधरी ने इस दौरान आयोजित सभा में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से आग्रह किया कि चुनाव के बाद अब सब मिलकर गाँव के विकास में भागीदारी बने। यह हम सबकी सोच होनी चाहिए। विवादों से दूर रहकर गांव व समाज में बेहतर वातावरण बनाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेसलमेर के निवासी अपनी जमीन पर पीढ़ियों से खेती कर रहे है, लेकिन नियमन व आवंटन का फायदा नही लिया जो यहां की प्रमुख मांग है। कोई भी फैसला हो रहा है अपने हित मे कितना और अहित में कितना है यह जागृति हर किसी को होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि देश के अंदर बड़े बड़े बांध बने जिस दौरान भी बड़ी बड़ी भ्रांतिया हो गई थी। बांध से जब किसानों को पानी मिल रहा था तब यह बड़ी तादाद में भ्रांतियां फैलाई गई कि पानी से बिजली निकाल दी, पानी से ताकत निकाल दी, यह पानी काम का नही है यह सबको अच्छी तरह से पता है कि यह अपने देश के लिए फायदा हुआ है ।

युवा उधमी एवं भामाशाह नवल किशोर गोदारा ने राजस्व मंत्री का किया स्वागत
धन्यवाद सभा में पहुंचने पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का भामाशाह नवल किशोर गोदारा ने साफा बंधाकर स्वागत किया। इस दौरान सभा मे उपस्थित ग्रामीणों ने भी चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

जिले भर के नवनिर्वोचित सरपंच गणों ने लिया भाग
भियाड़ से अलग हुई नई पंचायत बूढ़ा तला से नोजी देवी को निर्विरोध सरपंच चुना गया था। भामाशाह व उधमी नवकिशोल गोदारा ने इस गांव की तस्वीर रखी और ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण विकास के लिए मतदाताओं को एक राय किया और नवनिर्मित पंचायत के पहले चुनाव में निर्विरोध महिला सरपंच नोजी देवी को चुनकर मिसाल कायम की। गुरुवार को आयोजित हुई धन्यवाद सभा में जिले भर के बड़ी संख्या में नव निर्वोचित सरपंच गणों ने भाग लिया।

राजस्व मंत्री ने बाबा रामदेव अवतार धाम के किए दर्शन
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी गुरुवार को रामदेव अवतार धाम रामदेरिया काश्मीर पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में अमन-चैन एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने अवतार धाम में राजस्थान सरकार की ओर से बगीचा लगवाने, श्रृद्धालुओं के लिये छाया की व्यवस्था, मीठे पानी की प्याउ, धर्मशाला आदि सुविधाओं व विकास को लेकर चर्चा की।
-0-

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

बाड़मेर, 07 अक्टूबर। राज्य सरकार की जन अभाव अभियोग निराकरण की प्राथमिकता के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।    

   सहायक निदेशक, लोक सेवा, के के गोयल ने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को होने वाली मासिक जनसुनवाई प्रातः 11:00 से 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला कलेक्टर लोगों के अभाव अभियोग सुनेंगे तथा उनका मौके पर ही हथवा निस्तारण करेंगे। जन सुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे
-0-


महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर सख्ती बुधवार को 3300 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 7 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान बुधवार को जिले में 19 व्यक्तियों से 3300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा में 2 लोगों से 400, गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 200, गुडामालानी में 2 लोगों से 400 तथा धोरीमन्ना में 14 लोगों से 2300 को मिलाकर कुल 19 लोगों से 3300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7227 लोगों से कुल 13,52,000 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

चौथे चरण के लिए बाड़मेर में पुरोहित पर्यवेक्षक

 पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2020


बाड़मेर, 7 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के चौथे चरण में 10 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 जिलों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है।
  आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पर्यवेक्षकों में भारतीय प्रशासनिक सेवा व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र सिंह पुरोहित को बाड़मेर के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी तरह हरभान मीना को जैसलमेर जिले की पंचायत समितियों के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...