बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

गांधी जी भजनों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भजन संध्या आयोजित

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित भजन संध्या में बापू के भजनों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
बाड़मेर रेलवे स्टेशन के बाहर आयोजित भजन संध्या में सत्य साईं मूक बंधिर विद्यालय के बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान भजन गायक श्यामलाल सुवासिया एवं मांगीलाल सिंगारिया ने स्वच्छ भारत पर स्वरचित भजन कोई जन सुनजो बाता गांधी की ,कोई जन सुनजो बाता बापू की  की प्रस्तुति दी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने डिंगल मे बापू पर छ्न्द की प्रस्तुति दी। इस दौरान भजन गायकों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। भजन गायक श्यामलाल ने नशा मुक्ति पर स्वरचित भजन  प्रभुजी राम रट लगी हरि रट लागी भजन की भी प्रस्तुति दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने भजन गायकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भजन संध्या में उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह भाटी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भजन संध्या का संचालन भगवान बारूपाल ने किया।


गांधी दर्शन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यशाला गुरूवार को

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। महात्मा गांधी की 150 वी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में गांधी दर्शन एवं महिला सशक्तिकरण विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को जिला परिषद सभागार मंे होगा।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पंचायती राज विभाग एवं महिला अधिकारिता के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला मंे स्काउट एंड गाइड, एनसीसी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, एनजीओ प्रतिनिधि तथा महाविद्यालय के वोलियन्अर्स भाग लेंगे। इस दौरान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर श्रीमती रूमा देवी संबोधित करेगी।
विभागीय योजनाआंे की जानकारी दीः समाज कल्याण सप्ताह के तहत बुधवार को  वाल्मिकी बस्ती बापू नगर के रामदेव मन्दिर मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह भाटी एवं स्थानीय पार्षद महेन्द्र धारू ने स्थानीय मोहल्ले के गणमान्य नागरिको के साथ अनु.जाति अस्पर्शता निवारण अधिनियम पर चर्चा की। इस दौरान अनुसुचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभागीय योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। इस विचार संगोष्ठी में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बंशीलाल फुलवारिया, छात्रावास अधीक्षक भंवर सिह, देवराज माली, जुगल किशोर एवं े विजय कुमार, बाबुराम, गणेश,रणजीत, सुनीता, चन्द्रावती, रेशमादेवी, महेन्द्र समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पौधारोपण के साथ चलाया सफाई अभियान

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य मंे बुधवार को बैंक परिसर मंे पौधारोपण करने के साथ सफाई अभियान चलाया गया।
  सेंट्रल को ऑपरेटिव बाड़मेर के प्रबंध निदेशक रामसुख, अधिशाषी अधिकारी हरीराम पूनिया एवं अधिकारी यूनियन के सचिव पेमाराम चौधरी की अगुवाई मंे स्थानीय शाखाआंे एवं प्रधान कार्यालय मंे स्वच्छता अभियान चलाने के साथ बैंक परिसर की साफ सफाई की गई। इस दौरान बैंक परिसर मंे पौधारोपण भी किया गया।

सौहार्द्वपूर्ण वातावरण की परंपरा बरकरार रखेंः अंशदीप

विभिन्न समुदायांे के प्रतिनिधियांे ने सौहार्द्धपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया


बाड़मेर, 02 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे भाईचारे एवं सौहार्द्धपूर्ण वातावरण के साथ त्यौहार मनाने की परंपरा रही है। इस गौरवपूर्ण परंपरा को बरकरार रखें। आगामी दिनांे मंे आने वाले त्यौहारांे एवं चुनाव के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। जिला कलक्टर अंशदीप ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मनाई जा रही है। उन्हांेने जाति एवं धर्म को छोड़कर सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया था। उन्हांेने कहा कि गांधी जी के संदेश को आगे बढाते हुए देश के विकास मंे योगदान दें। जिला कलक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध मंे तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को त्यौहारांे के अवसर पर विशेष रूप से पानी ,बिजली एवं विद्युतापूर्ति संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने विभिन्न समुदायांे से आपसी समन्वय एवं सौहार्द्व बनाए रखने की अपील की। उन्हांेने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहार्द्वपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्हांेने सुनी-सुनाई बातांे पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगांे से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। उन्हांेने कहा कि पुलिस की ओर से अवैध आतिशबाजी बेचने वालांे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने दीपावली के अवसर पर अग्निशमन संबंधित पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने फायरबिग्रेड के साथ अतिरिक्त पानी के टैंकरांे की व्यवस्था करने तथा अस्पतालांे मंे बर्न यूनिट संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक मंे नगर परिषद के आयुक्त पवन मीणा को आदर्श स्टेडियम मंे रावण दहन तथा आतिशबाजी की दुकानांे के लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर दुर्गाष्टमी, महानवमी, विजयादशमी एवं दीपावली पर्व के दौरान पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे विचार-विमर्श किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने त्यौहारांे के अवसर पर विभिन्न विभागांे की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाआंे के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने आवारा जानवरांे की धरपकड़ कर नंदी गौशाला भिजवाने के लिए कहा। इस दौरान सीमा जन कल्याण समिति के संरक्षण अंबालाल जोशी, कौमी एकता समिति के अध्यक्ष एवं एडवोकेट धनराज जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता नजीर मोहम्मद, मुस्लिम समाज अध्यक्ष हाजी अब्दुल गनी, ओमप्रकाश गर्ग मधुप, पूर्व शिवसेना प्रमुख बसंत खत्री, ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद समेत शांति समिति के विभिन्न सदस्यों ने सुझाव देने के साथ शहर की समस्याआंे से अवगत कराया। बैठक मंे युआईटी सचिव अंजुम ताहिर समां, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां, अश्विनी कुमार जैन, कोतवाल रामप्रताप सिंह समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शाें को जीवन मंे आत्मसात करने का संकल्प

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य मंे हुआ कई कार्यक्रमांे का आयोजन

बाड़मेर,02 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली, सर्व धर्म प्रार्थना सभा, रक्तदान शिविरांे के साथ दांडी यात्रा की प्रतिकृति का लोकार्पण किया गया। वहीं ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर ग्राम सभाआंे एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियांे की ओर से आम सभाआंे का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शाें को जीवन मंे आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य मंे बुधवार को गांधी चौक से प्रभात फेरी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली को विशिष्ठ न्यायाधीश सुश्री वमिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश सुनील रणवाह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजकुमार चौहान, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शंकर शर्मा, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 राजेन्द्रसिंह चारण, न्यायाधिकारी सुश्री सोनल पुरोहित, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, आयुक्त पवन मीणा, संयोजक महावीर बोहरा, सह संयोजक अमित बोहरा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डालूराम चौधरी,एनसीसी के प्रभारी अधिकारी आदर्श किशोर, सीओ स्काउट योगेन्द्रसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शाें को जीवन मंे आत्मसात करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संदेश दिया गया। इससे पहले संभागियांे से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने संबंधित संकल्प पत्र भरवाए गए। रैली मंे विभिन्न विद्यालयांे के विद्यार्थियांे, एनसीसी कैडेट, स्काउट, गाइड एवं विभागीय कार्मिकांे ने शिरकत की। इसके बाद अहिंसा सर्किल पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, विशिष्ठ न्यायाधीश सुश्री वमिता सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त पवन मीणा, संयोजक महावीर बोहरा, नगर परिषद के उप सभापति प्रीतमदास जीनगर, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी. दीप्पन समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने माल्यार्पण किया। रेलवे स्टेशन के बाहर आयोजित समारोह मंे जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस दौरान सत्य सांई मूक बधिर विद्यालय के विद्यार्थियांे ने रामधुन ,वैष्णव जन तो तेने कहिए, सर्व धर्म प्रार्थना सहित गांधी जी के प्रिय भजनांे की प्रस्तुति दी। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। महिला महाविद्यालय के व्याख्याता मुकेश पचौरी ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विविध पहलूआंे पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, धन्नापुरी गोस्वामी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोतवाल रामप्रतापसिंह समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
गांधी जी बने बच्चे रहे आकर्षण का केन्द्रः जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रूप धरे बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे।
हाई स्कूल मंे आर्ट गैलेरी का उदघाटनः जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने रासीउमावि स्टेशन रोड़ मंे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य मंे बनाई गई आर्ट गैलेरी का उदघाटन किया। उन्हांेने इसका अवलोकन करते हुए विद्यार्थियांे के प्रयासांे की सराहना की। इस गैलेरी मंे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विविध पहलूआंे को प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान प्रधानाचार्य चेनाराम चौधरी ने आर्ट गैलेरी तथा अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय के बारे मंे जानकारी दी। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आर्ट गैलेरी मंे भागीदारी निभाने वाले बच्चांे के साथ गु्रप फोटो खिंचवाकर उनको प्रोत्साहित किया।
प्लास्टिक की रोकथाम के लिए चलेगा अभियानः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महात्मा गांधी की जयंती पर प्लास्टिक ना बाबा ना अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के प्रभारी अधिकारी एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से रोक लगायी जा सके।
दांडी यात्रा के प्रतिरूप का लोकार्पणः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे गांधी सप्ताह के तहत बुधवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में दांडी यात्रा के प्रतिरूप का नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला कलक्टर अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने लोकार्पण किया। इस दौरान सभापति लूणकरण बोथरा, जिला कलक्टर अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा ने दांडी यात्रा के प्रतिरूप का अवलोकन किया। इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षदों सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
ओपन जिम का शुभारंभ: भगवान महावीर पार्क एवं आदर्श स्टेडियम मंे ओपन एयर जिम का सभापति लूणकर बोहरा एवं आयुक्त पवन मीणा ने लोकार्पण किया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता दिलीप माथुर समेत नगर परिषद के विभिन्न पार्षद उपस्थित रहे।
रक्तदान को लेकर दिखाया उत्साहः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य मंे बुधवार को जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय, पुलिस लाइन मंे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान रक्तदान करने को लेकर युवाआंे मंे खासा उत्साह देखा गया। जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने रक्तदान शिविर स्थलांे पर पहुंचकर रक्तदाताआंे का उत्साहवर्धन किया। पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी ने रक्तदान करते हुए जवानांे को प्रेरित किया। वहीं राजकीय महाविद्यालय मंे एनसीसी कैडेटांे एवं अन्य विद्यार्थियांे ने रक्तदान किया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, एनसीसी प्रभारी अधिकारी आदर्श किशोर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कालेज स्टाफ उपस्थित रहा। जिला कलक्टर अंशदीप के राजकीय महाविद्यालय मंे पहुंचने पर एनसीसी कैडेटस की ओर से गार्ड आफ आनर दिया गया।









मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019

मृतकों के आश्रितों कोे एक-एक लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवार जनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मृतकों के आश्रितों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में हडवा निवासी बाबुराम पुत्र आत्माराम, गंूगा निवासी गोरखाराम अर्जुनराम, सेडवा तहसील क्षेत्र में हनुमानपुरा निवासी मूलाराम पुत्र भेराराम, धोरीमना तहसील क्षेत्र में भालीखाल निवासी केहराराम पुत्र अन्नाराम तथा सिणधरी तहसील क्षेत्र में सिणधरी निवासी वालाराम पुत्र प्रभूराम की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रूपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।

ग्राम सेवा सहकारी समितियों मंे बुधवार से प्रारंभ होगी ई-मित्र की सेवाएं

विशेष आमसभा मंे बनाए जाएंगे नए सदस्य और 
वितरित होंगे नए ऋण 


बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर बुधवार से प्रदेश की 4949 ग्राम सेवा समितियों पर एक साथ ई-मित्र सेवाओं की शुरूआत होगी। इसमंे बाड़मेर जिले की 282 ग्राम सेवा सहकारी समितियां शामिल है। इस दौरान ग्राम सेवा सहकारी समिति मंे विशेष आम सभा आयोजित होगी। इसमंे नए सदस्य बनाने के साथ ऋण आवेदन प्राप्त करके ऋण वितरण का कार्य किया जाएगा।
सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार डॉ.नीरज के. पवन ने बताया कि मौजूदा समय मंे  1851 ग्राम सेवा सहकारी समितिया ई-मित्र का कार्य कर रही है। जबकि अन्य 4949 समितियों को ई-मित्र की सेवाओं से जोड़ा गया है, ताकि ई-मित्र के रूप में कार्य कर समितियां सहकारिता की भावना को प्रबल कर सके। उन्होंने बताया कि आम सभा में ई-मित्र की शुल्क सूची का प्रकाशन, समिति के वार्षिक लेखे प्रस्तुत करने,ऑडिट रिपोर्ट की अनुपालना, नो-ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने, वृक्षारोपण करने के साथ महात्मा गांधी स्वच्छता अभियान को चलाकर सहकारिता की भावना को जन-जन में पहुंचाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित काश्तकारांे, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति जनजाति, मजदूर एवं अल्पसंख्यक वर्गों में सहकारिता आंदोलन की पहुंच बनाने एवं सहकारिता के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं देने एवं समितियों के माध्यम से ई-मित्र की सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम सेवा सहकारी समितियों के मुख्यालयों पर विशेष आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

2 अक्टूबर से 28 फरवरी तक खादी के उत्पाद मिलेंगे आधी कीमत पर

खादी उत्पादांे पर राज्य सरकार ने की 35 प्रतिशत छूट की घोषणा

बाड़मेर,01 अक्टूबर। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 28 फरवरी 2020 तक खादी के उत्पादों पर 35 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है। यह पहली बार हुआ है, जब इतनी बड़ी छूट खादी के उत्पादों पर दी गई है।
राज्य सरकार की इस घोषणा से एवं खादी आयोग की तरफ से कुल मिलाकर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ ग्राहकों को मिल सकेगा। खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर यह विशेष छूट सूती, ऊनी खादी, रेशमी खादी, पॉली वस्त्र एवं पॉली वूल पर उपलब्ध होगी। यह छूट खादी ग्रामोद्योग की ओर से पंजीकृत खादी संस्था, समिति की ओर से संचालित बिक्री भंडार, उत्पादन केंद्र एवं प्रदर्शनियांे पर देय होगी। इससे खादी उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी के साथ कतिन बुनकरों को भी रोजगार में लाभ होगा।  

खादी उत्सव 2 से, खादी उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी


बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमांे के तहत 2 से 9 अक्टूबर तक खादी उत्सव मनाया जाएगा।
जिला खादी बोर्ड प्रभारी प्रेमचन्द राठौड़ ने बताया कि जिला प्रशासन एवं खादी बोर्ड के की ओर से मूथा मार्केट स्टेशन रोड पर खादी ग्रामोद्योग भवन में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाकर साप्ताहिक खादी उत्सव का शुभारम्भ किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान चरखे पर कताई का जीवन्त प्रदर्शन के साथ खादी उत्पादों एवं गांधी जी के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। खादी उत्पादों में पट्टू, बरड़ी, लेडिज शॉल, सलवार सूट, विभिन्न प्रकार की दरियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खादी खरीद पर 50 प्रतिशत तक विशेष छूट दी जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गांधी एवं खादी प्रदर्शनी का अधिक से अधिक अवलोकन कर जानकारी लें।

शांति समिति की बैठक बुधवार को

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। गांधी जयंती एवं आगामी त्यौहारांे के दौरान कानून एवं व्यवस्था के संबंध मंे शांति समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता मंे बुधवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शांति समिति की बैठक मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे एवं संगठनांे के प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है।

वरिष्ठ नागरिकांे के सम्मान के साथ समाज कल्याण सप्ताह शुरू

वरिष्ठ नागरिकांे के स्वास्थ्य की जांच के साथ रियायती यात्रा के स्मार्ट कार्ड बनाए गए

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे मंगलवार को समाज कल्याण सप्ताह के तहत अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर विभिन्न क्षेत्रांे मंे उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले वरिष्ठ नागरिकांे का सम्मान किया गया।
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाड़मेर एवं साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के सहयोग से सिंधी पंचायत भवन मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे तथा वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने वरिष्ठ नागरिकांे के अनुभवांे की समाज मंे महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्हांेने जिला प्रशासन की ओर से वरिष्ठ नागरिकांे को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के सीएसआर हैड रंजन शर्मा ने वरिष्ठ नागरिको के सम्मानपूर्वक जीवन के लिए भारतीय पारंपरिक व्यवस्था एवं संविधान के प्रावधानांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए सीएसआर गतिविधियो से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष मिरचुमल कृपलानी, समाजसेवी रिखब दास बोथरा, सचिव लूणकरण जांगिड़, अधिवक्ता एवं परामर्शदाता अम्बालाल जोशी तथा बाल कल्याण समिति सदस्य राम कुमार जोशी समेत कई वरिष्ठ नागरिकांे ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रांे में उल्लेखनीय कार्यो के लिए 21 वरिष्ठ नागरिकांे को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकांे के स्वास्थ्य की जांच के साथ उपचार एवं निःशुल्क सुविधाआंे तथा रोडवेज की ओर से रियायती यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया।





गांधी सप्ताह आज से,समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी से गांधी सप्ताह की शुरूआत होगी


बाड़मेर,01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी के साथ गांधी सप्ताह की शुरूआत होगी। इधर, मंगलवार सांय जिला कलक्टर अंशदीप ने गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे मंे जन प्रतिनिधियांे एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएं। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को सौंपे गई जिम्मेदारियांे का समय पर निर्वहन एवं कार्यक्रमांे का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे से अब तक की तैयारियांे की जानकारी ली। उन्हांेने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं पुख्ता यातायात की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समाज कल्याण सप्ताह के दौरान भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस खींवसिंह भाटी, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 150 वीं जयंती समारोह समिति के संयोजक महावीर बोहरा,सह संयोजक अमित बोहरा, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी.सी.दीपन ने गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की तैयारियांे के बारे मंे जानकारी दी।
गांधी सप्ताह आज सेः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मंे बुधवार को प्रातः 7 बजे गांधी चौक से अहिंसा सर्किल तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके उपरांत अहिंसा सर्किल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं रेलवे स्टेशन के आगे सर्व धर्म सभा का आयोजन होगा। इस दौरान रामधुन एवं गांधी जी के प्रिय भजनांे की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन सांय चार बजे जिला कारागृह बाड़मेर जेल सम्वासियांे के साथ कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन होगा।  
रक्तदान शिविर आजः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर, पुलिस लाइन बाड़मेर तथा बालोतरा एमबीआर महाविद्यालय मंे रक्तदान शिविरांे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से समुचित तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्लास्टिक जागरूकता का देंगे संदेशः गांधी चौक से अहिंसा सर्किल तक आयोजित होने वाली प्रभात फेरी तथा अन्य कार्यक्रमांे के साथ तालुका विधिक सेवा समिति बाड़मेर की ओर से प्लास्टिक जागरूकता अभियान रैली आयोजित होगी। साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने संबंधित संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।
ग्राम सभाआंे का आयोजन आजः दो अक्टूबर को जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर ग्राम सभाआंे का आयोजन होगा। ग्राम सेवा सहकारी समितियांे की आम सभाआंे का आयोजन भी ग्राम सभा के साथ संबंधित ग्राम पंचायत भवन अथवा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रांे मंे करने के निर्देश दिए गए है।
चलेगा स्वच्छता अभियानः गांधी सप्ताह के दौरान सरकारी कार्यालयांे एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासांे, आवासीय विद्यालयांे मंे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टर अंशदीप ने विभागीय अधिकारियांे को सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
समाज कल्याण सप्ताह मंे आज हांेगे यह आयोजनः समाज कल्याण सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर को अनूसूचित जातियों का कल्याण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं एवं अस्पृश्यता निवारण पर विचार गोष्टी के आयोजन, अनुसूचित जाति की बस्तियों में बिजली एवं पेयजल की सुविधाओं की उपलब्धता में तकनीकी खराबी का निवारण किया जाएगा।



तीन दिन तक बाड़मेर शहर की जलापूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 1 अक्टूबर। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के चलते 3 से 5 अक्टूबर तक बाड़मेर शहर में की जाने वाली समस्त जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की पाइप लाइन के मरम्मत कार्य के लिए शट डाउन लिया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर शहर मंे पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों के वाट्सअप नम्बर 9982866677, 9413163788 तथा 8239538663 पर शिकायत का विवरण एवं मौहल्ले का नाम इत्यादि विवरण भिजवा सकते है। ताकि समय पर समस्या का निवारण किया जा सके।

गौरव सैनानियों के लिए समस्या समाधान शिविर 3 एवं 4 को

बाड़मेर, 1 अक्टूबर। गौरव सैनानियों एवं आश्रितों के लिए 3 अक्टूबर को राजीव गांधी सेवा केन्द्र कवास तथा 4 अक्टूबर को पंचायत समिति बालोतरा में प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि इन शिविरांे में पूर्व सैनिको की पेंशन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, छात्रवृत्ति योजना, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, पी.पी.ओ. में पत्नि का नामांकन करना इत्यादि कार्य सप्पादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी गौरव सैनानियों एवं आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है।

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में खुलेंगे निःशुल्क कोचिंग सेंटर पूर्व सैन्य अधिकारी देेंगे प्रशिक्षण-सैनिक कल्याण मंत्री

बाड़मेर, 26 सितम्बर। प्रदेश के सभी जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में युवाओं को निःशुल्क कोचिंग के जरिए प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही इन कार्यालयों में सैनिकों के आश्रितों, आगन्तुकों के बैठने, स्वच्छ पेयजल, शौचालय जेसी आधारभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने गुरूवार को शासन सचिवालय के कांफे्रंस हॉल में प्रदेशभर के जिला कल्याण अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश प्रदान किए। खाचरियावास ने कहा कि सैनिक और शहीदों के परिवार पूरे सम्मान के अधिकारी है और उन्हें सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रवेश करने पर यह सम्मान का भाव नजर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण कार्यालय को अन्य सरकारी कार्यालयों से अधिक संवेदनशील होना चाहिए। कार्यालय में आने वाले हर आगन्तुक को स्नेह से बिठाकर उनकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं माह में एक बार सैनिकों एवं शहीदों के आश्रितों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे।  खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश सेना भर्ती के मामले में पहले पायदान पर है, लेकिन आज कोचिंग सेंटर्स की भरमार और होड़ के बीच कई युवा प्रतिभाएं सेना भर्ती से वंचित रह जाती हैं। उनके बीच यह धारणा बनती जा रही है कि फौज में भर्ती के लिए कोचिंग सेंटर्स में प्रशिक्षण लेना जरूरी है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले कई इच्छुक अभ्यर्थियेां के पास इन काेंंचिंग  सेंटर्स को देने के लिए फीस के पैसे तक नहीं होते। ऎसे में यदि उन्हें कोई मार्गदर्शक मिल जाए तो वे भी देशसेवा के लिए अपना योगदान दे सकते हैंं। एक पूर्व सैनिक से बढकर उनके लिए कोई मार्गदर्शक नहीं हो सकता। इसलिए सभी जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में उनके लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। 
खाचरियावास ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अपने यहां अथवा स्थान नहीं होने पर स्थानीय कॉलेज-विद्यालय से टाइ-टप कर ये कोचिंग  प्रारम्भ कर सकते हैं। इसमें प्रशिक्षक के  रूप में पूर्व सैनिक का सहयोग निःशुल्क और सहर्ष मिल सकता है। एक बार प्रारम्भ होने पर संसाधनों की कमी के  लिए कई भामाशाह आगे आएंगे। स्थानीय विधायक भी इसके निर्माण में सहयोग सकते हैं। खाचरियावास ने इस योजना के युद्ध स्तर पर क्रियान्वयन के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के लिए विभाग के अधिकारियेां केा निर्देश दिए। 
सैनिक कल्याण राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि शहीदों के ऎसे आश्रित जो समय बीत जाने के कारण सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए ओवर ऎज हो गए हैं उनकी ऎवज में पात्र अश्रित के निर्धारण में अत्यंत सावधानी बरती जानी चाहिए। जिससे कोई भी मामला किसी विवाद या कोर्ट केस में न उलझ जाए। प्रमुख शासन सचिव सैनिक कल्याण संजय मल्होत्रा ने सैनिकों के कल्याण के लिए अब तक प्रदेश में उठाए गए कदमों एवं ध्यान दिए जाने वाले पक्षों पर जानकारी दी। उन्होंने पात्र शहीद आश्रितों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियेां को दिए। बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के डायरेक्टर बिग्रेडियर करण सिंह ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं, शहीद आश्रितों की सहायता की स्थिति पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में शहीद आश्रितों के भूमि आवंटन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए उपनिवेशन विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। 
 खाचरियावास ने बताया कि सेना भर्ती में मेवाड़ क्षेत्र के युवाओं की रूचि कम हो रही है। ऎसे में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती के प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इन जिलों में वे स्वयं पहुंचेंगे और कैम्प कर युवाओं से सीधे संवाद करेंगे।  उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा और उनकी सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
सैनिक कल्याण मंत्री  खाचरियावास ने स्कूली पाठ्यक्रम में सेना भर्ती, सेना की रेंक्स, अब तक लडे़ गए युद्ध, अवार्ड प्राप्त करने वाले सेनिकों एवं शहीदों की गाथाएं एवं सेना सम्बन्धी अन्य जानकारियां शामिल किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंंने इसके लिए एक कमेटी गठित किए जाने के निर्देश दिए। खाचरियावास ने कहा कि विभाग शहीद आश्रितोें को सरकारी सेवा में भर्ती के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कई पुराने मामले हैं जिनमें अभ्यर्थी वांछित उम्र पार कर चुके हैं। सभी पर संवेदनशीलता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पुलवामा  हमले के बाद शहीदों के पैकेज की राशि 25 लाख से बढाकर 50 लाख कर दी। साथ ही माता-पिता के लिए 3 लाख की सहायता, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं बसों में निःशुल्क यात्रा जैसी सुविधाएं प्रदान की हैंं।

राज्य स्तरीय आशुभाषण प्रतियोगिता में बाड़मेर की कुमारी तेजू चौधरी प्रथम रही

बाड़मेर, 26 सितंबर। राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता के तहत आशुभाषण प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी तेजू चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
दल प्रभारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर आयोजित राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता मंे बाड़मेर ने आशुभाषण में प्रथम एवं महात्मा गांधीजी के जीवन दर्शन पर आधारित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हांेने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर प्रतिवर्ष विद्यार्थियों के लिए सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन करता है। जो विद्यालय,ब्लाक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होती है। इसके तहत पूरे राजस्थान से प्रतिभागी क्विज ,आशु भाषण,एकल गायन, चित्र कला और निबंध लेखन प्रतियोगिता मंे शामिल होते है। सृजनात्मक प्रतियोगिता मंे प्रथम रहने पर प्रशस्ति पत्र के साथ 11 हजार रूपए पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

12 ग्राम पंचायतांे में शुक्रवार को लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर

बाड़मेर, 26 सितंबर। बाड़मेर जिले में शुक्रवार को 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि शुक्रवार को सिवाना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत कुण्डल, शिव में धारवीकलां, बालोतरा में टापरा, बाड़मेर मंे हाथीतला, जालीपा, धोरीमन्ना में मेहलू, सिणधरी में सारणों का तला, सेड़वा में सालारिया, धनाऊ में बिसारनिया, गुड़ामालानी मंे राणासर खुर्द, गडरारोड़ मंे जैसिन्दर स्टेशन एवं रामसर में अभे का पार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

बकाया ऋण राशि जमा कराने के निर्देश

बाड़मेर, 26 सितंबर। अल्पसंख्यक समुदाय के बकाया ऋणियों को तत्काल बकाया ऋण राशि मय ब्याज के जमा कराने के निर्देश दिए गए है। बकाया ऋण राशि जमा नहीं कराने पर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए वर्ष 2002 से 2017-18 तक कारोबारी ऋण वितरित किए गए है। उनके मुताबिक जिन ऋणियों ने उक्त प्राप्त ऋण की बकाया राशि आज दिन तक जमा नहीं करवाई है, वे समस्त ऋणीं अंतिम अवसर मानते हुए बकाया ऋण राशि मय ब्याज एवं दण्डनीय ब्याज के कार्यालय में व्यक्तिशः उपस्थित होकर तत्काल जमा कराएं।

जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 26 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले गांधी सप्ताह के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।
कार्यवाहक जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।  

दी बाडमेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आम सभा शुक्रवार को

बाड़मेर, 26 सितंबर। दी बाडमेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाडमेर की 58 वी वार्षिक आम सभा शुक्रवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित होगी।
बैंक के प्रबन्ध निदेशक रामसुख ने बताया कि सभी सदस्यों को वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिए गए है। उन्हांेने बताया कि वार्षिक आमसभा में गत आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि, वार्षिक लेखों एवं बजट का अनुमोदन सहित विभिन्न किसान हित के विषयों पर चर्चा की जाएगी। आमसभा में बैंक से जुड़ी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अतिरिक्त क्रय विक्रय सहकारी समिति, बुनकर एवं महिला समितियों के अतिरिक्त अन्य समिति के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...