सोमवार, 19 अगस्त 2019

होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं से जबरन सेवा शुल्क वसूल नहीं किया जा सकता


                बाड़मेर, 19 अगस्त। प्रदेश भर में संचालित होटल एवं रेस्टोरेंट द्वारा उपभोक्ताओं से जबरन सेवा शुल्क वसूल नहीं किया जाये इसके लिए उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार की गाइड लाइन्स के अनुसार राज्य सरकार ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं।
                उपभोक्ता मामलात् विभाग के शासन सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन की ओर से इस संबंध में समस्त संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी एवं सभी जिला रसद अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं से सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) उचित व्यापार-व्यवहार के अन्तर्गत सर्विस चार्ज स्वैच्छिक है न कि बाध्यकारी । होटल व रेस्टोरेंट्स संचालकों के द्वारा उपभोक्ताओं को हर प्रकार की जानकारी नहीं दी जाकर सर्विस चार्ज वसूल किये जाने की शिकायते विभाग में निरन्तर आ रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण की दृष्टि से इस पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
                श्री महाजन ने  इस सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के लिए संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारियों, जिला रसद अधिकारियों को प्राप्त शिकायत के क्रम में अथवा स्वतः संज्ञान लिया जाकर वे संबंधित जिला मंचों में परिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अनुचित व्यापार-व्यवहार पर नियंत्रण किया जा सके इसके लिए संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारियों एवं जिला रसद अधिकारियों से यह अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक 15 दिवस के अन्तराल में  इस संबंध में की गई कार्यवाही से विभाग कोे अवगत कराना भी सुनिश्चित करेंगे।

राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप मंे मनाने के निर्देष


                बाड़मेर,19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप मंे मनाने के निर्देश दिए गए है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप मंे मनाने तथा समस्त विभागांे के अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को सदभावना की शपथ दिलाने के निर्देश दिए है। उन्हांेने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारियांे को इसकी पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर ने एएसपी भाटी को बधाई दी


                बाड़मेर, 19 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होकर लौटने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने हार्दिक बधाई दी।
                                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भाटी को बधाई दी। उन्हांेने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी पर पूरे राजस्थान को गर्व है। उन्हांेने भाटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।



राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस पर मैराथनमंगलवार को


                बाड़मेर, 19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मंगलवार को राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप मंे मनाई जाएगी। इस दौरान जिला मुख्यालय मैराथन का आयोजन होगा।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेष कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य मंे मनाए जा रहे अक्षय ऊर्जा दिवस पर मंगलवार को प्रातः 7 बजे मल्लीनाथ सर्किल से मैराथन का आयोजन होगा। इस मैराथन का समापन भगवान महावीर टाउन हाल के पास होगा। उन्हांेने आमजन से मैराथन मंे शामिल होने की अपील की है। साथ ही विभागीय अधिकारियांे एवं कार्मिकांे को मैराथन मंे शामिल होने के निर्देश दिए है।

महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का शुभारंभ


शिविरांे मंे हुआ कई प्रकरणांे का निस्तारण,आमजन को वितरित किए दस्तावेज

                बाड़मेर, 19 अगस्त। बाड़मेर जिले की 17 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर सोमवार से महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियांे की उपस्थिति मंे आमजन की कई समस्याआंे का मौके पर समाधान करते हुए दस्तावेज वितरित किए गए। इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे जानकारी दी गई।
                                बाड़मेर जिले मंे सोमवार को चौहटन पंचायत समिति की आकोड़ा, सिवाना मंे मेली, शिव मंे बीसूकला, बालोतरा मंे असाड़ा, बायतू मंे माधासर, बाड़मेर मंे राणीगांव, धोरीमन्ना मंे खूमे की बेरी, सिणधरी मंे अरणियाली महेचान, धनाउ मंे अमी मोहम्मद शाह की बस्ती, गुड़ामालानी मंे आलपुरा, गिड़ा मंे गिड़ा, गडरारोड़ मंे राणासर, समदडी मंे जेठंतरी, पाटोदी मंे सांभरा, कल्याणपुर मंे उमरलाई, रामसर में रामसर ग्राम पंचायत मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान षिविरांे का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियांे की उपस्थिति मंे आमजन की परिवेदनाआंे का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविरांे मंे पटटा एवं अन्य दस्तावेज वितरित करने की कार्यवाही संपादित की गई। इस पर उपस्थित जन प्रतिनिधियांे ने कहा कि शिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करते हुए उनकी समस्याआंे का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाए। इस दौरान विभागीय अधिकारियांे ने आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
मंगलवार को यहां आयोजित होंगे शिविरः मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि मंगलवार को चौहटन पंचायत समिति की आटिया, सिवाना मंे कुसीप, शिव मंे नीम्बला, बालोतरा मंे आसोतरा, बायतू मंे बायतू चिमनजी, बाड़मेर मंे बेरीवाला तला, धोरीमन्ना मंे डबोई, सिणधरी मंे आडेल, सेड़वा मंे केकड़, धनाउ मंे आलमसऱ, गुड़ामालानी मंे रामजी का गोल फांटा, गिड़ा मंे सोहड़ा, गडरारोड़ मंे रोहिड़ी, समदडी मंे सिलोर, पाटोदी मंे साजियाली पदमसिंह, कल्याणपुर मंे सांभरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

शिविर अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएंःगुप्ता


जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता ने किया महात्मा गांधी ग्रामोत्थान f”kविjksa का निरीक्षण

                बाड़मेर, 19 अगस्त। राज्य सरकार की मंषा के अनुरूप ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित हो रहे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान षिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। विभागीय अधिकारियांे की ओर से अधिकतम यह प्रयास किया जाए कि f”kविर के दौरान परिवादी को राहत मिल सके। जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता ने सोमवार को बाड़मेर पंचायत समिति की राणीगांव एवं बायतू पंचायत समिति की माधासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महात्मा गांधी ग्रामोत्थान षिविर मंे संपादित किए जा रहे कार्याें के निरीक्षण के उपरांत यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता ने कहा कि शिविरों में पट्टा वितरण कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने, श्रम विभाग की योजनाओं के तहत लाभांंिवत करने, महिला शक्ति समूहों का गठन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की स्वीकृति, किष्त जारी करने समेत कई कार्य संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे से अनुरोध किया कि वे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने महात्मा गांधी ग्रामोत्थान षिविरांे मंे संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने ग्रामीणांे को भूखंडांे के पटटे एवं पेंषन के पीपीओ वितरित किए गए। जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने पौधारोपण किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, सहायक अभियंता रामलाल जैन, सरपंच उगमसिंह, ग्राम विकास अधिकारी वीरमाराम, कंवराजसिंह राव समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति की बैठक 22 को


                बाड़मेर, 19 अगस्त। माननीय प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2019-20 के लिए आवंटित लक्ष्यों की माह जुलाई तक अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 22 अगस्त को सांय 4 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में होगा।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के लिए आवंटित लक्ष्यों की अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षा तथा बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा उपरान्त अनुमोदन किया जाना है। 

आहरण वितरण अधिकारियांे का प्रषिक्षण 20 से


                बाड़मेर, 19 अगस्त। वित्त विभाग एवं कोष तथा लेखा निदेशालय के निर्देशानुसार आहरण एवं वितरण अधिकारियों का ई-कुबेर, ई-लेखा एवं ऑनलाइन अंक मिलान के संबंध में प्रशिक्षण 20 से 21 अगस्त को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगा।
                जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि बाड़मेर कोषालय की ओर से यह प्रशिक्षण मंगलवार को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य समस्त कार्यालयों एवं बुधवार शिक्षा विभाग से संबंधित समस्त कार्यालयों के लिए आयोजित होगा। उनके मुताबिक इसमें केवल उन्हीं आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उपस्थित रहना हैं, जिनके बिल बाड़मेर कोषालय से पारित होते है। उन्हांेने बताया कि जिन आहरण एवं वितरण अधिकारियों के बिल उप कोषालयों से पारित होते है, उनकी ओर से प्रशिक्षण पृथक से आयोजित किया जाएगा।

क्षतिग्रस्त सड़कांे के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश


 विद्यालयांे मंे विद्युत कनेक्शन के कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश

                बाड़मेर,19 अगस्त। जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने साप्ताहिक बैठक के दौरान बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को क्षतिग्रस्त सड़कांे के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को कार्यशैली सुधारने की हिदायत देते हुए विद्यालयांे के विद्युत कनेक्शन के कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कहा।
                                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे विशेषकर सरहदी इलाकांे मंे क्षतिग्रस्त सड़कांे के बारे मंे सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे से विस्तार से जानकारी लेते हुए इसकी मरम्मत के लिए उच्च स्तर पर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कांे की प्राथमिकता से मरम्मत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट से विद्यालयांे के विद्युत कनेक्शनांे संबंधित जानकारी लेते हुए इसमंे तेजी लाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि इस कार्य मंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हांेने कृषि कनेक्शनांे को भी प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे से राजश्री योजना समेत विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की जानकारी लेते हुए मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे टिडडी नियंत्रण गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी ली। कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि जिले मंे टिडडी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे अब तक 11 हजार हैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद के अधिकारियांे को बारिश के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए माकूल इंतजाम सुनिश्चित करके रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान फसल बीमा योजना की प्रगति, जीरा मंडी की स्थापना, खाद्य सुरक्षा योजना तथा पेंशन संबंधित आवेदनांे के अलावा विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को विभागवार बजट घोषणाआंे के बारे मंे जानकारी देते हुए इस संबंध मंे हुई प्रगति से अवगत कराने के निर्देष दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, हरिकृष्ण समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



रविवार, 18 अगस्त 2019

बाड़मेर मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर सोमवार से


                बाड़मेर, 18 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे की शुरूआत सोमवार से होगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होनेे इन षिविरांे मंे विभिन्न प्रकार के कार्य संपादित किए जाएंगे। इन षिविरांे मंे अधिकाधिक जन प्रतिनिधियांे से भी भागीदारी सुनिष्चित करने का अनुरोध किया गया है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले मंे 2 अक्टूबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। इन शिविरों में आमजन को पट्टा वितरण का कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी कार्य, श्रमिक कार्ड, चारागाह विकास, सड़क विकास, मुक्तिधाम एवं कब्रिस्तान विकास से संबंधित कार्य किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि इन शिविरों में पीएम आवास योजना 2019-20 के तहत प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्य की स्वीकृति जारी कर लाभार्थी को प्रथम किश्त दी जाएगी। राजीविका की ओर से स्वयं सहायता समूह का गठन कर बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता दिलवाई जाएगी। इसके अलावा पंचायत समिति मुख्यालय पर अम्बेडकर भवन का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि आवंटन, प्रत्येक ग्राम का विलेज मास्टर प्लान तैयार करने एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा।
रतनू ने बताया कि महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे। इन शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रम विभाग, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद से संबंधित विभागों के कार्य किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि 19 अगस्त को चौहटन पंचायत समिति मंे आकोड़ा, सिवाना मंे मेली, षिव मंे बीसूकला, बालोतरा मंे असाड़ा, बायतू मंे माधासर, बाड़मेर मंे राणीगांव, धोरीमन्ना मंे खूमे की बेरी, सिणधरी मंे अरणियाली महेचान, धनाउ मंे अमी मोहम्मद शाह की बस्ती, गुड़ामालानी मंे आलपुरा, गिड़ा मंे गिड़ा, गडरारोड़ मंे राणासर, समदडी मंे जेठंतरी, पाटोदी मंे सांभरा, कल्याणपुर मंे उमरलाई, रामसर में रामसर ग्राम पंचायत मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर आयोजित होंगे। रतनू ने बताया कि विकास अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है कि इन शिविरांे मंे जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के साथ राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्य संपादित करवाकर आमजन को राहत प्रदान करवाएं।

पानी के बहाव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील


                बाड़मेर,18 अगस्त। जिला प्रशासन ने आमजन से लूनी नदी के बहाव क्षेत्र एवं अन्य पानी भराव इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि मौजूदा समय में लूनी नदी में पानी की आवक चल रही है। ऐसे में खतरे की आशंका वाले इलाकों से आमजन को दूर रहें। पानी के बहाव वाले इलाकों में पैदल अथवा वाहन के जरिए रपट पार करने की कोशिश नहीं करें।उन्होने अभिभावकों एवं स्कूल के प्रधानाध्यापकों को भी बच्चों को पानी भराव वाले इलाकों से दूर रहने के लिए समझाइश करने का अनुरोध किया है। साथ ही विद्युत पोल एवं कहीं पर टूटे हुए तार होने पर उनसे दूर रहने रहने के लिए कहा है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों को लूनी नदी में लगातार बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को आगाह करने के निर्देश दिए हैं।

केम्पस प्लेसमेंट शिविरों का आयोजन 19 अगस्त से


                बाडमेर,18 अगस्त। जिला रोजगार कार्यालय एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती हेतु चयन के लिए 19 अगस्त से पंचायत समिति मुख्यालयों पर केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने भवानी प्रताप चारण बताया कि 19 अगस्त को विकास अधिकारी पंचायत समिति कार्यालय सिवाना, 20 को गुडामालानी, 21 को बालोतरा, 22 को सिणधरी, 23 को समदडी, 24 को सेडवा, 25 को चौहटन, 26 को शिव, 28 को बायतु, 29 को पाटौदी, 30 को कल्याणपुर, 1 सितम्बर को रामसर एवं 2 सितम्बर को बाडमेर पंचायत समिति मुख्यालय पर केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती हेतु चयन के लिए प्रार्थी की लम्बाई 170 सेमी, वजन 55 किलो, सीना 80-85 सेमी, आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए। सुरक्षा गार्ड को 12000 से 15000 रूपये तक एवं सुपरवाईजर को 14000 से 18000 हजार रूपये वेतनमान, पी.एफ., ग्रेच्युटी, बोनस, ईएसआई, मेडिकल की सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन आदि की सुविधा दी जाएगी। इच्छुक प्रार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लाभ उठा सकते है।

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

अधिकाधिक पात्र व्यक्तियांे को जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाएंः रतनू

15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित होंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर

बाड़मेर,13 अगस्त। ग्राम पंचायत स्तर पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। इनमंे अधिकाधिक पात्र व्यक्तियांे को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाएं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मंगलवार सांय वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकास अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि शिविरों के दौरान श्रमिक कार्ड बनवाने एवं श्रमिकों के हित की शुभ शक्ति आदि योजनाओं के तहत ज्यादा से ज्यादा नामांकन करवाने पर विशेष जोर दें। उन्हांेने पट्टों के वितरण एवं नवीनीकरण, प्रत्येक पंचायत को दिए गए कार्यों के रिवीजन कर कार्यवाही करने एवं शिक्षित बेरोजगार युवकों को बेरोजगार भत्ता के आवेदन भरने आदि के संबध में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ’’महिला शक्ति समूह’’ का गठन कर महिला एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी एवं उनसे संबधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे मंे संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पेंशन एवं विभिन्न ऋण योजनाओ से भी अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए।
15 अगस्त से प्रारंभ होंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरः राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त से महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर लगाकर वंचित ग्रामीणों को आवासीय मकानों एवं भूखंडों के पट्टे जारी किए जाएंगे। दो अक्टूबर तक चलने वाले शिविरों में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पट्टा विहीन पात्र व्यक्तियों से जरूरी दस्तावेज शिविर की तिथि से पूर्व ही प्राप्त कर उनके निस्तारण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
ग्राम पंचायतों की आबादी भूमि का होगा सीमा ज्ञानः महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर के तहत ग्राम पंचायतों की आबादी भूमि का सीमा ज्ञान भी किया जाएगा। वर्तमान में पंचायतों की आबादी भूमि का सीमा ज्ञान नहीं है। ऐसे में पंचायतों को भूमि आवंटन एवं पट्टा बनाने में परेशानी होती है। पंचायती राज विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिला कलेक्टर तहसीलदार एवं पटवारियों को पंचायतों के सीमा ज्ञान के लिए पाबंद करे। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों की आबादी भूमि का सीमा ज्ञान होना जरूरी है।

नगर निकाय चुनावों के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 7 सितंबर से

बाड़मेर,13 अगस्त। प्रदेश के बाड़मेर समेत 25 जिलों में 52 नगर निकायों में होने वाले आम चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 1 जनवरी 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरु किया जाएगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर स जारी दिशा-निर्देशांे के अनुसार 7 सितंबर 2019 को निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन करने की तिथि निर्धारित की गई है। उनके मुताबिक 7 एवं 8 सितंबर को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों तथा मतदान केन्द्रों पर पठन किया जाएगा। जबकि दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने के लिए 7 सितंबर से 16 सितंबर 2019 तक की तिथि निर्धारित की गई है तथा इसके लिए 14 तथा 15 सितंबर 2019 को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि दावों तथा आक्षेपों के निस्तारण की अंतिम तिथि 24 सितंबर रखी गई है। इसी तरह पूरक सूचियों की तैयारी के लिए 7 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 अक्टूबर 2019 को किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार एक जनवरी 2019 की अर्हता तिथि मानकर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 25 जिलों बाडमेर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, बांसवाडा, बारां, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, श्रीगंगानगर, सिरोही एवं टोंक के 52 नगर निकायों में आम चुनाव होंगे। इनमें 6 नवगठित नगरपालिकाएं शामिल हैं।

स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2019

 स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल, 
पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 13 अगस्त। 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल मंगलवार को आदर्श स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर सम्पादित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने मुख्य कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का बारिकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होने अंतिम अभ्यास के पश्चात् स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम में बेरिकेटिंग, सफाई, बैठक, पेयजल, मंच की सजावट सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बिजली की पुख्ता व्यवस्था के साथ माइक की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व, उपनिवेशन एवं कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर आर.आई. देरावरसिंह भाटी के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी.दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका, स्काउट तथा गर्ल्स गाइड दल की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर की ओर से महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। तत्पश्चात् स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के 1500 बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं समूह गान की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कड़ी में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के 100 बालचरों की ओर से आकर्षक पिरामिड प्रदर्शन होगा। इसके उपरांत दिव्यांग बालक की ओर से देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री चौधरी उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के पश्चात् देश की माटी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वालो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात् देशभक्ति गीत की प्रस्तुति के बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाएं सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देगी। जिले के प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी। समारोह के दौरान नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों की ओर से आपदा एवं हवाई हमले की स्थिति में जानमाल की सुरक्षा के लिए नागरिकों को जागरूक एवं कैसे बचा जाए के संबंध में नागरिक सुरक्षा सुयुक्त अभ्यास की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के अंत में राष्ट्रगान होगा। अंतिम रिहर्सल के दौरान उपखंड अधिकारी बाड़मेर नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, तहसीलदार जगदीशसिंह आशिया, एडीओ गुलाबसिंह, व्याख्याता मुकेश पचौरी, दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अंतिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ. बंशीधर तातेड ने किया।






शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी शनिवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे


       बाड़मेर, 09 अगस्त। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी अपनी दो दिवसीय जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ आम जन से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे।
       निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे बाडमेर से प्रस्थान कर 10.45 बजे चौहटन पहुंचेगे तथा जन सभा एवं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। चौधरी 11 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिला परिषद के समीप भारत निर्माण राजीव सेवा केन्द्र में कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा जन सभा को सम्बोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम बाडमेर रहेगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने की तैयारियों समीक्षा


स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2019

       बाड़मेर, 09 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई। इस दौरान शर्मा ने स्वतन्त्रता दिवस समारोह में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति पर आधारित अधिकाधिक कार्यक्रमों को मुख्य समारोह एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल किया जाए। इस दौरान उन्हांेने स्वतन्त्रता दिवस समारोह के लिए विभागवार की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्हांेने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से उनको सौंपी गई जिम्मेवारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने स्वतन्त्रता सैनानियों, शहीदों के परिजनों को पूर्ण सम्मान के साथ समारोह में आमन्त्रित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने समारोह स्थल पर बैठक, पेयजल, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि मेे सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
       बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने मुख्य समारोह स्थल आदर्श स्टेडियम में ध्वजारोहण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समुचित बेरिकेटंग व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्होने नगर परिषद के अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम प्रारंग, प्रवेश द्वार एवं उसके आसपास की कंटीली झांडियों आदि को कटवाकर सफाई की पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर विद्युत एवं साउंड सिस्टम की पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमन्त्रण पत्र समय पर वितरित करने तथा शहर में ट्रेक्सी द्वारा लाउड स्पीकर के जरिये व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि 13 अगस्त को आदर्श स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक जसवन्त गौड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता महावीर बोहरा, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां, डिस्काम के अधिशाषी अभियंता अश्विनी कुमार जैन, राजवेस्ट के दिलीप नारवानी, तहसीलदार जगदीशसिंह आंशिया, डा. बंशीधर तातेड़, रामकुमार जोशी, मुकेश पचौरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

चन्द्रोदय को विदाई, गौड़ ने पदभार संभाला


       बाड़मेर, 09 अगस्त। राजस्थान जनसंपर्क सेवा के अधिकारी नानकचंद चन्द्रोदय का बाड़मेर से जयपुर तबादला होने पर शुक्रवार को सूचना केन्द्र मंे विदाई दी गई। वहीं, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक का पदभार संभाला।
       सूचना केन्द्र मंे आयोजित समारोह के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियांे ने सहायक निदेशक नानकचन्द्र चन्द्रोदय को विदाई दी। इस दौरान उनका साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इधर, जिला कलक्टर के निर्देश पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक का पदभार ग्रहण किया।

राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर


       बाड़मेर, 09 अगस्त। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राजस्व मंत्री जन सुनवाई करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
       निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को प्रातः 9 से 10.30 बजे तक बालोतरा मुख्यालय पर जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10.30 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बायतू पहुंचेंगे। जहां दोपहर 1 बजे तक शिक्षक वाकपीठ मंे भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 से 3 बजे तक नरसाली, कोलू मुख्यालय एवं सांय 4 से 6 बजे तक रेवाली, सिगोड़िया मंे जन सुनवाई करेंगे। राजस्व मंत्री चौधरी का शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

मतदाताआ जागरूकता अभियान एक सितंबर से, होगा मतदाताआंे का सत्यापन


घर-घर पहुंचकर सर्वे करने के साथ जीपीएस लोकेशन लेंगे बीएलओ

       बाड़मेर, 09 अगस्त। मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर से मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ होगा। इसके तहत बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताआंे का सत्यापन करने के साथ जीपीएस लोकेशन भी लेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे को मतदाता सूचियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यह बात कही।
       उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान आगामी 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं अपने नाम जुड़वा सकते है। हालांकि उनको 18 वर्ष पूर्ण करने के बाद मतदान करने का अधिकार मिलेगा। उन्हांेने बताया कि 1 से 15 सितंबर तक मतदाता स्वयं अपनी प्रविष्टियांे का सत्यापन करेंगे। इसके उपरांत 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर पहुंचकर उनको आवंटित किए गए विभिन्न दायित्वांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करेंगे। उनके मुताबिक इस दोरान मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार लाने एवं मृत तथा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की कार्यवाही संपादित की जाएगी। उन्हांेने राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ के साथ राजनीतिक दलांे के बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया। शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 15 अक्टूूबर-2019 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। जबकि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन जनवरी-2020 में निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रमांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करवाएं। इस कार्य को गंभीरता से संपादित करने के निर्देश दिए गए है।
सूची से मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटेंगे : आगामी 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में मतदाताओं की ओर से मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टियां वोटर हेल्पलाइन, मोबाइल एप, एनवीएसपी पोर्टल एवं ई-मित्र में जाकर सत्यापित करानी होगी। मतदाता सूची में प्रविष्टि के साथ फोटोग्राफ सत्यापन, स्थानांतरित एवं मृत परिवारों का सत्यापन होगा। इसके अलावा 1 जनवरी 2019 के संदर्भ में पंजीकरण से शेष रहे मतदाताओ का पंजीकरण होगा।
ई-मित्र केंद्रों पर मिलेगी निर्वाचन संबंधी सुविधा : जिले में कार्यरत ई-मित्र केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को निर्धारित शुल्क दो रूपए का भुगतान करना होगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...