बुधवार, 25 अप्रैल 2018

मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन 27 को


                बाड़मेर, 25 अप्रैल। जिला एवं पुलिस प्रशासन, परिवहन एवं चिकित्सा विभाग तथा खेमसिद्व डोनर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान मंे उन्तीसवंे सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य मंे 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से पुलिस लाइन मंे मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल मंे रक्त की कमी को देखते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशानुसार इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने जनहित मंे समस्त जनप्रतिनिधियांे, आमजन, अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे तथा स्वंयसेवी संस्थाआंे के प्रतिनिधियांे से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।

ग्राम शक्ति अभियान दिवस का आयोजन 28 अप्रैल को


डिस्काम कार्यालय मंे सेमीनार के दौरान जनप्रतिनिधियांे एवं आमजन को दी जाएगी जानकारी

                बाड़मेर, 25 अप्रैल। जोधपुर डिस्काम की ओर से ग्राम स्वराज अभियान के तहत शनिवार को बाड़मेर वृत कार्यालय परिसर में ग्राम शक्ति अभियान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
                डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि निगम के आदेशानुसार 28 अप्रैल को वृत कार्यालय परिसर में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत आयोजित हो रहे शिविरों के क्रम में ग्राम शक्ति अभियान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सेमीनार के माध्यम से सौभाग्य योजना की जानकारी आमजन एवं जनप्रतिनिधियों को दी जाएगी। इसके अलावा केन्द्र सरकार की उजाला योजना के अन्तर्गत इच्छुक लोगो को रियायती दर पर एलईडी बल्ब 50 रूपए की दर से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हांेने अधिकाधिक विद्युत उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचने की अपील की है।

अध्ययनरत विद्यार्थी लिखेंगे नामांकन के लिए अभिभावकांे को आमंत्रण पत्र


मई से अगस्त तक प्रदेश में चलेगा सघन नामांकन अभियान

                बाड़मेर, 25 अप्रैल। मई से अगस्त माह तक सघन नामांकन अभियान के तहत शहरी क्षेत्र एवं समस्त ग्राम पंचायतों में 6 से 14 आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं का चिन्हिकरण कर उनका नामांकन करवाया जाएगा। इस बार नवीन प्रवेश के लिए योग्य बालक-बालिकाओं के अभिभावकों को विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की ओर से हस्तनिर्मित विद्यालय नामांकन आमंत्रण पत्र भिजवाकर विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
                निर्देशांे के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं नोडल संस्था  प्रधानों के माध्यम से तथा ग्राम पंचायतों में पंचायत शिक्षा प्रसार अधिकारियों पीईईओ के माध्यम से घर-घर जाकर बालक-बालिकाओं का सर्वे किया जाएगा। इस दौरान चिन्हित 6 से 14 आयु वर्ग के अनामांकित बालक-बालिकाओं को विशेष  रूप से विद्यालयों से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत 6 से 14 आयु वर्ग के शत-प्रतिशत नामांकन वाली ग्राम पंचायतों को ओडीएफ की तर्ज पर डीओएफ अर्थात ड्रापआउट फ्री घोषित किया जाएगा। इसके लिए जन प्रतिनिधियों की मदद से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सम्बन्धित वार्ड पंचों अथवा पार्षदों को हाउस होल्ड सर्वे से अवगत भी कराया जाएगा। सम्बन्धित वार्ड में नियुक्त अधिकारी स्थानीय जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क में रहकर उनका सहयोग प्राप्त करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस सत्र की वार्षिक परीक्षाओं की समाप्ति के साथ ही नामांकन वृद्धि एवं ठहराव के लिए व्यापक अभियान चलाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे विद्यालयवार 0 से 18 आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं को पहचानकर उनका रिकॉर्ड अपने यहाँ संधारित करें। ग्रीष्मावकाश से पहले विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी या विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति एसडीएमसी की बैठकों में विद्यालयों में नामांकन बनाए रखने और अन्य अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रेरित करने के लिए चर्चा करने के निर्देश दिए गए है।

शिविरांे मंे संधारित पशुआंे के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी


                बाड़मेर, 25 अप्रैल। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभिन्न आदेश जारी कर पशु शिविरांे मंे संधारित बड़े एवं छोटे पशुआंे के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 30 दिनांे के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत बड़े पशु के लिए 70 एवं छोटे पशु के लिए 35 रूपए प्रति दिन की दर से राहत सहायता देय होगी। जिला कलक्टर नकाते के मुताबिक पचपदरा मंे पचपदरा गौशाला मंे 222,बाड़मेर आगोर मंे श्री गोवर्धन गौशाला समिति को 309 पशु, पारलू मंे श्री कृष्णा गोपाल गौशाला मंे 223, डंडाली मंे महादेव गोशाला संस्थान को 585,बाड़मेर ग्रामीण मंे श्री गोपाल गौशाला मंे 1205, सिणधरी चौसीरा मंे श्री कामधेनू गौधाम सेवा संस्थान को 1193, आकड़ली बक्शीराम में श्री मामडीायाई गौशाला सेवा समिति को 1235, खेतेश्वर बहमधाम मंे श्री खेतेश्वर गौशाला समिति आसोतरा को 1136, धोरीमन्ना मंे आलम गौशाला को 1606, बांदरा मंे श्री नागणेची नाडी गौशाला और गौसेवा संस्थान को 354, बाड़मेर ग्रामीण मंे सुमेर गौशाला को 837, दांता मंे श्री मोहन गौशाला मंे 651, कालेवा मंे मां आईनाथ गौ सेवा समिति मंे 382, बालोतरा मंे श्री गौशाला बालोतरा मंे 430, बालोतरा मंे अन्नपूर्णा गौशाला सेवा समिति बालोतरा को 471, सेजूओ की ढाणी मंे श्री वांकल गौशाला धर्माथ संस्थान को 360, तिलवाड़ा मंे श्री मल्लीनाथ गौशाला समिति मायाजाल को 398, मेवानगर मंे श्री पारसधाम गौशाला को 147, कितपाला मंे हरीओम गोधाम सेवा समिति को 481, असाड़ा मंे श्री अनाथ गौ सेवा सदन समिति असाड़ा मंे 310, टापरा मंे गो सेवा श्रम समिति को 251, बालोतरा मंे भगवान महावीर गौ संवर्द्वन समिति को 101, मनणावास मंे श्री चारभुजा गौशाला संस्थान को 214, शौभाला जेतमाल मंे हरीओम गौशाला को 207, सराना मंे श्री गुरू कृपा गौशाला संस्थान को 765 पशुआंे के लिए राहत सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल मंे सुनी समस्याएं, मिसिंग लिंक बनाने के निर्देश


डेडावास जागीर मंे रात्रि चौपाल के दौरान हुआ टांके के लाभार्थियांे के नामांे का पठन

                बाड़मेर, 25 अप्रैल। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवर को डेडावास जागीर मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने ग्रामीणांे से आदान-अनुदान वितरण संबंधित जानकारी ली। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को मिसिंग लिंक 4.5 किमी सड़क का कार्य करवाने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियांे को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने ग्रामीणांे के अनुरोध पर आरओ प्लांट लगवाने का आश्वासन दिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीणांे को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए भागीदारी निभाने का आहवान किया। उन्हांेने कहा कि मानसून आने से पूर्व समस्त कार्य पूरे कर लिए जाए। साथ ही कार्य करवाते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देश पर टांका निर्माण की सूची सबके सामने पढ़कर सुनाई गई। जिला कलक्टर ने यह सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणांे ने रतनुपरा से डेडावास जागीर तक सड़क निर्माण करवाने की मांग की। इस पर जिला कलक्टर ने सड़क निर्माण करवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणांे की ओर से गैस चिमनी की गर्मी से फसल खराब होने, ग्राम धांधलावास मंे आबादी विस्तार के लिए भूमि आवंटन करवाने, सार्वजनिक कटान रास्ता खुलवाने, आरजीटी मंे डीजी आपरेटर एवं हेल्पर पद पर कार्यरत कार्मिकांे को पुनः लगाने के साथ सड़क एवं पानी से जुड़ी परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका,गुड़ामालानी उप प्रधान राणा कुलदीपसिंह, तहसीलदार बद्रीनारायण विश्नोई समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने टांका निर्माण एवं खेत की मेड़बंदी के कार्य की जानकारी ली। उन्हांेने विकास कार्याें मंे गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।







मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

सिंह ने सीमा सुरक्षा बल उप महानिरीक्षक का पदभार संभाला


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय बाड़मेर मंे गुरपालसिंह ने उप महानिरीक्षक का पदभार संभाला। कुछ दिन पूर्व उनका जालंधर से बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे स्थानांतरण हुआ था।
                उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने पदभार संभालने के बाद अधीनस्थ अधिकारियांे से पश्चिमी सरहद एवं सीमा सुरक्षा बल की गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी ली। उनके मुताबिक उनकी प्राथमिकता रहेगी कि सरहद पर किसी तरह अवांछनीय गतिविधियां नहीं हो। उनकी ओर से जवानांे के कल्याण के लिए विशेष तौर पर प्रयास किए जाएंगे। आमजन से आपसी समन्वय बनाए रखने को प्राथमिकता दी जाएगी। उप महानिरीक्षक सिंह इससे पहले चढ़ीगढ़, जालंधर, गुरूदासपुर, मुर्शिदाबाद, त्रिपुरा, बंगाल समेत विभिन्न स्थानांे पर सेवाएं दे चुके है। सहायक समादेष्टा के रूप मंे 1987 मंे सीमा सुरक्षा बल मंे शामिल हुए उप महानिरीक्षक सिंह को सराहनीय सेवाआंे के लिए वर्ष 2013 मंे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

मेधावी विद्यार्थियांे को वितरित किए लेपटाप


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियांे को मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन समेत अन्य अतिथियांे ने लेपटाप वितरण किए।
                इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने मेधावी विद्यार्थियांे को बेहतरीन शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे जीवन के हर क्षेत्र मंे सफलता पाने के लिए इस तरह के प्रयास जारी रखे। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थी महेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, गिरीश सोनी, ममता बोथरा, गायत्री गौड़, आकांक्षा बोथरा, दिव्या वासू को लेपटाप वितरित किए गए।





वाहन चालकांे के आंखांे की जांच कर यातायात नियमांे की जानकारी दी


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दूसरे दिन मंगलवार को परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं केयर्न आयल एंड गैस की ओर से विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन किया गया। विद्यार्थियांे के साथ उनके अभिभावकांे को सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी देते हुए स्वयं एवं अपने परिवार के लिए इसकी पालना करने का अनुरोध किया गया।
                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से बालाजी कृषि फार्म मंे वाहन चालकांे के नेत्रांे की जांच की गई। इस दौरान डा.सपना एवं डा.ओमप्रकाश ने वाहन चालकांे की आंखांे की जांच की। शिविर के दौरान 55 वाहन चालकांे के आंखांे की जांच के उपरांत 9 चालकांे को चश्मे एवं दो चालकांे को आपरेशन करवाने की सलाह दी गई। इस दौरान परिवहन निरीक्षक शंभुलाल एवं विवेक चौहान, भूराराम तथा बाड़मेर जन सेवा समिति के प्रतिनिधियांे ने सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी दी। इसी तरह केयर्न इंडिया की ओर से वेलपेड 8 पर वाहनांे के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किरण, सादाब मलिक,डा.उमाबिहारी द्विवेदी,राहुल शर्मा, लच्छाराम चौधरी ने यातायात नियमांे की पालना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। उन्हांेने कहा कि इसके लिए अपने व्यवहार मंे परिवर्तन लाना जरूरी है। इस दौरान सड़क सुरक्षा अधिकारी बिमल शाह ने सड़क सुरक्षा के चिन्हांे की जानकारी देते हुए विविध पहलूआंे से अवगत कराया। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूढांे की ढाणी मंे सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता प्रतिभागियांे को सम्मानित किया गया।

गौरव सेनानियांे के लिए धोरीमन्ना मंे समस्या समाधान शिविर 26 को


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 26 अप्रैल को धोरीमन्ना पंचायत समिति कार्यालय परिसर मंे 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सेवाआंे की जानकारी दी


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। ग्राम स्वराज अभियान के तहत कानोड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच सवाईराम एवं ग्राम विकास अधिकारी चनणाराम की उपस्थिति मंे महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सेवाआंे की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य मंे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
                इस दौरान केयर्न आयल एंड गैस के राहुल शर्मा एवं आरडीओ के जोगाराम सारण ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। ब्लाक समन्वयक धीराराम ने निगरानी समिति एवं वार्डवार दल बनाकर घर-घर संपर्क कर स्वच्छता तथा शौचालय उपयोग के बारे मंे बताया। इस दौरान ग्राम पंचायत को कचरा पात्र भेंट कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान आरडीओ के शंभूराम, चुन्नीलाल, कनिष्ठ सहायक करनाराम, सरिता चौधरी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




अधिकारांे मंे बढोतरी से होगा पंचायतीराज सशक्तिकरण : जैन


राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित

                बाड़मेर, 24 अप्रैल। पंचायतीराज सशक्तिकरण के लिए पंचायतीराज संस्थाआंे के अधिकारांे मंे बढोतरी करनी होगी। विकास के कार्याें मंे आमजन की भागीदारी एवं सरकारी योजनाआंे की जानकारी आमजन तक पहुंचाने मंे पंचायतीराज संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार मंे राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य मंे आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि अंतिम छोर तक जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित करवाने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। उन्हांेने विभागीय योजनाआंे की ग्राम पंचायत स्तर पर मोनेटरिंग की जरूरत जताते हुए कहा कि इससे अधिकाधिक लोगांे तक इसका फायदा मिल सकेगा। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने पंचायतीराज की स्थापना के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास मंे पंचायतीराज संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने जन प्रतिनिधियांे से जागरूक होकर गांवांे के विकास मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने पंचायतीराज दिवस के बारे मंे जानकारी देते हुए जन प्रतिनिधियांे से जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर प्रधान रशीदा बानो, लक्ष्मणराम गिड़ा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने पंचायतीराज दिवस एवं पंचायतीराज सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, प्रधान ताजाराम चौधरी, पुष्पा चौधरी, वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान, सांख्यिकी अधिकारी नखताराम, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड,पुष्पेन्द्रसिंह सोढ़ा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान ने किया। समारोह के दौरान पंचायतीराज सशक्तिकरण, योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकांे को सम्मानित किया गया।





आमजन की समस्याआंे के समाधान के लिए फील्ड मंे जाए अधिकारी : गोयल


गर्मी के मौसम मंे मुस्तैद रहकर जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 24 अप्रैल। आमजन की समस्याआंे के समाधान के लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड मंे जाएं। गर्मी के मौसम मंे मुस्तैद रहकर सभी स्थानांे पर जलापूर्ति सुनिश्चित करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि जिन इलाकांे मंे पेयजल की समस्या है वहां प्राथमिकता से टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति शुरू की जाए। उन्हांेने अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अवैध कनेक्शन काटने तथा दुबारा जोड़ने पर पुलिस मंे एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को ऐसी पेयजल परियोजनाआंे के लिए नो डयू जारी करने के भी निर्देश दिए, जिनकी स्वीकृति से पहले की पाइप लाइनांे मंे जलापूर्ति प्रभावित नहीं हो। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए 430 श्रमिकांे एवं 38 वाहनांे की स्वीकृति जारी की गई है। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को प्रोजेक्टस की प्रगति संबंधित सूचना प्रतिदिन जिला कलक्टर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री गोयल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत 30 जून तक समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन करवाया जाए। उन्हांेने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़मेर जिले को ओडीएफ घोषित करवाने के लिए जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक टीम को बधाई दी। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं न्याय आपके द्वार अभियान के तहत लगने वाले शिविरांे मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया।
                संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने मुख्य नर्मदा नहर मंे जलापूर्ति करवाने एवं ढीमड़ी विद्युत सब स्टेशन का कार्य प्राथमिकता से करवाने की बात कही। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने केयर्न इंडिया की ओर से उपलब्ध कराए गए बजट से टयूबवैल खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने की बात कही। उन्हांेने कहा कि आरओ प्लांट के मामले की जांच कराई जाए। उन्हांेने जिले मंे पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए माकूल इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने बाड़मेर जिले के सरहदी इलाकांे मंे पेयजल संकट का मामला उठाते हुए बेरियांे पर हैंडपंप लगाने की बात कही। ताकि आमजन को सहुलियत हो सके। इस पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस संबंध मंे सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम मे तहत स्वीकृतियां जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना क्षेत्र मंे जलदाय परियोजनाआंे के कार्य मंे तेजी लाने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के कारण कई स्थानांे पर पाइप लाइन टूट जाने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्हांेने पाइप लाइन दुरस्त करवाने एवं ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने जलदाय विभाग मंे पद रिक्तता, पेयजल संकट एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का कार्य तीव्र गति नहीं होने की बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 4.5 लाख किसानांे के खातांे मंे 340 करोड़ रूपए कृषि आदान अनुदान के आनलाइन हस्तांतरित किए गए है। इससे पारदर्शिता को बढावा मिलने के साथ बेहद कम समय मंे किसानांे को राशि का भुगतान हो गया। बैठक मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विभिन्न योजनाआंे की अब तक की प्रगति से अवगत कराया।
                उप निदेशक लोक सेवाएं अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे एवं जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने रसद विभाग की योजनाआंे की प्रगति के बारे मंे जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने मनरेगा के तहत स्वीकृति कार्याें, भुगतान की स्थिति के बारे मंे जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने विभागीय योजनाआंे की जानकारी देते हुए प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाने का अनुरोध किया। उन्हांेने कहा कि इस दिन कूलर वगैरह को पानी से खाली करके रखें। इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी ने बताया कि बालोतरा मंे टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति शुरू की गई है। अन्य स्थानांे पर भी जलापूर्ति के लिए टैंकरांे से जलापूर्ति के लिए निविदा कर ली गई है। बैठक के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल ने पिछले दिनांे बाड़मेर बंद के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मामले मंे राहत दिलाने का अनुरोध किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, प्रधान कुंभाराम सेंवर, लक्ष्मणराम चौधरी, रशीदा बानो समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने आमजन से जुड़ी समस्याआंे से अवगत कराया।
आधार कार्ड के अतिरिक्त काउंटर खोले : राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने जिला मुख्यालय पर आधार कार्ड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं पंचायत समिति मुख्यालय पर महज दो काउंटर होने से ग्रामीणांे एवं सेना, बीएसएफ के लोगांे को दिक्कतांे का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिला कलक्टर नकाते ने एसीपी देवेन्द्र माथुर को आधार कार्ड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए।





सोमवार, 23 अप्रैल 2018

नेहरू नगर रेलवे फाटक 28 अप्रैल तक बंद रहेगा


                बाड़मेर, 23 अप्रैल। रेलवे टेªक की अत्यावश्यक मरम्मत कार्य को ध्यान मंे रखते हुए नेहरू नगर एवं पुराने बस स्टेंड के पास स्थित रेलवे गेट 24 से 28 अप्रैल तक बंद रहेगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने रेलवे फाटक 326 बंद रखने की अनुमति प्रदान की है। रेलवे टेªक की मरम्मत के दौरान 24 से 28 अप्रैल तक नेहरू नगर के नजदीकी गेट 326 के बंद रहने के दौरान समस्त यातायात को ओवरब्रिज से गुजरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। इस रेलवे फाटक को बंद रखने की अनुमति के लिए वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेलवे ने जिला कलक्टर से अनुमति मांगी थी।

ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिया स्वच्छता का संदेश


                बाड़मेर, 23 अप्रैल। गिड़ा पंचायत समिति की जाजवा ग्राम पंचायत मंे ग्राम स्वराज अभियान के तहत सरपंच श्रीमती अमरू देवी की अध्यक्षता मंे केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देने के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया।
                ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान जन धन योजना, उज्जवला योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना, स्वच्छ भारत, जीवन ज्योति बीमा योजना, मिशन इन्द्रधनुष, सौभाग्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी तुलछाराम सारण ने कहा कि हम सभी लोग शौचालय का उपयोग शुरू कर देंगे तो आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता का वातावरण दे सकेंगे। केयर्न वेदांता के राहुल शर्मा ने ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य वीरमचंद, आरडीओ के जोगाराम सारण, धीराराम, शंभूराम एवं आशा सहयोगी बीना कंवर समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पहले राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजवा मंे स्वच्छता आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमंे सीमा एंड गु्रप, सरूपाराम एंड गु्रप, सुरेश कुमार एंड गु्रप क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इनको पुरस्कृत किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत जाजवा के पांच स्वच्छता प्रेरकांे को टी-शर्ट एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत को कचरा पात्र भेंट किया गया।









अग्नि पीड़ितों को 8.33 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाडमेर, 23 अप्रैल। उपखण्ड अधिकारियों की अभिशंषा पर अग्नि प्रकरणों में अग्नि पीडितों को आठ लाख तैतीस हजार रूपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि चौहटन तहसील क्षेत्र के अग्नि पीड़ित ईशराराम पुत्र पदमाराम जाट निवासी जैसार को 4 लाख 21 हजार तथा मुराद खां पुत्र अमीन खां मुसलमान निवासी किफायत नगर भोजासरिया को 4 लाख 12 हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

गेहॅू की खुली नीलामी 26 एवं 27 अप्रैल को


                बाडमेर, 23 अप्रैल। जिले में कार्यरत थोक विक्रेता खाद्यान्न के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना 2013 से पूर्व विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत स्टॉक में रहे 4337.03 क्विंटल गेहॅू की खुली बोली के माध्यम से नीलामी 26 एवं 27 अप्रैल को की जाएगी।
                जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि 26 अप्रैल को बाडमेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड बाडमेर एवं मैसर्स बोहरा गवार गम सर्किट हाउस के पीछे बाडमेर में क्रमशः 133.60 एवं 1596.61 क्विंटल गेहॅू तथा 27 अप्रैल को मैसर्स बोहरा ग्वार गम सर्किट हाउस के पीछे बाडमेर एवं को.मा.सो.लि. बाडमेर गोदाम कृषि उपज मण्डी बाडमेर में क्रमशः 1820.50 एवं 786.32 क्विंटल गेहूं की नीलामी खुली बोली के माध्यम से की जाएगी। खुली निलामी में कोई फर्म, व्यक्ति भाग ले सकता है।

तीन डंपर जब्त, तीन लाख रूपए जुर्माना वसूला


                बाड़मेर, 23 अप्रैल। खनिज विभाग की ओर से आकस्मिक निरीक्षण के दौरान खनिज बजरी, चैजा पत्थर का अवैध निर्गमन करते हुए पाये जाने पर 3 डम्परों को जब्त किया गया।
खनि अभियंता भगवानसिंह ने बताया कि इनसे 3 लाख 16 हजार जुर्माना वसूला गया। उन्हांेने बताया कि अवैध खनन, निर्गमन की रोकथाम के लिए कार्रवाई जारी है।

जीपीएफ पास बुके पूर्ण कर भिजवाने के निर्देश


                बाडमेर, 23 अप्रैल। आगामी पांच वर्षो में सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों की जीपीएफ पासबुके पूर्ण कर एक सप्ताह में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाडमेर को भिजवाने के निर्देश दिये गये है।
                राज्य बीमा एवं प्रा0नि0 विभाग के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि राज्य बीमा एवं प्रावधायी निघि विभाग द्वारा आगामी पांच वर्षो में सेवा निवृत होने वाले राज्य कर्मचारियों के जीपीएफ खाते पूर्ण कर ऑन लाईन करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाडमेर जिले में 2629 कर्मचारी आगामी 5 वर्षो में विभिन्न विभागों से सेवा निवृत होने जा रहे है। उन्होने बताया कि निदेशक राज्य बीमा एवं प्रानिवि जयपुर की ओर से संभागीय समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालना में सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने कार्यालय में आगामी पांच वर्षो में सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों की जीपीएफ पास बुके पूर्ण कर एक सप्ताह में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाडमेर को भिजवावे ताकि संबंधित कार्मिकों के खाते पूर्ण किये जा सकें।

न्याय आपके द्वार मंे आमजन को मिलेगी राहत, 15 विभाग देंगे सेवाएं


राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान विभागवार संपादित किए जाने वाले कार्य निर्धारित

                बाडमेर, 23 अप्रैल। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत 15 विभागांे की ओर से संपादित किए जाने वाले कार्याें का निर्धारण किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाआंे की क्रियान्विति के साथ आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान राजस्व विभाग की ओर से सहायक कलक्टर, उपखंड अधिकारी न्यायालयांे मंे लंबित राजस्व मामलांे की लोक अदालत मंे सुनवाई होगी। लोक अदालतांे मंे समझाइश एवं समझौतांे के आधार पर लंबित मामलांे का निस्तारण किया जा सकेगा। राजस्व विभाग की ओर से राजस्व संबंधित प्रकरणांे, भूमि विभाजन, नामान्तरकरण प्रकरणांे, राजकीय भूमि के कृषि भूमि से संबंधित नियमन, सरकारी भूमि पर बने आवासांे के नियमन, आबादी विस्तार, पत्थरगढी, सीमा ज्ञान, राजस्व अभिलेखांे का शुद्विकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरण, सरकारी भूमि का आवंटन संबंधित कार्य निष्पादित किए जाएंगे। 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग : राजस्थान वृद्वावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन योजना के आवेदन पत्र तैयार एवं जांच करने तथा स्वीकृति जारी करने, राष्ट्रीसय वृद्वावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना के आवेदन पत्र तैयार करने, जांच करने एवं स्वीकृति जारी करने, अंतरजातीय विवाह योजना, अनुप्रति योजना, बीपीएल परिवारांे की पुत्रियांे के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के लिए सहयोग योजना के तहत आवेदन पत्र तैयार करने एवं प्राप्त आवेदन पत्रांे की जांच कर स्वीकृति जारी करने, विधवाआंे की पुत्रियांे के विवाह पर आर्थिक सहायता के तहत आवेदन पत्र तैयार करके उनकी जांच तथा स्वीकृति जारी करने, पालनहार योजना के आवेदन पत्र तैयार करने, जांच करने एवं स्वीकृति जारी करने के कार्य संपादित हांेगे।
पशुपालन विभाग : पशुपालन विभाग की ओर से पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना, भामाशाह पशु बीमा योजनासे लाभांवित करने, डेयरी सोयायटी के माध्यम से बीमा करवाने एवं डेयरी के लिए आईईसी संबंधित गतिविधियां आयोजित होगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर मंे चिकित्सक रोगियांे के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस दौरान स्वाइन फ्लू, डेगूं, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियांे के प्रति सजग करने वाली प्रचार-प्रसार सामग्री वितरण करने के साथ शिविर से एक दिन पूर्व एंटी लार्वा गतिविधियांे का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कुपोषण से ग्रस्त बच्चांे का चयन कर आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर वनज दिवस का आयोजन कर वनज,ऊंचाई एवं लंबाई मापकर पंजीकरण करवाया जाएगा। इसके अलावा किशोरी बालिकाआंे को आयरन गोलियांे के वितरण के साथ उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता मंे गठित ब्लाक स्तरीय निगरानी समिति मंे लंबित मानदेय कर्मियांे के चयन संबंधित प्रकरण निस्तारित करवाए जाएंगे।
डिस्काम : सौभाग्य योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योजि योजना के तहत घरेलू कनेक्शन, सतर्कता जांचांे का निस्तारण, विद्युत आपूर्ति, बिल, मीटर, ट्रांसफार्म संबंधित समस्याआंे का समाधान, ढीले तारांे को ठीक करने, असुरक्षित विद्युत पोईंट को सही करने, जमा मांग पत्र वाले आवेदकांे को कनेक्शन देने, त्रृटिपूर्ण विद्युत प्रपत्रांे एवं देरी संबंधित समस्याआंे के निराकरण, सभी तरह के विद्युत कनेक्शनांे के लिए नए आवेदन पत्र प्राप्त करने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंे लंबित कनेक्शन उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाएगा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से हैडपंप मरम्मत, अनुपयोगी हैंडपंपांे को मौके से हटाने, पानी की गुणवत्ता की जांच तथा ओवरहेड टैंक, पेयजल स्त्रोतांे मंे क्लोरीन डालने एवं सफाई करने का भौतिक सत्यापन करने, पाइप लीकेज ठीक करने, रीजनल जल आपूर्ति योजनाआंे के अंतिम छोर पर स्थित गांवांे मंे पेयजल पहुंचाने, जनता जल योजनाआंे से संबंधित तकनीकी समस्याआंे का निराकरण किया जाएगा।
आयोजना विभाग : आयोजना विभाग की ओर से भामाशाह योजना के तहत क्षेत्र मंे शत प्रतिशत करवेज सुनिश्चित करने, भामाशाह योजना से होने वाले लाभांे का प्रचार-प्रसार कर अनामांकित परिवार एवं व्यक्तियांे के नामांकन, नामांकन मंे संशोधन, अद्यतन तथा विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे के लाभ की जानकारी देने के अलावा भामाशाह मंे दर्ज करवाने को सीडिंग के लिए आवश्यकतानुसार ई-मित्र काउंटर लगाए जाने है। इसके अलावा ई-मित्र प्लस कियोस्क के उपयोग लेने की प्रक्रिया का प्रदर्शन तथा कियोस्क पर राज्य सरकार की योजनाआंे संबंधित फिल्म प्रदर्शित की जाए। अवितरित भामाशाह कार्ड का वितरण एवं ई-भामाशाह कार्ड मुद्रण की सुविधा उपलब्ध करवाने, सभी भामाशाह नामांकित परिवारांे के बैंक खातांे का बैंक मंे साफ्टवेयर मंे आधार से सीडिंग करवाने, अवितरित रूपे कार्डाें का वितरण तथा वितरित रूपे कार्डाें का समुचित आईईसी कर एक्टिवेशन करने, माइक्रो एटीएम धारक ई-मित्र,बैंक बीसी से रूपे कार्ड से कम से कम 100 ट्रांजेक्शन संपादित करवाने, भामाशाह योजना के संबंध मंे आमजन को जानकारी एवं शंका समाधान करने का कार्य संपादित किया जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत माइक्रो-एटीएम धारक ई-मित्र संचालकांे एवं बैंक बीसी को कार्यशील पंूजी की व्यवस्था के लिए मुद्रा ऋण आवश्यक रूप से दिलवाने, बैंकांे की ओर की इस योजनान्तर्गत ऋण वितरण के लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शिविर से पूर्व आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज आदि पूर्ण करने, शिविर के दिन से पूर्व प्राप्त आवेदनांे पर शिविर के दिन ऋण वितरण करवाना, यदि कोई भी व्यक्ति शिविर मंे आवेदन करना चाहे तो उसे योजना की जानकारी देते हुए आवेदन पूर्ण करवाकर प्राप्त करना, जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित कर बैंकिंग गतिविधियांे के संबंध मंे शिविर मंे बैंक की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
सैनिक कल्याण विभाग : सैनिक कल्याण विभाग की ओर पूर्व सैनिकांे को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग : जन्म मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करना, जनता जल योजना एवं सिंगल फेस टयूबवैल के रखरखाव की शिकायतंे, लंबित पटटांे का निस्तारण करना, परिसंपति रजिस्टरांे का संधारण किया जाएगा।
ग्रामीण विकास विभाग : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2018-19 के लक्ष्यांे मंे शामिल लाभार्थियांे की जियो टैगिंग कर स्वीकृतियां जारी करने, वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 मंे स्वीकृत आवासांे के संबंध मंे बकाया द्वितीय किश्त की जियो टैगिंग करने, द्वितीय किश्त जारी आवासांे की जियो टैगिंग करने तथा तृतीय किश्त जारी आवासांे की लेवल-7 का निरीक्षण दर्ज करने का कार्य किया जाएगा।
महात्मा गांधी नरेगा : नवीन जोबकार्ड जारी करेन एवं अद्यतन करने, मनरेगा योजनान्तर्गत पंजीकृत श्रमिकांे के आधार नंबर का बैंक खाते के साथ लिकेज कराने के लिए श्रमिक से आधार नंबर एवं सहमति पत्रांे की सत्यापित प्रति प्राप्त करना, संयुक्त खाते को व्यक्तिगत खाते मंे परिवर्तित करना, सैक सर्वे के दौरान जोबकार्ड चाहने वाले परिवारांे को जोबकार्ड जारी करने, पंजीकृत श्रमिकांे के मोबाइल नंबर प्राप्त कर नरेगा साफ्टवेयर मंे प्रविष्ट करना, कार्य पत्रावली मय समस्त दस्तावेज तैयार करना, कार्यस्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड लगाने के साथ 7 रजिस्टरांे का संधारण किया जाएगा।
श्रम विभाग : भामाशाह निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के तहत विभिन्न योजनाआंे का प्रचार-प्रसार करना, निर्माण श्रमिकांे के पंजीकरण एवं विभिन्न योजनाआंे के संबंध मंे मार्गदर्शन करना, निर्माण श्रमिक कल्याण योजनाआंे का स्वीकृति आदेश वितरण, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के कौशल प्रशिक्षण मंे संभावित लाभांवितांे का चिन्हीकरण किया जाएगा।
कृषि विभाग : कृषक साथी योजना, प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनान्तर्गत साइल हैल्थ कार्ड वितरण करने, पानी के कुशलतम उपयोग के लिए फव्वारा, ड्रिप एवं स्प्रिकलर आदि पर अनुदान के लिए आवेदन पत्र तैयार करवाने, मिनी किट वितरण करवाने, डेमोंस्ट्रेशन के लिए काश्तकारांे का चयन किया जाएगा।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना मंे शामिल करने के लिए प्राप्त आवेदन पत्रांे का निस्तारण करना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण मंे चयनित लाभार्थियांे का एलपीजी कोर्डिनेटर एवं डिसाइनटेंड गैस एजेंसी के माध्यम से केवाईसी भरवाने तथा आयुर्वेद विभाग की ओर से मरीजांे के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन एवं पंचायतीराज दिवस समारोह 24 अप्रैल से


                बाड़मेर, 23 अप्रैल। बाड़मेर जिले में 24 अप्रैल को ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायतीराज दिवस पर समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सभागार मंे दोपहर 1 बजे जिला स्तरीय पंचायतीराज दिवस समारोह आयोजित होगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों टीकाकरण और स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास आदि पर चर्चा की जाएगी तथा सभी विभाग अपनी योजनाओं का पठन करेंगे। उन्हांेने बताया कि पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति एवं स्वच्छता ग्राहियों द्वारा स्वच्छता रैली के पश्चात् ग्राम एवं वार्डवार दल बनाया जाकर घर-घर सम्पर्क कर स्वच्छता के दायित्व के बारे में खुले में शौच से मुक्त की स्थिति बनाए रखने के लिए समझाइश की जाएगी। साथ ही श्रमदान के जरिए सम्पूर्ण सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि विद्यालयों में ड्राईंग और चित्रकला के साथ-साथ बाल पंचायतों में निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिले के समस्त विकास अधिकारियों को मंगलवार को समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण तथा अन्य विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ग्राम सभाओं में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...