बुधवार, 29 अगस्त 2018

औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक स्थगित


                बाड़मेर, 29 अगस्त। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की 30 अगस्त को आयोजित होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक के.सी.सैनी ने दी।

विशिष्ट महानिदेशक ने मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारियांे का जायजा लिया


                बाड़मेर, 29 अगस्त। विशिष्ट महानिदेशक पुलिस एन.आर.के. रेड्डी ने चौहटन कस्बे मंे एक सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                विशिष्ट महानिदेशक एन.आर.के. रेड्डी ने चौहटन विधायक तरूणराय कागा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के साथ प्रस्तावित सभा स्थल एवं हैलीपेड का निरीक्षण किया। उन्हांेने पुलिस अधिकारियांे को डबल बेरिकेटिंग करने, वाहनों की पार्किग एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पर्याप्त संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात करने के साथ सुरक्षा संबंधित पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्हांेने हैलीपेड से सभास्थल तक मुख्यमंत्री के दौरे के समय प्रस्तावित रूट चार्ट का अवलोकन किया। उन्हांेने सभा स्थल पर डोम का निरीक्षण करने के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियांे से विचार-विमर्श किया। उन्हांेने डाक बंगले का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी भूपेंद्र कुमार यादव, प्रधान कुम्भाराम सेंवर, जिला परिषद सदस्य रूप सिंह राठौड़, थानाधिकारी मनोहर बिश्नोई, आदूराम मेघवाल, हिन्दू सिंह राठौड़, रतन सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्राथमिकता से विकास कार्य पूर्ण करवाएं : राठौड़


विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

                बाड़मेर, 29 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए लापरवाह अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
                ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने जिला परिषद सभागार मंे आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीण विकास योजनाआंे की पंचायत समितिवार समीक्षा की। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए विकास अधिकारियांे को कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जिन विकास अधिकारियांे एवं ग्राम विकास अधिकारियांे की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं अन्य विकास योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे लापरवाही रही है, उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्हांेने ग्राम पंचायतांे के सरपंचांे एवं ग्राम विकास अधिकारियांे की बैठकें बुलाकर प्रगति की समीक्षा करने तथा समस्त कार्य 2 अक्टूबर से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जिन लोगांे के पास आवास निर्माण के लिए जमीन नहीं है, उनको नियमानुसार जमीन आवंटित की जाए। राठौड़ ने अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार को बतौर नोडल अधिकारी आवास योजना की मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास अधिकारी प्रति दिन तीन बजे विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्हांेने टेग आफिसरांे को नोटिस देने एवं सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृति के उपरांत निरस्त किए गए कार्याें की जांच रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने विकास अधिकारियांे एवं पंचायत प्रसार अधिकारियांे के जरिए प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए विकास कार्य पूर्ण करवाने का भरोसा दिलाया। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना करते हुए विभागीय अधिकारियांे को विकास कार्याें मंे अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कहा। उन्हांेने सबका आभार जताते हुए कहा कि इस तरह से प्रयास किए जाए कि बाड़मेर जिला हर क्षेत्र मंे प्रथम स्थान पर आ सके। बैठक मंे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, एसएफसी, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम, महात्मा गांधी नरेगा समेत विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राज्यमंत्री प्रो.डा.महेन्द्र राठौड ़,संसदीय सचिव डा.कैलाश वर्मा, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहनसिंह बघेल, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 28 अगस्त 2018

कल्याणपुर मंे समस्या समाधान शिविर 30 को


                बाड़मेर, 28 अगस्त। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए कल्याणपुर पंचायत समिति मंे 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन के लिए ईआरओ को ईवीएम एवं वीवीपेट आवंटित


                बाड़मेर, 28 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताआंे मंे जागरूकता के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियोें को पांच-पांच ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मशीनों का आवंटन जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस से किया गया। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच कन्ट्रोल यूनिट, पांच बैलेट यूनिट एवं पांच वीवीपैट आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को ईवीएम-वीवीपैट के बारे में जागरूक करने के लिए इनका राजकीय कार्यालय समेत सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा स्वीप मोबाइल वैन के जरिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

राठौड़ बुधवार को ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षा करेंगे


                बाड़मेर, 28 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ बुधवार को प्रातः 10.30 बजे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करें : नकाते


                बाड़मेर, 28 अगस्त। निर्वाचन आयोग के निर्देशांे का गहनता से अध्ययन करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। निर्वाचन आयोग के निर्देशांे की पालना मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला मुख्यालय पर आयोजित चुनाव तैयारियांे संबंधित बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में आने वाले मतदान केन्द्रों का कानून एवं व्यवस्था के नजरिए से निरीक्षण करें। साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों के साथ समन्वय से कार्य करते हुए आवश्यक इंतजाम करवाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रथम स्तरीय जांच एफएलसी एवं मॉकपोल कराया जा चुका है। उन्हांेने बताया कि ईवीएम-वीवीपेट मशीनों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित एवं पारदर्शी है। समस्त अधिकारी ईवीएम-वीवीपेट मशीनों की कार्यप्रणाली को विस्तार से जान लें, ताकि वे आम लोगों को भी इसके बारे में जागरूक कर सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उपखंड एवं पंचायत समिति कार्यालय के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों को शिक्षित करने के लिए ईवीएम-वीवीपेट मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही वहां आने वाले लोगों को मॉकपोल का अवसर भी दिया जाएगा। उन्हांेने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों में आपसी समन्वय की अहम भूमिका रहती है। उन्हांेने विधानसभा चुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों एवं इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से की जा रही तैयारियों के बारे में बताया। इसके तहत पोलिंग पार्टिज के मूवमेंट प्लान, क्रिटीकल एवं वल्नरेबल एरिया की पहचान, सुरक्षा बलों की तैनाती, निरोधात्मक कार्यवाही, कानून एवं व्यवस्था तथा आदर्श आचार संहिता की पालना सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दूओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने चुनाव के दौरान पुलिस की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाआंे की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न तहसीलांे के तहसीलदारांे के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष 1 सितंबर तक बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे

बाड़मेर, 28 अगस्त। राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल 1 सितंबर तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहनसिंह बघेल बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय के आसपास के इलाकांे मंे जनसंपर्क करेंगे। सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम के उपरांत गुरूवार को गूंगा गांव मंे प्रातः 11 बजे आयोजित जन कल्याण शिविर मंे शामिल होंगे। जहां से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर सर्किट हाउस मंे विभागीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे। उन्हांेने बताया कि 31 अगस्त को बघेल निकटवर्ती क्षेत्र मंे जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम करेंगे। उनका 1 सितंबर को प्रातः 10 बजे जयपुर के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।

सोमवार, 27 अगस्त 2018

जिला कलक्टर ने की वीआईपी विजिट की तैयारियांे की समीक्षा


                बाड़मेर, 27 अगस्त। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने वीआईपी विजिट की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आगामी दिनांे मंे प्रस्तावित वीआईपी विजिट, शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को लेकर अब तक की गई तैयारियांे की विभागीय अधिकारियांे से जानकारी ली। उन्हांेने हैलीपेड, सभा स्थल, मंच तथा अन्य व्यवस्थाआंे के बारे मंे आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वीआईपी विजिट के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्याें के शिलान्यास एवं लोकार्पण के बारे मंे अपेक्षित सूचनाएं भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर,एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मतदाता सूचियों को सजगता से करे अपडेट : यादव


                बाड़मेर, 27 अगस्त। सभी बीएलओ मतदाता सूचियांे को ईमानदारी एवं सजगता से अपडेट करें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए नियमित रूप से निर्वाचन की प्रकिया के समस्त कार्यों को पूर्ण करें। चौहटन उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची का जल्दी प्रकाशन होना है, इसलिए किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई गई तो पर्यवेक्षक एवं बीएलओ पर कार्यवाही होगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से मतदाता के नाम, पता, आयु, फोटो आदि में त्रृटि नहीं हो , किसी स्थानांतरित व्यक्ति का नाम स्थानीय मतदाता के रूप में नहीं हो, किसी मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जीवित व्यक्ति के रूप में दर्ज नहीं, इसका विशेष ध्यान रखें। तहसील के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपखंड अधिकारी यादव ने कहा कि बीएलओ फॉर्म नंबर 7 एवं फॉर्म नंबर 8 पूर्ण कर कार्यालय में जमा करावें एवं किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो उपखण्ड कार्यालय में सूचना दें। उन्होंने पोलिंग बूथ के भवन, दावे आपतियां आदि की पूर्ण जानकारी भी फॉरमेट में भर कर जमा करवाने के निर्देश दिए।



स्वच्छता सर्वे एवं मतदाता जागरूकता मंे भागीदारी का आहवान


                बाड़मेर, 27 अगस्त। मौजूदा समय मंे स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। इसमंे 31 अगस्त तक स्वच्छता संबंधित फीडबैक दिया जा सकता है। विद्यार्थी मतदाता जागरूकता के जरिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी कालूराम ने राजकीय महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालय मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने विद्यार्थियांे एवं आमजन से स्वच्छ सर्वेक्षण मंे अपना योगदान देने की अपील की। उन्हांेने कहा कि फीडबैक देने के लिए प्ले स्टोर मंे जाकर एसएसजी 18 एप डाउनलोड करना होगा। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले का उच्च स्थान दिलाने के लिए अधिकाधिक लोग एप डाउनलोड करके अपना फीडबैक दें। उन्हांेने विद्यार्थियांे से आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान विशेषकर युवा एवं महिलाआंे के साथ दिव्यांग मतदाताआंे को मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है। इस दौरान विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक पुष्पेन्द्रसिंह सोढ़ा ने स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे मंे जानकारी दी। पंचायत प्रसार अधिकारी ओंकारदान ने एसएसजी 18 के विविध पहलूआंे पर प्रकाश डालते हुए अधिकतम मोबाइल फीडबैक देने की बात कही। इस दौरान कालेज प्राचार्य ललिता मेहता, पांचाराम चौधरी, प्रोफेसर मुकेश पचौरी समेत कालेज स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





फसल कटाई के अनुमान पर निर्भर करती है आयात-निर्यात नीति : मिश्र


                बाड़मेर, 27 अगस्त। फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन अनुमानों पर आधार पर देश की आयात-निर्यात नीति निर्धारण किया जाता है। बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बाड़मेर पंचायत समिति सभागार मंे सोमवार को आयोजित उपखंड स्तरीय फसल कटाई प्रयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
                उन्होंने कहा कि कृृषि सांख्यिकी के अन्तर्गत फसल कटाई प्रयोग आयोजित कर महत्वपूर्ण फसलों के तहसील, जिला, राज्य एवं देश भर के संभावित उत्पादन के अनुमान ज्ञात किए जाते है जिनके आधार पर कृषि नीति एवं आयात-निर्यात नीति का निर्धारण किया जाता है। साथ ही प्राप्त अनुमानों से भविष्य की खाद्यान्न की जरूरत का पता लगाकर अधिक उत्पादन होने की स्थिति में निर्यात एवं कम उत्पादन के स्थिति में आयात की व्यवस्था समय पूर्व कर ली जाती है, ताकि खाद्यान्न की कमी या फिर अधिक उत्पादन कि स्थिति में उसके खराब होने की संभावित स्थिति की समय पूर्व ही योजना बना ली जाती है। उन्हांेने कहा कि इसलिए फसल कटाई प्रयोेग से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसको गंभीरता से लेते हुए निर्धारित सांख्यिकी मापदण्डों की पूर्ण पालना करते हुए इस कार्य को सम्पादित करने की आवश्यकता है। उन्होंने राजस्व मण्डल के निर्देशानुसार फसल कटाई प्रयोग सम्पादित करने एवं इस कार्य में समय सीमा का ध्यान रखते हुए प्रयोग सम्पादित करने एवं किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिये।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बाड़मेर के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ ने फसल कटाई प्रयोगों के संपादन की सम्पूर्ण कार्ययोजना बताई। उन्हांेने फसलांे एवं संबंधित गांवांे मंे इस पर होने वाले प्रयोग, फसल कटाई प्रयोग में अपनायी जाने वाली पूर्ण कार्य विधि जैसे गांवों के चुनाव, खसरा एवं बट्टा नम्बरों के चुनाव, खेत का चुनाव एवं प्लॉट का निर्धारण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान ही प्राथमिक कार्यकर्ताओं की ओर की जा रही गलतियों की पुनरावृति नहीं करने तथा समस्त तालिकाएं अपेक्षित समस्त पूर्तियों एवं हस्ताक्षरों सहित समय पर प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि विभाग के सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी ने प्रधानमंत्री फसल सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने किसानों की ओर से उपयोग में लिए जाने वाले उन्नत बीज, खाद एवं कीटनाशकों के बारे में प्राथमिक कार्यकर्ताओं अवगत कराया। राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी रूपसिंह राजपुरोहित ने तकनीकी पहलूओं पर चर्चा की। इस प्रशिक्षण में गडरारोड़ तहसीलदार डालाराम, बायतू तहसीलदार ममता लहुआ, नायब तहसीलदार, ऑफिस कानूनगो, राजस्व विभाग से भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी तथा सांख्यिकी विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारियों सांख्यिकी निरीक्षकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।



युवा राष्ट्र निर्माण मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं : डा.ज्योति किरण


राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण ने बाड़मेर के छात्रों से किया द्विपक्षीय संवाद

                बाड़मेर, 27 अगस्त। युवा विकास प्रेरक कार्यक्रम की मुख्य सलाहकार और राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण ने महेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट मंे महाविद्यालय के छात्रों से द्विपक्षीय संवाद करते आह्वान किया कि युवा जातिगत राजनीति को दरकिनार करते हुए राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं।
                इस दौरान वित्त आयोग की अध्यक्ष डा.ज्योति किरण ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नए राजस्थान के निर्माण में सहयोग करते हुए इसको सफल बनाएं। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार के इस नवाचार के अंतर्गत सुराज बस यात्रा राजस्थान के 33 जिलों के 550 शैक्षणिक संस्थानों में यात्रा कर रही है। महाविद्यालयों के उन छात्रों को सुराज बस टिकट दिया जाता है, जो राज्य के विकास में सराहनीय योगदान देने से संबंधित नवाचार के रूप में अपने विचार व्यक्त करते है। इस दौरान युवा विकास प्रेरक कार्यक्रम की मुख्य सलाहकार और राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण का प्राचार्य संगत सिंह ने साफा पहना कर स्वागत किया। सुराज बस यात्रा को लेकर डॉ. ज्योति किरण और पचास युवा विकास प्रेरकों की टीम ने युवाओं से नवाचार आमंत्रित किए। इस दौरान चुनिंदा नवाचार बताने वाले छात्रों को सुराज बस टिकट से प्रदान किए गए। इसी तरह युवा विकास प्रेरक टीम का स्थानीय महादेव कॉलेज में प्रबंधक रणजीतसिंह ने स्वागत किया। इस दौरान टीम सदस्यों ने यहां कार्यक्रम कर छात्र -छात्राओं से नवाचार जाने और योजनाओं की जानकारी दी गई । इस दौरान छात्रों को सुराज बस विजिट करवाने के साथ योजनाओं के मॉडल्स दिखाएं। सुराज बस में वसु आइडिया टी ,टु नो योर लीडर , टीवी ,स्कीम साईकल , स्प्ले , वसु आइडिया हब , खेलो राजस्थान जैसे कॉन्सेप्ट्स शामिल किए गए है। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाआंे के जरिए राज्य सरकार की उपलब्धियां प्रदर्शित की गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार युवा विकास प्रेरक कार्यक्रम डॉ. ज्योति किरण के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। युवा विकास प्रेरक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों और अभियानों के लाभों को आमजन तक पहुंचाने में आज महती भूमिका निभा रहे है।






शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2.5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 24 अगस्त। विभिन्न दुर्घटनाआंे मंे व्यक्तियांे की मौत होने अथवा घायल होने पर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच प्रकरणांे मंे 2.5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर जगमाल पुत्र हरजीराम निवासी विश्नोईयांे की ढाणी, भागीरथ पुत्र जगमाल, रामलाल पुत्र जगमाल निवासी विश्नोईयांे की ढाणी की सड़क हादसे मंे मौत होने पर उनके आश्रितांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी तरह श्रवण कुमार पुत्र पुरखाराम निवासी थूंबली एवं नखलेश पुत्र चंपालाल निवासी मोतीसरा की सड़क हादसे मंे मौत होने पर 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 30 को


                बाड़मेर, 24 अगस्त। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 30 अगस्त को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

मतदाता जागरूकता के लिए वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश


                बाड़मेर, 24 अगस्त। विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकाधिक लोगांे की मतदान मंे भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित की जाए। मोबाइल वैन के अलावा स्वीप कार्य योजना मंे निर्धारित गतिविधियांे के आयोजन के साथ उसकी प्रभावी मोनेटरिंग करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी कालूराम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर स्वीप गतिविधियांे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने स्वीप गतिविधियों की विधानसभा वार समीक्षा करते हुए मतदान मंे महिलाओं एवं दिव्यागांे की भागीदारी के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिला स्तर पर प्रभारी के रूप मंे नियुक्त किए गए कार्मिकांे को नियमित रूप से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक नोडल अधिकारी से संपर्क कर स्वीप गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी लेने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि महिलाआंे की भागीदारी बढाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा विभाग अपेक्षित सहयोग करें। उन्हांेने महिला एवं बाल विकास विभाग को उप निदेशक सती चौधरी को इसकी प्रभावी मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रोफेसर मुकेश पचौरी, बीईईओ राजेश्वरी चौधरी, संजय शर्मा, सुरेश गोलेच्छा, हितेश मूंदड़ा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।



गुरुवार, 23 अगस्त 2018

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण मंे तकनीकी पहलूआंे की अनदेखी की जांच होगी

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक मंे एनएचएआई की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी जताई।

बाड़मेर, 23 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण मंे तकनीकी पहलूआंे की अनदेखी करने से होने वाले सड़क हादसांे तथा ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने से आमजन को होने वाली दिक्कतांे को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गंभीरता से लेते हुए कमेटी से जांच कराने के निर्देश दिए है। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान विभिन्न सदस्यांे की ओर से एनएचएआई की कार्यप्रणाली को लेकर एतराज जताया गया।

कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे गुरूवार को आयोजित जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान थार सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य पुरूषोतम खत्री समेत विभागीय अधिकारियांे ने बताया कि एनएचएआई की ओर से कुर्जा फांटा, जैसलमेर रोड़ पर सर्किट हाउस से आगे एवं तगजी की चक्की समेत अन्य स्थानांे पर सड़क निर्माण के दौरान तकनीकी पहलूआंे की अनदेखी की गई है। इसकी वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे है। इसी तरह डेªनेज सिस्टम का ढलान सही नहीं रखने से जगह-जगह पानी का भराव रहता है। उन्हांेने बताया कि पिछले कई माह से चौहटन सर्किल से सिणधरी चौराहे तक शास्त्री नगर एवं गांधी नगर की कई गलियांे का संपर्क हाइवे के निर्माण के बाद भी कटा हुआ है। इससे आमजन को खासी परेशानी हो रही है। उन्हांेने धोरीमन्ना एवं शिव कस्बे मंे पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान स्थिति विकट होने की आशंका जताई। उन्हांेने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान तकनीकी पहलूआंे को नजरदांज करने से कई स्थानांे पर नए दुर्घटना स्थल बन गए है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने इसको गंभीरता से लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, पंचायत समिति के सहायक अभियंता की कमेटी गठित कर एनएचएआई के तकनीकी अधिकारी की उपस्थिति मंे विभिन्न तकनीकी पहलूआंे की जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता ने एनएसएआई की ओर से नगर परिषद का नाला तोड़ने का मामला उठाया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ एवं बालोतरा के परिवहन अधिकारी सी.पी.गुप्ता ने बाड़मेर एवं बालोतरा मंे यातायात व्यवस्था मंे सुधार संबंधित प्रयासांे के बारे मंे जानकारी दी। बैठक मंे अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता छगनलाल खत्री समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सामाजिक अंकेक्षण मंे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी


जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने की विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 23 अगस्त। सामाजिक अंकेक्षण मंे लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को जिला परिषद सभागार मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विकास कार्याें मंे पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ वास्तविक लोगांे तक विकास योजनाआंे का लाभ पहुंचा अथवा नहीं, इसके सत्यापन के लिए सामाजिक अंकेक्षण करवाया जाता है। इस दौरान तकनीकी अधिकारियांे की ओर से यह भी जांच की जाती है कि विकास कार्याें मंे किसी तरह की अनियमितता तो नहीं हुई। उन्हांेने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण की मंशा के अनुरूप इसकी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। इसमंे किसी तरह की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्हांेने विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक लोगांे को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण मंे भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा की। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने के साथ प्रतिदिन इसमंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी तथा समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत आवासांे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान वरिष्ठ लेखाधिकारी मेवाराम बालन, अधिशाषी अभियंता भेराराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग से किया अभय कमांड सेंटर का शुभारंभ


                बाड़मेर, 23 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए बनाए गए अभय कमांड सेंटर का गुरूवार को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
                पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि अभय कमांड के तहत बाड़मेर जिला मुख्यालय पर करीब 250 कैमरे लगाए जा रहे है। इसकी निगरानी अभय कमांड सेंटर से होगी। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम से संपादित किए जाने वाले कार्य यहां से संपादित किए जाएंगे। इस केन्द्र पर प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की शिकायतांे का निवारण तत्काल करने के साथ क्रियान्वयन पर निगरानी रखी जाएगी। अभय कमांड सेंटर पर कार्य के लिए पुलिसकर्मियांे को प्रशिक्षित किया गया है। जो पारी के अनुसार डयूटी देंगे। यह एक आधुनिकतम पुलिस नियंत्रण कक्ष है जिसमंे सारे रिकार्ड को आनलाइन की संपादित किया जाएगा। इससे जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं से सबंधित वाहनों की ऑनलाईन मॉनिटरिंग हो सकेगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अत्याधुनिक कंट्रोल रूम : अभय कमांड सेंटर राजस्थान पुलिस की ओर से स्थापित अत्याधुनिक कंट्रोल रूम है, जहां वीडियो कैमरा रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग, यातायात नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, आपात स्थिति में तुरंत सहायता सभी एक ही जगह से संभव हो सकेगी। बाड़मेर कलेक्ट्रेट परिसर में बने इस सेंटर से आपातकालीन नम्बर 112 और महिला हैल्पलाइन 1090 का एक ही जगह संचालन होगा। आपातकाल और दुर्घटना स्थल पर यहां तुरंत सहायता उपलब्ध कराए जाएगी। यहां आने वाले कॉल की रिकॉर्डिंग रहेगी। अत्याधुनिक सेवाआंे के लिए रेस्पोंडर सिस्टम (एमडीटीज), ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम, वीडियो इंटरफेस के साथ विस्तृत कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म स्थापित किए गए है।







बुधवार, 22 अगस्त 2018

महिलाआंे से जुड़े मामलांे मंे त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देष


            बाड़मेर, 22 अगस्त। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन षर्मा ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस मंे आयोजित बैठक के दौरान महिला सषक्तिकरण एवं बकाया प्रकरणांे की समीक्षा की। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को महिलाआंे से जुडे़ मामलांे मंे त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देष दिए।
            बैठक के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने बाड़मेर जिले में महिलाओं की आत्महत्याओं के कारणों पर गहन विचार विमर्ष कर विभागीय अधिकारियों को जागरूकता फैलाने के निर्देष दिए। उन्हांेने बाड़मेर जिले में घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के तहत प्राप्तएवं शेष बकाया प्रकरणों की समीक्षा कर नियमानुसार आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जानकारी से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को अवगत कराया। बैठक में  अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेष्वरलाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी बाड़मेर नीरज मिश्र, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेषक श्रीमती सती चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेष चौधरी, महिला अधिकारिता के सहायक निदेषक  प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक राजेन्द्र शर्मा, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र परामर्षदाता एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...