सोमवार, 16 जुलाई 2018

मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करें : नकाते


राजश्री योजना मंे अपेक्षित प्रगति के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

                बाड़मेर, 16 जुलाई। बारिश के मौसम के दौरान मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। चिकित्सालयांे मंे कार्मिकांे एवं दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजकीय चिकित्सालय मंे समुचित चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां कार्यरत चिकित्सक आवश्यक रूप से पूरी सेवाएं दंे। इसमंे किसी तरह की शिकायत मिलने पर प्रमुख चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए चिकित्सकीय कार्मिकांे के सहयोग से जल स्त्रोतांे मंे ब्लीचिंग पाउडर तथा लार्वा रोधी गंबूसिया मछलियां डलवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि राजश्री योजना मंे अपेक्षित प्रगति के लिए विशेष अभियान चलाने के साथ समन्वित प्रयास किए जाए। नगर परिषद के अधिकारियांे को शहर मंे नाला निर्माण का कार्य तेजी से करवाने एवं सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर को गौरव पथ की गुणवत्ता की जांच करवाने एवं स्वयं नियमित रूप से भौतिक सत्यापन करते कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने पानी निकासी के लिए नाला निर्माण करवाने के लिए कहा। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया,अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, मांगीलाल जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गुरुवार, 12 जुलाई 2018

जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 25 को


                बाड़मेर, 12 जुलाई। जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 25 जुलाई को सांय 4.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राजस्व राज्य मंत्री आज विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे


                बाड़मेर, 12 जुलाई। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार को कुड़ी ग्राम पंचायत मंे विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर दो बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्कूटी वितरण के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 12 जुलाई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 2017-18 की कक्षा 10 एवं प्रवेशिका, कक्षा 12 की कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सामान्य; आर्थिक पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को राजस्थान सरकार द्वारा विद्यालयों में स्कूटी वितरण किया जाएगा।
                शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि सामान्य; आर्थिक पिछड़ा वर्ग की जिन छात्राओं के परिवार की वित्तीय वर्ष 2017-18 में सकल वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से कम है, उनको निःशुल्क स्कूटी वितरीत की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित विद्यालयों में जमा कराने होंगे। आवेदन पत्र राज्य के संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक प्रथम एवं विभागीय वेबसाइट www.education.rajasthan.gov.in/www.rajrmsa.nic.in पर निःशुल्क उपलब्ध है। आवेदन पत्र 16 जुलाई तक शाला समय में संबंधित सरकारी अथवा निजी विद्यालय में जहां से छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की है वहां पर जमा करवाने होंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को


                बाड़मेर, 12 जुलाई। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जयपुर तथा प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
                राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के सदस्य सचिव एस.के.जैन ने बताया कि इस लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित सभी प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री लिटीगेशन के मामलों की सुनवाई होगी। जैन ने बताया कि उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जयपुर में नियमित लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें पदासीन न्यायाधिपति व एक सेवानिवृत जिला न्यायाधीश अध्यक्ष व सदस्य राष्ट्रीय लोक अदालत के रूप में प्रतिदिन की तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में भी प्रकरणों की सुनवाई कर पक्षकारों में समझाईश करवाकर प्रकरणों का निस्तारण करेंगें। सदस्य सचिव ने बताया कि प्रदेश की समस्त अधीनस्थ अदालतों में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों के लिए न्यायालयों में लम्बित एवं प्री-लिटीगेशन के करीब एक लाख 85 हजार 999 प्रकरणों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित प्रकरणों को ध्यान मे रखते हुए ही पीठासीन न्यायिक अधिकारियों की बैन्चों का गठन किया गया है। जैन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों का हमेशा-हमेशा के लिए अंत हो जाता है, क्योंकि आगे कोई अपील का प्रावधान नहीं है। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने पर कोर्ट फीस भी वापिस मिल जाती है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के संबंध मंे निर्देश जारी


                बाड़मेर, 12 जुलाई। राजस्थान पुलिस मंे कांस्टेबल के 13142 पदांे पर भर्ती के लिए 14 एवं 15 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। कांस्टेबल बैंड एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियांे को छोड़कर शेष अभ्यर्थियांे के लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए है।
                पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट http://recuritment2. rajasthan.gov.in से अपनी एसएसओ आईडी लॉगिन कर ई-प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते है। कांस्टेबल बैण्ड व उत्कृष्ठ खिलाडियों के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा नहीं होने के कारण ई-प्रवेश पत्र जारी जारी नहीं किये गये है। उन्हांेने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर मूल प्रवेश पत्र एवं मान्यता प्राप्त फोटो युक्त पहचान पत्र पेन कार्ड पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राईविग लाईसेंस, वोटर आई.डी. कार्ड बैक, पोस्ट आफिस की ओर से जारी फोटो युक्त पास बुक 6 माह के स्टेटमेन्ट सहित, राज्य एवं केन्द्र सरकार की सेवा का परिचय पत्र में से कोई भी एक पहचान पत्र के आधार पर पूर्ण तलाशी के उपरान्त ही परीक्षार्थी को प्रवेश दिया जाएगा। उनके मुताबिक ओएमआर की निर्धारित प्रविष्टियों को भरने एवं उत्तर को गोला करने के लिए नीली, काली स्याही के पारदर्शी दो बाल पेन को लाना होगा अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अन्य किसी प्रकार का पेन, पैसिंगल, पट्किा, बॉक्स आदि लाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक सिंगला ने बताया कि परीक्षा प्रारम्भ होने से दो घन्टा पहले परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हो सकेंगे तथा परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेष बन्द कर दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र पर तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार दुराचारण की श्रेणी में माना जाकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा अवधि में शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने पर अभिजागर को ओएमआर सौपने के बाद ही परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति होगी। उन्हांेने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल, केलकुलेटर, ब्लूटूथ या अन्य कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण, घडी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लाकिट, जेवरात, पर्स, हैण्डबैग, डायरी वेषभूषा, में बडराबटन, ब्रोच जडाउ पिन, बैज, फूल इत्यादि लाना एवं पहनना वर्जित है। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी प्रकार का सामान लाने की अनुमति नहीं होगी तथा सामान की जिम्मेवारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। उन्हांेने बताया कि पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी आधी आस्तीन की टी शर्ट,शर्ट, सूट,साडी, आधी आस्तीन का कुर्ता, ब्लाउज, पेन्ट, हवाई चप्पल, स्लीपर एवं बालों में साधारण रबर बैण्ड लगाकर आएंगे। फुटवीयर परीक्षा कक्ष के बाहर खुलवाये जाएंगे। परीक्षा मंे पूरी या मुडी आस्तीन पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। उनके मुताबिक प्रवेश पत्र मंे पुलिस विभाग की प्रति (Counterfoil) में दिए गए स्थान पर अभ्यर्थी को अपना नवीनतम 3X4 सेमी साइज का रंगीन फोटा चिपका कर लाना होगा। इसके अलावा हस्ताक्षर एवं बाये हाथ के अंगूठे का निशान परीक्षा केन्द्र पर अभिजागर के समक्ष देना होगा।

जुलाई माह के लिए केरोसिन का उप आवंटन


                बाड़मेर, 12 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसिन की वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जुलाई माह के लिए नगर परिषद, पंचायत समिति एवं थोक विक्रेतावार अस्थाई उप आवंटन जारी किया गया है।
                जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि प्राधिकृत केरोसिन थोक विक्रेता आवंटित मात्रा का तेल कंपनियो से संपूर्ण उठाव कर उचित मूल्य दुकानदारांे को केरोसिन की आपूर्ति करेंगे। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रांे मंे खुदरा विक्रेता 2.50 मीटर केरोसिन प्रति लीटर 28.50 रूपए की दर से उनके यहां पर पंजीकृत उपभोक्ताआंे को उनके वैध राशनकार्डाें पर वितरित करेंगे। निर्धारित शर्ताें का उल्लंघन आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दंडनीय अपराध होगा।

सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित बैठक शुक्रवार को


                बाड़मेर, 12 जुलाई। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायतांे को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के संबंध मंे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे समीक्षा बैठक शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराणा ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसमंे पूर्व की बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की अनुपालना, नवीनतम स्थिति, बेसलाइन सर्वे, विलेज डवलपमेंट प्लान एवं आदर्श ग्राम पंचायत के संबंध मंे अन्य सूचनाआंे के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

तहसीलदारांे को आम रास्ते के विवाद प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जन सुनवाई मंे सुनी आमजन की समस्याएं

                बाड़मेर, 12 जुलाई। तहसीलदार आम रास्ते के विवादांे को प्राथमिकता से निपटाते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। सरकारी भूमि पर होने वाले अतिक्रमणांे को हटाने के साथ रास्ते से जुड़े प्रकरणांे मंे त्वरित कार्रवाई की जाए। इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज भुगतान संबंधित प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्हांेने कहा कि बिजली,पानी से जुड़े प्रकरणांे को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि सतर्कता समिति मंे दर्ज प्रकरणांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारी निर्धारित समयावधि मंे जांच रिपोर्ट भिजवाएं। उन्हांेने दो माह के उपरांत भी प्रत्युतर नहीं भिजवाने वाले तहसीलदारांे, विकास अधिकारियांे एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने विभागवार प्रकरणांे की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियांे को तत्काल जांच रिपोर्ट भिजवाने के लिए कहा। उन्हांेने संवत 2073 के आदान अनुदान संबंधित सूचियां भिजवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने बजट घोषणा की क्रियान्विति सुनिश्चित करने, आदर्श मदरसा संबंधित सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान गुरूवार को आमजन की ओर से 151 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को परिवेदनाओं का त्वरित गति से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान आमजन की ओर से विद्युत कनेक्शन करवाने, अतिक्रमण हटवाने, रड़वा गांव से बालेरा पंचायत को जोड़ने वाले सरकारी कटान मार्ग को खोलने तथा ग्रेवल सड़क का निर्माण करवाने, नाली निर्माण करवाने, भुगतान दिलवाने, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, पेंशन स्वीकृत करवाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, आयुक्त पंकज मंगल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



बुधवार, 11 जुलाई 2018

प्रभारी मंत्री गोयल 25 जुलाई को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 11 जुलाई। जिले के प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल एक दिवसीय दौरे पर 25 जुलाई को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान गोयल विभागीय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री सुरेन्द्र गोयल 25 जुलाई को प्रातः 6 बजे जेतारण से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। बाड़मेर प्रवास के दौरान प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक में विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अल्पसंख्यक समुदाय से व्यवसायिक एवं शैक्षिक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 11 जुलाई। जिले मंे अल्पसंख्यक समुदाय से कारोबारी, माइक्रो फाइनेंस एवं शैक्षिक ऋण के लिए आन लाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बजरंगलाल दीक्षित ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्रथम त्रैमास के लिए राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड की ओर से व्यवसायिक, माइक्रो फाइनेंस एवं शैक्षिक ऋण के लिए आनलाइन आवेदन पत्र की सुविधा 13 जुलाई से ई-मित्र पोर्टल emitra.rajasthan.gov.in पर प्रारंभ होगी। इस पोर्टल पर कोई भी आवेदक सीधे अथवा ई-मित्र के माध्यम से आनलाइन आवेदन पत्र अपलोड कर सकता है। आवेदक घर बैठे समय-समय पर आवेदन पत्र की प्रगति की जानकारी भी देख सकता है। जो आवेदन पत्र पोर्टल पर पहले आनलाइन होगा, उसका निस्तारण पहले होगा। उनके मुताबिक ई मित्र पर प्रति आवेदन पत्र अपलोड करने के लिए 50 रूपए का चार्ज लिया जाएगा। जिसमंे 20 रूपए आवेदन शुल्क भी शामिल है। यदि व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र अपलोड किए जाते है तो भी 50 रूपए का आनलाइन भुगतान आवश्यक रूप से किया जाना होगा। इसके अलावा मूल दस्तावेजांे की स्केन प्रतियां ही अपलोड की जा सकेगी। आफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि 20 जुलाई तक आवेदनकर्ता को आवेदन अपलोड करवाकर आवेदन की हार्ड कापी राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड कार्यालय बाड़मेर मंे जमा करानी होगी।

गौरव सेनानियांे एवं आश्रितों के लिए शिव मंे समस्या समाधान शिविर गुरूवार को


                बाड़मेर, 11 जुलाई। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए शिव पंचायत समिति मुख्यालय पर गुरूवार को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 जुलाई को


                बाड़मेर, 11 जुलाई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 जुलाई को


                बाड़मेर, 10 जुलाई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

गौरव सेनानियांे व आश्रितों के लिए शिव मंे समस्या समाधान शिविर गुरूवार को


                बाड़मेर, 10 जुलाई। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए शिव पंचायत समिति मंे गुरूवार को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की जुलाई मंे होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 10 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि 12 जुलाई को कोनरा कलस्टर की कोनरा एवं रतासर ग्राम पंचायत के लिए कोनरा, 18 जुलाई को सालारिया कलस्टर की ग्राम पंचायत जानपालिया, कुंदनपुरा एवं सारला ग्राम पंचायत के लिए सारला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर ही निपटाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

राजकीय चिकित्सालय मंे 421 तरह की दवाइयां उपलब्ध


                बाड़मेर, 10 जुलाई। बाड़मेर राजकीय चिकित्सालय मंे 421 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। साप्ताहिक स्तर पर दवा रोगी पर्चियांे की कमेटी के जरिए आडिट करवाई जा रही है। पिछले माह की आडिट रिपोर्ट के अनुसार 70 फीसदी दवाइयां निःशुल्क दवा योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही है।
                प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय की ओपीडी मौजूदा समय मंे 1338 एवं आईपीडी 115 प्रतिदिन चल रही है। राजकीय चिकित्सालय मंे दो सोनोग्राफी मशीनें है। रेडियोलाजिस्ट एक होने के कारण एक मशीन संचालित की जा रही है। उनके अनुसार कोई भी रेडियोलाजिस्ट अवकाश पर नहीं है। प्रतिदिन सोनोग्राफी की सेवाएं उपलब्ध है।

उपखंड अधिकारी की राणीगांव मंे रात्रि चौपाल 16 को


                बाड़मेर, 10 जुलाई। बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र 16 जुलाई को राणीगांव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र 16 जुलाई को राणीगांव मंे रात्रि चौपाल, 24 जुलाई को गरल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 27 जुलाई को बाड़मेर विधायक के साथ मीठड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जन सुनवाई करेंगे।

जुलाई मंे आयोजित होने वाली बैठकांे की तिथियां संशोधित


                बाड़मेर, 10 जुलाई। जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे की तिथि एवं समय मंे आंशिक संशोधन किया गया है।  
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति, राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार एवं संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 25 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे, जिला पर्यटन एवं मेला समिति की बैठक 25 जुलाई को सांय 4.30 बजे, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे एवं राजस्व अधिकारियांे की बैठक 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

संसदीय सचिव विश्नोई ने वितरित किए ऋण माफी प्रमाण पत्र


                बाड़मेर, 10 जुलाई। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने मंगलवार को बांटा एवं पुरावा मंे आयोजित शिविरांे के दौरान किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्हांेने ग्रामीणांे से जागरूक होकर सरकारी योजनाआंे का फायदा उठाने का आहवान किया।
                इस अवसर पर संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानांे के कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की है। उन्हांेने कहा कि पिछले वर्षाें मंे गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र मंे आपदा एवं अकाल से पीड़ित लोगांे को 566 करोड़ की सहायता दिलाई गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री से संवाद के लिए 1100 लोगांे को भिजवाया गया। उन्हांेने कहा कि अतिवृष्टि से हुए खराबे के लिए गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणांे को 140 करोड़ तथा अग्नि पीड़ित रामाराम के परिवार को 15000 रूपए की आर्थिक सहायता दिलाई गई। विश्नोई ने उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभांवितांे को योजना का ब्रांड एम्बेसेडर बताया। उन्हांेने नर्मदा नहर से जलापूर्ति के संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश भी दिए। शिविर मंे दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश जैन ने ऋण माफी योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। पुरावा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 1343 सदस्यांे का 4 करोड़ 3 लाख रूपए एवं बांटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 631 सदस्यांे का 138 लाख का ऋण माफ किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच नाथाराम चौधरी, हेमाराम, भीमाराम बैरड़, समिति अध्यक्ष रामाराम चौधरी, ऋण पर्यवेक्षक दजाराम, पुरावा समिति के अध्यक्ष गोरधनराम विश्नोई एवं व्यवस्थापक गोरधनराम समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...