गुरुवार, 3 मई 2018

11 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर 04 मई शुक्रवार को आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत


                बाड़मेर, 03 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार को 11 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर उपखंड मुख्यालय मंे भाड़खा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भाड़खा एवं ग्राम पंचायत खारिया तला, शिव उपखंड मंे जैसिंधर गांव ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र जैसिंधर गांव, चौहटन उपखंड मंे पंवारिया का तला ग्राम पंचायत के लिए रामावि पंवारिया का तला, सेड़वा उपखंड मंे बुरहान का तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बुरहान का तला, गुड़ामालानी उपखंड मंे नोखड़ा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र नोखड़ा मंे, अणखिया ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय अणखिया, बायतू उपखंड मंे संतरा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र , बालोतरा उपखंड मंे पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साजियाली पदमसिंह के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड की कुसीप ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र कुसीप एवं समदड़ी पंचायत समिति की ढीढस ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा।

बुधवार, 2 मई 2018

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार


                बाड़मेर, 02 मई। आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को मूखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियांे को गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की गई।
                जिला आबकारी अधिकारी देवेद्र दशोरा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक भंवरलाल को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के बाद गंगाराम पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी के दौरान वाहन आरजे 04 जीबी 1048 को रूकवाकर तलाशी लेने पर अरूणाचल प्रदेश निर्मित 9 कार्टन मंे क्रेजी रोमियो व्हिस्की की 108 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन मंे सवार अशोक कुमार पुत्र आईदानराम निवासी अम्बावाड़ी शिव हाल कवास एवं हनुमानराम पुत्र अचलाराम निवासी माडपुरा बरवाला को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह प्रहराधिकारी रूपसिंह को मूखबिर के जरिए सूचना के आधार पर धतरवालांे का सरा, छीतर का पार निवासी रूपाराम पुत्र मालाराम जाट के कब्जेशुदा रहवासी घर की बाड़ के पास से 14 कार्टन मंे क्रेजी रोमियो व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब की 168 बोतलंे बरामद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। बरामद शराब की कीमत 92 हजार रूपए आंकी गई है।

गौरव सेनानियांे के लिए बायतू मंे समस्या समाधान शिविर 3 मई को


                बाड़मेर, 02 मई। बायतू एवं गिड़ा इलाके के गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 3 मई को बायतू पंचायत समिति कार्यालय परिसर मंे 10 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

मई माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 02 मई। मई माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 3 मई को प्रातः 11.30 बजे अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र छानबीन कमेटी की बैठक आयोजित होगी। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे मई माह के द्वितीय गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक होगी। उन्हांेने बताया कि 17 मई को प्रातः 11 बजे जिला परामर्शक समिति की बैठक, दोपहर 12.30 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई समिति, 23 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 24 मई को प्रातः 11 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, अनुसूचित जाति जन जाति अत्याचार निवारण समिति, दोपहर 12.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक होगी। जिला कलक्टर ने बताया कि 25 मई को प्रातः 11 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति, जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस समिति तथा 31 मई को दोपहर 12.30 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एलपीजी कनेक्शन का लाभ वंचित उपभोक्ता ले सकेंगे


                बाड़मेर, 02 मई। न्याय आपके द्वार शिविर में ’’प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’’ के तहत एलपीजी कनेक्शन से वंचित उपभोक्ता अब कनेक्शन ले सकते हैं।
                शासन सचिव मुग्धा सिन्हा ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता के पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है तो वह राशन कार्ड के साथ घर की महिला का आधार कार्ड तथा परिवार के ही अन्य वयस्क सदस्य का आधार कार्ड लेकर शिविर में पहुंचे। यदि संबंधित व्यक्ति का नाम सैक डाटा में है तो केवाईसी शिविर में भरा जाएगा। साथ ही केवाईसी प्रमाणित होने पर उपभोक्ता को कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। मुग्धा सिन्हा ने बताया कि यदि प्रार्थी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्य हैं अथवा अन्त्योदय योजना या प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आते हैं तो राशन कार्ड के साथ परिवार की महिला एवं परिवार के वयस्क सदस्य के आधार कार्ड के साथ संबंधित श्रेणी के कागजात लेकर शिविर में ’’विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’’ के तहत अपना केवाईसी भरकर एलपीजी कनेक्शन का लाभ उठा सकते हैं।

गुरूवार को 13 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत


                बाड़मेर, 02 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखंड मुख्यालय मंे अटल सेवा केन्द्र सरली एवं पंचायत घर गंगासरा मंे राजस्व लोक अदालत आयोजित होगी। इनका प्रभारी अधिकारी क्रमशः उपखंड अधिकारी एवं सहायक कलक्टर फास्ट टेªक को बनाया गया है। शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत राजबेरा के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे लीलसर ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र लीलसर, सेड़वा उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र सांवा, रामसर उपखंड मंे देरासर ग्राम पंचायत मंे सामुदायिक सभा भवन काछबाणियो की बस्ती, धोरीमन्ना मंे खारी ग्राम पंचायत प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक ग्राम पंचायज जांभाजी का मंदिर के लिए रामावि जांभोज का मंदिर मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा। बायतू पंचायत समिति मंे सिगोड़िया ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सांभरा मंे अटल सेवा केन्द्र सांभरा, बालोतरा पंचायत समिति मंे दूदवा ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र दूदवा, सिवाना उपखंड मंे सिवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देवंदी के अटल सेवा केन्द्र, समदड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामपुरा के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने अधिकाधिक लोगांे से शिविर मंे शामिल होकर लाभांवित होने की अपील की है।

न्याय आपके द्वार का ग्रामीणांे को मिले अधिकाधिक फायदा : कागा


लंबित राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण,लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

                बाड़मेर, 02 मई। राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करवाने के साथ ग्रामीणांे की समस्याआंे का मौके पर समाधान करने के लिए राजस्व लोक अदालत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान मंे अधिकाधिक ग्रामीणांे को लाभांवित करवाया जाए। चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने सोनड़ी मंे राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित शिविर के दौरान संबोधित करते हुए यह बात कही।
                चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार राज्य सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है। इसमंे समस्त विभाग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। उन्हांेने ग्रामीणांे से जागरूक होकर शिविरांे मंे उपस्थित होने के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा उठाने का आहवान किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव एवं सेड़वा तहसीलदार सुनील कटेवा ने शिविर के संपादित किए जा रहे कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। शिविर मंे विकास अधिकारी किशनलाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चौहटन विधायक तरूणराय कागा, उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव ने ग्रामीणांे को विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे को स्वीकृति आदेश एवं राजस्व प्रकरणांे संबंधित दस्तावेज वितरित किए। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत बुधवार को बाड़मेर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याआंे का मौके पर समाधान करने के साथ लाभार्थियांे को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
                रामसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा ने अभियान के दौरान निष्पादित किए जा रहे कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे का आपसी समझाइश से निस्तारण किया जाए। इसके अलावा विभिन्न विभागांे की ओर से केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे से ग्रामीणांे को लाभांवित किया जा रहा है। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, विकास अधिकारी हनुवीरसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियांे को गैस कनेक्शन एवं चूल्हे वितरण किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियांे को स्वीकृति पत्र तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविरांे मंे ग्रामीणांे को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई। बायतू उपखंड क्षेत्र मंे जाजवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व लोक अदालत अभियान शिविर मंे उपखंड अधिकारी हेताराम समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियांे के निर्देशन मंे आमजन की समस्याआंे का समाधान किया गया। इस दौरान ग्रामीणांे को विभिन्न योजनाआंे के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
















मंगलवार, 1 मई 2018

स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित हुआ श्रमदान


                बाड़मेर, 01 मई। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एवं खान सुरक्षा महानिदेशक के निर्देशानुसार वेदांता केयर्न आयल एंड गैस के भाग्यम क्षेत्र मंे स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़े की ज्योति रंजन एवं मुख्य अतिथि समाजसेवी रामसिंह बोथिया ने स्वच्छता के लिए भाग्यम बेस केंप पर विभिन्न टीमांे का गठन कर विधिवत शुरूआत की।
                स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न विभागांे के इंजीनियरांे, सुरक्षा विभाग, हेल्थ एवं सेफ्टी विभाग, एडमिन विभाग के अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे तथा स्थानीय लोगांे ने प्लास्टिक बैंग एवं कचरे को एकत्रित करके स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन समारोह मंे ज्योति रंजन ने इस अभियान का जीवन मंे अपनाने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि स्वच्छता की इस मुहिम मंे जुड़कर देश को नया आयाम दें। समाजसेवी रामसिंह बोथिया ने स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन के लिए वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्हांेने कहा कि सफाई एवं स्वास्थ्य जीवन के पूरक है। उन्हांेने इस तरह के अभियानांे के जरिए समाज मंे जागरूकता लाने की बात कही। सिक्युरिटी मैनेजर नीलकमल ने स्वच्छता अभियान का बहुआयामी बताते हुए इसको निरंतर जारी रखने की बात कही। सीएसआर टीम के डा.उमा बिहारी द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता से हमारा मान सम्मान जुड़ा हुआ है। वेदांता केयर्न सीएसआर टीम बड़े लक्ष्य के अनुसार इस मुहिम से जुड़ी हुई है। इस कार्यक्रम मंे आरडीओ के धीराराम, अजयकुमार के साथ अन्य टीम सदस्यांे ने श्रमदान देकर भागीदारी निभाई। इस दौरान घनश्याम, राहुल शर्मा, नवनीत, कुतिश शर्मा, मोहन चन्द्रा, फायर टीम के रमेश कुमार, शमशेर अली समेत कई अधिकारियांे ने कार्मिकांे ने श्रमदान मंे शिरकत की।

बुनकरांे के लिए उद्योग केन्द्र मंे शिविर बुधवार से


                बाड़मेर, 01 मई। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय हाथकरघा संवर्धन सहायता योजना के तहत बाड़मेर ब्लाक लेवल हैंडलूम कलस्टर के बुनकरांे को लूम एवं साजो सामान उपलब्ध करवाने के लिए जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय मंे बुधवार से दो दिवसीय शिविर प्रारंभ होगा। जिला उद्योग केन्द्र के सहायक निदेशक ने बताया कि शिविर के दौरान बुनकरांे को समस्त दस्तावेजांे बुनकर परिचय पत्र, बैंक पास बुक, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।

गौरव सेनानियांे के लिए बायतू मंे समस्या समाधान शिविर 3 को


                बाड़मेर, 01 मई। बायतू एवं गिड़ा इलाके के गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 3 मई को बायतू पंचायत समिति कार्यालय परिसर मंे 10 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

बुधवार को यहां होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 01 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड मुख्यालय मंे गरल ग्राम पंचायत मुख्यालय मंे अटल सेवा केन्द्र गरल, खुड़ासा मंे अटल सेवा केन्द्र खुड़ासा, शिव उपखंड मंे खबड़ाला ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र खबड़ाला, चौहटन उपखंड मंे तारातरा मंे अटल सेवा केन्द्र तारातरा, सेड़वा उपखंड मंे सोनड़ी मंे अटल सेवा केन्द्र सोनड़ी, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत भवन रामसर, गुड़ामालानी उपखंड की नगर ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र नगर, नया नगर ग्राम पंचायत में अटल सेवा केन्द्र नया नगर, बायतू उपखंड की जाजवा ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र जाजवा मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला कलक्टर ने बताया कि बालोतरा उपखंड की पारलू ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र पारलू, कल्याणपुर पंचायत समिति की कांकराला ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड मंे समदड़ी पंचायत समिति की अजीत ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, समदड़ी पंचायत समिति के खेजड़ियाली ग्राम पंचायत भवन मंे राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा।

42 साल बाद हुआ नाम शुद्विकरण एवं जमीन का बंटवारा


राजस्व लोक अदालत अभियान ग्रामीणांे के लिए साबित हुआ वरदान

                बाड़मेर, 01 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान बलाउ निवासी तीन भाइयांे के लिए वरदान साबित हुआ। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शिविर मंे उनको नाम शुद्विकरण एवं जमीन के बंटवारे संबंधित दस्तावेज सौंपे तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
                बलाउ ग्राम पंचायत निवासी भीयाराम, भीखाराम एवं बगताराम के जमीन संबंधित दस्तावेजांे मंे करीब 42 वर्ष गलत इन्द्राज हो गए। जब इनको गलत नाम इन्द्राज होने की जानकारी मिली तो कई बार सरकारी कार्यालयांे मंे पहुंचकर नाम शुद्विकरण करने का अनुरोध किया। लेकिन इनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उनकी आयु करीब 70 से 80 वर्ष होने से इनको जिला मुख्यालय एवं अन्य स्थानांे पर जाने मंे भी दिक्कत होने लगी। जब इनको पता चला कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शिविर आयोजित हो रहा है, जहां पर जमीन संबंधित समस्त मामले निपटाए जाएंगे। इस पर उन्हांेने शिविर मंे पहुंचकर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र एवं अन्य राजस्व अधिकारियों से नाम शुद्विकरण का अनुरोध किया। इस पर तत्काल नाम शुद्विकरण की कार्रवाई करते हुए इनके अनुरोध पर जमीन का बंटवारा किया गया। शिविर मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने इनको नाम शुद्वि एवं बंटवारे की प्रतिलिपि सुपुर्द की। उन्हांेने उपस्थित अधिकारियांे को आभार जताते हुए कहा कि शिविर की बदौलत उनका काम एक दिन मंे हो गया। यह शिविर उनके लिए वरदान साबित हुआ।



ग्रामीणांे को रोडवेज बस की सौगात, अधिकाधिक लोगांे को राहत पहुंचाएं


राजस्व लोक अदालत अभियान मंे अधिकाधिक मामलांे का निस्तारण करने के निर्देश

                बाड़मेर, 01 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान मंे राजस्व प्रकरणांे के साथ आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को राणीगांव, तारातरा मठ एवं बलाउ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे के निरीक्षण के उपरांत संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जमीन के बंटवारे, नामांतरण, अभिलेख शुद्विकरण समेत अन्य राजस्व प्रकरणांे प्रकरणांे का समाधान कर अधिकाधिक लोगांे को राहत पहुंचाएं। उन्हांेने कहा कि आपसी समझाइश के जरिए राजस्व प्रकरणांे को निस्तारित करने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने ग्रामीणांे से कहा कि जिला प्रशासन उनके गांव मंे पहुंचा है, ऐसे मंे जागरूक होकर सरकारी योजनाआंे का अधिकाधिक फायदा उठाएं। जिला कलक्टर नकाते ने राणीगांव मंे आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणांे की मांग पर रोडवेज बस सेवा प्रारंभ करने के निर्देश दिए। ग्रामीणांे ने बताया कि कुछ समय पूर्व रोडवेज बस सेवा बंद होने से ग्रामीणांे को दिक्कतांे का सामना करना पड़ रहा है। जिला कलक्टर ने खराब हैडपंपांे की तत्काल मरम्मत कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्हांेने उगम कंवर पत्नी गजेसिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र उनके परिजनांे को सुपुर्द किया। उन्हांेने विभागवार निष्पादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने राजस्व लोक अदालत के दौरान बंटवारे, म्यूटेशन, तरमीम संबंधित कार्याें की जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि 15 विभागांे के कार्मिकांे की ओर से आमजन को सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कलक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक को हरजियानी राइकांे की ढाणी मंे बंद पड़ी आंगनबाड़ी के मामले मंे वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, सहायक कलक्टर अभिलाषा चौधरी, तहसीलदार मंगतूराम, विकास अधिकारी रामलाल जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








ग्रामीणांे की समस्याआंे का मौके पर समाधान करें : चौधरी


राजस्व लोक अदालत के जरिए अधिकाधिक गांवांे को वाद रहित बनाने के निर्देश

                बाड़मेर, 01 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान राजस्व एवं अन्य मामलांे को प्राथमिकता से निस्तारित कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। ग्रामीणांे की समस्याआंे का मौके पर समाधान किया जाए। आपसी समझाइश के जरिए अधिकाधिक प्रकरणांे का निस्तारण कर गांवांे को वाद रहित बनाया जाए। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने मंगलवार को मंूगड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि इस अभियान के जरिए गांवांे के छोटे-मोटे विवादांे का मौके पर निपटारा करवाया जाए। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की मंशानुसार गांवांे को वाद रहित घोषित करवाने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन हो रहा है। इसके तहत पिछले तीन वर्षाें मंे करीब एक करोड़ प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई है। इस बार चौथी बार राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन हो रहा है। उन्हांेने कहा कि राजस्व एवं अन्य लंबित मामलांे को निस्तारित करवाकर आमजन को वृहद स्तर पर राहत पहुंचाने के निर्देश विभागीय अधिकारियांे को दिए गए है। उन्हांेने बताया कि इस अभियान के जरिए ग्रामीणांे से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याआंे का मौके पर निपटारा किया जाएगा। इस दौरान पानी, बिजली एवं सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध मंे भी कार्य योजना बनाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियांे को दिए गए है। उन्हांेने आम जनता से इस अभियान का लाभ उठाने का आहवान किया। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने मूंगड़ा मंे ई-मित्र प्लस की शुरूआत की। इस दौरान कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, विकास अधिकारी सांवलराम चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बालोतरा उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी ने न्याय आपके द्वार के तहत विभिन्न विभागांे की ओर से निष्पादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे जानकारी दी।







सोमवार, 30 अप्रैल 2018

जिला कलक्टर की सवाउ मूलराज मंे रात्रि चौपाल स्थगित


                बाड़मेर, 30 अप्रैल। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की 1 मई को रतेउ कलस्टर की ग्राम पंचायत सवाउ मूलराज मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है

ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर मंगलवार को लगेगी राजस्व लोक अदालतंे


जिला कलक्टर ने दिए विभागीय अधिकारियांे को शिविरांे मंे उपस्थित रहने के निर्देश

                बाड़मेर, 30 अप्रैल। राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान की मंगलवार को शुरूआत होगी। ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालतांे मंे राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राजस्व अदालतों के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियांे की है। इस दौरान संबंधित विभागांे की ओर से व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं से ग्रामीणांे को लाभांवित कराया जाए जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप चौथे चरण के अभियान की सफल क्रियान्विति के लिए राजस्व अधिकारियों को शिविरांे के सुव्यवस्थित आयोजन एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चत करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उनसे संवाद कर निर्देश जारी किए गए है। उनके मुताबिक तीस जून तक आयोजित होने वाले शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामांतरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत कई प्रकार के कार्य मौके पर सम्पादित किए जाएंगे। अभियान के शिविरों का निरीक्षण एवं दैनिक आधार प्रगति की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत राजस्थान काश्तकार अधिनियम 1955 की धारा 53, 88, 188 एवं 183 के तहत दर्ज मुकदमें एवं इजराज से सम्बंधित कार्य होंगे। भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 136 के अंतर्गत लम्बित प्रार्थना पत्र एवं नामांतरण तथा धारा-91 की कार्यवाही के सम्बंध में लम्बित अपीलों के कार्य होंगे। इसके अलावा विभिन्न तरह के लम्बित वादों एवं प्रार्थना पत्रों के संदर्भ में प्रकरणों को आवश्यकतानुसार लोक अदालतों में विचारार्थ रखा जा सकेगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि न्याय आपके द्वार अभियान के शिविरों में बंद रास्तों को खुलवाने, संकरे रास्तों से अतिक्रमण हटाने तथा नये रास्ते दर्ज कराने सहित रास्ता सम्बंधी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इन शिविरों में राज्य सरकार के निर्देर्शों के अनुसार व्यकितगत लाभ की योजनाओं से संबंधित 15 विभागों के अधिकारी और कार्मिक मौके पर उपस्थित रहकर अपनी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से शिविरों में ग्रामीणों को लाभांवित करेंगे। जिले के बैंकर्स को भी राजस्व लोक अदालत-न्याय आपके द्वार अभियान में वित्तीय समावेशन व भामाशाह योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिये गए हैं। बैंकर्स से अभियान के दौरान शिविरांे में बैंकिंग प्रतिनिधि को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के लिए पाबन्द करने को कहा गया है। बैंकर्स को इन शिविरों में स्वीकृत ऋणों के चैक लाभान्वितों को वितरित करने के निर्देश जारी किए गए है। उन्हांेने बताया कि काश्तकारों की जमाबंदियों में त्राुटियों एवं लम्बित नामांतरणों के प्रकरणों के चिन्हित किए जाने के लिए संबंध्ाित ग्राम पंचायत पर राजस्व लोक अदालत अभियान से पूर्व सभी राजस्व ग्रामों की जमाबंदी का पठन कर उनसे सम्बंधित आवेदन तैयार करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए, ताकि अभियान के दिन उनका निस्तारण सम्भव हो सके। उन्होंने बताया कि अभियान में सांसद, विधायकगण, जिला प्रमुख एवं पंचायत समिति प्रधानों सहित सभी जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत वार आयोजित होने वाले शिविरों के कार्यक्रम की प्रति उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

सड़क हादसांे को रोकने के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी : कागा


                बाड़मेर, 30 अप्रैल। सड़क हादसांे को रोकने के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी है। सरकार की ओर से समय-समय पर इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते है। आमजन को अपने एवं परिवार की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से सड़क सुरक्षा नियमांे की पालना करनी होगी। चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                इस दौरान चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित हुई गतिविधियांे को समय-समय पर जारी रखने की बात कही। उन्हांेने कहा कि ओवरटेकिंग, हेलमेट वगैरह का इस्तेमाल नहीं करने के कारण कई बार हादसे की आशंका रहती है। बाड़मेर जैसे जिले मंे कई बार एक साथ दो-तीन लोगांे की सड़क हादसे मंे अकाल मौत हो जाती है। इसको लेकर आमजन को यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने की दिशा में वृहद स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है।
                अध्यक्षीय उदबोधन मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि खुद एवं दूसरांे की सुरक्षा के लिए यातायात नियमांे की पालना करें। विशेषकर युवा वर्ग वाहन चलाते समय यह अवश्य सोचें कि घर पर कोई उनका इंतजार कर रहा है। यातायात नियमांे की पालना के साथ सुरक्षा उपकरणांे का उपयोग करें। उन्हांेने कहा कि महाविद्यालयांे एवं सीनियर सैकंडरी विद्यालयांे मंे सड़क सुरक्षा संबंधित फिल्मांे के प्रदर्शन के साथ प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियांे को यातायात नियमांे की जानकारी दी जाए। जिला कलक्टर नकाते ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित हुई विभिन्न जागरूकता गतिविधियांे के लिए आयोजकांे को बधाई दी। उन्हांेने कहा कि वाहन चलाते समय दुपहिया चालक हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बैल्ट का आवश्यक रूप से इस्तेमाल करें। इसके जरिए कई हादसांे को रोका जा सकता है। समारोह मंे विशिष्ट अतिथि के रूप मंे थार सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, केयर्न आयल एंड गैस के सीनियर मैनेजर अविशंकर चौहान, डीजीएम शैलेष चौहान एवं बिमल शाह उपस्थित रहे।
                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित हुई गतिविधियांे की विस्तार से जानकारी देते हुए इस अभियान मंे सहयोग करने वाले संगठनांे, अधिकारियांे एवं कार्मिकांे तथा गणमान्य नागरिकांे का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ओम जोशी ने किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिताआंे के विजेताआंे, थार सड़क सुरक्षा समिति, रक्तदाताआंे, केयर्न आयल गैस के प्रतिनिधियांे को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान आयुक्त पंकज मंगल, धारा संस्थान के महेश पनपालिया समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान रजनीकांत की ओर से सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी देने के लिए बनाई गई सीडी का अतिथियांे ने विमोचन किया। इसके अलावा स्ट्रीट वेल्डर्स के परिचय पत्रांे का चौहटन विधायक तरूण राय कागा एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते वितरण किया।









राजस्व लोक अदालतांे का मंगलवार 1 मई को होगा आयोजन


                बाड़मेर, 30 अप्रैल। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 1 मई को बाड़मेर उपखंड मुख्यालय मंे राणीगांव ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र राणीगांव, बलाउ ग्राम पंचायत के लिए पंचायत घर बलाउ, शिव उपखंड मंे आरंग ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र आरंग, चौहटन उपखंड मंे तारातरा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र तारातरा मठ, धोरीमन्ना उपखंड मंे शौभाला जेतमाल ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र शौभाला जेतमाल, बायतू उपखंड मंे कोसरिया ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कोसरिया, बालोतरा उपखंड मंे मूंगड़ा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र मूंगड़ा एवं कल्याणपुर पंचायत समिति मंे भांडियावास ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय भांडियावास, सिवाना उपखंड मंे कोटड़ी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कोटड़ी मंे राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक ग्रामीणांे से उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

तेज गर्मी के मददेनजर विद्यालयांे का समय बदला


                बाड़मेर, 30 अप्रैल। बाड़मेर जिले मंे भीषण गर्मी एवं लू को ध्यान मंे रखते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयांे के समय मंे बदलाव किया है। इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक विद्यार्थियांे का विद्यालय समय प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियांे का विद्यालय समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रभावी मोनेटरिंग से अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करें : नकाते


विभागीय अधिकारियांे को फील्ड विजिट करने एवं टैंकरांे से जलापूर्ति करने के निर्देश

                बाड़मेर, 30 अप्रैल। जलप्रदाय योजनाआंे की प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। विभागीय अधिकारी फील्ड विजिट के जरिए टयूबवैल, हैंडपंपांे एवं अन्य जल स्त्रोतांे का सुचारू संचालन करवाएं। प्रभावित इलाकांे मंे प्राथमिकता से टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान पानी, बिजली संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गर्मी के मौसम के मददेनजर समस्त स्थानांे पर जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि नए खोदे गए टयूबवैल को कमीशंड करने के साथ बकाया विद्युत कनेक्शन करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। उन्हांेने बजट घोषणा की क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए प्राथमिकता से हैडपंपांे की खुदाई करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जिन इलाकांे मंे पेयजल संकट की स्थिति है वहां पर टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को जल स्त्रोतांे के बकाया कनेक्शनांे को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणांे को निर्धारित समयावधि से पहले निस्तारित करने का प्रयास किया जाए। ।   संबंधित अधिकारी इसकी नियमित रूप से इसकी मोनेटरिंग करें।  इस दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर विभागवार दर्ज प्रकरणांे की जानकारी दी। यूआईटी के सचिव चेनाराम चौधरी ने आवासीय योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। जिला कलक्टर नकाते ने आवासीय योजनाआंे की विज्ञप्ति आगामी सात दिन मंे जारी करने के निर्देश दिए। डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने विद्युत सुधार के लिए चलाए जा रहे अभियान सजग के बारे मंे जानकारी दी। जिला कलक्टर ने नगर परिषद के आयुक्त पंकज मंगल को सिवरेज कनेक्शन की गति बढ़ाने एवं आवारा जानवरांे की धरपक्कड़ शुरू करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर नकाते ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को बजट घोषणाआंे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान यूआईटी चैयरमैन चेनाराम चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल. मंसूरिया, डा. प्रीत मोहिन्दरसिंह, अधीक्षण अभियंता शंकरलाल मेघवाल, आयुक्त पंकज मंगल, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, हजारीराम बालवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...