गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

बालोतरा मंे प्रातः 8 से सायं 8 बजे तक भारी वाहनांे प्रवेश वर्जित रहेगा


बालोतरा शहर में पचपदरा रोड एवं समदडी रोड नो एन्ट्री जोन अधिसूचित

                बाडमेर, 26 अप्रैल। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजस्थान मोटरयान नियम 1990 के नियम 8.1 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बालोतरा शहर में पचपदरा रोड पर शनिचर जी का थान से छत्रियों का मोर्चा तक एवं समदडी रोड जीरो रेल्वे फाटक से खेड रोड पर रेल्वे फाटक नम्बर 3 तक नो एन्ट्री जॉन अधिसूचित किया है। साथ ही नाहटा अस्पताल के सामने एवं आसपास का क्षेत्र, नगर परिषद से छत्रियों का मोर्चा तक, रेल्वे फाटक नम्बर जीरों से रेल्वे फाटक नम्बर तीन तक एवं जोधपुर रोड पर मुख्य सडक, नया बस स्टेण्ड से सिटी लाईट अस्पताल तक नो पार्किग जोन अधिसूचित किया गया है।
                जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट नकाते की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बालोतरा शहर में आम जनता की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जनहित में पचपदरा रोड पर शनिचर जी का थान से छत्रियों का मोर्चा तक एवं समदडी रोड जीरो रेल्वे फाटक से खेड रोड पर रेल्वे फाटक नम्बर 3 तक नो एन्ट्री जॉन अधिसूचित किया गया है। नौ एन्ट्री जोन स्थानों पर प्रातः 8 से सायं 8 बजे तक भारी माल वाहन ट्रक, टैंकर के साथ ही ट्रेक्टर ट्रॉली पत्थर, बजरी, अन्य माल आदि) के संचालन का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही नाहटा अस्पताल के सामने एवं आसपास का क्षेत्र, नगर परिषद से छत्रियों का मोर्चा तक, रेल्वे फाटक नम्बर जीरों से रेल्वे फाटक नम्बर तीन तक एवं जोधपुर रोड पर मुख्य सडक नया बस स्टेण्ड से सिटी लाईट अस्पताल तक नो पार्किग जोन अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बालोतरा की ओर से इसकी पालना सुनिश्चित की जाएगी।

लाइट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन की समीक्षा बैठक 30 को


                बाडमेर, 26 अप्रैल। विभागीय न्यायिक प्रकरणों में प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए न्याय विभाग की वेबसाईट लाईट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी लाईट्स ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में आयोजित होगी।
                बैठक में लाईट्स सॉफ्टवेयर में मासिक सूचना का इन्द्राज, लाईट्स सॉफ्टवेयर में दर्ज डयू कोर्स प्रकरणों की समीक्षा, राज्य सरकार के विरूद्ध निर्णित प्रकरणों की पालना, अपील, एफ 1, एफ 2, एफरु का इन्द्राज, लाईट्स सॉफ्टवेयर में जवाबदावा पेशन करने से शेष न्यायिक प्रकरणों की संख्या एवं 10 से 20 वर्ष एवं 20 वर्ष से अधिक लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

आम जन से कारण सहित आपतियां आमंत्रित


जवाहर चौक से हनुमान मंदिर तक वन वे घोषित करने के लिए प्रारूप प्रकाशन

                बाड़मेर, 26 अप्रैल। बाड़मेर शहर में आम जनता की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए जिला परिवहन अधिकारी के प्रस्ताव एवं जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार बाडमेर शहर में जवाहर चौक से हनुमान मंदिर तक वन वे घोषित किए जाने से पूर्व प्रारूप प्रकाशन किया गया है।
                जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि उपरोक्त प्रस्तावित वन वे के बारे मे यदि सर्व साधारण को कोई आपति हो तो नोटिस प्रकाशन तिथि 23 अप्रैल से सात दिवस के भीतर अपना अभ्यावेदन कारण सहित जिला कलक्टर के समक्ष कार्यालय समय में व्यक्तिशः प्रस्तुत कर सुनवाई के लिए उपस्थित हो सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि समाप्त होने पर उपरोक्त स्थल को राजस्थान मोटरयान नियम 1990 के नियम 8.1 के अन्तर्गत वन वे के रूप में अन्तिम रूप से घोषित कर अधिसूचित कर दिया जाएगा।

जिला कलक्टर की मई मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 26 अप्रैल। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की मई माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि रतेउ कलस्टर के लिए सवाऊ मूलराज ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 1 मई, थोब कलस्टर के लिए भाडियावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 22 मई को, कोनरा कलस्टर के लिए 25 मई को बावड़ी कला एवं गागरिया कलस्टर के लिए 30 मई को सज्जन का पार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

बुधवार, 25 अप्रैल 2018

स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक अग्रवाल 26 अप्रैल से बाड़मेर के दौरे पर


                बाडमेर, 25 अप्रैल। आवास एवं शहरी मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी नवीन कुमार अग्रवाल 26 अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर बाड़मेर आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निदेशक एसबीएम नवीन कुमार अग्रवाल 26 अप्रैल को दोपहर 2.20 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके उपरांत 28 अप्रैल तक बाड़मेर प्रवास के दौरान अग्रवाल विभिन्न गांवांे मंे ग्राम स्वराज अभियान के तहत संपादित हो रहे कार्याें का निरीक्षण करेंगे।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 27 से बाड़मेर जिले के दौरे पर


                बाड़मेर, 25 अप्रैल। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 27 अप्रैल से 1 मई तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चौधरी विभिन्न स्थानांे पर कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ आमजन की समस्याएं सुनेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 27 अप्रैल को दूदवा मंे प्रातः 10.30 बजे रूपादे राणी सती मंदिर प्रतिष्ठा समारोह मंे शामिल होंगे। बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 28 अप्रैल को भोपालगढ़ मंे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसी तरह 29 एवं 30 अप्रैल को स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ आमजन की समस्याएं सुनेंगे। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 1 मई को न्याय आपके द्वार अभियान का शुभारंभ करेंगे।

आगजनी एवं हादसांे के पीड़ितांे को 10.5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 25 अप्रैल। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उपखंड अधिकारियांे की अनुशंषा के आधार पर आदेश जारी आगजनी एवं विभिन्न हादसांे के पीड़ितांे को 10 लाख 53 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अग्नि पीड़ित अंबेडकर नगर निवासी वीरपुरी, वेदरलाई निवासी भाउराम को 7900-7900 रूपए, दूधवा निवासी हुकमसिंह एवं केशरपुरा निवासी निजाम खान को 4100, सराणा निवासी तुलसाराम को 7900 एवं केशरपुरा निवासी बाबूराम को 4100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह उपरला निवासी आसूराम को 14400, देवपुरा निवासी रसूलखान को 21 हजार, सिणेर निवासी श्रीमती मंजू कंपर को 7900, अन्नपूर्णा नगर निवासी भटाराम को 12 हजार, भागवा निवासी छगनाराम को 14100, नई जसाई निवासी सबलाराम मेघवाल को 16100, महाबार निवासी गुलाबदास को 14300, खुड़ासा निवासी श्रीमती जमनादेवी को 12 हजार, कानोड़ निवासी बागाराम को 7900, चक संतरा निवासी श्रीमती पन्नी को 18200, गोदारा की ढाणी कानोड़ निवासी हमीराराम को 7900, पांचरला निवासी श्रीमती भावीदेवी को 8200, धूड़ा निवासी शंकरगिरी पुत्र माधोगिरी को 7900,पाधी का निवाण निवासी खेताराम को 14100, सुहागी साता निवासी जुगतसिंह को 8200, खाराडेर निवासी आईदानराम एवं रामाराम जाट विवासी लाधाणियांे की ढाणी को 4100-4100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। देवड़ा बामसीन निवासी खभूराम को 7900, खारवा निवासी पोकरराम को 4100, गोरामाणियो की ढाणी निवासी, नया नगर निवासी मुकनाराम को 10 हजार, ईशाक निवासी धौलपाडिया को 4100 रूपए,पीपराली निवासी हराराम को 7900,रतनपुरा निवासी भूपाराम को 12 हजार, श्रीमती चम्पादेवी को 4100 एवं मोनाणी कड़वासरांे की ढाणी निवासी केशराराम को 24300 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की कई है।
                जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि सरगिलापार निवासी वीरम खान को 11100, पुराणियो का तला निवासी जसाराम को 90 हजार, बावड़ीकला निवासी कायमराम को 16100, गोरो का तला निवासी ईशराराम को 8200, मते का तला निवासी डाउराम को 4100, अली का तला निवासी दाउराम को 8200,सोनाराम मुढो का तला 23400, गोरों का तला निवासी आईदानराम को 12 हजार, ढोक निवासी बाबूसिंह को 10300, मीठे का तला निवासी वैयाखान को 8200, कितनोरिया निवासी लालाराम को 4100, धुड़ावा निवासी भूगड़ाराम को 7900, मालपुरा निवासी सोनाराम को 12300, नथाराम निवासी झरड़ासर को 4100, गुरूओ का तला नोखड़ा निवासी कोशलाराम को 6200 एवं हंसीदेवी पत्नी प्रभूराम को 4100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उन्हांेने बताया कि हिंगलाज गुड़ा निवासी नवाराम को 7900, मोकलसर निवासी कृष्णनाथ को 7900, रिछोली निवासी तालब खान को 4100, साजियाली पदमसिंह निवासी जेसाराम को 7900, बामनिया कला निवासी इन्द्रसिंह को 3200, कलावा निवासी मांगाराम, चैनाराम निवासी कालाथल एवं आसराबा चौहान निवासी धनाराम को 4100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर के मुताबिक सड़क हादसे मंे गेहूं निवासी बाबूराम, मथराणियो की ढाणी बाड़मेर आगोर निवासी दीपाराम, भगतलाई निवासी जसूराम, नागाणा निवासी रामाराम की मृत्यु होने पर इनके परिजनों की आार्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह सड़क हादसे मंे घायल पारलू निवासी पारसराम को 2 हजार, किसने का तला निवासी हनुमानराम, धनवा निवासी पालूदेवी एवं हविया देवी की मौत होने पर उनके परिजनांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

वाहनांे पर लगे स्थाई रिफ्लेक्टर, विद्यार्थियांे को दी यातायात नियमांे की जानकारी


                बाडमेर, 25 अप्रैल। सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को परिवहन विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर अंबेडकर सर्किल के पास हादसांे की रोकथाम के लिए वाहनांे पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इसके अलावा जिला परिवहन विभाग एवं वेदांता केयर्न आयल एंड गैस के संयुक्त तत्वावधान मंे वाहन चालकांे एवं विद्यार्थियांे को यातायात नियमांे की जानकारी दी गई।
                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 65 ट्रेक्टर ट्रालियांे पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इसमंे से कई पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे अथवा पुराने हो गए थे। इसकी वजह से कई बार हादसे होने की आशंका रहती है। बुधवार को थार सड़क सुरक्षा समिति के ओमप्रकाश मेहता, पुरूषोतम खत्री, डा.बी.डी.तातेड़, रामकुमार जोशी, महेश पनपालिया ने ट्रेक्कर ट्रालियांे मंे ड्रिलिंग कर स्थाई रूप से रिफ्लेक्टर लगाए। इस दौरान परिवहन निरीक्षक शंभूराम बलाई, यातायात पुलिस प्रभारी शिवलालसिंह समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य लगातार जारी रहेगा। परिवहन अधिकारी मेघानी ने बताया कि 26 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय मंे भाषण प्रतियोगिता एवं सांय 6 बजे सड़क सुरक्षा विषयक काव्य गोष्ठी आयोजित होगी। इधर, वेदांता केयर्न के ऐश्वर्या फील्ड के वेल पैड आठ पर आयोजित समारोह के दौरान अंगस्तयन, शाहदाब महिलक, विमल शाह, राहुल शर्मा, लच्छाराम चौधरी एवं यशपाल ने विस्तार से यातायात नियमांे के बारे मंे बताया। उन्हांेने चालकांे से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमांे की पालना करने का अनुरोध किया। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाणियो की ढाणी बायतू मंे विभिन्न रचनात्मक गतिविधियांे का आयोजन किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियांे को सड़क सुरक्षा नियमांे से रूबरू कराने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता मंे 205 विद्यार्थियांे ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताआंे को वेदांता केयर्न आयल एंड गैस की ओर से सम्मानित किया गया।





मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन 27 को


                बाड़मेर, 25 अप्रैल। जिला एवं पुलिस प्रशासन, परिवहन एवं चिकित्सा विभाग तथा खेमसिद्व डोनर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान मंे उन्तीसवंे सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य मंे 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से पुलिस लाइन मंे मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल मंे रक्त की कमी को देखते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशानुसार इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने जनहित मंे समस्त जनप्रतिनिधियांे, आमजन, अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे तथा स्वंयसेवी संस्थाआंे के प्रतिनिधियांे से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।

ग्राम शक्ति अभियान दिवस का आयोजन 28 अप्रैल को


डिस्काम कार्यालय मंे सेमीनार के दौरान जनप्रतिनिधियांे एवं आमजन को दी जाएगी जानकारी

                बाड़मेर, 25 अप्रैल। जोधपुर डिस्काम की ओर से ग्राम स्वराज अभियान के तहत शनिवार को बाड़मेर वृत कार्यालय परिसर में ग्राम शक्ति अभियान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
                डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि निगम के आदेशानुसार 28 अप्रैल को वृत कार्यालय परिसर में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत आयोजित हो रहे शिविरों के क्रम में ग्राम शक्ति अभियान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सेमीनार के माध्यम से सौभाग्य योजना की जानकारी आमजन एवं जनप्रतिनिधियों को दी जाएगी। इसके अलावा केन्द्र सरकार की उजाला योजना के अन्तर्गत इच्छुक लोगो को रियायती दर पर एलईडी बल्ब 50 रूपए की दर से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हांेने अधिकाधिक विद्युत उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचने की अपील की है।

अध्ययनरत विद्यार्थी लिखेंगे नामांकन के लिए अभिभावकांे को आमंत्रण पत्र


मई से अगस्त तक प्रदेश में चलेगा सघन नामांकन अभियान

                बाड़मेर, 25 अप्रैल। मई से अगस्त माह तक सघन नामांकन अभियान के तहत शहरी क्षेत्र एवं समस्त ग्राम पंचायतों में 6 से 14 आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं का चिन्हिकरण कर उनका नामांकन करवाया जाएगा। इस बार नवीन प्रवेश के लिए योग्य बालक-बालिकाओं के अभिभावकों को विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की ओर से हस्तनिर्मित विद्यालय नामांकन आमंत्रण पत्र भिजवाकर विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
                निर्देशांे के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं नोडल संस्था  प्रधानों के माध्यम से तथा ग्राम पंचायतों में पंचायत शिक्षा प्रसार अधिकारियों पीईईओ के माध्यम से घर-घर जाकर बालक-बालिकाओं का सर्वे किया जाएगा। इस दौरान चिन्हित 6 से 14 आयु वर्ग के अनामांकित बालक-बालिकाओं को विशेष  रूप से विद्यालयों से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत 6 से 14 आयु वर्ग के शत-प्रतिशत नामांकन वाली ग्राम पंचायतों को ओडीएफ की तर्ज पर डीओएफ अर्थात ड्रापआउट फ्री घोषित किया जाएगा। इसके लिए जन प्रतिनिधियों की मदद से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सम्बन्धित वार्ड पंचों अथवा पार्षदों को हाउस होल्ड सर्वे से अवगत भी कराया जाएगा। सम्बन्धित वार्ड में नियुक्त अधिकारी स्थानीय जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क में रहकर उनका सहयोग प्राप्त करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस सत्र की वार्षिक परीक्षाओं की समाप्ति के साथ ही नामांकन वृद्धि एवं ठहराव के लिए व्यापक अभियान चलाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे विद्यालयवार 0 से 18 आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं को पहचानकर उनका रिकॉर्ड अपने यहाँ संधारित करें। ग्रीष्मावकाश से पहले विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी या विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति एसडीएमसी की बैठकों में विद्यालयों में नामांकन बनाए रखने और अन्य अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रेरित करने के लिए चर्चा करने के निर्देश दिए गए है।

शिविरांे मंे संधारित पशुआंे के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी


                बाड़मेर, 25 अप्रैल। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभिन्न आदेश जारी कर पशु शिविरांे मंे संधारित बड़े एवं छोटे पशुआंे के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 30 दिनांे के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत बड़े पशु के लिए 70 एवं छोटे पशु के लिए 35 रूपए प्रति दिन की दर से राहत सहायता देय होगी। जिला कलक्टर नकाते के मुताबिक पचपदरा मंे पचपदरा गौशाला मंे 222,बाड़मेर आगोर मंे श्री गोवर्धन गौशाला समिति को 309 पशु, पारलू मंे श्री कृष्णा गोपाल गौशाला मंे 223, डंडाली मंे महादेव गोशाला संस्थान को 585,बाड़मेर ग्रामीण मंे श्री गोपाल गौशाला मंे 1205, सिणधरी चौसीरा मंे श्री कामधेनू गौधाम सेवा संस्थान को 1193, आकड़ली बक्शीराम में श्री मामडीायाई गौशाला सेवा समिति को 1235, खेतेश्वर बहमधाम मंे श्री खेतेश्वर गौशाला समिति आसोतरा को 1136, धोरीमन्ना मंे आलम गौशाला को 1606, बांदरा मंे श्री नागणेची नाडी गौशाला और गौसेवा संस्थान को 354, बाड़मेर ग्रामीण मंे सुमेर गौशाला को 837, दांता मंे श्री मोहन गौशाला मंे 651, कालेवा मंे मां आईनाथ गौ सेवा समिति मंे 382, बालोतरा मंे श्री गौशाला बालोतरा मंे 430, बालोतरा मंे अन्नपूर्णा गौशाला सेवा समिति बालोतरा को 471, सेजूओ की ढाणी मंे श्री वांकल गौशाला धर्माथ संस्थान को 360, तिलवाड़ा मंे श्री मल्लीनाथ गौशाला समिति मायाजाल को 398, मेवानगर मंे श्री पारसधाम गौशाला को 147, कितपाला मंे हरीओम गोधाम सेवा समिति को 481, असाड़ा मंे श्री अनाथ गौ सेवा सदन समिति असाड़ा मंे 310, टापरा मंे गो सेवा श्रम समिति को 251, बालोतरा मंे भगवान महावीर गौ संवर्द्वन समिति को 101, मनणावास मंे श्री चारभुजा गौशाला संस्थान को 214, शौभाला जेतमाल मंे हरीओम गौशाला को 207, सराना मंे श्री गुरू कृपा गौशाला संस्थान को 765 पशुआंे के लिए राहत सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल मंे सुनी समस्याएं, मिसिंग लिंक बनाने के निर्देश


डेडावास जागीर मंे रात्रि चौपाल के दौरान हुआ टांके के लाभार्थियांे के नामांे का पठन

                बाड़मेर, 25 अप्रैल। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवर को डेडावास जागीर मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने ग्रामीणांे से आदान-अनुदान वितरण संबंधित जानकारी ली। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को मिसिंग लिंक 4.5 किमी सड़क का कार्य करवाने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियांे को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने ग्रामीणांे के अनुरोध पर आरओ प्लांट लगवाने का आश्वासन दिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीणांे को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए भागीदारी निभाने का आहवान किया। उन्हांेने कहा कि मानसून आने से पूर्व समस्त कार्य पूरे कर लिए जाए। साथ ही कार्य करवाते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देश पर टांका निर्माण की सूची सबके सामने पढ़कर सुनाई गई। जिला कलक्टर ने यह सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणांे ने रतनुपरा से डेडावास जागीर तक सड़क निर्माण करवाने की मांग की। इस पर जिला कलक्टर ने सड़क निर्माण करवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणांे की ओर से गैस चिमनी की गर्मी से फसल खराब होने, ग्राम धांधलावास मंे आबादी विस्तार के लिए भूमि आवंटन करवाने, सार्वजनिक कटान रास्ता खुलवाने, आरजीटी मंे डीजी आपरेटर एवं हेल्पर पद पर कार्यरत कार्मिकांे को पुनः लगाने के साथ सड़क एवं पानी से जुड़ी परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका,गुड़ामालानी उप प्रधान राणा कुलदीपसिंह, तहसीलदार बद्रीनारायण विश्नोई समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने टांका निर्माण एवं खेत की मेड़बंदी के कार्य की जानकारी ली। उन्हांेने विकास कार्याें मंे गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।







मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

सिंह ने सीमा सुरक्षा बल उप महानिरीक्षक का पदभार संभाला


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय बाड़मेर मंे गुरपालसिंह ने उप महानिरीक्षक का पदभार संभाला। कुछ दिन पूर्व उनका जालंधर से बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे स्थानांतरण हुआ था।
                उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने पदभार संभालने के बाद अधीनस्थ अधिकारियांे से पश्चिमी सरहद एवं सीमा सुरक्षा बल की गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी ली। उनके मुताबिक उनकी प्राथमिकता रहेगी कि सरहद पर किसी तरह अवांछनीय गतिविधियां नहीं हो। उनकी ओर से जवानांे के कल्याण के लिए विशेष तौर पर प्रयास किए जाएंगे। आमजन से आपसी समन्वय बनाए रखने को प्राथमिकता दी जाएगी। उप महानिरीक्षक सिंह इससे पहले चढ़ीगढ़, जालंधर, गुरूदासपुर, मुर्शिदाबाद, त्रिपुरा, बंगाल समेत विभिन्न स्थानांे पर सेवाएं दे चुके है। सहायक समादेष्टा के रूप मंे 1987 मंे सीमा सुरक्षा बल मंे शामिल हुए उप महानिरीक्षक सिंह को सराहनीय सेवाआंे के लिए वर्ष 2013 मंे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

मेधावी विद्यार्थियांे को वितरित किए लेपटाप


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियांे को मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन समेत अन्य अतिथियांे ने लेपटाप वितरण किए।
                इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने मेधावी विद्यार्थियांे को बेहतरीन शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे जीवन के हर क्षेत्र मंे सफलता पाने के लिए इस तरह के प्रयास जारी रखे। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थी महेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, गिरीश सोनी, ममता बोथरा, गायत्री गौड़, आकांक्षा बोथरा, दिव्या वासू को लेपटाप वितरित किए गए।





वाहन चालकांे के आंखांे की जांच कर यातायात नियमांे की जानकारी दी


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दूसरे दिन मंगलवार को परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं केयर्न आयल एंड गैस की ओर से विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन किया गया। विद्यार्थियांे के साथ उनके अभिभावकांे को सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी देते हुए स्वयं एवं अपने परिवार के लिए इसकी पालना करने का अनुरोध किया गया।
                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से बालाजी कृषि फार्म मंे वाहन चालकांे के नेत्रांे की जांच की गई। इस दौरान डा.सपना एवं डा.ओमप्रकाश ने वाहन चालकांे की आंखांे की जांच की। शिविर के दौरान 55 वाहन चालकांे के आंखांे की जांच के उपरांत 9 चालकांे को चश्मे एवं दो चालकांे को आपरेशन करवाने की सलाह दी गई। इस दौरान परिवहन निरीक्षक शंभुलाल एवं विवेक चौहान, भूराराम तथा बाड़मेर जन सेवा समिति के प्रतिनिधियांे ने सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी दी। इसी तरह केयर्न इंडिया की ओर से वेलपेड 8 पर वाहनांे के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किरण, सादाब मलिक,डा.उमाबिहारी द्विवेदी,राहुल शर्मा, लच्छाराम चौधरी ने यातायात नियमांे की पालना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। उन्हांेने कहा कि इसके लिए अपने व्यवहार मंे परिवर्तन लाना जरूरी है। इस दौरान सड़क सुरक्षा अधिकारी बिमल शाह ने सड़क सुरक्षा के चिन्हांे की जानकारी देते हुए विविध पहलूआंे से अवगत कराया। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूढांे की ढाणी मंे सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता प्रतिभागियांे को सम्मानित किया गया।

गौरव सेनानियांे के लिए धोरीमन्ना मंे समस्या समाधान शिविर 26 को


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 26 अप्रैल को धोरीमन्ना पंचायत समिति कार्यालय परिसर मंे 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सेवाआंे की जानकारी दी


                बाड़मेर, 24 अप्रैल। ग्राम स्वराज अभियान के तहत कानोड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच सवाईराम एवं ग्राम विकास अधिकारी चनणाराम की उपस्थिति मंे महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सेवाआंे की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य मंे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
                इस दौरान केयर्न आयल एंड गैस के राहुल शर्मा एवं आरडीओ के जोगाराम सारण ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। ब्लाक समन्वयक धीराराम ने निगरानी समिति एवं वार्डवार दल बनाकर घर-घर संपर्क कर स्वच्छता तथा शौचालय उपयोग के बारे मंे बताया। इस दौरान ग्राम पंचायत को कचरा पात्र भेंट कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान आरडीओ के शंभूराम, चुन्नीलाल, कनिष्ठ सहायक करनाराम, सरिता चौधरी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




अधिकारांे मंे बढोतरी से होगा पंचायतीराज सशक्तिकरण : जैन


राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित

                बाड़मेर, 24 अप्रैल। पंचायतीराज सशक्तिकरण के लिए पंचायतीराज संस्थाआंे के अधिकारांे मंे बढोतरी करनी होगी। विकास के कार्याें मंे आमजन की भागीदारी एवं सरकारी योजनाआंे की जानकारी आमजन तक पहुंचाने मंे पंचायतीराज संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार मंे राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य मंे आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि अंतिम छोर तक जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित करवाने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। उन्हांेने विभागीय योजनाआंे की ग्राम पंचायत स्तर पर मोनेटरिंग की जरूरत जताते हुए कहा कि इससे अधिकाधिक लोगांे तक इसका फायदा मिल सकेगा। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने पंचायतीराज की स्थापना के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास मंे पंचायतीराज संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने जन प्रतिनिधियांे से जागरूक होकर गांवांे के विकास मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने पंचायतीराज दिवस के बारे मंे जानकारी देते हुए जन प्रतिनिधियांे से जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर प्रधान रशीदा बानो, लक्ष्मणराम गिड़ा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने पंचायतीराज दिवस एवं पंचायतीराज सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, प्रधान ताजाराम चौधरी, पुष्पा चौधरी, वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान, सांख्यिकी अधिकारी नखताराम, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड,पुष्पेन्द्रसिंह सोढ़ा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान ने किया। समारोह के दौरान पंचायतीराज सशक्तिकरण, योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकांे को सम्मानित किया गया।





आमजन की समस्याआंे के समाधान के लिए फील्ड मंे जाए अधिकारी : गोयल


गर्मी के मौसम मंे मुस्तैद रहकर जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 24 अप्रैल। आमजन की समस्याआंे के समाधान के लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड मंे जाएं। गर्मी के मौसम मंे मुस्तैद रहकर सभी स्थानांे पर जलापूर्ति सुनिश्चित करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि जिन इलाकांे मंे पेयजल की समस्या है वहां प्राथमिकता से टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति शुरू की जाए। उन्हांेने अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अवैध कनेक्शन काटने तथा दुबारा जोड़ने पर पुलिस मंे एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को ऐसी पेयजल परियोजनाआंे के लिए नो डयू जारी करने के भी निर्देश दिए, जिनकी स्वीकृति से पहले की पाइप लाइनांे मंे जलापूर्ति प्रभावित नहीं हो। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए 430 श्रमिकांे एवं 38 वाहनांे की स्वीकृति जारी की गई है। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को प्रोजेक्टस की प्रगति संबंधित सूचना प्रतिदिन जिला कलक्टर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री गोयल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत 30 जून तक समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन करवाया जाए। उन्हांेने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़मेर जिले को ओडीएफ घोषित करवाने के लिए जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक टीम को बधाई दी। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं न्याय आपके द्वार अभियान के तहत लगने वाले शिविरांे मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया।
                संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने मुख्य नर्मदा नहर मंे जलापूर्ति करवाने एवं ढीमड़ी विद्युत सब स्टेशन का कार्य प्राथमिकता से करवाने की बात कही। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने केयर्न इंडिया की ओर से उपलब्ध कराए गए बजट से टयूबवैल खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने की बात कही। उन्हांेने कहा कि आरओ प्लांट के मामले की जांच कराई जाए। उन्हांेने जिले मंे पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए माकूल इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने बाड़मेर जिले के सरहदी इलाकांे मंे पेयजल संकट का मामला उठाते हुए बेरियांे पर हैंडपंप लगाने की बात कही। ताकि आमजन को सहुलियत हो सके। इस पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस संबंध मंे सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम मे तहत स्वीकृतियां जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना क्षेत्र मंे जलदाय परियोजनाआंे के कार्य मंे तेजी लाने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के कारण कई स्थानांे पर पाइप लाइन टूट जाने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्हांेने पाइप लाइन दुरस्त करवाने एवं ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने जलदाय विभाग मंे पद रिक्तता, पेयजल संकट एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का कार्य तीव्र गति नहीं होने की बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 4.5 लाख किसानांे के खातांे मंे 340 करोड़ रूपए कृषि आदान अनुदान के आनलाइन हस्तांतरित किए गए है। इससे पारदर्शिता को बढावा मिलने के साथ बेहद कम समय मंे किसानांे को राशि का भुगतान हो गया। बैठक मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विभिन्न योजनाआंे की अब तक की प्रगति से अवगत कराया।
                उप निदेशक लोक सेवाएं अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे एवं जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने रसद विभाग की योजनाआंे की प्रगति के बारे मंे जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने मनरेगा के तहत स्वीकृति कार्याें, भुगतान की स्थिति के बारे मंे जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने विभागीय योजनाआंे की जानकारी देते हुए प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाने का अनुरोध किया। उन्हांेने कहा कि इस दिन कूलर वगैरह को पानी से खाली करके रखें। इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी ने बताया कि बालोतरा मंे टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति शुरू की गई है। अन्य स्थानांे पर भी जलापूर्ति के लिए टैंकरांे से जलापूर्ति के लिए निविदा कर ली गई है। बैठक के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल ने पिछले दिनांे बाड़मेर बंद के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मामले मंे राहत दिलाने का अनुरोध किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, प्रधान कुंभाराम सेंवर, लक्ष्मणराम चौधरी, रशीदा बानो समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने आमजन से जुड़ी समस्याआंे से अवगत कराया।
आधार कार्ड के अतिरिक्त काउंटर खोले : राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने जिला मुख्यालय पर आधार कार्ड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं पंचायत समिति मुख्यालय पर महज दो काउंटर होने से ग्रामीणांे एवं सेना, बीएसएफ के लोगांे को दिक्कतांे का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिला कलक्टर नकाते ने एसीपी देवेन्द्र माथुर को आधार कार्ड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए।





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...