शुक्रवार, 14 जुलाई 2017

बीएलओ बैठक शनिवार को

          बाड़मेर 14 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान 1 से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है।

          उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वृहद मतदाता पंजीयन अभियान के संबंध मंे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बाडमेर के समस्त पर्यवेक्षकों एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक शनिवार को प्रातः 10.30 बजे भगवान महावीर टाऊन हाल में रखी गई है। उन्हांेने समस्त पर्यवेक्षकों एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारी उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक रविवार को

          बाड़मेर 14 जुलाई। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे दोपहर 2 बजे रखी गई है।

          जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विश्व कौशल दिवस पर शनिवार को होंगे कई कार्यक्रम

          बाड़मेर 14 जुलाई। विश्व कौशल दिवस पर राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से शनिवार को कई कार्यक्रमांे का आयोजन किया जाएगा।

          जिला प्रबंधक मुकेश व्यास ने बताया कि विश्व कौशल दिवस के उपलक्ष्य मंे जिले के विभिन्न पंचायत समिति मुख्यालयांे पर संचालित कौशल विकास शिविरांे मंे कौशल विकास संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके मुताबिक जिला स्तर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बाश स्किल एवं केयर्न इंडिया इंटरप्राइजेज सेंटर तथा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान मंे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बारिश के दौरान समुचित पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

          बाड़मेर 14 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बारिश के दौरान उपखंड अधिकारियांे, तहसीलदारांे एवं विकास अधिकारियांे को संबंधित क्षेत्र मंे रहने के साथ किसी भी संभावित आपदा की स्थिति मंे समस्त वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

          जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को निर्देश दिए है कि वे स्वयं निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहने के साथ आपदा प्रबंधन के लिए लगाए गए अधिकारियों एवं कार्मिकों को सजग तथा सतर्क रहने के लिए पाबंद करें। अगर कहीं पर सड़क टूटने अथवा अन्य किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो तत्काल राहत इंतजाम सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए  है कि कलेक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष से कहीं भी आपदा की स्थिति के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पानी भराव वाले संभावित स्थलों पर वैकल्पित व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए।  सभी विभागीय अधिकारियांे को आपस में समन्वय रखने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए अपडेट रहने के निर्देश दिए गए है।

बाल विकास के लिए पोषाहार वितरण की शुरूआत सराहनीय पहल : नकाते

जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पोषाहार वाहन को रवाना किया
          बाड़मेर, 14 जुलाई। बाल विकास के लिए पोषाहार वितरण की शुरूआत सराहनीय पहल है। इससे बच्चांे को पोषक तत्व युक्त आहार मिल सकेगा। इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित रखने के साथ नियमित रूप से मोनेटरिंग की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर केयर्न इंडिया एवं वेदांता की ओर से बाल पोषाहार वितरण कार्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर यह बात कही। इसके तहत बाड़मेर जिले के 50 नंदघरांे मंे प्री पैक फुड निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कलक्टर नकाते एवं केयर्न इंडिया के सीएसआर हेड मनोज अग्रवाल ने पोषाहार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

          इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सरकारी योजनाआंे की क्रियान्विति मंे प्राइवेट संस्थाआंे की भागीदारी से अधिकाधिक लोगांे को इसका फायदा मिलेगा। उन्हांेने जन कल्याणकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे सहयोग के लिए सीएसआर पार्टनर्स से आगे आने की अपील की। जिला कलक्टर ने कहा कि गुणवत्ता युक्त पोषाहार वितरण के साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर केयर्न इंडिया के सीएसआर हेड मनोज अग्रवाल ने कहा कि आमतौर पर बाल्यवस्था मंे बच्चांे को पोषक तत्व नहीं मिलने के कारण उनकी विकास की गति प्रभावित होती है। उन्हांेने नए भारत के निर्माण मंे पोषक तत्वांे युक्त पोषाहार वितरण की शुरूआत का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्हांेने कहा कि पूरे देश मंे 4 हजार आंगनबाड़ी केन्द्र नंद घर मंे रूप मंे बनाए जा रहे है। यह बेहद खुशी की बात है कि बाड़मेर मंे 50 नंदघर बनाए गए है। साथ ही पोषाहार वितरण की शुरूआत भी बाड़मेर से हो रही है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने केयर्न इंडिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर हुए एमओयू के तहत बाड़मेर जिले मंे यह शुरूआत की गई है। नौनिहालांे को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इस अवसर पर केयर्न इंडिया के उप महाप्रबंधक सारस्वत कुलश्रेष्ठ, मैनेजर सीएसआर सी.पी.राजावत, कंसलटेंट सीएसआर भानूप्रतापसिंह, सहायक प्रबंधक डा.यू.बी.द्विवेदी, अविनाश रावल, भूवनेश पाठक, प्रज्ञा दिक्षित, अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित, धारा संस्थान के महेश पनपालिया, सोनाराम चौधरी समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


गुरुवार, 13 जुलाई 2017

जुलाई माह के लिए केरोसीन का उप आवंटन जारी

                बाड़मेर, 13 जुलाई। जुलाई माह के लिए केरोसीन का नगर परिषद, पंचायत समिति एवं थोक विक्रेताआंे को उप आवंटन जारी किया गया है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि प्राधिकृत केरोसीन थोक विक्रेताआंे को आवंटित मात्रा तेल कंपनियांे से संपूर्ण उठाव करके 20 तारीख से पूर्व उचित मूल्य दुकानदारांे को केरोसीन तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत बायतू में शिविर 14 जुलाई को

                बाड़मेर, 13 जुलाई। बायतू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत 18-21 वर्ष आयु वर्ग एवं दिव्यांगों के पंजीयन के लिए विशेष अभियान वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान-2017 मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक राजकीय महाविद्यालय बायतू में शिविर आयोजित किया जाएगा।

                बायतू उपखण्ड अधिकारी हेताराम चौहान ने बताया कि इस शिविर में बायतू पंचायत समिति के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं एवं दिव्यांगों के अलावा क्षेत्र में निवास कर रहे अन्य पात्र व्यक्तियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले आवेदक को अपने साथ वांछित दस्तावेज पासपोर्ट साइज का एक रंगीन फोटो, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए माध्यमिक शिक्षा की अंकतालिका की स्व-हस्ताक्षरित प्रतिलिपि, निवास के प्रमाण के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड की स्व-हस्ताक्षरित प्रतिलिपि, अपने भाग, क्षेत्र के दो मतदाताओं अथवा माता-पिता के मतदाता पहचान पत्र लेकर आने होंगे।

बाड़मेर मंे पांच नए राजस्व ग्राम घोषित

                बाड़मेर, 13 जुलाई। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर नौ नए राजस्व ग्राम घोषित किए हैं। इसमंे बाड़मेर जिले मंे पांच नए राजस्व गांव शामिल है।

                राज्य सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार बाड़मेर जिले की तहसील गिडा, रामसर, सेडवा एवं बायतु के मूल राजस्व ग्राम क्रमशः धांधूपुरा से चौनपुरा, बाघथल से अक्षयपुरा, बिंदुसियाणी से हिंदालाणियों की बस्ती, हरजियोणियो की ढाणी से मीरू का तला तथा जोगासर कुंआ मूल राजस्व ग्राम से उदाराम की ढाणी को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया है। मूल राजस्व ग्रामों तथा नवीन राजस्व ग्रामों की पृथक-पृथक जमाबंदी, खसरा नंबर, नक्शे तथा अभिलेखों के परिशोधन के लिए जिला कलक्टर को अधिकृत किया गया है।

जन सुनवाई के दौरान अटल सेवा केन्द्र मंे लिखी जाएगी आमजन की परिवेदनाएं

                बाड़मेर, 13 जुलाई। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे आने वाले ग्रामीणांे को राहत दिलाने के लिए अगली बार होने वाली जन सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन की ओर से अटल सेवा केन्द्र मंे उनकी परिवेदनाएं लिखने की भी व्यवस्था की जाएगी।

                दूरस्थ इलाकांे से आने वाले ग्रामीणांे की पीड़ा को समझते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अटल सेवा केन्द्र मंे आगामी जन सुनवाई के दौरान इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई को दिए है। गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर नकाते ने ग्रामीणांे की ओर से प्रस्तुत किए गए परिवादांे को कंप्यूटर से टाइप किया हुआ देखा और उनको पता चला कि इसके लिए ग्रामीणांे से 20 से 50 रूपए खर्च करने पड़ते है। इस पर जिला कलक्टर ने ग्रामीणांे से कहा कि उनको अपनी परिवेदनाएं टाइप कराकर लाने की जरूरत नहीं है। परिवादी स्वयं की हस्तलिपि से लिखकर भी परिवेदना दे सकता है। उन्हांेने आगामी जन सुनवाई से आमजन को राहत दिलाने के लिए अटल सेवा केन्द्र मंे भी इस तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बीसीएमएचओ को मिलेगी चार्जशीट, अनियमितता के मामलांे मंे दर्ज होगी एफआईआर

जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे समस्याआंे के समाधान से आमजन को मिली राहत
                बाड़मेर, 13 जुलाई। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिगला ने आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान बीसीएमएचओ को चार्जशीट जारी करने के साथ विभिन्न समस्याआंे का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने अनियमितता के मामलों मंे सहकारी समितियांे के व्यवस्थापकांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। गुरूवार शाम 4 बजे तक चली जन सुनवाई के दौरान आमजन की ओर से 200 परिवाद पेश किए गए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उपखंड अधिकारी को लूणू गांव मंे अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर तहसीलदार को भविष्य मंे अतिक्रमण नहीं हो, यह सुनिश्चित करने को कहा। जिला कलक्टर ने झाक ग्राम पंचायत मंे ग्रेवल सड़क का निर्माण करवाने, सेड़वा मंे गोचर भूमि से अतिक्रमण हटवाने, पचपदरा के एक मामले मंे सीमा ज्ञान करवाकर परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसी तरह मालपूरा ने केयर्न इंडिया की साइट से निकलने वाली आग को बंद करवाने, भाडियावास निवासी सिरेमल सुथार के खेत की पैमाइश करवाकर ग्रेवल सड़क बनवाने, इंदिरा कालोनी मंे बिल्डिंग लाइन से बाहर वाले अतिक्रमण हटवाने, बलाई गांव मंे गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने, धोरीमन्ना कस्बे मंे अतिक्रमण रूकवाने, मनरेगा के कार्याें एवं शौचालय निर्माण का भुगतान दिलवाने, देवड़ा मंे गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने, बामसीन एवं सावरड़ा के पटवारी के खिलाफ जांच करवाने समेत विभिन्न प्रकरणांे मंे प्रभावी कार्रवाई कर परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई,भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवान, डीआईजी स्टाम्प जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सहकारी बैंकांे के व्यस्थापकांे के खिलाफ मिली शिकायतांे को गंभीरता से लेते हुए सहकारी बैंक के अधिकारियांे को ग्रामीणांे को आवश्यक रूप से ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मारूड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। इसी दौरान बीसीएमएचओ की ओर से कार्याें के क्रियान्वयन मंे लापरवाही बरतने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने उसकी चार्जशीट तैयार कर विभाग को भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने पुलिस से संबंधित प्रकरणांे की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अदालत के आदेश की पालना करवाने के निर्देश : जन सुनवाई के दौरान चौहटन निवासी कांजीराम ने राजस्व मंडल के आदेश की पालना करवाने संबंधित परिवाद पेश किया। उसने बताया कि स्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस पर जिला कलक्टर नकाते ने चौहटन तहसीलदार को राजस्व मंडल के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
पंचायत समिति मुख्यालय पर टेंडर बाक्स रखने के निर्देश : जन सुनवाई के दौरान विभिन्न स्थानांे से आए लोगांे ने निविदा प्रक्रिया संबंधित दस्तावेज ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नहीं लेने के बारे मंे अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने पंचायत समिति मुख्यालय पर भी टेंडर बाक्स रखने एवं उसकी प्रतिदिन संबंधित विकास अधिकारियांे को जांच करने के निर्देश दिए।
तीन दिन मंे समस्त प्रकरणांे का निस्तारण करें : सेड़वा पंचायत समिति मंे कार्यरत कंप्यूटर आपरेटरांे पर तथाकथित रूप से पैसे मांगने एवं कार्य संपादित नहीं करने के परिवाद की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई एवं तीन दिन मंे समस्त प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।





बुधवार, 12 जुलाई 2017

प्रभावी जल निकासी प्रबंधन के साथ शहर मंे व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शहर मंे विभिन्न स्थानांे पर लिया व्यवस्थाआंे का जायजा
बाड़मेर, 12 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को बाड़मेर शहर मंे विभिन्न स्थानांे पर व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्हांेने प्रभावी जल प्रबंधन के साथ क्षतिग्रस्त सड़कांे की मरम्मत करवाने एवं निर्माण सामग्री हटवाने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को जिला कलक्टर आवास से होते हुए रायकालोनी रोड़, डिस्काम कार्यालय तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्हांेने नगर परिषद के आयुक्त श्रवण विश्नोई को समस्त नालों को खुलवाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री को तीन दिन मंे हटाकर रास्ता दुरस्त करवाने को कहा। इसी तरह वेणासर नाडी का निरीक्षण कर जिला कलक्टर नकाते ने इसको स्वच्छ एवं विकसित क्षेत्र मंे रूप मंे तब्दील करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने आसपास रहने वाले लोगांे को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया। जिला कलक्टर ने शहर की विभिन्न अंदरूनी गलियांे, पुरानी सब्जी मंडी मंे सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्हांेने सब्जी मंडी परिसर मंे दुकानदारांे से पोलीथिन का उपयोग नहीं करने की समझाइश एवं आयुक्त को कपड़े की थैलियां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर के साथ उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, आयुक्त श्रवण विश्नोई, कृषि उपज मंडी के सचिव झब्बरसिंह, एनएचआई के परियोजना निदेशक वीरेन्द्रसिंह, रूडिप के सहायक अभियंता इनके साथ रहे।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पालिका बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारांे ने समस्याआंे से जिला कलक्टर को अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने आयुक्त को प्राथमिकता से समस्याआंे का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिला कलक्टर ने चौहटन चौराहे एवं सिणधरी चौराहे तक हाइवे निर्माण कार्य का गहन अवलोकन करने के निर्देश दिए। उन्हांेने तकनीकी समस्याआंे एवं पानी के बहाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंधित नेशनल हाइवे अथारिटी के अधिकारियांे को निर्देश दिए। नगर परिषद के क्षतिग्रस्त नाले को भी प्राथमिकता से दुरस्त करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर नकाते ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। जिला कलक्टर ने नगर परिषद के आयुक्त को शास्त्री नगर एवं गांधी नगर मंे बारिश के पानी की समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर नकाते ने कृषि उपज मंडी परिसर का अवलोकन कर सचिव झब्बरसिंह को दोनांे प्रवेश द्वार स्थल पर सड़क की मरम्मत करवाकर रास्ता सही करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कृषि उपज मंडी मंे बारिश के पानी के निस्तारण के लिए समुचित डेªनेज सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। उन्हांेने निर्माणाधीन जीरा मंडी के कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ दुकानांे की प्रस्तावित नीलामी प्रक्रिया की समीक्षा की। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कोल्ड स्टोरेज एवं किसान कलेवा केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाआंे मंे सुधार करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कृषि एवं सब्जी मंडी के मध्य दीवार का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने सब्जी मंडी के व्यापारियांे से पोलीथिन का उपयोग नहीं करवाने के बारे मंे समझाइश की। साथ ही समस्त विभागीय अधिकारियांे को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।









कंटल का पार मंे जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल 14 जुलाई को

                बाड़मेर, 12 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शुक्रवार को कंटल का पार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कंटल का पार एवं बबुगुलेरिया कलस्टर के लिए कंटल का पार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसयें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 13 जुलाई को

                बाड़मेर, 12 जुलाई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए गुरूवार 13 जुलाई को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन होगा।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य आमजन की परिवेदनाएं लेने के साथ विभागीय अधिकारियांे से वस्तुस्थिति एवं राहत पहुंचाने की दिशा मंे की जाने वाली कार्रवाई के बारे मंे टिप्पणी ली जाएगी। इसके उपरांत जिला कलक्टर व्यक्तिशः प्रत्येक व्यक्ति की परिवेदना सुनेंगे। अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई के उपरांत जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी अटल सेवा केन्द्र में आयोजित होगी।

शिव में पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे के लिए समस्या समाधान शिविर 13 जुलाई को

                बाड़मेर, 12 जुलाई। पूर्व सैनिकांे एवं उनके आश्रितांे के लिए पंचायत समिति शिव मंे 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे की पेंशन संबंधित समस्या, पूर्व सैनिकांे के बच्चांे का भाग-दो आदेश, केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी नये आदेशांे की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रिलेश प्रमाण पत्र, पीपीओ मंे पत्नी का नामांकन, केन्द्र एवं राज्य सरकार से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि की जानकारी देने के साथ पूर्व सैनिकांे एवं विधवाआंे के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। उन्हांेने पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे को सेना की डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक पास बुक के साथ शिविर मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए है। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने चाडार मदरूप में लगाई रात्रि चौपाल

सहायक अभियन्ता का केम्प चाडार मदरूप किया जाकर विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के निर्देश
                बाड़मेर, 12 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने मंगलवार को रामसर तहसील के चाडार मदरूप ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न जन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
                चाडार मदरूप ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान चाडार मदरूप एवं आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति से संबंधित लोगों ने समस्याएं रखी। लोगों ने क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति, बिना मीटर रीडिंग के विद्युत बिल एवं लगातार विद्युत फॉल्ट इत्यादि की समस्याएं रखी। जिस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता को सहायक अभियन्ता का केम्प चाडार मदरूप किया जाकर विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।
                उन्होने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को चाडार मदरूप, रामदेव नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्या के निराकरण हेतु चाडार में दो कंुए गहरे कराने, रामदेव नगर में एक नया कुआ खुदवाने तथा प्रहलाद की ढाणी, पाबूदानसिंह की ढाणी एवं स्वामीजी की ढाणी में हैण्डपम्प लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने चाडार में खराब आर.ओ. प्लान्ट की अविलम्ब मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को चाडार वांकलसर से उमाणियों का तला, चाडार मदरूप से सालारिया, चाडार मदरूप से शेरे का तला और रामदेव नगर से पाबूदानसिंह की ढाणी में क्षतिग्रस्त सडकों की शीध्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होने चाडार मदरूप ग्राम पंचायत क्षेत्र में भूराणी मेघवालों की ढाणी व उमाणियों का तला प्राथमिक विद्यालयों में अविलम्ब शिक्षक लगाने के निर्देश दिए।

                रात्रि चौपाल के दोरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होेने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने तथा प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण करवाकर परिवार के सभी सदस्यों द्वारा शौचालय का इस्तेमाल करने को कहा।

मंगलवार, 11 जुलाई 2017

सहकारी संस्थाआंे मंे चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित

अब नए नियमांे से हांेगे सहकारी सोसायटियांे के चुनाव
                बाड़मेर, 11 जुलाई। सहकारी समितियों के चुनाव में अब पांचवी कक्षा की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो पाएंगे। इसके लिए सोमवार 10 जुलाई को राजस्थान सहकारी सोसायटी नियम, 2003 में आवश्यक संशोधन किया गया है। अब संचालक मण्डल के सदस्यों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य होगी, ताकि सहकारिता क्षेत्र में शिक्षा का लाभ मिल सके तथा उनका प्रबंधन दक्ष हाथों में सौंपा जा सके।
                नए नियमांे के मुताबिक प्राथमिक डेयरी सोसायटियों, बुनकर सोसायटियों तथा महिलाओं की सोसायटियों के संचालक मण्डल में सदस्य चुने जाने के लिए पांचवी कक्षा पास होने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है। जबकि प्राथमिक कृषि साख सोसायटियों, फार्मिंग सोसायटियों, कंज्यूमर सोसायटियों, गृह निर्माण सहकारी सोसायटियों, अरबन बैंक,प्राथमिक भूमि विकास बैंक, क्रेडिट सोसायटियों, सैलेरी अर्नर्स सोसायटियों, सहकारी यूनियन या सभी केन्द्रीय या अपेक्स कोऑपरेटिव सोसायटियों के लिए आठवी कक्षा पास होने की योग्यता निर्धारित की है। नए नियमों में विशिष्ट वर्गों की सोसायटियों का निर्वाचन राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के स्तर से करवाने का प्रावधान किया गया है। इसमें सभी अपेक्स सहकारी संस्थाओं, सभी केन्द्रीय संस्थाओं, प्राथमिक कृषि साख सोसायटियों, फार्मर सर्विस सोसायटियों, प्राथमिक भूमि विकास बैंकों, अरबन कोऑपरेटिव बैंकों, कन्ज्यूमर कोऑपरेटिव सोसायटियों, डेयरी समितियों, बुनकर समितियों, गृह निर्माण सहकारी समितियों, क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटियों, ऐसी सभी सोसायटियां जिनमें पांच लाख रुपए या इससे अधिक की हिस्सा राशि है तथा वे समितियां जिनके संबंध में समय-समय पर राज्य सरकार आवश्यक समझे को सम्मिलित किया गया है। शेष सोसायटियां अपने स्तर से संस्था की साधारण सभा में संचालक मण्डल का निर्वाचन करवा सकेंगी। सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने बताया कि सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए उनके संचालक मण्डल के निर्वाचन के लिए शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान नियमों में किया गया है। सोसायटियों में राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण तथा संस्था के स्वयं के स्तर से करवाए जाने वाले निर्वाचन के लिए प्रक्रिया को भी नियमों में निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से सहकारी समितियों में पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन संभव हो सकेगा।

औद्योगिक घराने करेंगे सीएसआर के तहत शिक्षा में योगदान

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे करेंगी 5 अगस्त को ज्ञान संकल्प पोर्टल को लॉंच
                बाड़मेर, 11 जुलाई। राजकीय विद्यालयों को वित्तीय सम्बल प्रदान करने तथा आधारभूत संरचना के सृद्ढ़ीकरण के लिए दानदाता अब शिक्षा विभाग की ओर से विकसित किए जाने वाले ज्ञान संकल्प पोर्टल एवं मुख्यमंत्री विद्या दान कोष के जरिए अपना सहयोग कर सकेंगे। यह पोर्टल फंडिंग गेप को कम करने में मददगार साबित होगा।

                शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि शिक्षा विभाग ज्ञान संकल्प पोर्टल तथा मुख्यमंत्री विद्या दान कोष बना रहा है। इस पोर्टल का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे 5 अगस्त को फेस्टिवल ऑफ एज्युकेशन में करेंगी। इस पोर्टल एवं कोष का मुख्य उद्देश्य राजकीय विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुसार सीएसआर, भामाशाहों, संस्थाओं एवं क्राउड फंडिंग के माध्यम से आवश्यक धनराशि का संग्रहण एवं प्रबंधन करना एवं विद्यालयों के विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए दानदाताओ का सहयोग प्राप्त करना हैं। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भामाशाह और औद्योगिक घराने कॉर्पोरेट सोशियल रेस्पोंसेबिलिटी के तहत जुड़कर सीधे राजस्थान सरकार को शिक्षा में किए जा रहे नवाचारों एवं आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने में अपना सहयोग दे सकते है। इस पोर्टल के माध्यम में भामाशाह एवं औद्योगिक घराने प्रदेश के विद्यालयों को सहयोग देने के उद्देश्य से गोद ले सकते हैं। दानदाता अथवा सीएसआर कम्पनी परियोजना गतिविधि के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के माध्यम से परियोजना क्रियान्वित कर सकती हैं। दानदाताओं की ओर से दिए जाने वाले योगदान का उपयोग राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा राज्य सरकार की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुसार विद्यालयों के विकास के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री विद्या दान कोष में दी गयी योगदान राशि को आयकर अधिनियम की धारा 80जी के अन्तर्गत आयकर छूट प्रदान करने तथा विदेशी स्त्रोतों से योगदान प्राप्त करने के लिए फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगूलेशन एक्ट के तहत पंजीकरण की आवश्यक कार्यवाही भी राज्य सरकार करेगी।

गडरारोड में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 19 को

                बाडमेर, 11 जुलाई। औद्योगिक विकास एवं उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग, राज. वित निगम, बैंकर्स एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से पंचायत समिति गडरारोड में 19 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं भामाशाह रोजगार सृजन योजना के आवेदन पत्रों की जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा आवेदन पत्र एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014 की ऑन लाईन जानकारी कराई जाएगी। इसके अलावा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं कीे जानकारी भी दी जाएगी।

कुंपलिया मंे वन महोत्सव के तहत लगाए 500 पौधे

                बाड़मेर, 11 जुलाई। गिड़ा पंचायत समिति की कुंपलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर केयर्न इंडिया एवं आरडीओ के सहयोग से वन महोत्सव के तहत 500 पौधे लगाए गए।

                इस अवसर पर सरपंच नगराज गोदारा ने कहा कि ग्रामीण अपने घर मंे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उन्हांेने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानांे पर पौधारोपण किया जाएगा। गोदारा ने कहा कि लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुख का आधार बनेगे। इस दौरान केयर्न इंडिया के डा. यू.बी.द्विवेदी ने कहा कि पेड़ पौधे धरती का श्रृंगार है। बदलते पर्यावरण के परिपेक्ष्य मंे वृक्ष आवश्यक है। उन्हांेने कहा कि जहां पेड़ अधिक होते है वहां पर वर्षा भी अधिक होती है, इसलिए मारवाड़ की सूखी धरती पर भी पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है। इस अवसर पर केयर्न इंडिया के कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन सलाहकार भानु प्रताप सिंह, भुवनेश पाठक, आरडीओ मैनेजर राजेश गुप्ता ,जोगाराम सारण  ब्लॉक कोर्डिनेटर, धीराराम,वगताराम सिहाग,कॉपरेटिव व्यवस्थापक डूंगर बाना सुरताराम, उतमाराम मंगलाराम झुरिया समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान जल स्त्रोत का निरीक्षण भी किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा

                बाड़मेर, 11 जुलाई। जिला मुख्यालय पर स्वतन्त्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारण के साथ संबंधित अधिकारियांे को उत्तरदायित्व सौंपे गए।
                इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास एवं पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ठ एवं स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाए। उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्वतन्त्रता दिवस का मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम में प्रातः 9.बजे आयोजित होगा। सरकारी कार्यालयांे एवं विद्यालयांे मंे प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाना है। उन्हांेने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्य स्थानों, चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाए।
                उन्हांेने बताया कि आदर्श स्टेडियम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षरण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात् महामहिम राज्यपाल के जनता के नाम जारी सन्देश का पठन किया जाएगा। व्यायाम एवं सामुहिक गान के पश्चात् बैण्ड वादन, पिरामिड प्रदर्शन तथा स्कूली छात्राओं की ओर से सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी कडी में विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 
                अतिरिक्त जिला कलेक्टर विश्नोई नेे संबंधित अधिकारियों को स्वतन्त्रता दिवस समारोह के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने शहीदों के परिजनों, स्वतन्त्रता सैनानियों को व्यक्तिगत आमंत्रित करने के साथ सैन्य अधिकारियों को भी आमन्त्रण पत्र भिजवाने को कहा। उन्होने कार्यक्रम स्थल आदर्श स्टेडियम में माकूल कानून व्यवस्था के निर्देश दिए तथा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बिजली,यातायात एवं बैठक व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। साथ ही समारोह स्थल पर माईक व्यवस्था को भी दूरस्त रखने के निर्देश दिए। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो तथा इसकी आवाज सम्पूर्ण समारोह स्थल तक पहंुच सके। उन्होंने राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को सामूहिक नृत्य में भाग लेने वाली छात्राओं तथा विभिन्न कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

                अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समारोह स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं यथा मैदान को समतल बना कर सफाई करने, झांडियों आदि को कटवाने, मंच का निरीक्षण करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्थल राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय स्टेशन रोड़ के मंच को दूरस्त करने, भगवान महावीर टाऊन हॉल की साफ सफाई, लाईटिंग, माईक आदि व्यवस्थाओं को परखने को कहा। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, उप महानिरीक्षक स्टाम्प जीतेन्द्रसिंह नरूका, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवान, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमाडेंट राकेश कुमार, तहसीलदार गोपालसिंह मीणा, डा.बंशीधर तातेड़, मुकेश पचौरी सहित सेना, बीएसएफ, होमगार्ड, एनसीसी के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...