राज्य सरकार की चतुर्थ वर्षगांठ
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022
निबंध, वाद विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
सुधारात्मक उपायों के द्वारा लाये सड़क दुर्घटनाओं में कमी - बन्धु
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
सोमवार, 19 दिसंबर 2022
जिला सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार 20 दिसम्बर को
बाड़मेर, 19 दिसम्बर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 20 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में में आयोजित की जाएगी।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शर्मा 20 को बाडमेर आएगे
बाडमेर, 19 दिसम्बर। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान 20 दिसम्बर को बाडमेर आएगें।
विद्यालयों में निबन्ध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
राज्य सरकार की चतुर्थ वर्षगांठ
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022
जिला परिषद की विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 16 को
बाड़मेर, 15 दिसम्बर। जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित होगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अपूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना आवास प्लस, महात्मा गांधी नरेगा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चौदहवे वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, नवसृजित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नवाचार निधि योजना, संबल ग्राम विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतांे के संबंध मंे समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ समीक्षा बैठक मंे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
-0-
आवासों की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें: विश्नोई
लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश
बाड़मेर, 15 दिसम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत आवासों की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक ग्रामीण इलाकों का निरंतर भ्रमण करें तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे आवासों की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। इस दौरान लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने के साथ कार्य में रुचि नहीं दिखाने वाले लाभार्थियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करवाने की कार्रवाई भी प्राथमिकता से की जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार आवास निर्माण को लेकर बेहद गंभीर है इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत वार आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अन्य विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बिश्नोई ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा तक आवास निर्माण कार्य को पूरा करवाएं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का भी अपेक्षित सहयोग लिया जाए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया। समीक्षा बैठक के दौरान जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता भैराराम बिश्नोई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-
विद्युत शिविरों में 80 लाख रूपए की राशि हुई जमा
उपभोक्ताओं को घर के नजदीक क्षेत्र में मिल रही है बिल जमा करने एवं संशोधन की सुविधा
अब विद्युत उपभोक्ता को ई-मेल पर भी मिल सकेगा विद्युत बिल
बाड़मेर, 15 दिसम्बर। विद्युत बिल भरने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों का उपभोक्ताओं के साथ डिस्कॉम को भी लाभ मिल रहा हैं, उपभोक्ताओं को घर के नजदीक बिल सुधार, बिल जमा करने की सुविधा मिल रही हैं वहीं राजस्व वसूली में मदद मिल रही हैं।
जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि दिसम्बर माह में 5 से 14 दिसम्बर तक आयोजित हुए विद्युत शिविरों में 1444 उपभोक्ताओं ने 80.23 लाख रूपए की राशि जमा कराई। इस दौरान 182 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन की 111.53 लाख रूपए बकाया होने पर विद्युत संबंध विच्छेद किए गए। साथ ही शिविरों में कटे हुए विद्युत कनेक्शन वाले 26 उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा कर पुनः कनेक्शन जुड़वाए गए।
आज से यहां आयोजित होंगे शिविर
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विद्युत शिविरों में 16 दिसम्बर को बायतु, जैसिंधर, भियाड़, धुड़ावा, एलआईसी ऑफिस बालोतरा स्थित जीएसएस, कल्याणपुर व परेउ, 19 दिसम्बर को पुराना पॉवर हाउस बाड़मेर, मारूड़ी, मुंगेरिया, भूणिया, नोखड़ा, थुम्बली, खोखसर, खरंटिया, 20 दिसम्बर को खारा, भंवार, कांखी, 22 दिसम्बर को दुदाबेरी, आकली, बामरला, कल्याणपुर, 23 दिसम्बर को होडू एवं 24 दिसंबर को पुराना पॉवर हाउस बाड़मेर व मारूड़ी में शिविर होगा।
ई-मेल पर भी मिलेगी बिल की सुविधा
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पूर्व में मोबाईल नंबर पर विद्युत बिल की राशि व जमा करने की अंतिम तिथि संबंधी सूचना उपभोक्ताओ को भेजी जाती थी। उपभोक्ताओं को उनके बिल की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ई-मेल की सूचना उनके विद्युत खाते से जोड़ी जा रही हैं जिससे उपभोक्ता के ई-मेल पर उसके विद्युत बिल की पूर्ण सूचना मिल सके। उपभोक्ता इन विद्युत शिविरों में या सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर अपने ई-मेल एड्रेस नोट कराने पर उन्हे ई-मेल पर विद्युत बिल भेजा जाएगा। जिससे वह अपने बिल की पूर्ण जानकारी देख सकेगा। इस संबंध में सभी सहायक अभियंताओं को भी इस योजना का प्रचार कर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के ई-मेल एड्रेस को उनके विद्युत खाते में एड करने के निर्देश दिए हैं।
-0-
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक हेतु आवेदन आंमत्रित
बाड़मेर, 15 दिसम्बर। निदेशालय नागरिक सुरक्षा, राजस्थान जयपुर के द्वारा वित्तीय 2022-23 हेतु आवंटित लक्ष्य के विरूद्ध उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर एवं बालोतरा से 50-50 एवं जिले के शेष 10 उपखण्ड क्षेत्रो से 10-10 अभ्यर्थियों का ‘‘नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक‘‘ के रूप नामांकन किया जाएगा।
गौरव सैनानियों के लिए गागरिया में स्वास्थ्य जॉच शिविर रविवार को
बाड़मेर, 15 दिसम्बर। जिले की रामसर व गडरा तहसील क्षेत्र के गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं के लिए मेडिकल केम्प का आयोजन रविवार 18 दिसम्बर को प्रातः 09ः30 से सायं 5.30 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गागरिया में आयोजित किया जाएगा।
गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
चिकित्सा सुविधाओ के विस्तार को कृत संकल्प - जैन
गोसेवा आयोग अध्यक्ष जैन और जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई
जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित
बुधवार, 14 दिसंबर 2022
अंतरा में 33 केवी नए सब स्टेशन विद्युत आपूर्ति शुरू
जीएसएस से आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग जुड़ेगे, मिलेगी वोल्टेज की समस्या से निजात
बाड़मेर, 14 दिसम्बर। शिव विधानसभा के अंतरा गांव में 33/11 केवी सब स्टेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। इससे करीब आधा दर्जन गांवों के सैकड़ो कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली एवं वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि शिव उपखण्ड के अन्तर्गत अंतरा गांव में 33/11 केवी सब स्टेशन स्वीकृत हुआ था, जिसका कार्यादेश जारी होने के बाद फर्म को कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। उचित मॉनिटरिंग कर अल्प समय में यह कार्य पूर्ण कराया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद मंगलवार को सहायक अभियंता गेमराराम गर्ग एवं कनिष्ठ अभियंता केशाराम चौधरी की उपस्थित में 3.15 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। इस सब स्टेशन के निर्माण से अंतरा, बरसिंगा, कानोता, नगनासर सहित कई गांव-ढ़ाणियों के 120 कृषि एवं 150 घरेलू उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति को जोड़ने का कार्य प्रगति पर हैं। पूर्व में उपभोक्ता जिस सब स्टेशन से जुड़े हुए थे उस पर विद्युत भार अधिक होने के कारण किसानों को रबी की सीजन में वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। परन्तु अब सब स्टेशन का निर्माण होने से किसानों की वोल्टेज की समस्या समाप्त होगी एवं उन्हे गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी।
-0-
विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
बाड़मेर, 14 दिसम्बर। गुरूवार 15 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस, रा.रा.वि. प्रसारण निगम, बाड़मेर में रूटीन रख रखाव हेतु सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक शटडाउन रहेगा।
आदर्श स्टेडियम में दो दिन आमजन का प्रवेश निषेध
बाड़मेर, 14 दिसंबर। आगामी दो दिन 15 एवं 16 दिसंबर को आदर्श स्टेडियम में आमजन के प्रवेश पर रोक रहेगी।
जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक 15 दिसम्बर को
बाड़मेर, 14 दिसम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरुवार, 15 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे क्लेक्ट्रेट सभागार में रखी गई हैं।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की 20 दिसंबर को
बाड़मेर, 14 दिसम्बर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 20 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में में आयोजित की जाएगी।
सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा
पंचायत स्तर पर आयोजित होगें विशेष शिविर
जिला स्तरीय जनसुनवाई 15 दिसम्बर को
आमजन की परिवेदनाओ का होगा मौके पर निस्तारण
लम्बे समय से बकाया वादों को शीघ्र निपटाए - लोक बन्धु
राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022
विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
बाड़मेर, 13 दिसम्बर। बुधवार 14 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस, रा.रा.वि. प्रसारण निगम, बाड़मेर में रूटीन रख रखाव हेतु सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा।
जिला परिषद की विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक शुक्रवार को
बाड़मेर, 13 दिसम्बर। जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित होगी।
समावेशी विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी - डॉ. चंद्रभान
बीस सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा
सोमवार, 12 दिसंबर 2022
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक
बाड़मेर, 12 दिसम्बर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में नामाकन सुधारने व नवाचार पर विचार किया गया। जिला कलेक्टर ने जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर समस्त बच्चों के ठहराव एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने को कहा तथा साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग द्वारा ड्राप आउट को कम करने एवं बालिका शिक्षा को बढावा देने पर चर्चा की। विद्यालय स्तर पर आयोजित नो-बेग डे के तहत कौशल विकास हेतु व्यवसायिक शिक्षा देने की बात कही गई।
राजस्व अधिकारियों की वीसी 14 को
बाड़मेर, 12 दिसम्बर। राजस्व संबंधी कार्यो एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के लिए राजस्व अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से बैठक 14 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
बीसूका प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान मंगलवार को बाड़मेर आएंगे
फ्लैगशिप योजनाओं और बीस सूत्री कार्यक्रम की करेंगे विस्तृत समीक्षा
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की जिला निष्पादन समिति कीे समीक्षा
जनआधार प्रमाणीकरण पर दिया जोर
जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
राज्य सरकार के चार वर्ष
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत शनिवार को बाड़मेर दौरे पर
बाड़मेर, 09 दिसम्बर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत शनिवार 10 दिसम्बर को बाड़मेर आएंगे।
आधार संग्रहण के लिए विशेष शिविर रविवार को
बाड़मेर, 09 दिसम्बर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विवरण को जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार डाटा संग्रहण का कार्य मुख्य रूप से संपादित किया जा रहा है। इसको लेकर 11 दिसम्बर को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष जसोल रविवार को बाड़मेर आएंगे
उण्डू में करेगें कृषिनोवा केन्द्र का उद्घाटन
कुशल वाटिका के सामने दुर्घटनाओं की रोकथाम पर सार्थक चर्चा
बाड़मेर, 09 दिसम्बर। एन.एच. 68 पर कुशल वाटिका के सामने दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु निवारण उपायो के संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित की अध्यक्षता में शुक्रवार सांय कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कुशल वाटिका के सामने होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के सुरक्षा उपायों पर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार के साथ समीक्षा की गई।
समेकित विकास को बैंकर्स सकारात्मक रहे - लोक बन्धु
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
गुरुवार, 8 दिसंबर 2022
पॉलीटेक्निक कॉलेज में योग शिविर का समापन
इंटीग्रेटेड योगा थेरेपी से उत्कृष्ट परिणाम संभव
जिला कलक्टर लोक बंधु ने किया बाड़मेर ब्लॉक का निरीक्षण
उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)