सोमवार, 11 जुलाई 2022

अवैध बजरी खनन पर कड़ी कार्यवाही होगी

बाड़मेर, 11 जुलाई। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए खान विभाग के साथ साथ पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त जॉच अभियान चलाया जाएगा।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर इसकी धडपकड की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन के संभावित स्थलों पर विशेष फोकस रखा जाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन में लगे डम्पर, जेसीबी, बड़े वाहनों के मालिकों की पहचान कर कार्यवाही करने के साथ ही मौके पर ही खनन उपकरण जब्त कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने अभियान के दौरान बजरी के अलावा अन्य खनिजों की भी धरपकड़ करने को कहा। उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि जिले में खनिज बजरी के संभावित अवैध खनन स्थलों यथा पचपदरा तहसील क्षेत्र में कनाना, किटनोद, बिठुजा, तिलवाड़ा, गोला सोढा एवं बागुण्डी का लुनी नदी क्षेत्र, सिणधरी में पायला कला, सडा, भटाला, दरगुडा व सिणधरी चोसिरा लुनी नदी क्षेत्र, गुडामालानी में खुडाला,े जालीखेडा, नई उन्दरी व आमलियाली लुनी नदी क्षेत्र तथा सिवाना में जेठंतरी, सिलोर, अजीत व समदडी लुनी नदी क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी ने अवैध खनन स्थलों की आकस्मिक चैकिंग करने तथा अवैध खनन पाये जाने पर खनन माफियाओं की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्माना लगाया जाता है तथा समय समय पर आकस्मिक चौकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

बैठक में एसीएफ दीपक कुमार चौधरी मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा, उप पुलिस अधीक्षक गुडामालानी एवं संबंधित अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहें।

-0-

कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार

जिला कलेक्टर ने की लक्ष्यों व उपलब्धियो की विस्तृत समीक्षा

बाड़मेर, 11 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने सोमवार को कृषि विभाग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं आत्मा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

   इस मौके पर जिला कलेक्टर ने बताया की जिले में मानसून की बुवाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में कृषि विभाग सतर्कता से काम करे। उन्होंने कहा कि समूचे जिले में किसानों को मांग के अनुसार उन्नत बीज तथा उर्वरक की उपबल्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को मिनीकिट का भी वितरण किया जाए। साथ ही विभाग के कार्मिक क्षेत्र में सजगता से काम करे एवं कंट्रोल रूम भी चालू रहे। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 15 लाख के विरुद्ध 8.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ़ की बुवाई हो चुकी हैं।

   इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय अधिकारियों से लक्ष्यों के विरूद्ध अब तक अर्जित प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि लक्ष्यों को पूर्ण करने के साथ-साथ विशेष प्रयास कर फसलोत्तर प्रबंधन को बढावा देते हुए जिले में उत्पादित जिन्सों/फलों के विपणन एवं प्रसंस्करण हेतु कृषकों को प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक किया जाए। कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना में लगने वाले फसल प्रदर्शनों को निकटवर्ती कृषकों को दिखाया जाये ताकि उसकेे परिणाम के आधार पर जिलें के अन्य कृषक उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर उत्पादन बढा सकेे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत बडी संख्या में कृषक फसल मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत करते हैं जिस पर बैठक में उपस्थित बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि को फसल में नुकसान होने की स्थिति में कृषकों को उचित मुआवजा दिलानें के निर्देश दियें।

उन्होने उद्यान विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत मिनि स्प्रींकलर एवं बगीचों में लगने वाली बूंद-बूंद सिंचाई योजना का प्रचार-प्रसार कर लक्ष्यों की प्राप्ति के पूर्ण प्रयास किये जायें। साथ ही उन्होने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत बनने वाले पैक-हाउस, पोस्ट हार्वेस्ट मेनेजमेंट एवं जैविक खेती तथा सामुदायिक जल संग्रहण ढांचे के विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दियें।

जिला कलक्टर ने आत्मा योजनान्तर्गत जिलें के कृषकों को कृषि में वैज्ञानिक दक्षता हेतु आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों का समयबद्ध आयोजन करवाये जाने के साथ जिले के बाहर होने वालें भ्रमण में अधिक से अधिक प्रगतिशील कृषकों का चयन कर राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के माध्यम से तकनिकी रूप से दक्ष किया जाए तथा अग्रिम पंक्ति के फसल अंजीर बगीचा की जिलें में आवश्यकता को देखते हुये अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं कृषकों के मध्य अंजीर बगीचा स्थापना का प्रशिक्षण आयोजित किया जायें।

बैठक में कृषि विस्तार उप निदेशक वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी कराई। वहीं उपनिदेशक एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा किशोरीलाल वर्मा ने आत्मा योजना तथा सहायक निदेशक उद्यान सुरेन्द्र सिंह मनोहर द्वारा उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में कृषि से संबंद्ध जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

-0-







शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा रविवार को बालोतरा आएगे

बालोतरा में विशेष योग्यजनों की करेंगे जनसुनवाई

बाड़मेर, 08 जुलाई। राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन राज्य मंत्री उमा शंकर शर्मा (अधिवक्ता)  रविवार से जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करेंगे तथा विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन राज्य मंत्री उमा शंकर शर्मा रविवार 10 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान कर डोली, अरबा, कल्याणपुर, सरवड़ी पुरोहितान, समदड़ी, सिवाना, बालोतरा, ब्रह्नाधाम तीर्थ, आसोतरा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रात्रि 9 बजे बालोतरा में टाउनहॉल में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम शामिल होगे तथा रात्रि विश्राम डाक बंगला, बालोतरा में करेंगे। वे 11 जुलाई को प्रातः 9 बजे डाक बंगला, बालोतरा में विशेष योग्यजनों की जनसुनवाई करेंगे। इसके प्रश्चात वे 12 बजे टाउनहॉल बालोतरा में आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल होगें। वे सांय 3 बजे बालोतरा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

त्यौहारों पर सदभाव एवं सौहार्द्व की परंपरा कायम रखें

जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 08 जुलाई। बाड़मेर जिले में त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्वपूर्ण वातावरण मनाने की परंपरा रही है। इसको कायम रखते आगामी धार्मिक त्यौहारों एवं उत्सवों के दौरान सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि आने वाले समय मे ईदुलजुहा समेत कई उत्सव आने वाले हैं एवं बाड़मेर का इतिहास है कि सभी वर्गों के लोग त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाते आए है। जो अपने आप में गौरवपूर्ण परंपरा है। आगामी दिनो में आने वाले त्यौहारो के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध में तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।
  पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने विभिन्न समुदायो से आपसी समन्वय एवं सौहार्द्व बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहार्द्वपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने अफवाहों एवं सुनी-सुनाई बातो पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगो से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक भार्गव ने कहा कि विशेषकर युवा वर्ग को सोशल मीडिया पर विशेष टिप्पणी अथवा भड़काउ पोस्ट नहीं करने की समझाइश की जाए।
बैठक में ईदुलजुहा एवं आगामी श्रावण मास में आने वाले विभिन्न पर्वो पर पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, कौमी एकता के अध्यक्ष एडवोकेट धनराज जोशी, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, ओमप्रकाश गर्ग, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद मंजूर कुरेशी, अबरार मोहम्मद, किशोर भार्गव समेत शांति समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-0-

जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

मानसून के मद्देनजर सक्रिय रहे कंट्रोल रूम

बाड़मेर, 08 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक लेकर जिले में दक्षिण पच्छिम मानसून की सक्रियता के मद्देनजर सम्बंधित विभागों को सजगता एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इस दौरान विधुत तंत्र को भी चुस्त दुरुस्त रखने को कहा।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मानसून के दौरान कई बार आकाशीय बिजली गिरने एवं इससे क्षति के प्रकरण भी आते रहते हैं। इसमें कतई देरी नही कर तुरंत प्रकरण प्रेषित करें। जिला कलेक्टर ने कहा की कई बार तात्कालिक सहायता के प्रकरणों में भी अनावश्यक देरी की जाती हैं जबकि इन प्रकरणों में पीड़ित को तुरंत राहत पहुंचाने की जरूरत होती हैं। उन्होंने विशेष कर आगजनी, आकाशीय बिजली एवं सड़क दुर्घटना सहायता के मामलो में लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए दो एवं तीन साल पुराने प्रकरणों में सम्बंधित व्यक्ति की जिम्मेदारी तय कर भेजने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रवेश के साथ ही बुवाई की सीजन शुरू हो गई है। ऐसे में सभी राजस्व अधिकारी सतर्क रहें। साथ ही मानसून के दौरान सम्बंधित विभाग अपनी तैयारी रखें। बाढ़ बचाव के आवश्यक बन्दोबस्त समेत कंट्रोल रूम चालू रहे है। साथ ही बारिश के दौरान एवं बाद में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
इस दौरान कलेक्टर बंधु ने कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने को राजस्व प्रशासन चुस्त दुरुस्त रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवो के संग अभियान की समाप्ति के बाद 30 जून से पहले के कोई भी नामांतरण, सीमा ज्ञान एवं नेखम बन्दी के प्रकरण बकाया नही रहने चाहिए।
  जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियो को नियमित रूप से अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए एवं कानून व्यवस्था पर सजग एवं सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी ईद के पर्व के मद्देनजर पुख्ता कानून व्यवस्था रहे एवं उपखंड मजिस्ट्रेट शांति समितियों की बैठक करें एवं अपने सूचना तंत्र को भी सक्रिय रखें।
उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के काम को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होंने कुपोषण एवं एनीमिया के साथ साथ सम्बंधित परिवार को सामाजिक सुरक्षा के दायरे को भी जांचने को कहा। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की।
    इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने मतदान केन्द्रों के सुविधाओं के सुदृढ़करण, निर्माण श्रमिकों के आवेदकों के भौतिक सत्यापन की प्रगति, अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। वही मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बकाया विकास कार्यो की मॉनिटरिंग की जानकारी दी।
  बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-






जिला कलक्टर ने किया विकास कार्यो र्का औचक निरीक्षण

नरेगा के कामों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान

बाड़मेर, 08 जुलाई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो में गुणवत्ता एवं समयबद्धता परखने को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बायतु पंचायत समिति में मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
    जिला कलक्टर लोक बंधु ने बायतु पंचायत समिति की निम्बानियो की ढाणी ग्राम पंचायत में मनरेगा में ग्रेवल सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं टांका निर्माण कार्य समेत विभिन्न विकास कार्यो का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
    जिला कलक्टर लोक बंधु ने निम्बानियो की ढाणी ग्राम पंचायत में सबसे पहले टांका निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य की गुणवता को परखा। इसके पश्चात् प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्रीमती टीपू देवी के निर्माणाधीन आवास का अवलोकन किया तथा इसे समय पर पूर्ण कराने को कहा।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन ग्रेवल सड़कों का भी मौके पर निरीक्षण किया तथा सड़कों की चौड़ाई, ऊंचाई तथा निर्माण सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 112 से कड़वासरो की ढाणी, भादूओ की ढाणी से ब्राह्मणों की ढाणी एवं भादूओ की ढाणी से पूनमाराम मूढ़ की ढाणी तक ग्रेवल सड़क पर वाहन चलाकर उसकी गुणवत्ता का को परखा।
  इस दौरान उन्होने लाभार्थियों से रूबरू होकर निर्माण सामग्री की उपलब्धता तथा भुगतान की स्थिति आदि की जानकारी ली तथा अधिकारियों से मौके पर श्रमिकों के लिए पर्याप्त छाया पानी के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी अमित चौधरी एवं कनिष्ठ अभियन्ता वकील खान समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-








अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई

बाड़मेर, 08 जुलाई। जिला में संचालित चार राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि निदेशालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर के निर्देशो के तहत जिलें में संचालित चार राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। जिनमें जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक व बालिका छात्रावास में 50-50 सींटे है तथा ग्राम कोनरा व गडरारोड़ में स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में 50-50 सींटे है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि से पहले निम्न छात्रावासों या अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग बाड़मेर में अपना प्रवेश का फॉर्म जमा करावा सकते है।
-0-

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 08 जुलाई। शनिवार 9 जुलाई को 400 केवी जीएसएस बाड़मेर में 33 केवी मैन बस का रख रखाव हेतु सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा।

अधिशाषी अभियंता (400 केवी जीएसएस) बाड़मेर ने बताया कि उक्त रख रखाव कार्य के दौरान शनिवार 9 जुलाई सुबह 8 बजे से 11 बजे तक 400 केवी जीएसएस बाड़मेर से निकलने वाली 33 केवी जालिपा, एनपीएच, जोगासर कुआ लाईनों की सप्लाई बंद रहेगी।
-0-

गुरुवार, 7 जुलाई 2022

पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्याें की क्रियान्विति सुनिश्चित करें : मीणा

जलग्रहण कार्याें का भौतिक सत्यापन करने के उपरांत भुगतान करने के निर्देश

बाड़मेर,07 जुलाई। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप धरातल पर पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्याें की क्रियान्विति सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहित के विकास कार्याें को प्राथमिकता दी जाएं। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेशचंद मीणा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओ की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

 ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चन्द मीणा ने कहा कि बजट घोषणा एवं विकास योजनाआंे के कार्याें को बेहतरीन एवं जनपयोगी बनाने का प्रयास किया जाए। विकास कार्याें को निर्धारित समयावधि मंे पूर्ण करवाएं। ताकि आमजन को वास्तविक रूप से उसका फायदा मिल सके। उन्हांेने विकास कार्याें की क्रियान्विति मंे जन प्रतिनिधियांे की सक्रिय भागीदारी की बात कही। इस दौरान मीणा ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाआंे की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना मंे व्यक्तिगत टांका निर्माण के तहत श्रम मद मंे ऐसे कार्याे को शामिल किया जाए, जिससे लाभार्थी परिवार को स्थाई रूप से फायदा मिल सके। उन्हांेने इसके लिए बागवानी, चारागाह विकास सरीखे कार्याें को जोड़ने की जरूरत जताई। उन्हांेने सभी ग्राम पंचायतांे मंे प्राथमिकता से विकास कार्याें की स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए। पंचायतीराज मंत्री मीणा ने बाड़मेर जिले मंे जलग्रहण कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी लेते हुए इसकी प्रभावी मोनेटरिंग करने की जरूरत जताई। उन्हांेने जिला कलक्टर को एक कमेटी बनाकर कार्याें की जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि भौतिक सत्यापन करवाने के बाद संतुष्ट होने पर संबंधित कार्याें का भुगतान किया जाए। मीणा ने कहा कि आगामी समय मंे ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद की बैठक मंे कार्य योजना पर विचार-विमर्श एवं अनुमोदन के उपरांत भी जलग्रहण के कार्याें को स्वीकृति मिल सकेगी। उन्हांेने कहा कि बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिकांे को प्रोत्साहित किया जाएगा। लेकिन लापरवाही बरतने वाले कार्मिकांे को नहीं बख्शा जाएगा। उन्हांेने ग्राम पंचायत स्तर पर पटटा बही संधारित करने तथा जिला परिषद एवं पंचायत समिति की बैठकांे मंे विभागीय अधिकारियांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 इस दौरान राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, विधायक पदमाराम मेघवाल, हमीर सिंह भायल, जिला प्रमुख महेन्द्र चैधरी समेत अन्य जन प्रतिनिधियांे ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति के संबंध मंे सुझाव दिए।

  राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना मंे टांका एवं ग्रेवल सड़क निर्माण से आमजन को खासी राहत मिली है। उन्हांेने नई पंचायत समितियांे के भवन निर्माण के लिए बजट जारी करवाने की जरूरत जताई। 

इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव के.के.पाठक ने विकास कार्याें मंे नवाचार करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर चारागाह विकास, बागवानी, फार्म पौंड, कम्पोस्ट पिट जैसे विकास कार्य करवाए जा सकते है। बैठक में पंचायतीराज मंत्री के दौरे से पहले बाड़मेर जिले में आई राज्य स्तरीय जांच टीम ने विकास कार्यों की निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्हांेने विकास कार्याें की उपयोगिता एवं कमियांे के बारे मंे जानकारी दी।

 इस दौरान जिला कलक्टर लोकबंधु एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बाड़मेर जिले मंे हुए विकास कार्याें, नवाचारांे एवं अन्य उपलब्धियांे से अवगत कराया। 

बैठक मंे विभिन्न पंचायत समितियांे के प्रधान, जिला एवं पंचायत समिति स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विकास अधिकारियो से पूछी योजनाओ जानकारी

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीणा ने समीक्षा बैठक के दौरान विकास अधिकारियांे से विकास योजनाआंे के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मंे कार्याें की स्वीकृति, पात्रता के बारे मंे विकास अधिकारियांे से पूछा। मीणा ने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी योजनाआंे की जानकारी से अपडेट रहे, ताकि आमजन को अधिकाधिक फायदा दिला सके।

-0-







जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 अन्तर्गत बैठक 9 को

बाड़मेर, 07 जुलाई। जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 अन्तर्गत केन्द्रीय नॉडल अधिकारी संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की अध्यक्षता में 9 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बैठक आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने जिला कोर ग्रुप, जल शक्ति अभियान कैच द रेल 2022 की बैठक में अपने विभाग/ब्लॉक की समस्त सूचनाओं के साथ भाग लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों का आयोजन 29 अगस्त को

बाड़मेर, 07 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की घोषणा संख्या 62 की पालना में राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेल आयोजित करने की घोषणा की गई है। राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों का आयोजन 29 अगस्त को प्रस्तावित है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 29 मई को राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर से राज्य के सभी जिलों के लिए मशाल को रवाना किया गया है। यह मशाल राज्य के सभी जिलों एवं सभी ब्लॉक मुख्यालयों से गुजरेगी। बाड़मेर जिले में यह मशाल 15 जुलाई से 17 जुलाई, 2022 तक भ्रमण करेगी।
जिला कलक्टर द्वारा एक आदेश जारी कर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर उक्त मशाल के स्वागत एवं कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर संबंधित विकास अधिकारियों (पंचायत समिति) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उक्त मशाल के स्वागत एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय पर सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
-0-

बुधवार, 6 जुलाई 2022

अन्तर जिला सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 अगस्त तक

बाड़मेर, 06 जुलाई। प्रथम राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता 2022-23 का 19 से 21 अगस्त, 2022 तक जिला मुख्यालय बाड़मेर पर आयोजन कराया जाना प्रस्तावित है।

जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर उक्त प्रथम राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता 2022-23 जिला मुख्यालय पर आयोजन करवाने हेतु जिला खेल अघिकारी बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे संयुक्त शासन सचिव कार्मिक (क-5) विभाग राजस्थान जयपुर के दिशा निर्देशों की पालना में समस्त आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 8 जुलाई तक

बाड़मेर, 06 जुलाई। राजकीय आईटीआई बाड़मेर, धोरीमना, धनाऊ एवं सेड़वा में एनसीवीटी/एससीवीटी अन्तर्गत प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 8 जुलाई, 2022 है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई मित्र कियोस्क के माध्यम से कर सकते है।

अधीक्षक आईटीआई धोरीमना कैम्प बाडमेर ने बताया कि संस्थान के प्रवेश प्रभारी के अनुसार प्रथम सीट आवंटन दिनांक 18 जुलाई को होगा। उसके पश्चात् आवेदन पत्र, उसका प्रिन्ट मय योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं नियमानुसार प्रशिक्षण शुल्क 18 से 25 जुलाई,2022 तक राजकीय आईटीआई बाड़मेर संस्थान में जमा होंगे। प्रवेश संबंधी विस्मृत सूचना एवं जानकारी विभागीय वेबसाइट livelihoods.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
-0-

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री मीणा 7 जुलाई को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

बाड़मेर, 06 जुलाई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीणा एक दिवसीय यात्रा पर गुरूवार 7 जुलाई को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जिले के अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चन्द मीणा बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 7 जुलाई को प्रातः 11 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। संबंधित विभागीय अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-


ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई 7 जुलाई को

बाड़मेर, 06 जुलाई। आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर द्वारा जारी त्रिस्तरीय जन सुनवाई के निर्देशों के मद्देनजर प्रथम गुरूवार 7 जुलाई को सम्पूर्ण जिले में ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आमजन अपनी परिवेदनाएं संबंधित ग्राम पंचायत पर 7 जुलाई को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत कर त्वरित निस्तारण करवा सकते है। उक्त जन सुनवाई में स्थानीय जन प्रतिनिधिगण अधिकाधिक संख्या में आमन्त्रित है।
-0-

मंगलवार, 5 जुलाई 2022

जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा

सम्पर्क पोर्टल पर सन्तुष्टि का प्रतिशत बढाए

 बाड़मेर, 05 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को बैठक लेकर पानी,बिजली,सड़क, चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की एवं वर्तमान में बारिश की सीजन के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारिया चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
   इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश कर चुका है एवं जिले में बारिश का दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में सभी सम्बंधित विभाग अपनी तैयारी पूरी चाक चौबंद रखें एवं बाढ़ बचाव के आवश्यक बन्दोबस्त समेत कंट्रोल रूम चालू रहे है। उन्होंने मिट्टी के कट्टे भर कर रखने एवं पानी निकासी के लिए मड पम्प तैयार रखने के साथ साथ प्रमुख नालो एवं नालियों की भी सफाई करने को कहा। उन्होंने बारिश के दौरान एवं बाद में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रखने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर ने बारिश की सीजन के मद्देनजर मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी के चलते चिकित्सा संस्थानो में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सा कर्मियों के मुख्यालय पर ठहराव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं, इसलिए बच्चों को शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण किया जाए।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में राज्य सरकार के विभिन्न विभागो की पब्लिक सर्विस डिलीवरी संपर्क पोर्टल पर परिलक्षित होती है। उन्होंने पोर्टल पर दर्ज शिकायतो के समयबद्ध निस्तारण के साथ साथ सन्तुष्टि का प्रतिशत बढ़ाने को कहा।
   इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने को प्रशासन चुस्त दुरुस्त रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान 15 जुलाई से पुनः प्रारंभ हो रहा है। इसलिए जनसेवाओ से जुड़े विभाग लोगों को अधिकतम राहत पहुंचाए।
उन्होंने समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार टेंकरो से पेयजल परिवहन कराने को भी कहा। साथ ही बारिश के आवश्यकनुसार मांग का पुनराकलन करने को कहा। उन्होंने पेयजल परिवहन की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 
   उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के काम को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होंने कुपोषण एवं एनीमिया के साथ साथ सम्बंधित परिवार को सामाजिक सुरक्षा के दायरे को भी जांचने को कहा। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की।
   इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने निर्माण श्रमिकों के आवेदकों के भौतिक सत्यापन की प्रगति, सम्पर्क पोर्टल पर बकाया प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
               -0-









ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री मीणा गुरुवार को बाड़मेर आएंगे

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

बाड़मेर, 05 जुलाई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीणा एक दिवसीय यात्रा पर गुरूवार 7 जुलाई को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जिले के अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चन्द मीणा बुधवार 6 जुलाई को रात्रि 9 बजे रेल द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर गुरूवार 7 जुलाई को प्रातः 6.25 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके पश्चात् वे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 7 जुलाई को प्रातः 11 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात् ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री मीणा बाड़मेर से सांय 4 बजे पचपदरा जोधपुर होते हुए सड़क मार्ग से नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

बाड़मेर, 05 जुलाई। राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत इस वर्ष 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाएगी, जिसमें 18 हजार को रेल एवं 2 हजार यात्रियों को हवाई जहाज से यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा के लिए आवेदन 10 जुलाई,2022 तक किये जा सकेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि देवस्थान विभाग के अनुसार नेपाल के पशुपतिनाथ-काठमांडू की यात्रा हवाई जहाज से और रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णो देवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृदंावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-ओंकारेश्वर, गंगासागर, काम्याख्या, हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च, तमिलनाडु की यात्रा रेल से करवाई जाएगी। उन्होने बताया कि यात्रा के लिए नागरिक का राजस्थान का मूल निवासी होने के साथ ही एक अप्रैल, 2022 को 60 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। वह आयकरदाता नहीं हो तथा पूर्व में उसने राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का लाभ नहीं लिया हो। भिक्षावृत्ति से जीवन यापन करने वाले योजना के पात्र नहीं होंगे।
उन्होने बताया कि यात्रा करने वाला व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो तथा किसी प्रकार के संक्रामक रोग से ग्रसित नहीं हो। यात्री को कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगा होने के साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयुक्त होना आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है और जीवन साथी के साथ में यात्रा नहीं कर रहे हैं तो वह अन्य व्यक्ति को सहायक के रूप में ले जा सकेंगे। ऐसे आवेदक जिन्होने पूर्व में यात्रा के लिए आवेदन किया था और लॉटरी में चयनित होने के बावजूद यात्रा नहीं की, वह आवेदक इस योजना में पात्र नहीं होगा। आवेदक देवस्थान विभाग की वेबसाइट httpa://devasthan.rajasthan.gov.in पर दिए लिंक के माध्यम से अथवा सीधे edevasthan.rajasthan.gov.in  जाकर  ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे। आवेदक एवं उनके साथ जाने वाले सहायक अथवा पति-पत्नी दोनों के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है। आवेदन पत्र में अपनी पसंद के तीन तीर्थ स्थलों को वरीयता क्रम में अंकित करना होगा। यात्री का चयन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित यात्रियों को यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सकीय प्रमाण पत्र पेश करना होगा।
-0-

कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाड़मेर, 05 जुलाई। कृषि उन्नति योजना के कृषि विस्तार पर उपमिशन आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में राज्य, जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर विभिन्न कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को पुरस्कृत किया जाना है, इसके लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त, 2022 निर्धारित है।

उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि इस पुरस्कार हेतु प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पांच कृषकों का चयन कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन डेयरी व मत्स्य पालन, जैविक खेती एवं नवाचारी खेती, कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन आदि गतिविघियों में उत्कृष्ठ/उन्नत कृषि एवं संबंद्ध कार्य करने वाले कृषकों मे से एक-एक कृषक का चयन किया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कुल 5 कृषकों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार किया जाएगा। पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों मे से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों को जिला स्तर पर चयनित किया जायेगा तथा प्रदेश के समस्त जिलों से चयनित कृषकों मे से राज्य स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों का ( प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर 5-5 कुल 10) चयन होगा। उन्होने बताया कि पुरूस्कार हेतु प्रत्येक गतिविधिवार पंचायत समिति स्तर पर राशि 10,000रूपये, जिला स्तर पर राशि 25,000रूपये एवं राज्य स्तर पर राशि 50,000रूपये देने का प्रावधान है। पूर्व में जिन कृषकों को किसी भी स्तर पर पुरूस्कार मिल गया है वे पुनः पुरूस्कार के पात्र नहीं होंगे।
-0-

राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों में 31 जुलाई तक करा सकेंगे पंजीयन

बाड़मेर, 05 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों का आयोजन 29 अगस्त, 2022 से प्रस्तावित है।

जिला खेल अधिकारी भीयाराम चौधरी ने बताया कि पूर्व में बाडमेर जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के लिए जो खिलाड़ी अपना पजीयन करवाने से वंचित रह गए थे उनके लिए राज्य सरकार द्वारा एक अवसर और प्रदान किया गया है, जिसमें नवीन प्रतिभागी खिलाड़ी 31 जुलाई, 2022 तक अपना पंजीयन आरजीओके पोर्टल पर कबड्डी, शुटिंग बॉलीबाल (पुरूष वर्ग), बॉलीबाल, खो-खो (महिला वर्ग), टेनिस बाल, क्रिकेट एवं हॉकी खेल में कर सकते है। उन्होने बताया कि जिन खिलाडियों का पूर्व में पंजीयन किया हुआ है उन्हें वापस पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक नवीन खिलाड़ी पंजीयन करवाने के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षक से सम्पर्क कर सकते है।
15 जुलाई को जिले में प्रवेश करेगी मशाल
उन्होने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 29 मई, 2022 को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर से राज्य के सभी जिलों के लिए मशाल को रवाना किया गया है। यह मशाल राज्य के प्रत्येक संभाग के सभी जिलों एवं सभी ब्लॉक मुख्यालयों से होकर गुजरेगी। उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले में यह मशाल 15 जुलाई, 2022 को जोधपुर जिले से बाड़मेर जिले में कल्याणपुर ब्लॉक से प्रवेश करेगी जिसकी अगुवाई जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा की जाएगी तथा 18 जुलाई तक बाडमेर जिले के सभी ब्लॉक में जाने के पश्चात् यह मशाल जालोर जिले हेतु मोकलसर में सुपुर्द की जाएगी।
जिले में यह रहेगा रूट
उन्होने बताया कि मशाल के जोधपुर से जिले में प्रवेश पर कल्याणपुर से पचपदरा, पाटोदी, गिडा, बायतु, बाडमेर, बाड़मेर ग्रामीण, शिव, गडरारोड, रामसर, चौहटन, धनाऊ, सेड़वा, फागलिया, धोरीमना, गुडामालानी, पायला कला, आडेल, सिणधरी, बालोतरा, समदडी, सिवाना से आगे मोकलसर बोर्डर पर जालोर जिले को मशाल सौंपी जाएगी।
-0-

सोमवार, 4 जुलाई 2022

मुख्यमंत्री मंगलवार को लम्बित प्रकरणों की वर्चुअली समीक्षा करेंगे

बाड़मेर, 04 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा मंगलवार 5 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास एवं कार्यालय से प्राप्त, टवीटर हैण्डल पर लम्बित, सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित, त्रिस्तरीय जन सुनवाई के लम्बित प्रकरणों के साथ साथ 6 माह से अधिक समय से विचाराधीन प्रकरणों तथा अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं उपखण्ड अधिकारी बाडमेर जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हॉल में आवश्यक सूचनाओं के साथ सम्मिलित होंगे। यदि किन्ही कारणों से उक्त वीडियो कांफ्रेसिंग में सम्मिलित नहीं हो सकते है, तो जिला कलक्टर को पूर्व में सूचित करे।
-0-

कांटा सत्यापित नहीं पाये जाने पर दो हजार का जुर्माना

बाड़मेर, 04 जुलाई। राज्य सरकार के आदेशानुसार पुरे प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत सोमवार को कल्याणपुर एवं समदडी क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी महेश चन्द्र जांगिड़ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कल्याणपुर में महादेव गैस एजेन्सी (एचपी) को चैक किया गया, जहां पर गैस सिलेण्डर का वजन करने वाला कांटा सत्यापित नहीं पाये जाने पर मौके पर ही दो हजार रूपये का जुर्माना विधिक माप विज्ञान अधिनियम के अन्तर्गत लगाया गया। इसी प्रकार समदडी में मैसर्स नाकोड़ा भैरव पेट्रोल पम्प को भी चैक किया गया जो सही पाया गया।
-0-

शनिवार, 2 जुलाई 2022

जिला कलेक्टर ने किया एसडीएम ऑफिस का निरीक्षण

बकाया राजस्व मामलो के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

बाड़मेर, 02 जुलाई। जिले के चोहटन उपखंड कार्यालय का शनिवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने निरीक्षण कर बकाया राजस्व मामलो का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चोहटन थाने का निरीक्षण कर पुलिस को परिवादियों की सेवा में तत्पर रहने को कहा।
   कलेक्टर बंधु शनिवार दोपहर पश्चात चोहटन पहुंचे। उन्होंने सर्व प्रथम उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया एवं बाद पुलिस थाने पहुंच वहां की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने उपखंड कार्यालय में बकाया राजस्व मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि पक्षकारों को राहत मिल सके। उन्होंने
मानसून की सीजन के मद्देनजर समस्त तैयारियां चाक चौबंद रखने को कहा एवं कंट्रोल रूम को हर समय सजग और सतर्क रखने को कहा ताकि किसी भी सिथति में क्षेत्र मे त्वरित राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की समीक्षा की। उन्होंने उपखंड अधिकारी को ब्लॉक स्तरीय प्रशासन की धुरी बताते हुए ब्लॉक स्तर पर योजनाओं की माइक्रो मोनिटरिंग करने को कहा।
       इस दौरान उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी भी साथ रहे।
इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने का निरीक्षण किया एवं स्वागत कक्ष, माल खाना, हवालात एवं बैरकों के साथ-साथ थाने में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को थाने में आने में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए इस मौके पर जिला कलेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
-0-








शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

पाक विस्थापित गुलजी को मिली भारतीय नागरिकता

बाड़मेर, 01 जुलाई। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले पाक विस्थापित गुलजी को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, उन्हें शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण किया।

जिला कलक्टर कार्यालय में शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पाक विस्थापित गुलजी पुत्र लाछो जी निवासी गांधी नगर बाड़मेर को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले गुलजी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे।
-0-





कॉनिस्टेबिल भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा 02 जुलाई को

बाड़मेर, 01 जुलाई। कॉनिस्टेबिल भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा शनिवार 02 जुलाई, 2022 को प्रातः 8 से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था की दृष्टि से इन्टरनेट की सुविधा सुचारू रूप से संचालित नहीं है, जिसके कारण कई अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र का प्रिन्टआउट लेने में असुविधा हो सकती है। उन्होने अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु अधिकारियों को अपने सभी कार्यालयों को सूचित करने के निर्देश दिए है कि यदि कोई अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने व उसकी प्रति का प्रिन्ट लेने का अनुरोध करें तो उसे सुविधा आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जावें।
-0-

बुनकरों को पुरस्कार हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक

बाबूलाल के पट्टू को मिला प्रथम पुरस्कार

बाड़मेर, 01 जुलाई। बुनकरों को पुरस्कार हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक हरीश कुमार व्यास, पुरस्कृत बुनकर गोविन्द मेगवाल भी उपस्थित रहे।
इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा समस्त प्रविष्टियों के उत्पादों का अवलोकन कर सर्व सम्मति से सुरते की ढाणी, धनाऊ निवासी बुनकर बाबूलाल के पट्टू का प्रथम पुरस्कार, सांगनसेरी आटी निवासी श्रीमती हउआ देवी के ऊनी पट्टू का द्वितीय पुरस्कार, सुरते की ढाणी धनाऊ निवासी प्रेमाराम के स्टॉल (ट्वाल) का तृतीय पुरस्कार हेतु चयन किया गया। साथ ही सुरते की ढाणी धनाऊ निवासी भोमाराम के कोट (बन्डी) एवं जुनी आटी निवासी श्रीमती कमलादेवी के तौलिया का सांत्वना पुरस्कार हेतु चयन किया गया।
जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबन्धक हरीश कुमार व्यास ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के संबंध में बुनकर सहकारी समितियों एवं स्वतन्त्र बुनकरों को सूचित कर प्रचार प्रसार किया गया। उक्त प्रतियोगिता में बुनकर सहकारी समितियों की कोई प्रविष्टि प्राप्त नहीं हुई जबकि स्वतन्त्र बुनकरों की कुल 9 प्रविष्टियां प्राप्त हुई।
-0-







गुरुवार, 30 जून 2022

चिकित्सा योजनाओं के बेहतर संचालन से बाड़मेर बने राज्य में अव्वल

 जिला स्वास्थ्य समिति बैठक

बाड़मेर, 30 जून। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार सांय सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने मिशन सुरक्षा चक्र के तहत सर्वे से वंचित बालकों का सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिले में चिकित्सा योजनाओं की सतत निगरानी कर बेहतर परिणाम अर्जित किये जाए ताकि जिले की रैंंिग उच्च रहें। उन्होने कहा कि मिशन सुरक्षा चक्र के तहत एनीमिया, कुपोषण के सर्वे में बेहतर काम हुआ है, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनीयां, एएनएम शेष सर्वे का कार्य भी अतिशीध्र पूर्ण किया जाए। उन्होने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस मनाया जाएगा। उन्होने कहा कि अगले मंगलवार से पूर्व सर्वे से वंचित बालको का भी सर्वे पूर्ण कर लिया जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना की समीक्षा की तथा बेेहतर मॉनिटरिंग करते हुए चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की चिकित्सा योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत पंजीयन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत कोई भुगतान बकाया नहीं रहें यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने विद्यालय खुलने पर कोरोना टीकाकरण को बढाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-






जरूरतमन्द महिलाओं को सिलाई मशीन भेंटकर स्वरोजगार से जोड़ा

बाड़मेर, 30 जून। स्वयं सेवी संस्था महिला मण्डल बाड़मेर आगोर द्वारा जिला कलेक्टर बाड़मेर लोक बन्धु के निर्देशन में दो अति जरूरतमन्द महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट कर स्वरोजगार से जोड़ा गया। अब ये महिलाएं अपने घरों में सिलाई कार्य कर आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बन सकेंगी।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि संस्था द्वारा पूर्व में भी कई जरूरतमन्द महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गई हैं जो एक नेक कार्य है, जिससे ये महिलाएं अपना व्यवसाय आरम्भ कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। सिलाई मशीन वितरण के समय उपस्थित  समाज कल्याण एवं अधिकारिता विभाग बाड़मेर के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने कहा कि हमारे क्षेत्र में ऐसी कई महिलाएं हैं जो रोजगार करना चाहती हैं लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में वे ऐसा नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कम से कम दो परिवारों के रोजगार की व्यवस्था हो गई है।
संस्था निदेशक आदिल खान ने कहा कि संस्था जरूरतमन्द लोगों विशेषकर महिला एवं दिव्यांगजनों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि और भी कोई इस तरह के जरूरतमन्द व्यक्ति संस्था के सम्पर्क में आयेंगे तो उनकी परिस्थिति के अनुसार यथासम्भव उनका सहयोग कर रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।
-0-





हाथकरधा बुनकरों की जिला स्तरीय पुरस्कार प्रतियोगिता एक जुलाई को

बाड़मेर, 30 जून। हाथकरधा बुनकर प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 हेतु हाथकरधा बुनकरों के श्रेष्ठ उत्पाद के चयन हेतु जिला स्तरीय पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में एक जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार बाड़मेर में किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर प्रतियोगिता में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश

बाड़मेर, 30 जून। जिन व्यक्तियों द्वारा स्टेट की क्रेडिट कॉ-आपरेटिव सोसायटी एवं मल्टी क्रेडिट कॉ-आपरेटिव के खिलाफ राज सहकार पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई है एवं जिन पर कार्यवाही के अनुक्रम में विभाग द्वारा नोटिस जारी किये गये है, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा जारी विभागीय नोटिस की अनुपालना में शिकायत के सन्दर्भ में आवश्यक दस्तावेज व शपथ पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करने में असफल रहे है, वे आगामी सात कार्यदिवस में शिकायत के संबंध में दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार हरिराम पूनिया ने बताया कि दस्तावेजों के अभाव में राज सहकार पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में परिवाद दायर करना संभव नहीं होगा।
-0-

अभावग्रस्त क्षेत्रों में चारा डिपों स्वीकृत

बाड़मेर, 30 जून। अभाव संवत 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन स्थानों पर चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि जिले के पचपदरा तहसील क्षेत्र में चान्देसरा तथा गिडा तहसील क्षेत्र में सोहड़ा एवं उतरणी ग्राम में चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

सात स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 1068 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 30 जून। जिले में गडरारोड़ तहसील क्षेत्र में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 7 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे़ गये पशुओं के संरक्षण के लिए गडरारोड़ तहसील क्षेत्र में कुल 7 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 930 बड़े एवं 138 छोटे पशुओं सहित कुल 1068 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि गडरारोड तहसील क्षेत्र में बन्धड़ा, कुण्डल उर्फ गोधनली, पीपरली एवं पते का पार ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

18773 काश्तकारों को कृषि आदान अनुदान राशि वितरण हेतु 17 करोड़ 26 लाख रूपये की वितीय स्वीकृति

बाड़मेर, 30 जून। जिले की बाड़मेर, गडरारोड, समदडी, सेड़वा, शिव, सिणधरी, सिवाना, बायतु, चौहटन, धनाऊ, धोरीमना, गिड़ा, गुडामालानी, नोखरा, रामसर, कल्याणपुर एवं पचपदरा तहसील क्षेत्रों के अभाव संवत 2078 के फसल खराबे से प्रभावित कुल 18773 कृषकों को 17,26,60,763 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों के प्रभावित कृषकों को अभाव संवत् 2078 में कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार फसल खराबे से प्रभावित कुल 18773 कृषकों को 17,26,60,763 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होने बताया कि 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के  10304 अदर देन एसएमएफ कृषकों को 12,82,85,714 रूपये तथा 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के 8469 एसएमएफ कृषकों को 4,43,75,049 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि विरण करने हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

बुधवार, 29 जून 2022

विश्वसनीय सांख्यिकी आंकड़े ही योजनाओं की सफलता के आधार- लोकबन्धु

बाड़मेर, 29 जून। विश्वसनीय सांख्यिकी आंकड़े ही योजना की सफलता के आधार होते हैं, देश, प्रदेश, जिले एवं समस्त स्तर की योजनाओं के आधार ये सांख्यिकी के आंकड़े ही होते है। ये उद्गार प्रो. पी.सी. महालनोबिस के 129 वें जन्मदिवस के अवसर पर सांख्यिकी विभाग बाड़मेर द्वारा मनाये गये 16वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर लोकबन्धु ने व्यक्त किये।

उन्होंनें सांख्यिकी आंकड़ों की महता को रेखांकित करते हुए बताया कि इन आंकड़ों के आधार पर चाहे देश के प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री, केबिनेट सचिव हो या मुख्य सचिव, सभी इन्हीं आंकड़ों के आधार पर ही योजना व देश के उन्नति व प्रगति को प्रस्तुत करते है। उन्होनें बताया कि यदि इन आंकड़ों में विश्वसनीयता का अभाव पाया जाता है तो योजना का क्रियान्वयन सही तरीके से कर पाना मुश्किल है।
16 वें सांख्यिकी दिवस की मुख्य थीम ‘‘सतत विकास के लिए डाटा ‘‘ विषय पर मुख्य वक्ता सेवा निवृत प्रोफेसर डॉ. बंशीधर तातेड़ ने प्रो.पी.सी. महालनोबिस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा प्रतिपादित महालनोबिस दूरी के सिद्धान्त व राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वे के बारे में सभी सांख्यिकी कर्मियों को अवगत कराया। उन्होनें बताया कि भारत के भविष्य दृष्टा प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा श्री महालनोबिस के द्वारा प्रतिपादित प्रतिदर्श सर्वे की महता को ध्यान में रखते हुए उन्हें भारत मे कृषि एवं बेरोजगारी दूर करने हेतु योजना निर्माण करने का महत्वपूर्ण कार्य करने हेतु राष्ट्रीय आय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया। उन्होंने बताया कि जहां कठिनता है वहां ही सफलता है। सांख्यिकी तथ्यों व आंकड़ों के बिना कोई भी शौध नहीं किया जा सकता है। वर्तमान में विभिन्न प्रकार के एक्जिटपोल की थ्योरी पी.सी. महालनोबिस के सर्वे का ही नतीजा है।
कार्यक्रम में श्री हीरालाल मालू नें सांख्यिकी आंकड़ों के संकलन में आने वाली परेशानियों व उनकी सारगर्भिता के बारे में विस्तृत रूप से अपने अनुभव सांझा किये।
कार्यक्रम संयोजक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवन्त कुमार गौड़,   द्वारा जिले में किये जा रहे सांख्यिकी विभाग के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों को अवगत करवाते हुए समस्त कार्मिकों को आंकड़ों के संग्र्रहण, वर्गीकरण, विश्लेषण एवं प्रस्तुतिकरण के लिए आंकड़ों की विश्वसनीयता पर बल दिया।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी नवलाराम ने पंचायतीराज विभाग में सांख्यिकी आंकड़ों के महत्व को रेखांकित किया। उप निदेशक कृषि विस्तार वीरेन्द्र सिंह ने कृषि एवं सांख्यिकी विषय पर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा विभागीय कार्यो का विस्तृत प्रजेन्टेशन दिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी धनाऊ आशीष कुमार, सांख्यिकी निरीक्षक मूलचन्द जांगिड़, संगणक सुनील कुमार सुथार, को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक कृषि विभाग पदम सिंह, एडीईओ नरसिंह प्रसाद जांगिड़, बीएसओ समदड़ी लालाराम चौधरी, बीएसओ बालोतरा दीपाराम, सांख्यिकी अधिकारी, नख्ताराम ईसराम, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सोहनलाल चौपड़ा,  कैलाश कुमार, एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। अन्त में सांख्यिकी निरीक्षक मूलचन्द जांगिड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-0-








जिला कलक्टर की जिलेवासियों से अपील

बनाए रखें परस्पर सौहार्द, अफवाहों पर ध्यान नहीं दे

बाड़मेर, 29 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिलेवासियों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। उन्होने कहा कि बाड़मेर का इतिहास रहा है कि यहां सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सदभाव के साथ रहते आए है, इस परम्परा को आगे भी कायम रखे।
जिला कलक्टर ने आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं किसी तरह का माहौल खराब करने वाले, भडकाउ वीडियों अथवा अन्य किसी प्रकार की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने की अपील की है। उन्होने सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर ऐसी कोई टिप्पणी लाइक, शेयर एवं सब्सक्राइब नही करने एवं भ्रामक खबरों से दूर रहने की अपील की है, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी सूचना या संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दे एवं जिला प्रशासन के संज्ञान में लाए।
उन्होने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।    
      जिला कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरन्त प्रशासन एवं पुलिस के ध्यान में लाया जाए। उन्होने आमजन से आहवान किया है कि वे जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करे एवं सभ्य नागरिक होने का परिचय दें।
-0-

जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

तत्कालिक सहायता के प्रकरणों में तत्परता दिखाए

बाड़मेर, 29 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को बैठक लेकर पानी बिजली समेत आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की एवं आगामी बारिश की सीजन के मद्देनजर तैयारियों के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि कई बार तात्कालिक सहायता के प्रकरणों में भी अनावश्यक देरी की जाती हैं जबकि इन प्रकरणों में पीड़ित को तुरंत राहत पहुंचाने की जरूरत होती हैं। उन्होंने विशेष कर आगजनी, आकाशीय बिजली एवं सड़क दुर्घटना सहायता के मामलो में लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए दो एवं तीन साल पुराने प्रकरणों में सम्बंधित व्यक्ति की जिम्मेदारी तय करआरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने को राजस्व प्रशासन चुस्त दुरुस्त रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवो के संग अभियान की समाप्ति के बाद 30 जून से पहले के कोई भी नामांतरण, सीमा ज्ञान एवं नेखम बन्दी के प्रकरण बकाया नही रहने चाहिए।
    इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश करने वाला हैं एवं जिले में जल्दी ही बारिश की सीजन शुरू हो जाएगी। ऐसे में सभी सम्बंधित विभाग अपनी तैयारी पूरी कर ले। बाढ़ बचाव के आवश्यक बन्दोबस्त समेत कंट्रोल रूम चालू रहे है। साथ ही बारिश के दौरान एवं बाद में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
  जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियो को नियमित रूप से अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए एवं कानून व्यवस्था पर सजग एवं सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना के मद्देनजर अपने सूचना तंत्र को भी मजबूत रखें।
  उन्होंने समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार टेंकरो से पेयजल परिवहन कराने को भी कहा। उन्होंने अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
  उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के काम को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होंने कुपोषण एवं एनीमिया के साथ साथ सम्बंधित परिवार को सामाजिक सुरक्षा के दायरे को भी जांचने को कहा। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की।
   इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के भौतिक सत्यापन के बारे में बताया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने निर्माण श्रमिकों के आवेदकों के भौतिक सत्यापन की प्रगति, अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-

कायम रहे बाड़मेर की प्रेम एवं सौहार्द की परम्परा

जिला कलक्टर ने ली जिला शांति समिति की बैठक

बाड़मेर, 29 जून। बाड़मेर जिला प्रदेश में अपने प्रेम, भाईचारा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है, यह परम्परा आगे भी कायम रहनी चाहिए। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में यह बात कही।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने उदयपुर की घटना को मद्देनजर रखते हए जिला शांति समिति की सदस्यों से आह्वान किया कि वे जिले में शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण व भाईचारे का माहौल बना रहे इसके लिए प्रशासन को सहयोग दे एवं यह संदेश आमजन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस हर स्तर पर मुश्तैद है एवं जिले में धारा 144 भी लागू की गई है जिसकी भी सख्ताई से पालना की जा रही है। उन्होंने कहा कि शान्ति समिति के सदस्य समाज के मौजिज व्यक्ति है एवं वे लोगों को यह संदेश दे कि वे बाड़मेर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे को बनाएं रखें। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही इस घटना से सम्बन्धित विडियों या सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करे। उन्होंने सदस्यों से आह्वान किया कि यदि किसी भी जगह साम्प्रदायिक माहौल को खराब करने के लिए कोई व्यक्ति घटना करता है या इसकी सूचना मिलती है तो वे तत्काल ही जिला व पुलिस प्रशासन को सूचना दे ताकि समय रहते निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा सके।
  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने समाज के मौजिज व्यक्तियों से अपील की है कि वे जिले में प्रेम एवं भाईचारा तथा साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल बना रहे इसके लिए युवाओं को प्रेरित करे कि वे किसी भी प्रकार का अवांछनीय कृत्य नहीं करे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मुस्तैदी के साथ कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति गलत कृत्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह एवं सूचना पर विश्वास नहीं करने का आह्वान किया, वहीं कोई गलत पोस्ट डाली जाती है तो उसको लाईक भी नहीं करे। उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था बनाएं रखने में सभी को अपनी-अपनी भागीदारी निभाने की भी बात कही। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी देवा राम चौधरी ने कहा कि युवा पीढ़ी को भी प्रेम एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करें।
    इस दौरान धनराज जोशी, नजीर मोहम्मद, अम्बालाल जोशी, मोहम्मद मंजूर कुरेशी के साथ ही अन्य सदस्यों ने कहा कि उदयपुर की घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि अपराधी का कोई धर्म एवं जात नहीं होती है एवं ऐसे व्यक्ति को कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हमारे जिले में सदैव ही साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहा है और हर समाज व धर्म में प्रेम व भाईचारा कायम है तथा हम इस परम्परा को बनाएं रखेगे एवं आवश्यकता पड़ने पर पूरा सहयोग प्रदान करेगे।
    बैठक में तहसीलदार प्रेमसिंह, मनोहर बंसल, स्वरूपसिंह, अबरार मोहम्मद, जाकिर हुसैन समेत शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहें।
-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...