शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

डिजिटल क्विजथान के विजेताओं को पुरस्कार वितरित

बाड़मेर, 24 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयन्ती पर आयोजित डिजिटल क्विजथान के विजेताओं को शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पुरूस्कार वितरीत किए।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल रूप से विजेता बच्चों से संवाद किया एवं उनसे राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली एवं उनसे मेहनत कर अपने सपनों को साकार करने को कहा।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर लोक बंधु, राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रंो. एम.एल. गर्ग समेत विजेता बच्चे हनुमानराम, कंवराराम, अनिता, सुनीता एवं बसन्ता कुमारी मौजूद रही।
-0-








गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। शुक्रवार 24 दिसम्बर को 400 केवी जीएसएस बाडमेर से निकलने वाली 33 केवी लाइन्स की की सप्लाई बन्द रहेगी।

400 केवी जीएसएस अधिशाषी अभियन्ता इ.एस.के. मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार 24 दिसम्बर को 400 केवी जीएसएस बाडमेर में 132/33 केवी 10/12.5 एमवीए ट्रांसफार्मर के रखरखाव हेतु शटडाउन रहेगा, जिसके कारण 400 केवी जीएसएस बाड़मेर से निकलने वाली 33 केवी लाइन्स (33 के.वी. जालीपा, 33 केवी एनपीएच और 33 केवी जोगासर कुआ) की सप्लाई बन्द रहेगी।
-0-

पंचायत समिति चौहटन की सदस्य संख्या 23 से उर्मिला निर्वाचित

 पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव दिसम्बर, 2021 के निर्वाचन के अन्तर्गत पंचायत समिति चौहटन की सदस्य संख्या 23 की मतगणना गुरूवार 23 दिसम्बर को की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि पंचायत समिति चौहटन की सदस्य संख्या 23 की मतगणना मंें भारतीय जनता पार्टी की उर्मिला को 878 मत, इण्डियन नेशनल कांग्रेस की ममता देवी को 578 मत एवं नोटा को 29 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी की उर्मिला को 300 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया।
-0-

जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक शुक्रवार 24 दिसम्बर को

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार 24 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कीे जाएगी।

जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उक्त बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

सुशासन सप्ताह में चिन्हित प्रकरणों का होगा शत फीसदी निस्तारण

 आजादी का अमृत महोत्सव

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 26 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सुशासन सप्ताह के दौरान जिले के उपखण्ड अधिकारियों को पंचायत समिति स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन कर चिन्हित प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपखण्ड क्षेत्र में विभिन्न ब्लॉक स्तरीय विभागों में लम्बित लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011, राजस्थान सुनवाई का अधिकार 2012, सीपी ग्राम पोर्टल, राजस्थान सम्पर्क परिवाद एवं अन्य लोक शिकायतों का चिन्हीकरण करने एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर चिन्हित प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि विशेष शिविर के प्रभारी संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं सहायक प्रभारी संबंधित विकास अधिकारी रहेंगे।
जिला कलक्टर ने उक्त शिविरों में राजस्व, जो.वि.वि.नि.लि., जलदाय, समाज कल्याण, मनरेगा, पंचायतीराज विभाग से संबंधित असंतुष्ट परिवारियों को दूरभाष द्वारा आमंत्रित कर उचित समझाईश द्वारा शत प्रतिशत संतुष्टि स्तर प्राप्त करने की कार्यवाही संबंधित विभागों से कराने के निर्देश दिए है। उन्होने आमजन से बकाया प्रकरणों के निस्तारण हेतु विशेष शिविर में उपस्थित होकर समस्याओं का समाधान कराने को कहा है।
-0-

बिना इन्टर्नशिप के नही मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

 मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-2021

बेरोजगारो को 31 दिसम्बर तक दर्ज करानी होंगी व्यावसायिक दक्षता
बाड़मेर, 23 दिसम्बर। जिले में बेरोजगारी भत्ता लेने वाले सभी आशार्थियों को एक जनवरी से राजकीय कार्यालयों में चार घण्टे इन्टर्नशिप अनिवार्य रूप से करनी होगी। इसके अभाव में बेरोजगारी भते का भुगतान नहीं किया जाएगा।
    जिला रोजगार अधिकारी श्रवण चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 के अनुसार पूर्व में संचालित मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना को और बेहतर बनाते हुए स्नातक बेरोजगार आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देने एवं योजना को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने हेतू एक जनवरी 2022 से यह योजना नए रूप से लागू होगी।
प्रतिदिन 4 घण्टे इंटर्नशिप अनिवार्य
चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अन्तर्गत प्रात्र लाभार्थियों को 1 जनवरी 2022 से चार घंटे इन्टर्नशिप करना अनिवार्य होगा। इन्टर्नशिप भत्ता प्राप्ति तक निरंतर जारी रखनी होगी। इस योजना के अन्तर्गत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाला आशार्थी जिले के चिन्हित राजकीय विभागों में प्रतिदिन 4 घण्टे अपनी सेवाएं देगा। इन्टर्नशिप में उसे रोज चार घंटे सरकारी ऑफिस में आवंटित काम करना होगा। साथ ही माह की समाप्ति पर इसका प्रमाण पत्र देना होगा तभी बेरोजगारी भते का भुगतान उसे मिलेगा।
31 तक देनी होगी सहमति
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता लेने वाले सभी आशार्थियों को 31 दिसंबर तक अपने प्रोफेशनल कोर्स के प्रमाण पत्र खुद की एसएसओ आईडी से रोजगार विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। साथ ही इंटर्नशिप के लिए सहमति को भी अपलोड करना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें एक जनवरी से भत्ता नही मिलेगा।
अकुशल बेरोजगारों को प्रशिक्षण
उन्होंने बताया कि अकुशल बेरोजगारो को प्रशिक्षण लेने के बाद ही भत्ता मिलेगा। यह कौशल प्रशिक्षण न्यूनतम 3 माह का अनिवार्य होगा। कौशल प्रशिक्षण आरएसएलडीसी के माध्यम से एवं उसके द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों का मान्य होगा। यदि किसी आवेदक ने पूर्व में ही प्रोफेशनल कोर्स यथा बीएड, बीटेक, एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा इत्यादि डिग्री, डिप्लोमा अथवा सर्टिफिकेट किया हुआ हो तो तीन माह के कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।
इन्टर्न की होगी पहचान
उन्होनें बताया कि इन्टर्नशिप कर रहे लाभार्थिषें को एक विजिबल पहचान दी जावेगी। इसके तहत लाभार्थी को कार्यस्थल पर टीशर्ट, कैप अथवा कोई मौसम में जैकेट पहनना जरूरी होगा, जिसपर मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना लाभार्थी इंटर्न स्पष्ट रूप से लिया हागा।
4000 से 4500 तक मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
उन्होनें बताया कि योजनान्तर्गत पात्र पुरूष प्रार्थी को 4000 रूपये प्रतिमाह तथा महिला को 4500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते का भुगतान किया जा सकेगा। बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष की अधिकतम अवधि अथवा रोजगार पाने तक के लिए किया जायेगा। यदि कोई लाभार्थी नियमानुसार अपात्र हो जाता है तो उसका भता उसी दिनांक से बंद किया जायेगा।
यह है आवेदन प्रक्रिया
बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र प्रार्थी को स्थानीय जिला रोजगार कार्यालय जहां वह पंजीकृत है, ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ वांछित दस्तावेज ई-साइन कर अपलोड़ करने होंगे। प्रार्थी आवेदन की तिथि से पूर्व स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। एक से अधिक आवेदन रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होने पर प्रार्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जावेगा।
-0-

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक सोमवार को

बाड़मेर, 22 दिसम्बर। जिला यातायात प्रबन्धन समिति एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 27 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।
-0-

आजादी के अमृत महोत्सव पर बीआरओ की मोटरसाइकिल रैली

जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा जैसलमेर के लिए किया रवाना

बाड़मेर, 22 दिसम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीमा सड़क संगठन की मोटर साइकिल रैली को बुधवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
  यह मोटर साइकिल रैली बाड़मेर से जैसलमेंर के वार म्युजियम पहुँचेगी, जहाँ पर रिथ्यूलिंग सेरेमनी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, बाद में यह रैली पोकरण के लिये रवाना हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बी.आर.ओ. ने देश के चारों कोनों को छूते हुए बीस हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए सात चरणों में ‘‘इंडिया/75 बीआरओ मोटर साइकिल अभियान 2021‘‘ का आयोजन किया है, जिसे 14 अक्टूबर 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से झंडी दिखाकर रवाना किया था। लखपत किले, गुजरात से अपने 7 वें चरण में अभियान का झंडा लेकर, सीमा सड़कों से दस मोटर साइकिल सवार बाड़मेर के बाद जैसलमेर व बीकानेर के रेगिस्तान और अमृतसर, फिरोजपुर पंजाब से गुजरेंगे और अंत में 25 दिसंबर 2021 को दिल्ली में अभियान को पूरा करेंगे। छह दिनों में लगभग 2400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
रैली की रवानगी से पूर्व देश के पहले सीडीएस विपिन रावत एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान 96 आरसीसी के कमांडिंग ऑफिसर मेजर प्रवीण मैनन समेत सीमा सड़क संगठन के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






जिला दूर संचार समिति की बैठक आयोजित

जब्त होंगे बिना अनुमति के लगे मोबाइल टॉवर

बाड़मेर, 22 दिसम्बर। बुधवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में जिला दूर संचार समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
  इस दौरान जिला कलक्टर ने दूर संचार के नेटवर्क का विस्तार कर बेहतर जन सुविधाओं पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने नेटवर्क रहित पंचायतो में दूरसंचार कंपनियों को प्राथमिकता से मोबाइल टॉवर लगाने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने दूर संचार से जुड़ी निजी कम्पनियों को टॉवर निर्माण से पूर्व आवश्यक रूप से अनुमति लेने के निर्देश दिए तथा पूर्व में बिना अनुमति के लगे टॉवरों को एक माह में नियमानुसार राजकोष में शुल्क जमा करवा कर नियमित करने को कहा। उन्होंने निर्धारित समय मे नियमितीकरण नही करने पर इन्हें जब्त करने को कहा।
उन्होनें कहा कि एनओसी जारी होने के बाद टॉवर लगाने में बाधा उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें टॉवर की अनुमति एवं टॉवर के इन्सटॉलेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि सर्विस प्रोवाईडर्स को हर संभव मदद दी जाए, ताकि नेटवर्क क्षेत्र का विस्तार हो तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलें।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सयुंक्त निदेशक अजय कुमार डोयल एवं संबंधित दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-






मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

तीन साल में बाड़मेर जिले में हुआ उल्लेखनीय विकास : विश्नोई

 राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ

प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, कहा-कल्याणकारी योजनाओं का संवेदनशीलता से हो रहा क्रियान्वयन
बाड़मेर, 21 दिसम्बर। राज्य के श्रम एवं कारखाना मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा है कि पिछले 3 वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है और सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं का सूत्रपात कर बड़े ही संवेदनशीलता के साथ उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
 प्रभारी मंत्री विश्नोई मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता '3 वर्ष: आपका विश्वास, हमारा प्रयास' को संबोधित कर रहे थे। 
 इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली ही केबिनेट बैठक में जन घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज घोषित कर काम शुरू किया और कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश के विकास के लिए बेहतर काम कर दिखाया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खास पहल के तहत खोले गए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में पढ़ाने की योग्यता रखने वाले शिक्षकों का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया है तथा भविष्य में इन स्कूलों के लिए पृथक से अध्यापक भर्ती किए जाने की दिशा में प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5000 से अधिक की आबादी वाले अन्य गांवों में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। 
 जिले में पिछले तीन साल में किये गये कार्यों पर चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में चिकित्सा, शिक्षा, ऊर्जा, पेयजल, सड़क और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भरपूर काम किया गया है। बड़ी संख्या में कॉलेजों के साथ-साथ बायतु में कृषि महाविद्यालय खोला गया है। जिलेवासियों को समुचित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का सूत्रपात किया गया है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण पेयजल और बिजली उपलब्ध हो, इस दिशा में व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार ने बेहतर वित्तीय प्रबंधन करते हुए राज्य के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। कोरोना महामारी के दौरान जिले में न केवल बेहतरीन चिकित्सा व्यवस्था प्रबंधन किया गया, अपितु मुख्यमंत्री के 'कोई भूखा न सोए' के संकल्प को भी सभी के सहयोग से साकार किया गया।  
प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रशासन गांव के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान जिले के लाखों व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के विकास के लिए की गई अधिकांश बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन किया जा चुका है और अन्य प्रक्रिया में हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। 
 विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का संवेदनशीलता से क्रियान्वयन कर आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लोगों को पंजीकृत कर 5 लाख रुपये तक की केशलेस इलाज की सुविधा निजी चिकित्सालयों में मुहैया करवाई जा रही है।
   इस दौरान प्रभारी सचिव डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि जिले में संवेदनशील पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। 
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले में अर्जित विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। उप निदेशक जनसंपर्क श्रवण चौधरी ने आभार जताया।
-0-





संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने किया प्रशासन शहरों के संग शिविर का निरीक्षण

बाड़मेर, 21 दिसम्बर। मंगलवार को संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.राजेश शर्मा व जिला कलक्टर लोकबंधु ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा आयोजित इन्द्रा कॉलोनी के कैम्प का निरीक्षण किया।

 संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर के द्वारा परिषद तथा अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टेबल टू टेबल किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने बताया कि चामुन्डा मन्दिर गांधी नगर, बी.एन.सी. चौराहे तक सर्विस रोड़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है, रोड़ के नीचे पानी की पाईप लाईने टूटी हुई है, जिसको जलदाय विभाग द्वारा सही नहीं करवाया जा रहा है। शहर के अन्दर अन्डर ग्राउन्ड विद्युत लाईन बिछाई गई है, जो कि अव्यवस्थित होने से करंट आने की सम्भावना बनी रहती है। इस पर संभागीय आयुक्त ने कैम्प में ही मौजूद विद्युत विभाग एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु हिदायत दी गई। जिला कलक्टर लोकबंधु ने विभिन्न प्रकार की समस्यओं के संबंध में नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया को विस्तृत नोट बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
 संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर के द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम जन को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की हिदायत दी गई। जिला कलक्टर द्वारा चिरंजीवी योजना, भामाशाह योजना, पेंशन सहित अन्य योजनाओं की शहर में विस्तृत सर्वे हेतु आयुक्त को निर्देशित किया गया।
 शिविर में धारा 69ए के 15 पट्टे, कृषि भूमि नियमन के 6 पट्टे, फ्री होल्ड का 1 पट्टा, स्टेटग्रांट एक्ट का एक पट्टा, पटा पुनर्वेध के 5 पट्टे तथा 2 नामान्तरण पत्र, एक भवन निर्माण स्वीकृति जारी की गयी।
 इसके बाद शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर व सभापति के द्वारा विभिन्न योजनाओं के पट्टों का वितरण किया गया।
 उक्त निरीक्षण दरम्यान शिविर में पार्षद सिकन्दर, राजू सिंघवी व कैलाश आचार्य उपस्थित रहे।
-0-




संभागीय आयुक्त ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाए-शर्मा

बाड़मेर, 21 दिसम्बर। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.राजेश शर्मा ने राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है।

   वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने जिले में कोविड़-19 वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा ओमिक्रोन की आशंका के मद्देनजर अधिकतम टीकाकरण के निर्देश दिए।

 उन्होनें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित रहे लोगो का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए है।उन्होने जिले की चिकित्सा इकाईयों में बच्चों के लिए किए गए इंतजामों के बारे में समीक्षा की। इस दौरान उन्होनें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की तथा विधावा महिलाओं के 0-18 आयु वर्ग के पात्रताधारी वंचित बच्चों को  पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। सम्भागीय आयुक्त ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि कार्यो में गुणवता के साथ समझौता नहीं करने को कहा। 

  सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि आने वाले समय में इन्वेस्ट राजस्थान सबमिट का आयोजन किया जाना है इसके लिए विशेष तैयारी की जाए तथा बाड़मेर में संभाव्य उद्योगों के विकास के लिए पूरे प्रयास किए जाएं एवं इसके लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होने निर्देश दिए कि अधिकारी जन सेवाओं की प्रदायगी के लिए धरातल पर अधिक कार्य करें। उन्होंने मानव के साथ ही पशुधन के लिए पेयजल एवं चारे पानी को प्रबंधन की अभी से पूरी तैयारी करने को कहा।

उन्होंने अधूरे प्रोजेक्ट के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिस्कॉम को पेयजल स्रोतों पर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने तथा नए विकसित स्रोतों पर त्वरित गति से विद्युत कनेक्शन मुहैया कराने को कहा। उन्होंने बजट घोषणाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों से सतत् समन्वय कायम रखने की हिदायत दी। 

  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा बजट घोषणाओं की पालना से अवगत कराया। 

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

-0-






सोमवार, 20 दिसंबर 2021

ग्रामीण विकास सचिव पाठक ने की योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 20 दिसंबर। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. के. क.े पाठक ने सोमवार को नरेगा समेत विकास योजनाओं की समीक्षा कर इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जिला कलेक्टर लोकबंधु भी मौजूद रहे।

  इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. के. के.पाठक ने महात्मा गांधी नरेगा योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उक्त योजना को अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए नए प्रस्तावांे में व्यक्तिगत कार्यों में नई प्रवृत्ति के कार्य शामिल करने को कहा। उन्होंने राजीविका योजना के बारे में जानकारी ली एवं इसके अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहांे को संबल प्रदान करने लिए इन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने को कहा। उन्होंने जिला मुख्यालय पर शिल्पग्राम का निरीक्षण कर इसके जीर्णोद्धार का विस्तृत प्लान बनाने के निर्देश दिए। डॉ. पाठक ने शिल्पग्राम में बुनियादी सुविधाओं को अधिक विकसित करने एवं स्वयं सहायता समूहांे के उत्पादों की बिक्री स्थल के रूप में विकसित करने को भी कहा।
  इस दौरान जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि जिले की हस्तकला एवं दस्तकारी मे विशेषता है। उन्होंने बताया कि दस्तकारों को आर्थिक रूप से विकसित किया जाएगा। इसके पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रत्नू ने जिले में योजनाओ के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राजीविका राजीविका के जिला प्रबंधक नवला राम चौधरी भी मौजूद रहे।
-0-






जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं जिला दर्शन पुस्तिका विमोचन

राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ

बाड़मेर, 20 दिसम्बर। राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को भगवान महावीर टाउन हॉल बाड़मेर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, श्रम राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, विधायक मेवाराम जैन, सभापति दीपक माली, संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव समेत अतिथियों ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया गया।
राज्य सरकार के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आपका विश्वास-हमारा प्रयास प्रदर्शनी का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित उक्त प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों, फ्लैगशिप योजनाओं, सफलता की कहानी समेत जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यो को फ्लैग के जरिये प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा गत तीन वर्षो मे जिले में हुए विकास कार्यो, उपलब्धियों पर आधारित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। जिला दर्शन पुस्तिका में जिले के विकास कार्यो, वृहद योजनाओं, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान, कोरोना प्रबन्धन, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति इत्यादि को संकलित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के प्रकाशन सुजस, सरकार की उपलब्धियों पर जारी बुकलेट, फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित ब्रॉशर का आगन्तुकों को वितरण किया गया। प्रदर्शनी एवं प्रकाशित साहित्य के प्रति लोगों द्वारा जबरदस्त रूचि दिखाई दी।
-0-








राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित

तीन साल में सरकार ने ऐतिहासिक विकास किया-चौधरी

प्रदेश में चहुंओर सर्वांगीण उन्नति हुई-विश्नोई
बाड़मेर, 20 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य तथा श्रम राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन एवं संभागीय आयुक्त तथा जिले के प्रभारी सचिव डॉ राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।
  इस दौरान सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई, विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी समेत अतिथियों ने जिले में विभिन्न विकास कार्यो का वर्चुअली लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान जिले में तीन साल की उपलब्धियो पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया एवं जिला दर्शन पुस्तिका एवं जिला पर्यावरण प्लान का विमोचन किया गया।
  इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि गत तीन वर्षो में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य हुए है, जो वो बेमिसाल है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच सभी का सर्वांगीण विकास रही है। उन्होने कहा कि बाड़मेर जिला निरन्तर तरक्की कर रहा है तथा उम्मीद जताई कि हर क्षेत्र में आगे बढ़े।
चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कई विकास कार्यो का वर्चुअली लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है, जिसका आमजन को लाभ मिलेगा। वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान बेहतर प्रबन्ध किए जाकर लोगों को राहत पहुंचाई गई है, जो देश एवं दुनिया में बेमिसाल है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के चलते विकास के कार्य प्रभावित हुए है जिन्हें शीघ्र गति दी जाकर पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि गत तीन वर्षो में चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, पेयजल, विद्युत, कृषि इत्यादि क्षेत्रों में कई काम हुए और आगे भी होंगे। उन्होने समन्वित कार्यो के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि विपरित परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेेतृत्व में प्रदेश में विकास के बेहतरीन कार्य हुए है। उन्होने कहा कि रिफाइनरी के चलते जिले को कई सौगाते मिली है, रिफाइनरी का कार्य प्रारम्भ होने पर जिले में कई औद्योगिक इकाईयों का विकास होगा तथा लोगों को रोेजगार मिलेगा। उन्होने कहा कि गत तीन वर्षो में शिक्षा, चिकित्सा, ग्रामीण विकास समेत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास हुआ है। विद्यालय क्रमोन्नत हुए है, पंचायत समितियां, ग्राम पंचायते बनी है जिससे लोगों के कार्य आसान हुए है।
प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि कहा कि गांवों में बच्चे अंग्रेजी पढे, इसके लिए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गये है। उन्होने कहा कि बाडमेर में कोविड प्रबन्धन सराहनिय रहा है, लोगों को राहत मिली है। उन्होने खुशी जताई कि बाड़मेर हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना शुरू की गई है जिसके तहत एक वर्ष में 5 लाख तक चिकित्सकीय सहायता मिल रही है, इसमें सरकारी चिकित्सालयो के साथ साथ निजी चिकित्सालयों को भी जोड़ा गया है।
इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सभी ने मिलकर राजस्थान के विकास में ऐतिहासिक कार्य हुए है। उन्होने कहा कि कोविड, डेगू समेत विपरित परिस्थितियों के बावजूद भी प्रदेश में विकास की गंगा बहाई गई है। उन्होने कहा कि राजस्थान मंे कोविड प्रबन्धन की देश एवं विदेशों में सराहना की गई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि गरीब तबके के लोगों को अधिकाधिक फायदा मिले, इसी के मद्देनजर लोगों के कार्यो का उनके गांवों में निस्तारण करने के लिए प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के चलाकर बड़ी राहत पहुंचाई गई है। बाडमेर जिले में पहली बार आपसी सहमति से बंटवारे, म्युटेशन, आबादी विस्तार समेत बड़ी संख्या में विभिन्न कायों का शिविरों में निपटाया गया है।
वहीं जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने राज्य सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य हुए है। उन्होने कहा कि कोरोना के दौरान राज्य सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के बेहतरीन समन्वय तथा प्रभावी मॉनिटरिंग से आमजन को बड़ी राहत मिली। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे है।
इस मौके पर संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के तहत प्रदेश में निरोगी राजस्थान अभियान की शुरूआत हुई। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं अधिकारियों के बेेहतर प्रयास के कारण कोविड प्रबन्धन में बाड़मेर प्रथम स्थान पर रहा। जिले में ऑक्सीजन समेत चिकित्सकीय उपकरणों एवं जीवन रक्षक दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिले में पूर्ण संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता से आमजन के कार्यो का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के दौरान आमजन से जुड़े विभिन्न कार्यो का शिविरों में निस्तारण कर राहत पहुंचाई गई है। इस दौरान उन्होने विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य फतेह खान ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गत तीन वर्षो में बाड़मेर के विकास को गति प्रदान की है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान चलाकर 22 विभागों से जुड़े कार्यो का मौके पर ही निराकरण करवाया है।  जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली, संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, पूर्व जिला परिषद सदस्य फतेह खां, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत जिले के प्रधान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मुकेश पंचोरी ने किया।
-0-











रविवार, 19 दिसंबर 2021

मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन भी दी बाड़मेर को बड़ी सौगात

 राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ

बाड़मेर, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को वर्चुअली कार्यक्रम के दौरान जिले के 4 विभागों से जुड़े 2 कार्यो का शिलान्यास एवं 52 कार्यो का लोकार्पण किया।
रविवार 19 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने स्कूल शिक्षा विभाग के 7.15 करोड़ के 43 कार्यो, उच्च शिक्षा विभाग के 1.40 करोड़ के कार्य, कौशल एवं उद्यमिता विभाग के 15.49 करोड़ के 2 कार्यो तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 3.61 करोड़ के 6 कार्यो का वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, समाजसेवी फतेह खान समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-0-





वन मंत्री चौधरी एवं प्रभारी मंत्री विश्नोई आज करेंगे विभिन्न कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास

राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ

बाड़मेर, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के कार्यक्रमो की श्रृंखला में सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी तथा श्रम राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई बाड़मेर तथा बालोतरा में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वन मंत्री चौधरी एवं प्रभारी मंत्री विश्नोई बाड़मेर एवं बालोतरा में विभिन्न कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
वन मंत्री चौधरी एवं प्रभारी मंत्री विश्नोई सोमवार को प्रातः 11 बजे अम्बेडकर टाउन हॉल बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर विभिन्न विभागों के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगें। इसके बाद वे बाड़मेर में भगवान महावीर टाउन हॉल में दोपहर 1ः00 बजे विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
वन मंत्री चौधरी व प्रभारी मंत्री विश्नोई यहां राज्य सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे।
इसी तरह प्रभारी मंत्री मंगलवार 21 दिसम्बर को चौहटन में राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण ओर शिलान्यास करेंगे।
-0-

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

आज मुख्यमंत्री बाड़मेर को देंगे 434 करोड़ के कार्यो की सौगात

 राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ

बाड़मेर, 17 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार एवं रविवार को वर्चुअली कार्यक्रम के दौरान जिले के 9 विभागों से जुड़े 59 कार्यो का शिलान्यास एवं 58 कार्यो का लोकार्पण करेंगे।
शनिवार 18 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री गहलोत ऊर्जा विभाग के 4.76 करोड़ के 3, पीडब्ल्यूडी के 31.51 करोड़ के 1, उद्योग विभाग के 58.19 करोड़ के 2 तथा जलदाय विभाग के 79.04 करोड़ के 50 कार्यो का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार ऊर्जा विभाग के 7.73 करोड़ के 5 तथा उद्योग विभाग के 25.49 करोड़ के 1 कार्य का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।
रविवार 19 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री गहलोत तकनीकी शिक्षा विभाग के 8 करोड़ के 1 तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 191.80 करोड़ के 2 कार्यो का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार वे स्कूल शिक्षा विभाग के 7.15 करोड़ के 43 कार्यो, उच्च शिक्षा विभाग के 1.40 करोड़ के 1, कौशल एवं उद्यमिता विभाग के 15.49 करोड़ के 2 तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 3.61 करोड़ के 6 कार्यो का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।
-0-

132 केवी जीएसएस में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

 बाड़मेर, 17 दिसम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर के आईआईआई सेल द्वारा शुक्रवार को इलेक्ट्रिकल शाखा के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 132 केवी जीएसएस बाड़मेर में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस दौरान 132केवी जीएसएस के असिस्टेंट इंजिनियर लक्ष्मीश हिरानी, जुनियर इंजिनियर फेनिस जॉन एवं जुनियर इंजिनियर नवीन पंवार ने विद्यार्थियों को जीएसएस में होने वाले विद्युत प्रसारण एवं इसके लिए प्रयुक्त उपकरणों, मशीनरी की कार्यप्रणाली और रख रखाव के बारे में जानकारी देते हुए औद्योगिक भ्रमण करवाया। ट्रेनिंग एवं प्लेसमंट ऑफिसर वासुदेव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक भ्रमण का आयोजन विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न इंजिनियरिउंग प्रोसेस एवं मशीनरी का ज्ञान प्राप्त होता है जोकि विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान में उन्नयन हेतु आवश्यक है।
-0-

प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शनिवार 18 दिसम्बर को सिवाना आएंगे

बाड़मेर, 17 दिसम्बर। श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार 18 दिसम्बर को सिवाना आएंगे।

-0-

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी ने की लोहारवा शिविर में शिरकत

बाड़मेर, 17 दिसम्बर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी ने शुक्रवार को धोरीमना पंचायत समिति की लोहारवा ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर का निरीक्षण किया तथा आमजन को सम्बोधित कर शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी ने विभिन्न विभागीय काउन्टरों पर जाकर किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की तथा अधिकाधिक लोगों के कार्यो का शिविर में ही निस्तारण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी करवाकर पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने पट्टो समेत विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण भी किया। इस दौरान उन्होने जन समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने ग्राम पंचायत लोहारवा में स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं खेल मैदान का विधिवत लोकार्पण भी किया।
-0-











बाल लैगिक हिंसा के विरूद्ध जन जागरूकता शिविर का आयोजन

बाड़मेर, 17 दिसम्बर। बाल लैगिक हिंसा के विरूद्ध जन जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को आर.एस. विद्यापीठ दानजी की होदी बाड़मेर में किया गया।

जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अश्विनी कुमार के निर्देशानुसार आर.एस.विद्यापीठ बाड़मेर में आरटरीच वर्कर बांकाराम ने लैगिक अपराधों से बालको ंका संरक्षण अधिनियम 2012, पोक्सो पीड़ितों को निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011, बाल लैगिक हिंसा सोकथाम, चाइल्ड लाइन 1098, बाल कल्याण समितियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यालय के बालक-बालिकाओं को पेंपलेट वितरण किए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्रसिंह सोढा ने बच्चों के सेल्फ डिफेंस के बारे में तथा बाल लैगिक हिंसा से सतर्क रहने कीे जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षकगण धनकंवर झाला, संतोष कंवर, कविता जांगिड़ तथा सचिव बाल कल्याण समिति बाड़मेर नरेन्द्र कुमार, सोसियल वर्कक बलवीरसिंह चौधरी बाल संरक्षण अधिकारी नयना चौधरी व जितेन्द्र रामावत आदि मौजूद रहे।
-0-

सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 17 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 17 दिसम्बर। जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 18 व्यक्तियों को सतरह लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के सड़क दुर्घटनाओं में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होने से उसे बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

अमृता हाट (मेला) का आयोजन 26 से

स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों का होगा प्रदर्शन

बाड़मेर, 17 दिसम्बर। जिला स्तरीय हाट (मेला) आयोजन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की गई। बैठक में मेला आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार के साथ चर्चा पश्चात् मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने मेला स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ पर्याप्त सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि  स्वयं सहायता समूह महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा हस्तनिर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित कराने के लिए जिला मुख्यालय पर 26 से 30 दिसम्बर, 2021 तक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टेशन रोड़ बाड़मेर में जिला स्तरीय अमृता हाट को आयोजन किया जाएगा।
      बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहनदान रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाबूलाल विश्नोई, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, उपनिदेशक, महिला अधिकारिता विभाग प्रहलादसिंह राजपुरोहित समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों मौजूद रहे।  
-0-




गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित, शहीद परिवारों का किया सम्मान

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। भारत के सामरिक इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन विजय दिवस गुरूवार 16 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे शहीद सर्किल सिणधरी चौराहा पर मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सीडीएस जनरल रावत एवं उनके साथ शहीद हुए अधिकारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उसके पश्चात् इस विजय दिवस पर आर्मी, बीएसएफ एवं पुलिस की सम्मलित गार्डस द्वारा बैन्ड बिगलर की मधुर धुन पर शहीदों को गार्डस ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, जिला कलक्टर लोक बंधु, स्टेशन कमाण्डर जालीपा बिग्रेडियर पी.एस.कानवर, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव समेत आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ, प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं शहीदों के परिजनों द्वारा शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, स्टेशन कमाण्डर जालीपा बिग्रेडियर पी.एस. कानवर समेत आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। इस दौरान शहीदो के परिजनों का सम्मान किया गया।
  संस्था अध्यक्ष कैप्टीन हीरसिंह भाटी ने सैनिकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। समारोह के दौरान शहीदों के परिजनों एवं विरांगनाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दीपसिंह रणधा ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की। अन्त में संस्था के उपाध्यक्ष कैप्टीन खीमाराम चौधरी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-0-











विधायक पदमाराम मेघवाल ने की बामणोर अमीरशाह शिविर में शिरकत

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। धनाऊ पंचायत समिति की बामणोर अमीरशाह ग्राम पंचायत में गुरूवार को आयोजित शिविर के दौरान चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने विभागीय अधिकारियों को आमजन से जुडे़ विभिन्न कार्यो की त्वरित सुनवाई कर मौके पर ही पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक संख्या में लोग शिविरों में हिस्सा लेकर अपने विभिन्न विभागों से जुड़े लम्बित कार्यो का निस्तारण कराने के साथ साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की अधिकाधिक लोगों को जानकारी कराकर पात्र लोगों को लाभान्वित कराने को कहा।
-0-



खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध आकस्मिक छापामारी

10 डम्पर एवं 1 जेसीबी किये जब्त, 12,78,950 रूपये की पैनेल्टी राशि हुई जमा

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध आकस्मिक छापामारी करते हुए 10 डम्पर एवं 1 जेसीबी जब्त किये गये। उक्त में से 5 डम्पर व 1 जेसीबी से पैनेल्टी राशि मय कम्पाउड राशि एवं एनजीटी फीस की कुल 12,78,950 रूपये की राशि जमा की गई है।
खान एवं भू विज्ञान विभाग के खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा 11 से 16 दिसम्बर तक खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध आकस्मिक छापामारी करते हुए 10 डम्पर एवं 1 जेसीबी जब्त किये गये। उक्त में से 5 डम्पर व 1 जेसीबी से पैनेल्टी राशि मय कम्पाउड राशि एवं एनजीटी फीस की कुल 12,78,950 रूपये की राशि जमा की गई है। शेष जब्त 1 डम्पर पुलिस थाना सिणधरी, 1 पुलिस थाना बायतु, 1 पुलिस चौकी पायला कलां एवं 2 डम्पर पुलिस थाना मण्डली की सुपुर्दगी में खड़े करवाये गये है। उन्होने बताया कि खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध एसआईटी दलों एवं खनिज विभाग द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
-0-

सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 7 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 8 व्यक्तियों को सात लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के सड़क दुर्घटनाओं में 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होने से उसे बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

शुक्रवार 17 दिसम्बर को 14 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 17 दिसम्बर को 14 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 17 दिसम्बर को सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ में शिविर आयोजित किया जाएगा।
आज के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार 17 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में गुड़ीसर, बाड़मेर ग्रामीण में बाड़मेर मगरा, बालोतरा में भाखरी खेड़ा, पाटोदी में सांभरा, बायतु में बूठसरा, गिड़ा में करालिया बेरा एवं हीरा की ढाणी, धोरीमना में लोहारवा, गडरारोड़ में शहदाद का पार, गुड़ामालानी में गुड़ामालानी, फागलिया में मीठड़ी, पायला कला में कांगो की ढ़ाणी, सिवाना में ईटवाया तथा चौहटन में केरानाडा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन होगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 17 दिसम्बर को सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ मे शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान महावीर नगर योजना के अन्तर्गत फ्री हॉल्ड के पट्टो, खांचा भूमि आवंटन, लीज जमा, खाली पड़े भूखण्डों का सर्वे, रामनगर (मेघवाल हॉस्टल के पास) एवं रामनगर (विष्णू कॉलोनी) के विभिन्न बकाया प्रकरण यथा न.पा. अधिनियम 69 ए के अन्तर्गत पट्टे, भू उपयोग परिवर्तन, स्टेट ग्रान्ट एक्ट के पट्टे, कच्ची बस्तियों के पट्टे, नगर निकायों के सिवायचक भूमियों के पट्टे, खांचा भूमि आवंटन, भवन निर्माण अनुमति, भूखण्डों के पुर्नगठन एवं उप विभाजन, नामान्तरकरण, लीज राशि वसूली, नगरीय विकास कर वसूली तथा कृषि भूमि पर विकसित योजनाओं में 90 ए के प्रकरण, कृषि भूमि नियमन, रूपान्तरण एवं नामान्तरकरण के आवेदन प्राप्त करने एवं नियमानुसार निस्तारण का कार्य किया जाएगा।
-0-

अमृता हाट आयोजन के संबंध में बैठक शुक्रवार 17 दिसम्बर को

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। जिला स्तरीय हाट आयोजन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कक्ष मेें आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में जिला स्तर पर 26 से 30 दिसम्बर तक अमृता हाट (मेला) के आयोजन हेतु स्थान के चयन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...