गुरुवार, 23 नवंबर 2017

सड़क सुरक्षा को लेकर महारैली आज

जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को महारैली, कार्यशाला, जादू, कठपुतली, लघु फिल्मस आदि का प्रदर्शन कर दी जाएगी सड़क सुरक्षा की जानकारी
 रैली में बीएसएफ, एयरफोर्स, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, नर्सिंग स्टूडेंट, गणमान्य नागरिक करेंगे शिरकत
शहर में रंगीन गुब्बारे छोड़कर दिए जाएंगे रोड सेफ्टी के संदेश
बाड़मेर, 23 नवंबर। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गांधी चौक से सड़क सुरक्षा संदेश देने के लिए बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, राजस्थान उर्दु अकादमी के चैयरमैन एवं राज्यमंत्री अशरफ अली, यूआईटी चेयरपर्सन डा. प्रियंका चौधरी, जिला कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते, जिला पुलिस अधीक्षक डा. गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी.विश्नोई, बाड़मेर जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी एवं बालोतरा जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम मेघवाल के सानिध्य में महारैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली के भगवान महावीर टाउन हॉल में पहुंचने पर कार्यशाला का आयोजन होगा। महारैली व कार्यशाला को रोचक व आकर्षक बनाने के लिए राक्षसों की टीम, आकाश मंें रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ना, जादू करना, नुक्कड़ नाटक आदि को जोड़ा गया है। 
जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि 24 नवंबर को सड़क सुरक्षा वृहद जन जागरूकता अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों से महारैली निकाली जाएगी। रैली गांधी चौक से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी, जो रेलवे स्टेशन होते हुए भगवान महावीर टाउन हॉल पहुंचेगी। जहां केयर्न इंडिया के विमल शाह, लच्छाराम एवं यशपाल द्वारा सीट बैल्ट कन्वेनसर मशीन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जानकारी दी जाएगी। इसके बाद कार्यशाला का आयोजन होगा। इनमें ट्रैफिक नियमों व सड़क सुरक्षा को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रादेशिक परिवहन आयुक्त एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के निर्देशानुसार  24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा को लेकर भव्य व आकर्षक रैली व कार्यशाला के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जन चेतना लाई जाएगी। साथ ही प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति एक अच्छी सोच विकसित की जाएगी, ताकि वे भी बड़े होकर जब वाहन चलाएं तो सावधानी पूर्वक चलाए। इस पैदल व वाहन रैली में परिवहन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, यातायात सलाहकार, ऑपरेटर, थार सड़क सुरक्षा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, केयर्न इंडिया के अधिकारी, महिला मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, धारा संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, नागरिक आदि शरीक होंगे। रैली में पांच राक्षसों की टीम के द्वारा संदेश दिए जाएंगे साथ ही नारे बोले जाएंगे। इस दौरान रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता सुरक्षा संबंधी नारे लिखी तख्तियां थामे रहेंगे। रैली में लाल-पीले-हरे गुब्बारे भी आकर्षक का केन्द्र रहेंगे। रैली में वाहन चालक आईएसआई मार्का हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग कर आम जन को जागरूक करेंगे। इस दौरान लाल, पीले, हरे गुब्बारों का समूह आकाश में छोड़े जाएंगे। रैली के भगवान महावीर टाउन हॉल में पहुंचने पर कार्यशाला प्रारंभ होगी। इसके लिए टाउन हॉल को आकर्षण रूप से सजाया जाएगा। कार्यशाला स्थल पर लाल पीले हरे गुब्बारे लगाए जाएंगे, वहीं सुंदर गमले भी लगेंगे। गुब्बारों से तैयार ट्रैफिक लाईट मॉडल प्रदर्शित की जाएगी। कृत्रिम पुष्प सज्जा से टाउन हॉल को सजाया जाएगा। कार्यशाला में समस्त विधायक, सांसद, जिला प्रमुख, नगरपालिका अध्यक्ष आदि को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान आगन्तुकों को रोड सेफ्टी प्रकोष्ठ से प्राप्त सामग्री, चाबी का वितरण किया जाएगा। कार्यशाला स्थल पर एलईडी स्क्रीन अथवा प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा फिल्मों का प्रदर्शन होगा।  इस मौके पर जयपुर से आई टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, जादू शो प्रदर्शन कर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के समापन पर अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई है। महारैली में एमबीसी गांधी चौक स्कूल, अंतरी देवी सी.सै.स्कुल, सी.सै.गर्ल्स स्कूल, सी.सै. हाईस्कूल, स्काउट गाईड, एनएसएस, एनसीसी, बीएसएफ, एयरफोर्स, केयर्न एनर्जी, राजस्थान पुलिस एवं कई संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक बाईक व पैदल शिरकत करेंगे। जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर ने बाईक चालकों से आह्वान किया है कि जो भी इस महारैली में शामिल होना चाहे उनके पास वैध लाइसेंस हो, साथ ही आईएसआई मार्का प्राप्त हेलमेट का प्रयोग करें। 
कार्यशाला में ये होंगे सम्मानित : भगवान महावीर टाउन हॉल में होने वाली कार्यशाला में पूर्व में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर सैकण्डरी गर्ल्स स्कूल, बाड़मेर की प्रथम रही छात्रा हिमानी खत्री, द्वितीय भाविका, तृतीय सीमा सोलंकी, शांति कुमारी, एमबीसी महिला कॉलेज से चित्रकला में प्रथम रही आशा, द्वितीय माधुरी शर्मा, तृतीय मीना, स्वरूपा, राजकीय हायर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड से स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम कृतिका दानानी, द्वितीय गोकलाराम, तृतीय तुलसी चौधरी, दृष्टिहीन विद्यार्थी स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम मोहम्मद खान, द्वितीय सोयब अली, पीजी कॉलेज से निबंध लेखन में प्रथम प्रवीण कुमार, द्वितीय प्रमिला, तृतीय राम निवास विश्नोई को सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में भागीदारी देने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

विद्यार्थियांे को मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं : गोयल

पचपदरा मंे माडल स्कूल के भवन का लोकार्पण
बाड़मेर, 23 नवंबर। राज्य सरकार शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को पचपदरा मंे स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के अवसर पर यह बात कही।
इस दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि पचपदरा मंे माडल स्कूल के नवनिर्मित भवन की बदौलत विद्यार्थियांे को बेहतरीन सेवाएं मिल सकेगी। उन्हांेने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए है। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि माडल स्कूल का भवन विद्यार्थियांे के लिए बेहद मददगार साबित होगा। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले मंे शैक्षणिक सुविधाआंे के विकास के तहत नए महाविद्यालय, आईटीआई एवं माडल स्कूल राज्य सरकार की ओर से खोले गए है। उन्हांेने विद्यार्थियांे से बेहतरीन अध्ययन कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की अपील की। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समेत कई अन्य अतिथियांे ने विचार व्यक्त करते हुए माडल स्कूल के भवन निर्माण को शिक्षा के क्षेत्र मंे महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत मंे प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल एवं राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने स्वामी विवेकांनद की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर लोकार्पण पटिटका का अनावरण किया। विद्यालय प्रागण मे अभिभावक गण एवं कई जन प्रतिनिधियांे ने राजस्व मंत्री एवं प्रभारी मंत्री का आभार जताया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी मेहमानो का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर ओमप्रकाश शर्मा, पंचायत समिति कल्याणपुर के प्रधान हरि सिंह ,विकास अधिकारी सावलराम चौधरी , जवाहर नवोदय प्राचार्य मेहबूब अली, बालिका विद्यालय की प्राचार्य विमला चौधरी ,माडल विद्यालय के प्राचार्य हिरालाल चौधरी,सरपंच विजयसिह खारवाल, मण्ड़ापुरा सरपंच प्रेमपकाश भील समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता 29 को

युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 2017
                बाड़मेर, 23 नवंबर। युवा संास्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 2017 के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
                इस अवसर पर बिश्नोई ने कहा कि राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करके, उन्हें प्रशिक्षण एवं छात्रवृति की सुविधा देकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तैयार करके उनको स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्ेश्य राज्य के सांस्कृतिक कला एवं दुर्लभ कला तथा लुप्त कला (रावण हत्था, अलगोजा, खरताल, फड़, कामायांचा, कठपुतली) को संर्वधन करने के साथ ही जन जाति क्षेत्र की लुप्त कला का भी प्रोत्साहन करना है। इसके साथ ही युवाओं में विभिन्न कला के क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रतिभाओं की खोज करना तथा युवा कलाकारों का डेटाबेस तैयार करना है। उन्होने बताया कि जिले में ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता 29 नवम्बर एवं जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन 3 दिसम्बर को किया जाएगा। उन्होने बताया कि एक जनवरी, 2018 तक 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के चयनित दल जिला युवा महोत्सव में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में अध्ययनरत एवं गैर अध्ययनरत युवा भाग ले सकते है।

                उन्होने युवा संास्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 2017 के प्रभावी संचालन हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने ब्लॉक स्तर पर समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों के माध्यम से रैलियों का आयोजन किया जाकर व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। बैठक में सी.ओ. भारत स्काउट एण्ड गाइड योगेन्द्र सिंह राठौड, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश शर्मा, अवर उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक श्रवण कुमार शर्मा, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट/गाइड एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


 

निलंबित प्राधिकार पत्रों का 90 दिवस में निस्तारण अनिवार्य

                बाड़मेर, 23 नवंबर। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अनुदानित दरों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र गृहस्थी, राशनकार्ड धारक परिवारों को खाद्यान्न, चीनी, केरोसीन आदि वस्तुएं सहजता, पारदर्शिता एवं सामयिक रूप से प्रतिमाह उपलब्ध कराने को लेकर इस प्रणाली में उचित मूल्य दुकानदार एवं सक्षम अधिकारी द्वारा खाद्यान्नों का उठाव एवं वितरण निर्धारित समयावधि में किया जाना जरूरी है।

                केन्द्र सरकार की ओर से इसके लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आदेश 2015 तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 जारी किये गये हैं, जिनका राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन हैं। इसलिए राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियम) आदेश, 1976 के अंतर्गत प्रदत्त शाक्तियों का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव अंजू राजपाल ने निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के तहत अधिकृत सक्षम अधिकारियों द्वारा इस आदेश के अंतर्गत प्राधिकार पत्र धारक के विरूद्ध प्राधिकार पत्र निलम्बन व निस्तीकरण की कार्यवाही लंबित रहने के दौरान अधिकतम 90 दिवस की अवधि तक प्राधिकार पत्र निलम्बित किया जा सकेगा परन्तु 90 दिवस या प्राधिकार पत्र निलम्बन की अवधि जो भी कम हो, में प्रकरण का अंतिम निस्तारण किया जाना अनिवार्य होगा। यदि प्राधिकार पत्र धारक के प्राधिकार पत्र निलंबन की अंतिम तिथि तक सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रकरण का अंतिम निस्तारण नहीं किया गया है तो प्राधिकार पत्र धारक का प्राधिकार पत्र निलंबन अवधि समाप्त होने के तुरन्त बाद बहाल माना जावेगा और प्राधिकार पत्र धारक नियमानुसार कार्य कर सकेगा। सक्षम प्राधिकारी उनके कार्यालयों में लंबित ऐसे प्रकरण जिनमें निलंबन अवधि समाप्त हो गई है परन्तु प्रकरण में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है तो ऐसे प्रकरणों का निस्तारण सात दिवस में करना सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह सक्षम प्राधिकारी उनके कार्यालयों में लंबित प्रकरण जिनमें निलम्बन अवधि समाप्त हो गई है परन्तु प्रकरण में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है तो ऐसे समस्त प्रकरणों की सूची अंतिम निस्तारण लम्बित रखने के कारणों सहित तीन दिवस में इस कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

प्रभावी मोनेटरिंग के साथ विकास कार्याें की गति बढ़ाएं : गोयल

प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

                बाड़मेर, 23 नवंबर। नियमित रूप से प्रभावी मोनेटरिंग के साथ विकास कार्याें की गति बढ़ाए। ताकि कार्य समय पर पूरा होने के साथ आमजन को इसका फायदा मिल सके। बाड़मेर जिले के प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को कलेक्टेªट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन मंे अच्छे कार्य करने वाले जन प्रतिनिधियांे एवं कार्मिकांे को प्रोत्साहित किया जाए। सरकारी राशि के दुरूपयोग एवं गबन करने वाले लोगांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। उन्हांेने कहा कि पोकरण-फलसूंड प्रोजेक्ट समय पर पूरा करवाएंगे। उन्हांेने जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता से प्रगतिरत प्रोजेक्टांे की विस्तार से जानकारी लेते हुए प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री गोयल ने कानासर ग्राम पंचायत मंे मनरेगा कार्याें मंे अनियमिता की जांच रिपोर्ट आगामी बैठक मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

                इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित व्यक्ति तक उसका लाभ मिल सके। उन्हांेने कहा कि बालोतरा मंे विचाराधीन ओवरहेड टैंक के कार्य को स्वीकृत करवाया जाए। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने कहा कि भीमड़ी मंे फिल्टर प्लांट के कार्य मंे तेजी लाने की जरूरत जताई। उन्हांेने पेयजल योजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने की बात कही। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि आरओ प्लांट के स्थान पर टयूबवैल के कार्य करवाएं जाए। ताकि अधिकाधिक लोगांे को इसका फायदा मिले। उन्हांेने आरओ प्लांट के संबंध मंे प्रभारी मंत्री से जांच करवाने का अनुरोध किया। चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाआंे के लिए प्राप्त होने वाले बजट का सदुपयोग होने के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि बजट व्यय होने के अभाव मंे वापिस नहीं जाना चाहिए। उन्हांेने कहा कि अब कोई भी घर विद्युत कनेक्शन से वंचित नहीं रहेगा, इसके लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। चौहटन प्रधान कुंभाराम सेंवर ने पेयजल योजनाआंे की धीमी प्रगति एवं डिस्काम की ओर से कृषि कनेक्शनांे मंे तथाकथित अनियमितता बरतने की बात कही। बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी ने विद्युतापूर्ति एवं मनरेगा मंे कार्य स्वीकृत करवाने की बात रखी। बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले मंे संचालित विभिन्न योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि फसल बीमा की राशि अब काश्तकारांे के खाते मंे सीधे जमा कराने का प्रावधान किया जा रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।





बुधवार, 22 नवंबर 2017

13706 लीटर शराब का निस्तारण

बाड़मेर, 22 नवंबर। जोधपुर जोन आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त छगनलाल श्रीमाली के निर्देशन मंे बुधवार को सिणधरी पुलिस स्टेशन मंे आबकारी अधिनियम के तहत 23 प्रकरणांे मंे जब्त 13706 लीटर शराब का निस्तारण किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि सिणधरी थानान्तर्गत आबकारी अधिनियम में जब्त 23 प्रकरणों में अंग्रेजी शराब की बोतलें, अधे, पवे, बीयर के कैन तथा बोतलांे के कार्टन कुल मात्रा 13706  बल्क लीटर का पुलिस थाने के पीछे खाली परिसर में जेसीबी और रोलर की सहायता से नष्ट कर निस्तारण किया गया। खाली बारदाना और कांच को जेसीबी की सहायता से गड्ढे में डलवाया गया। इस मालखाना निस्तारण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा कैलाशदान रतनू, आबकारी निरीक्षक वृत्त बालोतरा अजय जैन, सिणधरी थानाधिकारी रावताराम, आबकारी बालोतरा थाने के प्रहराधिकारी कुन्ना राम उपस्थित रहे।


बजरी खनन पर रोक, अवैध खनन पर होगी कार्रवाई

                बाड़मेर, 22 नवंबर। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से नवीन शर्मा बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य मंे आदेश दिनांक 16 नवंबर 2017 के जरिए समस्त 82 खनन पटटों एवं अस्थाई कार्यानुमति में खनन कार्य पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

                खनि अभियंता हरसुखराम विश्नोई ने बताया कि वर्तमान में बाडमेर जिले में खनिज बजरी का कोई भी खनन पटटा ,एलओआई, अस्थाई कार्यानुमति प्रभावी नहीं है। बजरी का खनन एक्ट एवं नियम समय-समय पर माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय की ओर से जारी आदेशों के क्रम में गैर-कानूनी तथा अवैध खनन कार्य अवैध खनन श्रेणी में आएगा। साथ ही गैर कानूनी बजरी का निर्गमन, भण्डारण भी अवैध खनन की श्रेणी में आएगा। उनके मुताबिक नियमांे की अहवेलना करने पर समक्ष न्यायालय में अभियोजन दर्ज करवाया जाएगा। साथ ही नियमानुसार खनिज की कीमत दस गुणा रायॅल्टी राशि के रूप में वसुल की जाएगी। उन्हांेने बताया कि बजरी स्टॉकधारी नियमानुसार अनुमति, ट्रांजिट पास प्राप्त करें। निर्माण के लिए वैकल्पिक रूप में स्टोन क्रेशरों पर पडी स्क्रीनिंग, डस्ट को वैध रवान्ना, ट्राजिट पास से प्राप्त करे। इस कार्यालय के क्षेत्राधिकार में कहीं पर भी खनिज बजरी का अवैध खनन, निर्गमन,स्टॉक किसी भी व्यक्ति के ध्यान मंे आए तो राज्य हित में सूचना इस कार्यालय के दूरभाष 02982-220302 अथवा ई-मेल आईडी me-barmer@rajasthan-gov-in पर देवे।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी गुरूवार से बाड़मेर के दौरे पर

                बाड़मेर, 22 नवंबर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी आगामी तीन दिन तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 23 नवंबर को प्रातः 8.45 बजे तिलवाड़ा मंे रूपा देवरानी मंदिर मंे आयोजित कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता मंे आयोजित जिला स्तरीय बैठक मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे बालोतरा के लिए प्रस्थान कर शाम 6 बजे बुड़ीवाड़ा तथा शाम 7 बजे जागसा मंे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। चौधरी बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 24 नवंबर को जैसलमेर मंे अधिकारियांे की बैठक लेंगे। इसके उपरांत राजस्व राज्य मंत्री चौधरी इसी दिन शाम 5 बजे गूंगा मंे एक शोक सभा मंे शामिल होंगे। बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को प्रातः 8 बजे अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार को

                बाड़मेर, 22 नवंबर। जिला पैरोल सलाहकार सलाहकार समिति की मासिक बैठक गुरूवार को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे रखी गई है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

टांका निर्माण के लिए लाभार्थी निर्धारित मात्रा मंे सामग्री प्राप्त करें

                बाड़मेर, 22 नवंबर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत टांका निर्माण के लिए निर्धारित मात्रा मंे सामग्री का प्रावधान किया गया है। लाभार्थी को निर्धारित सामग्री नहीं मिलने पर वह संबंधित विकास अधिकारी को अवगत करा सकता है।

                अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत टांका निर्माण के लिए सीमंेट के 84 कटटे, बजरी 11.62 घन मीटर, काकरी 40 एमएम  11.49 घन मीटर, 20 एमएम मूंगिया 7.17 घन मीटर, पटिटयां 6 फीट की 13, पांच फीट की 4, चार फीट की 8, 3 फीट की 16 कुल 15.72 वर्ग मीटर, भारोट लिंटल 13 फीट के दो 2.42 वर्ग मीटर, पत्थर 1.91 घन मीटर, एल्यूमिनियम ढक्कन एवं नेम प्लेट एक-एक तथा लोहे की जाली तीन का प्रावधान किया गया है। दाधीच ने बताया कि संबंधित लाभार्थी निर्धारित मात्रा मंे सामग्री प्राप्त कर टांका निर्माण करवाएं। विकास अधिकारियांे को इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि अगर निर्धारित सामग्री प्राप्त नहीं हो तो संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी को अवगत कराया जा सकता है।

लाईट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेटस के संबंध मंे बैठक 27 को

                बाड़मेर, 22 नवंबर । विभागीय न्यायिक प्रकरणांे मंे प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए न्याय विभाग की वेबसाइट लाइटस साफ्टवेयर पर की गई प्रविष्टि एवं अपडेशन करने की नवीनतम प्रगति की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे 27 नवंबर को प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे को लंबित प्रकरणांे की सांख्यिकी सारणी की प्रति एवं निर्धारित प्रपत्र मंे सूचनाएं लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

प्रभारी मंत्री गोयल गुरूवार को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 22 नवंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक के दौरान विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष गुरूवार को बालोतरा आएंगे

                बाड़मेर, 22 नवंबर। राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेन्द्रसिंह एक दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बालोतरा आएंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेन्द्रसिंह गुरूवार को प्रातः 10 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 जसोल पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होने के बाद शाम 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सड़क सुरक्षा संबंधित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 22 नवंबर। आमजन तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने एवं हादसांे मंे कमी लाने के लिए जागरूकता संबंधित फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए संबंधित फोटोग्राफर फोटो साइज 12 गुना 15 मंे हार्ड कापी 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक सूचना केन्द्र मंे जमा करवा सकते है।

                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाले फोटोग्राफ प्रतियोगिता मंे शामिल किए जाएंगे। फोटोग्राफ के साथ संबंधित फोटोग्राफर को फोटो स्वयं की ओर से खींचे जाने संबंधित प्रमाण पत्र भी देना होगा। इस प्रतियोगिता मंे प्रथम स्थान पर रहने वाले फोटोग्राफर को 1100 रूपए, द्वितीय 500 एवं तृतीय को 250 रूपए एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव के संबंध मंे बैठक गुरूवार को

                बाड़मेर, 22 नवंबर। युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 23 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक रखी गई है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

तिलवाड़ा में पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे के लिए समस्या समाधान शिविर गुरूवार को

                बाड़मेर, 22 नवंबर। गौरव सेनानियांे एवं उनके आश्रितांे के लिए रानी रूपादेवी पालिया तिलवाड़ा मंे 23 नवंबर को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे की पेंशन संबंधित समस्या, पूर्व सैनिकांे के बच्चांे का भाग-दो आदेश, केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रिलेशन प्रमाण पत्र, पीपीओ मंे पत्नी का नामांकन, केन्द्र एवं राज्य सरकार से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि की जानकारी देने के साथ पूर्व सैनिकांे एवं विधवाआंे के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए सेना की डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक पास बुक साथ लानी होगी।

निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता में युवाआंे ने दिखाया उत्साह

जिला मुख्यालय पर गुरूवार को रैली एवं कार्यशाला के जरिए देंगे सड़क सुरक्षा की जानकारी
                बाड़मेर, 22 नवंबर। जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर 24 नवंबर को होने वाले सड़क सुरक्षा वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी मंे बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में निबंध एवं सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड़ में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा गया।

                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि बुधवार को पीजी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता एवं परिवहन उप निरीक्षक विनित चौहान की देखरेख में सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इन प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को होने वाले मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।  मेघानी ने बताया कि शुक्रवार को सड़क सुरक्षा वृहद जन जागरूकता अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली जाएगी। यह रैली गांधी चौक से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी, जो रेलवे स्टेशन होते हुए भगवान महावीर टाउन हॉल पहुंचेगी। वहां सीट बैल्ट कन्वेनसर मशीन के जरिए सड़क सुरक्षा के बारे मंे जानकारी दी जाएगी। इसके बाद कार्यशाला का आयोजन होगा। इनमें ट्रैफिक नियमों एवं सड़क सुरक्षा को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रादेशिक परिवहन आयुक्त एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के निर्देशानुसार 24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधित कार्यक्रम के जरिए आमजन मंे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति एक अच्छी सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि वे भी बड़े होकर जब वाहन चलाएं तो सावधानी पूर्वक चलाए। उनके मुताबिक इस पैदल एवं वाहन रैली में परिवहन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, यातायात सलाहकार, ऑपरेटर, थार सड़क सुरक्षा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, केयर्न इंडिया के अधिकारी, महिला मंडल एवं धारा संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नागरिक शामिल होंगे। रैली में पांच राक्षसों की टीम के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता सुरक्षा संबंधी संदेश नारे लिखी तख्तियां थामे रहेंगे। रैली में लाल-पीले-हरे गुब्बारे भी आकर्षक का केन्द्र रहेंगे। रैली में वाहन चालक आईएसआई मार्का हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग कर आम जन को जागरूक करेंगे। रैली को जयपुर से आए परिवहन विभाग के अधिकारी एवं जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान लाल, पीले, हरे गुब्बारों का समूह आकाश में छोड़े जाएंगे। रैली के भगवान महावीर टाउन हॉल में पहुंचने पर कार्यशाला प्रारंभ होगी। इसके लिए टाउन हॉल को आकर्षण रूप से सजाया जाएगा। इस दौरान गुब्बारों से तैयार ट्रैफिक लाईट मॉडल प्रदर्शित की जाएगी। कृत्रिम पुष्प सज्जा से टाउन हॉल को सजाया जाएगा। कार्यशाला में समस्त विधायक, सांसद, जिला प्रमुख, नगरपालिका अध्यक्ष आदि को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान आगन्तुकों को रोड सेफ्टी प्रकोष्ठ से प्राप्त सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यशाला स्थल पर एलईडी स्क्रीन अथवा प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इस मौके पर जयपुर से आई टीम की ओर से नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, जादू शो के जरिए सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।


मंगलवार, 21 नवंबर 2017

सड़क सुरक्षा संबंधित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 21 नवंबर। आमजन तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने एवं हादसांे मंे कमी लाने के लिए जागरूकता संबंधित फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए संबंधित फोटोग्राफर फोटो साइज 12 गुना 15 मंे हार्ड कापी 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक सूचना केन्द्र मंे जमा करवा सकते है।

                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाले फोटोग्राफ प्रतियोगिता मंे शामिल किए जाएंगे। फोटोग्राफ के साथ संबंधित फोटोग्राफर को फोटो स्वयं की ओर से खींचे जाने संबंधित प्रमाण पत्र भी देना होगा। इस प्रतियोगिता मंे प्रथम स्थान पर रहने वाले फोटोग्राफर को 1100 रूपए, द्वितीय 500 एवं तृतीय को 250 रूपए एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

तिलवाड़ा में पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे के लिए समस्या समाधान शिविर 23 नवंबर को

                बाड़मेर, 21 नवंबर। गौरव सेनानियांे एवं उनके आश्रितांे के लिए रानी रूपादेवी पालिया तिलवाड़ा मंे 23 नवंबर को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे की पेंशन संबंधित समस्या, पूर्व सैनिकांे के बच्चांे का भाग-दो आदेश, केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रिलेशन प्रमाण पत्र, पीपीओ मंे पत्नी का नामांकन, केन्द्र एवं राज्य सरकार से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि की जानकारी देने के साथ पूर्व सैनिकांे एवं विधवाआंे के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए सेना की डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक पास बुक साथ लानी होगी।

राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष 23 नवंबर को बाड़मेर आएंगे

                बाड़मेर, 21 नवंबर। राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेन्द्रसिंह एक दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बालोतरा आएंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेन्द्रसिंह गुरूवार को प्रातः 10 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 जसोल पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होने के बाद शाम 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता से सड़क सुरक्षा का संदेश

24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित होगा मुख्य समारोह
                 बाड़मेर, 21 नवंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय व्यापक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित करने के क्रम में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर 24 नवंबर को होने वाले समारोह के पूर्व कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ महिला कॉलेज व गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल में परिवहन उप निरीक्षक मीनाक्षी कैथरीन, वेदांता केयर्न इंडिया के लच्छाराम की देखरेख में पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। साथ ही बालाजी फार्म हाउस में नेत्र ज्योति चिकित्सालय व राजकीय चिकित्सालय के सहयोग से परिवहन निरीक्षक शंभूलाल बलाई व परिवहन उप निरीक्षक विनित चौहान की देखरेख में वाहन चालकों की निःशुल्क नेत्र जांच हुई। 22 नवंबर को भी पीजी कॉल्ेज बाड़मेर व सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूल में निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता होगी।     
                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि मंगलवार को मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ महिला कॉलेज व गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल में पोस्टर, चित्रकला प्रतियोगिताएं में बालिकाओं में अथाह उत्साह देखा गया। सभी ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक से बढ़कर एक सुंदर पोस्टर व चित्र बनाकर सावधानी पूर्वक वाहन चलाने का संदेश दिया। इन बालिकाओं को 24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले मुख्य कार्यशाला समारोह में जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बालाजी कृषि फार्म में राजकीय चिकित्सालय व नेत्र ज्योति चिकित्सालय बाड़मेर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच का आयोजन किया गया। इनमें बड़ी संख्या में चालकों ने भाग लिया। इनको चश्मों का भी वितरण किया गया। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा में राजकीय चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. शक्तिसिंह राजगुरू व उनकी टीम द्वारा वाहन चालकों की नेत्र रोग जांच की गई। कुछ चालकों को औषधी लिखी गई। करीब 25 वाहन चालकों को चश्मा लगाने के लिए सलाह दी गई। इन्हें निःशुल्क चश्मा नेत्र ज्योति चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। बालाजी फार्म में टेंट की व्यवस्था सताराम गोरसिया की ओर से की गई। मेघानी ने बताया कि  24 नवंबर को सड़क सुरक्षा वृहद जन जागरूकता अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली जाएगी। तत्पश्चात भगवान महावीर टाउन हॉल में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न बैनर लगाकर प्रदर्शन किए जाएंगे, साथ ही ट्रैफिक नियमों व सड़क सुरक्षा को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रादेशिक परिवहन आयुक्त एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के निर्देशानुसार 24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा को लेकर भव्य व आकर्षक रैली व कार्यशाला के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जन चेतना लाई जाएगी। साथ ही प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति एक अच्छी सोच विकसित की जाएगी, ताकि वे भी बड़े होकर जब वाहन चलाएं तो सावधानी पूर्वक चलाए। इस पैदल व वाहन रैली में परिवहन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, यातायात सलाहकार, ऑपरेटर, थार सड़क सुरक्षा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, केयर्न इंडिया के अधिकारी, महिला मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, धारा संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, नागरिक आदि शरीक होंगे। रैली में पांच राक्षसों की टीम के द्वारा संदेश दिए जाएंगे साथ ही नारे बोले जाएंगे। इस दौरान रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता सुरक्षा संबंधी नारे लिखी तख्तियां थामे रहेंगे। रैली में लाल-पीले-हरे गुब्बारे भी आकर्षक का केन्द्र रहेंगे। रैली में वाहन चालक आईएसआई मार्का हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग कर आम जन को जागरूक करेंगे। रैली को जयपुर से आए परिवहन विभाग के अधिकारी व जिला कलेक्टर हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान लाल, पीले, हरे गुब्बारों का समूह आकाश में छोड़े जाएंगे।

कार्यशाला में उपस्थित होंगे जन प्रतिनिधि : रैली के भगवान महावीर टाउन हॉल में पहुंचने पर कार्यशाला प्रारंभ होगी। इसके लिए टाउन हॉल को आकर्षण रूप से सजाया जाएगा। कार्यशाला स्थल पर लाल पीले हरे गुब्बारे लगाए जाएंगे, वहीं सुंदर गमले भी लगेंगे। गुब्बारों से तैयार ट्रैफिक लाईट मॉडल प्रदर्शित की जाएगी। कृत्रिम पुष्प सज्जा से टाउन हॉल को सजाया जाएगा। कार्यशाला में समस्त विधायक, सांसद, जिला प्रमुख, नगरपालिका अध्यक्ष समेत अन्य जन प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान आगन्तुकों को रोड सेफ्टी प्रकोष्ठ से प्राप्त सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यशाला स्थल पर एलईडी स्क्रीन अथवा प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा फिल्मों का प्रदर्शन होगा।  इस मौके पर जयपुर से आई टीम नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, जादू शो प्रदर्शन कर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देगी।





ग्राम सभाओं में प्रशासनिक प्रतिवेदन का पठन, सरकारी योजनाआंे की जानकारी दी

                बाड़मेर, 21 नवंबर। राजस्थान पंचायतीराज नियम 1996 के नियम 353 की अनुपालना एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशानुसार 489 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान भामाशाह योजना के माध्यम से दिए गए लाभों का प्रशासनिक प्रतिवेदन रखकर सामाजिक अंकेक्षण करवाया गया।

                सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ ने बताया कि ग्राम सभाआंे मंे राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले फायदे की जानकारी दी गई। इसके  अलावा प्रशासनिक प्रतिवेदन संबंधित आपतियों का निस्तारण किया गया। भामाशाह नामांकन से वंचित व्यक्तियों के नामांकन एवं सीडिंग की गई। ग्राम सभा को सफल क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए आईटी एवं सांख्यिकी विभाग के कर्मचारियों की डयूटी भी लगाई गई। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने मंडापुरा सरवडी,पचपदरा,कुडी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व ग्राम सभा की पूर्व तैयारियां की जानकारी के लिए सोमवार को ग्राम पंचायत बाड़मेर आगौर ,जालीपा,भादरेश में राज्य सरकार की ओर से नियुक्त जिला प्रभारी के.एन. शर्मा, उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग, सुचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ ने व्यवस्थाआंे का जायजा लिया।

रोजगार मेले की तैयारी संबंधित समीक्षा बैठक 25 को

                बाड़मेर, 21 नवंबर। राजस्थान सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तैयारी के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में शनिवार को प्रातः 11 बजे समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

                राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम बाड़मेर के जिला प्रबंधक भंवर सिंह ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बाड़मेर एवं राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री गोयल 23 नवंबर को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 21 नवंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक के दौरान विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव के संबंध मंे बैठक 23 नवंबर को

                बाड़मेर, 21 नवंबर। युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 23 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक रखी गई है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

वरिष्ठजन को लेकर जगन्नाथपुरी ट्रेन 25 को जाएगी

                 बाड़मेर, 21 नवंबर। वरिष्ठ नागरिकों को लेकर जगन्नाथपुरी तीर्थ के लिए ट्रेन 25 नवंबर को रवाना होगी। ट्रेन भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से रात 10.30 बजे रवाना होगी। यात्रियों को शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।

                देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि इस टेªन मंे 1037 यात्री जगन्नाथपुरी जाएंगे। इसमंे जोधपुर से 152, पाली से 96, सिरोही से 138, जालोर से 42, जैसलमेर से 20 और बाड़मेर के 40 यात्री शामिल है।

राज्य आपदा प्रतिसाद बल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 21 नवंबर। राज्य आपदा प्रतिसाद बल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

                राज्य आपदा प्रतिसाद बल के कमांडेंट चूनाराम जाट ने बताया कि इसके तहत कुक (लांगरी) के 20 तथा स्वीपर के 07 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ 29 नवंबर को सांय 6 बजे तक राज्य आपदा प्रतिसाद बल के मालवीय नगर जयपुर में झालाना महल, कुण्डा बस्ती स्थित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन का प्रारूप वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य आपदा प्रतिसाद बल के मालवीय नगर जयपुर में झालाना महल, कुण्डा बस्ती स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

सोमवार, 20 नवंबर 2017

शहर में भीड वाले क्षेत्रों में विद्युत ट्रान्सफार्मर चैक करने के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पानी, बिजली, चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा
बाड़मेर, 20 नवंबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में सोमवार को बिजली, पानी, चिकित्सा व्यवस्थाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियन्ता एम.एल. जाट को शहर में भीड़भाड वाले क्षेत्रों में लगे विद्युत ट्रान्सफार्मर चैक करवाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने डिस्कॉम के अधिकारियों को पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्युतिकरण के कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग कीे जाकर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने पेयजल योजनाओं तथा नई सीएचसी एवं पीएचसी को प्राथमिकता से विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पानी की पाईप लाइनों से अवैध कनेक्शन हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, जलाशयों की नियमित सफाई करवाने, खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत कराने तथा जिले में आर ओ प्लांट सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। 
अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में 104, 108 सहित अन्य विभागीय एम्बुलेन्स को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राहत मिल सकें। उन्होने परिवार कल्याण कार्यक्रम में गति लाने तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित कर मेगा परिवार कल्याण के केम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउन्टर लगाने के निर्देश दिए तथा जिले में चिकित्साल्यों में सघन निरीक्षण कर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं ग्रामीण गौरव पथ के प्रगतिरत कार्य शीध्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यो में गुणवता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क का कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने रूडिप के अधिकारियों को सीवरेज कार्य के तहत प्रोपर्टी कनेक्शन का कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।  
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जे.आर. जीनगर, डिस्कॉम के मांगी लाल जाट, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता हजारी राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चोधरी, रूडिप के अधिशाषी अभियन्ता बंशीधर पुरोहित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सड़क सुरक्षा जागरूकता को विशाल रैली 24 को

निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताएं 21 से
रैली में पांच राक्षसों की टीम करेगी सुरक्षा के प्रति गंभीर
बाड़मेर, 20 नवम्बर। सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ जयपुर, परिवहन विभाग बाड़मेर, थार सड़क सुरक्षा समिति के बैनर तले 24 नवंबर को सड़क सुरक्षा वृहद जन जागरूकता अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली जाएगी। तत्पश्चात भगवान महावीर टाउन हॉल में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न बैनर लगाकर प्रदर्शन किए जाएंगे, साथ ही ट्रैफिक नियमों व सड़क सुरक्षा को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। 23 नवंबर को विभिन्न विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के बारे में प्रतियोगिता का आयोजन होगा वहीं चालकों का नेत्र परीक्षण कराया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि प्रादेशिक परिवहन आयुक्त एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के निर्देशानुसार 24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा को लेकर भव्य व आकर्षक रैली व कार्यशाला के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जन चेतना लाई जाएगी। साथ ही प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति एक अच्छी सोच विकसित की जाएगी, ताकि वे भी बड़े होकर जब वाहन चलाएं तो सावधानी पूर्वक चलाए। इस पैदल व वाहन रैली में परिवहन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, यातायात सलाहकार, ऑपरेटर, थार सड़क सुरक्षा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, केयर्न इंडिया के अधिकारी, महिला मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, धारा संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, नागरिक आदि शरीक होंगे। रैली में पांच राक्षसों की टीम के द्वारा संदेश दिए जाएंगे साथ ही नारे बोले जाएंगे। इस दौरान रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता सुरक्षा संबंधी नारे लिखी तख्तियां थामे रहेंगे। रैली में लाल-पीले-हरे गुब्बारे भी आकर्षक का केन्द्र रहेंगे। रैली में वाहन चालक आईएसआई मार्का हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग कर आम जन को जागरूक करेंगे। रैली को जयपुर से आए परिवहन विभाग के अधिकारी व जिला कलेक्टर हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान लाल, पीले, हरे गुब्बारों का समूह आकाश में छोड़े जाएंगे। 
आकर्षक सजावट के बीच होगी कार्यशाला : रैली के भगवान महावीर टाउन हॉल में पहुंचने पर कार्यशाला प्रारंभ होगी। इसके लिए टाउन हॉल को आकर्षण रूप से सजाया जाएगा। कार्यशाला स्थल पर लाल पीले हरे गुब्बारे लगाए जाएंगे, वहीं सुंदर गमले भी लगेंगे। गुब्बारों से तैयार ट्रैफिक लाईट मॉडल प्रदर्शित की जाएगी। कृत्रिम पुष्प सज्जा से टाउन हॉल को सजाया जाएगा। कार्यशाला में समस्त विधायक, सांसद, जिला प्रमुख, नगरपालिका अध्यक्ष आदि आमंत्रित रहेंगे। इस दौरान आगन्तुकों को रोड सेफ्टी प्रकोष्ठ से प्राप्त सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यशाला स्थल पर एलईडी स्क्रीन अथवा प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा फिल्मों का प्रदर्शन होगा।  इस मौके पर जयपुर से आई टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, जादू शो प्रदर्शन कर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर पेन्टिंग, उद्बोधन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान पेंन्टिंग, पोस्टर, स्लोगन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विद्यार्थियों की ओर से तैयार सामग्री को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुछ चालकों को चश्मे का वितरण होगा। रैली व कार्यशाला में बीएसएफ, एयरफोर्स, आर्मी, एनसीसी, स्काउट आदि के जवान व कैडेट्स भाग लेंगे 
प्रतियोगिताएं होगी : जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत 21 नवंबर को मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ महिला कॉलेज व गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल में परिवहन उप निरीक्षक मीनाक्षी कैथरीन, परिवहन उप निरीक्षक लच्छाराम की देखरेख में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 22 नवंबर को पीजी कॉल्ेज बाड़मेर व सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूल में निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन परिवहन उप निरीक्षक विनित चौहान, परिवहन उप निरीक्षक लच्छाराम की देखरेख में होगी। बालाजी फार्म हाउस में नेत्र ज्योति चिकित्सालय व राजकीय चिकित्सालय के सहयोग से वाहन चालकों की निःशुल्क नेत्र जांच होगी।

रविवार, 19 नवंबर 2017

जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी संभव - बिश्नोई

बाड़मेर, 19 नवंबर। जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। हमें बढती दुर्घटनाओं के कारणों और उनकी रोकथाम कैसे हो सकती है इस दिशा में गम्भीरता पूर्वक जागरूकता लानी होगी। क्षेत्र के समाजसेवी एवं स्वयं सेवी संस्थाएं इस दिशा में महत्पूर्ण भूमिका अदा कर सकते है। 
यह बात अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी.विश्नोई ने रविवार को सूचना केन्द्र में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायल लोगों की स्मृति में आयोजित विश्व स्मृति दिवस के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि विश्व स्मृति दिवस मनाने का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को घटित सड़क दुर्घटनाओं के बारे में याद दिलाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट का जरूरत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावधानी के साथ सड़क सुरक्षा के उपायों को अपनाकर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रिफलेक्टर का प्रयोग नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।  
बिश्नोई ने कहा कि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए सड़क सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी देकर जागरूकता लाई जाए। उन्होंने आम लोगों से अपने घर, पड़ौस, मौहल्ले एवं शहर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सड़क सुरक्षा के उपायों के उपयोग के साथ व्यापक प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की याद में मोमबत्ती जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होने सडक दुर्घटनाओं में आपातकालीन सेवाएं देने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाएं ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 19 नवम्बर को संपूर्ण विश्व की भांति राज्य में भी विश्व स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए अहम प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के पाठ्यक्रम में भी सड़क सुरक्षा को जोड़ा गया है। उन्होंने निर्धारित गति में वाहन चलाने सहित सड़क सुरक्षा के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में प्रोजेक्टर के माध्यम से कानूनी प्रावधानों व सड़क सुरक्षा की लघु फिल्मे दिखाकर महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। 
इस दौरान थार सड़क सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष राम कुमार जोशी ने कहा कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रतिदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात नियमों का पालन करते हुए इसमें कमी लाने की बात कही। इस मौके पर थार सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, समाजसेवी पुरूषोतम खत्री, सम्पत जैन, धारा संस्थान के महेश पनपालिया, महिला मंडल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई, मांगीलाल शर्मा, खुमाणंिसह, कनिष्ठ सहायक भूराराम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड़ ने किया। 




शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

विद्यालयांे के लिए गेहूं एवं चावल का आवंटन

बाड़मेर, 17 नवंबर। एमडीएम योजनान्तर्गत प्राथमिक विद्यालयांे के लिए 587.510 मैट्रिक टन गेहूं तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयांे के लिए 489.590 मैट्रिक टन चावल का आवंटन किया गया है।
जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि वर्ष 2017-18 सूखाग्रस्त अभावग्रस्त घोषित ग्रामांे के लिए 209.830 मैट्रिक टन चावल का आवंटन किया गया है। इस आवंटन का उप आवंटन किया जाना प्रस्तावित है। उन्हांेने बताया कि थोक विक्रेताआंे को खाद्यान्न का तत्काल उठाव करने के निर्देश दिए गए है।

गुमशुदा की सूचना देने पर दो हजार का इनाम

बाड़मेर, 17 नवंबर। पुलिस थाना सिवाना मंे दर्ज एक प्रकरण मंे भगवैया एवं अपहरणकर्ता की सूचना देने पर बाड़मेर पुलिस की ओर से दो हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि भगवैया नाबालिग सुश्री पिंटाकंवर निवासी थापन एवं अपहरणकर्ता शिवराजसिंह निवासी दुगोर पुलिस थाना डेगाना, जिला नागौर की काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला है। इनकी तलाश जारी है। उनके मुताबिक भगवैया एवं अपहरणकर्ता के बारे मंे कोई व्यक्ति सूचना देगा अथवा दस्तयाबी के लिए पुलिस को मदद देगा या दस्तेयाबी करवाएगा, उस व्यक्ति को बाड़मेर पुलिस की ओर से दो हजार रूपए का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इनाम वितरण के संबंध मंे अंतिम निर्णय जिला पुलिस अधीक्षक का होगा।


पीएम फसल बीमा योजना में रबी के लिए अधिसूचना जारी

किसान 31 दिसंबर 2017 तक फसल का बीमा करवा सकेंगे
                बाड़मेर, 17 नवंबर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसल वर्ष 2017-18 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए अधिसूचना 3 नवंबर को जारी की गई है। इसके अनुसार फसलें पटवार स्तर पर अधिसूचित की गई है। जौ फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 37249 रूपए और प्रीमियम दर 4 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 559 रूपए प्रति हैक्टेयर रहेगी। गेंहू फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 49509 रूपए और प्रीमियम दर 4 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 743 रूपए प्रति हेक्टेयर रहेगी। सरसो फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 44414 रूपए और प्रीमियम दर 7 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 666 रूपए प्रति हेक्टेयर रहेगी। चना फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 31317 रूपए और प्रीमियम दर 5 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 470 रूपए प्रति हेक्टेयर रहेगी। इसके अलावा तारामीरा फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 9891 रूपए और प्रीमियम दर 11 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 148 रूपए प्रति हेक्टेयर रहेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सभी ऋणी, गैर ऋणी एवं बटाईदार किसानों की ओर से फसलों का बीमा करवाया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2017 है। जिन ऋणी कृषकों के फसल ऋण की सीमा 31 दिसंबर 2017 तक किसी भी वित्तीय संस्थान द्वारा अनुमोदित की गई है, का अनिवार्य आधार पर फसल बीमा संबंधित वित्तीय संस्थान द्वारा किया जाएगा। गैर ऋणी किसान 31 दिसंबर 2017 तक निकट के सहकारी बैंक, व्यवसायिक बैंक, सीएससी संबंधित बीमा कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से करवाया जा सकता है।

लैंगिक संवेदनशीलता मौजूदा समय की जरूरत : नरूका

                बाड़मेर, 17 नवंबर। लैंगिक संवेदनशीलता मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सांस्कृतिक एवं राजनैतिक तौर पर स्त्री एवं पुरूष की भूमिकाआंे का समाजीकरण होता है। समय के साथ सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक बदलाव के साथ समुदाय एवं संस्कृतियांे मंे जेंडर भूमिकाएं बदलती रहती है। स्त्री एवं पुरूष के सामाजिक भेद उनकी सोच, भावनाआंे एवं व्यवहार का नतीजा है। महिला एवं बाल विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार मंे महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित जेंडर संवेदनशीलता, जेंडर संवेदी बजट,लिंग आधारित एवं जेंडर बजट स्टेटमेट संबंधित कार्यशाला के दौरान यह बात कही।

                इस दौरान उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने कहा कि हमारे इस परिवेश की सार्थकता इसी बात में है कि स्त्री और पुरूष के समन्वय से संचालित हमारे जीवन का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जेंडर संवेदनशीलता को कम करने के लिए महिलाओं के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने जेंडर बजटिंग के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि समाज में बालक एवं बालिका में भेदभाव के कारण समाज में विषमता बढ़ रही है। इसको कम करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक परंपराओं में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है। कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बजट संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में आए परिवर्तन के कारण महिला-पुरुष में आई विषमताएं कम हुई है, फिर भी हमें इसके प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्हांेने कहा कि नवीन अवधारणा के अनुसार बजट का आवंटन वर्ग आधारित होने की अपेक्षा जेंडर आधरित होना अधिक महत्वपूर्ण एवं सार्थक है। ताकि सभी वर्गाें को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके। कार्यशाला मंे प्राचार्य ललिता मेहरा जेंडर संवेदनशीलता एवं इसके असर के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। व्याख्याता मुकेश पचौरी ने जेंडर की अवधारणा एवं महिलाआंे से भेदभाव तथा सरकारी योजनाआंे का फायदा ग्रास रूट तक पहुंचने के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविन्द्र लालस समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




बाड़मेर जिले के 1717 गांव गंभीर सूखाग्रस्त घोषित

                बाड़मेर, 17 नवंबर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर जिला कलक्टरों से प्राप्त गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के बाड़मेर समेत 13 जिलों के 4151 गांवों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया है।

                अधिसूचना के अनुसार सर्वाधिक बाड़मेर जिले की 10 तहसीलों के 1717 गांव गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किए गए है। अधिसूचना के अनुसार यह आंकलन खरीफ संवत् 2074 में वर्षा की कमी, सतही जल और भू-जल उपलब्धता में कमी, फसलों की कमजोर स्थिति एवं रिमोट सैन्सिग आदि को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

बाड़मेर जिले के 231 गांव अभावग्रस्त घोषित

                बाड़मेर, 17 नवम्बर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर बाड़मेर जिले के 231 गांवांे को अभावगस््रत घोषित कर उनमें 31 दिसंबर तक वसूली स्थगित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले के 231 गांवांे को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। यह आदेश ऐसी भूमियों के भू-राजस्व वसूलने में प्रभावी नहीं होगे, जो भू अभिलेख में तो बारानी, तालाबी अथवा सैलाबी अंकित है, किन्तु उन भूमियों पर कुओं या अन्य स्त्रोतों से सिंचाई होती है।

पाक विस्थापितांे की समस्या समाधान के लिए बैठक 24 को

                बाड़मेर, 17 नवंबर। बाड़मेर जिले मंे रहने वाले पाक विस्थापितांे की विभिन्न समस्याआंे के समाधान के लिए राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति की ओर से प्रस्तुत सुझावांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने एवं भविष्य मंे पाक विस्थापितांे की समस्याआंे के निराकरण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 24 नवंबर को 11.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय के कक्ष मंे रखी गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस बैठक मंे पाक विस्थापितांे की समस्याआंे एवं उनके निराकरण के संबंध मंे पूर्व बैठक के एजेंडा बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर की दिसंबर मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 17 नवंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की दिसंबर माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 दिसंबर को सिणधरी चौसीरा कलस्टर के लिए चाडो की ढाणी, 15 दिसंबर को बिसारणिया कलस्टर के लिए नेतराड़, 19 दिसंबर को गिड़ा कलस्टर के लिए सोहड़ा, 22 दिसंबर को सिवाना कलस्टर के लिए मेली एवं 29 दिसंबर को बाड़मेर ग्रामीण कलस्टर के लिए भूरटिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...