बुधवार, 27 सितंबर 2017

आमजन को मिले फ्लैगशीप योजनाआंे का फायदा : गोयल

नर्मदा नहर के कार्य की जांच के लिए कमेटी गठित करने के आदेश
                बाड़मेर, 27 सितंबर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को फ्लैगशीप योजनाआंे का फायदा मिलना चाहिए। इसके लिए प्रभावी मोनेटरिंग के साथ विकास कार्याें मंे गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। प्रभारी मंत्री गोयल बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

                प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को महज सरकारी अभियान नहीं मानते हुए आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कहा कि इसकी डीपीआर तैयार करते समय वास्तविक जल संरक्षण के कार्याें को प्राथमिकता देने के साथ जन प्रतिनिधियांे के सुझाव लिए जाए। उन्हांेने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतांे को खुले मंे शौच से मुक्त कराने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत जताई। गोयल ने कहा कि पेयजल परियोजनाआंे के कार्य समयबद्व पूर्ण करवाने के लिए नियमित रूप से मोनेटरिंग की जाए। उन्हांेने जिले मंे चल रही परियोजना, विकास कार्याें एवं कार्यक्रमांे के बारे मंे विस्तार से समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री गोयल ने नर्मदा नहर के निर्माण कार्याें की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर आगामी बैठक मंे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने गिड़ा मंे बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थाई समाधान खोजने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने गुड़ामालानी क्षेत्र मंे खारे पानी की समस्या से राहत दिलाने एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने शहर मंे पेयजल समस्या से संबंधित मामला उठाया। बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने पशुआंे का बीमा करवाने के लिए अभियान चलाने एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय के लिए बजट उपलब्ध करवाने की जरूरत जताई। चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने कहा कि चौहटन कस्बे मंे नर्मदा नहर का पानी उपलब्ध करवाने के अलावा चौहटन रूट पर चलने वाली रोडवेज की बसांे को बाड़मेर शहर मंे प्रवेश की अनुमति दी जाए। इस दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना का कार्य प्राथमिकता करवाने की जरूरत जताई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सबके सहयोग से विकास योजनाआंे को क्रियान्वित किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि जिले मंे आदान अनुदान के लिए वर्ष 2015-16 मंे 310 करोड़ के एवज मंे 212 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। इसमंे से 160 करोड़ बांटे जा चुके है। इसी तरह वर्ष 2016-17 मंे भी 80 करोड़ रूपए प्राप्त हो चुके है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विकास योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। बैठक मंे जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश मीणा ने चिकित्सा सेवाआंे की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





मंगलवार, 26 सितंबर 2017

प्रमुख शासन सचिव ने किया अस्पताल का निरीक्षण

                बाड़मेर, 26 सितंबर। चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजकीय चिकित्सालय मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने भर्ती मरीजांे से मिलने वाली चिकित्सकीय सेवाआंे की जानकारी ली।

                प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने नवजात शिशु उपचार केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया को बेहतरीन कार्मिकांे की तैनातगी नवजात शिशु उपचार केन्द्र मंे करने के निर्देश दिए। उन्हांेने व्यवस्थाआंे का जायजा लेने के साथ भर्ती मरीजांे से उपचार एवं राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सेवाआंे की जानकारी ली। इसके उपरांत अन्य विभागांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने राजकीय चिकित्सालय मंे केयर्न एंड आयल गैस की ओर से प्रदर्शित की गई आईईसी सामग्री को भी देखा। इस दौरान उनको अवगत कराया गया कि राजकीय चिकित्सालय मंे लाइफ लाइन एक्सप्रेस की ठहराव अवधि के दौरान मरीजांे के लिए चालीस बिस्तर केयर्न की ओर से उपलब्ध कराए गए है। प्रमुख शासन सचिव गुप्ता ने इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मंे चिकित्सा योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



प्रदेश मंे विशेषज्ञांे की कमी दूर करने के प्रयास : गुप्ता

                बाड़मेर, 26 सितंबर। प्रदेश मंे विशेषज्ञांे की कमी दूर करने के लिए नई व्यवस्था के तहत राज्य सरकार ने पोस्ट ग्रेजुएट करवाने वाली संस्था को अनुमति देने के साथ 10 शाखाआंे मंे पाठयक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इससे धीरे-धीरे व्यवस्थाआंे मंे सुधार होगा। चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पत्रकारांे से बातचीत के दौरान यह बात कही।

                प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा सेवाआंे को लेकर बेहद संवेदनशील है। अगले वर्ष से 7 मेडिकल कालेज प्रारंभ हो जाएंगे। इससे आने वाले कुछ वर्षाें मंे चिकित्सकांे की पद रिक्तता की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। उन्हांेने लाइफ लाइन एक्सप्रेस के प्रयास को यूनिक बताते हुए कहा कि बाड़मेर जिले के बाशिदांे के लिए यह वरदान साबित होगी। इसमंे विभिन्न प्रकार की सर्जरी के साथ उच्च स्तर से आने वाले चिकित्सक सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। उन्हांेने कहा कि अधिकाधिक लोगांे को लाइफ लाइन एक्सप्रेस की सेवाआंे से लाभांवित करवाने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

धोरीमना में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर बुधवार को

                बाडमेर, 26 सितंबर। जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर की ओर से पंचायत समिति कार्यालय धोरीमना में बुधवार को प्रातः 11 बजे एमएसएमई पखवाडा तथा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक के.सी. सैनी ने बताया कि शिविर में उद्योग विभाग की योजनाएं क्रमशः भामाशाह रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014, आर्टीजन कार्ड, बुनकर परिचय पत्र के ऑन लाईन आवेदन पत्र की प्रक्रिया तथा दस्तकारों, बुनकरों को मेला प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए उनके परिचय पत्र तथा अन्य सुविधाओं के बारे में शिविर में जानकारी एवं आवेदन पत्र तैयार करवाये जाएंगे।

प्रभारी मंत्री गोयल बुधवार को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 26 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल बुधवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

विशेष योग्यजन शिविरांे का आयोजन बुधवार से

                बाड़मेर, 26 सितंबर। प्रथम चरण मंे पंजीकृत हुए विशेष योग्यजनांे के प्रमाणीकरण के लिए बुधवार से विशेष योग्यजन शिविरांे का आयोजन किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर पंचायत समिति परिसर मंे 27 सितंबर एवं 27 अक्टूबर, बायतू पंचायत समिति मंे 29 सितंबर एवं 31 अक्टूबर, बालोतरा पंचायत समिति मंे 4 अक्टूबर एवं 3 नवंबर, सिवाना पंचायत समिति के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवाना में 7 अक्टूबर एवं 7 नवंबर, धोरीमन्ना पंचायत समिति मंे 10 अक्टूबर एवं 10 नवंबर, शिव पंचायत समिति मंे 14 अक्टूबर एवं 14 नवंबर, चौहटन पंचायत समिति मंे 17 अक्टूबर एवं 24 नवंबर, सिणधरी पंचायत समिति मंे 28 अक्टूबर एवं 28 नवंबर, रामसर मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मशाला मंे 31 अक्टूबर एवं 29 नवंबर, गिड़ा मंे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गिड़ा मंे 3 नवंबर एवं 3 दिसंबर, कल्याणपुर पंचायत समिति मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर मंे 7 नवंबर एवं 6 दिसंबर , समदड़ी पंचायत समिति मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समदड़ी मंे 14 नवंबर एवं 8 दिसंबर, गुड़ामालानी पंचायत समिति मंे 18 नवंबर एवं 5 दिसंबर, गडरारोड़ पंचायत समिति मंे 24 नवंबर एवं 8 दिसंबर, सेड़वा पंचायत समिति मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेड़वा मंे 28 नवंबर एवं 9 दिसंबर, पाटोदी पंचायत समिति मंे 4 नवंबर एवं 1 दिसंबर, धनाउ पंचायत समिति मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनाउ मंे 8 नवंबर एवं 11 दिसंबर को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक शिविरांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि शिविरांे के आयोजन के लिए उपखंड अधिकारियांे, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकितसा विभाग के कार्मिकांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। संबंधित ब्लाक के उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को विधानसभा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियांे को आमंत्रित कर शिविर का शुभारंभ एवं प्रमाण पत्र वितरित करवाने के निर्देश दिए गए है।

बाड़मेर के 263 यात्रियों का मुख्य सूची में चयन

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017
                बाड़मेर, 26 सितंबर। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017 के अन्तर्गत लॉटरी के जरिए बाड़मेर जिले के 77 यात्रियों का हवाई यात्रा तथा 186 यात्रियों का रेल यात्रा के लिए मुख्य सूची में चयन किया गया है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017 के अन्तर्गत ऑन लाईन भरे गये कुल 579 आवेदक पत्रों की लॉटरी निकाली। इसमें हवाई यात्रा के लिए 77 यात्रियों का मुख्य सूची में चयन किया गया एवं 19 यात्री आरक्षित सूची में रखे गये। रेल यात्रा के लिए 186 यात्रियों का मुख्य सूची में चयन किया गया तथा 46 यात्री आरक्षित सूची में रखे गये। उन्होंने बताया कि जिले के यात्रियों को प्राथमिकता के अनुसार हवाई यात्रा के लिए जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम्, तिरूपति बालाजी, वाराणसी (कांशी) तथा रेल यात्रा के लिए रामेश्वरम्, वैष्णोदेवी, जगन्नाथपुरी, तिरूपति बालाजी, अमृतसर, द्वारकापुरी, वाराणसी (कांशी), गया कांशी, शिरडी की यात्रा कराई जाएगी। उन्होने बताया कि चयनित यात्रियों को देवस्थान विभाग की ओर से सूचित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा कैलाशदान रतनू, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, सूचना विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग देवेन्द्र माथूर, देवस्थान विभाग जोधपुर के निरीक्षक रमेश जांगिड आदि उपस्थित थे।



चिकित्सा सेवाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं : गुप्ता

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर लाइफ लाइन एक्सप्रेस मंे चिकित्सा सेवाआंे का शुभारंभ
                बाड़मेर, 26 सितंबर। लाइफ लाइन एक्सप्रेस के जरिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मिलेगी। अधिकाधिक लोगांे को चिकित्सा सेवाआंे से लाभांवित करवाने का प्रयास करवाएं। ताकि लाइफ लाइन एक्सप्रेस आमजन के लिए वरदान साबित हो सके। प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 185 वें लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समेत अन्य अतिथियांे ने फीता काटकर लाइफ लाइन एक्सप्रेस मंे चिकित्सा सेवाआंे का शुभारंभ किया।

                इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने कहा कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस मंे मिलने वाली सुविधाआंे की दूरस्थ जिलांे मंे जरूरत महसूस होती है। राजस्थान मंे तीस फीसदी विशेषज्ञांे की विशेषज्ञांे की कमी है। इसको पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश मंे सात नए मेडिकल कालेज प्रारंभ हो रहे है। आगामी समय मंे इससे काफी तादाद मंे चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे। उन्हांेने लाइफ लाइन को सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि जोधपुर, अहमदाबाद, डीसा समेत अन्य स्थानांे पर उपचार के लिए जाने वाले ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। ऐसे मंे इसका अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने का प्रयास करवाएं। उन्हांेने जिला प्रशासन, इम्पेक्ट इंडिया, भारत विकास परिषद समेत अन्य संस्थाआंे का इस अभियान मंे सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि पहली बार राजस्थान पहली बार राजस्थान मंे लाइफ लाइन एक्सप्रेस के जरिए महत्वपूर्ण शुरूआत हुई है। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विशेषज्ञांे की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां मेडिकल कालेज स्वीकृत होने से भविष्य मंे सारी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। जिला कलक्टर ने कहा कि लाइफ लाइन के जरिए एम्स समेत विभिन्न बड़े चिकित्सा संस्थानांे के विशेषज्ञांे की सेवाएं मिल सकेगी। उन्हांेने स्वयंसेवी संगठनांे, मीडिया, गणमान्य नागरिकांे से लाइफ लाइन एक्सप्रेस के बारे मंे अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाने का अनुरोध किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक संजीव जैन ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के लिए आज बहुत बड़ा दिन है जब 26 वर्ष पुराने प्रोजेक्ट की शुरूआत बाड़मेर मंे हुई है। अब विशेषज्ञांे की सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। उन्हांेने कहा कि कैंसर, नाक,कान, गला समेत विभिन्न गंभीर रोगांे का उपचार करवाने के लिए अधिकाधिक लोगांे को प्रेरित करें। बजाज फिनशर के सीएसआर हेड अजय साठे ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि आज बजाज गु्रप आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की शुरूआत कर रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगांे को लोगांे को इसका लाभ मिल सके। समारोह के दौरान सहायक निदेशक रवि माथुर, इम्पेक्ट इंडिया फाउंडेशन प्रोजेक्ट के उप प्रबंधक अनिल दर्शे, चीफ मार्केटिंग बजाज मानव मियाववाल, बाड़मेर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मंदोरीलाल मीणा अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह के अंत मंे लाइफ लाइन एक्सप्रेस इम्पेक्ट के उप परियोजना निदेशक डा.याज्ञनिक वाजा ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए इस अभियान मंे सहयोग करने वाली संस्थाआंे, जिला प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जोशी ने किया। समारोह के दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, बाड़मेर जन सेवा समिति के ओमप्रकाश समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






सोमवार, 25 सितंबर 2017

आवंटित लक्ष्यांे की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश

                बाड़मेर, 25 सितंबर। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित हुई। इस दौरान बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्व शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करें। 

                बैठक के दौरान मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान ने प्रधानमंत्री आवास समेत विभिन्न योजनाआंे मंे दिए गए लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य आयोजना अधिकारी ने सभी सूत्रों में अब तक अर्जित उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। इसी तरह टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने एवं संस्थागत प्रसव को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र पूनिया, डिस्काम के भेराराम जाट समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए जिला मुख्यालय पर लॉटरी मंगलवार को

देवस्थान के शासन सचिव के.के.पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
              बाड़मेर, 25 सितंबर। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017 के अंतर्गत तीर्थ यात्रा के लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों की लॉटरी जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रातः 10.30 बजे निकालेंगे। लाटरी को लेकर देवस्थान के शासन सचिव डॉ. कृष्णकांत पाठक ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं लॉटरी का डेमो दिया।          

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय जिला कलक्टर की अध्यक्षता में चयन की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। साथ ही निर्धारित कोटे के आधार पर चयनित आवेदकों की सूची तैयार की जाएगी। उपलब्ध कोटे के 100 अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। चयनित आवेदक के यात्रा पर नहीं जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को यात्रा पर भेजा जा सकेगा। चयनित आवेदकों की सूची व प्रतीक्षा सूची जिला कलक्टर कार्यालय, संबंधित उपखंड कार्यालय तथा देवस्थान सहायक आयुक्त कार्यालय में जन साधारण के लिए चस्पा की जाएगी तथा देवस्थान विभाग की वेबसाइट www.devsthan.rajasthan.gov.in पर भी सर्वसाधारण की जानकारी के लिए अपलोड की जाएगी।

लाइफ लाइन एक्सप्रेस मंे मंगलवार से होगा निःशुल्क इलाज

बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को समारोहपूर्वक होगी निःशुल्क इलाज की शुरूआत
                बाड़मेर, 25 सितंबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर लाइफ लाइन एक्सप्रेस मंे मंगलवार से विधिवत निःशुल्क इलाज की शुरूआत होगी। इस दौरान मोतियाबिंद,पोलियो, मुख कैंसर, मिर्गी, स्त्री रोग जांच के साथ परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध रहेगी।
                बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह के दौरान मंगलवार को प्रातः 10 बजे चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, बजाज ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया निःशुल्क चिकित्सा सेवाआंे की विधिवत शुरूआत करेंगे। लाइफ लाइन एक्सप्रेस इम्पैक्ट के उप परियोजना निदेशक डा.याज्ञनिक वाजा ने बताया कि लाइफ लाइन ऐसी पहली ट्रेन है, जिसमें स्थित अस्पताल मंे असाध्य रोगों के आपरेशन किए जाते है। उन्हांेने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 से 30 सितंबर तक आंखांे का परीक्षण कर 28 से 03 अक्टूबर तक मोतियाबिंद के आपरेशन किए जाएंगे। इसी तरह 4 एवं 5 अक्टूबर को पोलियो परीक्षण तथा 5 से 7 अक्टूबर को आपरेशन होंगे। कटे-फटे होंठ एवं जलने के बाद संकूचन का परीक्षण 4 एवं 5 अक्टूबर को करने के साथ 5 एवं 6 अक्टूबर को आपरेशन किए जाएंगे। कान के रोगियांे का परीक्षण 8 से 11 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 9 से 14 अक्टूबर तक आपरेशन होंगे। इसी तरह 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक स्त्री रोग जांच ब्रेस्ट एवं सरवाइकल कैंसर, मुख कैंसर जांच होगी। इसके बाद 7 एवं 8 अक्टूबर को आपरेशन होंगे। मिर्गी रोगियांे का परीक्षण एवं उपचार 14 एवं 15 अक्टूबर तथा दातांे का उपचार एवं परीक्षण 6 से 12 अक्टूबर तक होगा। परिवार नियोजन कार्यक्रम 7 से 13 अक्टूबर तक चलेगा।

क्या है लाइफ लाइन एक्सप्रेस की विशेषता : इसको 1991 में शुरु किया था और तब से देश के कोने-कोने में पहुंचकर लोगों का इलाज जारी है। इस ट्रेन में ऑपरेशन से लेकर हर प्रकार के इलाज की सुविधाएं हैं। इसलिए इसे हॉस्पीटल ऑन व्हील कहा जाता है। इसमें दो सर्जीकल ऑपरेशन थियेटर है, जिसमें पोलियो से लेकर कटे होठों और मोतियाबिंद जैसे ऑपरेशन किए जाते हैं। ऑपरेशन थियेटर में पांच टेबल हैं, जो आधुनिक मेडिकल उपकरणों से जुड़ी हैं। ट्रेन में दो रिकवरी रूम हैं, जिसमें ऑपरेशन के बाद मरीजों को रखा जाता है। ऑपरेशन थियेटर में इलाज के लिए अल्ट्रा मार्डन माइक्रोस्कोप से लेकर लेबोरेटरी, एक्सरे यूनिट भी है। ट्रेन में डेंटल रूम, ऑप्थेलोलॉजी ट्रीटमेंट से लेकर मेडिकल स्टाफ के लिए रूम बने हुए हैं। उन्हांेने बताया कि इस टेªन में अब तक दस लाख मरीजांे के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक लाख लोगांे के आपरेशन किए जा चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करने के लिए माकूल इंतजाम किए गए है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय मंे अतिरिक्त वार्ड आरक्षित करने के साथ मरीजांे के लिए समुचित सुविधाएं मुहैया कराई गई है। मरीज को अपने साथ आधार कार्ड या अन्य पहचान कार्ड लाना होगा। भर्ती किए गए मरीजांे के साथ एक व्यक्ति के सहयोगी के रूप मंे रहने की अनुमति होगी।

इंडियन फोटो फेस्टिवल मंे बाड़मेर के फोटोग्राफर तरूण सम्मानित

                बाड़मेर, 25 सितंबर। क्रिएटिव इमेज मैगजीन एवं मैन फोटोज तथा तेलंगाना के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इंडियन फोटो फेस्टिवल मंे बाड़मेर के फोटोग्राफर तरूण चौहान को सम्मानित किया गया।

                हैदराबाद मंे आयोजित इंडियन फोटो फेस्टिवल मंे विश्व के 40 देशांे के 525 फोटोग्राफर शामिल हुए। इसमंे पोट्रेट केटेगरी मंे बाड़मेर के फोटोग्राफर तरूण चौहान द्वितीय स्थान पर रहे। इस पर तरूण चौहान को नेशनल ज्यूग्राफी फोटोग्राफर रेजा डेमाटी एवं अन्य अतिथियांे की ओर से प्रमाण पत्र तथा 25 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चौहान के फोटो हैदराबाद मंे 70 स्थानांे पर होर्डिग्स के जरिए प्रदर्शित किए गए।



मतदाता को निर्वाचन संबंधित सूचना एसएमएस पर मिल सकेगी

                बाड़मेर, 25 सितंबर। ऐसे मतदाता जिनके पास कंप्यूटर एवं इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है वह निर्वाचन संबंधित सूचना एसएमएस पर प्राप्त कर सकेगा। इसके तहत मतदाता को अपने मोबाइल नंबर से एक एसएमएस 9680999899 पर करना होगा।

                मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि मतदाता को एसएमएस लिखते समय एसएमएस में वोटर, फिर स्पेस फिर मतदाता पहचान पत्र नंबर लिख कर 9680999899 पर करना होगा। उन्होंने बताया कि एसएमएस करने के तुरन्त बाद ही मतदाता के मोबाईल पर निर्वाचन विभाग की तरफ से मतदाता की समस्त निर्वाचन संबंधित सूचना तथा मतदान केन्द्र का नाम एवं नंबर, मतदाता का सम्पूर्ण विवरण उसके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा। भगत ने बताया कि इस सुविधा के लिए मतदाता के पास स्मार्ट फोन होना आवश्यक नहीं है तथा यह सुविधा साधारण मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इसी वर्ष माह फरवरी एवं जुलाई में दो विशेष अभियान चलाए गए थे। उन्होंने बताया कि विशेष अभियानों में राज्य में 27 लाख 63 हजार नये मतदाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि नए पंजीकृत मतदाताओं में लगातार 16 लाख से अधिक युवा मतदाता के पंजीकृत हुए है। आगामी चुनावों में नए पंजीकृत युवा मतदाता प्रथम बार मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के मतदाताओं की सुविधा के लिए विभागीय बेवसाईट पर राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची उपलब्ध है।

जसदेर तालाब पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 26 सितंबर को

                बाडमेर, 25 सितंबर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं भूतपूर्व सैनिकों की ओर से शिव शिक्त जसदेर तालाब उतरलाई रोड बाडमेर पर 26 सितंबर को प्रातः 7.30 बजे स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर हरदत्त शर्मा ने सभी भूतपूर्व सैनिकों से अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।

आगामी तीन दिवस में मासिक सूचना अपडेट करें : विश्नोई

लाईट्स साफॅ्टवेयर पर इन्द्राज एवं अपडेशन की प्रगति की समीक्षा
                बाडमेर, 25 सितंबर। न्याय विभाग की वेबसाईट लाईट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन की प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. विश्नोई की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।

                इस अवसर पर बिश्नोई ने सभी अधिकारियों को आगामी तीन दिवस में विभागीय न्यायिक प्रकरणों की मासिक सूचना लाईट्स सॉफ्टवेयर पर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि लाईट्स सॉफ्टवेयर में प्रदर्शित रेड कैटेगरी के प्रकरणों का क्लासिफिकेशन किया जाए। साथ ही निर्णित प्रकरणों को अपडेट किया जाए। बैठक में लाईट्स सॉफ्टवेयर में दर्ज ड्यु कोर्स में लम्बित प्रकरणों तथा 10 वर्ष से अधिक लम्बित न्यायिक प्रकरणों की विस्तार के साथ समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को प्रभावी पैरवी कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।  बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विभागवार बकाया न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा की तथा सभी प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति, जवाब प्रस्तुत करने आदि का ऑन लाईन इन्द्राज करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विभागीय न्यायिक प्रकरणों की मंत्री महोदय तथा सचिव स्तर पर समीक्षा की जाती है, अतः इसे गम्भीरता से लिया जाकर बकाया न्यायिक प्रकरणों की स्थिति का लाईट्स वेबसाईट पर अपडेशन किया जाए। उन्होने लाईट्स साफॅ्टवेयर पर प्रत्येक माह की 5 तारीख तक बकाया प्रकरणों के संबंध में सम्पूर्ण प्रविष्टियां अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि ज्यादा पैण्डेन्सी वाले विभागीय अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान व्यक्तिशः बुलाया जाएगा। उन्होने कहा कि लाईट्स वेबसाईट के संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी सहायता हेतु जिला स्तर पर अथवा न्याय विभाग से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक एससीएसटी सेल रतनलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विशेष योग्यजन शिविरांे का आयोजन 27 सितंबर से

                बाड़मेर, 25 सितंबर। प्रथम चरण मंे पंजीकृत हुए विशेष योग्यजनांे के प्रमाणीकरण के लिए 27 सितंबर से विशेष योग्यजन शिविरांे का आयोजन किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर पंचायत समिति परिसर मंे 27 सितंबर एवं 27 अक्टूबर, बायतू पंचायत समिति मंे 29 सितंबर एवं 31 अक्टूबर, बालोतरा पंचायत समिति मंे 4 अक्टूबर एवं 3 नवंबर, सिवाना पंचायत समिति के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवाना में 7 अक्टूबर एवं 7 नवंबर, धोरीमन्ना पंचायत समिति मंे 10 अक्टूबर एवं 10 नवंबर, शिव पंचायत समिति मंे 14 अक्टूबर एवं 14 नवंबर, चौहटन पंचायत समिति मंे 17 अक्टूबर एवं 24 नवंबर, सिणधरी पंचायत समिति मंे 28 अक्टूबर एवं 28 नवंबर, रामसर मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मशाला मंे 31 अक्टूबर एवं 29 नवंबर, गिड़ा मंे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गिड़ा मंे 3 नवंबर एवं 3 दिसंबर, कल्याणपुर पंचायत समिति मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर मंे 7 नवंबर एवं 6 दिसंबर , समदड़ी पंचायत समिति मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समदड़ी मंे 14 नवंबर एवं 8 दिसंबर, गुड़ामालानी पंचायत समिति मंे 18 नवंबर एवं 5 दिसंबर, गडरारोड़ पंचायत समिति मंे 24 नवंबर एवं 8 दिसंबर, सेड़वा पंचायत समिति मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेड़वा मंे 28 नवंबर एवं 9 दिसंबर, पाटोदी पंचायत समिति मंे 4 नवंबर एवं 1 दिसंबर, धनाउ पंचायत समिति मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनाउ मंे 8 नवंबर एवं 11 दिसंबर को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक शिविरांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि शिविरांे के आयोजन के लिए उपखंड अधिकारियांे, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकितसा विभाग के कार्मिकांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। संबंधित ब्लाक के उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को विधानसभा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियांे को आमंत्रित कर शिविर का शुभारंभ एवं प्रमाण पत्र वितरित करवाने के निर्देश दिए गए है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि शिविर स्थलांे पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

मिलावटखोरांे के खिलाफ कार्रवाई करने एवं ढ़ीले विद्युत तार हटाने के निर्देश

जिला कलक्टर ने कहा कि इन्द्रधनुष अभियान के दौरान क्रिटिकल एरिया मंे ज्यादा फोकस करें
                बाड़मेर, 25 सितंबर। मिलावटखोरांे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरे जिले मंे विशेष अभियान चलाया जाए। आगामी माह मंे प्रारंभ होने वाले इन्द्रधनुष अभियान की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के साथ क्रिटिकल एरिया पर विशेष फोकस रखा जाए। जिला कलक्टर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने डिस्काम के अधिकारियांे को विद्यालय भवनांे के ऊपर से गुजर रहे ढ़ीले तारांे को हटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बाड़मेर शहर मंे निर्माणधीन नाले का कार्य नगर परिषद, डिस्काम, बीएसएनएल, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को आपसी समन्वय से प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने चिकित्सालयांे मंे दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बजट घोषणा, आपका जिला आपकी सरकार एवं जिला कलक्टर्स कांफ्रेस के दौरान दिए गए निर्देशांे की पालना करवाने के बारे मंे विभागीय अधिकारियांे से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को मोबाइल वैन के लिए प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा गया। जिला कलक्टर ने डिस्काम के अधिकारियों को बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र एवं अन्य इलाकांे मंे विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। जलदाय विभाग के अधिकारियांे को पानी के अवैध कनेक्शन काटने, आरओ प्लांट का कार्य तीव्र गति से करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद के आयुक्त डा.गुंजन सोनी को शहर मंे सड़कांे के पेचवर्क करवाने तथा ड्रेनेज एवं सीवरेज के लिए रूडिप के साथ कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा गया। रूडिप के अधिकारियांे को फ्लो टेस्ट करवाने के लिए निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट,जलदाय विभाग के नेमाराम परिहार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के जी.आर.जीनगर, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, रूडिप के बंशीधर पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्रों की लॉटरी 26 को

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017
बाडमेर, 22 सितम्बर। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्रों की जिले अनुसार सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला स्तर पर गठिन प्रबन्ध समिति की सहायता से 26 सितम्बर को लॉटरी निकालना निर्धारित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि उक्त क्रम में सचिव देवस्थान विभाग की अध्यक्षता में 25 सितम्बर को दोपहर 2 से 4 बजे के मध्य वीडियों कांफ्रेसिंग रखी गई है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को 25 सितम्बर को अटल सेवा केन्द्र में विडियों कांफ्रेसिंग एवं 26 सितम्बर को लॉटरी प्रक्रिया में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने मंे आमजन सहयोग करें : नकाते

बाड़मेर नगर परिषद मंे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान की शुभारंभ
बाड़मेर, 22 सितंबर। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने मंे सभी नागरिक सहयोग करें। इसके लिए वृहद स्तर पर सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान सबके सहयोग से सफल होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को बाड़मेर नगर परिषद मंे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कही। इस दौरान जिला कलक्टर समेत अन्य अतिथियांे ने कचरा संग्रहण वाहनांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमंे जन प्रतिनिधिगण, व्यापारी एवं आमजन सक्रिय सहयोग करते हुए बाड़मेर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला कलक्टर ने कहा कि नगर परिषद मंे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी संविदा पर लेने के साथ सीवरेज कनेक्शन करने के निर्देश दिए गए है। मौजूदा समय मंे शहर मंे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था की गई है। इस दौरान नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा से आमजन से सफाई अभियान मंे सहयोग की अपील की। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर शहर मंे प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नगर परिषद के आयुक्त डा.गुंजन सोनी ने कहा कि बाड़मेर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा मंे कई कदम उठाए गए है। उन्हांेने कहा कि वार्डाें के अलावा शहर के स्टेशन रोड़ एवं बडे़ प्रतिष्ठानांे से भी कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू की गई है। उन्हांेने कहा कि पोलीथीन की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। उन्हांेने व्यापारियांे एवं आमजन से सफाई व्यवस्था मंे सहयोग करने की अपील की। उन्हांेने कहा कि व्यापारी एवं आमजन अपने घर मंे कचरा पात्र रखे। नगर परिषद की ओर से घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त डा.गुंजन सोनी, प्रतिपक्ष नेता मदन चंडक ने नगर परिषद के छह नए कचरा संग्रहण वाहनांे एवं जेसीबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कचरा संग्रहण वाहन शहर के 40 वार्डाें मंे घर-घर पहुंचकर कचरा एकत्रित करेंगे। इस दौरान जिला कलक्टर ने स्टेशन रोड़ के व्यापारियों से सड़क पर कचरा नहीं फैंक कर कचरा संग्रहन वाहनों में डालने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के पार्षद, जन प्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धोरीमना में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 27 को

                बाडमेर, 22 सितम्बर। जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर द्वारा पंचायत समिति कार्यालय धोरीमना में 27 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे एमएसएमई पखवाडा तथा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक के.सी. सैनी ने बताया कि शिविर में उद्योग विभाग की योजनाएं क्रमशः भामाशाह रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014, आर्टीजन कार्ड, बुनकर परिचय पत्र के ऑन लाईन आवेदन पत्र की प्रक्रिया तथा दस्तकारों, बुनकरों को मेला प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु उनके परिचय पत्र तथा अन्य सुविधाओं के बारे में शिविर में जानकारी एवं आवेदन पत्र तैयार करवाये जाएगें।

लाईट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेटस के संबंध मंे बैठक 25 को

                बाड़मेर, 22 सितंबर। विभागीय न्यायिक प्रकरणांे मंे प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए न्याय विभाग की वेबसाइट लाइटस साफ्टवेयर पर की गई प्रविष्टि एवं अपडेशन करने की नवीनतम प्रगति की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे 25 सितम्बर को प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित होगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे को लंबित प्रकरणांे की सांख्यिकी सारणी की प्रति एवं निर्धारित प्रपत्र मंे सूचनाएं लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को

वृद्धजनों के लिए निःशुल्क जांच
एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा
                बाडमेर, 22 सितंबर। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को जिला स्तर पर चिकित्सालय में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को निर्देशित किया है कि एक अक्टूबर को जिला स्तर पर चिकित्सालय में वृद्धजनों हेतु निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन सुनिश्चित करें। साथ ही जिले की स्वयं सेवी संस्थाओं, जागरूक नागरिकों के सहयोग से शिविर में आने वाले वृद्धजनों को छडी, चश्मा, कम्बल, सुनने की मशीन इत्यादि वस्तुओं का वितरण भी करवाया जा सकता है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल रेपरटर पांडा 25 से 27 सितंबर के मध्य बाडमेर आएंगे

                बाडमेर, 22 सितम्बर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल रेपरटर जी.बी. पांडा 25 से 27 सितम्बर के मध्य बाडमेर आएगें । इस दौरान वे महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पेशल रेपरटर पांडा 25 से 27 सितम्बर के मध्य जोधपुर, बाडमेर एवं पाली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।

किसान सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने किसान सेवा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया
                बाड़मेर, 20 सितंबर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को स्वच्छ, स्वर्णिम एवं सशक्त भारत निर्माण के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग एज्यूकेशन एंड रिचर्स फाउंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग तथा कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान किसान सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत हुई। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने किसान सेवा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि आज अच्छे कार्य की शुरूआत हुई है। रासायनिक खाद जमीन को बंजर बनाती है। अब समय आ गया है कि हम पुरानी संस्कृति को अपनाएं। उन्हांेने कहा कि यह शरीर पांच तत्व से बना हुआ है। इसी तरह अनाज भी पांच तत्वांे से बना हुआ है। जैविक खेती को अपनाने के साथ पशुपालन को बढाना है। उन्हांेने गायांे की देशी नस्ल को अपनाने की बात कही। इसके दूध से शरीर मंे इम्यूनिटी पावर में बढोतरी होती है। इस दौरान ग्राम विकास प्रभाग के एज्यूकेटिव मेम्बर राजयोगी ब्रह्माकुमार राजेन्द्र भाई ने कहा कि प्राचीन आध्यात्मिक खेती का उपयोग करें। उन्हांेने जैविक एवं यौगिक खाद बनाने के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमारा पशुधन किसी प्रकार का तंबाकू नहीं पीता। जबकि मनुष्य सब कुछ जानते हुए भी इसका सेवन करता है। उन्होंने आमजन से नशीली वस्तुआंे का सेवन नहीं करने का आहवान किया। इस अवसर पर अतिथि के तौर पर उपस्थित सेंट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण, नारायणदास राठी, ग्रामीण विकास प्रभाग की बी.के.स्वाती बहन, भगवानदास ठारवानी, समाजसेवी बालाराम गोदारा, बबिता बहन, अशोक भाई ने किसान सशक्तिकरण अभियान के बारे मंे जानकारी दी। शुरूआत मंे अशोक भाई ने संस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत मंे सुरेश जाटोल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राधा रामावत, एडवोकेट मुकेश जैन, रमेश जैन, आनंद जे थोरी, विक्रमसिंह तारातरा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान स्वरूप पंवार एवं बिहारी ने स्वागत भाषण की प्रस्तुति दी। खूशबू पचौरी ने स्वागत नृत्य सत्यम शिवम सूंदरम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश जांगिड़ ने किया। इस दौरान ग्राम विकास प्रभाग की बी.के.स्वाती बहन ने वृक्ष लगाने, मेडिटेशन, जैविक एवं यौगिक खेती,नशा मुक्ति संबंधित शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने किसान सेवा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्रह्माकुमारी बबिता बेन ने बताया कि इस अभियान के तहत किसान सेवा रथ अलग-अलग क्षेत्रों से एक माह तक भ्रमण करेंगे। किसान सशक्तिकरण अभियान के जरिए किसानांे को आर्थिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण इलाकांे मंे आयोजित होने वाली किसान गोष्ठियांे के दौरान किसानांे को यौगिक खेती के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके तहत 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे चौहटन, 24 को प्रातः 9 बजे भाड़खा एवं दोपहर 12 बजे शिव मंे किसान गोष्ठियांे का आयोजन होगा। इसके अलावा किसान सेवा विभिन्न स्थानांे से गुजरते हुए खेती-किसानी संबंधित जानकारी देंगे।






बुधवार, 20 सितंबर 2017

प्रभारी मंत्री की योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक स्थगित

बाड़मेर, 20 सितंबर। प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल की अध्यक्षता मंे 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है। 

जीएसटी टीआरएन-1 में 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे घोषणा

                बाड़मेर, 20 सितंबर। वाणिज्यिक कर विभाग ने एक आदेश जारी कर राज्य के व्यापारियों के लिए जीएसटी टीआरएन-1 के तहत घोषणा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2017 तक बढ़ा दी है।

                वाणिज्यिक कर आयुक्त आलोक गुप्ता ने बताया कि जीएसटी परिषद् की अभिशंषा के अनुरूप प्रदेश में भी जीएसटी टीआरएन-1 के तहत घोषणा करने की तिथि बढ़ाई गई है। उनके मुताबिक अब व्यापारी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जीएसटी टीआरएन-1 के तहत शीघ्र घोषणा करें। 

सैनिक कल्याण सलाहकार समिति 22 दिसंबर तक करेगी शहीदांे के परिजनांे का सम्मान

                बाड़मेर, 20 सितंबर। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर के नेतृत्व मंे समिति 22 दिसंबर तक बाड़मेर जिले के शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे का सम्मान करेगी। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनने के साथ जिला प्रशासन अथवा राज्य सरकार स्तर से निराकरण कराया जाएगा।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर, समिति सदस्य कर्नल मोतीसिंह, मेजर गुर्जर, कर्नल जगदेवसिंह शहीदांे के घर जाकर उनके आश्रितांे, परिजनों का सम्मान कर रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को बायतू, बायतू पनजी, बायतू भोपजी, कोसरिया, सणतरा, हुलोनी एवं 22 सितंबर को नोसर, भूका, वरिया, कोरना, नेवरी, रेवाड़ा जेतमाल, पतासर मंे समिति अध्यक्ष एवं सदस्य पहुंचकर शहीदांे के आश्रितांे, परिजनांे का सम्मान करेंगे। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गोष्ठियां आयोजित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 20 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस के रूप मंे मनाए जाने के लिए जिला स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गोष्ठियां आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा, जिला रसद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक को जिला स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गोष्ठियां आयोजित कराने के संबंध मंे निर्देशित किया गया है।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 24 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे

                बाड़मेर, 20 सितंबर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी आगामी 24 सितंबर तक बाड़मेर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 21 सितंबर को प्रातः 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असाड़ा मंे विज्ञान मेले के समापन समारोह के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियांे को सम्मानित करेंगे। इसी तरह 22 सितंबर को स्थानीय कार्यक्रमांे एवं 23 सितंबर को हलिया गांव मंे आयोजित विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता तथा 24 सितंबर को राप्रावि विद्यालय जोड की ढाणी मंे खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन कर सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।


वरिष्ठ नागरिक दिवस पर होगा कई कार्यक्रमांे का आयोजन

                बाड़मेर, 20 सितंबर। वरिष्ठ नागरिक दिवस 1 अक्टूबर एवं महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य मंे 2 अक्टूबर को विधिक सेवा कार्यक्रमांे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वृद्वजन की समस्याओं से अवगत कराकर उनके निराकरण के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा।

                अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बताया कि जिला मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारियांे, प्रशासन एवं पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाआंे, नगर परिषद एवं राजकीय महाविद्यालय के सहयोग से टाक शो, साक्षरता शिविर समेत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत वृद्वजनांे को मिलने वाली सुविधाआंे, उनके अधिकारांे एवं कर्तव्यांे की विधिक जानकारी खुली चर्चा से देने के साथ पेम्पलेट, फोल्डर, बुकलेटस के माध्यम से दी जाएगी।

जिला कलक्टर की अक्टूबर मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 20 सितंबर। जिला कलक्टर की अक्टूबर माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर को जसोल कलस्टर के लिए कीटनोद ग्राम पंचायत, 13 अक्टूबर को बाड़मेर आगोर कलस्टर के लिए सरनू चिमनजी, 24 अक्टूबर को सिणधरी चौसीरा कलस्टर के लिए ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी, 27 अक्टूबर को सिवाना कलस्टर के लिए मेली एवं 31 अक्टूबर को भीयाड़ कलस्टर के लिए आरंग ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

                बाड़मेर, 20 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप एवं प्रकाशन 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। 

                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2018 को किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 18-19 आयु वर्ग के युवाओं का मतदाता सूची में पंजीयन शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 30 अक्टूबर 2017 व मतदाताओं के संबंध में दावे एवं आपत्तियां 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ 11 नवंबर एवं 18 नवंबर को बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर एवं 19 नवंबर 2017 को राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत 4 दिसंबर 2017 को मतदाताओं के संबंध में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 5 दिसंबर से 29 दिसंबर 2017 तक डेटाबेस अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना तथा कंट्रोल टेबलस को अपडेट करना एवं पूरक की तैयारी तथा मुद्रण का कार्य किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने बताया कि इस संबंध मंे मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अश्विनी भगत ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर अधिक बल दिया है। जिला स्तर पर कोई प्रचार-प्रसार के विषय में होने वाले नवाचार के संबंध मंे निर्वाचन विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...