शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

पॉलीटेक्निक में नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

कला एवं शिल्प के क्षेत्र मे ब्यूटी कल्चर में भी नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा

बाड़मेर, 14 जुलाई। राजस्थान के 08 महिला तथा 25 सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में संचालित नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों मे सत्र 2023-24 के लिए प्रथम वर्ष में केंद्रीयकृत प्रवेश प्रणाली से ऑन लाइन आवेदन एवं विकल्प पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा मे न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन 14 जुलाई से प्रारम्भ हो चुके है जिसकी अंतिम तिथि 02 अगस्त है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कर सकते है।
साथ ही उन्होने बताया राज्य सरकार ने इस वर्ष से पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के साथ-साथ नॉन- इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। इसी क्रम में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में सत्र 2023-24 से कला एवं शिल्प के क्षेत्र में ब्यूटी कल्चर शाखा का 4 डिप्लोमा कोर्स 30 सीटों की प्रवेश क्षमता के साथ प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इन नंबरो 9571537778 व 8764043223 पर संपर्क करे अथवा विभागीय वेबसाईट http://dte.rajasthan.gov.in पर विवरणिका का अवलोकन करे।
-0-

साप्ताहिक समीक्षा बैठक 19 जुलाई को

बाड़मेर, 14 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में 19 जुलाई, मंगलवार को सुबह 11 बजे साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर सभागार में किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान सड़क बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं मौसमी बीमारियों के रोकथाम, अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों, महंगाई राहत कैम्पों में लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन, कृषि आदान-अनुदान एवं चयनित पिछड़े ब्लॉकों के क्व्प्ज् द्वारा तैयार डेशबोर्ड पर 35 पैरामीटर्स के डेटा इन्द्राज की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने आवश्यक सूचनाओं के साथ सभी अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

मतदाता सूचियों का संशोधित द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

प्रारूप प्रकाशन 21 अगस्त को, अंतिम प्रकाशन होगा 4 अक्टूबर को

बाडमेर, 14 जुलाई। जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में मतदाता सूचियों का संशोधित द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मतदाता सूचियों का संशोधित द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 21 अगस्त, सोमवार को किया जाएगा। इस संबन्ध मे दावे एवं आपत्तिया प्राप्त करने की अवधि 21 अगस्त से 19 सितम्बर रहेगी। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन करने एवं सत्यापन करने की अवधि 26 अगस्त एवं 09 सितम्बर रहेगी।
इसी क्रम में राजनैतिक दलों के बुथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथि 27 अगस्त एवं 10 सितम्बर रहेगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितम्बर तक किया जाएगा। पैरामीटरों की जाँच एवं अन्तिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति, डेटाबेस को अद्यतन करने एवं पूरक का मुद्रण 01 अक्टुबर को किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 04 अक्टूबर को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 27 अगस्त एवं 10 सितम्बर 2023 को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान के दौरान बीएलओ प्रातः 09 बजे से सांय 06 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों में नाम जोडने, हटाने एवं संशोधन करने के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 21 अगस्त, सोमवार को प्रारूप प्रकाशन एवं 04 अक्टूबर, बुधवार को अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
-0-

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- 2024-25, कक्षा 6 के लिए 10 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

बाड़मेर, 14 जुलाई। जवाहर नवोदय विद्यालय, पचपदरा के सत्र 2024-25 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 04 नवंबर को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- 2024-25 के ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथी 10 अगस्त निर्धारित है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त चयन परीक्षा हेतु पंजीकरण जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाईन के माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे। अखिल भारतीय स्तर पर लगभग 30 लाख से अधिक छात्रों द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- 2024-25 के लिए भाग लेने के लिए खुद को नामांकित करने की उम्मीद है। जो शीतकालीन सत्र के लिए 04 नवम्बर 2023 और ग्रीष्मकालीन सत्र के लिए 20 जनवरी 2024 की आयोजित की जाएगी।
जिला कलेक्टर ने समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा निजी विद्यालयो के संस्था प्रधानों को नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश हेतु उक्त परीक्षा की जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- 2024-25 के लिए के पंजीकरण करने हेतु स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी नवोदय चयन परीक्षा में भाग ले सके।
-0-

महंगाई राहत शिविर - सिंगोडिया और पूंजासर ग्राम पंचायत पर 15 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 14 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 15 जुलाई को जिले में सुरा चारणान, मोतियाणियों का तला, सोहड़ा, धोरीमन्ना, खानियानी, चौहटन, चेतरोड़ी, सिंगोडिया और पूंजासर ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 के कृषि मंडी परिसर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

पाक सिम पर प्रतिबन्ध - जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाड़मेर, 14 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जिला मजिस्टेªट अरूण पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाड़मेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, में कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी छरू माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम 15 जुलाई को, जिले के विकास कार्यों का होगा शिलान्यास

बाडमेर, 14 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा के क्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से 20,35,50 कि.मी. दूरी की नगरीय क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के राज्य एवं जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम जिले के तीनों नगर निकाय बाड़मेर, बालोतरा एवं सिवाना में शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम विश्वकर्मा भवन, राय कॉलोनी बाडमेर, भीमराव अम्बेडकर टाउन हाल बालोतरा एवं लक्ष्मीमल सिंघवी ऑडिटोरियम सिवाना में आयोजित किया जाएगा। उन्होने कार्यक्रम के सफलतापुर्वक क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर और नोडल अधिकारियों की नियुक्त किया। कार्यक्रम में विधानसभा सदस्य, सभापति एवं अन्य जनप्रतिनिधियों भाग लेगें। उन्होने उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान समुचित बैठक व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए ताकि समस्त उपस्थित जन कार्यक्रम को बिना किसी असुविधा के देख व सुन सकें। कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल एवं अल्पाहार इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

आंगनवाड़ी केन्द्र जरिया बने जनसेवा का, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करे - पुरोहित

बाड़मेर, 14 जुलाई। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेड कांन्फ्रेस हाल में जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने आंगनवाड़ी केन्द्रों को समय से खोलने तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही व्यक्तिगत योजनाओं जैसे- पूरक पोषाहार कार्यक्रम, उड़ान योजना तथा इन्दिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थियों को प्रदान करने के निर्देश दिये।
इस दौरान उन्होने बताया कि विभाग के ऑनलाईन लाभार्थी तथा अन्य जानकारी दर्ज करने के लिये पोषण ट्रेकर एप्लीकेशन का उपयोग सभी कार्यकर्ताओं के लिये अनिवार्य हैं। इसके माध्यम से लाभार्थियों के आधार सत्यापन, मोबाईल सत्यापन तथा पोषाहार वितरण को शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों को पाबन्द किया कि वे आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर लाभार्थियों का भी भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा समेत सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
-0-

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित

सहकार से ही समृद्धि की राह होगी सुगम - पुरोहित

बाडमेर, 14 जुलाई। जिला कलेक्टर के सभागार में शुक्रवार को जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जिले मे गठित जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा की। उन्होने जिले मे कार्यरत दुग्ध डेयरी की संख्या में बढाने करने की बात कही ताकि पशुपालकों को रोजगार के साथ आमदनी में वृद्धि हो सके। साथ ही ग्राम स्तर पर अनाज संग्रहण भण्डार की स्थापना, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के आधुनिकीकरण, जन औषधि केन्द्र की स्थापना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र की स्थापना, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति को सामान्य सेवा केन्द्र के रूप में विकसित करने संबन्धी विषयों पर चर्चा कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
उप रजिस्ट्रार एवं संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के सहकार के समृद्धि के विजन को साकार करने के लिए केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा कई महत्वपूर्ण नवाचार शुरू किए है। इसी क्रम में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति एवं राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य सहकारी विकास समिति का गठन किया गया है।
उन्होने बताया कि जिला सहकारी विकास समिति द्वारा सहकारी आन्दोलन के सुदृढीकरण एवं जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को गहरा करने हेतु कार्य किया जाएगा। इसके साथ नेशनल को-ऑपरेटिव डाटाबेस को अपडेट करने, नई बहुउद्देशीय पैक्स, प्राथमिक डेयरी एवं फिशरीज सहकारी समितियों के गठन के लिये कार्य योजना बनाने, सभी ग्राम पंचायतों में नई बहुउद्देशीय पैक्स, प्राथमिक डेयरी एवं फिशरीज सहकारी समितियो के गठन के लिये कार्य योजना बनाने, वर्तमान में कार्यरत एवं नई समितियों का जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं राज्य सहकारी बैंक और उनसे संबंधित जिला ब्लॉक संघों के साथ सांमजस्य स्थापित करने, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिये पैक्स स्तर तक सांमजस्य स्थापित करवाने का कार्य किया जाएगा ताकि वह सक्षम एव गतिमान आर्थिक इकाई बन सके। जिला सहकारी विकास समिति प्राथमिक सहकारी समितियों को ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर तक सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ सभी हितधारकों के साथ समन्वय और जमीनी स्तर तक कार्ययोजना की क्रियान्विति के लिये कार्य करेगी।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक विनय मोहन खत्री समेत कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
-0-

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री सहायता कोष - विभिन्न दुघर्टनाओं में पीड़ितों को तीन लाख की आर्थिक सहायता

बाडमेर, 13 जुलाई। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन व्यक्तियों को कुल तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले की चौहटन एवं रामसर तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।

-0- 

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक मशाल को विधायक जैन ने दिखाई हरी झंडी

बाड़मेर, 13 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ऑलपिक खेलों का आयोजन 05 अगस्त को प्रस्तावित है।

इसी के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा इन खेलों के आयोजन तथा प्रचार-प्रसार हेतु मशाल यात्रा एवं कला जत्थे को जयपुर से राज्य के विभिन्न जिलों हेतु रवाना किया गया। जिसमें
गुरुवार को मशाल यात्रा बाड़मेर जिले में पहुंची। इस मशाल यात्रा की अगुवानी जिला खेल अधिकारी द्वारा की गई। इस यात्रा को बाड़मेर से अगले पड़ाव के लिए बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, उपवन संरक्षक संजय भादू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ऑलंपिक खेल शिवपाल जाट, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवीसिंह, रमेश जैन, नगर परिषद आयुक्त  योगेश आचार्य, शारीरिक शिक्षक पदमाराम, अनिल जोशी, फरस सिंह, नंदसिंह, सुनील परमार, परबत सिंह, जसवंत सिंह उपस्थित रहे।
उक्त मशाल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ विधायक मेवाराम जैन ने जिले के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को माल्यापर्ण कर बहुमान किया। इसके पश्चात यह मशाल यात्रा मूल्तानमल भीख चंद छाजेड़ रा.उ.मा.वि गांधी चौक स्कूल पहुंची जहां नुक्कड़ नाटक के साथ राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्यारे में छात्रों के अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला खेल अधिकारी द्वारा किया गया तथा अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया।
-0-

मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023

स्वीप के अन्तर्गत क्लस्टर कैम्प होगें आयोजित

बाडमेर, 13 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान जिले में मतदाता पंजीकरण हेतु क्लस्टर कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान स्वीप के अन्तर्गत क्लस्टर कैम्प आयोजित किए जाएगें। उन्होने बताया कि ट्रांसजेण्डर मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैम्प 20 जुलाई एवं 04 सितम्बर को डोर टू डोर सर्वे कर चिन्हित स्थानों पर, विशेष योग्यजन मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैम्प 27 जुलाई, 10 अगस्त और 14 सितम्बर को कॉलेज, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, विशेष विद्यालय, आवासीय विद्यालय, सीएसओ, एनजीओं एवं पंचायती राज संस्थाओं पर, मतदाता साक्षरता क्लब स्कूल एवं कॉलेज क्लस्टर कैम्प 17 व 24 अगस्त एवं 05 सितम्बर को कॉलेज, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में, घूमन्तु जाति के लोगों का पंजीकरण क्लस्टर कैम्प 05 अगस्त व 16 सितम्बर को ईआरओ द्वारा चिन्हित स्थानों पर आयोजित किये जाएगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैम्पों में 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि कैम्पों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विधानसभा स्तर पर मॉनिटरिंग ईआरओ के माध्यम से की जाएगी। उन्होने महंगाई राहत कैम्पों, जिलों में अन्य आयोजनों आदि के माध्यम से वोटर हेल्पलाईन एप, सक्षम एप, सी विजिल की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। 40 प्रतिशत एवं अधिक विकलांगता वाले विशेष योग्यजनों की पलैंगिंग, होम वोटिंग हेतु चिन्हीकरण एवं पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी ईएलसी स्कूल, कॉलेज, प्रभारी अधिकारी पीडब्ल्यूडी एनरोलमेन्ट, सीएसओ, एनजीओ, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी आदि का सहयोग लेने के निर्देश दिए। साथ ही स्वीप गतिविधियों हेतु पोस्टर, स्लोगन, होर्डिंग, पेम्पलेट आदि मुद्रित कराते हुए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
-0-

बाड़मेर - सफलता की कहानी -जनसुनवाई बनी खेताराम के लिए वरदान, मिला पालनहार का लाभ

बाड़मेर, 13 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाली त्रिस्तरीय जनसुनवाई के क्रम में गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केन्द्र धोरीमन्ना में आयोजित की गई। उक्त जनसुनवाई में दुदियां कल्ला निवासी खेताराम पुत्र गोरधन राम ने परिवाद पेश कर पालनहार योजना में नये बच्चे का नाम जुड़वाकर पालनहार योजना का लाभ दिलवाने के लिए निवेदन किया।

उक्त परिवाद पर धोरीमन्ना उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवाद सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को प्रेषित कर मौके पर ही ई मित्र के द्वारा पालनहार योजना में बच्चे उपेश का नाम जोड़ कर पालनहार योजना में लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये। निर्देशों की अनुपालना में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने पात्रता की जांच करवाकर मौके पर ई मित्र द्वारा आवेदन करवा कर उक्त प्रार्थी को पालनहार योजना के अन्तर्गत नये बच्चे उपेश का नाम जोड़ा गया।
इस प्रकार आज की जनसुनवाई खेताराम निवासी दुदिया कलां के लिए वरदान साबित हुई और लाभान्वित परिवार ने राज्य सरकार व प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 13 जुलाई। अल्पसंख्यक मामलात विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 की अवधि में कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं, पाठ्यक्रमों (विद्यालय, महाविद्यालय व शिक्षण संस्थाएं व्यवसायिक संस्थाए आदि) में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापूरी ने बताया कि बाड़मेर जिले में अल्पसंख्यक मामलात विभाग कि ओर से कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों (विद्यालय, महाविद्यालय व शिक्षण संस्थाएं व्यवसायिक संस्थाए आदि) में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
उन्होंने बताया कि जिले में 05 राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास इस शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संचालन किये जा रहे है जिसमें राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास जिला मुख्यालय बाड़मेर, राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास जिला मुख्यालय बाड़मेर, राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास ग्राम कोनरा ब्लॉक चौहटन, राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास गडरारोड़ एवं राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास केशुम्बला भाटियान (गिड़ा) शामिल है। बाड़मेर में प्रत्येक छात्रावास में 50-50 बैड छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु अपना आवेदन पत्र मय वांछित दस्तावेज सहित 30 जुलाई तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यालय समय में जमा करवा सकते है।
-0-

जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक 14 जुलाई को

बाड़मेर, 13 जुलाई। जिले में सहकारिता आन्दोलन के सुदृढीकरण एवं जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को गहरा करने की योजना की क्रियान्विती हेतु जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

उप रजिस्ट्रार एवं संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को संबंधित सूचना के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

नागरिक सुरक्षा के आवेदनों का मूल दस्तावेज से मिलान 18 जुलाई से

बाडमेर, 13 जुलाई। नागरिक सुरक्षा उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर हेतु नवीन सदस्यों के नामाकंन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों में से गठित चयन समिति द्वारा प्रस्तुत सुची के अनुसार अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों का मूल प्रतियों से मिलान नागरिक सुरक्षा कार्यालय में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि क्रम संख्या 01 से 100 तक के अभ्यर्थी 18 जुलाई, क्रम संख्या 101 से 200 तक के अभ्यर्थी 19 जुलाई, क्रम संख्या 201 से 300 तक के अभ्यर्थी 20 जुलाई, क्रम संख्या 301 से 426 तक के अभ्यर्थी 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से 3 बजे के मध्य अपने मूल दस्तावेज का मिलान करा सकते है। आरक्षित सुची क्रम संख्या 01 से 43 तक के अभ्यर्थी 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे के मध्य अपने मूल दस्तावेज का मिलान करा सकते है।
उहोने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज का मिलान किया जाना है उनकी सुची नागरिक सुरक्षा फायर गैराज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई हैं। अभ्यर्थी स्वयं निर्धारित तिथि एवं समय पर मूल प्रतियां एवं दस्तावेज लेकर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में उपस्थित रहे।
-0-

महंगाई राहत शिविर - खानियानी, चौहटन और चेतरोड़ी ग्राम पंचायत पर 14 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 13 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 14 जुलाई को जिले में गुड़ीसर, आसोतरा, भोजासर, गुड़ामालानी, बसरा, बीसासर, आमलियाला और रोहिड़ी के साथ सुरा चारणान, मोतियाणियों का तला, सोहड़ा, धोरीमन्ना, खानियानी, चौहटन और चेतरोड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 के कृषि मंडी परिसर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

जिला कलेक्टर पुरोहित ने की उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई

जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का गंभीरता से करें निस्तारण - पुरोहित

बाड़मेर, 13 जुलाई। त्रिस्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन को राहत पहुंचाए। यह निर्देश जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गुरूवार को पंचायत समिति बायतु के कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मुद्दों से जुड़ें कुल 26 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारी को उक्त प्रकरणों का मौके पर जाकर जांच कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए अगली सुनवाई से पूर्व निपटाएं जाए। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए उपखण्ड स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें। उन्होने कहा कि उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जांच करवाकर उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने जनसुनवाई उपरान्त सभी विभागों के अधिकारियों से संबन्धित विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों और तहसीलदारों को साप्ताहिक आधार पर विद्यालय, आंगनवाड़ी, छात्रावास एवं उचित मुल्य की दुकान की निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार, विकास अधिकारी अमित कुमार, बायतु तहसीलदार दिलीप कुमार, गिड़ा तहसीलदार हरीश सारण, बाटाडु नायब तहसीलदार कृष्णपालसिंह, सीबीईओ बायतु महेन्द्र चौधरी, सीबीईओ गिड़ा सतीश लेंगा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी के साथ आमजन उपस्थित रहें।
-0-

बुधवार, 12 जुलाई 2023

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक मशाल का बायतु में स्वागत

बाड़मेर, 12 जुलाई। राजीव गाँधी ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता के जन जागरण हेतु मशाल रैली का पंचायत समिति बायतु के परिसर में स्वागत किया गया। 

इस रैली में बायतु प्रधान सिमरथाराम बेनिवाल, विकास अधिकारी अमित चौधरी, सीबीईओ कानाराम सऊ, बलदेव कोडेचा, जन प्रतिनिधीगण एवं शारीरिक शिक्षक भी मौजूद रहे। 
इस अवसर पर बायतु प्रधान एवं विकास अधिकारी बायतु ने राजीव गाँधी खेल कूद प्रतियोगिता ही उपायदेयता पर प्रकाश डाला । जत्थे के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का सन्देश दिया।
इसके पश्चात् मशाल रैली को बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में लाया गया। जहां बालिकाओं एवं महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी निभाने के लिए नाटकों एवं श्लोकों के माध्यम से प्रेरित किया गया।
-0-

जिला कलेक्टर ने की सेवाओं और योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा

व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ की हो प्रभावी क्रियान्वित - पुरोहित

बाड़मेर, 12 जुलाई। जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं विशेषकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ में अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बुधवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
 इस अवसर पर जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के बेहतर परिणाम हासिल करे। जिला कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ में सुधार की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री बालगोपाल योजना, मिड डे मील, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, आंगनबड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन वितरण की समीक्षा की। 
पुरोहित ने महिला और बाल विकास के लिए फ्लेगशिप योजनाओ की प्रभावी क्रियान्वित करने को कहा। विशेषकर उड़ान और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओ के व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत जताई। उन्होने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन नही रोकने के निर्देश दिए। 
उन्होने बिजली और जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कटौती और जलापूर्ति की शिकायतों पर अभियंताओं को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।
  बैठक में उपवन सरक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिव पाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...