शनिवार, 1 जुलाई 2023

को-ऑपरेटिव बैंक ने मनाया अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश

बाड़मेर, 01 जुलाई। दी बाड़मेर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लि. के प्रधान कार्यालय में बैंक परिवार द्वारा सहकार संगोष्ठी का आयोजन कर 101 वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस को मनाया गया।

इस अवसर पर बैंक प्रबंध निदेशक व बैंक कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास का संदेश दिया गया। 

दी बाड़मेर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लि. के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र गोदारा ने बताया कि प्रति वर्ष जुलाई के प्रथम शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस वर्ष का सहकारिता दिवस का थीम सहकारिता: त्वरित सतत विकास के लिए भागीदार है । एक सबके लिए सब एक के लिए सिद्धांत पर कार्य करते हुए बैंक ने जिलेभर में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन फसली व पशुपालन ऋण वितरण, ग्रामीण आजीविका ऋण वितरण किया जा रहा है।

बैंक प्रबंध निदेशक द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वाचन कर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

बैक के मुख्य प्रबंधक अमरा राम चौधरी ने बताया कि सहकारिता आज विश्व में आमजन के लिए जीवन जीने का आधार बन गया है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहकारिता ग्रामीण जीवन में सुधार के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री, प्रमुख शासन सचिव महोदया, रजिस्ट्रार महोदय आदि के संदेश पढ़कर उपस्थित किसानों व ग्राहकों को सुनाए गए। आयोजन में बैंक व समिति कार्मिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक भूषण कुमार, लोकेश दाधीच, तुषार व्यास, पेमाराम चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, दिनेश बंसल, प्रिया शर्मा, पूजा चौधरी, आरती गोयल, लीला देवी, गौरव पारिक, चेनाराम हुड्डा, अशोक शर्मा सहित समिति व्यवस्थपून , कृषकों , महिलाओं, ग्राहकों आदि ने भाग लिया।

-0-

महंगाई राहत शिविर - दूदाबूरी, आंटिया और गुड़ा ग्राम पंचायत पर 2 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 01 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाइ्र्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

प्रशासन गांवों के संग अभियान

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार, 02 जुलाई को जिले में डाबलीसरा, भाण्डियावास, लुनाड़ा, दूदीया कला, बालेवा, केरनाड़ा के साथ दूदाबूरी, आंटिया और गुड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।

-0-

प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु करें निरंतर प्रयास - पुरोहित

बाड़मेर, 01 जुलाई। राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2023-24 का आयोजन किया गया। 

जिला खेल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, वॉलीबाल, फुटबॉल खेलों में कुल 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस शिविर का आयोजन 15 जुन से 30 जुन तक आदर्श स्टेडियम बाड़मेर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड के खेल प्रांगण पर किया गया। 

समापन समारोह अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् द्वारा प्रतिभागियों को टी-शर्ट तथा प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर पुरोहित द्वारा खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने, शारीरिक व्यायाम करने तथा अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उनकों प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयत्न करने के हेतु अग्रसर होने के लिए कहा।

 जिला खेल अधिकारी द्वारा शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया व खिलाड़ियों को राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली खेल सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने वाले मुलाराम, देवाराम, प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश, नरपत सिंह का वॉलीबाल प्रशिक्षक रामकरण विश्नोई ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हॉकी खेल संघ के सचिव मदन सिंह चुली भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गेमर सिंह सचिव बास्केटबॉल संघ द्वारा किया गया।

-0-

शुक्रवार, 30 जून 2023

जुलाई में भी जारी रहेंगे महंगाई राहत शिविर

हर पंचायत समिति पर एक स्थाई महंगाई राहत शिविर

 बाड़मेर, 30 जून। आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक निर्धारित शिविर जुलाई महीने में भी जारी रहेंगे।

  जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि आयोजना विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक एवं प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर एक स्थाई महंगाई की राहत शिविर जारी रहेगा। साथ ही जिला कलेक्टर स्थानीय आवश्यकता अनुसार अन्य किसी स्थल पर स्थाई कैंप जारी रख सकते हैं।

 उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत और शहरी निकाय जिनमें 30 जून के बाद भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर लगने थे वहां मोबाइल शिविर जारी रहेंगे। बिपरजॉय तूफान या अन्य किसी कारण से किसी ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड में कैंप स्थगित किए गए वह भी आयोजित होंगे।

-0-


एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रक्षिषण शिविर आयोजित

गांधी व्यकित्त्व तक सीमित नहीं होकर विचारधारा का नाम - शर्मा

बाड़मेर, 30 जून। शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

  इस प्रशिक्षण की शुरुआत प्रात प्रभात फेरी के साथ हुई , जो गांधी चौक से आरंभ होकर अहिंसा सर्किल प हुं ची, जहा महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात 10:30 बजे से 5:00 बजे तक विश्वकर्मा भवन में महात्मा गांधी जीवन दर्शन पर एक दिवसीय उपखण्ड स्तरिय शिविर नगर परिषद सभापति दीपक माली की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि मनीष शर्मा निदेशक शांति और अहिंसा विभाग, 

विशेष अतिथि अरुण पुरोहित जिला कलेक्टर बाड़मेर रहे।

   इस दौरान सभापति माली ने कहा कि आज के युग में गांधीवादी विचारधारा की बहुत जरूरत है। वही मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि आज के युग में गांधीजी के बारे में जो भ्रांतियां फैला रहे हैं, उनको युवाओ में दूर करना जरूरी है और वह गांधी दर्शन शिविर के द्वारा ही की जा सकती है। 

  इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि गांधीजी कोई व्यक्ति नहीं है बल्कि यह एकविचारधारा है जिसका युवाओं में अधिक से अधिक प्रचार करे।उन्होंने कहा कि गांधी जी का इतिहास गवाह है कि इनके कार्य पूरे विश्व में लोगों को पता है कि उनके द्वारा जो कार्य किए गए हैं। स्वागत भाषण में जिला संयोजक अमित बोहरा ने बताया कि इस एक दिवसीय उपखंड स्तर पर शिविर में 530 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है जो कि 21 से 50 वर्ष की आयु के है ।

 इस दौरान उपखंड अधिकारी समदर सिंह भाटी, तहसीलदार रमेश राजपुरोहित, जिला संयोजक अमित बोहरा ,आदर्श किशोर, हंसराज गोदारा व महवीर बोहरा आदि उपस्थित रहे। वही गांधीवादी विचारक बंशीधर तातेड, गोविंद सुथार, जितेंद्र जी दयालाल जी आदि ने अपने विचार गांधी जी की जीवनी पर व्यक्त किए। धन्यवाद भाषण दीक्षित बोथरा के द्वारा किया गया। मंच संचालन हरीश जांगिड़ व सद्दाम खान ने किया।

-0-

जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पंेशन लाभार्थी उत्सव 03 जुलाई को

जिला कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त

बाडमेर, 30 जुन। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 03 जलाई, सोमवार को जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव विश्वकर्मा भवन राय कॉलोनी, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा सभी पात्र 43 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में डी. बी. टी. माध्यम सहायता राशि का हस्तान्तरित किया जाएगा। जिसकी सुचना सभी पात्र लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी पात्र लाभार्थियों से संवाद कर योजना के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त करेगें।

जिला कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपखण्ड अधिकारी समन्दर सिंह भाटी, बाड़मेर ग्रामीण तहसीलदार चंदन पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक मोहन कुमार चौधरी, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं।

साथ ही पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार को नोडल अधिकारी एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, पचपदरा तहसीलदार इमरान खांन, नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र कुमार जीनगर को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं। उन्होने कार्यक्रम में अतिथियों की बैठने, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

-0-

खाद्य अनुज्ञापत्र विशेष शिविर धनाऊ में आयोजित

07 लाईसेंस एवं 33 रजिस्ट्रेशन के मौके पर खाद्य अनुज्ञापत्र जारी

बाडमेर, 30 जुन। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार एक दिवसीय खाद्य अनुज्ञापत्र विशेष शिविर का आयोजन शुक्रवार को धनाऊ में किया गया।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि धनाऊ के आस पास जुड़े खाद्य कारोबारियों के लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन 30 जुन, शुक्रवार को किया गया। एक दिवसीय खाद्य अनुज्ञापत्र विशेष शिविर में 07 लाईसेंस एवं 33 रजिस्ट्रेशन के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र जारी कर खाद्य कारोबारियों को सुपुर्द किये गए।
डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने उत्पादक यूनिट के खाद्य कारोबारियों से अपील की अपना रिटर्न अवश्य भरावे। साथ ही अवगत करवाया कि खाद्य कारोबारकर्ताओ के परिसर में खाद्य अनुज्ञापत्र आवश्यक रूप से होना चाहिए। परिसर में खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं पाया जाता है तो नियम विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

ट्री आउटसाईड ऑफ फॉरेस्ट योजना के तहत

जिले में 19.50 लाख पौधे तैयार, आज से वितरण प्रारंभ

बाड़मेर, 30 जुन। जिले में वन विभाग की 17 विभिन्न नर्सरियों से अब ऑनलाइन पोर्टल aaranyak.forest.rajasthan.gov.in के माध्यम से पौधों की खरीद की जा सकेगी।
वन विभाग के उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने बताया कि वन विभाग की ओर से 1 जुलाई, शनिवार से पौधों की बिक्री शुरू की जाएगी। राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा में राजस्थान में वन क्षेत्रों के बाहर वृक्ष TOFR (Tree Outside of Forest) योजना की घोषणा की गई है। योजना के तहत वन क्षेत्रों के बाहर हरियाली बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं नागरिकों हेतु बाड़मेर जिले की 17 नर्सरियों में कुल 19.50 लाख पौधे वितरण किये जायेगें।
उन्होंने बताया कि जिले की 21 पंचायत समितियों द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों की ओरण, चारागाह, गोचर भूमि पर 450 लाख पौधों का रोपण विभिन्न योजनाओं के तहत किया जायेगा। इसी प्रकार बाड़मेर जिले के अंतर्गत नगर परिषद, नगर पालिका क्षेत्रों व नगर विकास न्यास बाड़मेर द्वारा 1.00 लाख पौधों का रोपण शहरी निकायों में किया जायेगा। राज्य सरकार की महती परियोजना वन क्षेत्रों के बाहर वृक्षारोपण के तहत जिले की विभिन्न वन विभाग की नर्सरियों से सरकारी संस्थाओं यथा राजकीय विभाग, कंपनियां, आर्मी, बीएसएफ एवं एयरफोर्स आदि को 1.40 हजार पौधों का वितरण किया जायेगा तथा अन्य निजी कंपनीयों, स्वयं सेवी संस्थाओं चेरिटेबल संस्थाओं व निजी संस्थाओं को 1.40 हजार पौधों का वितरण किया जायेगा। शेष 11.20 हजार पौधे आम नागरिकों व कृषकों को वितरित किये जायेगें। इस प्रकार जिले की 17 नर्सरियों में तैयार किये गये 19.50 लाख पौधों का वितरण वन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aaranyak.forest.rajasthan.gov.in के माध्यम से सशुल्क वितरण किया जायेगा जिसका विवरण नर्सरीवार पोर्टल पर उपलब्ध है, जहाँ से समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त पौधो का वितरण आम नागरिकों एवं कृषकों हेतु राज्य सरकार द्वारा 01 से 10 पौधों तक क्रय करने पर 02 रूपए प्रति पौधा, 11 से 50 पौधों तक क्रय करने पर 05 रूपए प्रति पौधा तथा 51 से 200 पौधों तक क्रय करने पर 10 रूपए प्रति पौधा निर्धारित की गई है। पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थाओं, निजी संस्थाओं, एन.जी.ओ., नगर पालिका, नगर परिषद, नगर विकास न्यास आदि हेतु पौधों का शुल्क राज्य सरकार द्वारा 06 माह के पोधे क्रय करने पर 09 रूपए प्रति पौधा तथा 12 माह के पोधे क्रय करने पर 15 रूपए प्रति पोधा निर्धारित की गई है।
-0-

राजस्थान युवा महोत्सव का 5 जुलाई से शुभारंभ

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

विजेताओं को किया जाएगा कलारत्न से सम्मानित
बाडमेर, 30 जुन। माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा बिन्दु संख्या-47 राजस्थान युवा बोर्ड (युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार) द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुलर्भ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु ‘‘राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षा विभाग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन ब्लॉक स्तर पर 05 जुलाई से 25 जुलाई, जिला स्तर पर 26 जुलाई से 10 अगस्त एवं राज्य स्तर पर 20 अगस्त से 22 अगस्त के मध्य किया जायेगा। इस महोत्सव का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करके उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तैयार करके उनको स्वावलम्बी बनाना है। इस महोत्सव में इच्छुक 15 से 29 वर्ष के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी हेतु राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट www.youthboard.rajasthan.gov.in पर माह जुलाई 2023 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर ही ब्लॉक व जिला स्तर में सहभागिता रहेगी।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि राज्य स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव जयपुर में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र के साथ कला रत्न के नाम से पुरस्कृत किया जायेगा। जिला कलेक्टर ने जिले के सभी कलाकारों को राजस्थान युवा महोत्सव कार्य क्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
इन गतिविधियों का होगा आयोजन
सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं में सामुहिक लोक गायन, सामुहिक लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कचिपुरी, शास्त्रीय एकल गायन (हिन्दुस्तानी) नाटक, चित्रकला (पोस्टर बनाना, मिट्टी मॉडलिंग, भित्ती चित्र) आशू भाषण, पैनल डिस्कस (समूह चर्चा) स्लोगन, कविता लेखन, शास्त्रीय वाद्य यन्त्र-हारमोनियम, तबला, बासुरी, गीटार, सितार, मृदंग, बीणा, फोटोग्राफी साथ ही राजस्थान की लुप्त कला फड, रावण हत्था, रम्मत अलगोजा माण्डणा, कठपुतली, खडताल, मोरचंग, भपंग आदि का आयोजन के साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कर युवाओं को मार्गदर्शन भी दिया जाना है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं की योग्यता
राजस्थान का मूल निवासी हो। आयु 01 जनवरी 2023 तक 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के चयनित दल जिला युवा महोत्सव में भाग लेगें। आयु संबंध प्रमाण-पत्र सैकेण्ड्री स्कूल प्रमाण-पत्र या आधार कार्ड या अन्य आयु संबंधी प्रमाण-पत्र। अध्ययनरत एवं गैर अध्ययनरत युवा भाग ले सकते है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना आवश्यक है। प्रथम विजेता दल राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्राथमिकता दी जायेगी
राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन तीन स्तरों पर
राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन तीन स्पर पर किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय युवा महोत्सव, जिला स्तर युवा महोत्सव दो दिवसीय जिसमें ब्लॉक स्तर विजेता दल भी शामिल होगंे। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव तीन दिवसीय जिसमें जिला स्तरीय विजेता दल शामिल होगे। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य स्तरीय विजेता दल जिसमें राज्य में चयनित विजेता दल को वरीयता दी जायेगी। अन्तर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा विजेताओं को राज्य सरकार द्वारा अनुशंषा की जावेगी।
विजेताओं को पुरस्कार
ब्लॉक, जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव में पर प्रत्येक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता दलों को कला रत्न लोगों सहित स्मृति चिन्ह पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
ऐसे करे ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन
ब्लॉक एवं जिले के युवा कलाकरों द्वारा अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट www.youthboard.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान युवा महोत्सव-2023 आईकन पर किल्क कर अपने जिले एवं ब्लॉक का चुनाव करके अपना समस्त विवरण ऑनलाईन भरकर रजिस्ट्रेशन करें। उसके बाद उसका प्रिंट निकालकर सबंधित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के कार्यालय में प्रस्तुत करें। आनॅलाइन रजिस्ट्रेशन प्रत्येक युवा कलाकरों के लिए अनिवार्य है बिना रजिस्ट्रेशन के युवा कलाकार युवा महोत्सव में भाग नही ले सकता।
-0-

महंगाई राहत शिविर - दूदीया कला, बालेवा और केरनाड़ा ग्राम पंचायत पर 01 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 30 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 01 जुलाई को जिले में डूगेरों का तला, मोहनपुरा, परेउ, मीठडा खुर्द, आडेल, देरासर, हड़वा, अरटी, सरूपे का तला, नई उन्दरी, झांपली कला, कुण्डल के साथ डाबलीसरा, भाण्डियावास, लुनाड़ा, दूदीया कला, बालेवा और केरनाड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 के माली समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

गुरुवार, 29 जून 2023

खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर गिड़ा में आयोजित

08 लाईसेंस एवं 30 रजिस्ट्रेशन आवेदन प्राप्त, मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र जारी

बाड़मेर, 29 जुन। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिले में  खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन का एक दिवसीय शिविर गुरुवार को गिड़ा में आयोजित किया गया।                                                   
अभिहित अधिकारी डॉ चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि गिड़ा के आस पास जुड़े खाद्य कारोबारियों के लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में 08 लाईसेंस एवं 30 रजिस्ट्रेशन आवेदन प्राप्त किये गए और मोके पर ही खाद्य  अनुज्ञापत्र जारी किये गए, मौके पर जारी कर खाद्य कारोबारकर्ताओ को सुपर्द किया गया।  
डॉ गजराज ने अवगत करवाया कि जिन खाद्य कारोबारकर्ताओ  के पास अपने परिसर में  खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है वह तुरंत ही अपने खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवा लेवे नहीं तो उनके खिलाफ एक्ट के तहत  सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-0-

बिना स्वीकृति सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति स्थापना, नामकरण अवैध रोकथाम को समिति गठित

बाडमेर, 29 जुन। जिले में विभिन्न शहरी क्षेत्रों, ग्रामों एवं कस्बों में स्थित सार्वजनिक उपयोग के स्थान यथा सड़कों, सार्वजनिक चौराहों, लोक उपयोग के खुले स्थानों एवं अन्य जगहों पर बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त किये आमजन द्वारा अपने स्तर पर ही देवी-देवताओं एवं महापुरूषों की मूर्तियों की स्थापना करते हुए चौराहों का नामकरण करना नियम विरुद्ध है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम को जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने उपखंड स्तर पर समिति का गठन किया है।

   जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान जयपुर के आदेश क्रमांक: एफ. 29 (5) मूर्ति / विविध / डीएलबी / 97 / 2268-2516 01 मार्च 1997 के द्वारा नगरीय क्षेत्रों में तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, राजस्थान जयपुर के आदेश क्रमांक : एफ. 4 ( ) ग्राविपं / विधि/पाली /99/1526 01 जुन 1999 के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों एवं राजमार्गों पर प्रतिमाओं की स्थापना के निर्णय एवं स्वीकृति हेतु संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन आदेश दिए। उक्त कमेटी द्वारा यथा निर्देशित प्रक्रिया अपनाते हुए कार्यवाही की जाकर प्रतिमा स्थापित किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती हैं। जिला कलेक्टर ने निदेशालय स्थानीय निकाय राजस्थान जयपुर द्वारा अपने परिपत्र क्रमांक: एफ. 20 ( ) विविध / मूर्ति / नामकरण / डीएलबी /02 /2880 10 जुलाई 2013 के द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एसएलपी सिविल 8519/06 भारत सरकार बनाम गुजरात राज्य व अन्य में पारित निर्णय 18 जनवरी 2023 को संदर्भित किया गया हैं। उक्त निर्णय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मूर्ति स्थापना या अन्य निर्माण सार्वजनिक रास्ते, फुटपाथ, साईड के रास्ते व अन्य सार्वजनिक उपयोग के स्थानों पर किये जाने को प्रतिबन्धित किया गया हैं। उक्त स्थानों पर हाईमास्क लाईट, सड़क पर रोशनी, विद्युतीकरण, ट्रेफिक पोल, शहर के विकास एवं सौन्दर्यकरण व सार्वजनिक सुविधा व उपयोग के निर्माण को किये जाने की अनुमति प्रदान की गई हैं।
उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्रों, ग्रामों एवं कस्बों में अवस्थित सार्वजनिक रास्ते, फुटपाथ, साईड के रास्ते व अन्य सार्वजनिक उपयोग के स्थानों पर बिना सक्षम स्वीकृति मूर्तियों की स्थापना एवं चौराहों के निर्माण से ऐसे लोक स्थान अथवा लोक मार्ग का जनता द्वारा विधिपूर्वक उपयोग में विधि विरूद्ध लोक अवबाधा उत्पन्न हो रही हैं। इस प्रकार की विधि विरूद्ध लोक अवबाधा को हटाने के लिये सम्बन्धित उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के तहत भी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। आमजन द्वारा इस प्रकार से बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त किये विधि विरूद्ध रूप से सार्वजनिक रास्ते, फुटपाथ, साईड के रास्ते व अन्य सार्वजनिक उपयोग के स्थानों पर मूर्ति स्थापना एवं चौराहा का नामकरण किया जाना भारतीय दण्ड संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, राजस्थान धार्मिक भवन एवं स्थल अधिनियम के साथ-साथ अन्य सुसंगत एवं प्रचलित विधियों का उल्लंघन हैं जिसके लिये कृत्यकर्ता दण्ड के भागी रहेगें। 
जिला कलेक्टर ने जिले में उपर्युक्त प्रकार की उल्लेखित विधि विरूद्ध घटनाओं की रोकथाम हेतु उपखण्ड स्तर पर कमेटी का गठन किया है जिसमें उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अध्यक्ष, वृताधिकारी पुलिस को सदस्य, विकास अधिकारी को सदस्य, तहसीलदार को सदस्य सचिव, थानाधिकारी पुलिस थाना को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। जिला कलेक्टर ने उक्त कमेटी को निर्देशित कि वे अपने क्षेत्र में इस प्रकार बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त किये सार्वजनिक रास्ते, फुटपाथ, साईड के रास्ते व अन्य सार्वजनिक उपयोग के स्थानों पर मूर्ति स्थापना एवं चौराहा का नामकरण की घटनाओं को निवारित करेंगे तथा किसी व्यक्ति तथा संस्था द्वारा उक्त कृत्य से विधिक प्रावधानों का उल्लंघन किये जाने पर उनके विरूद्ध सक्षम न्यायालय के सक्षम परिवाद एवं विधिक कार्यवाही प्रस्तुत करेंगे।
-0-

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 29 जुन। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 30 जुन, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय के कान्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान व भारी वर्षा से हुई क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों के मरम्मत के प्रस्तावों के अनुमोदन के संबंध में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

महंगाई राहत शिविर - नई उन्दरी, झापली कला, और कुण्डल ग्राम पंचायत पर 30 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 29 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलाइ्र्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 30 जून को जिले में नेड़ीनाडी, मुकने का तला के साथ डूगेरों का तला, मोहनपुरा, परेउ, मीठडा खुर्द, आडेल, देरासर, हड़वा, अरटी, सरूपे का तला, नई उन्दरी, झापली कला, और कुण्डल ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 52 के आलोक बाल सदन विद्यालय के पास में, वार्ड संख्या 55 के सामुदायिक भवन कोटवाल समाज, हिंगलाज मन्दिर के पीछे, सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 के माली समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पंेशन लाभार्थी उत्सव 03 जुलाई को

जिला कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त

बाडमेर, 30 जुन। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 03 जलाई, सोमवार को जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव विश्वकर्मा भवन राय कॉलोनी, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा सभी पात्र 43 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में डी. बी. टी. माध्यम सहायता राशि का हस्तान्तरित किया जाएगा। जिसकी सुचना सभी पात्र लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी पात्र लाभार्थियों से संवाद कर योजना के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त करेगें।
जिला कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपखण्ड अधिकारी समन्दर सिंह भाटी, बाड़मेर ग्रामीण तहसीलदार चंदन पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक मोहन कुमार चौधरी, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं।
साथ ही पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार को नोडल अधिकारी एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, पचपदरा तहसीलदार इमरान खांन, नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र कुमार जीनगर को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं। उन्होने कार्यक्रम में अतिथियों की बैठने, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
-0-

बुधवार, 28 जून 2023

सांख्यिकी दिवस गुरुवार को, सांख्यिकी क्षेत्र में रूचि रखने वाले विद्वान लेंगे भाग

बाड़मेर, 28 जुन। प्रो. पी.सी. महालनोबिस के आर्थिक नियोजन एवं सांख्यिकीय विकास क्षेत्र में दिये गये योगदान के उपलक्ष्य में उनके जन्म दिवस पर 29 जून, गुरुवार को 17वां सांख्यिकी दिवस कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेस हॉल बाड़मेर में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक दीपाराम ने बताया कि प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जन्मदिवस पर 17वां सांख्यिकी दिवस कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा। जिसकी थीम Alignment of State Indicator Framework with National Indicator Framework for monitoring Sustainable Development Goals रखी गयी है। उन्होंने बताया कि सांख्यिकी क्षेत्र में रूचि रखने वाले विद्वान इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।
-0-

महंगाई राहत शिविर - नेड़ीनाडी और मुकने का तला ग्राम पंचायत पर 29 जून को होगें शिविर

सभी योजनाओ में अंतिम व्यक्ति का पंजीयन सुनिश्चित हो - पुरोहित

बाड़मेर, 28 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 29 जून को जिले में मूढो का तला, मंूगड़ा, वीरेन्द्र नगर, भीलों की ढाणी, सियाई, ईटादा, कुण्डल, भागवा, पोषाल के साथ नेड़ीनाडी और मुकने का तला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 52 के आलोक बाल सदन विद्यालय के पास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

कायम रहे थार की सौहार्द और प्रेम की परंपरा

बाड़मेर, 28 जून। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति, समन्वय, सदभावना समिति की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए आपसी प्रेम और सदभावना पूर्वक मिलजुल कर रहें। उन्होने कहा कि सभी धार्मिक आयोजना में सभी द्वारा सहयोग दिया जाता रहा है, जो खुशी की बात है। उन्होने कहा कि युवा वर्ग सोशल मिडिया में कमेन्ट की सत्यता को पहले परखे तथा अफवाहों में नहीं आवें। उन्होने कहा कि समाज के मौजिज एवं प्रमुद्धजन इसमें अपनी अहम भूमिका निभाएं।
  उन्होनें शांति, समन्वय एवं सद्भावना समिति के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अच्छी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करते आए है, जिसे आगे भी कायम रखें। इस दौरान जिला कलेक्टर ने जिलेवासियों को ईदुलजुहा की हार्दिक बधाई दी।
इस मौके पर कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष धनराज जोशी ने कहा कि बाड़मेर में सद्भावना की जड़े बहुत गहरी है। उन्होने कहा कि यही तालमेल सदीयों से बाड़मेर की पहचान है, जो आगे भी बनी रहें।
बैठक में  जिला पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी समन्दर सिंह, जिला रसद अधिकारी कंवराराम, कोमी एकता कमेटी के धनराज जोशी, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, भंवरसिंह सोढा, सामाजिक कार्यकर्ता नजीर मोहम्मद, कौमी एकता कमेटी महामंत्री अबरार मोहम्मद समेत शांति समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

बिप्रजॉय से हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट अपलोड करें

जलजनित मौसमी बीमारियों के उपचार को हो पुख्ता प्रबंध
बाड़मेर, 28 जुन। जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बैठक के दौरान बिपरजॉय तुफान से हुई क्षति एवं दुरस्तीकरण के संबंध में, जल प्लावन से दुर्घटनाओं से हुई मृत्यु के संबंध में प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन, ईदुलजुहा के मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था, युवा महोत्सव की तैयारियों, ईडीसी, स्वीप वैन, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण एवं मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन, अन्नपूर्णा निःशुल्क फूड पैकेट योजना, कृषि आदान अनुदान एवं मानसून 2023 की पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बिपरजॉय तुफान से हुई क्षति के संबंध में सभी प्रकरणों को डीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड नही करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अधिकारियों बुधवार शाम तक प्रविष्टि पुर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने चक्रवात पश्चात तालाब एवं नाडी में डुबने से हुई जनहानि पर दुख जताया तथा संबंधित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सभी अधिकारियों को तुरन्त कार्यवाही कर आवेदन करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कृषि आदान अनुदान समय पर जारी करने हेतु सभी तहसीलदार और पटवारियों को प्रतिदिन काश्तकारों के खातों में आवश्यक संशोधन कर डीएमआईएस पोर्टल पर पुनः भिजवाने बाबत निर्देश दिए। उन्होने ईदुलजुहा के अवसर पर जिले में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी विभागों को आपसी सामजस्य के साथ कार्य करने को कहा। असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मिडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने पर सख्त कार्यवाही करने तथा संवेदनशील स्थलों पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्दश दिए।
इसी क्रम में जिला कलेक्टर द्वारा महंगाई राहत कैंप में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने सभी अधिकारियों को प्रभावी मॉनीटरिंग कर वंचित परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के तथा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने एसडीआरएफ मद से विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, जिला परिषद और शिक्षा विभाग में मरम्मत के प्रस्तावों को शीघ्र प्रेषित करने को कहा। जिला कलेक्टर ने ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में सभी विभागों एवं संस्थाओं को सामजस्य के साथ कार्य कर अधिक से अधिक रजिस्टेªशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के बकाया फॉर्म का शीघ्र निस्पादन करने तथा मतदान केन्द्रों के पुर्नगठन के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने मानसुन 2023 की पुर्व तैयारियों का समीक्षा करते हुए कहा कि समय पर निचले स्थानों एवं जल भराव क्षेत्रों का चिन्हिकरण कर लोगो को अन्यत्र स्थान पर ले जाने संबंधी प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब, नाडी एवं जल भराव क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगवाने एवं ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की कोई जनहानि ना हो।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को बिपरजॉय तुफान से हुए नुकसान का सही आंकलन प्रस्ताव भिजवाने हेतु सभी पटवारियों को निर्देशित करने को कहा तथा लापरवाही करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महंगाई राहत कैंपों में वंचित परिवारों का शत प्रतिशत रजिस्टेªशन लक्ष्य हासिल करने हेतु सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को लक्ष्य आंवटित कर प्रभावी मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज, अतिरिक्त रसद अधिकारी कंवराराम, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपखण्ड अधिकारी एवं कर्मचारी विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे रहे।
-0-





मंगलवार, 27 जून 2023

जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक

प्रशिक्षण के पश्चात ऋण वितरण सुनिश्चित करें - पुरोहित

बाड़मेर, 27 जून। जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे आरसेटी के प्रगति, लक्ष्य एवं कार्य योजना की चर्चा की गई।
    इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि प्रोजेक्ट उन्नति एव स्वय सहायता समूह (राजीविका) एवं रास्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयुएलएम) के तहत ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाये एवं लक्ष्य की प्राप्ति की जाये जिससे सरकार की योजनाओ का लाभ सभी को मिल सके। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षनार्थियो को ऋण दिलाना सुनिश्चित करें। अंत में आरसेटी निदेशक द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...