बुधवार, 18 मई 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तरंग-2022 का शुभारम्भ

बाड़मेर, 18 मई। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग-2022 का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन के आयोजन आदर्श स्टेडियम के इंडोर बेडमिंटन कोर्ट में हुआ। कार्यालयाध्यक्ष कमल पंवार ने सभी प्रतिभागियों को खेलभावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रतिज्ञा कराई तदुपरांत बेडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई ।

बेडमिंटन में सभी इंजिनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों ने भारी उत्साह दिखाया। केमिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराते हुए प्रथम तीनों स्थान प्राप्त किये। इन मुकाबलों में छात्र चौतन्य शर्मा, तन्मय मत्तड तथा शुभम शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष मैकेनिकल के हेमांग शर्मा ने प्रथम, तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिकल के हेमंत कुमार ने द्वितीय तथा प्रथम वर्ष इलेक्ट्रिकल के रोहित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रशांत जोशी, रोशन लाल, वासु देव, ममता चौधरी, ओमाराम चौधरी, शैलेन्द्र सैनी, किशन दवे, सूर्यप्रकाश, कैलाश, मोहम्मद हुसैन गौरी, कुलदीप, हमीराराम, ठाकराराम आदि उपस्थित रहे।
-0-

सड़क दुघर्टना पीड़ितों को दो लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 18 मई। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवार जनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 व्यक्तियों को कुल दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की बाड़मेर तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

बीस सूत्री समीक्षा बैठक 23 को

बाड़मेर, 18 मई। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2022-23 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह अप्रेल तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा हेतु बीस सूत्री कार्यक्रम के सन्दर्भ में गठित द्वितीय स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 23 मई को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को माह अप्रेल तक की प्रगति सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

सवाऊ पदमसिंह एवं असाड़ा में चारा डिपो खोलने की स्वीकृति

बाड़मेर, 18 मई। अभाव संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो स्थानों पर चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि गिड़ा तहसील क्षेत्र में सवाऊ पदमसिंह तथा पचपदरा तहसील क्षेत्र में असाड़ा में चारा डिपो खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई भी होगी सतर्कता समिति की बैठक 19 मई को

बाड़मेर, 18 मई। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार 19 मई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि इस दौरान आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई के साथ सतर्कता समिति में विचाराधीन 13 प्रकरणों की प्रगति समीक्षा की जाएगी। उन्होने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उक्त जन सुनवाई में भाग लेंगे।
-0-

तेरह नए स्थानों पर खुलेगी इंदिरा रसोई

अब सिवाना में भी मुहैया होगा सस्ता एवं स्वादिष्ट भोजन

बाड़मेर, 18 मई। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को इंदिरा रसोई योजना की  जिला स्तरीय समन्वय एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि इंदिरा रसोई योजना राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना हैं एवं सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर स्वादिष्ट भोजन मुहैया कराना चाहती है। इसलिए इस योजना की बेहतर मॉनिटरिंग कर जिले में सभी इंदिरा रसोईयों में उच्च गुणवत्ता का भोजन निर्धारित दर पर मुहैया कराया जाए। उन्होंने वर्तमान गर्मी के मौसम के मद्देनजर ताजा एवं गर्म भोजन मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होने नगर परिषद आयुक्त को समय समय पर भोजन की जांच कर गुणवता परखने को कहा।
  जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा बालोतरा में तीन-तीन स्थानों पर राज्य सरकार द्वारा इंदिरा रसोई योजना के तहत गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रूपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के शुभारम्भ से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कोई जरूरतमंद व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जा रही हैं।
  उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विरधीचंद जैन बस स्टैंड, तिलक बस स्टैंड तथा चौहटन चौराहा पर इंदिरा रसाई संचालित की जा रही है। इसी तरह बालोतरा में क्षत्रियों का मोर्चा बस स्टैंड, नाहटा चिकित्सालय के सामने तथा नया बस स्टैंड पर इंदिरा रसोई संचालित की जा रही है।
13 नए स्थानों पर भी खुलेगी
इससे पूर्व नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने योजना की प्रगति से अवगत करवाया। उन्होने बताया कि नवीन इन्दिरा रसोई संचालन हेतु नगर परिषद क्षेत्र बाडमेर में मल्लीनाथ सर्किल के पास, कृषि उपज मंडी, राजकीय महाविद्यालय, महावीर पार्क परिसर, रीको औद्योगिक क्षेत्र एवं सिणधरी सर्किल बाडमेर एवं नगर परिषद क्षेत्र बालोतरा में कृषि उपज मण्डी, रेल्वे स्टेशन के पास, खेड रोड़, पुराना बस स्टेण्ड, समदडी रोड़ चुंगी नाका, जसोल फांटा बालोतरा तथा नव गठित नगर पालिका सिवाना में रा.उ.मा. बालिका विद्यालय में भी नई इंदिरा रसोई खोली जाएगी।
  बैठक के दौरान उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, कोषाधिकारी जसराज चौहान समेत सबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने नई इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना की भी समीक्षा की तथा योजना का विस्तृत एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन योजना, शहरी की भी समीक्षा की।
-0-






मंगलवार, 17 मई 2022

चालीस वर्ष पश्चात् राणा को मिला खातेदारी अधिकार

बाड़मेर, 17 मई। प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के तहत मंगलवार को बाड़मेर पंचायत समिति क्षेत्र में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सुरा चारणान में आयोजित फोलोअप शिविर में राणा पुत्र माना सुथार को 40 वर्ष पश्चात् खातेदारी का अघिकार मिला।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर समंदरसिंह भाटी ने बताया कि राणा पुत्र माना सुथार को वर्ष 1978 में भूमि का आवंटन किया गया था किन्तु जमाबन्दी में नाम छूट जाने से उसका इन्द्राज जमाबंदी में नही हो पाया। शिविर के दौरान पटवारी एवं आर.आई. द्वारा सत्यापन किये जाने के बाद मौके पर ही उसका नाम जमाबंदी में इन्द्राज कर जमाबंदी की प्रतिलिपि हाथो हाथ उपलब्ध कराई गई। चालीस वर्ष बाद जमाबन्दी में नाम दर्ज होने से राणा पुत्र माना सुथार के चेहरे पर खुशी झलक पडी तथा उसने राज्य सरकार का शुक्रिया अदा किया।

-0-


नए जिलों के सृजन के संबंध में 23 तक प्रस्ताव आमन्त्रित

बाड़मेर, 17 मई। जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से नये जिलों के पुर्नगठनध्सृजन के संबंध में निर्धारित मानदण्डों की स्पष्ट सूचना के साथ 23 मई, 2022 तक प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने आम सूचना जारी कर जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आम जन को सूचित किया है कि प्रदेश में नये जिलों के पुनर्गठन/सृजन के संबंध में श्री रामलुभाया आईएएस (सेवानिवृत) की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में नवीन जिला बनाये जाने हेतु प्राप्त मांगों/प्रस्तावों पर चर्चा कर उच्च स्तरीय समिति द्वारा निर्णय प्रस्तावित किये गये है। प्रस्तावित निर्णय में जिला स्तर पर नवीन जिला सृजन के संबंध में सांसद/विधायक /जनप्रतिनिधियों/आमजन आदि से प्रस्ताव/मांग/ज्ञापन प्राप्त किये जाने, उक्त प्राप्त प्रस्ताव/ मांग/ज्ञापनों का जिला स्तर पर परीक्षण करवाया जाना, नवीन जिले के सृजन हेतु प्रस्तावित मुख्य मानदण्डों यथा जिले की भौगोलिक स्थिति व मांग की पृष्ठ भूमि, जिले की जनसंख्या की स्थिति, जिला मुख्यालय से दूरस्त तहसील की दूरी, जिला पुर्नगठन का औचित्य एवं नवीन जिले की आवश्यकता, प्रस्तावित जिले में न्यूनतम तहसील संख्या व उपलब्ध प्रशासनिक आधारभूत संख्या, क्षेत्र के पिछड़ेपन व गरीबी की स्थिति के दृष्टिगत विकास, सुशासन व सुप्रबन्ध एवं त्वरित अभाव अभियोग निस्तारण शामिल है।

उन्होने उक्त संबंध में क्षेत्र की प्रशासनिक इकाई के जिले के रूप में पुर्नगठन/सृजन के संबंध में प्रस्ताव या मांग तथा नवीन जिला प्रस्तावित होने की स्थिति में किसी क्षेत्र को पुनर्गठित जिले/नवीन जिले में रखे जाने के संबंध में प्रस्ताव/मांग/ज्ञापन जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री समदरसिंह भाटी आरएएस को लिखित में मय निर्धारित मानदण्डों की स्पष्ट सूचना के 23 मई तक व्यक्तिशः उपस्थित होकर प्रस्तुत किये जा सकते है अथवा डाक द्वारा प्रेषित किये जा सकते है। प्राप्त प्रस्ताव/मांग/ज्ञापन का जिला स्तर पर परीक्षण करवाया जाकर तद्नुसार राज्य सरकार को टिप्पणी/प्रस्ताव प्रेषित किये जा सकेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले प्रस्तावों/मांग/ज्ञापनों पर कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी।

-0-


जिला स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार 19 मई को

बाड़मेर, 17 मई। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन गुरूवार 19 मई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिह रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों को व्यक्तिशः उपस्थित होने तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वीसी के माध्यम से उक्त जन सुनवाई में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है ताकि आमजन की परिवेदनाओं का समयबद्ध एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण किया जा सकें।

-0-


अधिकतम व्यक्तियो तक पहुंचे लाभ - जैन

 प्रशासन गांवों के संग फॉलोअप अभियान

गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने किया शिविर का निरीक्षण
बाड़मेर, 17 मई। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन ने मंगलवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविर का निरीक्षण किया एवं सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की हिदायत दी। जैन ने मंगलवार को बाड़मेर पंचायत समिति की सूरा चारणान पंचायत में लगे शिविर का जायजा लिया।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत अब फॉलोअप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें वे सभी काम होंगे, जो मुख्य अभियान में हो रहे थे। इसलिए आमजन सक्रियता से आगे आकर अपने काम करवाए एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाएं। उन्होंने फॉलोअप अभियान में भाग लेने वाले विभागों से भी कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी इससे जुड़े सभी विभागों के कंधों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहें तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने की तत्परता दिखाएं। उन्होंने कहा कि अब फोलोअप शिविरो में सभी विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर अधिकतम लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत साढ़े तीन वर्षों में आमजन के कल्याण के अनेक कदम उठाए हैं। यह शिविर भी इसी श्रृखला की एक कड़ी है।
  गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना लागू करने में देश का पहला राज्य था। अब मुख्यमंत्री की पहल पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को दस लाख रूपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
  शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी ने प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान विकास अधिकारी सुरेश कविया, तहसीलदार प्रेम सिंह माचरा समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में पंचायत समितिवार प्रशासन गांवों के संग अभियान के फोलोअप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 20 मई को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति क्षेत्र में जालीपा, कपूरडी, रोहिली, भाडखा, खारिया तला एवं गेहॅू ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जालीपा तथा 27 मई को कवास, आदर्श ढुंढा, काउ का खेड़ा, बांदरा, भुरटिया, मातासर, मूढों की ढाणी, लाखेटाली, कुडला, मंगने की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कवास में फोलोअप शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति बाड़मेर
उन्होने बताया कि इसी प्रकार बाड़मेर पंचायत समिति क्षेत्र में 23 मई को बिशाला, चुली, लुणु खुर्द, भादरेस, गुडीसर, बिशाला आगोर एवं सेजूओं की ढाणी के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बिशाला एवं 30 मई को बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर आगोर, बाडमेर गादान, मारूडी, दरूडा, जसाई, बीदासर एवं बाड़मेर मगरा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बाड़मेर में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति बायतु
बायतु पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को भीमड़ा, जागुओं की ढाणी, चौखला, खानजी का तला, छीतर का पार, रेवाली एवं सिगांेड़िया के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र नगोणी भीमड़ा में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति गिड़ा
गिड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 20 मई को सवाउ पदमसिंह, पूनियों का तला, कानोड शहर एवं मेगवालों की बस्ती ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सवाउ पदमसिंह एवं 31 मई को गिड़ा, जाजवा, सोहड़ा, जाखडा, मानपुरा, खारडा, श्यामपुरा, देवपुरा उर्फ गोगासर, दानपुरा एवं निम्बा की ढाणी के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र गिडा में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति सिवाना
सिवाना पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को थापन, मूठली, इन्द्राणा, गुडा, नाल, कुसीप, भीमगोड़ा एवं पादरडी कला ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र थापन में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति समदडी
समदडी पंचायत समिति क्षेत्र में 20 मई को राखी, सांवरडा, देवडा, फूलन एवं बामसीन ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र राखी तथा 27 मई को मजल, ढीढस, कोटडी, अम्बों का वाडा, कम्मों का वाडा एवं ठाकरखेडा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मजल में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति धोरीमना
धोरीमना पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को उडासर, मैया का तला, भालीखाल एवं कौशले की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र उड़ासर तथा 30 मई को दूधू, लूखू, रोहिला, आदर्श लूखू, खुमे की बेरी, मांगता, मेगवालों का तला, दूधिया कला, भलीसर एवं मुसलमानों की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत भवन दूधू में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति सिणधरी
सिणधरी पंचायत समिति क्षेत्र में 25 मई को करना, भुका भगतसिह, उचिया, डण्डाली, दाखां, लोहिडी, मनावास एवं सेवरों की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत भवन भुंका भगतसिंह में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति पायला कला
पायला कला पंचायत समिति क्षेत्र में 20 मई को आमलियाला, तालबाणियों की ढाणी, सडा, लोलावा, खुडाला, कौशलू, सड़ा धनजी, सड़ा झुण्ड, नेहरों की ढाणी एवं नई उन्दरी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत भवन सड़ा तथा 30 मई को कादानाडी, दरगुडा, एड सिणधरी, एड मानजी, पायलां खुर्द, पायला कला, मोतीसरा, रामदेवरा, लूणा कला एवं कागों की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत भवन पायला कला में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति शिव
शिव पंचायत समिति क्षेत्र में 19 मई को भीयाड़, मौखबकला, डूढातला, आरंग, चोचरा एवं रातडी ग्राम पंचायत के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भीयाड़ एवं 26 मई को काश्मीर, राजबेरा, शिवाजी नगर, कानासर, धनोणी मेघवालों की ढाणी, उण्डू एवं रामदेरिया ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कानासर में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति रामसर
रामसर पंचायत समिति क्षेत्र में 23 मई को सज्जन का पार, पादरिया, मेकनवाला, गरडिया, चाडवा तख्ताबाद, भीण्डे का पार एवं बूठिया ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भीण्डे का पार तथा 31 मई को सुवाडा, खारिया राठौडान, खारा राठौडान, गंगाला, चाडी, भाचभर, खडीन एवं जाखडों का तला ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र खडीन में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति सेड़वा
सेडवा पंचायत समिति क्षेत्र में 26 मई को सेड़वा, सिंहार, सालारिया, बामरला डेर, भंवार, आलू का तला, चिचड़ासर एवं कुन्दनपुरा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सेडवा एवं 30 मई को जाटों का बेरा, जानपालिया, पांधी का निवाण, हरपालिया, नवातला बाखासर एवं सारला ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सारला में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति धनाऊ
धनाऊ पंचायत समिति क्षेत्र में 26 मई को पुंजासर ग्राम पंचायत के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सेड़वा तथा 30 मई को जालीला एवं बीसासर ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सारला में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति फागलिया
फागलिया पंचायत समिति क्षेत्र में 30 मई को एकल ग्राम पंचायत के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सारला में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति आडेल
आडेल पंचायत समिति क्षेत्र में 19 मई को नौखडा, अणखिया, छोटू, अर्जुन की ढाणी, निम्बलकोट, सडेचा एवं मंगले की बेरी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र नौखड़ा एवं 26 मई को आडेल, आदर्श आडेल, खारडी बेरी, आसुओं की ढाणी, खारिया खुर्द, धोलानाडा एवं भांभूनगर ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र आडेल में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति कल्याणपुर
कल्याणपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 20 मई को डोली कला, डोली राजपुरा, अराबा चौहान, अराबा पुरोहितान, ग्वालनाडा, गोदावास कला, मूल की ढाणी, खिपलीखेड़ा एवं कोरणा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र डोली, 23 मई को कल्याणपुर, घडोई चारणान, ढाणी सांखला, सुरपुरा, कांकराला एवं सरवडी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कल्याणपुर तथा 25 मई को मण्डली, थुबली, रोडवा कला, बलाउजाटी, जास्ती, गंगावास, नागाणा एवं देवरिया ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मण्डली में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति बालोतरा
बालोतरा पंचायत समिति क्षेत्र में 27 मई को कनाना, पारलू, जानियाना एवं उमरलाई जागीर ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कनाना तथा 30 मई को पचपदरा, मण्डापुरा, गोपडी, नेवाई एवं रेवाडा मैया ग्राम पंचातों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पचपदरा में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति गडरारोड
गडरारोड पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को खलीफे की बावडी, द्राभा, खडीन, बीजावल, खबडाला एवं शहदाद का पार ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र खलीफे की बावडी तथा 31 मई को जैसिंधर स्टेशन, जैसिंधर गांव, सुन्दरा, रोहिडी, रोहिड़ला एवं मालाणा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जैसिंधर स्टेशन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
पंचायत समिति चौहटन
चौहटन पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को तारातरा मठ, पनोणियों का तला, सणाउ गोलियार, आकोडा एवं सावलोर ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र तारातरा मठ तथा 31 मई को बावडीकला, बूठ राठौडान, मते का तला, गुमाने का तला एवं मिठडाउ ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बावडी कला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-







सोमवार, 16 मई 2022

जिले में कुपोषण एवं एनीमिया से मिलगी मुक्ति 15 दिन में विशेष सर्वे से होगी पहचान

 मिशन सुरक्षा चक्र

बाड़मेर, 16 मई। जिले में कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्ति के लिए चलाये जा रहे मिशन सुरक्षा चक्र को गति प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को अभियान की समीक्षा की।
      इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिले को कुपोषण एवं एनीमिया के दंश से छुटकारा दिलाने को यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा सबके सामूहिक प्रयासों से ही सफलता होगी। उन्होंने बताया कि सर्वे के द्वारा अगले 10 दिन में कुपोषण एवं 15 दिन में एनीमिया पीड़ितों की पहचान की जाएंगी। इस सर्वे के दौरान 0 से 19 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं तथा 19 से अधिक सभी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इस दौरान जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालययो में अध्ययनरत बालक- बालिकाओं के साथ ही घर घर सर्वे कर कुपोषण एवं एनीमिया पीडितो की पहचान कर जाएगी।
 जिला कलेक्टर ने मिशन सुरक्षा चक्र की सफलता के लिए सर्वे को सटीक एवं कारगर बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने उपखंड अधिकारियो को अपने स्तर पर माइक्रो मोनिटरिंग करने को कहा। साथ ही सहभागी विभागों महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय को बेहतर बनाने तथा शिक्षा विभाग को सार्थक सहयोग के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान की व्यापक आई ई सी भी करवाने एवं जनसहभागिता के जनजागरुकता के भी निर्देश दिए।
    इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने अभियान की भूमिका से अवगत करा। बैठक में सम्बंधित विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे। वही ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।
-0-






94185 काश्तकारों को कृषि आदान अनुदान राशि वितरण हेतु

87 करोड़ 92 लाख रूपये की वितीय स्वीकृति

बाड़मेर, 16 मई। जिले की रामसर, सिवाना, सेड़वा, नोखड़ा, गिड़ा, बायतु, गडरारोड़ गुडामालानी, शिव, पचपदरा, धोरीमना, बाड़मेर, सिणधरी, धनाउ, कल्याणपुर, चौहटन एवं समदडी तहसील क्षेत्रों के अभाव संवत 2078 के फसल खराबे से प्रभावित कुल 94185 कृषकों को 87,92,16,443 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों के प्रभावित कृषकों को अभाव संवत् 2078 में कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार फसल खराबे से प्रभावित कुल 94185 कृषकों को 87,92,16,443 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होने बताया कि 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के  54447 अदर देन एसएमएफ कृषकों को 67,66,29,619 रूपये तथा 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के 39738 एसएमएफ कृषकों को 20,25,86,824 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

मंगलवार को छः स्थानों पर लगेंगे फोलोअप शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के फोलोअप शिविर

बाड़मेर, 16 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के फोलोअप शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि फोलोअप शिविर में राजस्व के लम्बित प्रकरणों के साथ ही अन्य विभागों के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होने शिविर प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में फोलोअप शिविरों में लम्बित प्रकरणों का प्रभावी ढंग से निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें।    
मंगलवार को यहां लगेंगे शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार 17 मई को बाड़मेर पंचायत समिति क्षेत्र में सुरा चारणान, केरावा, नांद, बोला एवं दूदाबेरी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सुरा में फोलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार सिवाना पंचायत समिति क्षेत्र में सिवाना, गोलिया, देवन्दी, अर्जियाणा, मेली एवं खाखरलाई ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सिवाना, धोरीमना पंचायत समिति में बोर चारणान, कोठाला, भीमथल, जूनाखेडा, लोहारवा, भीलों की ढाणी कला, डवोई, कातरला खिलेरियान एवं सुदाबेरी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत भवन बोर चारणान, कल्याणपुर पंचायत समिति क्षेत्र में थोब, तिरसिंगडी सोढा, नेवरी, छाछरलाई कला, पटाउ खुर्द एवं कुडी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र थोब, गडरारोड़ पंचायत समिति क्षेत्र में गडरारोड, खानियानी, रावतसर, तामलोर, पनेला, बाण्डासर एवं चेतरोडी ग्राम पंचायतो के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र गडरारोड़ तथा चौहटन पंचायत समिति क्षेत्र में लीलसर, पवारिया तला, मुकने का तला, बाछड़ाउ, सोडियार, खेमपुरा, ईशरोल एवं पुरोणियों का तला ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र लीलसर में फोलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

शनिवार, 14 मई 2022

प्रभारी सचिव ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

भीषण गर्मी के बीच आमजन को सुकून पहुचाएं

बाड़मेर, 14 मई। जिले के प्रभारी सचिव डॉ.राजेश शर्मा ने राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है।
    वह शनिवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न आवश्यक सेवाओं तथा फ्लैग शिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने वर्तमान में जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के दौर में लोगों को राहत पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि हर हाल में लोगो को पानी बिजली समय पर मिले तथा पशुधन के लिए चारे की कमी नहीं आए। उन्होंने बताया कि यह दो माह सर्वाधिक विकट है तथा अधिकारी इसे चुनौती मान पूरी क्षमता से कार्य करें।
   शर्मा ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित रहे लोगो का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए है। उन्होने जिले की चिकित्सा इकाइयों में निःशुल्क दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होनें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की तथा कोरोना पीड़ित परिवारो को राशि के वितरण की बकाया प्रकरणों की जानकारी ली।
   प्रभारी सचिव ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, आदि आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की एवं इनकी समय पर अदायगी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने निर्देश दिए कि इन दिनों अधिकारी जन सेवाओं की प्रदायगी के लिए धरातल पर अधिक कार्य करें। उन्होंने मानव के साथ ही पशुधन के लिए पेयजल एवं चारे पानी को प्रबंधन को भी प्राथमिकता से करने को कहा।
 इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में पब्लिक सर्विस डिलीवरी की जानकारी दी एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।
इसके पश्चात प्रभारी सचिव ने गेंहू सिथत 400/220 केवी जीएसएस एवं उत्तरलाई में 1 मेगावाट के सौलर पलांट का निरीक्षण किया।
   इस दौरान उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी तथा अधीक्षण अभियंता अजय माथुर उनके साथ रहे।
-0-









शुक्रवार, 13 मई 2022

अनूसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक 26 को

बाड़मेर, 13 मई। अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 26 मई को सांय 4 बजे आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि उक्त बैठक के साथ महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी तथा पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय संबंधी त्रैमासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

पानी, बिजली चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

भीषण गर्मी के मद्देनजर राहत गतिविधियों का गम्भीरता से हो संचालन

बाड़मेर, 13 मई। सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहंचाना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने को कहा है। वे शुक्रवार को साप्ताहिक बैठक में पानी, बिजली, चिकित्सा सेवाओं सहित जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं अकाल के हालात के मद्देनजर राहत गतिविधियों को गम्भीरता से संचालित करने को कहा। उन्होने जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत स्थानों पर पेयजल परिवहन, पशु शिविर एवं चारा डिपों को तत्काल चालू करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि पानी-बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के संबंध में प्राप्त होने वाले फोन कार्मिक रिसिव करेें तथा संवेदनशीलता से जवाब दें। उन्होने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को एहतियात बरतने के संबंध में समय समय पर एडवाईजरी जारी करें।  
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड टीकाकरण के संबंध में प्रगति की समीक्षा कर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने प्रिकॉशन डोज एवं बच्चों के टीकाकरण कार्य में तेजी को प्रभावी योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति की समीक्षा कीे तथा चिरंजीवी योजना में अधिकाधिक पंजीयन करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में कुपोषण एवं एनीमिया की दर को कम करने के लिये चलाये जा रहे मिशन सुरक्षा चक्र का व्यापक प्रचार प्रसार कर गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश देते हुए बकाया किश्तों का शीध्र भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विकास अधिकारी स्वयं कार्यो की जॉच करें। उन्होने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के फोलोअप शिविरों एवं जन सुनवाई के दौरान भौतिक सत्यापन करें। साथ ही शिविरों के दौरान पट्टों का वितरण एवं भूमिहीन लोगों को जमीन आवंटन संबंधी कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि फोलोअप शिविरों के पश्चात् भूमि आवंटन एवं नियमन के प्रकरण बकाया नहीं रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि भू अभिलेख निरीक्षक वार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में प्रगति लाई जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि फोलोअप शिविरों एवं जन सुनवाई कार्यक्रमों का क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रचार किया जाए तथा इनमें जनप्रतिनिधियों को आमन्त्रित कर अधिकाधिक लोगों को राहत पहुंचाई जाए ताकि शिविरों की सार्थकता साबित हो सकें।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं के लम्बित भूमि आवंटन मामलों समेत विभिन्न बिन्दुओं की जिला एवं ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का
समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-





प्रभारी मंत्री ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

आमजन को मिले योजनाओं का लाभ - विश्नोई

सरकारी अस्पताल में हर हाल में मिले मुफ्त चिकित्सा - जैन
बाड़मेर, 13 मई। जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर इनका लाभ आमजन तक पहुचाने को कहा। इस दौरान राजस्थान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।
    इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्प है। सरकार विभिन्न योजनाओं को फ्लैगशिप का दर्जा देकर इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन करती है ताकि गांव एवं गरीब तक योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मोनिटरिंग करते हुए इनके बेहतर परिणाम देने को कहा। उन्होंने प्रत्येक योजना की विस्तृत समीक्षा की एवं सम्बंधित विभाग को अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है।
  विश्नोई ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री रोकने के लिए सैम्पल अधिक लेने को कहा। विशेषकर दूध, घी एवं मिलावटी मावे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अंजाम देने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पेंशन एवं पालनहार योजन, जन सूचना पोर्टल, मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
  प्रभारी मंत्री ने काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना की समीक्षा की तथा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने जन आधार नामांकन से शेष लोगों के अधिकाधिक नामांकन करवाकर अद्यतन सूचना भिजवाने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि पानी, बिजली एवं चिकित्सा जैसी बुनियादी सेवाओं के जिलाधिकारियों को इस समय ज्यादा से ज्यादा फील्ड विजिट करना चाहिए ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। जैन ने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति का निःशुल्क उपचार होना चाहिए। उन्होने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाईयों का भण्डार हो तथा निःशुल्क जांचों से संबंधित सभी मशीने हमेशा चालू रहें। साथ ही चिकित्सक भी अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां ही लिखें।
इसी तरह बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान ने अभावग्रस्त क्षेत्रों में स्वीकृत चारा शिविरों को चालू करने को कहा।
    इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने फ्लैगशिप योजनाओ की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, आदान अनुदान में किसानों के डाटा ऑनलाईन करने, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति की जानकारी दी।
  बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





गुरुवार, 12 मई 2022

जिला कलक्टर ने बायतु एवं बालोतरा में जनसुनवाई का किया निरीक्षण

अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही हो समाधान

पनावड़ा में परिवहन कर पहुँचाया जाएगा पानी

बाड़मेर, 12 मई। नवीन दिशा निर्देशो के साथ पहली बार महीने के द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बायतु एवं बालोतरा में जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। वही द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।
    जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान आने वाली हर समस्या का मोके पर ही समाधान करने को कहा। बायतु में ग्रामीणों ने पनावड़ा में पीने के पानी की समस्या बताई, इस पर जिला कलेक्टर ने तुरंत टेंकरो से परिवहन कर पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिया। वही बिजली की कटौती, उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एवं पीएम आवास योजना के भुगतान की भी ग्रामीणों ने मांग की। बायतु में जनसुनवाई के दौरान 15 परिवाद पेश किए गए।
  इस दौरान जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे।
    जिला कलक्टर बन्धु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है।उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजना ओ का लाभ उठाने का आह्वान किया।
  जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया, तहसीलदार इमरान खान, विकास अधिकारी अमित चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने बालोतरा में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का निरीक्षण किया। जनसुनवाई बालोतरा पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुई। जनसुनवाई में उपखण्ड क्षेत्र के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने पेयजल समस्याओं को मुख्य मुद्दा बताया। वही सांभरा में अवैध तरीके से शराब ठेका संचालन को भी महिलाओं ने परिवाद दिया।
     इस दौरान उपखंड अधिकारी नरेश सोनी समेत उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-





पेंशन रिवीजन के लिए 15 जून तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे

बाड़मेर, 12 मई। एक जनवरी, 1991 से 31 दिसम्बर 2015 तक सेवा निवृत राज्य कर्मचारी जिनकी पेंशन/पारिवारिक पेंशन का 7 वे वेतन आयोग के अनुसार पेंशन का रिवीजन अभी तक नहीं हुआ है, ऐसे पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स 15 जून,2022 तक अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स के पेंशन रिवीजन का कार्य कोष कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। उन्होने बताया कि ऐसे पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स जो कोष कार्यालय बाड़मेर से अपनी पेंशन/पारिवारिक पेंशन आहरित कर रहे है, यदि उनकी पेंशन का रिवीजन अभी तक नहीं हुआ है तो वे 15 जून, 2022 तक अपना आवेदन पत्र मय पीपीओ/एफपीपीओ की प्रति के कोष कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

-0-


ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार 13 मई को

 प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021

बाड़मेर, 12 मई। प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत आयोजित होने वाले फोलोअप केम्प की दैनिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाईन ई पंचायत पोर्टल के माध्यम से संकलित करने हेतु विडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार 13 मई को दोपहर 1 से 3 बजे तक किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि राज्य व नोडल अधिकारी एवं भू प्रबन्ध आयुक्त राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त विडियो कांफ्रेन्स में निर्धारित समयानुसार जिला स्तरीय अधिकारी जिला स्तर पर भाग लेने हेतु कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत कर पाबन्द करेंगे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ब्लॉक स्तर पर सूचना प्रोद्योगिकी सूचार विभाग के विडियों कांफ्रेन्स कक्ष से जुड़ना सुनिश्चित करेंगे। 

-0-


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...