शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

बालोतरा मेे लाईसेन्स व रजिस्ट्रेशन के लिए मेगा शिविर हुआ आयोजित

 खाद्य पदार्थ के विक्रय हेतु

बाड़मेर, 26 फरवरी। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहें शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत फूड कमिश्नर राजस्थान एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर के दिशा निर्देश अनुसार जिला मुख्यालय पर 11 फरवरी को खाद्य अनुज्ञापत्र रजिस्ट्रेशन एवं लाईसेन्स बनवाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया था। इस कड़ी में बालोतरा में शनिवार 26 फरवरी को खाद्य अनुज्ञापत्र रजिस्ट्रेशन एवं लाईसेन्स बनवाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की सूचना पूरे शहर में मार्फत माईक के द्वारा 25 फरवरी को दी गई। शिविर की सूचना बाद शिविर में भाड़ी भीड़ उमड़ी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि बालोतरा में आयोजित शिविर में 280 रजिस्ट्रेशन एवं 44 लाईसेंस आवेदन प्राप्त हुये और 141 रजिस्ट्रेशन व 27 लाईसेन्स जारी हुये, जिनमें 2 लाख 43 हजार नौ सौ की राशी राजकोष में जमा हुई। शिविर समाप्ती तक व्यापारियों की भीड़ नजर आती रही। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने बताया कि इस तरह के केम्प राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड मुख्यालय पर रखें जायेंगे ताकि अधिक से अधिक फूड लाईसेन्स एवं रजिस्ट्रेशन जारी किये जा सकें। जिन व्यापारीयों द्वारा फूड लाईसेन्स एवं रजिस्टेªशन नहीं बनवाये गये है, वो जल्द से जल्द अपना फूड लाईसेन्स एवं रजिस्टेªशन बनवा देवें और भारी जुर्माने से बचे। व्यापारी के प्रतिष्ठान पर खाद्य अनुज्ञापत्र नहीं पाया जाता है तो उसके विरूद्ध अनुशात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
-0-






जिला कलेक्टर ने किया नरेगा कार्यों का निरीक्षण

अनियमितताओ पर बीडीओ को नोटिस, जेटीए पर कार्यवाही

बाड़मेर, 26 फरवरी। जिले में नरेगा के कार्यों की धरातल पर पड़ताल को शनिवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया एवं अनियमितताए पाए जाने पर जिम्मेदार कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
    जिला कलक्टर लोक बंधु ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू के साथ शनिवार को महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्यो का व्यापक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने सर्वप्रथम धनाऊ पंचायत समिति की तालसर पंचायत में ग्रेवल सड़क निर्माण गंगुपुरा से श्मशान घाट तक का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय 19 श्रमिक उपस्थित पाये गये तथा नियोजित श्रमिको द्वारा प्रति दिन किये गये कार्य की जाचं की गई। कलेक्टर ने यहां मेट तुलछाराम से पूर्व में किये कार्य की नाप, प्रति दिन की टास्क, श्रमिके के छाया, पानी, मेडिकल किट के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विकास अधिकारी गोपाराम एवं तकनीकी सहायक जीयाराम द्वारा प्रगतिरत कार्य का समय पर निरीक्षण नही करने एवं कार्यो की गुणवत्ता में कमी होने के कारण उन्हें नोटिस जारी करने को कहा।
  बाद में जिला कलेक्टर ने बाड़मेर पंचायत समिति की बालेरा पंचायत में रड़वा में हेरल नाडी खुदाई कार्य का जायजा लिया। यहां निरीक्षण के समय कुल 60 श्रमिक उपस्थित पाये गये है। जिला कलेक्टर ने नाडी कार्य पर मेट ईश्वरसिंह से पूर्व में किये कार्य की नाप, प्रति दिन की टास्क, श्रमिके के छाया, पानी, मेडिकल किट के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। श्रमिको से पूर्व पखवाडो में टास्क कितनी प्राप्त हुई पर पूछा। श्रमिको ने बताया कि पूर्व में 150 रूपये प्रति दिन प्राप्त हुए है। इस पर जिला कलक्टर ने कम टास्क पर तकनीकी सहायक सुरेश कुमार को नोटिस देने के  निर्देश दिये गये एवं भविष्य में श्रमिको को पांच-पांच के ग्रुप में नियोजित कर प्रति दिन टास्क में सुधार करने को कहा ताकि श्रमिको को पुरा टास्क मिल सके। उन्होंने सहायक अभियन्ता राम लाल जैन को निर्देश दिये गये कि नाडी के आगोर के कार्य में सुधार किया जावे। ताकि नाडी की भराव श्रमता बढ सके।  
  इसी तरह राणीगांव में सुकड़ी नाडी खुदाई कार्य पर कलेक्टर के निरीक्षण के समय 61 श्रमिक उपस्थित पाये गये है। उन्होंने नाडी कार्य पर मेट मोटाराम एवं सुखसिंह से पूर्व में किये कार्य की नाप, प्रति दिन की टास्क, श्रमिके के छाया, पानी, मेडिकल किट के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। श्रमिको से पूर्व पखवाडो में टास्क कितनी प्राप्त हुई पूछा, इस पर श्रमिको ने बताया कि पूर्व में 218 रूपये प्रति दिन प्राप्त हुए है। इस पर जिला कलक्टर ने तकनीकी सहायक प्रकाश खत्री के कार्य स्थल पर उपस्थित नही पाये जाने पर इसे गम्भीरता से लेते हुए तुरंत उसे हटाते हुए मुख्यालय जिला परिषद बाड़मेर करने तथा अनुबंध समाप्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सहायक अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि नाडी के आगोर के कार्य में सुधार किया जावे। ताकि नाडी की भराव श्रमता बढ सके।
    जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं अधिशासी अभियंता राजेन्द्र सिंह भी साथ रहे।
-0-






शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी 26 फरवरी को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 25 फरवरी। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार 26 फरवरी को बाड़मेर आएंगे। अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान वे जिले एवं गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री चौधरी शनिवार 26 फरवरी को जोधपुर से प्रातः 7 बजे प्रस्थान कर 9.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा दोपहर 12.15 बजे इन्द्रप्रस्थ गार्डन महाबार रोड़ बाडमेर में दो दिवसीय जिला आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे 26 फरवरी से 1 मार्च तक बाडमेर जिले एवं गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाडमेर में रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौधरी 1 मार्च को दोपहर 2 बजे बाड़मेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

-0-

 


बालोतरा में लाईसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर शनिवार को

 खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु

बाड़मेर, 25 फरवरी। खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु बालोतरा में लाइसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर का आयोजन शनिवार 26 फरवरी को कृषि मण्डी प्रांगण बालोतरा में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जाकर खाद्य पदार्थो के नमूने लिये जा रहे है। प्रत्येक खाद्य कारोबार कर्ता को कोई भी खाद्य पदार्थ जो मानव उपयोग में काम आता है, उसके विक्रय के लिए खाद्य अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) बनवाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए चिकित्सा विभाग द्वारा समय-समय पर आम जन को सूचित भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इससे पूर्व जिला मुख्यालय बाड़मेर पर कैम्प का आयोजन किया जाकर हाथो हाथ खाद्य अनुज्ञापत्र जारी किये गये थे। उन्होने बताया कि इसी कडी में 26 फरवरी को कृषि उपज मण्डी प्रांगण बालोतरा में आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में आमजन एवं खाद्य विक्रेता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना खाद्य अनुज्ञापत्र प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि अनुज्ञापत्र बनवाने के लिए मालिक का फोटो, परिचय पत्र, आघार कार्ड, पैन कार्ड, लाईट बिल, दुकान का फोटो, जीएसटी की प्रति आदि स्वयं द्वारा प्रमाण्ेिात कर साथ लाने होंगे। उन्होने बताया कि इसके बाद यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता के पास अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) नहीं पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होने खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की है कि वे मेगा शिविर में उपस्थित होकर अपने लाइसेन्स हाथो हाथ प्राप्त करे ताकि कानूनी कार्यवाही एवं भारी जुर्माने से बचा जा सकें।
-0-

पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 28 को

बाड़मेर, 25 फरवरी। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक सोमवार 28 फरवरी को सायं 4 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

उपाधीक्षक जिला कारागृह सुमेरसिंह गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

सीएम सलाहकार एवं जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

 रिफाइनरी के कार्यों को मिलेगी गति

बाड़मेर, 25 फरवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार गोविन्द शर्मा ने शुक्रवार को पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण कर निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।
  मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा एवं कलेक्टर बंधु शुक्रवार प्रातः पचपदरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया तथा विस्तार से इन पर चर्चा की। उन्होंने समयबद्ध रूप से प्रत्येक कार्य को उसके निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा ताकि रिफाइनरी तय समय पर चालू हो सके। उन्होने रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रोजेक्ट पर विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परस्पर विभागीय समन्वय एवं लंबित मुद्दों पर चर्चा की। एचआरआरएल के मुख्य महाप्रबंधक एन बाला ने पीपीटी के जरिए कार्यों के प्रगति की जानकारी दी।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि रिफाइनरी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, उसी के अनुरूप उसकी प्रदेश स्तर पर भी मोंनिटरिंग की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल के व्यवधान के बावजूद राज्य सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए परियोजना की सहभागी कम्पनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के साथ सभी स्तर पर बकाया मुद्दों के अविलंब हल करने को कहा। उन्होने कहा कि एचपीसीएल के अधिकारी अपने संसाधनों को बढ़ाकर इसे और अधिक गति दें। साथ ही उन्होनें एचपीसीएल एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मध्य परस्पर बेहतर समन्वय रखते हुए निर्माण की गति त्वरित रखने को कहा ताकि शीध्र ही इससे उत्पादन प्रारम्भ हो सके। उन्होनें बताया कि रिफाईनरी के अनुषंगी उद्योगों के लिए आस-पास के परिक्षेत्र में रीको के औद्योगिक क्षेत्र भी समानान्तर रूप से विकसित कर लिए जा रहे हैं ताकि औद्योगिक विकास दिन दुनी, रात चौगुनी गति से हो सके और लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल सके।
    उन्होंने भविष्य के मानव संशाधनो की आवश्यकताओ से भी अवगत कराने को कहा ताकि उसी अनुरूप स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मुहैया करा कर दक्ष बनाया जा सके।
      इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह,  उपखंड अधिकारी नरेश सोनी समेत एचआरआरएल के अधिकारी मौजूद रहे।
-0-







गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

ई मित्रों का व्यापक निरीक्षण, तय शुल्क से ज्यादा लेने पर होगी कार्यवाही

बाड़मेर, 24 फरवरी। जिले में गुरुवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ई मित्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जयपुर से बाड़मेर जिले के जिला समन्वयक एवं अतिरिक्त निदेशक, रामेश्वर लाल सोलंकी और जिला मुख्यालय से संयुक्त निदेशक अजय कुमार डोयल एवं उपनिदेशक मोहन कुमार सिंह चौधरी द्वारा पंचायत समिति बायतु के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, पंचायत समिति बायतु और भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत बायतु चिमनजी व बोड़वा में ई-मित्र केन्द्रों, विडियो वॉल, ई-मित्र प्लस मशीनों, आधार नामांकन केन्द्र, सीईएलसी (चाइल्ड एनरोलमेन्ट लाईट क्लाइन्ट) केन्द्रों और जिला मुख्यालय बाड़मेर में स्थापित अभय कमांड सेन्टर का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया, जिसके तहत ई-मित्र संचालक को रेट लिस्ट बाहर चस्पा करने और सीईएलसी नामांकन में आ रही तकनीकी समस्या का निराकरण कर आमजन को इससे अधिक से अधिक लाभ देने का निर्देश दिया।
पंचायत समिति मुख्यालय बायतु पर स्थापित विडियों वॉल जो काफी समय से विद्युत कनेक्शन के कारण बन्द पड़ी थी, को पुनः चालू करने हेतु सहायक प्रोग्रामर को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान आधार नामांकन केन्द्र और ई-मित्र केन्द्र पर उपस्थित आमजन से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किया एवं सुझाव लिये।
निरीक्षण के दौरान इनके साथ पंचायत समिति बायतु के नोडल अधिकारी देवेन्द्र कुमार सोलंकी, सहायक प्रोग्रामर, हनुमान राम चौधरी, सूचना सहायक उपस्थित रहे। अभय कमांड सेन्टर के तहत फाइबर को कार्य धीमी गति से चलते देखकर कम्पनी के मैनेजर से वार्तालाप कर कार्य में गति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।
-0-



प्रस्तावित नहर बंदी के दौरान पर्याप्त पेयजल भण्डारण की हिदायत

 60 दिन के क्लोजर को व्यापक प्रचारित करें

बाड़मेर, 24 फरवरी। इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में मार्च-मई के दौरान 60 दिवस नहरबंदी किया जाना प्रस्तावित है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जब नहरों में केवल पेयजल के लिए जल प्रवाह हो उस दौरान पुलिस प्रशासन, सिचाई विभाग एवं राजस्व विभाग आपसी सामन्जस्य एवं सहयोग बनाकर सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति करना सुनिश्चित करे। उन्होने नहर बंदी का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि आमजन में व्याप्त आंशका दूर हो सकें तथा लोगों द्वारा भी व्यक्तिगत स्तर पर जल संग्रहण किया जा सकें। उन्होने बताया कि नहर बंदी के दौरान व्यक्तिगत टेªक्टर, टैंकर, ऊॅटगाड़ा आदि द्वारा हैडवर्क्स से भरने का बहुतायत रहता है, जिससे जल वितरण व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है एवं अनावश्यक विवाद उत्पन्न होता रहता है। इस स्थिति को नियत्रित करने हेतु प्रत्येक तहसील स्तर पर ऐसे संवेदनशील हैड वर्क्स पर पूर्ण नियंत्रण एवं पुलिस व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को ऐसे हैड वर्क्स पर पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

उपखण्ड स्तर पर योजनाओं की होगी माइक्रो मॉनिटरिंग

 राजस्व अधिकारियों की बैठक

लम्बे समय से बकाया राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश  
बाड़मेर, 24 फरवरी। जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखण्ड स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कीे जाएगी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार का सर्वाधिक फोकस फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर होता है, इसलिए उपखण्ड अधिकारी ब्लॉक लेवल पर इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होने कहा कि उपखण्ड अधिकारी अध्यक्ष हर शनिवार को दो फ्लैगशिप योजनाओं का निरीक्षण कर धरातल पर उनकी पड़ताल करें एवं अपनी साप्ताहिक बैठक में सभी फ्लैगशिप योजनाओं की संबंधित ब्लॉक में प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व प्रकरणों की नियमित रूप से सुनवाई कर प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर प्रति सप्ताह नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक की जाए तथा इसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा के साथ जन समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होने कहा कि साप्ताहिक बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, बजट घोषणाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही उन्होने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। उन्होने उपखण्डवार वृद्धावस्था, विधवा, विशेष निशक्तजन पेंशन, पालनहार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की तथा पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने न्यायालयवार दर्ज, निस्तारित एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिक अवधि से लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होने उपखण्डवार विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण, आबादी भूमि विस्तार, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के दर्ज, निस्तारित एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा की तथा राजकीय भूमि आवंटन के प्रकरणों को त्वरित निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने को कहा। उन्होने विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि संपरिवर्तन, नामान्तरकरण, सीमाज्ञान, नेखमबन्दी एवं विभाजन प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत समीक्षा की तथा प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
आगामी प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के तहत फोलोअप कैम्प की क्रियान्विति के संबंध में जिला कलक्टर ने चर्चा की तथा उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को व्यापक कार्ययोजना तैयार करने, अभियान के दौरान सम्पादित किए जाने वाले कार्यो के विभागवार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए ताकि राज्य सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होने भूमि अवाप्ति मुआवजा भुगतान के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सत्यापन, भुगतान एवं डाटा अपडेशन कार्य की समीक्षा की तथा प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




जिला प्रशासन की पहल, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण को सिंगल नम्बर

बाड़मेर, 24 फरवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने नई पहल करते हुए बाड़मेर जिले में आमजन की विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों के लिए सिंगल नम्बर जारी किया है। इस पर वाट्सअप एवं मोबाइल कालिंग के जरिये शिकायत प्रेषित की जा सकेगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर जिले में विभिन्न प्रकार के सरकारी कार्यो, जन सेवाओं से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के लिए अब एक सिंगल मोबाइल नम्बर जारी किया गया है। इस पर संबंधित शिकायत वाट्सऐप से भी की जा सकती है। यह सिंगल मोबाईल नम्बर 6367753425 है।
जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के सभी विभागों से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मोबाइल नम्बर 6367753425 पर प्राप्त होने वाली आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करंेगे तथा कार्य की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जिला कलक्टर को उपलब्ध कराएंगे।
इस सिंगल नम्बर की व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए सहायक निदेशक लोक सेवाएं जसवन्त गौड़ को नोडल अधिकारी एवं उक्त कार्य का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
-0-


मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

गिड़ा में चयनित 17 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

बाडमेर, 22 फरवरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस. आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए एस.एस.सी.आई. रिजनल टेªनिंग सेन्टर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिापालसिंह एवं प्रधानाचार्य चतराराम द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। राउमावि गिड़ा में भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें 58 युवाओं ने भाग लिया उनमें से 17 युवाओ का चयन किया गया।  

     इसी कड़ी में अंतिम भर्ती 23 फरवरी को राउमावि रामूबाई बाड़मेर में प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी, इसमें शेष रहे जिले की सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते है। सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा गार्ड के 325 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 25 पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसका भर्ती स्थल पर ही रजिस्टेªशन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती हेतु चयन के लिए प्रथम वैक्सीन सर्टिफिकेट, प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण, हाईट 168 सेमी, वजन 56 से 90 किलो, सीना 80-85सेमी, आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फिजिकल फिट होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होने बताया कि पी.एफ., ई.एस.आई.सी, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल की सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन, दुर्घटना बीमा, आवास एवं मैस आदि की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के एतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठान, उद्योग संस्थानों एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इच्छुक प्रार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर भाग ले सकते है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।
-0-



आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश

 बीस सूत्री कार्यक्रम

बाडमेर, 22 फरवरी। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान माह जनवरी तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर बन्धु ने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि समय रहते उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को माहवार हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने आजीविका कार्यक्रम के तहत प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बीस सूत्री कार्यकम की प्रगति से अवगत कराया। वहीं मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत गौड़ ने बिंदुवार लक्ष्य एवं उपलब्धि की जानकारी दी।
-0-




जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

आंकड़ो की बजाय लोगों को मिले वास्तविक लाभ

बाड़मेर, 22 फरवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अपने जनहित से जुड़े कार्यो की प्राथमिकता तय करने के बाद में विभिन्न योजनाओं को फ्लैगशिप घोषित कर उसे रोल मॉडल के रूप में क्रियान्वित करती हैं। इन योजनाओं से लोगों के व्यापक हित के मध्य नजर इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता से संचालित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, निरोगी राजस्थान, शुद्ध के लिए के लिए युद्ध अभियान, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय, जन आधार कार्ड योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना, मुख्यमंत्री एकलनारी योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना आदि फ्लैगशिप योजना के लक्ष्य हर हाल में पूरे करके गुणात्मक परिणाम देने के लिए संबंधित विभागो को पाबंद किया।
    जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, डोर टू डोर सर्वे की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति की समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने को कहा।
  बैठक में उन्होने अवैध खनन की रोकथाम, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन, राशनकार्ड से जनाधार सीडिंग करने, सिलिकोसिस के प्रकरणों के बकाया प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर इनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा पैण्डिंग प्रकरणों का संवेदना के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने हर फ्लैगशिप योजना की जानकारी दी।
-0-






अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 25 को

बाड़मेर, 22 फरवरी। अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम 1996 के अन्तर्गत नियुक्त मृतक आश्रित कर्मचारी जिनके द्वारा 30 नवम्बर, 2021 तक कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा कराये गये है, उनकी कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा 25 फरवरी, 2022 को प्रातः 10 बजे से एमबीसी राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा बाड़मेर में आयोजित की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्नाई ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 23 फरवरी, 2022 से www.barmer.rajasthan.gov.in पर दस्तावेज सेक्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। उन्होनें बताया कि परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त आईडी/कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जारी पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
-0-

श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा प्रबंधकारिणी की बैठक 2 मार्च को

बाड़मेर, 22 फरवरी। श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा वर्ष 2022 की प्रबंधकारिणी की प्रथम बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 2 मार्च को दोपहर 12.30 बजे आयोजित की जाएगी।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जे.पी.नन्दवानी ने बताया कि कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में मेले की तिथियों का निर्धारण, उप समितियों का गठन, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, जल एवं विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, राशन एवं चारा व्यवस्था समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

वांछित अपराधियों पर पांच-पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित

बाड़मेर, 22 फरवरी। वांछित अपराधी लालसिंह पुत्र कानसिंह जाति राजपूत निवासी मारूडी पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर एवं कानसिंह पुत्र दुर्गसिंह जाति राजपूत निवासी मारूड़ी पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर जिला बाड़मेर को बन्दी करवाने पर जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा पांच-पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि प्रकरण संख्या 19/19 धारा 420, 406, 409, 467, 468, 471, 477ए, 201, 120बी भादस पुलिस थाना एसओजी में आरोपी लालसिंह पुत्र कानसिंह जाति राजपूत निवासी मारूडी पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर एवं कानसिंह पुत्र दुर्गसिंह जाति राजपूत निवासी मारूड़ी पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर जिला बाड़मेर वांछित चल रहे हैं।
उन्होने बताया कि उक्त वांछित अपराधियान को बन्दी करवाने, बन्दी करने, बंदी बनाने या उनके द्वारा बंदीकरण पर विरोध किये जाने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा या बंदी कराने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करेगा या करायेगा, उसे जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा पांच-पांच सौ रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा तथा अपराधियान के संबंध में सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
-0-

पॉलिटेक्निक कॉलेज मे विधिक साक्षरता पर व्याख्यान

बाड़मेर, 22 फरवरी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में विधिक साक्षरता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञ सुश्री हिमानी कच्छवाहा अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 2 द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, एसिड अटैक तथा अन्य इस प्रकार की प्रवर्तियों में शामिल नहीं होने की सलाह दी तथा इन घटनाओं से सम्बंधित कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

संस्थान के कार्यालयाध्यक्ष कमल पँवार ने विद्यार्थियों से बुरी प्रवृतियों से दूर रहने और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया तथा मुख्य वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्थान के प्रवक्ता प्रशांत जोशी ने विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी से सम्बंधित वेबसाइट  https://nalsa.gov.in/ के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर प्रवक्तागण संजय शर्मा, प्रियंका मीना, सूर्य प्रकाश, पुरषोत्तम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक ओमाराम तथा सह-समन्वयक शैलेन्द्र कुमार सैनी ने किया।
-0-

अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई, एक जेसीबी एवं एक डम्पर जब्त

फरवरी माह में अब तक 17 प्रकरणों में 31.24लाख की पैनेल्टी वसूल

बाड़मेर, 22 फरवरी। जिला कलक्टर बाड़मेर के निर्देशानुसार खनिज विभाग/एसआईटी मय आरएसी द्वारा 21फरवरी को रात्रि में आकस्मिक चैंकिग के दौरान खनिज बजरी के अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण की छापामारी करते हुए खनिज बजरी के अवैध खनन में लिप्त पाये जाने पर एक जेसीबी को जब्त किया जाकर पुसिल चौकी जसोल की सुपुर्दगी में दिया गया तथा एक डम्पर की खनिज मुर्रम के अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने के कारण जब्त किया जाकर पुलिस चौकी पायला में सुपुर्दगी में खडे. करवाया गया।  
खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि 1 फरवरी से 21 फरवरी तक खनिज विभाग मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन/निर्गमन के कुुल 17 प्रकरण बनाकर पेनेल्टी मय कम्पाउड एवं एनजीटी फीस की कुल राशि रू 31.24 लाख वसूल किये गये। खनिज बजरी के अलावा अन्य खनिजों के कुल 5 प्रकरण बनाकर पेनेल्टी राशि व कम्पाउड फीस की कुल राशि रू  4.58 लाख वसूल किये गये। उन्होने बताया कि अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध एसआईटी दलों व खनिज विभाग द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।  
-0-

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

बीस सूत्री समीक्षा बैठक 22 फरवरी को

बाड़मेर, 21 फरवरी। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह जनवरी, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार 22 फरवरी को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक के साथ ही स्टेट फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। 

मुख्य आयोजना अधिकारी ने बताया कि बैठक में संबंधित अधिकारियों को माह जनवरी, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। 

-0-


शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सामग्री का निरीक्षण

बाड़मेर, 21 फरवरी। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा विभाग एवं जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है। इसी कड़ी में शिकायत के आधार पर सोमवार को जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि तहसीलदार प्रेमसिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा मय पुलिस जाब्ता स्टेशन रोड़ बाडमेर प्रतिष्ठान जीवण मिष्ठान भण्डार स्टेशन रोड बाडमेर में मिलावट होने के अंदेशे पर प्रतिष्ठान पर छापा डाला। टीम द्वारा प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया और अलग-अलग खाद्य सामग्री प्रतिष्ठान पर रखी पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिष्ठान पर कार्यवाही करते हुए चासनी (पानी एवं शक्कर से निर्मित), यूज्ड खाद्य तेल (रिफाईन मूंगफली तेल), नमकीन ब्रान्ड जीवण तीन नमूने वास्ते जॉच लिये गये। जॉच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। इस तरह की कार्यवाही जिले में लगातार जारी रहेगी। इस पर बाड़मेर तहसीलदार प्रेमसिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा मय पुलिस जाब्ता मौजूद रहे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...