गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

ई मित्रों का व्यापक निरीक्षण, तय शुल्क से ज्यादा लेने पर होगी कार्यवाही

बाड़मेर, 24 फरवरी। जिले में गुरुवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ई मित्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जयपुर से बाड़मेर जिले के जिला समन्वयक एवं अतिरिक्त निदेशक, रामेश्वर लाल सोलंकी और जिला मुख्यालय से संयुक्त निदेशक अजय कुमार डोयल एवं उपनिदेशक मोहन कुमार सिंह चौधरी द्वारा पंचायत समिति बायतु के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, पंचायत समिति बायतु और भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत बायतु चिमनजी व बोड़वा में ई-मित्र केन्द्रों, विडियो वॉल, ई-मित्र प्लस मशीनों, आधार नामांकन केन्द्र, सीईएलसी (चाइल्ड एनरोलमेन्ट लाईट क्लाइन्ट) केन्द्रों और जिला मुख्यालय बाड़मेर में स्थापित अभय कमांड सेन्टर का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया, जिसके तहत ई-मित्र संचालक को रेट लिस्ट बाहर चस्पा करने और सीईएलसी नामांकन में आ रही तकनीकी समस्या का निराकरण कर आमजन को इससे अधिक से अधिक लाभ देने का निर्देश दिया।
पंचायत समिति मुख्यालय बायतु पर स्थापित विडियों वॉल जो काफी समय से विद्युत कनेक्शन के कारण बन्द पड़ी थी, को पुनः चालू करने हेतु सहायक प्रोग्रामर को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान आधार नामांकन केन्द्र और ई-मित्र केन्द्र पर उपस्थित आमजन से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किया एवं सुझाव लिये।
निरीक्षण के दौरान इनके साथ पंचायत समिति बायतु के नोडल अधिकारी देवेन्द्र कुमार सोलंकी, सहायक प्रोग्रामर, हनुमान राम चौधरी, सूचना सहायक उपस्थित रहे। अभय कमांड सेन्टर के तहत फाइबर को कार्य धीमी गति से चलते देखकर कम्पनी के मैनेजर से वार्तालाप कर कार्य में गति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।
-0-



प्रस्तावित नहर बंदी के दौरान पर्याप्त पेयजल भण्डारण की हिदायत

 60 दिन के क्लोजर को व्यापक प्रचारित करें

बाड़मेर, 24 फरवरी। इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में मार्च-मई के दौरान 60 दिवस नहरबंदी किया जाना प्रस्तावित है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जब नहरों में केवल पेयजल के लिए जल प्रवाह हो उस दौरान पुलिस प्रशासन, सिचाई विभाग एवं राजस्व विभाग आपसी सामन्जस्य एवं सहयोग बनाकर सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति करना सुनिश्चित करे। उन्होने नहर बंदी का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि आमजन में व्याप्त आंशका दूर हो सकें तथा लोगों द्वारा भी व्यक्तिगत स्तर पर जल संग्रहण किया जा सकें। उन्होने बताया कि नहर बंदी के दौरान व्यक्तिगत टेªक्टर, टैंकर, ऊॅटगाड़ा आदि द्वारा हैडवर्क्स से भरने का बहुतायत रहता है, जिससे जल वितरण व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है एवं अनावश्यक विवाद उत्पन्न होता रहता है। इस स्थिति को नियत्रित करने हेतु प्रत्येक तहसील स्तर पर ऐसे संवेदनशील हैड वर्क्स पर पूर्ण नियंत्रण एवं पुलिस व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को ऐसे हैड वर्क्स पर पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

उपखण्ड स्तर पर योजनाओं की होगी माइक्रो मॉनिटरिंग

 राजस्व अधिकारियों की बैठक

लम्बे समय से बकाया राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश  
बाड़मेर, 24 फरवरी। जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखण्ड स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कीे जाएगी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार का सर्वाधिक फोकस फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर होता है, इसलिए उपखण्ड अधिकारी ब्लॉक लेवल पर इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होने कहा कि उपखण्ड अधिकारी अध्यक्ष हर शनिवार को दो फ्लैगशिप योजनाओं का निरीक्षण कर धरातल पर उनकी पड़ताल करें एवं अपनी साप्ताहिक बैठक में सभी फ्लैगशिप योजनाओं की संबंधित ब्लॉक में प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व प्रकरणों की नियमित रूप से सुनवाई कर प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर प्रति सप्ताह नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक की जाए तथा इसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा के साथ जन समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होने कहा कि साप्ताहिक बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, बजट घोषणाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही उन्होने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। उन्होने उपखण्डवार वृद्धावस्था, विधवा, विशेष निशक्तजन पेंशन, पालनहार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की तथा पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने न्यायालयवार दर्ज, निस्तारित एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिक अवधि से लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होने उपखण्डवार विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण, आबादी भूमि विस्तार, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के दर्ज, निस्तारित एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा की तथा राजकीय भूमि आवंटन के प्रकरणों को त्वरित निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने को कहा। उन्होने विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि संपरिवर्तन, नामान्तरकरण, सीमाज्ञान, नेखमबन्दी एवं विभाजन प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत समीक्षा की तथा प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
आगामी प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के तहत फोलोअप कैम्प की क्रियान्विति के संबंध में जिला कलक्टर ने चर्चा की तथा उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को व्यापक कार्ययोजना तैयार करने, अभियान के दौरान सम्पादित किए जाने वाले कार्यो के विभागवार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए ताकि राज्य सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होने भूमि अवाप्ति मुआवजा भुगतान के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सत्यापन, भुगतान एवं डाटा अपडेशन कार्य की समीक्षा की तथा प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




जिला प्रशासन की पहल, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण को सिंगल नम्बर

बाड़मेर, 24 फरवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने नई पहल करते हुए बाड़मेर जिले में आमजन की विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों के लिए सिंगल नम्बर जारी किया है। इस पर वाट्सअप एवं मोबाइल कालिंग के जरिये शिकायत प्रेषित की जा सकेगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर जिले में विभिन्न प्रकार के सरकारी कार्यो, जन सेवाओं से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के लिए अब एक सिंगल मोबाइल नम्बर जारी किया गया है। इस पर संबंधित शिकायत वाट्सऐप से भी की जा सकती है। यह सिंगल मोबाईल नम्बर 6367753425 है।
जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के सभी विभागों से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मोबाइल नम्बर 6367753425 पर प्राप्त होने वाली आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करंेगे तथा कार्य की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जिला कलक्टर को उपलब्ध कराएंगे।
इस सिंगल नम्बर की व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए सहायक निदेशक लोक सेवाएं जसवन्त गौड़ को नोडल अधिकारी एवं उक्त कार्य का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
-0-


मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

गिड़ा में चयनित 17 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

बाडमेर, 22 फरवरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस. आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए एस.एस.सी.आई. रिजनल टेªनिंग सेन्टर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिापालसिंह एवं प्रधानाचार्य चतराराम द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। राउमावि गिड़ा में भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें 58 युवाओं ने भाग लिया उनमें से 17 युवाओ का चयन किया गया।  

     इसी कड़ी में अंतिम भर्ती 23 फरवरी को राउमावि रामूबाई बाड़मेर में प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी, इसमें शेष रहे जिले की सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते है। सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा गार्ड के 325 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 25 पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसका भर्ती स्थल पर ही रजिस्टेªशन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती हेतु चयन के लिए प्रथम वैक्सीन सर्टिफिकेट, प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण, हाईट 168 सेमी, वजन 56 से 90 किलो, सीना 80-85सेमी, आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फिजिकल फिट होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होने बताया कि पी.एफ., ई.एस.आई.सी, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल की सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन, दुर्घटना बीमा, आवास एवं मैस आदि की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के एतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठान, उद्योग संस्थानों एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इच्छुक प्रार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर भाग ले सकते है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।
-0-



आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश

 बीस सूत्री कार्यक्रम

बाडमेर, 22 फरवरी। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान माह जनवरी तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर बन्धु ने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि समय रहते उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को माहवार हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने आजीविका कार्यक्रम के तहत प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बीस सूत्री कार्यकम की प्रगति से अवगत कराया। वहीं मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत गौड़ ने बिंदुवार लक्ष्य एवं उपलब्धि की जानकारी दी।
-0-




जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

आंकड़ो की बजाय लोगों को मिले वास्तविक लाभ

बाड़मेर, 22 फरवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अपने जनहित से जुड़े कार्यो की प्राथमिकता तय करने के बाद में विभिन्न योजनाओं को फ्लैगशिप घोषित कर उसे रोल मॉडल के रूप में क्रियान्वित करती हैं। इन योजनाओं से लोगों के व्यापक हित के मध्य नजर इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता से संचालित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, निरोगी राजस्थान, शुद्ध के लिए के लिए युद्ध अभियान, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय, जन आधार कार्ड योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना, मुख्यमंत्री एकलनारी योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना आदि फ्लैगशिप योजना के लक्ष्य हर हाल में पूरे करके गुणात्मक परिणाम देने के लिए संबंधित विभागो को पाबंद किया।
    जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, डोर टू डोर सर्वे की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति की समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने को कहा।
  बैठक में उन्होने अवैध खनन की रोकथाम, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन, राशनकार्ड से जनाधार सीडिंग करने, सिलिकोसिस के प्रकरणों के बकाया प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर इनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा पैण्डिंग प्रकरणों का संवेदना के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने हर फ्लैगशिप योजना की जानकारी दी।
-0-






अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 25 को

बाड़मेर, 22 फरवरी। अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम 1996 के अन्तर्गत नियुक्त मृतक आश्रित कर्मचारी जिनके द्वारा 30 नवम्बर, 2021 तक कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा कराये गये है, उनकी कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा 25 फरवरी, 2022 को प्रातः 10 बजे से एमबीसी राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा बाड़मेर में आयोजित की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्नाई ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 23 फरवरी, 2022 से www.barmer.rajasthan.gov.in पर दस्तावेज सेक्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। उन्होनें बताया कि परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त आईडी/कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जारी पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
-0-

श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा प्रबंधकारिणी की बैठक 2 मार्च को

बाड़मेर, 22 फरवरी। श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा वर्ष 2022 की प्रबंधकारिणी की प्रथम बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 2 मार्च को दोपहर 12.30 बजे आयोजित की जाएगी।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जे.पी.नन्दवानी ने बताया कि कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में मेले की तिथियों का निर्धारण, उप समितियों का गठन, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, जल एवं विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, राशन एवं चारा व्यवस्था समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

वांछित अपराधियों पर पांच-पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित

बाड़मेर, 22 फरवरी। वांछित अपराधी लालसिंह पुत्र कानसिंह जाति राजपूत निवासी मारूडी पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर एवं कानसिंह पुत्र दुर्गसिंह जाति राजपूत निवासी मारूड़ी पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर जिला बाड़मेर को बन्दी करवाने पर जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा पांच-पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि प्रकरण संख्या 19/19 धारा 420, 406, 409, 467, 468, 471, 477ए, 201, 120बी भादस पुलिस थाना एसओजी में आरोपी लालसिंह पुत्र कानसिंह जाति राजपूत निवासी मारूडी पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर एवं कानसिंह पुत्र दुर्गसिंह जाति राजपूत निवासी मारूड़ी पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर जिला बाड़मेर वांछित चल रहे हैं।
उन्होने बताया कि उक्त वांछित अपराधियान को बन्दी करवाने, बन्दी करने, बंदी बनाने या उनके द्वारा बंदीकरण पर विरोध किये जाने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा या बंदी कराने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करेगा या करायेगा, उसे जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा पांच-पांच सौ रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा तथा अपराधियान के संबंध में सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
-0-

पॉलिटेक्निक कॉलेज मे विधिक साक्षरता पर व्याख्यान

बाड़मेर, 22 फरवरी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में विधिक साक्षरता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञ सुश्री हिमानी कच्छवाहा अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 2 द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, एसिड अटैक तथा अन्य इस प्रकार की प्रवर्तियों में शामिल नहीं होने की सलाह दी तथा इन घटनाओं से सम्बंधित कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

संस्थान के कार्यालयाध्यक्ष कमल पँवार ने विद्यार्थियों से बुरी प्रवृतियों से दूर रहने और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया तथा मुख्य वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्थान के प्रवक्ता प्रशांत जोशी ने विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी से सम्बंधित वेबसाइट  https://nalsa.gov.in/ के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर प्रवक्तागण संजय शर्मा, प्रियंका मीना, सूर्य प्रकाश, पुरषोत्तम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक ओमाराम तथा सह-समन्वयक शैलेन्द्र कुमार सैनी ने किया।
-0-

अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई, एक जेसीबी एवं एक डम्पर जब्त

फरवरी माह में अब तक 17 प्रकरणों में 31.24लाख की पैनेल्टी वसूल

बाड़मेर, 22 फरवरी। जिला कलक्टर बाड़मेर के निर्देशानुसार खनिज विभाग/एसआईटी मय आरएसी द्वारा 21फरवरी को रात्रि में आकस्मिक चैंकिग के दौरान खनिज बजरी के अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण की छापामारी करते हुए खनिज बजरी के अवैध खनन में लिप्त पाये जाने पर एक जेसीबी को जब्त किया जाकर पुसिल चौकी जसोल की सुपुर्दगी में दिया गया तथा एक डम्पर की खनिज मुर्रम के अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने के कारण जब्त किया जाकर पुलिस चौकी पायला में सुपुर्दगी में खडे. करवाया गया।  
खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि 1 फरवरी से 21 फरवरी तक खनिज विभाग मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन/निर्गमन के कुुल 17 प्रकरण बनाकर पेनेल्टी मय कम्पाउड एवं एनजीटी फीस की कुल राशि रू 31.24 लाख वसूल किये गये। खनिज बजरी के अलावा अन्य खनिजों के कुल 5 प्रकरण बनाकर पेनेल्टी राशि व कम्पाउड फीस की कुल राशि रू  4.58 लाख वसूल किये गये। उन्होने बताया कि अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध एसआईटी दलों व खनिज विभाग द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।  
-0-

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

बीस सूत्री समीक्षा बैठक 22 फरवरी को

बाड़मेर, 21 फरवरी। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह जनवरी, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार 22 फरवरी को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक के साथ ही स्टेट फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। 

मुख्य आयोजना अधिकारी ने बताया कि बैठक में संबंधित अधिकारियों को माह जनवरी, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। 

-0-


शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सामग्री का निरीक्षण

बाड़मेर, 21 फरवरी। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा विभाग एवं जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है। इसी कड़ी में शिकायत के आधार पर सोमवार को जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि तहसीलदार प्रेमसिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा मय पुलिस जाब्ता स्टेशन रोड़ बाडमेर प्रतिष्ठान जीवण मिष्ठान भण्डार स्टेशन रोड बाडमेर में मिलावट होने के अंदेशे पर प्रतिष्ठान पर छापा डाला। टीम द्वारा प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया और अलग-अलग खाद्य सामग्री प्रतिष्ठान पर रखी पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिष्ठान पर कार्यवाही करते हुए चासनी (पानी एवं शक्कर से निर्मित), यूज्ड खाद्य तेल (रिफाईन मूंगफली तेल), नमकीन ब्रान्ड जीवण तीन नमूने वास्ते जॉच लिये गये। जॉच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। इस तरह की कार्यवाही जिले में लगातार जारी रहेगी। इस पर बाड़मेर तहसीलदार प्रेमसिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा मय पुलिस जाब्ता मौजूद रहे।
-0-

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

बाड़मेर, 21 फरवरी। दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल इन्दिरा कॉलोनी बाडमेर में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

विधिक साक्षरता शिविर के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट सं0 1 राहुल चौधरी एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्टेªट संख्या 1 श्रीमती शालिनी चौधरी ने छात्रों को सामाजिक न्याय, बच्चों से संबंधित कानून एवं अन्य संवैधानिक कानूनी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के करीब 150 छात्रों एवं विद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहें। विद्यालय के निदेशक हनुमानराम पुरबिया एवं प्रधानाध्यापक राणाराम गोयल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन न्यायालय के रीडर ओमाराम राणा ने किया।
-0-




सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बिछाने और संचालन कार्य की मॉनिटरिंग एवं समन्वय हेतु अपर कलक्टर, बाड़मेर नोडल अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 21 फरवरी। मैसर्स एजीपी सीजीडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जोधपुर द्वारा बाड़मेर जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क बिछाने और संचालन करने के कार्य की मॉनिटरिंग एवं समन्वय हेतु अपर कलक्टर, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबन्धक एजीपी सीजीडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जोधपुर के पत्रानुसार मैसर्स एजीपी सीजीडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बाडमेर, जैसलमेर और जोधपुर जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क बिछाने, बनाने और संचालित करने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड अधिनियम 2006 के तहत गठित पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा अधिकृत इकाई है। एजीपी इंजीएण्डपी समूह की भारतीय शाखा है जो मूल कम्पनी है और तरल प्राकृतिक गैर (एलएनजी) की दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रदाता है। यह एक एकीकृत गैस लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुनिया भर के नए बाजारों में डानस्ट्रीम ग्राहकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सस्ती प्राकृतिक गैर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें सोर्सिग, आपूर्ति से लेकर डिलीवरी तक की आवश्यकता के अनुसार सम्पूर्ण गैर मूल्य श्रृंखला शामिल है। उन्होने बताया कि मैसर्स एजीपी सीजीडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जोधपुर द्वारा बाड़मेर जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क बिछाने और संचालन करने के कार्य की मॉनिटरिंग एवं समन्वय हेतु अपर कलक्टर, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
-0-

वांछित अपराधी पर पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित

बाड़मेर, 21 फरवरी। वांछित अपराधी धनाराम पुत्र खरथराम जाति जाट निवासी रोहिली पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण जिला बाड़मेर को बन्दी करवाने पर जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि प्रकरण संख्या 72 दिनांक 27 मार्च, 2021 धारा 342, 376डी भादस पुलिस थाना महिला के प्रकरण में अपराधी धनाराम पुत्र खरथराम जाति जाट निवासी रोहिली पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण जिला बाड़मेर वांछित चल रहा है।
उन्होने बताया कि उक्त फरार अपराधी को बन्दी करवाने, बन्दी करने, बंदी बनाने या उसके द्वारा बंदीकरण पर विरोध किये जाने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा या बंदी कराने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करेगा या करायेगा, उसे जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा पांच सौ रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा तथा अपराधी के संबंध में सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक गुरूवार को

बाड़मेर, 21 फरवरी। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो पर समीक्षा की जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उक्त बैठक में राजस्व संबंघी निर्धारित बिन्दुओं, कोविड वैक्सीनेशन एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को पूर्व एजेण्डा अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ आवश्यक सूचनाओं सहित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।  
-0-

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल पहुंचा धरातल पर

ग्रामीणों ने बताई चारे-पानी तथा रोजगार की समस्या

बाड़मेर, 17 फरवरी। अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल ने गुरुवार को बाड़मेर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर सूखे की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने चारे एवं पानी की दिक्कत के साथ रोजगार की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने केंद्रीय दल से अधिकाधिक राहत दिलाने का अनुरोध किया।
भारत सरकार के अंतर मंत्रालयिक दल में शामिल केंद्रीय जल आयोग के निदेशक एच एस सेंगर तथा नीति आयोग के सहायक निदेशक शिव चरण मीणा ने गुरुवार को चौहटन, घोनिया, जैसार, रामसर, हाथमा, भादरेश, निम्बानियो की ढाणी, माधसर, आकड़ली एवं भांडियावास गांवों में सूखे की स्थिति का जायजा लिया।
  सर्वप्रथम केद्रीय अध्ययन दल एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने पंचायत समिति सभागार चौहटन में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर सूखे से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान चौहटन प्रधान रूपाराम ने क्षेत्र में पानी, चारे इत्यादि की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होने जिन गरिब किसानों के किसान कार्ड नहीं है, उन्हें भी अनुदान की राशि दिलाने की बात कही। तत्पश्चात केन्द्रीय अध्ययन दल ने घोनिया एवं जैसार में किसानों से रूबरू होकर उनकी बात सुनी।
  इस दौरान जेसार में ग्रामीण कलाराम ने बताया कि उसने 29 बीघा जमीन में खरीफ की फसल बोई थी, जो समय पर पानी नही बरसने से बर्बाद हो गई। वही घोनिया में कृषक उम्मेद सिंह ने चारे एवं पानी की दिक्कत के साथ रोजगार की समस्या से अवगत कराया।
  इसके पश्चात केन्द्रीय अध्ययन दल ने फिल्ड निरीक्षण कर सूखे की स्थिति का जायजा लिया एवं प्रस्ताव भिजवाने की बात कही। केन्द्रीय दल ने रामसर पंचायत समिति में जन प्रतिनिधियों एवं सूखे से प्रभावित किसानों के साथ बैठक लेकर हालातों का जायजा लिया। यहां ग्रामीणों नेे केन्द्रीय दल का स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पशुधन के पालन में आ रही समस्याओं, चारे की कमी, पेयजल समस्या सहित सूखे से फसल खराबे के बारे में अवगत कराया। मोहम्मद हैयाब एवं इब्राहिम खान ने चारे-पानी एवं रोजगार की समस्या के समाधान करने की बात कही। दोस्त मोहम्मद ने बताया कि इस बार क्षेत्र में बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलें नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने अनुदान की राशि एवं फसल बीमा की राशि दिलवाने की बात रखी।
जेसार में केन्द्रीय अध्ययन दल ने स्थानीय पेयजल संग्रह के श्रेष्ठ नमूने टांको का निरीक्षण किया तथा पेयजल की उपलब्धता की ग्रामीणों से जानकारी ली।
इसके पश्चात केन्द्रीय अध्ययन दल ने रामसर तहसील क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति बायतु में प्रभावित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर सूखे से उत्पन्न स्थिति विशेषकर पशुधन संरक्षण, चारे, पानी एवं रोजगार की उपलब्धता तथा इससे निपटने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान प्रधान ने बताया कि कम बरसात के कारण पैदावार नहीं हो पाई एवं क्षेत्र में सूखे की स्थिति है। वहीं गुलाम मोहम्मद ने पशुधन के लिए चारा डिपो प्रारम्भ करने एवं मनरेगा के तहत 100 दिवस की बजाय 150 दिवस तक रोजगार उपलब्ध करवाने की बात रखी गई।
इसके पश्चात केन्द्रीय दल ने निम्बानियो की ढाणी में सूखे की स्थिति का जायजा लिया। दल ने माधसर एवं दुधवा में भी खेतों में किसानों के बीच संवाद किया। वहीं किसानों ने बारिश नहीं होने से खरीफ की फसल को हुए नुकसान एवं पशुधन संरक्षण में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।
    दल के क्षेत्र भृमण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, चौहटन उपखंड अधिकारी भागीरथ राम, अधीक्षक अभियंता भरत सिंह, कृषि उपनिदेशक वी एस सोलंकी एवं राहत शाखा के मदनलाल कुमावत साथ रहे।
-0-








केन्द्रीय अध्ययन दल ने बाड़मेर में जाने अकाल के हालात

सूखे से प्रभावित 5.40 लाख किसानों एवं 52 लाख पशुधन को राहत की दरकार

बाड़मेर, 17 फरवरी। भारत सरकार के अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय अध्ययन दल ने गुरुवार को बाड़मेर जिले में अकाल के हालात का जायजा लिया।
    खरीफ फसल में सूखे की स्थिति के कारण हुए नुकसान के आंकलन के लिए बाड़मेर पहुंचे अन्तर मंत्रालय केन्द्रीय दल ने गुरुवार को कलेक्टरेट में जन प्रतिनिधियों, एवं अधिकारियों के साथ चर्चा की और क्षेत्रवार, विभागवार एवं प्रवृत्तिवार विस्तृत जानकारी ली।
  जिला कलक्टर लोक बन्धु ने केन्द्रीय अध्ययन दल को जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं आदि के मद्देनजर सूखे व इससे प्रभावित जनजीवन और पशुओं पर पड़ने वाले प्रभाव के साथ ही इससे संबंधित तमाम पहलुओं पर पीपीपी के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया और दल से आग्रह किया कि जिले के इन वास्तविक हालातों और तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त सहायता मुहैया कराई जाए।
बैठक में केन्द्रीय अध्ययन दल के अधिकारियों केन्द्रीय जल आयोग के निदेशक एच.एस. सेंगर एवं नीति आयोग नई दिल्ली के सहायक निदेशक शिवचरण मीणा ने जिले के हालातों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और खरीफ में सूखे की स्थिति के कारण हुए नुकसान के बारे में कृषि, पशुपालन, राजस्व आदि से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और जानकारी पायी।
बैठक में राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने भी जिले को अधिक से अधिक सहायता एवं राहत मुहैया कराने का आग्रह किया और कहा कि जिले में अकाल की परिस्थितियों को देखते हुए नरेगा में रोजगार दिवसों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 150 की जानी चाहिए ताकि लोगों को रोजगार प्राप्त हो एवं आसानी से अपना जीवनयापन करने में सम्बल प्राप्त हो सके।
  केन्द्रीय अध्ययन दल के एच.एस. सेंगर ने इस अवसर पर विश्वास दिलाया कि जिले के इन विषम हालातों के बारे में केन्द्र सरकार को अवगत कराया जाएगा और जिले को हरसंभव राहत एवं सहायता के लिए प्रयास किए जाएंगे।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने दल का स्वागत करते हुए जिले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ फसल 2021 में जिले के लगभग 5 लाख 40 हजार कृषक प्रभावित हुए हैं जिन्हें कृषि आदान-अनुदान की राशि वितरित की जाएगी। साथ ही जिले में 52 लाख पशुधन के लिए भी चारा पानी का प्रबंध भी किया जाना है। इसके लिए आगामी दिनों की योजना, ग्रीष्मकाल में पेयजल परिवहन आदि पर विस्तार से जानकारी दी।
जिला कलक्टर ने जिले में फसलों से हुए नुकसान के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि मरुस्थलीय क्षेत्र होने तथा विषम भौगोलिक हालातों के चलते क्षेत्र में सूखे व अकाल के कारण किसानों और पशुओं के लिए कई समस्याएं सामने आती हैं और इससे जनजीवन दुष्प्रभावित होता है।
  राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि अपर्याप्त बारिश के कारण जिले में अकाल की बारंबारता होती है एवं ऐसे में गायों एवं पशुधन को बचाना मुश्किल हो जाता हैं एवं लोग अपने पालतू पशुओं को भी आवारा छोड़ देते है। इसलिए चारा पानी की मांग बढ़ जाती हैं। ऐसे में पर्याप्त केंद्रीय सहायता की आवश्यकता बहुत ज्यादा है।
इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने दल को बताया कि विस्तृत भू भाग में फैले जिले में बरसात कम होने के कारण अकाल के हालात बने रहते हैं। इस बार भी जुलाई के बाद बारिश नहीं हुई। इससे किसानों की बोयी गई फसलें खराब हो गई। जाहिर है कि ऐसे कठिन हालातों में पशुधन को बचाने के लिए जल्द से जल्द व्यापक पैमाने पर राहत एवं सहायता के साथ ही पशु शिविरों के संचालन, पशुपालकों को चारा उपलब्ध कराने और भूमिहीन पशुपालकों के पशुओं के लिए भी पशु शिविरों का लाभ दिए जाने की आवश्यकता है।
  बैठक में जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती जेठी देवी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, पेयजल, कृषि, पशुपालन सहित तमाम महत्वपूर्ण विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
-0-






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...