बाड़मेर, 22 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के शिविरों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं की क्रियान्विति में उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु को शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डॉ. समित शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र जारी कर सम्मानित किया गया है।
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021
जिला कलक्टर लोक बंधु सम्मानित
शांति समिति की बैठक 25 को
बाड़मेर, 22 अक्टूबर। शांति समिति की बैठक कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु की अध्यक्षता में 25 अक्टूबर को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कॉफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
प्रशासन गांवों के संग अभियान, बिशाला शिविर में 53 पट्टों का वितरण
बाड़मेर, 22 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को बाड़मेर पंचायत समिति की बिशाला ग्राम पंचायत में आयोजित हुए शिविर में 53 पट्टे जारी कर लाभार्थियों को वितरण किए गए।
डी ए पी का बेहतर विकल्प बना एस एस पी उर्वरक
सहकारी समितियों पर पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध होगा
35 खातेदारों के भूमि समर्पण से राह हुई आसान
सफलता की कहानी
बत्तीस वर्ष बाद अन्तरों को मिला खातेदारी अधिकार
सफलता की कहानी
शिविर बना मिशाल, सात सौ बीमा जमीन का भी सहमति से बंटवाड़ा
सफलता की कहानी
दो भाईयों की संयुक्त खातेदारी जमीन का 22 सदस्यों में सहमति बंटवाड़ा
सफलता की कहानी
विधवा शेम्भू के लिए अभियान बना वरदान, मिला तिहरा लाभ
सफलता की कहानी
प्रशासन गांवों के संग अभियान में बाड़मेर बना नजीर
सहमति बंटवाड़े, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण एवं नामान्तरकरण में प्रदेश में अव्वल
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 21 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न पंचायत समितियों में कुल 148 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यो का तत्परता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 14741 प्रकरण, आपसी सहमति से भूमि बंटवाड़े के 1556 प्रकरण, नामान्तकरण के 13043 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है जो कि प्रदेशभर में सर्वाधिक है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में सर्वाधिक 198 लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में 14623 राजस्व रेकर्ड की प्रतिलिपियों का वितरण, पानी की गुणवता जांच में 504, 771 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में प्रदेशभर में द्वितीय तथा 12087 जाति, मूल, हैसियत सहित अन्य प्रमाण पत्र, 94 मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेेंशन योजना की स्वीकृतियां जारी करने में प्रदेशभर में तृतीय स्थान अर्जित किया गया है। इसी के साथ नागौर जिले के पश्चात् बाड़मेर जिले में सर्वाधिक 57947 पंजीकृत आगन्तुकों द्वारा शिविरों में भाग लिया गया है।
उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त बाड़मेर जिले में रास्ते के 447 प्रकरण, सीमाज्ञान/ पत्थरगढी के 444 प्रकरण, 2856 नवीन जॉब कार्ड जारी, 5269 आवासीय पट्टों का वितरण, 209 हैण्ड पम्प मरम्मत, 1763 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, 152 विद्युत व्यवधान संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, 330 पालनहार स्वीकृतियां, 4814 आधार सीडिंग, 177 नवीन जन आघार नामांकन, 1407 विभिन्न छात्रवृतियों सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।
शनिवार के शिविर
उन्होनें बताया कि शनिवार 23 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में महाबार, बालोतरा में आकडली बक्सीराम, कल्याणपुर में डोली कला, बायतु में चौखला, गडरारोड में दूधोड़ा, आडेल में भाम्भू नगर, सेड़वा में सिंहार, समदडी में कोटडी तथा धनाऊ में मीठे को तला ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सोमवार के शिविर
उन्होनें बताया कि सोमवार 25 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण में बान्दरा, बालोतरा में जसोल, कल्याणपुर में अराबा चौहान, गिड़ा में परेऊ, धोरीमना में कौशले की ढाणी, गुडामालानी में जीवाणियों की ढाणी, रामसर में हाथमा, सेड़वा में सारला, शिव में कायम की बस्ती, सिणधरी में लूखों की ढाणी, सिवाना में इन्द्राणा तथा चौहटन में भोजारिया ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद बाडमेर में सोमवार 25 अक्टूबर को वार्ड संख्या 50 व 51 के लिए भंवरलाल दर्जी की प्याऊ रायकॉलोनी में शिविर आयोजित किया जाएगा।
-0-
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021
परीक्षार्थियों के लिए शुक्रवार से चलेगी निःशुल्क बसे
पटवार परीक्षा 2021
आर.ए.एस. प्रारम्भिक परीक्षा 27 को, निष्पक्ष एवं तटस्थ रूप से परीक्षा कराने को व्यापक तैयारियां
बाड़मेर, 21 अक्टूबर। राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2021 दिनांक 27 अक्टूबर को प्रातः 10 से दोपहर 01 बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा पर आयोजित की जाएगी।
अब उचित मूल्य दुकानों पर उपलब्ध होगें चाय एवं नमक
बाड़मेर, 21 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपर्ति विभाग राजस्थान द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों पर राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उचित मूल्य एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण राज ब्राण्ड चाय एवं रिफाइण्ड आयोडाइज्ड नमक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
आधार नामांकन ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित
बाड़मेर, 21 अक्टूबर। बाडमेर जिले के विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में आधार नामांकन एवं अद्यतन केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
चालीस वर्षो बाद भाईयों में हुआ सहमति से बंटवाडा
सफलता की कहानी
जिला प्रमुख ने किया बायतु चिमनजी शिविर का निरीक्षण
बाड़मेर, 21 अक्टूबर। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने गुरूवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बायतु चिमनजी में आयोजित शिविर का सघन निरीक्षण कर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दीपावली पर होगी ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति, अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक
बाडमेर, 21 अक्टूबर। जिले में दीपावली पर ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति दी जाएगी। बाडमेर एवं बालोतरा शहर, सिणधरी तथा चौहटन कस्बे में अत्यधिक भीड-भाड को ध्यान में रखते हुए अस्थाई ग्रीन आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए 25 अक्टूबर तक संबंधित उपखंड कार्यालय मंे आवेदन जमा करवाए जा सकेंगे।
विधवा सुगनी को मिला पट्टा एवं पेंशन का दोहरा लाभ
सफलता की कहानी
सोवली को मिला जॉब कार्ड और 4 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र
सफलता की कहानी
कुसीप में लगा शिविर तो पूरे गांव के लिए रास्ता हुआ सुलभ
सफलता की कहानी
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाड़मेर, 26 नवंबर। बालोतरा रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार (एसडीएम) की रिपोर्ट अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों ...












