शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

प्रभारी मंत्री विश्नोई ने किया नाहटा अस्पताल का निरीक्षण

बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार सांय बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत भी साथ रहे।

इस दौरान विश्नोई ने विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछी तथा उनसे मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होनें कहा कि अस्पताल के वार्डो की सफाई एवं सेनेटाईजेशन नियमित रूप से किया जाए, ताकि किसी प्रकार के संक्रमण का खतरा न रहे। उन्होनें  कोविड संक्रमण की संभावना के मद्देनजर पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें मरीजों को निःशुल्क दवा योजना के तहत मुहैया करवाई जा रही दवाईयों की समीक्षा कर पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए।
-0-





शुद्ध मिले पीने का पानी और किसानों को दें पूरी बिजली-विश्नोई

 प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने बालोतरा में की समीक्षा

बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव डॉ राजेश शर्मा एवं विधायक मदन प्रजापत भी मौजूद रहे।
    इस मौके पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं बालोतरा क्षेत्र में बिजली, पानी एवं चिकित्सा सेवाओं की विस्तार से समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत क्षेत्र में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होनें बजट घोषणाओं के कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत समिति सभागार में स्थिति लोगों की विभिन्न शिकायतों पर संबंधित अधिकारी से समीक्षा पश्चात राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विश्नोई ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, बिजली एवं चिकित्सा की अदायगी में किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। उन्होंने बालोतरा में पीने के पानी के सैम्पल जांच कराने के साथ पोकरण फलसुंड बालोतरा प्रोजेक्ट के जरिए शुद्ध मीठा पानी देने को कहा। साथ ही प्रोजेक्ट के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने एवं अंतराल भी घटाने को कहा।
उन्होंने उपखंड में बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उधोगों को मिलने वाली सप्लाई की जानकारी ली एव बकाया कृषि कनेक्शन देने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश कम हुई हैं ऐसे में किसानों को पूरी बिजली दी जाए। इस दौरान उन्होने विद्युत विभाग से संबंधित क्षेत्र की समस्याओं को अग्रिम दो दिवस में निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विश्नोई ने पर्यावरण एवं वन क्षेत्र की जानकारी ली तथा औषधीय पौधों के घर-घर वितरण कार्य को अभियान स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होने मनरेगा योजना की क्षेत्र में प्रगति की जानकारी भी ली। इस मौके पर उन्होने क्षेत्र में कोविड प्रबंधन, वैक्सीनेशन एवं संभावित तीसरी लहर के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
बैठक में विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा की समस्याओ से अवगत करवाया तथा अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में त्वरित कार्यवाही को कहा।
इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को ऊर्जावान रहते हुए जनसेवाओं की प्रभावी अदायगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्भागीय आयुक्त ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि कार्यो में गुणवता के साथ समझौता नहीं करने को कहा।  
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नाई ने क्षेत्र में पेयजल, बिजली एवं चिकित्सा सेवाओं के बोर मे जानकारी कराई। बैठक में उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य समेत जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-






आरक्षित वर्ग के कॉलेज छात्रों के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना

आवासीय सुविधाओं हेतु मिलेगी आर्थिक सहायता, 15 सिम्बिर तक करे आवेदन  

बाड़मेर, 03 सितम्बर। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी एवं ईडब्ल्युएस वर्ग के कॉलेज छात्र- छात्राओं के लिए आवासीय सुविधाओं हेतु राज्य सरकार द्वारा वितीय वर्ष 2021-22 में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना प्रारम्भ की गई है। पात्र विद्यार्थी 15 सितम्बर,2021 तक आवेदन कर सकते है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि उक्त योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र विद्यार्थियों का चिन्हिकरण शुरू कर दिया गया है। उन्होने बताया कि आरक्षित वर्ग के जो छात्र राजकीय महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित अध्ययनरत है, वे योजनान्तर्गत पात्र होंगे। उक्त योजनान्तर्गत एससी-एसटी के 1500-1500 छात्र-छात्राओं, अन्य पिछड़ा वर्ग-अति पिछड़ा वर्ग के 750-750 तथा आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 500 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होने बताया कि कोरोना काल के लम्बे समय के बाद शैक्षणिक सत्र में गांवों से दूर शहर में किराये पर रहकर कॉलेज शिक्षा प्राप्त कर रहे उक्त वर्ग के विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से दो हजार रूपये मासिक किराया भत्ता मिल सकेगा। उन्होने बताया कि उक्त योजना में कुल 5000 छात्रों को अधिकतम दस माह के लिए राशि प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया कि पात्र विद्यार्थी 15 सितम्बर, 2021 तक एसएसओ आईडी के जरिये जनाधार पोर्टल पर जनाधार कार्ड के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस संबंध मे विस्तृत दिशा निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर होगी त्वरित कार्यवाही

बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जन सुनवाई में आए परिवादियों को कुर्सी पर बैठाकर सवेदनशीलता के साथ उनकी परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।  
अधिकारी गम्भीरता से करे परिवेदनाओं की जांच
जिला कलक्टर लोक बंधु ने समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों में जांच अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाए। उन्होने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा।
जिला स्तरीय जन सुनवाई
जिला कलक्टर लोकबन्धु ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान दिनेश कुमार मेघवाल निवासी सेवनियाला, बायतु द्वारा बैंक से शिक्षा ऋण दिलवाने बाबत प्रस्तुत मामले में जिला कलक्टर ने एलडीएम को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आयुर्वेद संविदा कर्मी मोहिनी द्वारा वेतन दिलाने के प्रकरण में उप निदेशक आयुर्वेद विभाग बाडमेर को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्रीमती पपू पत्नी उम्मेदाराम निवासी रतनाली नाडी भीमड़ा द्वारा कटाण रास्ता खुलवाने बाबत प्रस्तुत मामले में उपखण्ड अधिकारी बायतु को व्यक्तिगत जांच कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बाडमेर ग्राम छापरी (सरपंच एवं ग्रामवासी ग्राम पंचायत बिशाला) द्वारा आरएसएमएमएल सोनड़ी के खनन से निकलने वाले रासायनिक युक्त दूषित पानी से किसानों की भूमि को बंजर होने से रोकने, जाखड़ों की ढाणी (सांवा) निवासी पुखराज गौड़ द्वारा दुबारा बन्द किए गए रास्ते को खुलवाने, जगदीश सोनी निवासी कल्याणपुरा बाडमेर द्वारा अतिक्रमण हटवाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुडे़ कुल 18 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें कई लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति के समक्ष दर्ज प्रकरणों की संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा कर लम्बित प्रकरणों में शीध्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह चौधरी, अजय माथुर समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीसी से मौजूद रहे।
-0-






गुरुवार, 2 सितंबर 2021

सीएमएचओ ने किया सीमावर्ती चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण

बाड़मेर, 02 सितम्बर । कोविड 19 की स्थिति में सुधार के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सीमावर्ती चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि गुरुवार को चौहटन, सेडवा, भंवार, सारला, कुन्दनपुरा, सदराम बेरी में चिकित्सा संस्थानों का दौरा कर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारीयो को साफ़ सफाई की संतोषजनक व्यवस्था रखने, मौसमी परिवर्तनों को देखते हुये चिकित्सा संस्थानों की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढाने, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की वेबसाईट पर प्रतिदिन एंट्री करवाने, ऑक्सीजन कसेंटेटर सहित समस्त चिकित्सा उपकरणों की ई-उपकरण वेबसाईट पर एंट्री करवाने के निर्देश दिये । चिकित्सा संस्थान पर कार्यरत स्टाफ की बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओ की समीक्षा की । उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिये की आमजन को जागरूक कर पात्र लोगों को जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलावे । उन्होंने कोविड टीकाकरण केन्द्रों का जायजा लिया एवं स्थानीय अन्य विभागों के कार्मिको से सहयोग लेते हुये कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देकर शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिये । स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र कुन्दनपुरा एवं सदराम बेरी का कार्य अपूर्ण पाये जाने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिशासी अभियंता को दूरभाष पर कार्य जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिये । अनुपस्थित पाए गये कार्मिको को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये ।

-0-


उतरलाई एवं कवास में सात घण्टे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। 33 केवी आडेल एवं बायतु उपचौकी लाईनों के रखरखाव के मद्देनजर शिवकर, धन्ने का तला, कुड़ला, कवास, भुरटिया, नागाणा, बान्दरा, गंगासरा, सरली, रामसर का कुंआ, मंगने की ढाणी, उतरलाई, ढूंढा, माडपुरा सानी, काऊ का खेड़ा के आस पास के क्षेत्र में शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी डिस्कॉम के सहायक अभियंता शहर द्वितीय ने दी।  

-0-

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक 8 को

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 8 सितम्बर को सायं 4 बजे जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक से संबंधित वांछित सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
-0-

बंधक सतर्कता समिति में गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिला स्तरीय बंधक सतर्कता समिति का पुर्नगठन किया जाकर गैर सरकारी सदस्यों को मनोनीत किया गया है।

कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि जिला मजिस्टेªट की अध्यक्षता में पुर्नगठित जिला स्तरीय बंधक समिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के अध्यक्ष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी बाड़मेर पदेन सदस्य होंगे। वहीं सहायक श्रम आयुक्त बालोतरा सदस्य सचिव होंगे। उन्होने बताया कि पुर्नगठित समिति में मीठडाऊ निवासी अमोलखराम पुत्र पूंजाराम मेघवाल, सराणा निवासी आम्बाराम पुत्र खेताराम भील, मोतीसरा निवासी मालाराम पुत्र सवाराम भील, पदमोडा निवासी हाजी ईशाक खां पुत्र हिसामदीन, श्रीयादे कालोनी बाड़मेर मगरा निवासी रावताराम पुत्र मेघाराम प्रजापत, नवोड़ाबेरा निवासी अब्दुल रहमान पुत्र मांझा खां, लापून्दडा निवासी शंकर मेघवाल पुत्र दौलतराम तथा सुरते की बेरी निवासी खेमाराम बेनीवाल पुत्र कालूराम को गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
-0-

बालोतरा में प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को करेंगे योजनाओं की समीक्षा

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुखराम विश्नोई शुक्रवार 3 सितम्बर को दोपहर 3 बजे पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में प्रभारी मंत्री विश्नोई जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं इत्यादि की आदिनांक प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होने प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बालोतरा ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बुधवार, 1 सितंबर 2021

सर्वे का कार्य पूर्ण सतर्कता से करें - लोक बंधु

 फसल खराबे के आंकलन को होगा संयुक्त सर्वे

बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिले में अल्पवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के लिए किए जाने वाले सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार सांय वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में अल्पवृष्टि से अधिकांश क्षेत्रों में फसल सूखने से नुकसान हुआ है। उन्होनें कहा कि इस संबंध में राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं इंश्योरेंस कंपनी द्वारा संयुक्त सर्वे कर किसान को हुए फसल खराबे का आंकलन किया जाना है। उन्होनें सर्वे कार्य के संबंध में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे के दौरान सम्पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए, ताकि किसानों को मुआवजा मिलने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए। उन्होनें अधिकारियों को एक सप्ताह में सर्वे एवं गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि संबंधित बीमा कंपनी प्रतिनिधी को सर्वे के संबंध में तामिल किया जाए। उन्होनें सर्वे के दौरान वास्तवित विवरण दर्ज करने को कहा। उन्होनें कहा कि सर्वे कार्य को प्राथमिकता तथा पूर्ण सतर्कता से सम्पादित किया जाए, इसी के आधार पर प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने अल्पवृष्टि को देखते हुए अकाल की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिले में पेयजल, चारा डिपो, पशु शिविर इत्यादि के लिए अभी से समस्त अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाए।
इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक ने संयुक्त सर्वे की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी कराई। उन्होनें कहा कि एक सप्ताक के भीतर जिले के हर पटवार मण्डल क्षेत्र में सर्वे कार्य किया जाएगा। उन्होनें कहा कि सर्वे के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न कि जाए।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने आगामी माह में प्रस्तावित प्रशासन गांवों के संग अभियान की पूर्व तैयारियां इसी माह पूर्ण करने को कहा, ताकि 2 अक्टूबर से आयोजित किए जाने वाले शिविरों में अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होनें इस संबंध में उपखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें ब्लॉक वार राईट टू सीएम के प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
-0-







सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को

 बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से प्रथम शुक्रवार 3 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

विभिन्न दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 17 लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 01 सितम्बर। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 17 व्यक्तियों को कुल 17 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के विभिन्न दुर्घटनाओं में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

खान एवं गोपालन मंत्री रविवार को बाड़मेर आएंगे

 बाड़मेर, 01 सितम्बर। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार 5 सितम्बर को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया रविवार 5 सितम्बर को जैसलमेर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। वे इसी दिन दोपहर  3 बजे नन्दी गौशाला में जिले के गौशाला प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेने के बाद सायं 7 बजे नाकोड़ाजी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम नाकोड़ाजी में करेंगे।
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन सोमवार 6 सितम्बर को नाकोड़ाजी में दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर 1 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

मुख्य सचिव ने की वीसी के जरिए योजनाओं की समीक्षा

 जिला मुख्यालय पर सम्भागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर रहे उपस्थित

बाड़मेर, 31 अगस्त। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वीसी के जरिए प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
    इस मौके पर मुख्य सचिव आर्य ने कहा कि 2 अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ हो रहे प्रशासन गांवों के संग व प्रशासन शहरों के संग अभियान के संबंध में अभी से ही विभाग स्तर पर व्यापक तैयारी की जाए। ये राज्य सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले अभियान हैं तथा इनका लाभ लोगों को बहुत ही व्यापक पैमाने पर मिलना चाहिए। मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि वे इसके संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करें एवं अभियान का सफल संचालन करने एवं इसका पूर्व मंें ही ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
वीसी के दौरान विभागीय प्रमुख शासन सचिवों ने अभियान के दौरान विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में पावर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया।
जिला मुख्यालय पर सम्भागीय आयुक्त राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
  जिला कलक्टर लोकबंधु ने सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहर के संग अभियान के दौरान विभागों के द्वारा जो कार्य किये जाने है उससे संबंधित पॉवर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन तैयार कर प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने इसके लिए पूरी रूपरेखा एवं कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए।
-0-




फसल खराबे संबंधित सर्वे की वीसी के जरिए समीक्षा बुधवार को

 बाड़मेर, 31 अगस्त। जिले में फसल खराबे को लेकर किये जा रहे सर्वे के संबंध में जिला कलक्टर बुधवार 1 सितम्बर को सांय 5.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त वीसी में फसल खराबे को लेकर किये जा रहे सर्वे, जिले में अनावृष्टि के कारण उत्पन्न अकाल की स्थिति एवं अकाल की स्थिति से निपटने हेतु की जाने वाली तैयारियों के संबंधि में समीक्षा की जाएगी।
-0-

दो अक्टूबर से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021

बाड़मेर, 31 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानोें एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने हेतु जिले में 02 अक्टूबर से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि अभियान की सम्पूर्ण तैयारी, मॉनिटरिंग एवं उपखण्ड स्तर पर समीक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंध्ेिात उपखण्ड अधिकारी की होगी। उन्होने बताया कि शिविर प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएगें तथा यदि सायं 5 बजे तक शिविर के दौरान कार्य अपूर्ण रहते है तो आवश्यकतानुसार समयावृद्धि कर उन्हें शिविर में ही पूर्ण किया जाएगा। उन्होने प्रभारी अधिकारियों को शिविर प्रारम्भ होने से समाप्ति तक सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
उन्होने अभियान के दौरान आयोजित किये जाने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है ताकि अधिकाधिक ग्रामीणों को शिविरों का लाभ मिल सकें।
-0-

बोथिया जागीर पशु चिकित्सा उपकेन्द्र के भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटित

 बाड़मेर, 31 अगस्त। बाड़मेर तहसील क्षेत्र के बोथिया जागीर में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भवन निर्माण हेतु 3 बीघा भूमि का निशुल्क आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बोथिया जागीर में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भवन निर्माण हेतु 3 बीघा भूमि संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग बाड़मेर को निशुल्क आवंटित की गई है। उक्त भूमि का रेकर्ड में पशुपालन विभाग- पशु चिकित्सा उपकेन्द्र बोथिया जागीर के नाम से अमलदरामद किया जाएगा।
-0-

संभागीय आयुक्त ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

 पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाए-शर्मा

बाड़मेर, 31 अगस्त। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.राजेश शर्मा ने राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। साथ ही जिले में पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाने को कहा है।
   वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने जिले में कोविड़-19 वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा तीसरी लहर की पर्याप्त तैयारी के निर्देश दिए।
उन्होनें कहा कि जिले को प्राप्त वैक्सीन का शत प्रतिशत उपयोग करें। उन्होनें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित रहे लोगो का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए है। उन्होने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिले की चिकित्सा इकाईयों में बच्चों के लिए किए गए इंतजामों के बारे में समीक्षा की तथा नवीन मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स के कार्य को निर्धारित समय पर पूर्ण कर उन्हें चालू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की तथा विधावा महिलाओं के 0-18 आयु वर्ग के पात्रताधारी वंचित बच्चों को विशेष अभियान चलाकर पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
सम्भागीय आयुक्त ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि कार्यो में गुणवता के साथ समझौता नहीं करने को कहा। उन्होने कहा कि बाड़मेर जिला विस्तृत भू भाग में फैला हुआ है इसलिए यहां पर कार्यरत अधिकारियों को अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश नही है तथा आने वाला समय विकट हैं। ऐसे में पानी व बिजली से जुड़े विभागों की चुनौती ओर भी बढ़ जाएगी। उन्होने निर्देश दिए कि अधिकारी जन सेवाओं की प्रदायगी के लिए धरातल पर अधिक कार्य करें। उन्होंने मानव के साथ ही पशुधन के लिए पेयजल परिवहन एवं चारे पानी को प्रबंधन की अभी से पूरी तैयारी करने को कहा।
उन्होंने अवैध कनेक्शन हटाने का कार्य मिशन मोड़ पर करने को कहा। साथ ही अधूरे प्रोजेक्ट के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिस्कॉम को पेयजल स्रोतों पर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने तथा नए विकसित स्रोतों पर त्वरित गति से विद्युत कनेक्शन मुहैया कराने को कहा। उन्होंने बजट घोषणाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों से सतत् समन्वय कायम रखने की हिदायत दी। वहीं सहकारिता एवं ऋण वितरण की समीक्षा की।
  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा बजट घोषणाओं की पालना से अवगत कराया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-




शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

राष्ट्रीय अजा आयोग सदस्य पारधी पहुंचे बाड़मेर

 जनसुनवाई कर अत्याचार प्रकरणों की समीक्षा की

बाड़मेर, 27 अगस्त। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी ने शुक्रवार सांय बाड़मेर पहुंचकर अनुसुचित जाति अत्याचार पीड़ितों से मिलकर प्रकरणों की समीक्षा की।
उन्होनें जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जिला कलक्टर लोक बंधु एवं पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा से जिले में अनुसुचित जाति के लोगों पर अत्याचार के प्रकरणों, लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही एवं विभिन्न योजनाओं में उनकी हिस्सेदारी एवं लाभों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होनें विभिन्न मामलों में पीड़ितों से मिलकर उनकी बात सुनी। उन्हानें अनुसुचित जाति अत्याचार प्रकरणों में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
-0-




बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 2 सितम्बर को

 बाड़मेर, 27 अगस्त। जिले में औद्योगिक विकास एवं उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु उद्योग विभाग, राज. वित्त निगम, बैकर्स एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से लधु उद्योग मण्डल कार्यालय औद्योगिक क्षेत्र प्रथम चरण बालोतरा में एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन एवं मिशन निर्यातक बनो शिविर का आयोजन 2 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।

उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्राम राम देवासी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के आवेदन पत्रों की जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, आवेदन पत्र तथा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं मिशन निर्यातक बनो की ऑनलाईन की जानकारी करवाई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित आवेदन पत्र एवं प्रचार सामग्री के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उक्त शिविर में उपस्थित होने को कहा है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...