शनिवार, 14 अगस्त 2021

स्वतंत्रता दिवस पर होगा क्रिकेट मैच का आयोजन

 बाड़मेर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में रविवार को 4 टीमों के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में रविवार को दोपहर 1 बजे जिला प्रशासन, पंचायती राज विभाग, मीडिया एवं नगर परिषद की टीमों के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। उनके मुताबिक पहले दो मैचों की विजेता टीम फाइनल मैच खेलेगी। इस दौरान प्रत्येक मैच 12- 12 ओवर का होगा।
-0-

कोरोना काल ने ऑक्सीजन की महत्ता सिखाई - चौधरी

 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतु में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

बाड़मेर, 14 अगस्त। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतु में 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट एवं ऑक्सीजन पाईप लाईनों के कार्य का लोकार्पण राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होनें कोरोना काल में ऑक्सीजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होनें आगामी 23 अगस्त को बायतु विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले वृहद् स्तर के पौधारोपण कार्यक्रम में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतु में ऑक्सीजन प्लांट प्रारम्भ होने से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। उन्होनें कहा कि ऑक्सीजन की कोरोना काल ने समुचे विश्व में ऑक्सीजन की महता की सीख दी है। उन्होने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण से क्षेत्र में संभावित कोरोना की तीसरी लहर में स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होने बायतु कोविड केयर सेंटर में कोविड केयर सेंटर में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि यहां बेहतरीन कोविड प्रबंधन किया गया। यहां आए संक्रमितों के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार के साथ उनका नियमित चिकित्सकीय प्रशिक्षण भी किया गया। उन्होनें कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथा में सर्वाधिक महत्व आईएलआई सर्वे का रहा जिसमें संभावित कोविड मरीजों की पहचान की जाकर उन्हें मेडिकल किट वितरित किए गए।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बायतु, गिडा एवं पाटोदी क्षेत्र में चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है। उन्होनें कहा कि आने वाले समय में बायतु सीएचसी में 75 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने तथा पाटोदी में विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को बायतु विधानसभा क्षेत्र में वृहद् स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें आमजन से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक भाग लेकर इसे सफल बनाने को कहा। उन्होनें कहा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए हरा-भरा एवं स्वस्थ वातावरण बनाए, इसके लिए हमें बेहतर प्रयास करने चाहिए।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कोरोनकाल में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि चिकित्सा, शिक्षा, खेल इत्यादि के साथ वातावरण स्वस्थ रखना भी अत्यावश्यक है। उन्होने कहा कि 23 अगस्त को आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में सभी की सहभागिता अनिवार्य है। कार्यक्रम में बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी व सीएमचओ बाबुलाल विश्नोई ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान कोविड स्वास्थ्य सहायको का कार्यकाल पढ़ाने पर बायतु यूनियन के कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का गुलदस्ता देकर अभिनन्दन व धन्यवाद ज्ञापित किया।
सीएचसी में बने शिशु वार्ड का किया अवलोकन
राजस्व मंत्री व बायतु विधायक हरीश चौधरी के प्रयासों से विधायक कोष से करीब 7 लाख की लागत से तैयार किए गए शिशु वार्ड का राजस्व मंत्री हरीश चौधरी व चिकित्सा अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमित होने से बचाने में यह शिशु वार्ड प्राणदायक साबित होगा।
-0-



सरकारी सस्थानों को प्राथमिकता से होगा भूमि आवंटन

 जिला कलक्टर ने की समीक्षा

बाड़मेर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं में जिले के स्वीकृत कार्यो के संबंध में विभागीय अधिकारी सक्रिय रहते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाएं। विभिन्न स्वीकृत राजकीय संस्थानों के लिए भूमि आवंटन के लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं में स्वीकृत चिकित्सा संस्थानो, पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों, 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन, बीज अनुसंधान केन्द्र एवं नवीन उप तहसील बाटाडू के लिए भूमि आवंटन के संबंध में विस्तार पूर्वक समीक्षा कर अधिकारियों को लोक हित के उक्त संस्थानों के निर्माण के लिए सक्रिय रहते हुए भूमि आवंटन संबंधित कार्यवाही अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। उन्होेंने खरीफ संवत 2077 के दौरान पोर्टल पर अपलोड होने से वंचित रहे प्रभावित काश्तकारों को 15 अगस्त से पूर्व संबंधित पटवारियों से पोर्टल पर डाटा अपलोड करवाकर तहसीलदार की आईडी से सत्यापन अविलम्ब सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित पशु शिविरों एवं चारा डिपो तथा अभावग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल परिवहन का प्रमाणिकरण एवं जांच सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर ने घर-घर औषधी योजना के तहत पौधों के वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का सर्वे, मुुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा येाजना के अन्तर्गत पंजीकरण की स्थिति, लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम, सुनवाई के अधिकार अधिनियम 2012 सहित सम्पर्क पोर्टल के बकाया प्रकरणों तथा कोविड की संभावित तीसरी लहर की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक  में उप वन संरक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई उपस्थित रहे। उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहे।
-0-








उल्लेखनीय कार्यो के लिए जिला स्तर पर होगा 90 लोगों का सम्मान

 बाड़मेर, 14 अगस्त। जिला मुख्यालय पर 75वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 90 लोगांे एवं संगठनांे को सम्मानित किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह के दौरान राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर के सह आचार्य डॉ. दिनेश परमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसोल के प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. बलराज सिंह, राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. शालू परिहार, सीएचसी बायतु के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जोगेन्द्र कुमार, बीसीएमएचओ बालोतरा डॉ. आर.आर.सुथार, पीएमओ बालोतरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपत लाल कछवाहा, राजकीय आर्युविज्ञान महाविद्यालय बाड़मेर के डॉ. मोतीलाल खत्री, डॉ. अल्का लूणीया, नर्स द्वितीय भरत जाखड़, नर्स द्वितीय प्रवीण खत्री, पीएचसी भाखड़ा के डॉ. सुरेश कुमार, सीएचसी गुडामालानी के मेल नर्स द्वितीय जगाराम चौधरी, सीएचसी सिणधरी की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीतु, केयर्न ऑयल एंड गैस, वेदान्ता लि., जेएसडब्ल्यू एनर्जी लि., स्कलंबर्गर एशिया सर्विसेज लि. बाड़मेर, हैलीबर्टन ऑफशोर सर्विसेज बाड़मेर, साउथ वेस्ट माइनिंग लि. बाड़मेर, बाड़मेर लिग्नाईट माईनिंग कंपनी लि., सांचल फोर्ट इंडिया बाड़मेर, स्वरूपसिंह उण्डू, अजीमजी प्रेमजी फाउण्डेशन बाड़मेर, आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान बाड़मेर, एल एण्ड टी हाईड्रोकार्बन इंजीनियरिंग लि. बाड़मेर के प्रतिनिधि रमाकान्त सुखवाल एवं निकुन्जा गढवी, ग्रामीण विकास चेतना संस्थान बाड़मेर की रूमा देवी, बालोतरा वाटर पोल्यूशन कंट्रोल एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन ट्रस्ट बालोतरा, समाजसेवी नवल किशोर गोदारा एवं टीकुसिंह चौधरी, श्री जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ प्रतिनिधि रमेश मुथा, जसोल जल प्रदुषण नियंत्रण एवं निवारण ट्रस्ट के भरत कुमार मेहता, श्री ब्रह्माजी मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास ब्रहमधाम आसोतरा के बाबुलाल कालुडी, पुरस्कृत शिक्षक फोर्म बाड़मेर अध्यक्ष सालगराम परिहार, मै. तनसिंह चौहान के समाजसेवी जोगेन्द्र सिंह एवं राजेन्द्र सिंह चौहान, भारतीय जैन संगठन बाड़मेर के रमेश जैन एवं मुकैश जैन, शिक्षक संघ बायतु के कार्यवाहक सीबीईओ बायतु रेखाराम, माता राणी भटियाणी ट्रस्ट जसोल के अध्यक्ष रावत किशन सिंह, रेडियन्ट वर्ल्ड फाउण्डेशन बाड़मेर की प्रतिनिधि रेखा, लायंस क्लब बाड़मेर, धारा संस्थान बाड़मेर, एमडी इन्डस्ट्रीयल गैस मेगा हाईवे पचपदरा, एए क्लास कान्ट्रेक्टर भजनलाल विश्नोई, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय शिव के मेहराजसिंह सेजू, स्वामी विवेकानंद राजकीय मोडल विद्यालय चौहटन, श्री वांकल वीरात्रा माता धर्माथ ट्रस्ट चौहटन, चौधरी समाज शिक्षा एवं विकास संस्थान कनाना के प्रतिनिधि शंकरराम बोका, श्री राजेश जिंदल मैसर्स सर्वेश्रवर उद्योग बालोतरा के एम.आर. जिन्दल, रामचन्द्र राजकुमार सिंहल मदन एण्ड कम्पनी बालोतरा के श्यामलाल सिंहल, शिव उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह जोधा, उपखण्ड अधिकारी सिवाना कुसुमलता चौहान, बालोतरा विकास अधिकारी शिवदयाल शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा भगवान गहलोत, बायतु तहसीलदार सज्जनराम, बेरियो का वास बाड़मेर निवासी छात्र करण जांगिड़,  जिला पुलिस अधीक्षक कार्याल बाड़मेर की वरिष्ठ सहायक मालू कुमार, जन स्वा. अभियांत्रिकी विभाग नगर उपखण्ड वृत बाड़मेर के सहायक मांगीलाल मेघवाल, राउमावि नाथोणी जाणियों की ढाणी बायतु की छात्रा सुमन, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाड़मेर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाराम विश्नोई, जिला कलक्टर कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सवाईसिंह, उपखण्ड कार्यालय बाड़मेर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ललित कुमार जोशी, ग्राम पंचायत विशाला आगोर के कनिष्ठ सहायक खुमानसिंह, पीएमओ कार्यालय बाड़मेर के नर्स श्रेणी प्रथम अशोक कुमार शर्मा, उप वन संरक्षक बाड़मेर कार्यालय के बागवान गुलाबाराम, केन्द्रीय विद्यालय उतरलाई की छात्रा प्रज्ञा विश्नोई, ग्राम पंचायत चिडिया के मुकेश कुमार गोदारा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बाड़मेर कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी हिम्मतसिंह, नगर परिषद कार्यालय बाड़मेर के सफाई कर्मचारी संजय, नगरपरिषद कार्यालय बालोतरा के सफाई जमादार रूपाराम, अध्यापक हनुमानाराम, जिला परिषद बाड़मेर के कनिष्ठ तकनिकी सहायक संदीप कुमार, राजकीय अस्पताल बालोतरा के वाहन चालक अमृतदास सन्त, राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर के लैब टेक्नीशियन प्रेमसिंह सोलंकी निर्मोही, बीएनओ सिवाना डाटा एण्ट्री ऑपरेटर दिलीप कुमार सोनी, आरसीएचओ बाड़मेर की एएनएम ममता सिंह, जिला परिषद बाड़मेर के कनिष्ठ सहायक पोकरराम, बाड़मेर ग्रामीण के ग्राम विकास अधिकारी नरपतसिंह, नगर परिषद बाड़मेर सफाई निरीक्षक सतीश धारू, नगर परिषद बाड़मेर संविदाकर्मी ड्राईवर बाबल खां, श्मशान विकास समिति बाड़मेर संयोजक भवानीसिंह, बायतु ग्राम विकास अधिकारी डूंगरचन्द दर्जी, जोविविएनएल बाड़मेर अधीक्षण अभियंता अजय माथुर, जिला कलक्टर कार्यालय के कनिष्ठ सहायक ललित, राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर के सेवानिवृत व्याख्याता बंशीधर तातेड़, बैल्ट नं.145 होमगार्ड गोतम गहलोत, बाड़मेर निवासी वेल्डर रमजान अंसारी, एमडी गैस प्लांट बालोतरा सोनु मिश्रा, मेट एमुनेशन कम्पनी 56 एपीओ के महिपाल, पंचायत समिति शिव के लेखा सहायक प्रदीप शर्मा, जिला कलक्टर बाड़मेर गनमैन नरेश कुमार, नगर परिषद सफाई कर्मचारी रमेशचन्द मीणा, जिला कलक्टर कार्यालय बाड़मेर के भू.अ. निरीक्षक पुरखाराम एवं जिला पूल वाहन चालक नरपत कुमार को कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
-0-

संभागीय आयुक्त की ओर से उत्कृष्ट कोविड प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित 8 अधिकारी होंगे सम्मानित

 बाड़मेर, 14 अगस्त। संभागीय आयुक्त जोधपुर की ओर से कोरोना में बेतरीन प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु एवं पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा सहित आठ अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

बेहतरीन कोविड प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाबुलाल विश्नोई, पचपदरा तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह, सामाजिक अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण एवं सहायता अनुभाग के कनिष्ठ लेखाकार मदन कुमावत को सम्मानित किया जाएगा।
-0-

मुख्य समारोह मंे राजस्व मंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

 75 वां स्वतन्त्रता दिवस रविवार को

बाड़मेर, 14 अगस्त। जिले मंे रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह मंे राजस्व, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में इस बार परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होमगार्ड एवं एन.सी.सी. सीनियर की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। इसी कडी में पुलिस विभाग के बैण्ड दल द्वारा बैण्ड वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।  
उन्होने बताया कि मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री चौधरी द्वारा उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के पश्चात् जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसी कडी विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार तथा दिव्यांग बाल कलाकार स्वरूप माहेश्वरी द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार पदमश्री अनवर खां और फकीरा खां भादरेश द्वारा लोक गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद फकीरा खां बिशाला और दीपसिंह भाटी द्वारा कोरोना जागरूकता पर लोकगीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले के प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षक गैर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन होगा तथा  समारोह के अन्त में राष्ट्रगान होगा।
रविवार को समूचे जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से होगा। इस अवसर पर जिले मे विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है।
मजिस्टेªट नियुक्त
स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त,2021) पर आदर्श स्टेडियम तथा समस्त जिला क्षेत्र बाडमेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मजिस्टेªट नियुक्त किए गए है। उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को आदर्श स्टेडियम बाडमेर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को उपखण्ड क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को थाना क्षेत्र बालोतरा एवं कस्बा बालोतरा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को उपखण्ड क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्ट्रेट गुडामालानी को उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को उपखण्ड क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को उपखण्ड क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी, उपखण्ड मजिस्टेªट सेडवा को उपखण्ड क्षेत्र सेडवा, उपखण्ड मजिस्टेªट गडरारोड को उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु एवं उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर के अन्य समस्त क्षेत्र, तहसील क्षेत्र पचपदरा के अन्य समस्त क्षेत्र, तहसील क्षेत्र समदडी एवं तहसील क्षेत्र गिडा के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उपखण्ड मजिस्टेªट मुख्यालय के तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अतिरिक्त कार्यपालक मजिस्टेªट के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम के ऑवर ऑल इन्चार्ज अपर जिला मजिस्टेªट बाड़मेर होंगे।
-0-

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

उत्पादन आरम्भ नहीं होने पर औद्योगिक प्रयोजनार्थ आवंटित भूखण्ड निरस्त होंगे - लोक बंधु

 विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 13 अगस्त। राजस्व ग्राम गुडामालानी में आरक्षित औद्योगिक भूमि पर औद्योगिक प्रयोजनार्थ आंवटित भूखण्डों में जिन भूखण्ड धारकों द्वारा औद्योगिक उत्पादन चालू नहीं किया है, उन भूखण्डों को निरस्त करने की कार्यवाही की जावें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को विवाद एवं शिकायत नवारण तंत्र की जिला स्तरीय समिति की आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बिन्दुवार प्रकरणों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने क्षेत्रीय प्रबंधक रिको को रिको औद्योगिक क्षेत्र में टूटी नाली, रोड़ एवं सफाई व्यवस्था दुरस्त कर प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्हानें डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को बाड़मेर में बालोतरा औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत कटौती, खराबी इत्यादि की सूचना हेतु उपभोक्ताओं का वाट्सअप ग्रुप बनाकर सूचना देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें नगर परिषद आयुक्त बालोतरा को बिठुजा क्षेत्र में जारी पट्टों के बारे में ब्योरा उपलब्ध कराने एवं जिन्हें पट्टे जानी नहीं किये है उनको नियमानुसार पट्टे जारी करने के निर्देश दिए।
-0-

अधिकारी आमजन की परिवेदनाएं समय पर निपटाएं- हरीश चौधरी

 राजस्व मंत्री ने ग्राम्यांचलों में सुनी समस्याएं

बाड़मेर, 13 अगस्त। सरकारी योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन के लिए नवीन पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है, ताकि ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। अधिकारीगण आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण कर राहत पहुंचाए। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को पाटौदी पंचायत समिति के खारीनाड़ी, भीलों की ढाणी, गंगापूरा एवं ग्राम पंचायत सांगरानाड़ी के नवसृजित राजस्व ग्राम रामदेव नगरी में आमजन से रूबरू होते हुए कही।
राजस्व मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्थाएं की गई है। अधिकारी प्रत्येक दिन एक घण्टे तक अपने दफ़्तर में जनसुनवाई कर आमजन को राहत दें। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुविधाएं बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है।
इससे पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी ने बालोतरा स्थित अपने आवास पर आमजन की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उक्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मेघवाल विकास संस्थान कल्याणपुर के पदाधिकारियों ने बालिका छात्रावास हेतु भूमि आवंटन के लिए आभार व्यक्त किया, जिसपर राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु निरन्तर प्रयासरत है।
-0-






बायतु बनाएगा इतिहास, एक घण्टे में लगेंगे डेढ़ लाख पौधें

 हरियालो राजस्थान अभियान

बाड़मेर, 13 अगस्त। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले के बायतु विधानसभा क्षेत्र में इतिहास बनाया जाएगा। इस दौरान एक घंटे के अंतराल में डेढ़ लाख पोधों लगाए जाएंगे।
  इस दौरान मुख्य कार्यक्रम गिड़ा पंचायत समिति की रतेऊ ग्राम पंचायत में होगा। इसमें राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं जिला कलक्टर लोक बंधु एवं जिला स्तरीय अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियो की मौजूदगी में 5100 पौधे लगाए जाएंगे।
जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने बताया कि बाड़मेर जिले के बायतु विधानसभा क्षेत्र में 16 अगस्त, सोमवार को 1 घंटे में 1.50 लाख पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई। इसको देखते हुए बायतु को हरित बायतु के रूप में तब्दील करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बायतु विधानसभा की तीनों पंचायत समितियों में एक-एक पंचायत का चयन करते हुए स्थानीय प्रधान, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम होंगे। इसमें बायतु पंचायत समिति में नगौणी धतरवालो की ढ़ाणी ग्राम पंचायत में स्थानीय प्रधान, विकास अधिकारी एवं स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पौधारोपण होगा। इसी तरह पाटौदी पंचायत समिति की केशरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पौधरोपण होगा। वहीं में सिणधरी पंचायत समित्ति में आने वाली खरंटिया, गोदारों का सरा व सणपा मानजी ग्राम पंचायतों में सिणधरी प्रधान, विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम होगा।
16 अगस्त को 11 से 12 बजे के बीच एक घण्टे में विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 50 हजार पौधें लगाने का लक्ष्य है। जिला प्रमुख चौधरी ने हरियालों राजस्थान अभियान को सफल बनाते हुए सभी से आग्रह कर इस विशाल पौधारोपण कार्यक्रम को सफल व इतिहासिक बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
-0-

चौहटन तहसील के पांच राजस्व गंाव रामसर तहसील में सम्मिलित

बाड़मेर, 13 अगस्त। चौहटन तहसील के उपरला पटवार मण्डल की ग्राम पंचायत पराड़िया के पांच राजस्व ग्रामों यथा पराड़िया, जानी की बस्ती, देवपुरा, सुमार की बस्ती एवं मेघासर को तहसील रामसर के पटवार मण्डल चाड़ी में सम्मिलित किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बाड़मेर जिले की तहसील चौहटन के उपरला पटवार मण्डल की ग्राम पंचायत पराड़िया के पांच राजस्व ग्रामों यथा पराड़िया, जानी की बस्ती, देवपुरा, सुमार की बस्ती एवं मेघासर को तहसील रामसर के पटवार मण्डल चाड़ी में सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए है।
उन्होनें बताया कि पटवार मण्डल उपरला की ग्राम पंचायत पराड़िया के पांच राजस्व ग्रामों को तहसील रामसर के पटवार मण्डल चाड़ी में शामिल करने के बाद चौहटन तहसील में 24 पटवार मण्डल, 35 ग्राम पंचायते एवं 198 राजस्व ग्राम तथा रामसर तहसील में 21 पटवार मण्डल, 32 ग्राम पंचायत एवं 194 राजस्व ग्राम होंगे। उन्होनें संबंधित तहसीलदारों को उक्त पटवार मण्डलों का रिकॉर्ड हस्तानांतरण करवाते हुए पालना से अवगत कराने के निर्देश दिए है।
-0-

पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 27 को

बाड़मेर, 13 अगस्त। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 27 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है, ताकि प्रकरण निस्तारण के संबंध में चर्चा की जा सके।
-0-

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 13 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में प्रथम वर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रम की यांत्रिकी, विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रान्च हेतु प्रत्येक में 20, मेकाट्रोनिक्स में 30 एवं केमिकल ब्रान्च में 40 सीटों के लिए 30 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल ने बताया कि वे छात्र जो पार्श्व प्रवेश पद्धति से पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक है, वे 26 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
-0-

बाड़मेर शहर में शनिवार 14 अगस्त को बाधित रहेगी जलापूर्ति

बाड़मेर, 13 अगस्त। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के मुख्य पाईप लाईन की मरम्मत के चलते शनिवार 14 अगस्त को सांय 4 बजे तक बाड़मेर शहर की पेयजल आपूर्ति पूर्णतया बंद रहेगी।

जलदाय विभाग नगर खण्ड बाड़मेर के अधिशाषी अभियंता सतवीरसिंह यादव ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाईप लाईन के वाल्व मरम्मत हेतु एक दिन का शट डाउन लिया गया है, जिसके फलस्वरूम शनिवार 14 अगस्त को सांय 4 बजे तक बाड़मेर शहर की पेयजल आपूर्ति पूर्णतया बंद रहेगी। उन्होनें बताया कि रविवार 15 अगस्त को होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से दो दिन के अधिक अंतराल से होगी।
-0-

नोखड़ा में तहसील एवं कल्याणपुर में बालिका छात्रावास के लिए भूमि आवंटित

बाड़मेर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर पचपदरा के रिछोली में मदरसा निर्माण, कल्याणपुर में बालिका छात्रावास तथा गुडामालानी के जगराम की ढाणी में नवसृजित तहसील नोखड़ा के कार्यालय भवन निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित की है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि पचपदरा तहसील के रिछोली ग्राम में मदरसा निर्माण (शैक्षणिक प्रयोजन) हेतु मदरसा फैजाने रसूल बाबा मियां जिलानी शिक्षण संस्थान रिछोली को 5 बीघा भूमि, कल्याणपुर में बालिका छात्रावास निर्माण हेतु मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान बालोतरा को 3 बीघा भूमि तथा गुडामालानी तहसील के जगराम की ढ़ाणी (नोखड़ा) ग्राम में नवसृजित तहसील नोखड़ा के कार्यालय भवन निर्माण हेतु गुडामालानी तहसीलदार को 5 बीघा भूमि का निःशुल्क आवंटन किया गया है।
-0-

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा आजादी का उत्सव स्वतन्त्रता दिवस कल, अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न

 स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2021

सोशल डिस्टेंस के साथ पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी
बाडमेर, 13 अगस्त। देश के 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को सोशल डिस्टेंस सहित कोविड-19 की गाइडलाईन की पूर्ण पालना के साथ पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होने मुख्य समारोह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का बारिकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होने मुख्य समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस सहित कोविड-19 की गाइडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगन्तुकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अन्तिम अभ्यास के पश्चात् स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम में बेरिकेटिंग, सफाई, बैठक, पेयजल, मंच की सजावट सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यक्रम के दौरान बिजली की पुख्ता व्यवस्था के साथ माइक की सुचारू व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होमगार्ड एवं एन.सी.सी. सीनियर की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। इसी कडी में पुलिस विभाग के बैण्ड दल द्वारा बैण्ड वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।  
उन्होने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के पश्चात् जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसी कडी विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार तथा दिव्यांग बाल कलाकार स्वरूप माहेश्वरी द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार पदमश्री अनवर खां और फकीरा खां भादरेश द्वारा लोक गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद फकीरा खां बिशाला और दीपसिंह भाटी द्वारा कोरोना जागरूकता पर लोकगीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले के प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षिक गैर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन होगा। समारोह के अन्त में राष्ट्रगान होगा।
अन्तिम रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया, तहसीलदार बाडमेर प्रेमसिंह चौधरी, रामकुमार जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य मुकेश पचौरी ने किया।
-0-




गुरुवार, 12 अगस्त 2021

राजस्व मंत्री चौधरी शुक्रवार से बाड़मेर के पांच दिवसीय दौरे पर

 बाड़मेर, 12 अगस्त। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार से बाड़मेर के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन एवंज न समस्याओं का समाधान करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार को बायतू विधानसभा क्षेत्र में पाटौदी पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आमजन से मिलेंगे। 

 राजस्व मंत्री चौधरी 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतू में नवस्थापित ऑक्सीजन प्लाण्ट एवं आॅक्सीजन आपूर्ति सिस्टम का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे बायतू पंचायत समिति में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।लेंगे।

-0-


दिव्यांगजन के चिकित्सकीय जांच हेतु उपस्थित नहीं होने पर आवेदन होंगे निरस्त

 बाड़मेर, 12 अगस्त। दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिये चिकित्सा संस्थानों में उपस्थित नहीं होने वाले आवेदकों के आवेदन एक माह बाद निरस्त किये जायेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.बिश्नोई ने बताया कि दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र के लम्बित पड़े आवेदनों के निस्तारण हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। इसी क्रम में राजकीय अस्पताल बाड़मेर, जिला अस्पताल बालोतरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतू, चौहटन, धनाउ, धोरीमन्ना, गड़रारोड़, गिड़ा, गुड़ामालानी, कल्याणपुर, पाटोदी, रामसर, समदडी, सेड़वा, शिव, सिणधरी एवं सिवाना में दिव्यांगजन आवेदकों की चिकित्सकीय जांच कर लम्बित आवेदनों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होनें बताया कि आवेदनकर्ता किसी भी कार्यदिवस में इन चिकित्सालयों में चिकित्सालय समय में चिकित्सकीय जांच हेतु उपस्थित हो सकते है।
उन्होनें बताया कि पूर्व में ऑनलाईन आवेदन कर चुके व्यक्ति आवेदन की प्रति लेकर आगामी एक माह में उपस्थित होवे, जिनके पास आवेदन पत्र की प्रति नहीं है, वे चिकित्सा संस्थान में अपने आधार कार्ड अथवा भामाशाह कार्ड की सहायता से आवेदन पत्र प्रिन्ट करवाकर लम्बित आवेदन का निस्तारण करवा सकते है। आवेदनकर्ताओं में से लोकोमोटर डिसएबेलिटी के आवेदकों की मौके पर ही जांच की जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। अन्य विकलांगता की विषेषज्ञों से जांच करवाने हेतु राजकीय अस्पताल, जिला अस्पताल अथवा मेडिकल कॉलेज को भेजा जायेगा। वर्ष 2017 से 2020 तक के लम्बित पड़े आवेदनों के आवेदनकर्ता यदि आगामी एक माह में उपस्थित नहीं होते है तो उस स्थिति में उन आवेदनों को निरस्त कर दिया जायेगा।
-0-

ठेलाधारकों को ऋण दिलवाने हेतु केम्प शुक्रवार 13 अगस्त को

 प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना

बाड़मेर, 12 अगस्त। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत वंचित रहे पथविक्रेताओं (ठेलाधारक) को दस हजार रूपए का ऋण प्रदान करवाने के लिए एचडीएफसी बैंक एवं नगर परिषद बाड़मेर द्वारा शुक्रवार 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि नगर परिषद बाड़मेर क्षेत्र के समस्त पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लाभ देने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वंचित रहे पथ विक्रेताओं का कैम्प स्थल पर पंजीयन कर ऋण वितरण किया जाना है। उन्होनें बताया कि पंजीयन हेतु पथ विक्रेताओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाईल फोन, बैंक डायरी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कैम्प स्थल पर उपस्थित होना होगा।

-0-

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर सात लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 12 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 11 अगस्त को जिले में 7 व्यक्तियों से कुल 700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 7 व्यक्तियों से 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 85,180 व्यक्तियों से 1,42,40,776 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

फैमिली पेंशन हेतु पूर्व सैनिकों को दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे

 बाड़मेर, 12 अगस्त। जिले के पूर्व सैनिक जो 1987 से पूर्व सेवानिवृत हुए है तथा उनके पीपीओ में पत्नी का नाम दर्ज नहीं है, वे सैनिक कल्याण कार्यालय बाडमेर मेें अपने कागजात शीध्र प्रस्तुत करे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि जिले के पूर्व सैनिक जो 1987 से पूर्व सेवानिवृत हुए है तथा उनके पीपीओ में पत्नी का नाम दर्ज नहीं है उनको तुरन्त जोईन्ट नोटिफिकेशन रिकार्ड आफिस से करवाने की जरूरत है या अपने सर्विस दस्तावेज में पत्नी का नाम, जन्मतिथि, शादी की तारीख इत्यादि अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या है, वे वांछित दस्तावेज पूर्व सैनिक के रहते हुए कार्यालय में शीध्र जमा कराए ताकि फैमिली पेंशन तुरन्त जोइन्ट एकाउन्ट में शुरू होने में कोई परेशानी नही हो।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...