बाड़मेर, 26 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में 39 व्यक्तियों से 9100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
गुरुवार, 26 नवंबर 2020
स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त गुरूवार को 9100 रूपये का जुर्माना वसूला
जेल परिसर में संविधान दिवस पर दिलाई शपथ
बाडमेर, 26 नवम्बर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देषानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गुरूवार को जेल परिसर में संविधान दिवस पर समस्त जेल स्टॉफ एवं जेल के समस्त बंदियों कों संविधान की शपथ दिलाई गई हैं। इस दौरान बंदियों को भारतीय संविधान एवं न्याय के बारे में सामान्य जानकारी दी गई।
चुनाव पर्यवेक्षक बुनकर ने अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की
बाडमेर, 26 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक ओमप्रकाश बुनकर निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान जयपुर ने जिले में द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के तहत गुरूवार को गुडामालानी एवं धोरीमना में अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।
मतदाताओं से कोरोना के प्रोटोकॉल के साथ मतदान करने की अपील
बाड़मेर, 26 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शुक्रवार 27 नवम्बर को प्रातः 7.30 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा।
सूखा दिवस घोषित
बाडमेर, 26 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।
पंचायत आम चुनाव 2020 मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
बाडमेर, 26 नवम्बर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान
बाड़मेर, 26 नवम्बर । जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।
द्वितीय चरण के तहत मतदान आज, शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020
अमिट स्याही का निशान दाये हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगाया जाएगा
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020
निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र चुनाव सम्पन्न कराना हमारा परम कर्तव्य - मीणा
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के द्वितीय चरण का निर्वाचन
जिला कलक्टर ने दिलाई संविधान अंगीकृत दिवस की शपथ
बाड़मेर, 26 नवम्बर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने गुरूवार प्रातः कलक्ट्रेट में भारत के संविधान की प्रस्तावना का पठन करते हुए संविधान अंगीकृत दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कार्मिक उपस्थित रहे।
बुधवार, 25 नवंबर 2020
स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त बुधवार को 5700 रूपये का जुर्माना वसूला
बाड़मेर, 28 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान बुधवार को जिले में 27 व्यक्तियों से 5700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
रिजर्व जोनल मजिस्टेªट नियुक्त
बाडमेर, 25 नवम्बर। पंचायतराज आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के द्वितीय चरण हेतु रिजर्व जोनल मजिस्टेªट नियुक्त जाकर उनका जोनल मुख्यालय निर्धारित किया गया है।
बाडमेर शहर की दुकाने प्रातः 9 से सायं 7 बजे तक खुलेगी
बाडमेर, 25 नवम्बर। बाडमेर शहर की समस्त प्रकार की दुकाने प्रातः 9 से सायं 7 बजे तक खुली रहेगी।
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना पात्र विनिर्माण एवं सेवा उद्यमों को मिलेगा अनुदान
बाडमेर, 25 नवम्बर। रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019 जारी की गई है। इस योजना की प्रभावी अवधि मार्च, 2026 तक है। योजनान्तर्गत सभी पात्र विनिर्माण एवं सेवा उद्यमों के लिए निवेश अनुदान एसजीएसटी का 75 प्रतिशत, रोजगार सृजन अनुदान श्रमिकों के ईपीएफ व ईएसआई के नियोक्ता के अंशदान का न्यूनतम 50 प्रतिशत पुनर्भरण तथा विद्युत कर, मण्डी शुल्क, भूमि कर में 7 वर्षो के लिए शत प्रतिशत छूट एवं स्टाम्प डयूटी व भूमि रूपान्तरण शुल्क में शत प्रतिशत छूट के प्रावधान है।
पंचायतीराज आम चुनाव-2020 द्वितीय चरण के लिए प्रचार थमा, मतदान शुक्रवार 27 नवम्बर को
बाडमेर, 25 नवम्बर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के द्वितीय चरण के लिए बुधवार को प्रचार थम गया। शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे।
मंगलवार, 24 नवंबर 2020
हैल्थ प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश जीवन बचाना सर्वोपरि प्राथमिकता हो - मीणा
बाडमेर, 24 नवम्बर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कोरोना संक्रमण की वृद्धि के मद्देनजर कोरोना जागरूकता के साथ साथ हैल्थ प्रोटोकॉल की सख्त से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि मानव जीवन बचाव सर्वोपरि प्राथमिकता होनी चाहिए। वे मंगलवार सायं कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले में कोविड-19 की रोकथाम हेतु व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।
संविधान दिवस 26 नवम्बर को भारत के संविधान की प्रस्तावना का होगा पठन
बाडमेर, 24 नवम्बर। संविधान दिवस गुरूवार 26 नवम्बर को मनाया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने विभागीय अधिकारियों को 26 नवम्बर को प्रातः 11 बजे संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री के संविधान की प्रस्तावना के पठन के दौरान शामिल होने तथा सभी कार्यालय कर्मियों को इस दिवस को कार्यक्रम से जुडने के निर्देश दिए है।
पंचायत समिति पाटोदी के पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त
बाडमेर, 24 नवम्बर। रिटर्निग ऑफिसर पंचायत समिति पाटोदी रामसिंह भाटी (तहसीलदार शिव) की कोविड-19 कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने के फलस्वरूप उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा नरेश सोनी को पंचायत समिति पाटोदी के पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत बुनकरों से ऋण आवेदन पत्र आमन्त्रित
बाडमेर, 24 नवम्बर। मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत हाथकरघा बुनकरों से ऋण आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...


