गुरुवार, 26 नवंबर 2020

जेल परिसर में संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

बाडमेर, 26 नवम्बर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देषानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गुरूवार को जेल परिसर में संविधान दिवस पर समस्त जेल स्टॉफ एवं जेल के समस्त बंदियों कों संविधान की शपथ दिलाई गई हैं। इस दौरान बंदियों को भारतीय संविधान एवं न्याय के बारे में सामान्य जानकारी दी गई।

    उप कारापाल जेल बाडमेर राजेष डूकिया ने बताया की जेल में गुरूवार को जेल परिसर में संविधान दिवस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में लोकपाल मुख्य प्रहरी एवं प्रहरी लूणाराम, घेंवरराम ने संविधान शपथ प्रारूप पढकर जेल के समस्त बंदियों को संविधान के प्रति शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान के प्रति मूल कर्तव्यों की विवेचना की गई जिसमें सभी लोगों में समरसता और समान भा्रतृत्व की भावना का निमार्ण, स्त्रियों के प्रति सम्मान, भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा और सार्वजनिक संपति की रक्षा एवं हिंसा से दूरी बनाऐं रखने की भावना के लिए बंदियों को प्रेरित किया।
-0-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...