गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

चतुर्थ चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार को

 पंचायतीराज आम चुनाव 2020


बाडमेर, 08 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव 2020 के तहत चतुर्थ चरण के मतदान के लिए मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को शुक्रवार 9 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर से अन्तिम प्रशिक्षण (मतदान हेतु रवानगी) के बाद अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि चतुर्थ चरण में बाड़मेर एवं सिवाना पंचायत समितियों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए शनिवार 10 अक्टूबर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् पंचायत मुख्यालयों पर मतों की गणना की जाएगी। उप सरपंच का चुनाव 11 अक्टूबर को होगा।
-0- 

जन सुनवाई में दर्ज प्रकरणों पर प्रभावी कार्यवाही करे -मीणा

जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


बाडमेर, 8 अक्टूबर। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जन सुनवाई में दर्ज प्रकरणों पर प्रभावी कार्यवाही कर त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है। इस दौरान कई ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों द्वारा उपखण्ड, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर प्रस्तुत की जाने वाली परिवेदनाओं में गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए। साथ ही परिवादियों को निस्तारण के संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत भी कराएं ताकि उन्हें जिला मुख्यालय पर नहीं आना पडें।
इस दौरान उन्हंेने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज एवं लम्बित प्रकरणों की विभागवार विभागीय अधिकारियों से प्रगति की समीक्षा की तथा बकाया प्रकरणों के संबंध में शीध्र जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सम्पर्क पोर्टल के लम्बित प्रकरणों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए तत्परता के साथ गुणवतापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर मीणा ने आयुक्त नगर परिषद बालोतरा को मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहने, जन सुनवाई में अनुपस्थित रहने तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण में शिथिलता पाये जाने पर चार्जसीट जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग उप निदेशक को जन सुनवाई में उपस्थित नहीं होने तथा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में कमी पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष विभिन्न जन समस्याओं से जुड़ी करीब 34 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान ग्रामवासी बूठ जेतमाल द्वारा ग्राम पंचायत बूठ जेतमाल में शमशान घाट की चार दिवासी एवं टांका निर्माण का कार्य रूकवाने, इन्द्रा नगर वार्ड संख्या 55 हिंगलाज मंदिर निवासीयान द्वारा कम प्रेशर से पानी आने, दर्जियों की ढाणी माधासर निवासी उम्मेदाराम देवासी द्वारा देवनारायण गुरूकुल फीस पुनःभरण हेतु उचित कार्यवाही कराने, मूलजी की ढाणी तहसील पचपदरा निवासी विरदाराम जाट द्वारा जयपाल करीर पटवारी (भू. अभि) जानियाना के विरूद्ध कार्यवाही करने, पनघट रोड निवासी जयरामदास द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत बनाये गये शौचालय एवं स्नानघर को हटवाने, बाडमेर निवासी हरीश चाण्डक द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करने, बाडमेर निवासी सफी मोहम्मद द्वारा जिला कलक्टर के आदेश की पालना नहीं करने, महावीर नगर निवासी डूंगरदास खींची द्वारा पेंशनर के चिकित्सा पुनर्भरण राशि का भुगतान करने, नन्दकिशोर द्वारा बीपीएल परिवार को पुत्री विवाह की सहायता राशि दिलाने, इतियादेवी पत्नी किशनलाल एवं जसु पत्नी रूपाराम द्वारा वृद्धावस्था पेंशन बढाने, जाखडों की ढाणी (सांवा) निवासी पुखराज गौड द्वारा रास्ता खुलवाने, महादेव नगरवासी शिवकर रोड बाडमेर द्वारा ब्लॉक पानी की पाईप लाईन सही करवाकर अवैध जल कनेक्शन हटाकर जलापूर्ति करवाने, ढूंढा निवासी किशनाराम प्रजापत द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करवाने, भोजावास बिसारणीया निवासी गोविन्दराम द्वारा विद्युत बिल में सुधार करवाने, मेहताबसिंह एवं ग्रामवासी आकोड़ा द्वारा ग्राम आकोडा में गैर मुमकीन गोचर एवं तराई की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने सहित विभिन्न समस्याओं से जुडी परिवेदनाएं प्रस्तुत हुई। जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को परिवेदनाओं के संबंध में जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरजभान विश्नोई, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-



महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर सख्ती गुरूवार को 2400 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 08 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में 12 व्यक्तियों से 2400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चैहटन में 10 लोगों से 2000, गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 200 तथा गुडामालानी में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 12 लोगों से 2400 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7239 लोगों से कुल 13,54,400 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-


प्रत्येक नागरिक विकास में भागीदार बनें - चौधरी


राजस्व मंत्री ने बूढ़ा तला पंचायत में नव निर्वाचित की धन्यवाद सभा मे शिरकत की


बाड़मेर, 08 अक्टूबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरुवार को बूढ़ा तला पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच नोजी देवी की धन्यवाद सभा मे शिरकत की। राजस्व मंत्री चौधरी ने इस दौरान आयोजित सभा में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से आग्रह किया कि चुनाव के बाद अब सब मिलकर गाँव के विकास में भागीदारी बने। यह हम सबकी सोच होनी चाहिए। विवादों से दूर रहकर गांव व समाज में बेहतर वातावरण बनाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेसलमेर के निवासी अपनी जमीन पर पीढ़ियों से खेती कर रहे है, लेकिन नियमन व आवंटन का फायदा नही लिया जो यहां की प्रमुख मांग है। कोई भी फैसला हो रहा है अपने हित मे कितना और अहित में कितना है यह जागृति हर किसी को होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि देश के अंदर बड़े बड़े बांध बने जिस दौरान भी बड़ी बड़ी भ्रांतिया हो गई थी। बांध से जब किसानों को पानी मिल रहा था तब यह बड़ी तादाद में भ्रांतियां फैलाई गई कि पानी से बिजली निकाल दी, पानी से ताकत निकाल दी, यह पानी काम का नही है यह सबको अच्छी तरह से पता है कि यह अपने देश के लिए फायदा हुआ है ।

युवा उधमी एवं भामाशाह नवल किशोर गोदारा ने राजस्व मंत्री का किया स्वागत
धन्यवाद सभा में पहुंचने पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का भामाशाह नवल किशोर गोदारा ने साफा बंधाकर स्वागत किया। इस दौरान सभा मे उपस्थित ग्रामीणों ने भी चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

जिले भर के नवनिर्वोचित सरपंच गणों ने लिया भाग
भियाड़ से अलग हुई नई पंचायत बूढ़ा तला से नोजी देवी को निर्विरोध सरपंच चुना गया था। भामाशाह व उधमी नवकिशोल गोदारा ने इस गांव की तस्वीर रखी और ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण विकास के लिए मतदाताओं को एक राय किया और नवनिर्मित पंचायत के पहले चुनाव में निर्विरोध महिला सरपंच नोजी देवी को चुनकर मिसाल कायम की। गुरुवार को आयोजित हुई धन्यवाद सभा में जिले भर के बड़ी संख्या में नव निर्वोचित सरपंच गणों ने भाग लिया।

राजस्व मंत्री ने बाबा रामदेव अवतार धाम के किए दर्शन
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी गुरुवार को रामदेव अवतार धाम रामदेरिया काश्मीर पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में अमन-चैन एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने अवतार धाम में राजस्थान सरकार की ओर से बगीचा लगवाने, श्रृद्धालुओं के लिये छाया की व्यवस्था, मीठे पानी की प्याउ, धर्मशाला आदि सुविधाओं व विकास को लेकर चर्चा की।
-0-

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

बाड़मेर, 07 अक्टूबर। राज्य सरकार की जन अभाव अभियोग निराकरण की प्राथमिकता के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।    

   सहायक निदेशक, लोक सेवा, के के गोयल ने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को होने वाली मासिक जनसुनवाई प्रातः 11:00 से 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला कलेक्टर लोगों के अभाव अभियोग सुनेंगे तथा उनका मौके पर ही हथवा निस्तारण करेंगे। जन सुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे
-0-


महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर सख्ती बुधवार को 3300 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 7 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान बुधवार को जिले में 19 व्यक्तियों से 3300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा में 2 लोगों से 400, गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 200, गुडामालानी में 2 लोगों से 400 तथा धोरीमन्ना में 14 लोगों से 2300 को मिलाकर कुल 19 लोगों से 3300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7227 लोगों से कुल 13,52,000 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

चौथे चरण के लिए बाड़मेर में पुरोहित पर्यवेक्षक

 पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2020


बाड़मेर, 7 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के चौथे चरण में 10 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 जिलों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है।
  आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पर्यवेक्षकों में भारतीय प्रशासनिक सेवा व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र सिंह पुरोहित को बाड़मेर के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी तरह हरभान मीना को जैसलमेर जिले की पंचायत समितियों के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है।
-0-

कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन के तहत मास्क, जागरूकता स्टिकर एवं पोस्टरों का वितरण

 बाडमेर, 7 अक्टूबर। कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन के तहत बुधवार को बाडमेर में विभिन्न वार्डो एवं मौहल्लों में जन प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के समन्वय से मास्क, जागरूकता स्टिकर एवं पोस्टरों का वितरण किया गया।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन को मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने, सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के प्रति सावचेत किया जा रहा है। उन्होने बताया कि बुधवार को बाडमेर के विभिन्न वार्डो एवं मौहल्लांें में 1635 मास्क का वितरण किया गया। इसी प्रकार नगर परिषद बाडमेर के कर्मचारियों द्वारा 1545 स्टिकर एवं पोस्टर विभिन्न वार्डो में घरों पर चिपकाए गए। साथ ही 605 लोगों को कोरोना जागरूकता स्टिकर एवं पोस्टरों का वितरण किया गया।
कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन के तहत नगर परिषद सभापति दीपक माली ने अपने हाथों से वार्डो में मास्क एवं स्टिकर-पोस्टरों का वितरण कर लोगों को कोरोना से बचाव के एहतियाती उपाय करने हेतु समझाईश की गई।
इसी क्रम में बुधवार को सूचना केन्द्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बरते जाने वाले उपायों से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
-0-

अभियांत्रिकी महाविद्यालय में ऑनलाईन अध्ययन का प्रारम्भ

 बाडमेर, 7 अक्टूबर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर के दिशा निर्देशानुसार महाविद्यालय में तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की ऑनलाईन क्लासेज सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। फैकल्टी द्वारा पिछले तीन महिनों से ऑनलाईन लेक्चर लिये जा रहे है।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्राचार्य डॉ. श्रीकृष्ण बिश्नोई ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के ऑनलाईन अध्ययन हेतु क्लासेज पिछले तीन माह पूर्व प्रारंभ की गई थी जो कि सुचारू रूप से लगातार संचालित की जा रही है जिसके तहत विद्यार्थी घर बैठे गुणवŸाापूर्ण तकनीकी शिक्षा अर्जित कर रहे है साथ ही इससे वैश्विक महामारी की परिस्थिति से बचा जा सकता है।
उन्होने बताया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल केरियर हेतु जिले में कार्यरत कंपनियां कॉलेज के इंडस्ट्री रिलेशनशिप अभियान पर जोर दिया जा रहा है एवं ंकेयर्न वेदान्ता और जेएसडब्ल्यू के एक्सपर्ट द्वारा ऑनलाइन लेक्चर, औद्योगिक कर्मियों और प्रोफेशनल्स द्वारा वेबिनार और एएसएपी प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु महाविद्यालय में कार्यरत एक्सपर्ट एवं फैकल्टी ऑनलाईन, यूट्यूब, गुगल क्लासेज आदि द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी से जुड़कर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है।
महाविद्यालय की टीम कमल पंवार रजिस्ट्रार, मुकेश खत्री डिप्टी रजिस्ट्रार, किरण, शीना ताहिरा खान, भंवरलाल, बालकिशन, जीवन कुलदीप, प्रकाश मौखा, देरावर सिंह आदि फैकल्टी विद्यार्थियों की शिक्षा एवं उनके भविष्य की योजनओं को तैयार करने में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे है।
-0-

बाड़मेर की दस एवं सिवाना की पांच ग्राम पंचायतें संवेदनशील चिन्हित

 पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020


बाड़मेर, 07 अक्टूबर। जिले में चतुर्थ चरण के तहत बाड़मेर एवं सिवाना पंचायत समितियों में होने वाले मतदान में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की समीक्षा के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्तावों अनुसार बाडमेर की 10 तथा सिवाना की 5 ग्राम पंचायतों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा द्वारा आदेश जारी कर जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार पंचायत समिति बाडमेर में ग्राम पंचायत बोला, सनावड़ा, मिठडा, महाबार, उण्डखा, मारूड़ी, बिशाला, बिशाला आगोर, नान्द एवं भादरेश तथा सिवाना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत मिठोड़ा, धारणा, रमणिया, इन्द्राणा एवं मायलावास को संवेदनशील चिन्हित किया गया है। उन्होंने उक्त चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है।
-0-

कोरोना से बचाव को हैल्थ प्रोटकोल पर सख्ती की हिदायत

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा


बाड़मेर, 7 अक्टूबर। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए हेल्थ प्रोटोकोल की सख्ती से पालना को सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए संबंधित विभागों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने कार्य करने की हिदायत दी है।
     कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। इस दौरान जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई।
  अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में पेयजल स्रोतों पर बिजली अबाध रखी जाए। साथ ही बार बार के व्यवधानों को कम करने के निर्देश दिए एवं फाल्ट तथा जले ट्रांसफार्मर को तेजी से बदलने को कहा।
  उन्होंने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने देने को कहा तथा आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सिलेंडर स्टॉक में रखने को कहा। उन्होंने यहां संचालित हेल्पलाइन 181 को 24 घंटे प्रभावी रखने के निर्देश दिए। साथ ही इसकी नियमित जांच करने को कहा।
इस मौके पर विश्नोई ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लेने को कहा।
        बैठक में सहायक निदेशक लोक सेवाएं के के गोयल ने बकाया सम्पर्क प्रकर्णो की विस्तार से जानकारी दी।
-0-



मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

राजस्व मंत्री ने बोड़वा में की जनसुनवाई घर-घर जल कनेक्शन के लिए त्वरित गति से होगा कार्य-चौधरी

 बाड़मेर, 06 अक्टूबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा है कि सरकार पेयजल के लिए त्वरित गति कार्य कर रही हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी कार्य हो रहा है।

राजस्व मंत्री चौधरी ने मंगलवार को बोड़वा ग्राम पंचायत के खारड़ा बेरा में आयोजित जनसुनवाई के बाद आयोजित कार्यक्रम में केंद्र के नए कृषि अध्यादेश को लेकर कहा कि आम गरीब किसानों की प्रत्येक समस्या का समाधान के लिए हम संकल्पबद्ध है, मगर केंद्र सरकार की ओर से नए कानून लाकर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति केंद्र सरकार द्वारा जारी कानूनों का अध्ययन करने की जरूरत है यह कानून पूर्ण रूप से किसान विरोधी है। किसानों के मसीहा सर छोटूराम ने मंडियों को शुरू करवाया था अब केंद्र सरकार मंडियों को बंद करवा कर बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। इस दौरान पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी, सरपंच चेनाराम गोदारा, सीबीईओ रेखाराम सियाग, पूर्व सरपंच रामलाल बेनीवाल, डूंगर राम मेघवाल समेत ग्रामीणजन मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि गांव व समाज के कमजोर तबके को हर तरह की सहायता एवं सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बोड़वा में पेयजल योजना के तहत 61 लाख रुपए की लागत से घर घर जल कनेक्शन किए जाएंगे। वहीं 14 लाख की लागत सोलर से संचालित टयूबवेल स्वीकृत किए गए है। इसके तहत राजस्व गांव अणदाणीयों की ढाणी व बोड़वा गांव को प्रथम चरण में घर घर कनेक्शन से जोड़ने का कार्य दीपावली के बाद प्रारंभ किए जाएंगे।
जनसुनवाई के बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय खारड़ा बेरा में पौधरोपण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जितने भी हो सकें पौधे लगाने चाहिएं क्योंकि पेड़-पौधों से मिलने वाली शुद्ध आक्सीजन से ही मानवता का अस्तित्व कायम है।
-0-

ग्राम पंचायत बाण्डा बेरा के वार्ड संख्या 1 से वार्ड पंच का चुनाव स्थगित अब यहां 10 अक्टूबर को होगा मतदान

 बाडमेर, 06 अक्टूबर। पंचायत समिति धनाउ की ग्राम पंचायत बाण्डा बेरा के वार्ड संख्या 1 से वार्ड पंच अभ्यर्थी के नाम एवं आवंटित चुनाव चिन्ह लिपिकीय त्रुटि से चुनाव चिन्ह भिन्न आवंटित होने से ग्राम पंचायत बाण्डा बेरा के वार्ड संख्या 1 का मतदान स्थगित किया गया है। अब यहां आगामी चुनाव कार्यक्रम में मतदान शनिवार 10 अक्टूबर को राजकीय उच्च प्राथमिक अहमद का तला (बाण्डा बेरा) कमरा नम्बर 01 में निश्चित मतदान केन्द्र पर होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 25 जनवरी, 1995 को जारी अधिसूचना, रिटर्निग अधिकारी बाण्डा बेरा के द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) चौहटन के पत्र दिनांक 6 अक्टूबर 2020 के अवलोकन पश्चात् पंचायत समिति धनाउ की ग्राम पंचायत बाण्डा बेरा के वार्ड संख्या 01 से वार्ड पंच अभ्यर्थी के नाम एवं आवंटित चुनाव चिन्ह लिपिकीय त्रुटि से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्ररूप 5 की सात प्रतियां में सूचना तैयार करते समय चुनाव चिन्ह भिन्न आवंटित हो गये है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा द्वारा राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 48 (ए), 48(बी) एवं 49 (ए) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायत समिति धनाउ की ग्राम पंचायत बाण्डा बेरा के वार्ड संख्या 1 का मतदान दिनांक 6-10-2020 को स्थगित किया गया है। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत बाण्डा बेरा पंचायत समिति धनाउ के वार्ड संख्या 1 का आगामी चुनाव कार्यक्रम में मतदान शनिवार 10 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक राजकीय उच्च प्राथमिक अहमद का तला (बाण्डा बेरा) कमरा नम्बर 01 में निश्चित मतदान केन्द्र पर होगा। तत्पश्चात् उप सरपंच का निर्वाचन रविवार 11 अक्टूबर को पूर्वतः राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही होगा।
-0-

आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए जिला, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर होगा कार्यक्रमों का आयोजन

 कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन


बाडमेर, 06 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री के कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन को कियान्वित करने हेतु जिले में प्रत्येक दिन जिला, उपखण्ड, तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा द्वारा एक आदेश जारी कर कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन को क्रियान्वयन करने हेतु कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाकर विभागीय अधिकारियों को उतरदायित्व सौपें गये है।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि 7 अक्टूबर को कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन के तहत प्रदर्शनी का आयोजन, 8 अक्टूबर को कोरोना जागरूकता सन्देश के लिए निबन्ध प्रतियोगिता, 9 को चित्र प्रतियोगिता, 10 को वाहन रैली, 11 को नुक्कड़ कार्यक्रम, 12 को रंगोली प्रतियोगिता तथा 13 को जिला, उपखण्ड, तहसील उएवं ग्राम पंचायत स्तर पर मास्क वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 14 अक्टूबर को जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारियों की अध्यक्षता में कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन के संबंध में स्वयंसेवी संस्थाओं, 15 अक्टूबर को निजी कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ, 16 को स्थानीय व्यापार मण्डलों तथा 17 को धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाकर जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।  
उन्होने बताया कि इसी प्रकार 18 अक्टूबर को जिले के समस्त राजकीय एवं निजी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान, 19 को नर्सिंग स्टाफ एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना जागरूकता रैली, 20 को जिला, उपखण्ड, तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी सेमीनार आयोजित कर कोरोना जागरूकता के संबंध में संवाद, 21 को सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होने बताया कि 22 को नुक्कड कार्यक्रम, 23 को प्रवासी श्रमिकों को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कोरोना के प्रति सजग किया जाएगा। इसी प्रकार 24 को साइकिल रैली, 25 को योगाभ्यास, 26 को मास्क वितरण, 27 को वाद विवाद प्रतियोगिता, 28 को सेमीनार, 29 को साइकिल रैली, 30 को नुक्कड़ कार्यक्रम तथा 31 अक्टूबर को मास्क वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कलक्टर मीणा ने उक्त कार्यक्रमों के कियान्वयन के दौरान राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 बाडमेर, 06 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने मंगलवार को शिव पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने निम्बला, शिव, गूंगा ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से रूबरू होकर कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने तथा अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने घर से मास्क लगाकर मतदान करने के लिए जाएं। केंद्र में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को साबुन पानी या सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। उन्होंने कहा कि मतदान करते समय मतदाता पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या सामाजिक दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें।
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान के दौरान मतदाताओं से एक साथ इकट्टा नहीं होने एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया तथा कानून व्यवस्था का जायजा लेने के साथ संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी महावीर सिंह ने मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई ने बालोतरा में कोरोना के विरूद्ध जनआन्दोलन कार्यक्रम में की शिरकत

 बाड़मेर, 06 अक्टूबर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने बालोतरा में कोरोना के विरूद्ध आयोजित जन आन्दोलन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होने कहा है कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना तथा बार-बार हाथ धोना ही एक मात्र कोरोना से बचाव का मूल आधार है।

नगर परिषद बालोतरा के टाउन हॉल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘‘नो मास्क नो एन्ट्री’’ की पहल को आमजन के हित में एक जनांदोलन में परिवर्तित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आगाज किया गया हैं। उन्होंने कहा कि जन आन्दोलन के दौरान गांधीवादी तरीके से आमजन को मास्क पहनने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होने सभी से सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन आन्दोलन का हिस्सा बनकर मास्क लगाने हेतु जागरूकता फैलाने एवं राज्य को कोरोना से मुक्त बनाने को कहा।
प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से ली गई राय में भी यह स्पष्ट सन्देश है कि मास्क है तो कोरोना के खतरे से काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्हांेने कहा कि हमें प्रतिज्ञा लेनी है कि घर से बाहर कहीं भी जाएंगे तो मास्क आवश्यक रूप से पहनेंगे तथा इस संबंध में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। उन्हांेने जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों एवं कोरोना वारियर्स को प्रतिदिन अपने वार्ड में भ्रमण कर गांधीवादी तरीके से समझाईश कर विनम्रता के साथ मास्क पहनने एवं कोरोना से बचाव हेतु एहतियाती उपाय अपनाने हेतु जागरूक करने को कहा।
इस अवसर पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा रोहित कुमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
नाहटा चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंच कर चिकित्सालय व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली।
वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
इस दौरान प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कोरोना जन आन्दोलन से संबंधित जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
-0-

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

टांका खुदाई हादसा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बंधाया ढांढस

 बाड़मेर, 5 अक्टूबर। राजस्व मंत्री चौधरी ने सोमवार को गिड़ा क्षेत्र के दौरे के दौरान बीते दिनों खारड़ा भारत सिंह गांव में टाँका खुदाई के दौरान हुए हादसे में जान गवांने वालों के घर पहुंच शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 

वे इस हादसे में जान गवाने वाले स्व. दल्लाराम पुत्र चम्पालाल दर्जी, स्व. प्रेमाराम पुत्र शंकर लाल सोनी तथा स्व. अचलदान पुत्र रूपदान चारण के घर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान प्रत्येक मृतक परिवार को 1 -1 लाख रुपए की राजकीय आर्थिक सहायता दी गई। उनके साथ उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास तथा पूर्व प्रधान लक्ष्मणराम डेलू थे।

धनाऊ एवं शिव पंचायत समिति की 13 ग्राम पंचायतें संवेदनशील घोषित

 पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020


बाड़मेर, 5 अक्टूबर। जिले में तृतीय चरण में होने वाले मतदान की पंचायत समितियों धनाऊ एवं शिव में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की समीक्षा के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्तावों अनुसार धनाऊ में 6 तथा शिव में 7 ग्राम पंचायतों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने आदेश जारी कर जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार पंचायत समिति धनाऊ में ग्राम पंचायत धनाऊ, कोनरा, बामणोर भंवरशाह, फगलू का तला, बींजासर एवं सारणों की नाडी तथा पंचायत समिति शिव में ग्राम पंचायत भींयाड़, काश्मीर, नेगरड़ा, जोरानाड़ा, उण्डू, बरियाड़ा तथा नागड़दा को संवेदनशील मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित किया है। उक्त चिन्हित मतदान केन्द्रों पर आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है।
-0-

सोमवार को 600 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 05 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान सोमवार को जिले में 3 व्यक्तियों से 600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी में 1 व्यक्ति से 200, गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 200 तथा गुडामालानी में 1 व्यक्ति से 200 धोरीमना को मिलाकर कुल 3 लोगों से 600 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7200 लोगों से कुल 13,47,100 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

प्रत्यादिष्ट पदों हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए कार्यक्रम जारी

 बाडमेर, 05 अक्टूबर। शिव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत काशमीर के पंच वार्ड संख्यांक 2 एवं आडेल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाण्ड के पंच वार्ड संख्यांक 1 के पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी की मृत्यु होने से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या एक रह जाने के कारण पंचायत समिति शिव की ग्राम पंचायत काशमीर के पंच वार्ड संख्यांक 2 एवं पंचायत समिति आडेल की ग्राम पंचायत बाण्ड के पंच वार्ड संख्यांक 1 के आम चुनाव प्रत्यादिष्ट किए हुए है।
उन्हांेने बताया कि उक्त दोनों पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार उक्त दोनों पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र 7 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 8 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से की जाएगी तथा इसी दिन अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। 8 अक्टूबर को ही नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव चिन्ह का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान दलों का प्रस्थान 9 अक्टूबर को होगा तथा 10 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...