सोमवार, 16 सितंबर 2019

मारवाड़ की मेहमानवाजी से जवानांे का दिल हुआ बाग-बाग

 बाड़मेर पहुंची साइकिल रैली, लोक संगीत की सुर लहरियांे 
पर थिरके जवान

बाडमेर, 16 सितंबर। गुडाल होटल एवं द मॉडर्न स्कूल के सौजन्य से पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानांे की साइकिल यात्रा का स्वागत बाड़मेर की देहरी पर चंदन तिलक कुकुम मौली के साथ हुआ। बाड़मेर शहर मंे साइकिल यात्रा के प्रवेश करने पर विभिन्न स्थानांे पर हजारांे लोगांे ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी के साथ उनके स्वागत के लिए विभिन्न स्थानांे पर स्वागत द्वार, होर्डिग्स, बैनर लगाने के साथ विशेष सजावट की गई।
पारंपरिक लिबास मंे सजे धजे बच्चांे ने इन जवानांे की जमकर आवभगत की। थकान मिटाने के लिए शिकंजी, चाय, नाश्ते के साथ फिर मन की थकान मिटाने और मुस्कान बढ़ाने वाले अनके कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बच्चांे ने गांधी-देश और सैनिकांे की जिन्दगी से जुड़े मूकाभिनय की प्रस्तुति देकर सबकी जमकर वाहवाही लूटी। स्वागत समारोह के दौरान धोधे खान ने अलगोजे, फकीरा और खेता खान के अलबेले लोक गीतांे ने मीलांे का सफर तय कर चुके जवानांे को तरोताजा कर दिया। आखिर मंे द मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियांे ने संदेशे आते है गाकर भावुक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने पैरा मिलिट्री फोर्सेज के जवानांे के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने वाले जवानांे ने साइकिल यात्रा के जरिए अहिंसा, स्वच्छता और नशा मुक्ति के संदेश को सीधे आमजन तक पहुंचाया है। उन्हांेने कहा कि सरहदी बाड़मेर जिला देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है। यहां की धरती ने कई वीर सपूत दिए है, जिन्हांेने देश की हिफाजत मंे प्राण न्यौछावर किए है। उन्हांेने कहा कि यहां के लोग देश के सदैव तत्पर रहते है। उन्हांेने इस आयोजन मंे बाड़मेर जिले की भागीदारी के लिए पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानांे का आभार जताया। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने सबका आभार जताते हुए कहा कि राजस्थान के जोश ने जवानांे के हौसलांे को एक नई ऊंचाई दी है। उन्हांेने कहा कि साइकिल रैली मंे शामिल जवानांे ने गुजरात के पोरबंदर से राजघाट तक अहिंसा, स्वच्छता एवं नशे से दूर रहने के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इस तरह के अभियानांे से आमजन मंे जागरूकता आने के साथ विशेषकर युवा पीढ़ी नशे से दूर होगी। उन्हांेने कहा कि जिस तरह से साइकिल रैली का अदभूत तरीके से स्वागत हुआ है, उसको लेकर जवान बेहद रोमांचित है। उन्हांेने बच्चांे की प्रस्तुतियांे की सराहना करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए युवाआंे को सैन्य सेवाआंे मंे आगे आना चाहिए। उन्हांेने कहा कि प्रतिभाआंे के लिए बहुत से अवसर है। साइकिल यात्रा दल का नेतृत्व करने वाले कमांडेंट ए.के.तिवारी ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बाड़मेर मंे जिस तरह से स्वागत हुआ है इससे पता चलता है कि देश मंे जवानांे का कितना सम्मान है। आमजन जवानांे पर कितना भरोसा करते है। 
इस दौरान होटल गुड़ाल के संचालक पुरूषोतम खत्री ने इस आयोजन मंे उनको सक्रिय भागीदारी देने के लिए सीमा सुरक्षा बल का आभार जताया। समारोह के दौरान कमांडेंट शाम कपूर, नरेश चतुर्वेदी, द्वितीय कमान अधिकारी चन्द्रभानसिंह, डिप्टी कमाडंेट मनोज कुमार, एन.के.तिवारी, लूणसिंह झाला, ओमश्री स्पोर्टस के रघुवीरसिंह, बालसिंह राठौड़, ताराचंद जाटोल, प्रेमाराम भादू, कैलाश कोटड़िया समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसोशिएट प्रोफेसर मुकेश पचौरी एवं विधि सहगल ने किया। बाड़मेर शहर मंे अहिंसा चौराहे पर जोधपुर मिष्ठान भंडार के कमल सिंघल, अग्रवाल जानकी सत्संग मंडल, एनसीसी प्रभारी आदर्श किशोर के नेतृत्व मंे सैकड़ांे विद्यार्थियांे एवं आमजन मंे पुष्प वर्षा कर साइकिल दल का स्वागत किया। इसी तरह चौहटन रोड़ पर पेंटर किशन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावास के सामने वार्डन भगवान बारूपाल के नेतृत्व मंे विद्यार्थियांे ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।



जिला कलक्टर गुप्ता ने लिया तैयारियांे का जायजा

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे चार दिवसीय कार्यक्रम बुधवार से 

आत्महत्या जागरूकता के लिए ग्रुप फ़ॉर पीपल ने लगाए साइन बोर्ड

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने किया अनावरण


बाड़मेर, 16 सितंबर। बाडमेर ग्रुप फॉर पीपल के सदस्यों की ओर से बाड़मेर जिले मंे आत्महत्या की घटनाएं रोकने को आमजन में जागरूकता लाने के लिए बैनर होर्डिंग लगाने की शुरूआत की गई है। जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर लगाए साइन बोर्ड का अनावरण किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने इस तरह के प्रयासांे की सराहना करते हुए कहा कि इससे आमजन मंे जागरूकता आने के साथ आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उन्हांेने कहा कि जिले मंे अन्य स्थानांे पर भी ऐसे बोर्ड एवं होर्डिग्स लगाए जाए। इस दौरान ग्रुप फॉर पीपल के सदस्यों ने अवगत कराया कि आत्महत्या की घटनाआंे को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ बाड़मेर शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे। यह होर्डिंग ग्रुप के सदस्य भामाशाह धन सिंह मौसेरी की ओर से लगाए गए हैं। इस अवसर पर ग्रुप के सरंक्षक संजय शर्मा, महेश पनपालिया ,रमेश सिंह इन्दा,नरेंद्र खत्री, स्वरूप सिंह भाटी, जय परमार, आईदान सिंह इन्दा, जसपालसिंह डाभी, रतन सिंह, के.डी.चारण, ललित सऊ, हाकम सिंह भाटी, नरपतसिंह धारा, राजूसिंह समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। ग्रुप संयोजक चंदन सिंह भाटी ने बताया कि आत्महत्या रोकने के लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सुसाइड पॉइंट पर यह जागरूकता बोर्ड लगाए जा रहे है।


बाड़मेर जिले की डीएलसी मंेे होगी 10 से 49 फीसदी बढोतरी

बाडमेर, 16 सितंबर। जिला दर निर्धारण समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित हुई। इस दौरान बाड़मेर जिले के उप पंजीयक कार्यालयांे की डीएलसी  दरांे के निर्धारण पर विचार-विमर्श किया गया।
जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी, उप महानिरीक्षक पंजीयन ऋषिबाला श्रीमाली, बालोतरा नगर परिषद के सभापति रतन खत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, चौहटन प्रधान कुंभाराम चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियांे की उपस्थिति मंे प्रस्तावित डीएलसी दरांे पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने दर निर्धारण के संबंध मंे सुझाव दिए। बैठक के दौरान बाड़मेर जिले के उप पंजीयक कार्यालय बाड़मेर, गुड़ामालानी, समदड़ी, शिव, रामसर, गिड़ा, बायतू, पाटोदी, सिवाना,चौहटन, धोरीमन्ना, कल्याणपुर, पचपदरा, सिणधरी, गडरारोड़, जसोल, सेड़वा की प्रस्तावित डीएलसी दरांे पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे एवं जिला कलक्टर तथा अन्य अधिकारियांे के सुझाव के अनुसार डीएलसी दरांे को निर्धारित करना तय किया गया। यह नवीन प्रस्तावित डीएलसी दरंे 23 सितंबर से लागू होगी।


बाड़मेर शहर मंे जलापूर्ति की व्यवस्था सुधारें,एफआईआर दर्ज कराएं

 जलदाय विभाग के अधिकारियांे को कार्य शैली सुधारने के निर्देश दिए


बाड़मेर, 16 सितंबर। बाड़मेर शहर मंे जलापूर्ति की व्यवस्था सुधारें। प्रत्येक वार्ड की मोनेटरिंग करने के साथ विभागीय अधिकारी मौके पर जाए। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पिछले कुछ समय से बाड़मेर शहर मंे जलापूर्ति की समस्याआंे के समाधान के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियांे को कार्य शैली मंे सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने आरओ प्लांटस पर घरेलू कनेक्शन लेने के उपरांत उनके व्यवसायिक उपयोग के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरओ प्लाटस संचालकांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवा ने इनके जल कनेक्शन विच्छेद करने के बारे मंे अवगत कराया। जिला कलक्टर गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी एवं अधिशाषी अभियंता हजारीराम को इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर मंे पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अतिरिक्त संसाधनांे एवं बजट की जरूरत होगी तो उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्हांेने इसके लिए प्रभावित इलाकांे के लिए विशेष योजना बनाने के साथ उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्याें की फिजिबिलिटी की जांच करवाकर अवगत कराने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी.सी.दीप्पन को जिले मंे डेगूं एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां एवं फोगिंग करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह रामदेरिया मंे टयूबवैल एवं शौचालय निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एल.मंसूरिया को राजकीय चिकित्सालय मंे प्रत्येक वार्ड मंे आवश्यकताआंे का आंकलन करके अवगत कराने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि राजकीय चिकित्सालय मंे सफाई एवं अन्य व्यवस्थाआंे मंे अपेक्षित सुधार किया जाए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, आयुक्त पवन मीणा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन 23 सितंबर तक जमा होंगे

बाडमेर, 16 सितंबर। दीपावली पर्व पर बाडमेर एवं बालोतरा शहर, सिणधरी तथा चौहटन कस्बे में अत्यधिक भीड-भाड को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए 23 सितंबर तक संबंधित उपखंड कार्यालय मंे जमा करवाए जा सकेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाडमेर शहर में आदर्श स्टेडियम में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 23 सितंबर तक आवेदन पत्र उपखंड कार्यालय बाडमेर में जमा करवाए जा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि उपखंड मजिस्टेªट बाडमेर, पुलिस उप अधीक्षक बाडमेर एवं आयुक्त नगर परिषद बाडमेर के साथ 23 सितंबर से पूर्व आदर्श स्टेडियम का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। इसके उपरांत आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर उपखंड मजिस्टेªेट बाड़मेर की मौजूदगी में 30 सितंबर से पूर्व लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन कर 30 सितंबर को सूची मय दुकान नम्बर के उपलब्ध कराएंगे। उपखंड मजिस्टेªट बाडमेर लॉटरी में आने वाले आवेदकों से चालान जमा करवाकर आवेदन पत्र वरीयतानुसार सूची मय दुकान एवं चालान नंबर के 04 अक्टूबर को जिला मजिस्टेªट कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि बालोतरा शहर में लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा, सिणधरी कस्बे में मेला मैदान तथा चौहटन कस्बे में प्रस्तावित स्थल राआउमावि चौहटन में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 23 सितंबर तक आवेदन पत्र उपखण्ड कार्यालय बालोतरा, उपखंड कार्यालय सिणधरी तथा उपखण्ड कार्यालय चौहटन में जमा कराए जा सकेंगे। उपखंड मजिस्टेªट बालोतरा,उप अधीक्षक पुलिस बालोतरा एवं आयुक्त नगर परिषद बालोतरा के साथ 23 सितंबर से पूर्व लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इसी तरह उपखंड मजिस्टेªट सिणधरी, उप अधीक्षक पुलिस गुडामालानी, तहसीलदार सिणधरी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति सिणधरी के साथ मेला मैदान सिणधरी तथा उपखंड मजिस्टेªेट चौहटन,उप अधीक्षक पुलिस चौहटन, तहसीलदार चौहटन एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति चौहटन के साथ प्रस्तावित स्थल राआउमावि चौहटन में व्यवस्था संबंधित संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। संबंधित उपखंड मजिस्टेªट प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र वरीयतानुसार मय सूची के 04 अक्टूबर तक जिला मजिस्टेªट कार्यालय बाडमेर में प्रस्तुत करेंगे। उन्हांेने बताया कि उपखंड मजिस्टेªेट बाडमेर, बालोतरा, सिणधरी एवं चौहटन लॉटरी के जरिए आवंटित कुल दुकानों मंे से कम से कम 25 प्रतिशत दुकानों का आवंटन पुराने स्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्रधारियों को आवंटित करना सुनिश्चित करेंगे। विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियम 84 के अनुसार एक समूह मंे 50 से अधिक दुकानंे नहीं होगी। अस्थाई दुकान निर्माण निर्माण मंे नियम 84 एवं 85 मंे अंकित शर्ताें की पालना सुनिश्चित करनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया के दौेरान पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

अटैचमेंट क्षेत्र

शनिवार, 14 सितंबर 2019

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री रविवार को बाड़मेर आयेंगे

बाड़मेर,14 सितंबर। अल्पसंख्यक मामलात, वकफ़ एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बाड़मेर आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद रविवार सुबह 10 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। जहां छात्र छात्रा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत पंजीकृत मदरसों के लिए मदरसा गुलशन ए खतीजतुल कुबरा बालिका आवासीय तिलक नगर में आयोजित फर्नीचर वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत शाम 6 बजे उनका जैसलमेर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

जिला कलक्टर ने सुनी परिवेदनाएं, दो टयूबवैल शुरू करने के निर्देश

राणीगांव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुई जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल


बाड़मेर, 14 सितंबर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने राणीगांव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने पिछले कई वर्षाें से बंद पड़े जलदाय विभाग के दो टयूबवैल प्रांरभ करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए मौके पर संबंधित अधिकारियांे को इसके समाधान के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाआंे से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत वंचित परिवारांे के विद्युत कनेक्शन आगामी 15 दिन मंे करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणांे ने डॉ मनोहरलाल की सेवाआंे की प्रशंसा की। इस पर जिला कलक्टर गुप्ता ने उनको सम्मानित करने की बात कही। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सरपंच उगमसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने इससे पहले राणीगांव मंे जलापूर्ति की जानकारी लेने के साथ जल स्त्रोतांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने कई वर्षाें से बंद टयूबवैल शुरू करने के निर्देश दिए। इसी तरह जिला कलक्टर गुप्ता ने उंडखा गांव मंे आरओ प्लांट का निरीक्षण किया। उन्हांेनेे जलापूर्ति के बारे मंे ग्रामीणांे से जानकारी ली


अंतिम छोर तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ: मीना

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा


बाड़मेर, 14 सितंबर। जन कल्याणकारी योजनाओं की धरातल पर क्रियान्विति सुनिश्चित की जाएं। इसका लाभ अंतिम छोर पर बसे लोगों तक पहुंचाने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाएं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेशचंद मीना ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कही।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेशचंद मीना ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे, तभी जिले में विकास के आयाम स्थापित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मात्रा में सामग्री मिलनी चाहिए। इसमें किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा के तहत बकाया अपीलोें को चार दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि जिले में खाद्य सुरक्षा से संबंधित मामलों में पात्र व्यक्ति का नाम जुड़ना चाहिए,ताकि उन्हें सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि जल्दी खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया एक्ट राज्य में आने वाला है, इसके तहत लगभग सभी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ होने वाली ठगी से बचाव होगा। वहीं उपभोक्ताओं को पैकेजिंग सामग्री में निर्धारित मात्रा में सामग्री मिलने के साथ ही एमआरपी से अधिक रााशि वसूल करने वालो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकेगी। मीना ने जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिए कि एफसीआई से गेहूं का उठाव करने वाले डीलरों की ओर से उसी दिन ऑनलाइन करने की सुनिश्चितता करवाएं तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त गेहूं मिलना चाहिए। इसी तरह डीलरों के बकाया कमीशन एवं परिवहन बिलों का भुगतान तत्काल करें। वही उचित मूल्य की दुकानों के अनुकंपात्मक नियुक्ति के मामलों में जिले में लंबित मामलों को राज्य स्तर पर भिजवाए, ताकि उनका निस्तारण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर अन्यत्र व्यक्ति उचित मूल्य की दुकान चला रहा है तो उसकां निरस्त कर अन्य पात्र व्यक्ति को दुकान का आंवटन करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित उपखंड अधिकारियों एवं रसद विभाग के निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों का प्रत्येक छह माह में कम से कम एक बार निरीक्षण अवश्य ही करें। साथ ही गैस एवं पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण करे, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं उचित मात्रा में सामग्री मिल सकें। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने खाद्य सुरक्षा योजना से पात्र लोगांे के नाम जोड़ने की बात कही। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना करवाने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने कहा कि विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आम आदमी को राहत पहुंचाने की दिशा मंे कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभाविन्त करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं जिला रसद अधिकारी कंवराराम चौधरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। 



खाद्य मंत्री ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

बाड़मेर,14 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेशचन्द मीना ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस में जन सुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेशचन्द मीना ने आमजन की परिवेदनाओं पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे आमजन की जन समस्याओं को धैर्य से सुनने के साथ परिवादियों को उचित सम्मान देते हुए उनका  सकारात्मक सोच के साथ निस्तारण करें। खाद्य मंत्री मीना ने कहा कि जिले में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यो तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए आमजन को लाभाविन्त करें। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर नजर आनी चाहिए। जन सुनवाई में विभिन्न लोगों ने डिस्कॉम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पंचायतीराज , राजस्व ,नगर परिषद एवं रसद विभागों से संबंधित परिवेदनाएं प्रस्तुत की। इस दौरान आमजन की ओर से वार्ड 38 में घरों के ऊपर विद्युत तार झुलने, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने, बाड़मेर शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल समस्या,नर्सिंग कर्मियों ने नियुक्ति दिलवाने ,सांजटा ग्राम पंचायत में विद्युत कनेक्शन के लिए रुपए लेने समेत कई परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। खाद्य मंत्री मीना ने सनावड़ा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत अनियमितता बरतने सम्बन्धित शिकायत विजिलेंस में दर्ज करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान खाद्य मंत्री मीना ने अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी रविवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे

बाडमेर, 14 सितंबर। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी रविवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी रविवार को प्रातः 8 बजे नांद जाएंगे। उसके पश्चात् वे प्रातः 10 बजे बालोतरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे तथा दोपहर 3 बजे मेघावास मंे आयोजितज जनसभा मंे शिरकत करने के उपरांत बालोतरा में रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी का सोमवार को प्रातः 7 बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की बाड़मेर मंे जन सुनवाई शनिवार को

बाड़मेर, 13 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना शनिवार को सर्किट हाउस मंे जन सुनवाई के उपरांत विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री रमेश चन्द मीना शनिवार को प्रातः 9 बजे सर्किट हाऊस में जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे कलेक्टेªट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। उनका सायं 4 बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

महात्मा गांधी जयंती समारोह 18 से, होंगे कई आयोजन

बाड़मेर, 13 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 18 से 21 सितंबर तक बाड़मेर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इधर, महात्मा गांधी जयंती जीवन दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक मनीष शर्मा ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित गांधी वाटिका में पौधारोपण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा को दिए। उन्होंने बताया कि आदर्श स्टेडियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आकृति बनाने के साथ चार दिवसीय कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत होगी। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 150 की  आकृति बनाएंगे। जिला कलक्टर गुप्ता ने इस आयोजन के लिए यूआईटी के सचिव अंजुम ताहिर सम्मा को समस्त माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। गांधी वाटिका में पौधारोपण के उपरांत प्रभारी मंत्री कल्ला एवं अन्य अतिथिगण बच्चों की ओर से बनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आकृति का अवलोकन करेगें। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि इसके बाद भगवान महावीर टाउन हॉल में भजन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए समस्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ को दिए गए। उन्होंने टाऊन हॉल में अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 19 सितंबर को वीरांगनाएं सूचना केंद्र में तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत करेगी। इसके अलावा 19 सितंबर को प्रात: 7 बजे सर्किट हाउस के पास मल्लीनाथ सर्किल से अहिंसा चौराहे तक गांधी संदेश यात्रा निकाली जाएगी। जिला कलक्टर ने गांधी संदेश यात्रा में विद्यार्थियों, नर्सिंग स्टाफ, आशा सहयोगिनी, एन एस एस, स्काउट्स, एनसीसी कैडेट्स के साथ आमजन की अधिकाधिक उपस्थिति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह 20 सितंबर को जिला स्तर पर भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला कलक्टर गुप्ता ने विद्यालय स्तर पर 14 सितंबर, ब्लॉक स्तर पर 16 सितंबर को प्रतियोगिताएं आयोजित करवाकर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिला स्तर पर भिजवाने के लिए निर्देशित किया। जिला मुख्यालय पर समस्त वर्गाें के लिए निबंध एवं भाषण तथा राजकीय महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके आयोजन का जिम्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू के निर्देशन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है। चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन 21 सितंबर को विचार गोष्ठी के साथ होगा। इस दौरान महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं सम्मानित किया जाएगा। इधर, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक मनीष शर्मा ने बाडमेर जिले में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यकमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए भजन प्रतियोगिता एवं ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं। प्रदेश संयोजक शर्मा ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए गांधी संदेश यात्रा में बच्चों को महात्मा गांधी की वेशभुषा में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसमें अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं। जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान संयोजक महावीर बोहरा, सह संयोजक अमित बोहरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.एल.मंसूरिया, असिस्टेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, डॉ रामेश्वरी चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मलाराम चौधरी, राजेश्वरी चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पेंशन रिविजन के आवेदन पत्र 30 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे

बाडमेर, 13 सितंबर। एक जनवरी, 1991 से 31 दिसंबर, 2015 तक सेवानिवृत पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के पेंशन रिविजन का कार्य कोष कार्यालय बाडमेर की ओर से किया जा रहा है। आज तक कोष कार्यालय की ओर से लगभग 3100 पेंशनर्स के पेंशन का रिविजन कर रिवाइज पीपीओ जारी किए जा चुके है।
कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि उक्त उवधि में सेवा निवृत हुए पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स जो बाडमेर जिले की किसी भी बैंक शाखा से पेंशन प्राप्त कर रहे है, यदि उन्होने पेंशन रिविजन के लिये अपना आवेदन पत्र कोष कार्यालय को प्रस्तुत नहीं किया है तो वे अपना आवेदन पत्र 30 सितम्बर तक कोष कार्यालय बाड़मेर में प्रस्तुत कर सकते है। उन्होने बताया कि इसके पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

टास्क फोर्स की बैठक मंे हुआ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श

बाड़मेर, 13 सितंबर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू की अध्यक्षता मंे हुआ। इस दौरान विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ योजना के अन्तर्गत कार्यषालाओं के आयोजन, प्रशिक्षण तथा आमुखिकरण कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा महिला अधिकारिता के अन्तर्गत संचालित योजनाओं को आम जन तक पहंुचाने के लिए योजनाओं की बुकलेट प्रिंटिंग करवाने के लिए संख्या का अनुमोदन लिया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत नवाचार एवं आउटरिच गतिविधियों के आयोजन के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा उत्पीडि़त महिलाओं के आश्रय, चिकित्सा तथा विधिक सहायता के लिए जिला स्तर पर संचालित वन स्टॉप सेन्टर के कार्यो की समीक्षा की गई। सेन्टर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से एक एडवोकेट पेनल बनाने तथा केन्द्र पर चिकित्सा सुविधिाओं के लिए एक मनोचिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की सेवाऐं प्रदान करने के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान सांझा अभियान बाल विवाह मुक्त बाड़मेर के एक्शन प्लान का अनुमोदन किया गया। इसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समन्वय से गतिविधियों का आयोजन करने का अनुमोदन किया गया। इसमें कन्या भू्रण हत्या एवं राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर तथा महाविधालय स्तर पर षिक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृट प्रदर्षन करने वाली बालिकाआंे को भी जिला स्तर पर विभागीय कार्यक्रमो में प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी तरह जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लोकल चेम्पियन, ब्रांड एम्बेसडर के चयन के लिए चर्चा की गई। बैठक मंे महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित,महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, आरसीएचओ डा प्रीत मोहिन्दरसिंह, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, धारा संस्थान के महेष पनपालिया, सहायक निदेषक पदमसिंह भाटी, जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक मला राम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक सुरेन्द्र प्रताप सिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी आज राणासर जाएंगे
बाडमेर, 13 सितंबर। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी आज राणासर जाएंगे तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा किसान संघ की बैठक में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी शनिवार को प्रातः 9 बजे देवलपास मंदिर राणासर पहुंचेगे तथा प्रातः 11 बजे अनुसूचित जाति, जन जाति प्रतिनिधियों तथा सायं 5 बजे किसान संघ की बैठक में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे। चौधरी रविवार को प्रातः 8 बजे नांद जाएंगे। उसके पश्चात् वे प्रातः 10 बजे बालोतरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे तथा दोपहर 3 बजे मेघावास जनसभा करेंगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी सोमवार को प्रातः 7 बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 23 को

बाडमेर, 13 सितंबर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 23 सितंबर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मेला समिति की बैठक 16 को

बाडमेर, 13 सितंबर। जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रम में जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 16 सितम्बर को दोपहर 3 बजे आयोजित कीे जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक 16 को

बाड़मेर,13 सितंबर। जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार 16 सितंबर को सांय 4ः30 बजे आयोजित की जाएगी।
उप वन संरक्षक एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव उदाराम सियोल ने बताया कि उक्त बैठक में नगर परिषद बाडमेर, बालोतरा में ठोस कचरा निस्तारण, अस्पतालों में कचरा निस्तारण, बालोतरा में औद्योगिक इकाईयों द्वारा परिसंकटमय अपशिष्टों के निस्तारण, पोलिथीन के उपयोग की रोकथाम, अवैध खनन की रोकथाम सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को गत बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालना, प्रस्ताव एवं सुझावों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

16 को लगेंगे 18 ग्राम पंचायतांे में महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर

बाड़मेर,13 सितंबर। बाड़मेर जिले में सोमवार 16 सितम्बर को 18 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि सोमवार 16 सितम्बर को चौहटन पंचायत समिति में ग्राम पंचायत बिछडाऊ, सिवाना में सैला, बालोतरा में खट्टू, बायतु में सिगोडिया, बाड़मेर मंे भाडखा, मारूडी, धोरीमन्ना में अरणियाली, सिणधरी में निम्बलकोट, सेड़वा में नवातला, बाखासर, एकल, धनाऊ में बुरहान का तला, गुड़ामालानी मंे नौखडा, गडरारोड़ मंे खानियाना, समदडी में सरवडी, पाटोदी में दुर्गापुरा, कल्याणपुर में नेवरी एवं रामसर में खडीन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

गुरुवार, 12 सितंबर 2019

प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढाई


                बाड़मेर, 12 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित आवासीय विद्यालयों, राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों तथा महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 सितम्बर तक आवेदन किए जा सकते हैं ।
                 निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सांवरमल वर्मा ने बताया कि प्रदेश में संचालित आवासीय विद्यालयों, राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों तथा महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावासों में 20 मई से ऑनलाईन प्रवेश प्रारंभ किए गए थे। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि बढाने का निर्णय लिया गया है। नवीन संशोधित तिथियों के अनुसार अब आवासीय विद्यालयों, राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों तथा महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 सितंबर 2019 तक ऑनलाईन आवेदन किए जा सकते हैं। इससे संबधित समस्त जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...