मंगलवार, 27 अगस्त 2019

बालोतरा में मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 28 अगस्त को

बाड़मेर 27 अगस्त। उद्यमियों को त्वरित ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए राजस्थान वित्त निगम की जोधपुर द्वितीय शाखा द्वारा बुधवार 28 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक राजस्थान वित्त निगम परिसर खेड़ रोड़ रीको कार्यालय के पास बालोतरा में मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
शाखा प्रबन्धक एच.आर. नवल ने बताया कि शिविर में ऋण पत्रावलियां तैयार करवाने के अलावा पूर्व में स्वीकृत ऋणों के वितरण के लिए तथा मूल्यांकन संबंधी कार्य किए जाएंगे। यह शिविर होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, रीको इंडस्ट्रियल एरिया की इकाईयों के उद्योग स्थापित करने हेतु वितीय सुविधा प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शिविर में बाड़मेर जिले में उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक प्रोजेक्ट, सरल ऋण योजना, गुड बोरोवर योजना एवं निगम की अन्य सभी प्रचलित ऋण योजनाओं की जानकारी तथा जिले के युवा उद्यमियों को राजस्थान सरकार की युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना में ऋण योजना की जानकारी कराई जाकर ऋण पत्रावलियां तैयार की जाएगी। शिविर में जिला उद्योग केन्द्र एवं रीको के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।  

बुधवार को 17 ग्राम पंचायतांे में लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर

बाड़मेर, 27 अगस्त। बाड़मेर जिले में बुधवार को 17 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। 
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बुधवार 28 अगस्त को चौहटन पंचायत समिति में ग्राम पंचायत देदूसर, सिवाना में गुडा, शिव मंे हाथीसिंह का गांव, बालोतरा मंे दुधवा,  बायतू मंे भीमडा, बाड़मेर मंे सरनू पनजी, सरनू चिमनजी, धोरीमना में धोरीमना, सिणधरी मंे खंरटिया, सेड़वा मंे अरटी, धनाऊ में दीनगढ, गुड़ामालानी मंे मालपुरा, गिड़ा मंे केसु.भाटियान, गडरारोड़ मंे खलिफे की बावडी, समदडी में अजीत, पाटोदी में भाखरसर, कल्याणपुर में गंगावास एवं रामसर में खारिया राठौडान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की पालना रिपोर्ट समय पर भिजवाने के निर्देश

बाड़मेर 27 अगस्त। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में दर्ज प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए उनकी पालना रिपोर्ट निर्धारित समय पर प्रेषित करने के निर्देश दिये गये है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कई बार जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक अथवा जन सुनवाई में विभागीय अधिकारी पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित नहीं होते है, जिससे दर्ज प्रकरणों पर विचार-विमर्श नहीं हो पाता है और जन सुनवाई में उपस्थित परिवादियों की समस्याओं का निराकरण करने में कठिनाई होती है। उनके मुताबिक सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की रिपोर्ट समय पर प्राप्त नहीं होना प्रशासनिक दृष्टिकोण से कतई उचित नहीं है।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को आगामी सतर्कता समिति की बैठक एवं जन सुनवाई के दौरान अपनी पूर्ण तैयारी तथा संबंधित पत्रावली के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। ताकि दर्ज प्रकरणों एवं जन सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही की जाकर परिवादियों की समस्याओं का निराकरण किया जा सकें। 

किसानों के खातों में 1175 करोड़ रुपए जमा

राज्य के 52.18 लाख किसानों के आवेदन पीएम पोर्टल पर अपलोड


बाड़मेर, 27 अगस्त। वर्तमान राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि लेकर विभिन्न निर्णयों के जरिए उनको लाभ पहुंचा रही है। पीएम-किसान योजना का लाभ राज्य के किसानों को शीघ्र मिले, इसके लिए किसान सेवा पोर्टल लांच किया गया, जिसकी केन्द्र सरकार ने भी प्रशंसा की है।
सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने बताया कि अभी तक किसान सेवा पोर्टल पर 60 लाख 78 हजार 998 किसानों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 52 लाख 18 हजार 260 आवेदनों को पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन आवेदनों में प्रथम एवं द्वितीय किश्त के रूप में 1175 करोड़ रुपए किसानों के खातों में जमा हो चुके हैं।
आंजना ने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में 36 लाख 91 हजार 398 किसानों के खातों में 738 करोड़ 27 लाख 96 हजार रुपये तथा द्वितीय किश्त के रूप में 21 लाख 84 हजार 51 किसानों के खातों में 436 करोड़ 81 लाख 2 हजार रुपये जमा हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही केन्द्र की ओर से किश्त जारी हो रही है, किसानों के खातों में जमा होती जा रही है। सहकारिता मंत्री आंजना ने बताया कि आवेदनकर्ता किसानों में से लगभग 3 लाख किसानों ने स्वयं को पीएम किसान की निर्योग्यता श्रेणी में माना है, जबकि लगभग 2.50 लाख किसानों के आवेदन पटवारी या तहसीलदार या कलक्टर स्तर पर निरस्तता की श्रेणी में हैं तथा 2.50 लाख आवेदनों का सत्यापन प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। 
आंजना ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में मात्र 48 घण्टे में किसानों की फसली ऋण माफी की घोषणा कर उसे सफलता पूर्वक क्रियान्वित करते हुये सहकारी बैंकों से जुड़े लगभग 21 लाख किसानों का लगभग 8 हजार करोड़ रुपये का फसली ऋण माफ किया है। उन्होंने बताया कि किसानों को फसली ऋण माफी के साथ-साथ सहकारी बैंकों में रहन की गई भूमि पर लिये गये 2 लाख रुपये तक के अवधिपार कृषि ऋणों को भी माफ किया तथा उनकी भूमि को रहन मुक्त कर लौटा दिया है। इस निर्णय से 1 लाख 20 हजार बीघा भूमि रहन मुक्त कर किसानों को लौटायी जा चुकी है तथा शेष पात्र किसानों की भूमि के रहन मुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

नगर निकाय चुनावों के लिए संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

बाड़मेर, 27 अगस्त। राज्य के 25 जिलों में 52 नगर निकायों में नवम्बर माह में होने वाले आम चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका की निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए 22 फरवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित विधानसभा की निर्वाचक नामावली के डेटाबेस के स्थान पर लोकसभा आम चुनाव 2019 से पूर्व जारी पूरक-2 के साथ प्रकाशित विधानसभा निर्वाचक नामावली के डेटाबेस का उपयोग किया जाएगा।  
आयोग की ओर जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन करने की तिथि 7 सितम्बर 2019 के स्थान पर 14 सितम्बर 2019 निर्धारित की गई है। नये निर्देशों के अनुसार 14 एवं 15 सितम्बर को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों तथा मतदान केन्द्रों पर पठन किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2019 निर्धारित की गई है तथा इसके लिए 15, 21 तथा 22 सितम्बर 2019 को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। दावों तथा आक्षेपों के निस्तारण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर रखी गई है। इसी प्रकार पूरक सूचियों की तैयारी के लिए समय बढ़ाकर 14 अक्टूबर तक निश्चित किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 18 अक्टूबर 2019 को किया जाएगा।
-0-

अधूरे कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएंः रतनू

बाड़मेर, 27 अगस्त। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्व मंे चयनित ग्राम पंचायतांे मंे अधूरे कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित बैठक के दौरान यह बात कही।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्व मंे चयनित बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराना ग्राम पंचायत मंे अब तक हुए कार्याें की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को अधूरे कार्याें की प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इन ग्राम पंचायतांे मंे प्रगतिरत 31 कार्याें को पूर्ण करवाने के अलावा अब तक प्रारंभ नहीं हुए 14 विकास कार्य तत्काल प्रारंभ करवाए जाए। उन्हांेने कहा कि सांसद से नए गांव के चयन के लिए अनुरोध किया गया है। इसके उपरांत नवचयनित गांव मंे विकास कार्याें संबंधित कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्हांेने कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा को मिटटी के नमूनांे की जांच के लिए लैब प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतांे के सरपंच, परियोजना अधिकारी लेखा जसराज चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, अधिशाषी अभियंता राजेन्द्रसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बीएडीपी मंे पेयजल से जुड़े संशोधित प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश

 सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को 17 सीसीए मंे नोटिस जारी करने के निर्देश

बाड़मेर, 27 अगस्त। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सरहदी इलाकांे मंे पेयजल से जुडे़ संशोधित प्रस्ताव भिजवाएं। ताकि इनकी स्वीकृति जारी करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जा सके। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम संबंधित बैठक के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सरहदी इलाकांे मंे सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के जरिए पानी, बिजली एवं चिकित्सा जैसी आधारभूत सुविधाआंे से जुडे़ विकास कार्याें को प्राथमिकता से करवाया जाए। उन्हांेने कहा कि पूर्व मंे भिजवाए गए पेयजल योजनाआंे से जुड़े कार्याें के संशोधित प्रस्ताव भिजवाएं। ताकि उच्च स्तर पर इनको भिजवाकर अनुमोदन के उपरांत स्वीकृति जारी की जा सके। उन्हांेने कहा कि सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सरहदी इलाकांे मंे पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए यथासंभव कार्य करवाए जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बैठक मंे अनुपस्थित रहने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण को 17 सीसीए मंे चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिव विधायक अमीन खान ने राष्ट्रीय मरू उद्यान से जुड़े इलाकांे मंे विकास कार्याें के लिए अनापति प्रमाण पत्र जारी करने का मामला उठाया। इस पर जिला कलक्टर ने इस संबंध मंे राज्य सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराने की बात कही। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि स्मार्ट विलेज योजना मंे तालसर गांव को शामिल किया जाए। बैठक के दौरान जयसिंधर ग्राम पंचायत मंे अधूरे कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल ने 30 सितंबर तक आवासीय विद्यालय का कार्य पूर्ण करवाने के साथ इसका संचालन प्रारंभ करवाने का आश्वास दिया। बैठक मंे मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम की प्रस्तावित कार्य योजना की जानकारी दी। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशाषी अभियंता राजेन्द्रसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सोमवार, 26 अगस्त 2019

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

           बाड़मेर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाड़मेर जिले के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। विभागीय अधिकारी उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे की क्रियान्विति निर्धारित समयावधि मंे करें। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
           जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाड़मेर जिले मंे प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलांे पर हैलीपेड, मंच एवं टेंट तथा बैठक के साथ अन्य समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को नंदी गौशाला तथा मेडिकल कालेज मंे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर व्यवस्थाएं करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को एंबूलेंस तथा मेडिकल टीम की तैनातगी करने, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी को पेयजल संबंधित व्यवस्था के संबंध मंे निर्देश दिए। उन्हांेने सभा स्थल पर आमजन, वीआईपी, मीडिया, विभागीय अधिकारियांे, महिलाआंे के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत बकाया उपयोगिता एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्राथमिकता से भिजवाने के लिए कहा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, प्रमुख चिकित्साधिकारी डा.संजीव मित्तल, अधिशाषी अभियंता महावीर बोहरा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


राजीव गांधी जल संचय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समितियों का गठन

बाड़मेर, 26 अगस्त। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजीव गांधी जल संचय योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों में प्रभावी समन्वयन, कन्वर्जेंस, योजना के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों के निराकरण एवं प्रभावी मोनिटरिंग के लिए मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। इसके साथ ही योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रदेशभर में जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। गुप्ता ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजना के लिए समयबद्ध कार्य सम्पादन करे तथा इस सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करे।
आदेशानुसार राज्य स्तरीय समिति के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव  सदस्य सचिव होंगे, जबकि सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि एवं पशुपालन विभाग, वित्त विभाग, उद्योग विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी व भू जल विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, आयोजना विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, नगरीय विकास विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग,जल संसाधन विभाग एवं सिंचित क्षेत्र विकास विभाग, स्वायत्त शासन विभाग पंचायतीराज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के शासन सचिव तथा आयुक्त, जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा, आयुक्त, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य मिशन निदेशक, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद सहित, प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थाओं, अनुसंधान केन्द्रों से दो विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि समिति के सदस्य होंगे।
इसी तरह जिला स्तरीय समिति के सम्बन्धित जिला कलक्टर अध्यक्ष होंगे। जिला स्तरीय समिति में जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, कृषि विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, शहरी विकास एवं आवासन विभाग, वन विभाग, जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग, भू जल विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, स्वच्छ भारत मिशन, उद्योग विभाग, अतिरिक्त जिला समन्वयक, महात्मा गांधी नरेगा योजना, दो पंजीकृत गैर सरकारी संस्थाएं (जिला कलक्टर की ओर से मनोनीत), अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों के दो प्रतिनिधि इस समिति के सदस्य होंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सम्बन्धित जिला परिषद समिति में सदस्य सचिव होंगे।
ब्लॉक स्तर पर गठित समिति के उपखण्ड अधिकारी अध्यक्ष होंगे। जबकि जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण, कृषि विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, स्वच्छ भारत मिशन, दो पंजीकृत गैर सरकारी संस्थाएं (जिला कलक्टर की ओर से मनोनीत), महात्मा गांधी नरेगा सम्बन्धित विभागों के ब्लाक स्तर पर पदस्थापित वरिष्ठतम अधिकारी समिति के सदस्य होंगे। विकास अधिकारी, पंचायत समिति में सदस्य सचिव होंगे।
इनके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तरीय समिति के अध्यक्ष, सम्बन्धित ग्राम पंचायत के सरपंच होंगे। जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण (कनिष्ठ अभियन्ता), कृषि विभाग (कृषि पर्यवेक्षक), राजस्व विभाग (पटवारी), उद्यान विभाग  (कृषि पर्यवेक्षेक), वन विभाग (फॉरेस्टर), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (कनिष्ठ अभियन्ता), जल संसाधन विभाग (कनिष्ठ अभियन्ता), राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायतीराज विभाग (कनिष्ठ अभियन्ता), हैण्डपम्प मिस्त्री अथवा इन विभागों के ग्राम पंचायत स्तर पर पदस्थापित वरिष्ठतम अधिकारी समिति के सदस्य होंगे।  समिति में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सदस्य सचिव होंगे।
‘‘राजीव गांधी जल संचय योजना’’ के मुख्य उद्देश्यों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना, विभिन्न संसाधनों का कन्वर्जेन्स कर परम्परागत पेयजल, जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करना, नवीन जल स्त्रोतों का निर्माण करना एवं जल संरक्षण व वर्षा जल संग्रहण संरचनाओं की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन, गांवों में पेयजल की कमी को दूर करने के लिए पीने का पानी गांवों के नजदीक उपलब्ध करवाने के प्रयास करना, भू-जल स्तर में वृद्धि करना एवं गिरते भू-जल स्तर में कमी करना, वर्षा जल संग्रहण एवं संरक्षण कर सिंचित एवं कृषि योग्य क्षेत्रफल को बढ़ाना एवं सघन वृक्षारोपण कर राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाना है। इस योजना का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश रहेगा तथा प्रत्येक चरण की कार्य अवधि दो वर्ष रहेगी। राजीव गांधी जल संचय योजना के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग प्रशासनिक विभाग एवं जलग्रहण विकास एवं भू सरंक्षण विभाग नोडल विभाग रहेगा। सम्बन्धित जिले के जिला कलक्टर, योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी रहेंगे।

सांसद आदर्श ग्राम योजना की बैठक 27 अगस्त को

बाडमेर, 26 अगस्त। सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री एवं सांसद कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार 27 अगस्त को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेस हॉल में आयोजित की जाएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत तीनों चरणों में चयनित ग्राम पंचायत बायतु भोपजी, ग्राम पंचायत लीलसर एवं ग्राम पंचायत सराणा को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकास के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालना, नवीनतम स्थिति, बेसलाईन सर्वे, ग्राम विकास योजना एवं आदर्श ग्राम पंचायत के संबंध में अन्य बिन्दुओं पर पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

मंगलवार को 16 ग्राम पंचायतांे में लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर

बाड़मेर, 26 अगस्त। बाड़मेर जिले में मंगलवार को 16 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। 
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि मंगलवार 27 अगस्त को चौहटन पंचायत समिति चौहटन ग्राम पंचायत, सिवाना में गोलिया, शिव मंे कोटडा, बालोतरा मंे चांदेसरा,  बायतू मंे बाटाडू, बाड़मेर मंे खारिया तला, धोरीमना में चैनपुर, सिणधरी मंे कौशलू, सेड़वा मंे साता, धनाऊ में तालसर, गुड़ामालानी मंे गांधव कला, गिड़ा मंे हीरा की ढाणी, गडरारोड़ मंे चेतरोडी, समदडी में भलरों का बाडा, पाटोदी में चिलानाडी एवं कल्याणपुर में कोरना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।  

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अतिथि प्रवक्ताओं की चयन प्रक्रिया 27 अगस्त को

बाडमेर, 26 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में प्रथम वर्ष के छात्रों के शिक्षण कार्य हेतु अतिथि व्याख्याता की चयन प्रक्रिया मंगलवार 27 अगस्त को होगी। प्रधानाचार्य राजीव कुमार जयसवाल ने बताया कि महाविद्यालय में गणित, अंग्रेजी एवं भौतिक विज्ञान में विज्ञान स्नातकोतर में प्रथम श्रेणी उतीर्ण एवं यांत्रिकी, विद्युत एवं केमीकल विभाग में संबंधित विषय में बी.टैक प्रथम श्रेणी उतीर्ण हो, वे अतिथि व्याख्याता पद हेतु 27 अगस्त को प्रातः 11 बजे अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।  

गडरारोड में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 28 को

बाडमेर, 26 अगस्त। औद्योगिक विकास एवं अभिप्रेरणा हेतु उद्योग विभाग, राज. वित्त निगम एवं बैंकर्स के सहयोग से पंचायत समिति कार्यालय गडरारोड में एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, उद्यम आधार मेमोरेण्डम के ऑन लाईन आवेदन पत्रों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 

फसल कटाई प्रयोग खरीफ 2019-20 का प्रशिक्षण सम्पन्न

फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्त अनुमान औसत उत्पादन का आधार


बाडमेर, 26 अगस्त। बाडमेर जिले के फसल कटाई प्रयोगों को सम्पादित करने हेतु बाडमेर पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड स्तरीय फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राजस्व विभाग अजमेर द्वारा तैयार किए गए वीडियो के माध्यम से की गई, जिसमें फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन अनुमानों के आधार पर देश की आयात-निर्यात नीति निर्धारण तथा कृषि सांख्यिकी के अन्तर्गत फसल कटाई प्रयोग आयोजित कर महत्वपूर्ण फसलों के तहसील, जिला, राज्य एवं देश भर के संभावित उत्पादन के अनुमान ज्ञात करने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवन्त कुमार गौड़ ने फसल कटाई प्रयोगों के सम्पादन की सम्पूर्ण कार्ययोजना पहली बार पॉवर पाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताई। उन्होने किन-किन गांवों में किन-किन फसलों पर प्रयोग किए जाएगें, इसके बारे में जानकारी कराई। साथ ही उन्होने फसल कटाई प्रयोग में अपनायी जाने वली पूर्ण कार्यविधि जैसे गांवों के चुनाव, खसरा एवं बट्टा नम्बरों के चुनाव, खेत का चुनाव एवं प्लॉट का निर्धारण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही गलतियों की पुनरावर्ती नहीं करने तथा समस्त तालिकाएं अपेक्षित पूर्तियों एवं हस्ताक्षरों के साथ प्रेषित करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने फसल कटाई प्रयोग मोबाईल एप्प के माध्यम से सम्पादित करने की जानकारी दी। इसी प्रकार कृषि विभाग के सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी ने प्रधानमंत्री फसल सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी कराई। उन्होने किसानों द्वारा उपयोग में लिये जाने वाले उन्नत बीज, खाद एवं कीटनाशकों के बारे में प्राथमिक कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी हमीराराम ने तकनीकी पहलूओं पर चर्चा की। प्रशिक्षण में तहसीलदार बायतु ममता लहुआ, तहसीलदार रामसिंह, नायब तहसीलदार, ऑफिस कानूनगो, राजस्व विभाग के भू अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी तथा साख्यिकी विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारियों, सांख्यिकी निरीक्षको एवं कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। 




पीटीआई ग्रेड-थर्ड के खेल अंकों का प्रकाशन 27 अगस्त को

बाड़मेर, 26 अगस्त। शारीरिक शिक्षक अनुदेशक (पीटीआई) ग्रेड-थर्ड (गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र) सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में अस्थाई रूप से दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध डेढ़ गुणा अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रदत्त खेल अंकों का प्रकाशन अभ्यर्थी की एसएसओ आईडी पर किया जाएगा। इसको 27 अगस्त से देखा जा सकता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव डॉ. मुकुट बी. जांगिड़ ने बताया कि खेल अंकों के संबंध में कोई भ्रांति-आपत्ति होने पर अभ्यर्थी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा विभाग की टीमों के समक्ष चयन बोर्ड कार्यालय में मूल खेल प्रमाण पत्रों एवं उनकी प्रमाणित प्रति के साथ उपस्थित होकर अपनी आपत्तियों का निराकरण करा सकेंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम एवं जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते करें।

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

शुक्रवार को 11 ग्राम पंचायतांे लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर


                बाड़मेर, 22 अगस्त। बाड़मेर जिले की 11 पंचायत समितियांे के 11 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर शुक्रवार को महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि शुक्रवार 23 अगस्त को चौहटन पंचायत समिति की बूठ राठौडान, शिव मंे आकली, बालोतरा मंे बिठूजा, बायतू मंे खोथों की ढाणी, बाड़मेर मंे जसाई, सिणधरी मंे करना, सेड़वा मंे चिचडासर, गुड़ामालानी मंे आमलियाला, गिड़ा मंे कानोड़, गडरारोड़ मंे रेडाणा एवं रामसर में चाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार को बालोतरा आएंगे


                बाडमेर, 22 अगस्त। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी जिले की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बालोतरा आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार 23 अगस्त को जोधपुर से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर सायं 4 बजे बालोतरा आएंगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। चौधरी शनिवार 24 अगस्त को बालोतरा से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे राउप्रावि डूगरानाडा, कूंपलिया में वृत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं दोपहर 3 बजे राउप्रावि केरली नाडी में वृत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम बाडमेर में करेंगे। वे रविवार 25 अगस्त को बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे रामसर तहसील के ग्राम सेलाऊ पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 12.15 बजे बाडमेर तथा 5.30 बजे बालोतरा पहुंचेगे, जहां से वे 7.05 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

बेहतरीन कार्य करने वालांे को जल शक्ति अभियान से जोड़े : यादव


बाड़मेर जिले मंे जल शक्ति अभियान के तहत अच्छे कार्य के लिए बधाई दी

                बाड़मेर, 22 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे जल संरक्षण, पौधारोपण एवं उन्नत खेती के क्षेत्र मंे बेहतरीन कार्य करने वाले लोगांे को जल शक्ति अभियान से जोड़े। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उनके जरिए आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जल शक्ति अभियान के केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव भानुप्रताप यादव ने गुरूवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जल शक्ति अभियान की कोर कमेटी की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान जल शक्ति अभियान के केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव भानुप्रताप यादव ने कहा कि बाड़मेर की रैकिंग से स्पष्ट है कि जिले मंे अच्छा कार्य हुआ है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्हांेने कहा कि विभिन्न क्षेत्रांे मंे बेहतरीन कार्य करने वाले लोगांे को आमजन के समक्ष रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाए। उन्हांेने कहा कि कोई भी आंदोलन अथवा अभियान आम आदमी की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। बाड़मेर जिले मंे जल शक्ति अभियान मंे आमजन की भागीदारी अच्छी है। संयुक्त सचिव यादव ने बाड़मेर जिले मंे जल शक्ति अभियान के तहत हुए कार्याें एवं प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं वाटर लोगिन वाली समस्या वाले इलाकांे के लिए कार्य योजना बनाकर उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने सरकारी कार्यालयांे के समस्त भवनांे को टांकों से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि बारिश का पानी एकत्रित किया जा सके। उन्हांेने विभागवार अब तक संपादित किए गए कार्याें की जानकारी लेते हुए कहा कि बाड़मेर जिले मंे लगाए गए 3 लाख पौधांे को सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्हांेने कृषि विभाग के अधिकारियांे को किसानांे को खेती की उन्नत तकनीकांे एवं कम पैदावार मंे पैदा होने वाली फसलांे का उपयोग करने के बारे मंे जानकारी देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बाड़मेर जिले मंे जल शक्ति अभियान के तहत हुए जल संरक्षण कार्याें, पौधारोपण के बारे मंे अवगत कराया। बैठक मंे अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह ने जलग्रहण के तहत हुए कार्याें तथा प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे बताया। इस दौरान उपवन संरक्षण विक्रम केशरी प्रधान, आयुक्त पवन मीणा, कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा, अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां, अश्विनी कुमार जैन, धारा संस्थान के महेश पनपालिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें : राजस्व मंत्री


90 दिन से अधिक लंबित भूमि रूपांतरण के प्रकरणों को 30 सितंबर तक निस्तारित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 21 अगस्त। राजस्व न्यायालयों में विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए। ताकि समय पर आमजन को राहत मिल सके। राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हरीश चौधरी ने संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर्स को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए यह निर्देश दिए। उन्होंने 90 दिन से अधिक लंबित भूमि रूपांतरण के प्रकरणों को 30 सितंबर तक निस्तारित करने के निर्देश दिए।
                राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, तहसीलों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने, लैण्ड कन्वर्जन, गैर खातेदार से खातेदारी, राको-रोडा, सम्पर्क पर लंबित परिवाद, विधानसभा के प्रश्नों, लंबित अनुशासनात्मक कार्यवाही, लाईट्स के प्रकरणों इत्यादि के संबंध में चर्चा कर निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में विभिन्न स्तरों पर लगभग चार लाख लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि जिला कलक्टर राजस्व अधिकारी पहले हैं एवं अन्य विभागों के समन्वयक अधिकारी उसके पश्चात् हैं। राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में हो रही देरी से आम काश्तकार को न्याय नहीं मिल पाता है। उन्होंने न्यायिक निर्णयों को ऑनलाइन किये जाने के संबंध में आरसीएमएस पोर्टल का पूर्ण उपयोग करने पर विशेष जोर दिया। राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने एवं आमजन को ई-साइन जमाबंदी, नक्शा, म्यूटेशन एवं गिरदावरी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। राजस्व मंत्री ने सर्वे-रिसर्वे कार्य को प्रगति देने के लिए आमजन में विशेष प्रचार-प्रसार करने एवं पटवारियों के भू-प्रबंध विभाग में ट्रांसफर करने के लिए कहा। साथ ही 90 दिन से अधिक लम्बित भूमि रूपांतरण के प्रकरणों को 30 सितंबर तक निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव संजय मल्होत्रा ने अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

एक सितंबर से प्रारंभ होगा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम नवंबर माह मंे मतदाता केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे


                बाड़मेर, 22 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की गुणवत्ता में सूधार लाए जाने के लिए एक सितंबर से मतदाता सत्यापन कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित इस कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाता स्वंय अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन करेगें। इस सत्यापन का कार्य वोटर हैल्पलाइन, मोबाइल एप, आयोग के एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। उनके मुताबिक कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को इंटरनेट आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे मंे उनकी सुविधा के लिए यह सुविधा कॉमन सर्विस सेन्टर के जरिए प्रदान की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में कोई पंजीकृत मतदाता उनके क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेन्टर पर जाकर मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि का सत्यापन कर सकता है। साथ ही किसी प्रकार की शुद्धि आवश्यक हो तो भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकृत 7 दस्तावेज यथा आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, पासपोर्ट सरकारी या अर्द्ध सरकारी प्राधिकृत अधिकारी की ओर से जारी पहचान पत्र बैक पासबुक एवं किसान पहचान पत्र किसी भी एक दस्तावेज को अपलोड कर शुद्धि करवा सकेंगे।
                गुप्ता ने बताया कि कॉमन सर्विस सेन्टर एवं निर्वाचन विभाग के मध्य इसको लेकर एमओयू किया गया है। इसके आधार पर एक रुपये के शुल्क के साथ कोई भी मतदाता कॉमन सर्विस सेन्टर पर जाकर अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन करवा सकता है। उन्हांेने बताया कि मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के पश्चात् 15 अक्टूबर, 2019 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का जनवरी 2020 में प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान संदर्भ तिथि 01.01.2020 के क्रम में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं पंजीकरण से शेष रहे पात्र व्यक्तियों का मतदाता सूची में पंजीकरण किया जाएगा। उनके मुताबिक मतदाताओं की ओर से 15 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2019 के मध्य बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा एनवीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस अवधि में 2 एवं 3 नवंबर तथा 9 एवं 10 नवंबर  को मतदाता केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन माह जनवरी के द्वितीय सप्ताह में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे से भी अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम की जानकारी अधिकाधिक लोगांे तक पहुंचाए। ताकि पात्र मतदाताआंे के नाम मतदाता सूचियांे मंे जोड़े जा सके।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...