शुक्रवार, 23 नवंबर 2018

पिं्रट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में एग्जिट पोल पर प्रतिबंध


                बाड़मेर, 23 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव 2018 के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल प्रतिबंध रहेगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 क की उपधारा (1) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए 12 नवम्बर से आगामी 7 दिसम्बर 2018 को अपराह्न 5.30 बजे तक के बीच की अवधि में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का संचालन करने तथा पिं्रट या इलेक्ट्रोनिक मीडिया की ओर से इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रसार करने पर प्रतिबंध रहेगा।

टोकन व पर्चियों के माध्यम से पेट्रोल व डीजल नहीं भरने के निर्देश


                बाड़मेर, 23 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों को पाबन्द करते हुए निर्देशित किया हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान टोकन या पर्चियों के माध्यम से पेट्रोल या डीजल नहीं भरा जावें, इसकी पालना सुनिश्चित की जावें।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि चुनाव के दौरान अगर अभ्यर्थी एवं दलों की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए पर्चियों व टोकन आदि के माध्यम से मुफ्त पेट्रोल तथा डीजल भरवाया जाता हैं तो यह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी मंे आता हैं। उन्हांेने जिला रसद अधिकारी को निर्देशित किया हैं कि वे जिले के समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों को पाबन्द करें कि अभ्यर्थी, दल, अभिकर्ता या किसी अभ्यर्थी या दल के समर्थनकर्ता की ओर से मतदाताओं को दी गई टोकन व पर्चियों के माध्यम से पेट्रोल व डीजल नहीं भरा जावें।

जिला मुख्यालय से मिलेगी चुनाव प्रचार के लिए वीडियो वैन की स्वीकृति


                बाड़मेर, 23 नवंबर। जिला स्तर पर अब अभ्यर्थियों एवं जिले की सीमा के भीतर राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार के लिए वीडियो वैन संचालन की स्वीकृति मिल सकेगी।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों एवं प्रत्येक जिले की सीमा क्षेत्र के अंदर राजनीतिक दलों  की ओर से वीडियो वैन संचालन की स्वीकृति जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर से जारी की जा रही हैं। उनके मुताबिक वीडियो वैन में चलने वाली सामग्री का प्रमाणन लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति की ओर से किया जाएगा। एक से अधिक जिलों में वीडियो वैन संचालन के लिए आवेदन पर स्वीकृति मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी की जाएगी।

गुरुवार, 22 नवंबर 2018

चुनाव कार्यो में लगे कार्मिको का भुगतान ऑनलाईन


बाड़मेर, 22 नवंबर। निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2018 में मतदान, मतगणना दलो एवं चुनाव संबंधी अन्य कार्यो हेतु नियुक्त सभी अधिकारियों, कार्मिकों को चुनाव कार्य हेतु नियमानुसार देय यात्रा भत्ता, अल्पाहार राशि एवं अन्य देय राशि का भुगतान कोषालय के माध्यम से ऑनलाईन सीधे ही बैंक खातों में किया जाएगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम. नकाते ने बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी मतदान अधिकारियों, कार्मिकों को एम्पलोई आईडी, ऑफिस आईडी, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम मय शाखा आईएफएससी कोड, स्वयं के मोबाईल नम्बर, मूल वेतन इत्यादि सूचना साथ लेकर आनी होगी जिससे उनका भुगतान सीधे बैंक खातो में जमा करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान ही कार्मिको को यात्रा भत्ता बिल निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध करवाये जायेगें जिसमें सभी आवश्यक इन्द्राज कर उसी दिवस जमा कराना होगा।

स्काउट्स ने जागरूकता रैली से दिया मतदान का संदेश


                बाड़मेर, 22 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई।
मतदान जागरूकता रैली को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बामणोर और प्रधानाचार्य दुर्गाराम तथा स्थानीय संघ बाड़मेर के सचिव त्रिलोकाराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्काउट्स गाइड्स के हाथों में बैनर पर 7 दिसंबर मतदान दिवस को सभी मतदाता अनिवार्य रूप से अपने बूथ पर जाकर मतदान करें, पहले चलो करें मतदान छोड़ो अपने सारे काम लोकतंत्र की सुनो पुकार मत देना है, अपना अधिकार काका काकी ने क्यों हैं वोट को देना है के नारे बोलते हुए मतदान का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय में मुमताज खान, दुधाराम, चेतनराम, देवीलाल, हरीश आदि ने नाटक नुक्कड़ नाटक द्वारा वोट देने का प्रचार किया। इस अवसर पर पोसाराम चौधरी, राजूराम, उम्मेदाराम, हीराराम, आशुराम, कृष्णसिंह, हरकाराम समेत कई लोग उपस्थित रहे।



मतदाता जागरूकता के लिए खेला गया साँप सीढ़ी का खेल


                बाड़मेर, 22 नवम्बर। चौहटन विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला निर्वाचन विभाग द्वारा साँप-सीढ़ी के रोचक खेल का आयोजन किया गया। इस खेल-खेल के जरिये उपस्थित मतदाताओं को मतदान के नियमों को बारीकी से समझाया और मतदान के दिन मत देने के लिए प्रेरित किया गया।
                इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक डॉ अमित सैनी ने खेल के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और निर्वाचन विभाग द्वारा करवाये जा रहे इस नवाचार कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने समस्त मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के लिए आह्वान किया। साँप सीढ़ी के इस खेल के दौरान रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि सांप सीढ़ी के इस खेल के जरिए सहजता और रोचकता के साथ मतदान जागरुकता का संदेश दिया जा रहा है। इसके तहत जमीन पर सांप सीढी के खेल के जरिये युवाओं में मतदान के प्रति जागरुकता फैलाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग के आईईसी कंसल्टेंट अशोक सिंह राजपुरोहित ने खेल के नियमों को समझाते हुए मतदान करने को लेकर अधिक से लोगों को प्रेरित करने की बात कही। बाड़मेर निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित इस खेल खेल से जागरूकता के आयोजन में लोगो को रोचक तरीके से स्वीप गतिविधियों और आदर्श आचार सहिंता के बारे में बताया गया। आयोजन में महिला एवं पुरुष दो वर्गों में प्रतियोगिता करवाई जिसमे मनोज कुमार भादू व स्वरूपा माहेश्वरी प्रथम स्थान एंव सिमरथाराम और तरुणा द्वितीय स्थान पर विजेता रहे विजेताओं को चुनाव पर्यवेक्षक डॉ अमित सैनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साँप सीढ़ी के रोचक खेल में सोहन कंवर, मोनिका जयपाल, भजनलाल पंवार ने निर्णायकों की भूमिका अदा की वही हबीब खान ने कार्यक्रम का संचालन किया।





नाम वापसी के बाद 65 उम्मीदवार चुनावी मैदान में


बाड़मेर, 22 नवम्बर। बाड़मेर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में गुरूवार को नामांकन वापसी के अन्तिम दिन के बाद 65 उम्मीदवार शेष रहे है। विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसम्बर को 2194 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद शिव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से अमीन खां, भाजपा से खंगारसिंह, बसपा से नारणाराम, राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी से उदाराम, बहुजन संघर्ष दल से तोगाराम एवं बाडमेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से मेवाराम जैन, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से नानकदास, निर्दलीय राहुल कुमार, भाजपा से कर्नल सोनाराम चौधरी, निर्दलीय शंकरलाल, अभिनव राजस्थान पार्टी से खरथाराम चौधरी, बसपा से राजेन्द्र कुमार, निर्दलीय जुगताराम चुनावी मैदान में है।
                उन्होंने बताया कि बायतु विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से हरीश चौधरी, भाजपा से कैलाश चौधरी, दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल से मगाराम, बसपा से किशोरसिंह, अभिनव राजस्थान पार्टी से करनाराम, निर्दलीय उम्मेदाराम उर्फ अमित नायक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से उम्मेदाराम, निर्दलीय प्रेमाराम, आप से जोगाराम, राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी से भन्नाराम एवं पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से आप से मागीलाल, कांग्रेस से मदन प्रजापत, भाजपा से अमराराम, शिवसेना से पन्नालाल, बसपा से श्याम लाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नारायण राम, भारत वाहिनी पार्टी से नाथूराम, निर्दलीय बसंत शर्मा, निर्दलीय हुकमसिंह, भारतीय युवा शक्ति से सुरेशपाल, निर्दलीय मदनपुरी तथा सिवाना विधानसभा क्षेत्र से आप से जबराराम, निर्दलीय पारसमल निर्दलीय कांतिलाल, अभिनव राजस्थान पार्टी से डूंगरसिंह, निर्दलीय रेवत कुमार, निर्दलीय एवं राजस्थान लोकतान्त्रिक पार्टी से सताराम, निर्दलीय पोपटलाल, निर्दलीय बालाराम, बसपा से सूजाराम, बहुजन मुक्ति पार्टी से मोतीराम, कांग्रेस से पंकज प्रतापसिंह, राष्ट्रीय समाज पक्ष से मनोहर सिंह, भाजपा से हमीरसिंह, निर्दलीय शैतानसिंह, शिवसेना से किशन लाल, निर्दलीय प्रकाश तथा गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से हेमाराम चौधरी, भाजपा से लादूराम, दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल से रामाराम, आप से हनुमानराम,  निर्दलीय भीखाराम प्रजापत,  बसपा से पवन कुमार, बहुजन मुक्तिपार्टी से अदाराम, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से विजयसिंह, नया भारत पार्टी से लाधु चुनाव मैदान में है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने बताया कि चौहटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से आदूराम बोसिया, कांग्रेस से पदमाराम, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से एवं निर्दलीय सूरताराम, बसपा से रविन्द्र कुमार, भारतीय युवा शक्ति से धूडाराम एवं आप से नेनाराम चुनावी मैदान में है।

सोमवार, 19 नवंबर 2018

अंतिम दिन 87 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दखिल किये


                बाड़मेर, 19 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सात विधानसभा क्षेत्रों से 87 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि नांमाकन के अंतिम दिन सोमवार को शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय नखताराम, बसपा से नारणाराम, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से उदाराम, निर्दलीय मुंशीलाल, निर्दलीय गेमरसिंह, बहुजन संघर्ष दल से तोगाराम एवं भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी से हुकमाराम ने नामांकन पत्र दाखिल किये। इसी प्रकार बाडमेर विधानसभा निर्वाचन क्षैत्र से निर्दलीय रमन, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से नानकदास धारीवाल, निर्दलीय राहुल कुमार, निर्दलीय लक्ष्मणदास, निर्दलीय गोपालदास, भाजपा से कर्नल सोनाराम चौधरी, निर्दलीय मेवाराम, निर्दलीय शंकरलाल ,अभिनव राजस्थान पार्टी से खरथाराम चौधरी, बसपा से राजेन्द्र कुमार, निर्दलीय प्रतापचन्द, निर्दलीय जुगताराम, निर्दलीय हरखाराम, निर्दलीय फुसाराम, बहुजन मुक्तिपार्टी से पूराराम, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से हयात खान, एवं निर्दलीय कृष्णनाथ, बायतु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से कैलाश चौधरी, बसपा से किशोर सिंह, निर्दलीय पेमाराम, निर्दलीय शैलेन्द्र सिंह, निर्दलीय सुमेरसिंह, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से उम्मेदाराम, निर्दलीय उमेदाराम उर्फ अमित नायक, आप से जोगाराम एवं राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी से भन्नाराम ने अपने नामांकन पत्र भरे।
                पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से अमराराम, शिवसेना से पन्नालाल, राजस्थान जनता पार्टी व निर्दलीय से शैतानराम, बसपा से श्याम लाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नारायण राम, भारत वाहिनी पार्टी से नाथूराम, निर्दलीय बंसन्त शर्मा, निर्दलीय हुकमसिंह, निर्दलीय राणीदान, अभिनव राजस्थान पार्टी से डूंगरसिंह, आप से रमेश, निर्दलीय नरपतसिंह, निर्दलीय मदनपुरी, भारतीय युवा शक्ति से सुरेशपाल एवं निर्दलीय राजेन्द्र सिंह, सिवाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय पोपटलाल, निर्दलीय बालाराम, निर्दलीय कांतिलाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व निर्दलीय से सताराम, निर्दलीय तेजसिंह, निर्दलीय गरीमा राजपुरोहित, बसपा से सूजारम, निर्दलीय कानूनगो भरत, बहुजन मुक्तिपार्टी से मोतीराम, कांग्रेस से पंकज प्रतापसिंह, राष्ट्रीय समाज पक्ष से मनोहर सिंह, भाजपा से हमीरसिंह, निर्दलीय शैतानसिंह, राजस्थान जनता पार्टी से हेमाराम, शिवसेना से किशनलाल, निर्दलीय नरेन्द्रसिंह, निर्दलीय प्रकाश, निर्दलीय दीपक कुमार एवं निर्दलीय प्रतापसिंह, गुडामालानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा से पवन कुमार, आप से हनुमानाराम, बहुजन मुक्तिपार्टी से अदाराम, राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी से खीयाराम, नया भारत पार्टी से लाधुराम, अभिनव राजस्थान पार्टी से श्रीराम, भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी से टीकूराम, बहुजन संघर्ष दल से तिलोक राम, भारतीय बहुजन पार्टी से वनिता मेघवाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से विजयसिंह एवं निर्दलीय भीखाराम प्रजापत, चौहटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से आदूराम बोसिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व निर्दलीय से सूरताराम, भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी से नन्दलाल, निर्दलीय रायचन्द्रराम, बसपा से रविन्द्र कुमार, भारतीय युवा शक्ति से धूडाराम, आप से नेनाराम, कांग्रेस से पदमाराम एवं राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी से मोहनलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किये।


रविवार, 18 नवंबर 2018

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि आज

बाड़मेर, 18 नवंबर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर हैं। सोमवार को दोपहर तीन बजे तक सम्बन्धित रिटर्निग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 12 नवम्बर को जारी चुनाव अधिसूचना कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर है। उनके मुताबिक सोमवार को सुबह ग्यारह बजे से अपरान्ह तीन बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अभ्यर्थी नाम निर्देशन प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 नवम्बर को की जाएगी। साथ ही नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 नवम्बर है। उन्होंने बताया कि 7 दिसम्बर 2018 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतगणना 11 दिसम्बर को होगी।



शनिवार, 17 नवंबर 2018

मुनाबाव में वोट फॉर इंडिया रंगोली के जरिए मतदान करने की अपील

शहर से सरहद तक पहुंचा लोकतंत्र का संदेश

बाड़मेर, 17 नवंबर। बाड़मेर जिले में शनिवार को लोकतंत्र का संदेश पश्चिमी सरहद तक पहुंचा। बाड़मेर से मुनाबाव पहुंचे सैकड़ों विद्यार्थियों ने सात दिसंबर को मतदान करने का संदेश दिया।
        जिला प्रशासन, स्वीप एवं श्री गणेश विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पश्चिमी सरहद पर आयोजित लोकतंत्र उत्सव 2018 के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने वोट फॉर इंडिया रंगोली बनाई। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट एन.के. तिवारी, नितिन चतुर्वेदी, कंपनी कमांडर एम.एल. मीणा, गडरारोड़ के तहसीलदार डाला राम पंवार, विकास अधिकारी सुनीता परिहार ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने परिजनों और पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने लिए निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें। कार्यक्रम में कैलाश जोशी एवं अर्जुन कुमार राठी ने ईवीएम एवं वीवीपेट के जरिए मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था प्रधान आंनद चौधरी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भारत-पाक सीमा के अलावा थार एक्सप्रेस के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षिका खम्मा चौधरी एवं प्रिया पारवानी के नेतृत्व में रचना परमार, सावित्री विश्नोई, सरस्वती, सरिता, अनिता, खुशबू, मीना ने फॉर फॉर इंडिया की रंगोली बनाकर सात दिसंबर को अधिकाधिक लोगों की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तारबंदी के समीप मानव श्रृंखला बनाकर सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान करने का संदेश दिया।
इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के जवानों को ईवीएम से मतदान करने की प्रायोगिक जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि पहली बार विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार ईवीएम के साथ वीवीपेट का  इस्तेमाल किया जाएगा। इसके स्क्रीन पर जिस उम्मीदवार को मतदाता ने मतदान किया है, उसके बारे में सूचना प्रदर्शित होगी। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के पुष्पेन्द्र सिंह, विपिन कुमार, सरिता चौधरी, गोविंद बेनीवाल, रामाराम सेंवर, तनुजा जांगिड़, चांदनी कृपलानी, हनुमान चौधरी, सताराम बेनीवाल, गुड़िया गौड़ समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






शनिवार को 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

बाड़मेर, 17 नवंबर। बाड़मेर जिले में विधानसभा चुनाव के नामांकन के छठे दिन शनिवार को 27 उम्मीदवारों ने 36 नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शिव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से शनिवार को कांग्रेस से अमीन खान ने 4, खंगारसिंह सोढा ने भाजपा से 2, निर्दलीय राणाराम ने 1 एवं अभिनव राजस्थान पार्टी से जसवन्तसिंह ने एक नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार बाडमेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया से नानकदास धारीवाल ने 1, बायतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाजपार्टी के किशोरसिंह ने 1, निर्दलीय गोपाल प्रसाद ने 1 एवं अभिनव राजस्थान पार्टी से करनाराम ने 1, पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ओमाराम ने 1, कांग्रेस से मदन प्रजापत ने 3, भाजपा के अमराराम ने 2, शिव सेना से पन्नालाल ने 1 एवं निर्दलीय समरथाराम ने 1 नामांकन पत्र दाखिल किए।
उन्होने बताया कि सिवाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय कांतिलाल ने 1, अभिनव राजस्थान पार्टी से डूंगरसिंह ने 1, निर्दलीय बाबूलाल ने 1, निर्दलीय रेवत कुमार ने 1, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सताराम ने 1 एवं निर्दलीय रमेश कुमार ने 1, गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से लादूराम ने 1, दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल से रामाराम ने 1, आप से हनुमानराम ने 1 एवं निर्दलीय वोहताराम ने 1 तथा चौहटन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय भेराराम ने 1, भाजपा से आदूराम बोसिया ने 2, कांग्रेस से पदमाराम ने 2 एवं निर्दलीय मूलाराम ने 1 नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर है। इस दौरान रविवार 18 नवम्बर को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

पांचवे दिन 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

बाड़मेर, 16 नवंबर। बाड़मेर जिले में विधानसभा चुनाव के नामांकन के पांचवे दिन 12 उम्मीदवारों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शिव विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को सादुलाराम कुमावत ने जनता दल यूनाइटेड से 2, बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से मेवाराम जैन ने कांग्रेस पार्टी की ओर से 4, नानकदास धारीवाल ने सीपीआई से, निर्दलीय उदाराम खोथ एवं निर्दलीय जुंजा ने एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि बायतु विधानसभा क्षेत्र से मगाराम ने दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल से एक, पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ओमाराम ने एक, मांगीलाल ने आम आदमी पार्टी से एक तथा सिवाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय पारसमल, कलाराम, कान्तिलाल ने एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र से लादूराम ने भाजपा से 3 नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि चौहटन विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर है। इस दौरान रविवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।

गुरुवार, 15 नवंबर 2018

महिला कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया से रुबरु कराया


पहली बार महिला कार्मिक मतदान केन्द्रों पर चुनाव प्रक्रिया को संपादित करवाएगी

बाड़मेर, 15 नवंबर। महिला कार्मिकों को आदर्श मतदान केन्द्रों पर चुनाव प्रक्रिया संपादित करवाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। आप गहनता से प्रशिक्षण लेने के साथ पूर्ण निष्ठा से कार्य संपादित कर उदाहरण प्रस्तुत करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हाल में आदर्श मतदान केन्द्रों में नियुक्त की जाने वाली महिला कार्मिकों को चुनाव सम्बन्धित प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार के अलावा मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन कार्मिकों को ईवीएम एवं वी वी पेट के बारे में तकनीकी और प्रायोगिक जानकारी दी गई। उल्लेखनिय है कि समस्त विधानसभा क्षेत्रो में एक-एक आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिसमे महिला कार्मिकों को तैनात किया जाएगा।


-0-

मतदाता जागरूकता के लिए बनाई रंगोली


                बाड़मेर,15 नवंबर। पंचायत समिति चौहटन की ओर से स्वीप गतिविधियों के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों ने समिति परिसर में रंगोली सजा कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।
                इस दौरान विकास अधिकारी बाबू सिंह राजपुरोहित, पर्यवेक्षक डूंगराराम सोनगरा ने महिलाओं को अपने अपने क्षेत्र में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। समिति परिसर में आकर्षक रंगोली सजाकर सात दिसंबर को होने वाले मतदान को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर किया जाए  और अंत में समस्त महिलाओं ने मतदान करने का संकल्प लिया ।
                इस दौरान पंचायत समिति के विकास अधिकारी बाबू सिंह राजपुरोहित, महिला एंव बाल विकास विभाग के डूंगराराम सोनगरा, दिलीप गुप्ता, विमला एंव कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी उपस्थित रहे ।


व्यय पर्यवेक्षक राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के चुनावी व्यय पर रखेंगे निगरानी


बाड़मेर, 15 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से राजनीतिक दलों एवं विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन पर प्रभावी एवं नियमित रूप मोनीटरिंग तथा अनुवीक्षण कार्य के लिए दो व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले में शिव, सिवाना, गुड़ामालानी तथा चौहटन विधानसभा के लिए आईआरएस काजी सुहैल अनीस अहमद तथा बाड़मेर, बायतु, पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के लिए आईआरएस विभोर बदोनी को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस काजी सुहैल अनीस अहमद से मोबाइल 8000929660 एवं आईआरएस विभोर बदोनी से 8000929656 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह शिव विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक आईएएस मदन चन्द्र डेका के मोबाइल नंबर 8000929653,  बाड़मेर के लिए आईएएस ओमप्रकाश बाकोडिया के मोबाइल 8000929640, सिवाना के लिए आईएएस दिलिप कुमार टोप्पो के मोबाइल 8000929661, चौहटन के लिए आईएएस डॉ. अमित सैनी से मोबाइल 8000929630, पचपदरा के लिए आईएएस देवदत शर्मा से मोबाइल 8000929650,  बायतु के लिए आईएएस एम.रामचंदूडू के मोबाइल 8000929635, गुडामालानी के लिए आईएएस पुनीत गोयल से मोबाइल 8000929635 पर संपर्क किया जा सकता है। इनके मोबाइल नंबर 18 नवंबर से एक्टिवेट होंगे।
उन्होंने बताया कि इन केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के बाड़मेर प्रवास के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के लिए समन्वय और पर्यवेषण के लिए उप वन संरक्षक विक्रम केसरी प्रधान दूरभाष 8764233373 को नोडल अधिकारी लगाया गया है। बाड़मेर प्रवास के दौरान विधानसभा चुनाव के  संबंध में आमजन सर्किट हाउस में केंद्रीय पर्यवेक्षकों से मिल सकते हैं। इसके अलावा संबंधित मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

चौथे दिन एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया


                बाड़मेर,15 नवंबर। बाड़मेर जिले में विधानसभा चुनाव  के नामांकन के चौथे दिन बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गुरुवार को बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण राम चौधरी ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर है। इस दौरान रविवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।

ई पेपर के लिए राजनीतिक विज्ञापन अधिप्रमाणन करवाने होंगे


बाड़मेर जिले में सात विधानसभा क्षेत्रो में 2194 मतदान केंद्र स्थापित

                बाड़मेर, 15 नवंबर। विधानसभा चुनाव के दौरान समाचार पत्रों के ई पेपर्स में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक प्रवृत्ति के विज्ञापनों को प्रसारित करवाने से पूर्व सक्षम समिति से अधिप्रमाणन करवाना जरूरी होगा। 
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार समाचार पत्र के किसी भी संस्करण के ई पेपर में यदि राजनीतिक प्रवृत्ति का कोई विज्ञापन प्रसारित किया जाता है तो भारत निर्वाचन आयोग के पेड न्यूज के संबंध में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार प्रसारण से पूर्व सक्षम समिति से विज्ञापन का   अधिप्रमाणन करवाना जाना आवश्यक है। उनके मुताबिक समस्त संपादकों से अनुरोध किया गया है कि यदि वे अपने प्रकाशन के किसी भी संस्करण के ई पेपर में राजनीतिक प्रवृति का कोई विज्ञापन प्रसारित करते है तो सम्बन्धित अभ्यर्थी या राजनीतिक दल से सक्षम स्तर पर गठित समिति की ओर से प्राप्त की गई अधिप्रमाणन की प्रति लेना सुनिश्चित करें।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बाड़मेर जिले में विधानसभा चुनाव संपादित करवाने के लिए 2194 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके तहत शिव विधानसभा क्षेत्र में 402, बाड़मेर में 291, बायतु में 329, पचपदरा में 243, सिवाना में 277, गुड़ामालानी में 326, चौहटन में 326  मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पांच सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई हैं। यह पांच सहायक मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेल्वे कुंआ नंबर 3 मध्य भाग बाड़मेर कमरा संख्या 5, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संख्या 1 बायां मध्य भाग बाड़मेर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या 4 सभा भवन जोगियों की दड़ी बाड़मेर दायां भाग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महावीर नगर बायां मध्य भाग बाड़मेर, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय इंदिरा नगर बाड़मेर मध्य भाग कमरा नंबर 7 शामिल है।


बुधवार, 14 नवंबर 2018

बेस्ट इलेक्शन मैनेजमेंट के गुर सिखा रहे है बाड़मेर कलक्टर

बाड़मेर, 14 नवंबर। बाड़मेर कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते इन दिनों चुनाव ड्यूटी से जुड़े कार्मिकों को बेस्ट इलेक्शन मैनेजमेंट के गुर सिखा रहे है। उनका प्रयास है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह की कोई कमी नहीं रहे।
बाड़मेर जिले में आगामी 7 दिसंबर को होने वाले मतदान के दौरान अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के तहत कई प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं। इन दिनों बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मतदान से जुड़े कार्मिकों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम एवं प्रोफेसर मुकेश पचौरी के साथ कई मास्टर ट्रेनर्स ने संभाल रखी है। इसके बावजूद जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते खुद राजकीय महाविद्यालय एवं इंजीनिरिंग कालेज जालीपा में चल रहे प्रशिक्षण में नियमित रूप से पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलुओं से कार्मिकों को रूबरू करा रहे है। प्रदेश में यह पहला मौका है जब कोई निर्वाचन अधिकारी इस तरह से चुनाव से जुड़े कार्मिकों के साथ बैठकर खुद ईवीएम, वीवीपेट के अलावा मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते प्रशिक्षणार्थियों से ईवीएम एवं वीवीपेट सम्बन्धित जानकारी साझा करने के साथ उनसे प्रायोगिक परीक्षण भी करा रहे है। नए तरीके के कारण ही कार्मिक भी गहनता से  प्रशिक्षण ले रहे है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रभावी प्रशिक्षण के लिए कुछ वीडियो भी तैयार करवाए है। इसके अलावा पीपीटी एवं मास्टर ट्रेनर्स को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते के मुताबिक जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे है। बाड़मेर जिले में 2189 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा दिव्यागों के सुगम मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निग अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाए करने के निर्देश दिए गए है।






दिव्यागों को मतदान के लिए मिलेगी विशेष सुविधाएं


                बाड़मेर, 14 नवम्बर। निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में 7 दिसम्बर को मतदान दिवस के दिन दिव्यांग मतदाताओं को विशेष प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि समस्त आरओ को निर्देशित किया गया है कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सहायक, व्हील चेयर, निशुल्क यातायात की सुविधा, रैम्प के साथ-साथ अन्य मूलभूत जन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाए।

उम्मीदवार का शपथ पत्र साइट पर अपलोड होना जरूरी


आमजन के अवलोकनार्थ साइट पर रहेगा उपलब्ध शपथ पत्र

                बाड़मेर, 14 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव के दौरान प्राप्त होने वाले नामांकन, संवीक्षा एवं नाम वापसी की सूचना निर्वाचन आयोग की वेबसाईट एवं पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट की जा रही है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार नामांकन की प्रतिदिन सूचना आयोग की वेबसाईट http://genesys.nic.in तथा विभाग के पोर्टल राज इलेक्शन पर अपडेट सूचना अपलोड करनी होगी। उनके मुताबिक अभ्यर्थी की ओर से नामांकन के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र को भी दोनों पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की ओर से पृथक से संशोधित शपथ पत्र दिया जाता है, तो उसको भी अपलोड करने का प्रावधान राज इलेक्शन पोर्टल पर किया गया है। यदि किसी व्यक्ति की ओर से काउंटर शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाता है तो उसको भी अपलोड किया जायेगा। उनके अनुसार रिटर्निंग अधिकारी की ओर से आयोग को दी जाने वाली समस्त सूचना अपलोड करने के साथ-साथ आमजन के अवलोकन के लिए ceorajasthan.nic.in पर भी नामांकन पत्र, शपथ पत्र, काउंटर शपथ पत्र की अपलोड करने होंगे।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...