मंगलवार, 21 अगस्त 2018

मतदाता 31 अगस्त तक मतदाता सूचियों में जुड़वा सकेंगे अपने नाम

- भारत निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख

बाड़मेर , 21 अगस्त। प्रदेश के ऎसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2018 को 18 वर्ष पूरी हो गई है और वे अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुडवा सके हैं ऎसे सभी मतदाता 31 अगस्त तक दावे आपत्तियों के साथ मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अश्विनी भगत ने बताया कि प्रदेश के मतदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने प्रदेश के नव मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा तादाद में नाम जुड़वाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि विभाग ने 12 और 19 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने और संशोधन करने की व्यवस्था की थी।  इस दौरान हजारों की संख्या में नाम जोड़े गए थे, लेकिन फिर जो नाम पंजीकृत होने से वंचित रहे गए हैं वे बिना अवसर गवाए 31 अगस्त तक अपना नाम बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा मतदाता सूची में अवश्य पंजीकृत करवा लें। 

गौरव सेनानियांे का समस्या समाधान शिविर स्थगित


                बाड़मेर ,21 अगस्त। राजकीय अवकाश होने के कारण बुधवार को कल्याणपुर पंचायत समिति मंे आयोजित होने वाला गौरव सेनानियांे का समस्या समाधान शिविर स्थगित कर दिया गया है।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे के लिए अब समस्या समाधान शिविर का आयोजन 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।

वरिष्ठ नागरिकांे को कानूनी अधिकारांे की जानकारी दी


                बाड़मेर ,21 अगस्त। महात्मा गांधी मानव सेवा संस्थान बाड़मेर की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में मंगलवार को विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 
                इस दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.सिम्पल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न कानूनी अधिकार, लोक अदालत के महत्व, विधिक सहायता, वृद्धा पेंशन योजना, बालश्रम, बाल विवाह प्रतिषेध, दहेज प्रतिषेध से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक राजेन्द्र सिंह चारण ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का समाज में अपना महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मंे वृद्धाश्रम के संचालक स्वामी दयालपुरी ने आभार जताया।

चिकित्सा मंत्री एवं खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बुधवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर ,21 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ,राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह बिश्नोई एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाड़मेर आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ बुधवार को दोपहर 1 बजे जालोर से प्रस्थान कर 3 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके उपरांत सांय 5.30 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी तरह राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह बिश्नोई बुधवार को दोपहर 1 बजे जालोर जिले से रवाना होकर सांय 4.30 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इस दौरान आगामी दिनांे मंे होने वाले वीआईपी विजिट के संबंध मंे विचार-विमर्श करेंगे। इसके उपरांत बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम करेंगे।

वीआईपी विजिट को लेकर समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर ,21 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे आगामी दिनांे मंे प्रस्तावित वीआईपी विजिट के दौरान शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा विकास प्रदर्शनी के कार्यक्रम को लेकर समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विभागीय अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि आगामी दिनांे मंे शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा विकास प्रदर्शनी के कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागीय निर्देशानुसार कार्य संपादित करें। उन्हांेने प्रस्तावित सभा स्थलांे पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाआंे के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी निर्धारित प्रारूप मंे सूचनाएं एवं अच्छी क्वालिटी के फोटो मय उपलब्धियां भिजवाएं। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने वीआईपी विजिट को लेकर सुराज संकल्प यात्रा के दौरान की गई घोषणाआंे की क्रियान्विति, आपका जिला आपकी सरकार, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन संबंधित जसूचना भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विभागांे की ओर से किए गए नवाचारांे की सूचना भिजवाई जाए। उन्हांेने प्रस्तावित वीआईपी विजिट के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

चुनाव कार्यों को गंभीरता एवं निष्पक्षता से संपादित करें: नकाते


                बाड़मेर ,21 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के मापदंडों के अनुरूप समुचित तैयारियां की जाएं। चुनाव लोकतंत्र का आधार है, इससे जुड़े कार्यों को गंभीरता एवं निष्पक्षता से संपादित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे चुनाव तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि समस्त अधिकारी विधानसभा चुनाव के कार्य की गंभीरता को समझते हुए उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को मतदान केन्द्रांे के रूट एवं आधारभूत सुविधाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि चुनाव के लिए गठित प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय से बेहतरीन कार्य करें। जिला स्तर से मांगी गई सूचनाएं निर्धारित समयावधि मंे भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने मतदाता जागरूकता गतिविधियांे के लिए विधानसभावार जागरूकता रथ तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इस बार पहली मर्तबा ईवीएम के साथ वीवीपेड का इस्तेमाल होगा, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा संवेदनशील मतदान केन्द्रांे पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाने के बारे मंे जानकारी दी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए गठित किए गए प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारियांे को उनकी ओर से निष्पादित किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए विभिन्न एप्प का इस्तेमाल करने के साथ नवाचार किए जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक सप्ताह मंे माइक्रो आब्जर्वर का पैनल तैयार करने, बूथ लेवल मैनेजमेंट प्लान, रिस्क मैनेजमेंट प्लान समेत विभिन्न प्रकार के प्लान तैयार करने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने स्वीप के तहत आयोजित कराई जाने वाली गतिविधियांे की जानकारी दी। इस दौरान जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, डा.लक्ष्मीनारायण जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 22 अगस्त को बाड़मेर आएगी


                बाड़मेर ,21 अगस्त। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाड़मेर आएगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा 22 अगस्त को प्रातः 6 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेगी। जहां विभागीय अधिकारियांे के साथ महिलाआंे से जुड़े मुददांे एवं बकाया प्रकरणांे की समीक्षा करेगी।

पेड एवं फेक न्यूज पर नजर रखेगी एमसीएमसी कमेटी


बाड़मेर मंे मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

                बाड़मेर, 21 अगस्त। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2018 मंे पेड न्यूज,फेक न्यूज और मतदाताओं को लुभाने वाले संदेहास्पद विज्ञापनों पर कड़ी नजर रखने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि यह कमेटी उम्मीदवारों की ओर से इलेक्ट्रोनिक, पिं्रट और सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित समाचारों पर कड़ी निगरानी रखेगी। इस कमेटी का प्रभारी राजस्व अपील अधिकारी, भूमि अवाप्ति अधिकारी सीआईईएल, कोषाधिकारी,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक, डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता मांगूसिंह राठौड़ को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलांे एवं अभ्यर्थियांे की ओर से विभिन्न टीवी एवं रेडियो चैनलांे पर पेड न्यूज के प्रसारण से संबंधित कार्यवाही एवं रिकार्ड संधारित करेगी। इसके अलावा टीवी एवं रेडियो चैनलांे पर न्यूज के प्रसारण की मोनेटरिंग कर दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधित कार्य करेगी। कमेटी का कार्य चुनाव की अधिघोषणा के साथ और उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही शुरू हो जाएगा।
ऐसे काम करती है कमेटीः कोई भी खबर, विज्ञापन या प्रचार-प्रसार के तरीके को पेड न्यूज की श्रेणी में आने पर मामले को कमेटी रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचाएगी। सही पाए जाने पर रिटर्निंग अधिकारी उम्मीदवार को नोटिस देकर उस बारे में जवाब मांग सकता है। जवाब से अंसतुष्ट होने पर मामले को राज्य स्तरीय कमेटी को भेजा जाता है और उसी के निर्णय के अनुसार उस पेड न्यूज का खर्चा डीपीआर रेट पर उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जाता है। कमेटी का अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी होता है, जबकि एसडीएम या एडीएम, भारतीय प्रेस परिषद से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार, भारतीय सूचना सेवा का जिले में पदास्थापित अधिकारी और सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी इसके सदस्य होते हैं। 


सोमवार, 20 अगस्त 2018

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 23 को


                बाड़मेर, 20 अगस्त। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 23 अगस्त को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                सदस्य सचिव एवं जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ ने बताया कि बैठक के दौरान परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक,पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने, शहरी यातायात व्यवस्था मंे सुधार एवं यातायात नियमांे की अनुपालना सुनिश्चित करने, नए मार्ग खोलने, रूटांे पर बस सुविधा संचालन के सुझाव, बस स्टेंड, स्टाप का निर्धारण एवं व्यवस्थाआंे मंे सुधार, अवैध रूप से संचालित वाहनांे एवं ओवर क्राउडिंग, ओवर लोडिंग वाहनांे के खिलाफ कार्यवाही की समीक्षा, सड़क दुर्घटनाआंे एवं उनसे होने वाली मृत्यु दर को वर्ष 2020 तक 50 फीसदी कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा नीति के लिए गठित कमेटी की क्रियान्विति संबंधित निर्देश एवं सड़क सुरक्षा कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा दीर्घकालीन योजना के तहत सड़कें चौड़ी करने, ओवरब्रिज बनवाने, सहायक रोड़ को विकसित करने तथा बेहतर व्यवस्था के लिए सुझाव लेने के साथ क्रियान्विति सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श होगा।

चुनाव संबंधित तैयारियांे की समीक्षा बैठक मंगलवार को


                बाड़मेर, 20 अगस्त। विधानसभा आम चुनाव 2018 को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए स्थापित किए गए प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारियांे के साथ प्रारंभिक तैयारियांे की समीक्षा के लिए मंगलवार को प्रातः 1030 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक प्रगति एवं सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 1030 बजे चुनाव तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक 30 को


                बाड़मेर, 20 अगस्त। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 30 अगस्त को सांय 5 बजे आयोजित होगी।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि बैठक के दौरान गत बैठक की कार्यवाही के विवरण की पुष्टि, महत्वपूर्ण निर्णयांे की अनुपालना, लंबित प्रकरणांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संबंधित अधिकारियांे को प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

गौरव सेनानियांे एवं आश्रितों के लिए कल्याणपुर मंे समस्या समाधान शिविर 22 को


                बाड़मेर, 20 अगस्त। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए कल्याणपुर पंचायत समिति मंे बुधवार को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

मासिक संपर्क परेड 27 को


                बाड़मेर, 20 अगस्त। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर की संपर्क परेड 27 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे बोर्डर होमगार्ड कार्यालय बाड़मेर कैम्प मंे रखी गई है। होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र के कमांडेंट ने बताया कि सभी सदस्य आगामी चुनाव के मददेनजर अपने मतदाता पहचान पत्र की छाया प्रति अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्रभारी के पास जमा करवाएं।

सदभावना दिवस पर शपथ दिलाई


                बाड़मेर, 20 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला मुख्यालय पर सोमवार को सदभावना दिवस के उपलक्ष्य मंे अधिकारियांे एवं कार्मिकांे को सदभावना की शपथ दिलाई।
                पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिन सदभावना दिवस पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियांे की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमांे से सुलझाने की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इसी तरह पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंे पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने जवानांे को सदभावना दिवस पर शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

चिकित्सा मंत्री बुधवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर ,20 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाड़मेर आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ बुधवार को दोपहर 1 बजे जालोर से प्रस्थान कर 3 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके उपरांत सांय 5.30 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विद्युत कनेक्शन के लिए राशि वसूलने की शिकायतांे पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश


जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 20 अगस्त। विद्युत कनेक्शन के लिए राशि वसूलने संबंधित शिकायतांे पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान डिस्काम के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत मीटर लगाने के लिए ग्रामीणांे से राशि वसूलने संबंधित शिकायतंे प्राप्त हो रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित दोषी ठेकेदारांे के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए। जिला कलक्टर नकाते ने अब तक हुए विद्युत कनेक्शनांे की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसकी गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्हांेने शहर मंे खुले पडे़ तारांे को हटाने एवं समय पर ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सकांे के रिक्त पद का अतिरिक्त चार्ज अन्य किसी चिकित्सक को देने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियांे को आगामी दिनांे मंे वीआईपी विजिट के मददेनजर विधानसभा क्षेत्रवार प्रस्तावित लोकार्पण एवं शिलान्यास संबंधित सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियांे को संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी, अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां, सोनाराम बेनिवाल, भेराराम जाट समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 16 अगस्त 2018

चिकित्सा मंत्री शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर,16 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर सांय 6.30 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके उपरांत सांय 7.30 बजे जालोर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विधानसभा स्तरीय मास्टर टेªनर्स को दिया ईवीएम एवं वीपीपीएटी का प्रशिक्षण


                बाड़मेर, 16 अगस्त। विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का ईवीएम एवं वीवीपीएटी संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित हुआ। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रशिक्षित दक्ष प्रशिक्षक प्रोफेसर मुकेश पचौरी एवं डा. लक्ष्मीनारायण जोशी ने वीवीपीएटी का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
                इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने कहा कि ईवीएम से वीवीपीएटी जुड़ने के बाद निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी। उन्हांेने कहा कि इस बार निर्वाचन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का बेहतर और संशोधित रूप एम-3 का प्रयोग होगा। मतदाता वोटर वेरिफायेबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानि वीवीपीएटी के इस्तेमाल से मतदाता मतदान का बटन दबाने के साथ ही अगले 7 सेकेंड के लिए दिखने वाली  एक पर्ची देखकर तसल्ली कर सकेंगें कि उनका मत उसी उम्मीदवार को गया हो, जिसे दिया गया है। उन्हांेने बताया कि मतदान की इस नई व्यवस्था से परिचित कराने के लिए स्वीप व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मॉडल बूथ प्रदर्शित किए जाएंगे, जहां आमजन इस नयी व्यवस्था से परिचित हो सकेगी। इस दौरान प्रोफेसर मुकेश पचौरी और डा. लक्ष्मीनारायण जोशी ने ईवीएम की विस्तृत जानकारी देते हुए वीवीपीएटी के विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी दी। इस प्रशिक्षण मंे प्रत्येक विधानसभा से 5-5 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रशिक्षित इन प्रशिक्षुओं ने भेल विशेषज्ञों के साथ वीवीपीएटी की पूरी जानकारी प्राप्त की। अब यही विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स अपने क्षेत्र के बीएलओ एवं अन्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगें।

बुधवार, 15 अगस्त 2018

राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने किया ध्वजारोहण, स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया


                बाड़मेर, 15 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह बुधवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। 
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने सभी लोगों को स्वतन्त्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने देश को आजादी दिलवाने वाले तमाम स्वतन्त्रता सैनानियों, शहीदों एवं विरांगनाओं को हदय की गहराई से प्रणाम किया तथा कहा कि हमें यह स्वतन्त्रता वीर शहीदों की कुर्बानी से मिली है, इसे बरकरार रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होने सीमान्त पहरियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सीमान्त पहरियों में वह जज्बा है, दुश्मन ऑख उठा कर भी नहीं देख सकता है।
                राजस्व राज्यमंत्री ने कहा कि शहादत को सलाम मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान 700 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे की शान बढाई है तथा सभी 36 कौम के लोगों ने एकता का सन्देश दिया है कि हम सब एक है। उन्होने कहा कि एकता की भावना जागृत करने के लिए यह सन्देश प्रशसनीय है।
                इससे पहले परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट दल की टुकडियां ने परेड में हिस्सा लिया। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात् इन्हीं बालक बालिकाओं की ओर से समूह गान आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के, हम बच्चे हिस्दुस्तान के की प्रस्तुति दी गई। समूह गान के स्वर एवं निर्देशन दीपसिंह भाटी एवं छात्राएं कुमारी गीता, अंजली, उदिता, किरण, मीना, वर्षा और नीनल और उनके साथीयोे के थे। इसके बाद स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचरों द्वारा मुकेश आचार्य के निर्देशन में आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन किया गया।
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्वतन्त्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। मुख्य समारोह के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करों कुर्बानी - की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं की ओर से सामूहिक लोक नृत्य गीत आओं नी पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति दी गई। इसी कडी में  जिले की प्रसिद्ध मोतीसरा, सनावडा एवं जसोल के गेर दलों द्वारा गेर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान मार्च पास्ट में दो चरणों में क्रमशः प्रथम स्थान पर सीमा सुरक्षा बल, द्वितीय पर राजस्थान पुलिस एवं तृतीय स्थान पर राजस्थान महिला पुलिस टूकडी तथा क्रमशः प्रथम स्थान पर जूनियर एनसीसी दल, द्वितीय पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.गर्ल्स)एवं तृतीय स्थान पर स्टूडेन्ट पुलिस केडेट्स की टूकडी रही जिन्हें तथा सनावडा, जसोल एवं मोतीसरा गेर दलों को पुरस्कृत किया गया।
                समारोह के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, यूआईटी चैयरमैन डा. प्रियंका चौधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, सीमा सुरक्षा बल के कमाण्डेन्ट साम कपूर, एम.एस. राजपुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल समेत जन प्रतिनिधि, सेना, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ विभागीय अधिकारी तथा बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रातः कालीन कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड एवं रामकुमार जोशी ने किया।
                समूचे जिले में स्वतन्त्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया वहीं जिला परिषद में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य चोराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई।









मंगलवार, 14 अगस्त 2018

मानव श्रृंखला मंे शामिल हुए राजस्व राज्य मंत्री, जिला कलक्टर एवं एसपी

बाड़मेर, 14 अगस्त। शहादत को सलाम मानव श्रंृखला मंे मंगलवार को राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल,कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह जालीपा के समीप मानव श्रृंखला मंे शामिल हुए। उन्हांेने सेना की ओर से लगाई गई टैंकांे की प्रदर्शनी को देखने के साथ विद्यार्थियांे का उत्साहवर्धन किया।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...