सोमवार, 10 जुलाई 2017

वीडियो कांफ्रेसिंग से प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान जानकारी दी

                बाड़मेर, 10 जुलाई। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के सफल क्रियान्यवन के लिए जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र से सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए 17 पंचायत समिति मुख्यालयांे पर ई-मित्र एवं कॉमन सर्विसेज सेंटर संचालको को प्रशिक्षण दिया गया।  इस दौरान समस्त पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्रों में उपस्थित सीएससी, ई-मित्र, डिजिटल साक्षरता केन्द्र धारको को एवं ब्लॉक नोडल अधिकारियों की उपस्थ्तिि में समस्त अभियान के बारे में जानकारी तथा पोर्टल का डेमो दिखाया गया।

                सीएससी ई-गर्वनेंस के जिला प्रबंधक चेनाराम चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में कार्यरत सभी ई-मित्र, सीएससी धारको सीएससी के नये डिजिटल सेवा पोर्टल रजिस्टेªशन, विद्यार्थी पंजीकरण प्रक्रिया तथा अन्य समस्त आवश्यकताआंे की जानकारी दी गई। साथ ही जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान केन्द्र खोलकर जिले के ग्रामीण क्षैत्रो में डिजिटल साक्षरता दर को बढाने के निर्देश दिए गए। इसके अनुसार 30 जुलाई तक सभी सीएससी एवं ई-मित्र केन्द्रो पर प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता केन्द्र स्थापित कर जिले के सभी ग्राम पंचायतो को कवर करने का लक्ष्य दिया गया। जो ब्लॉक नोडल अधिकारीयों के सहयोग से किया जाना हैं। इस कान्फ्रेंस में सहायक प्रोग्रामर पन्नाराम एवं जिले की स्थानीय सेवा प्रदाता अक्ष आप्ॅटीफाइबर से जेताराम चौधरी ने भी तकनीकी समस्याओ के निवारण के बारे में अवगत करवाया।



आमजन पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाएं : गोयल

प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने किया जिला स्तरीय वन महोत्सव मंे पौधारोपण
                बाड़मेर, 10 जुलाई। आमजन पौधारोपण मंे सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रत्येक नागरिक अपने घर के आगे पौधारोपण करने के साथ उसकी देखभाल करें। राज्य सरकार मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्रदेश को पानी के लिहाज से आत्मनिर्भर बनाने के साथ पौधारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बाड़मेर हिल्ली मंे आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव मंे मुख्य अतिथि के रूप मंे संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत किए जा रहे जल संरक्षण एवं पौधारोपण कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार बारिश के पानी को बचाने के लिए वृहद स्तर पर जल संरक्षण कार्य करवा रही है। उन्हांेने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत 28 लाख पौधे लगाए गए। इस बार इस अभियान के तहत एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्हांेने कहा कि सतही पानी के प्रोजेक्टस को भी प्राथमिकता से पूरा करवाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री गोयल ने जन प्रतिनिधियांे एवं आमजन से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बाड़मेर जिले को मार्च 2018 तक खुले मंे शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित करवाने मंे सहयोग की अपील की। उन्हांेने आने वाली पीढ़ी के लिए जल संरक्षण एवं अधिकाधिक पौधारोपण करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर अध्यक्षीय उदबोधन मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि पेड़ांे के बिना जीवन अधूरा है। उन्हांेने पानी की कीमत पहचाने के साथ प्रकृति को समझते हुए इसका संरक्षण करने की बात कही। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत 6 हजार कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमंे 4800 कार्य पूर्ण हो चुके है। प्रथम चरण मंे हुए कार्याें के उत्साहजनक नतीजे सामने आए है। जिला कलक्टर नकाते ने प्रत्येक नागरिक से जन्म दिन अथवा अन्य अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल का जिम्मा उठाने का संकल्प लेने का आहवान किया। यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने जल के लिहाज से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की शुरूआत की थी। अब तक राजस्थान पानी के लिए अन्य राज्यांे पर निर्भर था, लेकिन अब इस अभियान के अच्छे नतीजे सामने आने लगे है। उन्हांेने इस अभियान को अन्य प्रदेशांे के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए कहा कि बालिकाएं एवं महिलाएं भी अपने जन्म दिन पर एक पौधा लगाने का प्रण लें। उन्हांेने कहा कि इस अभियान से पुराने तालाबांे को नया जीवनदान मिला है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की बदौलत प्रदेश मंे जल संरक्षण के लिहाज से अभूतपूर्व कार्य हुआ है। सूखे प्रदेश के रूप मंे जाने वाले राजस्थान मंे जल स्तर मंे इजाफा हुआ है। उन्हांेने कहा कि लगातार आबादी मंे बढोतरी के कारण जंगल कटते जा रहे है। उन्हांेने आमजन से अधिकाधिक पौधारोपण करने का अनुरोध किया।
                बाड़मेर नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि शहरवासी अपने घर मंे एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का जिम्मा लें। उन्हांेने कहा कि पौधारोपण के लिए स्वच्छ वातावरण के साथ कई प्रकार की बीमारियांे को रोक सकते है। उन्हांेने वन महोत्सव जैसे आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की शुरूआत मंे उप वन संरक्षक किशनसिंह भाटी ने बताया कि यहां करीब 30 हैक्टेयर भूमि मंे 5100 पौधे लगाए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि शुरूआत मंे 501 पौधे लगाए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि यहां पर स्मृति वन भी विकसित किए जाने की योजना है। कार्यक्रम का संचालन डा.बंशीधर तातेड़ ने किया।

                इससे पहले जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा ने पौधारोपण करके वन महोत्सव की शुरूआत की। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया, एसीएफ उदाराम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह के अंत मंे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने जल संरक्षण एवं पौधारोपण करने संबंधित शपथ दिलाई।






शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 8 जुलाई को

                बाड़मेर, 07 जुलाई। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर, जयपुर एवं प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित सभी प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्रिलिटीगेशन के मामलों के निस्तारण के लिए शनिवार, को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।

                राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के सदस्य सचिव एस.के.जैन ने बताया कि उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जयपुर में नियमित लोक अदातल का आयोजन होगा,जिसमें पदासीन न्यायाधिपति एवं एक सीनियर अधिवक्ता, अध्यक्ष व सदस्य, राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिदिन की तरह सुनवाई कर पक्षकारों में समझाइश करवाकर प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। जैन ने बताया कि लोक अदालत में पेंशन, सेवानिवृत्ति लाभ, एन आई एक्ट के मामले, पारिवारिक मामले, औद्योगिक विवाद, स्थानान्तरण, पेंशन, चयनित वेतन श्रृंखला, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के आदेशों के विरूद्ध दायर याचिका, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के अवार्ड के विरूद्ध अपीलें, जेडीए से संबंधित विवाद, पैरोल व प्रिलिटिगेशन आदि से संबंधित प्रकरणों को सम्मिलित किया गया है। इसी तरह प्रदेश की समस्त अधीनस्थ अदालतों में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों के लिए न्यायालयों में लम्बित एवं प्रिलिटिगेशन के करीब 1 लाख 77 हजार 360 प्रकरणों को चिन्हित किया गया है। इन प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए ही पीठासीन न्यायिक अधिकारियों की लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया है।

बीएलओ रविवार को मतदान केन्द्रांे पर उपस्थित रहेंगे

                बाड़मेर, 07 जुलाई। वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर के समस्त बीएलओ को रविवार को प्रातः 10 से सांय 6 बजे तक मतदान केन्द्रांे पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहकर मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म नंबर 6 प्राप्त करने के निर्देश दिए गए है।

                निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समस्त पर्यवेक्षकांे को अनिवार्य रूप से अपने से संबंधित सभी मतदान केन्द्रांे का भ्रमण कर सूचित करने के निर्देश दिए गए है। अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 13 को

                बाड़मेर, 07 जुलाई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए 13 जुलाई को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन होगा।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य आमजन की परिवेदनाएं लेने के साथ विभागीय अधिकारियांे से वस्तुस्थिति एवं राहत पहुंचाने की दिशा मंे की जाने वाली कार्रवाई के बारे मंे टिप्पणी ली जाएगी। इसके उपरांत जिला कलक्टर व्यक्तिशः प्रत्येक व्यक्ति की परिवेदना सुनेंगे। अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई के उपरांत जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी अटल सेवा केन्द्र में आयोजित होगी।

स्वाधीनता दिवस के संबंध मंे बैठक 11 जुलाई को

                बाड़मेर, 07 जुलाई। जिला मुख्यालय पर स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे के निर्धारण के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 11 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक रखी गई है। अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को अपने विभाग के संबंधित कार्यक्रमांे के प्रस्ताव के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

खनन क्षेत्रांे मंे पौधारोपण करवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 07 जुलाई। खनन क्षेत्रांे मंे समस्त सुरक्षा इंतजाम करवाने के साथ पौधारोपण करवाने के निर्देश दिए गए है।

                खनि अभियंता हरसुखराम विश्नोई ने बताया कि खनिज लीजधारी को सुरक्षित,व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से अनुमोदित एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस के अनुरूप खनन करना होता है। मौजूदा समय मंे बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे मंे समस्त वैध खननधरियांे को लीज क्षेत्रांे मंे पौधारोपण करवाने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि खान श्रमिकांे का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सामूहिक बीमा करवाने के निर्देश दिए गए है।

लवण क्षेत्र मंे भूखंड आवंटन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

                बाड़मेर, 07 जुलाई। बाड़मेर जिले के सेड़वा तहसील के राजस्व गांव चांदासनी,बावरवाला, नवापुरा एवं दासोरिया मंे राज्य सरकार की ओर से आरक्षित लवण क्षेत्र मंे कंपोजिट लवण इकाइयां लगाने के लिए लवण भूखंड आवंटन के लिए उद्योग विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए है।

                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने 38 भूखंडांे की भूमि को कंपोजिट लवण इकाइयांे के आवंटन के लिए आरक्षित लवण क्षेत्र घोषित किया है। इसके लिए निर्धारित आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर से प्राप्त करने के बाद पूर्ण आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजांे के साथ 27 जुलाई तक जमा कराना होगा। उन्हांेने बताया कि विस्तृत आवेदन के लिए दूरभाष 02982-220320, 220619 पर संपर्क किया जाएगा।

बाड़मेर के 13 बालिका विद्यालयांे मंे स्थापित हुई सेनेट्री नैपकीन पैड वैंडिंग मशीन

एटीएम मशीन की तर्ज पर काम करेगी नैपकीन वैंडिंग मशीनें
                बाड़मेर, 07 जुलाई। बाड़मेर जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए बालिकाओं और महिलाओं को सैनेट्री नैपकीन पैड हैप्पी डेज उपलब्ध कराने के लिए 13 बालिका विद्यालयांे मंे वैंडिंग मशीन लगाई। यहां 10 रूपए में बालिकाआंे को तीन पैड का पैकेट उपलब्ध होगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के बाड़मेर जिले के राबाउमावि पचपदरा, राबामावि कवास, राबाउमावि सिवाना, राबाउमावि समदड़ी, राबाउमावि सिणधरी राबाउमावि चौहटन, राबाउमावि बायतू, राबाउमावि धोरीमन्ना, राबाउमावि गडरारोड़, राबाउमावि रामसर, राबाउमावि शिव, राबामावि पाटोदी मंे वैंडिंग मशीन लगाई है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि बालिकाओं एवं महिलाओं को मात्रा 10 रुपए देकर एक बटन दबाते ही नैपकीन का पैकेट उपलब्ध होगा। यह नैपकीन वैण्डिंग मशीने एटीएम की तरह काम करेंगी। मशीन में एक ,पांच और दस रूपए के सिक्के डालकर मात्रा एक बटन दबाने से सैनेट्री नैपकीन उपलब्ध हो जाएंगे। बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने गुरूवार को राबामावि कवास मंे लगाई गई वैंडिंग मशीन का अवलोकन किया। जिला प्रशासन की ओर से उठाए गए इस कदम की संस्था प्रधान एवं बालिकाआंे ने सराहना की। स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक पुष्पेन्द्रसिंह सोढ़ा ने बताया कि बालिका विद्यालयांे मंे वैंडिंग मशीन स्थापित करने के साथ संबंधित संस्था प्रधान को इसके संचालन के बारे मंे जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के उपक्रम एचएलएल लाईफ केयर लिमिटेड ने लंबे रिसर्च के पश्चात हैप्पी डेज सैनेट्री नेपकीन तैयार किए है। खास बात यह है कि बाजार में उपलब्ध महंगे उत्पादों की तुलना में हैप्पी डेज पैड बेहद सस्ते एवं प्रसिद्व उत्पादों के समानांतर है।




गुरुवार, 6 जुलाई 2017

मिशन इन्द्रधनुष 7 जुलाई से

बाड़मेर, 6 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे 7 से 13 जुलाई के मध्य मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम संचालित होगा।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन ने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं हार्ड टू रिच एरिया में वंचित बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.सी. दीपन, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह,एसएमओ डब्लूएचओ डॉ. अपूर्वा, डीपीएम एनएचएम सचिन भार्गव समेत विभिन्न अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण एवं मोनिटरिंग करेगें।

अंतरीदेवी विद्यालय की टूटी छतांे का होगा पुर्ननिर्माण

                बाड़मेर, 06 जुलाई। स्थानीय अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की टूटी हुई छतांे का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। इससे बालिकाआंे को अध्ययन मंे खासी सहुलियत होगी। इस कार्य को करवाने की घोषणा राजवेस्ट पावर प्लांट की ओर से की गई है।
                संस्था प्रधान राजेश मेहरवाल ने बताया कि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी को टूटी हुई छतांे की समस्या से अवगत कराया गया। गुरूवार को आयोजित समारोह के दौरान राजवेस्ट पावर प्लांट के सीएसआर हेड विनोद विटठल ने छह कमरांे की टूटी छत का पुर्ननिर्माण करवाने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय मंे विज्ञान संबंधित प्रेरणादायी माडल किट देने की घोषणा की गई।

बालिकाएं शिक्षा के जरिए नए मुकाम हासिल करें : त्रिपाठी

अंतरीदेवी विद्यालय की 88 बालिकाआंे को हुआ निःशुल्क साइकिल वितरण
                बाड़मेर, 06 जुलाई। बालिकाएं शिक्षा के जरिए नए मुकाम हासिल करें। प्रतियोगी परीक्षाआंे के दौर मंे सफल होने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें। बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंे बालिकाआंे को निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                इस अवसर पर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा मौजूदा समय मंे जरूरत है। शिक्षा के बिना जीवन के किसी भी क्षेत्र मंे सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती। उन्हांेने बालिका शिक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर समारोह के विशिष्ट अतिथि राजवेस्ट के सीएसआर हेड विनोद विटठल ने अपने प्रेरणादायी स्मरणांे से छात्राआंे को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान सत्र 2016-17 मंे कक्षा नवम मंे अध्ययनरत 88 बालिकाआंे को निःशुल्क साइकिलें वितरण की गई। कार्यक्रम के अंत मंे संस्था प्रधान राजेश मेहरवाल ने सभी आगुंतकांे का आभार जताया। इस दौरान भामाशाह भूरचंद जैन, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी मलाराम चौधरी, पार्षद बादलसिंह दईया, कमला खेमानी, अलका चौधरी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जे.पी.शारदा ने किया।






अल्पसंख्यक कल्याण की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा
                बाड़मेर, 06 जुलाई। प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत अल्प संख्यक कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चौहटन विधायक तरूणराय कागा भी मौजूद थे।

                इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने कहा कि सरकार द्वारा अल्प संख्यक कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि अल्प संख्यक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि पात्र लोगों को अधिकाधिक लाभ मिल सकें। उन्होने अल्प संख्यक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं के संबंध में प्रत्येक मदरसे में पोस्टर, पेम्पलेट द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाए। साथ ही अल्पसंख्यक मामलात विभाग कार्यालय में हैल्पलाईन की स्थापना की जाकर टेलीफोन नम्बर का प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिकाघिक लोगों को योजनाओं की जानकारी हो सकें।  उन्होने पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने कहा कि अल्प संख्यक बाहुल्य तीनों ब्लॉकों से प्रस्ताव प्राप्त किये जाकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही प्रस्ताव के साथ इस आश्य का प्रमाण पत्र लिया जाए कि प्रस्ताव अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के है तथा इसका लाभ अल्पसंख्यक लोगों को मिलेगा। उन्होंने धीमी गति से चल रहे कार्यो में प्रभावी कार्यवाही कर प्रगति लाने को कहा। विधायक कागा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है उनका शीध्र लोकार्पण किया जाए,ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सकें। उन्होने कहा कि जो काम हुआ है वह दिखना चाहिए। उन्होने कहा कि बहुक्षेत्रीय अल्पसंख्यक विकास कार्यक्रम योजना वर्ष 2016-17 में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास चौहटन के भवन निर्माण के लिए 190.61 लाख की स्वीकृति दी गई है इस के लिए शीध्र भूमि आवंटित की जाए। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जितेन्द्रसिंह नरूका, मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचन्द चौहान, अधिशाषी अभियन्ता डिस्कॉम भेराराम चौधरी, उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक घनश्याम गुप्ता, लीड बैंक अधिकारी अशोक गीगल, सहायक निदेशक अभियोजन कमलकिशोर शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

वन महोत्सव 10 जुलाई को, पूरे जिले मंे होगा पौधारोपण

                बाड़मेर, 06 जुलाई। इस बार 10 जुलाई को जिला, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण के तहत आने वाले गांवों मंे पौधारोपण किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समारोह मे जन प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों एवं आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये निर्देश दिए गए है। इसके अलावा वन महोत्सव में स्वयंसेवी संगठनों, आम जन, वनकर्मियों, अध्यापकों, नर्सिगकर्मियांे, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कृषि विस्तार अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकांे की सहभागिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि वन महोत्सव के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को वन एवं पर्यावरण के संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को समारोह स्थल पर पर्याप्त वृक्षारोपण करने के लिए पौधे उपलब्ध कराने, पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार कराने एवं आवश्यकतानुसार ट्री गार्ड की व्यवस्था के बारे में निर्देश दिए है।  इधर, वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव निहाल चन्द गोयल ने वन महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे हैं। निर्देशांे के मुताबिक मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का द्वितीय चरण प्रदेश के 4200 गांवों में क्रियान्वित किया जा रहा है। जल की कमी से जुझने वाले प्रदेश में आम जन को पानी एवं आजीविका के संसाधनों में वृद्वि के लिए इस अभियान के तहत एक लाख से अधिक जल संरक्षण संरचनाएं तथा 60 लाख पौधे गांवों व शहरों में रोपित कर हरियाली से आच्छादित किया जाना है। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण के तहत आने वाले गांवों को हरा-भरा बनाने के लिए पूरे प्रदेश में 10 जुलाई को वन महोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक वृक्ष कुंज एवं शहरी वृक्षारोपण स्थल की भविष्य में सार-संभाल ठीक प्रकार से हो सके, इसके लिए जिला कलक्टर्स को स्थानीय सांसद या विधायक की अध्यक्षता में एक समिति जिसमें अन्य जन प्रतिनिधि भी शामिल हो गठित करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार, 5 जुलाई 2017

अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन काल इन्द्राज करने के निर्देश

                बाड़मेर, 05 जुलाई। आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए बाड़मेर जिले की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीपवर्ती क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद नकाते ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को आदेश जारी किए है।

                जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करें। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही वे किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। आदेश के अनुसार बूथ धारकों द्वारा संधारित उक्त रजिस्टर की समय समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

डीएलसी की बैठक स्थगित

              बाड़मेर, 05 जुलाई। जमीन जायदादांे की बाजार दर निर्धारण के लिए 8 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय समिति की बैठक अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि आगामी बैठक की तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

पहली बार 5 हजार वरिष्ठजन को हवाई यात्रा का लाभ मिल सकेगा
                बाड़मेर, 05 जुलाई। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत देवस्थान विभाग की ओर से इस बार 10 स्थानों पर हवाई यात्रा एवं 13 स्थानों पर रेल यात्रा के लिए 31 जुलाई, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए राजस्थान के मूल निवासी जो आयकरदाता नहीं हैं, तथा पूर्व में जिन्होंने इस योजना का लाभ नहीं उठाया है, आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। आवेदक का शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसमें सरकार या स्थानीय निकाय से सेवानिवृत कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके जीवन साथी यात्रा के पात्र नहीं होंगे। एक जुलाई 2017 को 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति रेल यात्रा के लिए एवं 65 वर्ष एवं अधिक आयु के व्यक्ति हवाई जहाज से यात्रा के पात्र होंगे। रेल यात्रा में 15 हजार यात्रियों को लाभ मिल सकेगा,जिनमें 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन के साथ सहयोगी को यात्रा का लाभ दिया जाएगा। लेकिन पति-पत्नी के साथ यात्रा करने पर सहयोगी की अनुमति नहीं होगी।
पहली बार हवाई यात्रा का तोहफा : पहली बार किये प्रावधान के तहत हवाई यात्रा में 5 हजार वरिष्ठजन को यात्रा का लाभ मिल सकेगा। इसमें पति-पत्नी को ही लाभ दिया जाएगा। सहयोगी की अनुमति नहीं होगी। यात्रा में वरिष्ठजन सहायकों में रेल यात्रा के लिए पुरुष सहायक 21 से 45 वर्ष के मध्य तथा महिला सहायक 30 से 45 वर्ष के मध्य आयु का होना चाहिए। आवेदन के वक्त ही वरिष्ठ नागरिक को अपने साथ जीवन साथी अथवा सहायक होने की सूचना देनी आवश्यक होगी।
क्या है आवेदन की प्रक्रिया : जिला कलक्टर नकाते के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होंगे। आवेदन वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट देवस्थान डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट http://devasthan.rajasthan.gov.in इन से प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदक एवं सहायक दोनों के पास भामाशाह अथवा आधार कार्ड होना जरूरी होगा। आवेदन में अपनी पसंद के तीन तीर्थ स्थल वरीयता क्रम में अंकित करने होंगे। आवेदन से पूर्व आवेदक को भामाशाह कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी जिससे फोटो व दस्तावेज अपलोड व अन्य विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
रेल यात्रा के लिए तीर्थ स्थल : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत रेल के जरिए यात्रा के लिए वैष्णोदेवी, अमृतसर, गया-बोधगया- काशी-सारनाथ, सम्मेदशिखर, बिहार शरीफ-नालन्दा-राजगीर, जगन्नाथपुरी, द्वारकापुरी, शिरडी, गोवा, तिरूपति, रामेश्वरम, पटना साहिब तथा श्रवण बेलगोला तीर्थ स्थल शामिल किये गए हैं। राजस्थान में रेल यात्रा के लिए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर तथा अजमेर से यात्री प्रस्थान करेंगे।
हवाई जहाज से यात्रा स्थल : हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा के लिए रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, वाराणसी (काशी)-सारनाथ, बिहार शरीफ-नालन्दा-राजगीर, शिरडी, अमृतसर, सम्मेद शिखर व पटना साहिब तीर्थ स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों के निकटतम एयरपोर्ट के पश्चात् शेष यात्रा बस के जरिए करनी होगी। राजस्थान में हवाई तीर्थ यात्रा के चयनित यात्री जयपुर, जोधपुर एवं उदयपुर से हवाई जहाज से प्रस्थान करेंगे।

मोबिलाईजेशन पखवाड़ा 10 जुलाई तक

                बाड़मेर, 05 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में 10 जुलाई तक ‘‘मोबिलाईजेशन पखवाड़ा’’ आयोजित किया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा योग्य दम्पतियों में सीमित परिवार एवं बच्चों में अन्तराल रखने के प्रति जनजागृति के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन ने बताया कि विश्व जनंसख्या दिवस की इस वर्ष की थीम ‘‘नयी लहर, नया विष्वास-सम्पूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास’’ निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि समस्त संबंधित अधिकारियों को मोबिलाईजेशन पखवाड़ा एवं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े में योग्य दम्पति सर्वे में चिन्हित दम्पत्तियों को आवश्यक परिवार कल्याण साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करने एवं आमजन में प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियों में विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक 11 जुलाई को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर परिवार विकास मेले आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही नियोजन साधनों  एवं योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवार विकास मेलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विभिन्न स्थानांे पर होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन

               बाड़मेर, 05 जुलाई। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार की अवधि 15 जुलाई तक बढ़ाए जाने के कारण बाड़मेर तहसील क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत एवं उपखंड मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को विशाला, विशाला आगोर, कपूरड़ी, रोहिली, भाडखा एवं खारिया तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत बिशाला तथा 7 जुलाई को गरल, खुड़ासा, मीठड़ा, महाबार एवं मुरटाला गाला ग्राम पंचायत के लिए उपखंड कार्यालय बाड़मेर मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि 10 जुलाई को ग्राम पंचायत चवा,आदर्श चवा, रावतसर,रामसर का कुंआ, सरणू चिमनजी एवं सरणू पनजी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र चवा तथा 11 जुलाई को बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर आगोर,बाड़मेर मगरा, मारूड़ी एवं जसाई ग्राम पंचायत के लिए उपखंड कार्यालय बाड़मेर एवं 12 जुलाई को सरली, गंगासरा, सांजटा, बेरीवाला तला,शिवकर एवं गालाबेरी के लिए अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत सरली, 13 जुलाई को सुरा, बोला, नांद एवं दूदाबेरी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सुरा तथा 14 जुलाई को ग्राम पंचायत कवास, आदर्श ढूढा, बांदरा, भूरटिया एवं कुड़ला मगने की ढाणी के लिए उपखंड कार्यालय बाड़मेर मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा।

उपखंड स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार 6 जुलाई को

                बाड़मेर, 05 जुलाई। उपखंड स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को बाड़मेर पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्र मंे प्रातः 11 बजे आयोजित होगी।
                उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान आमजन की समस्याआंे की सुनवाई की जाएगी। उन्हांेने बताया कि माह जुलाई के दौरान 11 जुलाई को ग्राम पंचायत बलाउ मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 13 को पटवार मंडल सरली के रिकार्ड का निरीक्षण, 18 जुलाई को मीठड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 20 को पटवार मंडल महाबार के रिकार्ड का निरीक्षण एवं 24 जुलाई को खुड़ासा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जुलाई माह के चौथे गुरूवार 28 जुलाई को बाड़मेर विधायक की मौजूदगी मंे ग्राम पंचायत गंगासरा मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...