मंगलवार, 4 जुलाई 2017

जुलाई माह में आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 04 जुलाई। जिला मुख्यालय पर जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठकांे मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम, दोपहर 12.30 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति, जिला स्तरीय संवीक्षा समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 8 जुलाई द्वितीय शनिवार को प्रातः 11.30 बजे राजस्व अधिकारियांे की बैठक एवं डीएलसी दरांे के निर्धारित के लिए बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 10 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रीय पोषाहार योजना, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा एवं शाम 4 बजे राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर नकाते के मुताबिक   13 जुलाई को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 17 जुलाई को प्रातः 11 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम, दोपहर 12.30 बजे आयोजित बैठक जिला परिषद की ओर संचालित समस्त विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि 19 जुलाई को निःशक्तजन कल्याण योजना लेवल कमेटी ग्रामीण एवं शहरी, जिला बाल संरक्षण इकाई समिति, 20 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति, दोपहर 3 बजे जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 24 जुलाई को दोपहर 1 बजे महिलाआंे को अविलंब राहत एवं सहायता देने के लिए महिला समिति, दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण समिति, जिला पुलिस अभियोजन समन्वय समिति एवं महिलाआंे पर अत्याचार संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसके उपरांत सायं 5 बजे यातायात सलाहकार समिति की बैठक रखी गई है। जिला कलक्टर के मुताबिक 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा संबंधित बैठक, दोपहर 3.30 बजे जिला पर्यटन समिति एवं जिला मेला समिति तथा सांय 5 बजे जिला पर्यावरण समिति एवं परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति की बैठक आयोजित होगी।

वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत गिड़ा में शिविर 5 जुलाई बुधवार को

                बाड़मेर, 04 जुलाई। बायतू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत 18-21 वर्ष आयु वर्ग एवं दिव्यांगों के पंजीयन के लिए विशेष अभियान वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान-2017 मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गिड़ा में शिविर आयोजित किया जाएगा।

                बायतू उपखण्ड अधिकारी हेताराम चौहान ने बताया कि इस शिविर में बायतू पंचायत समिति के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं एवं दिव्यांगों के अलावा क्षेत्र में निवास कर रहे अन्य पात्र व्यक्तियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले आवेदक को अपने साथ वांछित दस्तावेज पासपोर्ट साइज का एक रंगीन फोटो, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए माध्यमिक शिक्षा की अंकतालिका की स्व-हस्ताक्षरित प्रतिलिपि, निवास के प्रमाण के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड की स्व-हस्ताक्षरित प्रतिलिपि, अपने भाग, क्षेत्र के दो मतदाताओं अथवा माता-पिता के मतदाता पहचान पत्र लेकर आने होंगे। उनके मुताबिक आगामी शिविर 7 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाटोदी में आयोजित होगा।

वृहद मतदाता पंजीकरण के लिए हैल्पलाइन स्थापित

                बाडमेर, 04 जुलाई। 18-19 आयु वर्ग के पात्र युवाआंे के नाम मतदाता सूची मंे पंजीकरण के लिए पात्र मतदाताआंे की सुविधा एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला स्तर पर हैल्पलाइन की स्थापना की गई है।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला मुख्यालय पर नायब तहसीलदार गोरखाराम को हैल्पलाइन का प्रभारी बनाया गया है। हैल्पलाइन के नंबर 02982-220705 है। नायब तहसीलदार को हैल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतांे का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

डायन-प्रताड़ना निवारण अधिनियम संबंधित कार्यशाला 21 को

                बाडमेर, 04 जुलाई। राजस्थान डायन-प्रताड़ना निवारण 2015 के प्रावधानांे की पालना एवं पीड़िता के पुर्नवास के संबंध मंे जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला 21 जुलाई को कलेक्टेªट सभागार में आयोजित होगी।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि यह प्रशिक्षण नई दिल्ली की पीएलडी संस्था की ओर से दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जिला विधिक सेवा, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, विद्युत निगम, शिक्षा, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति, जलदाय, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

कालेजी छात्राआंे को दी यातायात नियमांे की जानकारी

               बाडमेर, 04 जुलाई। यातायात विभाग एवं केयर्न इंडिया की सड़क सुरक्षा टीम की ओर से मुभीछा महिला महाविद्यालय मंे छात्राआंे को यातायात नियमांे की जानकारी दी गई। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी भी वितरित की गई।

                इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने कहा कि भारत विश्व मंे लगातार 2006 से सड़क हादसांे मंे प्रथम स्थान पर चल रहा है। ब्राजिलिया डिक्लेरेशन के तहत भारत मंे वर्ष 2020 तक सड़क हादसांे मंे होने वाली मौतांे को 50 फीसदी कम करने के लिए प्रयासरत है। अधिकतर हादसे ग्रामीण इलाकांे मंे घटित होते है। इसके लिए स्वयंसेवी संगठनांे एवं विश्व बैंक के सहयोग से ग्रामीण इलाकांे मंे सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार ने इसको पाठयक्रम से जोड़ा है। परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि 5 से 15 जुलाई के मध्य स्कूली विद्यार्थियांे को ले जाने वाली बाल वाहिनियांे का जांच अभियान पूरे प्रदेश मंे चलाया जाएगा। बाड़मेर जिले मंे स्कूल बसांे की जांच के लिए तीन उड़नदस्तांे का गठन किया गया है। जो स्कूल बसांे की जांच करने के साथ क्षमता से अधिक सवारियां पाए जाने एवं बिना फिटनेस पाए जाने पर वाहनांे को सीज करेंगे। सड़क जागरूकता कार्यक्रम के दौरान केयर्न इंडिया के विमलशाह, लच्छाराम एवं उनकी टीम ने वीडियो एवं आडियो के माध्यम से छात्राआंे को सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी दी। जिला परिवहन अधिकारी ने शिक्षण संस्थाआंे के संचालकांे से वाहनांे की निगरानी करने एवं कम उम्र मंे दुपहिया वाहन चलाने वाले विद्यार्थियांे को पाबंद करने के निर्देश दिए है।




जिला कलक्टर की जुलाई माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांेे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 04 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कलस्टर बामणोर अमीरशाह, अम्मी मोहम्मदशाह की बस्ती के लिए 7 जुलाई को ग्राम पंचायत बामणोर अमीरशाह, कंटल का पार एवं बबुगुलेरिया कलस्टर के लिए 14 जुलाई कंटल का पार, कोसलू एवं नींबलकोट ग्राम पंचायत के लिए 18 जुलाई को कोसलू ग्राम पंचायत, बाटाडू एवं भीमडा ग्राम पंचायत के लिए 21 जुलाई को बाटाडू एवं अजीत एवं भलरो का वाडा के लिए 28 जुलाई को अजीत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसयें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

सोमवार, 3 जुलाई 2017

डिजिटल साक्षरता के संबंध मंे वीडियो कांफ्रेसिंग से प्रशिक्षण 10 को

                बाडमेर, 03 जुलाई। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ई-मित्र एवं कामन सर्विस संेटर संचालकांे को 10 जुलाई को प्रातः 11 से 3 बजे तक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

                सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीएससी रजिस्ट्रेशन, डिजिटल सेवा पोर्टल के आईडी पासवर्ड, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान मंे सेंटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, बायोमेट्रिक मशीन सेटिंग प्रक्रिया के अलावा अन्य समस्याआंे के समाधान के बारे मंे जानकारी दी जाएगी। माथुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण मंे ई मित्र एवं कामन सर्विस सेंटर संचालकांे का उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के जिला समन्वयक एवं सदस्य सचिव चेनाराम चौधरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण मंे समस्त ई-मित्र संचालकांे को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

सर्वाधिक प्राप्तांकों के आधार पर मिलेगा ‘श्रीगुरूजी सम्मान’

जिला कलक्टर समेत अन्य अधिकारियांे को प्रोत्साहन के लिए मिलेंगे लेपटाप
                बाड़मेर, 03 जुलाई। प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रतिवर्ष प्रत्येक जिले में सर्वाधिक प्राप्तांकों के आधार पर श्री गुरूजी सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

                शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल में आयोजित शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यास की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अनुसार प्रारंभिक शिक्षा अधीन संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत संस्था प्रधानों, अध्यापकों को जिले में सर्वाधिक प्राप्ताकों के आधार पर श्री गुरूजी सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।  प्रतिवर्ष प्रत्येक जिले के चयनित एक शिक्षक को यह पुरस्कार प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के तहत राज्य के 33 जिलों में से प्रत्येक में से एक शिक्षक का चयन कर उन्हें 11-11 हजार रूपये राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार निदेशालय, बीकानेर में आयोजित समारोह में प्रतिवर्ष 33 शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिलों मे संचालित आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के विकास के आधार पर जिलों की रैंकिग की जाएगी। राज्य में इन विद्यालयों के उत्कृष्ट परिणामों के आधार पर राज्य में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले जिला कलक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तथा जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक को प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। जिलों की रैंकिंग के निर्धारण एवं लैपटॉप वितरण के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद् नोडल एजेन्सी के रूप में कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना की आवेदन तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाई

बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी भी कर सकेंगे आवेदन
                बाड़मेर, 03 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजनान्तर्गत आवेदन की तिथि को 10 जुलाई 2017 तक बढ़ा दी गई है।

                निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना के लिए विभाग की ओर से संचालित छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों के शिक्षा सत्र 2016-17 में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी भी कोचिंग के लिए आवेदन कर सकेंगें। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत जयपुर शहर एवं कोटा शहर में विभागीय छात्रावासों में आवासरत 500-500 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग योजना में चयन किया जाना है।

औद्योगिक समिति की बैठक 6 जुलाई को

बाडमेर, 03 जुलाई। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 06 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना सहित विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

अस्पताल समय मंे प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकांे के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मना करने
पर शिकायत दर्ज कराएं
बाड़मेर, 03 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजकीय चिकित्सालय मंे चिकित्सकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्हांेने अस्पताल समय के दौरान अपने घरांे अथवा निजी अस्पतालांे मंे प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को दिए है। जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर नकाते सोमवार को बिजली एवं पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजकीय चिकित्सालय मंे ओपीडी के दौरान चिकित्सकांे के प्राइवेट अस्पतालांे मंे जाकर प्रेक्टिस करने की शिकायतें प्राप्त हुई है। ऐसे तथ्य प्रमाणित होने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्हांेने इस संबंध मंे राजकीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया को संबंधित चिकित्साधिकारियांे के नाम मय कमरा संख्या के सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि प्रशासनिक अधिकारियांे के जरिए भी इनकी उपस्थिति की जांच करवाई जा सके। उन्हांेने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना एवं अन्य फ्लेगशीप योजनाआंे के तहत मिलने वाले निःशुल्क लाभ संबंधित मरीज को मिलने चाहिए। उन्हांेने इस संबंध मंे विभिन्न स्थानांे पर होर्डिग्स एवं फ्लैक्स बैनर लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय मंे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद अगर कोई चिकित्सक किसी निजी अस्पताल मंे भर्ती कराने की सलाह दें अथवा उपचार नहीं करें तो दूरभाष 02982-230008, 02982-220003 एवं मोबाइल 9414205527 पर शिकायत करें। जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय मंे समुचित पार्किग व्यवस्था एवं पौधारोपण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए समुचित इंतजाम एवं अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियांे को क्षतिग्रस्त सड़कांे की मरम्मत एवं प्राथमिकता से सड़कांे के गडडे पाटने के निर्देश दिए। नगर परिषद के आयुक्त बिश्नोई ने शहर मंे फोगिग करवाने के लिए कहा गया। इसी तरह जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्य मंे असंतोष जाहिर करते हुए प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को समुचित तैयारियांे के साथ बैठकांे मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए। इसी तरह बाड़मेर शहर मंे वेडिंग एवं नोन वेडिंग जोन का नोटिफिकेशन जारी करने एवं मुख्य सड़क पर सफेद पटटी करवाने के लिए कहा गया। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक मंे ढीले विद्युत तारांे को सही करवाने, शहर मंे सफाई व्यवस्था एवं एंटी लार्वा एक्टिविटी प्रारंभ करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित किया गया। इस दौरान समाचार पत्रों मंे प्रकाशित समाचारांे की भेजी जाने वाली कतरनांे पर शीघ्र कार्रवाई कर प्रत्युतर भिजवाने के निर्देश दिए गए। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर,नेमाराम परिहार,शंकरलाल मेघवाल, मांगीलाल जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, नगर परिषद आयुक्त श्रवणकुमार विश्नोई, रूडिप के अधिशाषी अभियंता बंशीधर पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शुक्रवार, 30 जून 2017

पेंशनरों को बढ़ी हुई पेंशन का शनिवार से मिलेगा लाभ

              बाड़मेर, 30 जून। वर्ष 2017-18 के बजट घोषणा के अनुरूप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत विधवाओं, परित्यक्ताओं, तलाकशुदा एवं विशेष योग्यजनों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ एक जुलाई, 2017 से मिलना शुरू होगा।

              प्रदेश मंे लगभग 6 लाख 23 हजार से अधिक पेंशनरों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा। इसमें 0 से 75 वर्ष के 4 लाख से अधिक विशेष योग्यजनों को एवं 60 से 74 वर्ष के एक लाख 84 हजार 295 एवं 75 वर्ष से अधिक आयु के 39 हजार 27 विधवा महिलाओं को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना अंतर्गत विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा, 60 वर्ष से 75 वर्ष तक की आयु की पेंशनधारी महिलाओं को रुपये 500 से बढ़ाकर रुपये 1000 एवं 75 वर्ष से अधिक आयु वाली महिला पेंशनरों को पेंशन राशि रुपये 750 से बढ़ाकर रुपये 1500 की गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के तहत 0 से 75 वर्ष तक की आयु वर्ग के पेंशनरों की आयु सीमा समाप्त कर सभी पेंशनरों को 750 रुपये की पेंशन दी जाएगी। पूर्व में 0 से 8 वर्ष तक आयु वर्ग के विशेष योग्यजनों को 250 रूपए एवं 8 से 75 वर्ष तक के विशेष योग्यजनों को 500 रूपए की पेंशन दी जा रही थी।

तेज बारिश के मददेनजर समस्त अधिकारियांे को सतर्क रहने के निर्देश

            बाड़मेर, 30 जून। जिले मंे चल रही तेज बारिश के मददेनजर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने समस्त अधिकारियांे को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। अधिकारियांे को मुख्यालय पर रहने के साथ जरूरत पड़ने पर ग्रामीणांे को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले मंे तेज बारिश के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए समस्त अधिकारियांे को विशेष सावचेती बरतने के लिए कहा गया है। जल भराव की आशंका वाले स्थानांे, सड़कांे एवं पुलियो की नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए है। आपात स्थिति मंे प्रभावित लोगांे को तत्काल राहत पहुंचाने के साथ जिला मुख्यालय पर भी सूचित करने के लिए कहा गया है। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थायी नियंत्रण कक्ष 02982-222226 चौबीस घंटे क्रियाशील रहेगा। जिला कलक्टर ने वर्षाकाल में नदियों, नालों आदि का निरंतर निरीक्षण कर संकट के विषय में ग्रामीणांे को अग्रिम चेतावनी देने के निर्देश दिए है। गोताखोरों एवं तैराकांे की सूची तथा अन्य आपदा प्रबंधन संबंधित तैयारियांे भी सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति मंे इनकी मदद ली जा सके।

बाड़मेर जिला कलक्टर की पहल, हाइटेक होंगे अधिकारी

निर्देशांे एवं आदेशांे की त्वरित गति से होगी पालना, आमजन को मिलेगा फायदा
                बाड़मेर, 30 जून। जन कल्याणकारी योजनाआंे की प्रभावी मोनेटरिंग एवं आमजन तक इसका फायदा सुनिश्चित करने के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नवीन पहल करते हुए विभागीय अधिकारियांे को रोजमर्रा की कार्य शैली को छोड़कर हाइटेक होने के निर्देश दिए है। ताकि समय पर विभागीय सूचनाआंे के आदान-प्रदान के साथ आमजन को वृहद स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित किया जा सके।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभागीय अधिकारियांे को अपने मोबाइल मंे ई-मेल अनिवार्य रूप से उपयोग मंे लेने के निर्देश दिए है। इससे संबंधित अधिकारी वो चाहे किसी भी स्थान पर हो, तत्काल चाही गई सूचना, प्रत्युतर भिजवाने के साथ विभागीय आदेश से रूबरू हो सकेगा। जिला कलक्टर नकाते ने विभागीय अधिकारियांे को अपना ई-मेल एवं पासवर्ड याद रखने के साथ इसका मोबाइल एवं कंप्यूटर मंे इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्हांेने अधिकारियांे को यह भी निर्देश दिए है कि कभी भी उनका ई-मेल एड्रेस एवं मोबाइल मंे पढ़े गए संदेशांे की वास्तविक स्थिति के बारे मंे पूछा जा सकता है। उनके मुताबिक कभी भी किसी अधिकारी को ई-मेल के जरिए संदेश पढ़ने अथवा संदेश भेजने का कार्य भी करवाया जा सकता है। इसके पीछे यह मंशा है कि अधिकारी ई-मेल वगैरह भेजने के लिए अपने अधीनस्थ कार्मिकांे पर निर्भर रहने के बजाय आपातकालीन स्थिति मंे स्वयं यह कार्य कर सके। इसके अलावा राज्य सरकार एवं जिला स्तर से भेजे जाने वाले निर्देशांे एवं आदेशांे की जानकारी उसके पास रहेगी। इसके जरिए वह निर्देशांे एवं आदेशांे की पालना सुनिश्चित करवाकर आमजन को आसानी से राहत दिला पाएंगे। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियांे को सोशियल मीडिया के जरिए भी राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

नए किसान सदस्यों को ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण 1 जुलाई (शनिवार) से

                बाड़मेर, 30 जून। अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष्य मंे शनिवार से नए किसान सदस्यों को ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण की शुरूआत होगी। यह अभियान 31 मार्च, 2018 तक चलेगा।

                जिला कलक्टर एवं सहकारिता बैंक के निदेशक शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस अभियान के दौरान ऐसे नए सदस्यांे को फसली ऋण दिया जाएगा, जिनको सदस्य बनने के बाद एक बार भी ऋण नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि शनिवार को विशेष शिविर के माध्यम से नए सदस्य किसानों को ऋण वितरण किया जाएगा। ऋण वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश मंे इस वर्ष 25 लाख से अधिक किसानों को 15 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण का वितरण होगा।

मतदाता सूची मंे वृहद् पंजीकरण अभियान 1 जुलाई (शनिवार) से

                बाड़मेर, 30 जून। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में पंजीकरण से शेष रहे पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए शनिवार से वृहद पंजीकरण अभियान प्रारंभ होगा। 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं विशेष योग्यजन का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 16 से 31 जुलाई के मध्य बीएलओ घर-घर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करने के साथ मृत, स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित करेंगे। उन्हांेने बताया कि इस अभियान के दौरान 09 एवं 23 जुलाई विशेष शिविर आयोजित होंगे। इस दिन बीएलओ प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संदर्भ तिथि 1 जनवरी 2017 के क्रम में मतदाता सूचियों में पंजीकरण के लिए पात्र वंचित 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के साथ विशेष योग्यजन का भी शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना है। मतदाता सूची में सॉफ्टवेयर के माध्यम से चिन्हित की गई त्रुटियों, मृत, स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित कर इनके नामों को नियमानुसार हटाया जाना है। उन्हांेने बताया कि विशेष योग्यजन का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग से उनके यहां पंजीकृत विशेष योग्यजन की सूची प्राप्त की गई है तथा इनकी मतदाता सूची के साथ मैपिंग की जा रही है। यदि किसी विशेष योग्यजन का मतदाता सूची में अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है तो उनसे आवेदन पत्र भरकर प्राप्त किए जाएंगे। यदि विशेष योग्यजन का किसी कारणवश बीएलओ से सम्पर्क नहीं हो सका है तो बीएलओ 16 जुलाई से 31 जुलाई, 2017 के मध्य घर-घर जाकर उनसे आवेदन पत्र भरकर प्राप्त करेंगे। जिला कलक्टर नकाते ने जिले के समस्त नागरिकांे एवं राजनीतिक दलांे से आह्वान किया है कि इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपना मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़ाएं, ताकि आगामी आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

बुधवार, 28 जून 2017

सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा
बाडमेर, 28 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 ऐच्छिक विषयों की परीक्षाएं निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न करवाने के लिए पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ परीक्षा कार्य को अंजाम देने के निर्देश दिए गए है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ. पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के साथ परीक्षा संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं की विस्तार के साथ जानकारी कराई गई। इस अवसर पर बिश्नोई ने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने परीक्षा के दौरान नियमित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए तथा परीक्षा केन्द्रों पर बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था आदि की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में दीवार घडी लगाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से एक घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनट पश्चात् परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होने बताया कि अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के अलावा एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र आवश्यक रूप से साथ लाना होगा। पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में मोबाईल पूर्णतया वर्जित रहेंगे। किसी भी स्थिति में मोबाइल के साथ परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संबंधी समस्त गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रह सकें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 ऐच्छिक विषयों की परीक्षाएं 30 जून एवं 1 से 2 जुलाई तक दो सत्रों में (प्रातः 9.00 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.30 बजे तक) जिला मुख्यालय बाडमेर पर आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग तथा अन्य गडबडियों को रोकने के लिए कुल छः सतर्कता दल बनाए गए है। उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक बाडमेर श्री जितेन्द्रसिंह नरूका, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर चेतन कुमार त्रिपाठी, उपखण्ड अधिकारी बायतु हेताराम चैहान, उपखण्ड अधिकारी शिव चन्द्रभानसिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी रामसर विजयसिंह नाहटा एवं उपखण्ड अधिकारी चैहटन भागीरथराम के नेतृत्व में गठित सतर्कता दलों में पुलिस अधिकारी सहित 3 अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा उक्त परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों एवं अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयासों की रोकथाम हेतु जिला रसद अधिकारी कवराराम एवं वाणिज्य कर अधिकारी बाडमेर भवानीसिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किये गये हैं। उन्होने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राधीक्षक के अलावा राजकीय संस्थानों के परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक तथा निजी संस्थानों के केन्द्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है जो सम्पूर्ण परीक्षा पर सुक्ष्म नजर रखेंगे।
उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय बाडमेर पर स्थित समस्त परीक्षा केन्द्रों एवं समस्त फोटो स्टेट व फैक्स करने की दुकानों एवं साईबर कैफे पर परीक्षा तिथि 30 जून तथा 1 से 2 जुलाई को प्रातः 8.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक परीक्षा केन्द्रों के 500 मीटर की परिधि में आने वाले समस्त परीक्षा केन्द्रों एवं समस्त फोटो स्टेट एवं फैक्स करने की दुकानों एवं साईबर कैफे पर फोटो स्टेट मशीन एवं प्रतिलिपि करने के अन्य साधन प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होने बताया कि परीक्षा से संबंधित विविध जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय पर नियन्त्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-220007 है। उक्त नियन्त्रण कक्ष 28 से 29 जून को प्रातः 9.30 से सायं 6 बजे तक एवं परीक्षा तिथि 30 जून एवं 1 से 2 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे से परीक्षा समाप्त होने के पश्चात् सील्ड पैकेट एवं परीक्षा सामग्री कन्ट्रोल रूम में एकत्रित होने एवं गोपनीय सामग्री आयोग कार्यालय के लिए प्रस्थान करने तक कार्यरत रहेगा।
बैठक में व्याख्याता डा. लक्ष्मीनाराण जोशी ने पाॅवर प्रजन्टेशन के जरिये परीक्षा संबंधी बारीकियों की जानकारी कराई गई। बैठक में उप समन्वयक, केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




शुक्रवार, 23 जून 2017

दस्तकारांे एवं हस्तशिल्प को मिलेगी पहचान, शिल्पग्राम होगा विकसित

दस्तकारांे का होगा आनलाइन पंजीकरण,चौहटन मंे बनेगा आवासीय हस्तशिल्प प्रशिक्षण केन्द्र
बाड़मेर, 23 जून। दस्तकारांे एवं हस्तशिल्प को विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा मंे समन्वित प्रयास करें। दस्तकारांे को स्थानीय स्तर पर हस्तशिल्प उत्पादांे की बिक्री के लिए शिल्पग्राम मंे बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। शिल्पग्राम मंे आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां प्रारंभ की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को हस्तशिल्प को बढावा दिए जाने के लिए निर्मित शिल्पग्राम के विकास के संबंध मंे आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि स्थानीय हस्तशिल्प को पहचान के साथ दस्तकारांे को अधिकाधिक फायदा दिलाने की दिशा मंे शिल्पग्राम के जरिए बेहतरीन कार्य किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि इसके लिए सबको मिलकर कार्य योजना करनी होगी। उन्हांेने चोखी ढाणी, शिल्पग्राम की तर्ज पर शिल्पग्राम को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने पर्यटकांे को आकर्षित करने लिए टूर आपरेटर्स का सहयोग लेने, चौहटन स्थित बेर माता मंदिर, किराडू एवं मुनाबाव मंे सीमा दर्शन के कार्यक्रम की प्रस्तावित योजना के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र मंे जाने के लिए सिंगल विंडो के जरिए अनुमति दी जा सकती है। जिला कलक्टर नकाते ने इस दौरान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैंडीक्राफ्टस के प्रतिनिधियांे को सीएफसी स्थापित करने के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए। इससे जरिए स्थानीय दस्तकारांे को डाई एवं फीनिशिंग संबंधित सुविधाएं मिल सकेगी। उन्हांेने कहा कि इसके लिए थ्री डी मेप एवं अन्य प्रक्रिया संबंधित दस्तावेज अतिशीघ्र प्रस्तुत किए जाए। जिला कलक्टर ने सीमावर्ती क्षेत्र मंे हस्तशिल्प संबंधित प्रशिक्षण केन्द्र के स्वयंसेवी संगठनांे से आगे आने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि चौहटन क्षेत्र मंे सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत करीब 3.5 करोड़ की लागत से आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र बनाया जाना है। उन्हांेने कहा कि हस्तशिल्प को बढावा देने के लिए सरहदी इलाकांे मंे सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा सकती है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि दस्तकारांे को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि इसके लिए शिल्प ग्राम मंे विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा सकती है। इस दौरान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैंडीक्राफ्टस के कार्यक्रम अधिकारी राहुल रंजन ने प्रोजेक्टर के जरिए सीएफसी के बारे मंे जानकारी दी। इस अवसर पर श्योर संस्थान की प्रतिनिधि लता कच्छवाह ने कहा कि शिल्प ग्राम मंे दस्तकारांे के लाइव डेमोस्ट्रेशन के साथ बोर्डर विजिट के कार्यक्रम को शामिल किया जाए। उन्हांेने कहा कि दस्तकार सीधे उत्पाद बेच सके और उनकी आय मंे इजाफा हो सके। विजयलक्ष्मी हैंडीक्राफ्ट के सचिव पुरूषोतम खत्री ने कहा कि शिल्पग्राम मंे स्थानीय लोगांे एवं पर्यटकांे को आकर्षित करने के लिहाज निर्माण कार्य एवं विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ की जाए। उन्हांेने कहा कि दरी पटटी जैसी दस्तकारी को पुर्नजीर्वित करने की जरूरत है। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के सचिव विक्रमसिंह ने स्थानीय संस्कृति, पंरपरागत कला को प्रदर्शित करने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि दस्तकारांे को एक ही स्थान पर समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जाए। मालानी हैंडीक्राफ्ट के सचिव मांगीलाल डोसी ने क्राफ्ट म्यूजियम स्थापित करने की बात कही।
बैठक के दौरान केयर्न इंडिया के डा.यू.वी.द्विवेदी ने साप्ताहिक हाटबाजार, कैमल सफारी शुरू करने का सुझाव दिया। इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक घनश्याम गुप्ता,, समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



गुरुवार, 22 जून 2017

गलत खाता संख्या सीडिंग कर 7.70 लाख का गबन,दो मामले दर्ज

कोष कार्यालय ने 7.20 लाख रूपए वसूले,समस्त पेंशनर्स के खातांे की सीडिंग की जांच के निर्देश
                बाड़मेर, 22 जून। जिले मंे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत पेंशनर्स के बैंक खातांे के जरिए भुगतान प्रक्रिया मंे सैंध लगाकर 307 पेंशनर्स की 7 लाख 70 हजार 600 रूपए का गबन करने का मामला सामने आया है। कोष कार्यालय की विभिन्न टीमांे की ओर से की गई जांच के दौरान जालसाजी का खुलासा होने के बाद धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी पुलिस स्टेशन मंे मामले दर्ज कराने के साथ 7 लाख 20 हजार 350 रूपए वसूले गए है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के मुताबिक समस्त उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को समस्त पेंशनर्स की भामाशाह पोर्टल पर बैंक खाते से सीडिंग किए जाने की जांच कराने के निर्देश दिए गए है। साथ ही इस तरह के प्रकरण सामने आने पर कानूनी कार्यवाही करने को कहा गया है।

                कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि ई-मित्र संचालक एवं एसबीआई धोरीमन्ना के लिए बैकिंग कारेस्पोंडेंस का कार्य करने वाले व्यक्ति ने जालसाजी करते हुए बैंक मंे व्यस्क एवं अव्यस्क व्यक्तियांे के फर्जी खाते खुलवाए। इसके बाद उसने ई-मित्र संचालक के रूप मंे कार्य करते हुए इन फर्जी खातांे को भामाशाह पोर्टल पर पेंशनर्स के साथ सीडिंग कर दिया। सीडिंग करते समय मूल खाता संख्या के आगे शून्य लगाकर एक फर्जी खाते के साथ एक से छह पेंशनर्स के पीपीओ को सीड कर दिया। इस तरह उसने 284 प्रकरणांे मंे 7 लाख 19 हजार 850 रूपए की पेंशन राशि की हेराफेरी की। इसमंे कोष कार्यालय की ओर से 6 लाख 69 हजार 600 रूपए संबंधित बैंक के जरिए वसूले गए है। कोषाधिकारी बारहठ ने बताया कि एक अन्य मामले मंे 8 खातांे के साथ 23 पेंशनर्स के पीपीओ को सीड कर 50 हजार 750 रूपए हड़प लिए गए। इस मामले मंे समस्त राशि संबंधित बैंक की ओर से वसूली करवाई जा चुकी है। इसमंे एसबीआई,एडीबी शाखा गुड़ामालानी के बीसी की ओर से यह जालसाजी करने की आशंका है। उनके मुताबिक कोष कार्यालय एवं उप कोष कार्यालय से पेंशनर्स के खातांे मंे पेंशन राशि हस्तांतरित करने पर यह पेंशन की राशि मूल पेंशनर्स के बजाय फर्जी खातांे मंे हस्तांतरित होती रही। इस राशि को संबंधित बैंकिंग कारेस्पोंडेंस अथवा फर्जी खाता धारक की ओर आहरित किया जाता रहा। इस तरह 307 पेंशनर्स की राशि जालसाजी के जरिए हड़प ली गई।

जोधपुर डिस्कॉम ने लिए कृषि एवं घरेलू उपभोक्ता के हित में अनेक निर्णय

            बाड़मेर, 22 जून। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कृषि एवं घरेलू श्रेणी उपभोक्ताओं के हित मंे अनेक निर्णय लिए है।
                प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि कृषि कनेक्शन के लिए उपयोग में ली जाने वाली विद्युत मोटर के भार की वास्तविक जांच की प्रक्रिया के निर्धारण के लिए एक समिति गठित की जाएगी। इससमें किसान प्रतिनिधि, भारतीय मानक ब्यूरो एवं डिस्कॉम प्रतिनिधि होंगे। इनके की ओर से निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप कृषि कनेक्शन मोटर का भार निर्धारण किया जाएगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि कृषि कनेक्शन के लिए उपयोग में लिए जाने वाले ट्रांसफार्मर में छोटी खराबी होने पर उसे मौके पर ही मरम्मत का कार्य किया जाएगा, पूर्व में इसे सहायक अभियंता कार्यालय में जमा कराने पर ही मरम्मत का कार्य किया जाता था।उन्हांेने बताया कि कृषि उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर जलने पर उसे सहायक अभियंता कार्यालय में लाकर जमा कराता है एवं नया ट्रांसफार्मर अपने कनेक्शन स्थान तक ले जाने में सहयोग करता है।  उन्हें बदलने में सहयोग पर पूर्व में 300 रूपये  का भुगतान सहयोग राशि के रूप में आगामी बिलों की राशि में समायोजित करने का प्रावधान है, अब ट्रांसफार्मर जलने पर जो उपभोक्ता सहयोग करता है उसे ट्रांसफार्मर तुरन्त ही दे दिया जाएगा। साथ ही सहयोग राशि 300 के स्थान पर 700 कर दी गई है।     प्रबध्ंा निदेशक ने बताया कि बिल जारी होने से पूर्व उपभोक्ता  को मीटर रीडिंग के बारे में जानकारी देने के लिए उपभोक्ता को मीटर रीडिंग के पश्चात उसके पठन एवं उपभोग की सूचना उसके पंजीकृत नम्बर पर एसएमएस द्वारा भेजी जाएगी। इसी तरह मुख्यमंत्री विद्युत सुधार योजना कार्यक्रम के तहत विद्युत कनेक्शन पर डिस्कॉम शन्ट केपेसिटर उपलब्ध करवाया जाएगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...