मंगलवार, 2 मई 2017

ऑनलाइन छात्रवृति योजना स्क्रूटनी की अंतिम तिथि 10 मई तक


                बाड़मेर, 02 मई। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, केन्द्र सरकार की ओर से वर्ष 2016-17 में अल्प संख्यक समुदाय की संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी की तिथि को 10 मई तक बढ़ा दी गई है। अल्पसंख्यक मामलात विभाग की निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि 10 मई तक विद्यार्थियों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी नहीं किए जाने की स्थिति में शिक्षण संस्थाओं की जिम्मेदारी होगी।

गौरव सेनानियांे के लिए वित्तीय सहायता एवं बच्चांे के लिए छात्रवृति की योजना

                बाड़मेर, 02 मई। केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से नान पेंशनर गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे को गंभीर रोगांे के लिए वित्तीय सहायता एवं पूर्व सैनिकांे के बच्चांे को छात्रवृति उपलब्ध कराई जा रही है।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि नोन पेंशनर गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली की ओर से गंभीर रोग हदय रोग आदि की चिकित्सा के लिए कुल व्यय का 75 फीसदी एवं 90 प्रतिशत या अधिकतम 1.25 लाख और केंसर, डायलासिस के िलए 75 हजार रूपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उनके मुताबिक हवलदार और समकक्ष रैंक तक के नान पेंशनर को अधिकतम 30 हजार रूपए तक का मेडिकल अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए ई-मित्र के माध्यम से आन लाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए सैनिक कल्याण कार्यालय मंे संपर्क किया जा सकता है।
                उन्हांेने बताया कि हवलदार और समकक्ष रैंक तक के नान पेंशनर पूर्व सैनिक जिनकी उम्र 65 साल या उससे अधिक हो तो 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से आजन्म अभाव सहायता पेन्यूरी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए ई-मित्र के माध्यम से आन लाइन आवेदन करना होगा। इसी तरह हवलदार एवं समकक्ष रैंक तक के पूर्व सैनिक, वीरांगनाआंे के बच्चांे को कक्षा 1 से कक्षा 12 तक एवं छात्राआंे के लिए ग्रेजुएशन तक प्रतिमाह 1000 रूपए शैक्षणिक अनुदान दिया जाता है। उन्हांेने बताया कि प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के तहत तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठयक्रम मंे अध्ययनरत पूर्व सैनिकांे एवं वीरांगनाआंे के बच्चांे को छात्रवृति दी जाती है। छात्रवृति के लिए 60 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसके तहत लड़कियांे के लिए 2250 एवं लड़कांे को 2000 रूपए प्रति माह छात्रवृति दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए सैनिक कल्याण कार्यालय मंे संपर्क किया जा सकता है। आन लाइन आवेदन www.ksb.gov.in पर किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम आने के बाद तत्काल जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय संपर्क करें।

मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना के तहत शिविर 10 मई से

                बाड़मेर, 02 मई। नगरीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना के तहत 10 मई, 2017 से प्रारम्भ होंगे। इसकी तैयारियांे को लेकर मुख्य सचिव ओ.पी.मीणा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला कलक्टरांे एवं नगरीय निकायांे के अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का आयोजन पूर्ण तैयारियों के साथ किया जाए, ताकि आमजन को शिविरों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
                वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्य सचिव ओ.पी.मीणा ने जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के अधिकारियों निर्देशित किया कि वे मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना के तहत 10 मई, 2017 से प्रारम्भ होने वाले आयोजित होने वाले शिविरों का आयोजन पूर्ण तैयारियों के साथ करें। जिससे अधिक से अधिक लोगोें को राहत मिल सकें। उन्हांेने कहा कि शिविरों में भूमि नियमन के साथ-साथ पट्टे देने की कार्यवाही, नक्शे पास करने, नाम हस्तानांतरण के कार्य त्वरित गति से किये जाये तथा दी गई छूट एवं शिथिलता का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। उन्हांेने कहा कि यह नगरीय क्षेत्रों के लिए एक महत्वूर्ण पहल है। अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास विभाग मुकेश शर्मा ने शिविरों में किये जाने वाले कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं जिला कलेक्टरों से कहा कि उनकी शिविरों में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह शिविर राज्य सरकार की आमजन को अधिक से अधिक लाभ देने की योजना है। प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि शिविरों के दौरान आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर नियोजन विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। उन्होनें निर्देश दिए कि लोगों को अधिक से अधिक लाभ देकर राहत प्रदान की जाये तथा इस दौरान लीज, नगरीय विकास कर में दी गई छूट का लाभ देते हुए राजस्व वसूली की जाए। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने प्रस्तुतिकरण के जरिए शिविरों के दौरान किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी तथा जिला कलेक्टरों एवं अधिकारियों को विभिन्न शिथिलता, छूट की जानकारी भी दी गई। उन्हांेने सभी जिला कलेक्टरों को शिविरों के दौरान कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

-0-

अभावग्रस्त जिलों में पंजीकृत गौशालाओं को राहत सहायता स्वीकृति के दिशा-निर्देश जारी

                बाड़मेर, 02 मई। राज्य सरकार ने अभावग्रस्त 13 जिलों में पंजीकृत गौशालाओं को आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग की ओर से दी जाने वाली राहत सहायता स्वीकृति के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
                निर्देशांे के मुताबिक राहत सहायता के लिए बाड़मेर समेत प्रदेश के 13 जिलों की पंजीकृत गौशालाओं की ओर से  5 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है। संबंधित जिला कलक्टर विभागीय दिशा-निर्देशानुसार 5 मई 17 से 30 जून 2017 तक की अवधि में पंजीकृत गौशालाओं के ऑनलाइन प्राप्त प्रस्तावों को ही एसडीआरएफ के मानदण्डानुसार राहत सहायता स्वीकृत कर सकेंगे। ऑफ लाइन प्राप्त प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। पंजीकृत गौशालाओं को ऑनलाइन आवेदन के लिये www.sso.rajasthan.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद विभागीय एप्लीकेशन पर आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन करते ही संदेश के जरिए प्रपोजल नंबर प्राप्त हो जाएगा। गौशालाओं द्वारा संधारित पशुओं में बड़े पशुओं के लिए 70 रुपए तथा छोटे पशु के लिये 35 रुपए प्रतिदिन की दर से राहत सहायता देय होगी। निर्धारित दर से यह सहायता राशि उसी स्थिति में स्वीकृत की जायेगी, जब कि गौशाला संचालकों द्वारा संधारित किए जा रहे पशुओं को चारे के साथ-साथ बड़े पशुओं को एक किलोग्राम तथा छोटे पशुंओं को आधा किलोग्राम पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा।

बाड़मेर मंे प्रधानमंत्री आवास योजना मंे 12 हजार आवासांे की स्वीकृतियां जारी

                बाड़मेर, 02 मई। बाड़मेर जिले मंे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 12 हजार 697 आवासांे की स्वीकृतियां जारी की गई है। राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य 2022 तक राज्य के सभी आवासहीन परिवारों को आवास देना है।
                प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश मंे 4.57 लाख परिवारों का पंजीयन कर 2.49 लाख आवास निर्माण की स्वीकृतियां जारी की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इस वर्ष में 4.31 लाख के आवास निर्माण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश मंे अब तक इस वर्ष 30 अप्रेल, 2017 तक 4 लाख 56 हजार 943 चयनित पात्र आवासहीन परिवारों का ग्राम पंचायत स्तर पर चयन कर 2 लाख 49 हजार 759 परिवारों के आवास निर्माण करने की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। वहीं 2 लाख 39 हजार 71 लाभार्थियों का बैंकों में खाता खुलवाने के साथ 1 लाख 26 हजार 810 परिवारों को 30-30 हजार रुपये की प्रथम किश्त के रूप में राशि स्वीकृत की जा चुकी हैं। साथ ही 6 हजार 361 को दूसरी एवं 485 परिवारों को तीसरी अनुदान किश्त जारी की जा चुकी है। इसके अलावा 2 लाख 95 हजार 738 पात्र परिवारों की जियो टेकिंग कर आवास के लिए स्वीकृतियां जारी करने के लिए सूची तैयार की गई है।
अब तक किस जिले मंे कितनी स्वीकृतियां: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना मंे चयनित पात्र परिवारों का पंजीयन, स्वीकृतियां, जियो टेकिंग एवं किश्त देने में बांसवाड़ा जिला प्रथम स्थान पर रहा है। इसी तरह बाड़मेर जिले मंे 12 हजार 697, उदयपुर जिले में 21 हजार 274, डूंगरपुर जिले में 18 हजार 846, जालौर में 12 हजार 531, पाली में 12 हजार 167, जोधपुर में 11 हजार 551, अजमेर में 2 हजार 539, अलवर में 2047, बारां में 9599, भरतपुर मं 2156, भीलवाड़ा में 9538, बीकानेर में 4948, बून्दी में 3908, चित्तौड़गढ़ मं 9241, चूरू में 1374, दौसा में 2070, धौलपुर में 2473, हनुमानगढ़ में 4630, जयपुर में 2255 पात्र परिवारों को आवास निर्माण की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है। इसी तरह जैसलमेर जिले में 3095, झालावाड़ में 8271, झुंझुनूं में 462, करौली में 4607, कोटा में 5191, नागौर में 4993, प्रतापगढ़ में 6913, राजसमन्द में 2258, सवाई माधोपुर में 3135, सीकर में 626, सिरोही में 3691, श्रीगंगानगर में 5642 तथा टोंक जिले में 5 हजार 419 परिवारों के आवास निर्माण की स्वीकृतियां जारी की गई है।

न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन की समीक्षा बैठक 5 को

                बाडमेर, 02 मई। न्याय विभाग की वेबसाईट लाईट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन संबंधी समीक्षा बैठक 5 मई को प्रातः 11.00 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लम्बित प्रकरणों की सूची प्रेषित कर सूची में अंकित अपूर्णता को एजेण्डानुसार पूर्ण कर अपडेट स्थिति का मासिक लिटिगेशन प्रपत्र, अपूर्णता रिपोर्ट व टॉकिंग पाईट्स की सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त बैठक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है तथा अनुपस्थित रहने की दशा में न्याय विभाग जयपुर को सूचित किया जाएगा।

-0-

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में बैठक 8 को

                बाडमेर, 02 मई। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में 8 मई को दोपहर 3.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

राजस्व लोक अदालत का आयोजन 8 से

न्याय आपके द्वार अभियान 2017
ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगा राजस्व लोक अदालत का आयोजन

                बाडमेर, 02 मई। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फ्लेगशिप योजना न्याय आपके द्वार अभियान 2017 के अन्तर्गत 8 मई से 30 जून के मध्य ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
                उपखण्ड अधिकारी बाडमेर चेतन कुमार त्रिपाठी ने बाडमेर तहसील क्षेत्र में आयोजित होने वाले राजस्व लोक अदालत के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 8 मई को ग्राम पंचायत राणीगांव व बलाऊ के लिए अटल सेवा केन्द्र राणीगांव में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 9 मई को गरल, खुडासा एवं मीठडा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र गरल, 10 को सरली व गंगासरा के लिए सरली, 11 मई को भाडखा एवं खारिया तला के लिए भाडखा, 12 को सरणू पनजी एवं सरणू चिमनजी के लिए सरणू पनजी, 15 को हाथीतला, 16 को नांद, 17 को मुढों की ढाणी, 18 को कवास, 19 को मारूडी, 22 को आटी, 23 को सांजटा, 24 को आदर्श ढूंढा, 25 को जाखडों की ढाणी एवं बूठ जेतमाल के लिए जाखडों की ढाणी, 26 को महाबार एवं मुरटालागाला के लिए महाबार, 29 को चवा एवं आदर्श चवा के लिए चवा, 30 को दूदाबेरी तथा 31 मई को ग्राम पंचायत जालीपा के लिए अटल सेवा केन्द्र जालीपा में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
                उन्होने बताया कि इसी प्रकार 1 जून को बान्दरा, 2 को कपूरडी एवं रोहिली के लिए कपूरडी, 5 को बालेरा एवं जूनापतरासर के लिए बालेरा, 6 को सनावडा, 7 को मेघवालों की बस्ती बाडमेर आगोर, 8 को शिवकर एवं गालाबेरी के लिए शिवकर, 9 को भूरटिया, 12 को सुरा, 13 को भादरेश, 14 को कगाऊ, 15 को रावतसर एवं रामसर का कुआ के लिए रावतसर, 16 को बाडमेर ग्रामीण, 19 को बेरीवाला तला, 20 को कुडला, 21 को चूली, 22 को उण्डखा, 23 को विशाला, 27 को जवानसिंह की ढाणी (बाडमेर मगरा), 28 को बोला, 29 को बिशाला आगोर तथा 30 जून को अटल सेवा केन्द्र जसाई में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

सोमवार, 1 मई 2017

मुख्यमंत्री ने आसोतरा ब्रह्मधाम में की पूजा अर्चना

जयपुर/बाड़मेर, 1 मई। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सोमवार को बाड़मेर जिले के आसोतरा पहुंचकर ब्रह्मधाम में दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। श्रीमती राजे ने बह्मलीन खेताराम जी महाराज की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की तथा गादीपति श्री तुलछाराम जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। 
श्रीमती राजे का वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी महाराज ने मंदिर कमेटी की ओर से अभिनंदन किया। इस दौरान राजस्व राज्यमंत्री श्री अमराराम चौधरी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री श्री सुरेन्द्र गोयल, सांसद कर्नल श्री सोनाराम चौधरी, उर्दू अकादमी के चेयरमैन श्री अशरफ अली खिलजी, विधायक श्री हमीरसिंह भायल, श्री शंकरसिंह, यूआईटी चेयरमैन डा. प्रियंका चौधरी सहित विभिन्न गणमान्यजन मौजूद थे।
-----



वेलकम इन बाड़मेर के साथ मिलेगी पर्यटन स्थलांे की जानकारी

बाड़मेर मंे प्रथम चरण मंे 15 स्थानांे पर लगाया जा रहा है आईओटी डिवाइस
बाड़मेर जिले के किसी भी पर्यटक स्थल के समीप पहुंचते ही अब मोबाइल पर उस स्थान से जुड़ा नोटिफिकेशन मिलेगा। इसमें पर्यटक स्थल के पौराणिक इतिहास से लेकर वर्तमान की व्यवस्थाओं की समस्त जानकारी होगी। बाड़मेर जिला प्रशासन की ओर से नवीन पहल के तहत लगाए जा रहे आईओटी डिवाइस से ऐसा संभव हो पाया है। जिले मंे प्रथम चरण मंे 15 महत्वपूर्ण स्थानांे पर इंटरनेट आफ थिग्स आईओटी डिवाइस लगाए जा रहे है।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा के मुताबिक बाड़मेर जिले मंे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह नवीन शुरूआत की गई है। इससे देशी एवं विदेशी सैलानियांे को स्थानीय पर्यटन स्थलांे के बारे मंे आसानी से जानकारी मिल सकेगी। लेजगो एप आसानी से एंड्रॉयड के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बाड़मेर जिले मंे किराडू, जूनापतरासर, वीरातरा, नींबड़ी माता मंदिर, जसदेर धाम, जगदम्बा गढ़ मंदिर, केयर्न एंटरप्राइजेज सेंटर, देवका स्थित सूर्य मंदिर, खेड़ मंदिर, राणी भटियाणी मंदिर, नाकोड़ा, सिवाना किले समेत 15 स्थानांे पर स्थापित किया जा रहा है। इस डिवाइस की 100 मीटर की रेंज में जितने भी सैलानी पहुंचेंगे उन्हें अपने-अपने मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन मिलेगा, एक क्लिक में आपके पास संबंधित पर्यटक स्थल से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर होगी। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर एवं लेजगो कंपनी के प्रतिनिधि रविप्रताप सिंह ने शुक्रवार को किराडू, जूनापतरासर, जसदेर थाम, केयर्न इंडिया के एंटरप्राइजेज सेंटर समेत विभिन्न स्थानांे पर आईओटी डिवाइस स्थापित किया। कंपनी के प्रतिनिधि पराग प्रसाद के मुताबिक एंड्रायड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से कोई भी व्यक्ति निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इससे बाड़मेर जिले के पर्यटक स्थलांे के अलावा होटल-रेस्तरां, मनी एक्सचेंज सेंटर, शौचालय, टूरिस्ट गाइड, टूरिस्ट सेंटर, कॉफी हाउस, बाजार, पुलिस स्टेशन सहित अन्य हर छोटी-बड़ी जानकारी मिल सकेगी। बाड़मेर जिले मंे इस एप्प का क्रियान्वयन जिला कलक्टर सुधीर शर्मा के निर्देशन केयर्न इंडिया के सौजन्य एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का वेलकम मैसेज : सोहमसा सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तैयार इस एप की एक और खास बात यह है कोई भी पर्यटक जैसे ही राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगा, उसे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का वेलकम मैसेज मिलेगा।
पर्यटक परेशानी में तो मिलेगी त्वरित मदद : यह एप पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी काम करेगा। पर्यटक किसी भी तरह की परेशानी में फंसने पर एसओएस सेवा का उपयोग कर सकते है। इस सेवा के तहत क्लिक करते ही उन्हें निकटवर्ती पुलिस स्टेशन, जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का इमरजेंसी नंबर, चिकित्सालय और उनके देश से संबंधित एंबेसी का नंबर मिल जाएगा।
12 भाषाओं में है ट्रांसलेशन, लिखित के साथ सुनने की सुविधा : पर्यटकों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए इस एप में 12 भाषाओं में ट्रांसलेशन की सुविधा है। यह ट्रांसलेशन लिखित तो होगा ही, साथ ही इसको सुना भी जा सकता है। एप में धार्मिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों के पट खुलने एवं पूजा का समय भी उपलब्ध है।

गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

रोड़ शो के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश

बाडमेर, 27 अप्रैल। राजस्थान सड़क आधुनिकीकरण परियोजना के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं महिला मंडल बाड़मेर आगोर की ओर से गुरूवार को जिले के विभिन्न गांवांे मंे रोड़ शो के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेष दिया गया। इस दौरान ग्रामीणांे एवं वाहन चालकांे को यातायात नियमांे की पालना कर सड़क हादसांे मंे कमी लाने का अनुरोध किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी मुकेष द्विवेदी ने कहा कि छोटी सी लापरवाही के कारण सड़क हादसे होते है। उन्हांेने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमांे की पालना करके सड़क हादसांे को रोकने के साथ अकाल मौतांे को रोका जा सकता है। उन्हांेने यातायात नियमांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। महिला मण्डल बाड़मेर आगोर की ओर से प्रतिदिन छः टीमों द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमांे का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतांे मंे करीब 483 से ज्यादा संभागीयों ने प्रषिक्षण लिया। इस दौरान प्रत्येक पंचायत से 10 स्वयंसेवकों का चयन किया गया, जो कि इस अभियान को नियमित रूप से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगें। यह जागरूकता कार्यक्रम टीम लीडर निर्मला व्यास, मनदीप, ईषराराम, फहीम खां, जगाराम एवं दषरथ सिंह जाट के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। 



बाल विवाह की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए निकली रैली

बाडमेर, 27 अप्रेल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाल विवाह की रोकथाम के लिए तालुका विधिक सेवा समिति बाड़मेर एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड़ जिला मुख्यालय बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान गुरूवार को बाल विवाह उन्मूलन एवं चेतना रैली निकाली गई। इसके जरिए बाड़मेर शहर मंे बाल विवाह रोकने का संदेश दिया गया।

जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल से अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.देवेन्द्र भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विवेकानंद सर्किल,रायकालोनी रोड़, विश्वकर्मा सर्किल, पांच बत्ती चौराहा, हरिजन बस्ती, स्टेशन रोड़, हाई स्कूल, गर्ल्स कालेज होते हुए स्काउट गाइट मुख्यालय पहुंची। रैली मंे शामिल संभागियांे ने बाल विवाह रोकथाम संबंधित जागरूकता के नारे लिखे हुए तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली का नेतृत्व सीओ गाइड ज्योति रानी महात्मा ने किया। इस दौरान तालुका विधिक सेवा समिति के प्रतिनिधि एडवोकेट अमित बोहरा,एडवोकेट पन्नाराम सुथार, महेश पब्लिक स्कूल के निदेशक सुरेश जाटोल, स्थानीय संघ बालोतरा के संयुक्त सचिव शोभा बालाच, स्थानीय संघ बायतू की संयुक्त सचिव गीता माली, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि उत्तमाराम, रेंजर मोहनी, तुलसी, सुनील शर्मा, गौतम पन्नू, हितेश सोनी, मोनिका खत्री, सुमन जाटोल, प्रेम परिहार समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे। इस रैली मंे स्काउट,गाइड,नर्सिग विद्यार्थी, महेश पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे। इनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था महेश पब्लिक स्कूल की ओर से की गई।

बुधवार, 26 अप्रैल 2017

बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विशेष चौकसी बरतने के निर्देश

बाड़मेर, 26 अप्रैल। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर शर्मा ने अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले बाल विवाहांे की रोकथाम के लिऐ उपखंड अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियांे को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए है। 
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने निर्देशित किया कि विगत वर्षाें की  भांति इस बार भी जिले में 28 अप्रेल को अक्षय तृतीया एवं 10 मई को पीपल पूर्णिमा के अवसर पर बाल विवाह होने की प्रबल संभावनायें रहेगी। इसलिए समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी आदि अपने-अपने इलाकांे में विशेष चौकसी बरतने के साथ ही अपने अधीनस्थ कार्मिकों, विभिन्न सहायता समूहों, महिला समूहांे, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, आंगनवाडी कार्यकर्त्ता साथिन एवं सहयोगिनी, कोर ग्रुप, एनजीओ, पटवारी, नोडल विधालयों के प्रधानाध्यापक, एएनएम एवं अध्यापक आदि को क्षेत्रा में सक्रिय करते हुए सूचना तंत्र को मजबूत रखते हुए पूर्ण रूप से निगरानी रखे तथा कही पर भी बाल विवाह की जानकारी हो तो उसकी सूचना उच्च अधिकारियों को तत्काल दें। उन्होनें बाल विवाह पर प्रभावी रोकथाम स्कूली बच्चों के माध्यम से विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में बच्चों को बाल विवाह के नुकसानों की जानकारी देने तथा जबरन बाल विवाह की सूरत में सम्बन्धित बच्चों को संरक्षण के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियुक्त बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को पाबन्द किया कि वे अपने कर्त्तव्यों की पुख्ता जानकारी रखें तथा अपनी शक्तियों के प्रयोग करते हुए किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतें।

सड़क सुरक्षा को अपनाएं, अनमोल जीवन बचाएं: द्विवेदी

बाडमेर, 26 अप्रेल। जीवन अनमोल है, यह सिर्फ एक बार ही मिलता है उसे जरा सी लापरवाही के कारण नहीं गंवाए। सड़क हादसांे को रोकने के लिए सदैव सुरक्षा नियमांे की पालना करें। कार्यक्रम अधिकारी मुकेष द्विवेदी ने राजस्थान सड़क आधुनिकीकरण परियोजना के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं महिला मंडल बाड़मेर आगोर की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा, षिक्षा एवं जन जागृति अभियान के तहत भादरेस, सरणू पनजी, सरणू चिमनजी, आटी, रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मुकेष द्विवेदी ने कहा कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का आवष्यक रूप से इस्तेमाल करें। इससे अगर कोई हादसा होता है तो भी शारीरिक क्षति कम होती है। उन्हांेने कहा कि हम मोबाइल की सुरक्षा का इतना ध्यान रखते है तो क्या अपने स्वयं सुरक्षा के लिए सुरक्षा नियमों एवं संकेतों का पालन नहीं कर सकते। इस दौरान पी.एम.सी. के कार्यक्रम प्रतिनिधि संतोष कुमार ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर एक दिवसीय कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणांे को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि सड़क हादसांे मंे कमी लाई जा सके। सहायक अभियंता एम.डी.वैष्णव ने कहा कि जोधपुर संभाग के लिए महिला मण्डल बाड़मेर आगोर को यह जागरूकता कार्यक्रम मिला है, जिसमें हमारा सार्वजनिक निर्माण विभाग सहयोगी के रूप मंे कार्य कर रहा है। उन्हांेने जागरूकता कार्यक्रम के लिए विभाग की ओर से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस अभियान में विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक फिल्म, नुक्कड नाटक, प्रदर्षनी एवं प्रजेन्टेषन के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेष दिया जा रहा है। महिला मण्डल बाड़मेर आगोर की ओर से प्रतिदिन छः टीमों द्वारा ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतांे मंे करीब 483 से ज्यादा संभागीयों ने प्रषिक्षण लिया। इस दौरान प्रत्येक पंचायत से 10 स्वंय सेवकों का चयन किया गया, जो कि इस अभियान को नियमित रूप से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगें। 
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्वंय सेवकांे एवं ग्रामीणों को दुर्घटना पश्चात दिये जाने वाले प्राथमिक उपचार एवं ट्रोमा मैनेजमेन्ट की पूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणांे से अनुरोध किया गया कि वे भविष्य मंे सहयोग करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने मंे सहयोग देंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच डुंगराराम एवं कनिष्ठ लिपिक प्रागाराम और ग्रामीणांे तथा महिला मण्डल बाड़मेर की टीम सदस्यांे ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था एवं जीवन रक्षा की शपथ ली। यह जागरूकता कार्यक्रम टीम लीडर निर्मला व्यास, मनदीप, ईषराराम, फहीम खां, जगाराम एवं दषरथ सिंह जाट के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।





अधिकाधिक ग्रामीणांे को पटटा अभियान से लाभांवित करें : शर्मा

राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को रूबरू कराया
बाड़मेर, 26 अप्रैल। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले अधिकाधिक पात्र परिवारांे को पटटा अभियान के दौरान पटटे जारी किए जाए। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने मंगलवार को गूंगा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने कहा कि जिन परिवारों के पास स्वयं के भू-खण्ड हैं, उन्हें पट्टे दिए जाएं तथा जिन परिवारों के पास भू-खण्ड नहीं हैं, उन्हें राज रकबे से नियमानुसार भूखण्ड आवंटित किए जाएं, जिससे उन्हें आवासीय योजना का लाभ मिल सकें। उन्होंने ग्रामीणों से खाद्य सुरक्षा योजना के गेहूं के लिए अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने मंे सहयोग की अपील की। ताकि गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दें। जिला कलक्टर शर्मा ने ग्रामीणांे से प्रत्येक घर मंे शौचालय निर्माण करवाकर स्वच्छ भारत मिशन मंे सहयोग करने का आहवान किया। जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि शौचालय निर्माण करवाने के साथ उसका उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्हांेने कहा कि आगामी दिनांे मंे अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा के अवसर पर बाल विवाह नहीं हो, इसके लिए ग्रामीण संबंधित परिवारांे से समझाइश करें। उन्हांेने कहा कि अगर इसके उपरांत भी बाल विवाह नहीं रूकता है तो ततकाल निरयंत्रण को सूचना दी। उन्हांेने राजश्री बीमा योजना एवं भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणांे को जागरूक होकर जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित होने की बात कही। रात्रि चौपाल के दौरान उपखंड अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी, विकास अधिकारी चांगदेव सोपान कामठे, तहसीलदार हीरदान चारण, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार, डिस्काम के अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की कई समस्याआंे का मौके पर समाधान किया गया। वहीं कई मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई कर परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।


मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

जिला कलक्टर शर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं

बाडमेर, 25 अप्रेल। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने मंगलवार को शिव पंचायत समिति की हड़वा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को समस्याआंे का समाधान कर ग्रामीणांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने हड़वा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याआंे को सुनकर संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शर्मा ने ग्रामीणांे से स्वच्छता अभियान मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान करते हुए कहा कि वे अपने घर मंे शौचालयांे का निर्माण करवाने के साथ उसका उपयोग भी करें। जिला कलक्टर शर्मा ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे महात्मा गांधी नरेगा, राजश्री योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे मंे जानकारी देते हुए इसमंे भागीदारी निभाने की बात कही। इससे पहले जिला कलक्टर शर्मा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हुए खड़ीन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी, तहसीलदार हीरदान चारण,डिस्काम के अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी, विकास अधिकारी चांगदेव सोपान कामठे समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






डीआईजी ने किया सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय मंे परिंडा अभियान का आगाज

बाडमेर, 25 अप्रेल। सामाजिक सरोकार एवं नवाचार के प्रतीक गु्रप फोर पीपल बाड़मेर द्वारा बेजुबान पक्षियांे के लिए परिंडा अभियान के तहत मंगलवार शाम को सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय परिसर मंे सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम एवं कमाडेंट सेक्टर मुख्यालय शाम कपूर ने परिंडे लगाकर अभियान का आगाज किया।
इस अवसर पर बाड़मेर सेक्टर सीमा सुरक्षा बल उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कहा कि गु्रप फोर पीपल द्वारा गत वर्ष सीमा सुरक्षा बल के साथ सरहद पर पक्षियांे के लिए परिंडे लगाकर सराहनीय कार्य किया था। उन्हांेने कहा कि पक्षियांे के लिए भीषण गर्मी मंे पेयजल की व्यवस्था के लिए मिटटी के परिंडे लगाना न केवल पुण्य का कार्य है अपितु प्रेरणादायी भी है। उन्हांेने कहा कि गु्रप के इस कार्य को सीमा सुरक्षा बल का पूरा सहयोग मिलेगा। कमाडेंट शाम कपूर ने कहा कि टीम भावना के साथ पक्षियांे के लिए परिंडे अभियान चलाना एक मिसाल है। उन्हांेने कहा कि गत वर्ष सरहद पर लगाए गए परिंडांे मंे लाखांे पक्षी अपनी प्यास बूझा रहे है। इस अवसर गु्रप संयोजक चंदनसिंह भाटी ने गु्रप की ओर से किए जा रहे कार्याें की जानकारी दी। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने सामूहिक रूप से गु्रप सदस्यांे के साथ परिंडे लगाए। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के विवेक ठाकुर, गु्रप सदस्य महेश पनपालिया, संजय शर्मा, मदन बारूपाल, रमेशसिंह इंदा, दुर्जनसिंह गुडीसर, नरेन्द्र खत्री, हाकमसिंह भाटी, राजेन्द्र लहुआ, सवाईसिंह गुडीसर सहित सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने परिंडे बांधे। ग्रुप की ओर से भारत-पाक सीमा पर स्थित सरहदी क्षेत्रांे मंे एक बार फिर परिंडा अभियान आरंभ किया जाएगा।


बाल विवाह की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

                बाड़मेर, 25 अप्रेल। अक्षय तृतीया के अवसर पर अबूझ सावांे की आशंका के मददेनजर बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। 
                जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 02982-222226 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 है। नियंत्रण कक्ष मंे कार्यरत समस्त कर्मचारियांे को अक्षय तृतीया के अवसर पर अबूझ सावांे की आड़ मंे होने वाले बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करने, उनके आदान प्रदान एवं त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। नियंत्रण कक्ष मंे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी,पुलिस उप अधीक्षक, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर के प्रतिनिधियांे को सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि नियंत्रण कक्ष का आल ओवर इंचार्ज अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई होंगे जिनके टेलीफोन नंबर कार्यालय 02982-220007, निवास 02982-220008 एवं मोबाइल नंबर 9828533551 है।

राजस्व अधिकारियांे की बैठक 29 को

                बाड़मेर, 25 अप्रेल। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में 29 अप्रेल को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। 
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में राजस्व कार्यो एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होने राजस्व अधिकारियों को पूर्व एजेण्डानुसार माह मार्च की सूचनाएं निर्धिारित प्रपत्रों में तैयार कर 26 अप्रेल को प्रातः 9.30 बजे तक भिजवाने तथा वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित दिनांक को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

15 हजार परिवारांे को प्रोत्साहन के रूप मंे मिलेंगे 3.75 करोड़

                बाड़मेर, 25 अप्रैल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़मेर जिले की बायतू एवं गिड़ा पंचायत समिति की 48 ग्राम पंचायतांे के 15 हजार परिवारांे को प्रोत्साहन के रूप मंे 3.75 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। नवीन पहल के तहत प्रत्येक परिवार को शौचालय का उपयोग करने के कारण प्रोत्साहन राशि के रूप मंे 2500 रूपए दिए जा रहे है।
                बाड़मेर जिले मंे अनूठी पहल के तहत कुछ समय पूर्व केयर्न इंडिया एवं आरडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला कलक्टर सुधीर शर्मा के निर्देशन मंे शौचालय निर्माण एवं इसके उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित परिवार को प्रोत्साहन राशि देने की शुरूआत की थी। इसके तहत आरडीओ की टीम ने लगातार तीन माह तक इन परिवारांे की मोनेटरिंग की, वे शौचालय का उपयोग कर रहे है अथवा नहीं। अब बायतू एवं गिड़ा पंचायत समिति के 15 हजार परिवारांे को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 3.75 करोड़ रूपए वितरित किए जा रहे है। आरडीओ के प्रबंधक राजेश गुप्ता के मुताबिक ग्रामीणांे को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने के लिए लगातार ग्राम पंचायत स्तर पर जन समुदाय के साथ बैठकांे का आयोजन किया गया। विद्यालयांे मंे भी जागरूकता कार्यक्रमांे का आयोजन कर विद्यार्थियांे के जरिए अभिभावकांे को प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समिति का गठन कर उनके सशक्तिकरण के प्रयास किए गए। उन्हांेने बताया कि लगातार प्रयासांे के चलते ग्रामीणांे मंे स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ शौचालय का इस्तेमाल उनकी रोजमर्रा की जिन्दगी का हिस्सा बन गया है। ग्रामीण अपने रिश्तेदारांे एवं अन्य लोगांे को भी स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...