गुरुवार, 25 मई 2023

रोहिडाला, निम्बला और पनेला में 26 मई को होगें शिविर

 #महंगाई राहत शिविर

लाभान्वितो के पंजीयन में सक्रियता से कार्य करे - पुरोहित
बाड़मेर, 25 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 26 मई को जिले में केरावा, भगवानपुरा, जास्ती, चिमोनिया की ढाणी, अरटबाव, हाथमा, खड़ीन, नवातला बाखासर, जाणियों की बस्ती और शहदाद का पार के साथ लंगेरा, गालाबेरी, वरिया वरेचा, छीतर का पार, राणासर कला, गोलिया जैतमाल, रोहिडाला, निम्बला, साता, जैसार, रामपुरा, धारणा और पनेला पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 26 मई को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 15 व 16 के बैथेल हास्पीटल के सामने स्थित चौक हमीरपुरा में, वार्ड संख्या 14 के गंगाबाई मंदिर के पास स्थित चौक में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

हर हाल मे मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं - पुरोहित

बाड़मेर, 25 मई। जिले में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर मरीजों के उपचार का जायजा लेने को जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गुरुवार सुबह जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्मी और मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारियों का जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओ का जायजा लिया। वही अस्पताल साफ सफाई, सीवरेज लाइन और निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान समुचित चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, ऑपरेशन थियेटर, आपातकालीन वार्ड और साधारण वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित चिकित्सक से वार्ता कर दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय में भर्ती भेराराम, जगदीश, पंखु और संतोष से मिल रहे इलाज की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने का विश्वास दिलाया।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मरीजों को चिकित्सालय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर मरीज को मुफ्त दवाई एवं जांच कराने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जाँच योजना की पूरी पड़ताल की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उपचार व दवाओं के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. आसेरी ने जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओ के साथ प्रगति से अवगत करवाया।
जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान चिरंजीवी योजना के काउंटर एवं अस्पताल में दवा स्टोर पर दवाईयो की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने चिरंजीवी योजना के तहत इलाज के लिए संचालित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर योजना का अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होनें योजना के संबंध में जानकारी देने तथा अधिकाधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। पुरोहित ने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों एवं व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होनें वार्डो में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से जेनेरिक दवाओं एवं सरकार द्वारा उपलब्ध दवाओं को ही लिखने एवं सभी जाँच अस्पताल में ही कराने के निर्देश दिए।
  इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आर के आसेरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एल मंसूरिया के साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






बुधवार, 24 मई 2023

भूणिया एवं कैलनोर में एक दिवसीय सुविधा शिविर का आयोजन 25 को

बाड़मेर, 24 मई। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र व बाड़मेर अध्याय हार्ट यशोवर्द्वन शांडिल्य के सहयोग से गुरूवार, 25 मई को पंचायत समिति भवन भूणिया एवं कैलनोर में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक एक दिवसीय सुविधा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम ने बताया कि इस सुविधा शिविर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से संबंधित समस्त कार्य, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोतसाहन योजना, हस्तशिल्पियों व बुनकरों का पंजीयन, उद्यम पंजीयन, डॉ. बीआर अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना एवं विभाग की अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी, मार्गदर्शन दिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उद्यमी, बेरोजगार युवा, आर्टीजन, बुनकर एवं उद्योग, सेवा व व्यापार क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने में रूचि रखने वाले इच्छुक लाभार्थी इन सुविधा शिविरों में भाग लेकर लाभ उठावें।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - रुगाराम ने 1000 रुपए पेंशन रे भेळी 8 योजना रो फायदों घर र गांव में मिळयो

बाडमेर, 24 मई। चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोलियार में आयोजित महंगाई राहत कैंप रुगाराम के लिए वरदान साबित हुआ।

शिविर प्रभारी ने बताया कि रुगाराम के परिवार को पात्रता के अनुसार 08 योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
रूगाराम ने बताया कि आज मिन घर र गांव में एक ही जगह माथे कई लाभ मिळया गहलोत साहब तो घर बैठा गंगा लाया इण वास्ते अशोक गहलोत जी ने घणी घणी बधाई हो।
-0-



महंगाई राहत कैंप में उमड़ी भीड़ माननीय मुख्यमंत्री जी को दे रही मन से दुआएं - जैन

बाडमेर, 24 मई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की महत्वाकांक्षी जनहित की योजनाओं का लाभ लेने हेतु महंगाई राहत कैंप में उमड़ी भीड़ माननीय मुख्यमंत्री महोदय को मन से दुआएं दे रही है, यह बात राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाडमेर विधायक मेवाराम जैन ने महंगाई राहत कैंप आटी में निरीक्षण के दौरान कही।

राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाडमेर विधायक मेवाराम जैन ने महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर लाभार्थियों को गारन्टी कार्ड का वितरण किया। उन्होने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आज गांव ढाणी में बैठे हुए हमारे वृद्ध माता पिता पेंशन में बढ़ोतरी होने से खुश है। आज घरेलू विद्युत उपभोक्ता जो 100 यूनिट तक ही बिजली खर्च करता है माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उस आम आदमी का बिजली का बिल भी माफ कर दिया है।
उन्होने शिविर में पधारे हुए लाभार्थियों को बताया कि हमारे जननायक मुख्यमंत्री 29 मई को बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे तथा स्टेडियम में ही लगे महंगाई राहत कैंप का भी निरीक्षण करेंगे। उसके बाद विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे आप सभी को हजारों की संख्या में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर इस सभा को सफल बनाना है और बाड़मेर से एक संदेश देना है कि मुख्यमंत्री की योजनाएं आम आदमी के काम आ रही है। आम आदमी को महंगाई के इस दौर में मदद मिल रही है। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाड़मेर पधार कर 29 मई को माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत अभिनंदन करें।
-0-




बाड़मेर-सफलता की कहानी - न्याली को मिली महंगाई से राहत,सात योजनाओं से हुए लाभान्वित

बाडमेर, 24 मई। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

शिव पंचायत समिति के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुरा में बुधवार को महंगाई राहत शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें शिविर प्रभारी महावीर सिंह जोधा ने बताया न्याली के परिवार को उनकी पात्रतानुसार सात योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा शिव विधायक अमीन खान के द्वारा गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, 2000 यूनिट कृषि बिजली मुफ्त लाभ के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
इस मौके पर शिव उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, शिव विकास अधिकारी धनदान देथा, शिव नायब तहसीलदार भारूराम, अतिरिक्त विकास अधिकारी गोविंद सिंह, हाकम कुमार, फकीराराम सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
न्याली निःशुल्क बिजली, राशन, वृद्धावस्था पेंशन के लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोली मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-




जिला समन्वयक रामसिंह राव ने किया शिविरों का औचक निरीक्षण

राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो रहा लाभान्वित - राव

बाडमेर, 24 मई। राजस्थान वंशावली सरंक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष एवं बाड़मेर महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव द्वारा बुधवार को गोलियार, ईशरोल, धनाउ, सेडवा, बाखासर, हाथमा के साथ बाडमेर शहर के स्थाई महंगाई राहत शिविरों का अवलोकन किया।
इस दौरान जिला समन्वयक रामसिंह राव ने शिविरों में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर उन्हाने लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए एवं सभी लोगों से हालचाल जाने तथा योजना के बारे में सवाल किए लोगों ने उत्साहित होकर योजनाओं का समर्थन किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक रामसिंह राव द्वारा कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ऑपरेटर से वार्ता कर योजनाओं से लाभान्वितों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पर्याप्त छाया एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने उपलब्ध साधनों का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत पहंुचाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक राव द्वारा लाभार्थियों से बात कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होने आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा योजनाओं से लाभान्वित करने पर बल दिया।
उन्होने लाभाथियों से संवाद करते हुए बताया माननीय मुख्यमंत्री महोदय आमजन के स्वास्थ्य को लेकर काफी संवेदनशील है। उन्होने निःशुल्क दवा और जांच योजना के साथ आमजन को 25 लाख रूपये तक निःशुल्क इजाज की सुविधा मुहिया करवाई है। एक समय था जब बीमारी के कारण लोगों को अपनी जमीन बेच कर इलाज करवाना पडता था लेकिन आज सभी को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। राजस्थान एक मात्र राज्य है जिसने अपने लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान किया। दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने पर राजस्थान पहला प्रदेश से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। ऐसी योजना राजस्थान के अलावा कहीं भी नहीं है।
राव ने बताया कि अब इलाज के अभाव में कोई मुत्यु को प्राप्त नही होगा। हमने मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजनाए लागु की जिसके तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
-0-





महंगाई राहत शिविरों के संग अब जनसुनवाई भी होगी

बाडमेर, 24 मई। जिले में नियमित रूप से आयोजित होने वाली त्रि-स्तरीय जनसुनवाई को महंगाई राहत शिविरों के आयोजन के क्रम में स्थगित किया दिया गया है।

लोक सेवा सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि जिले में 24 अप्रैल से 30 जुन तक प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैप आयोजित किये जा रहे है। उक्त अवधि में जिले में त्रि-स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन नही किया जाएगा।
उन्होने बताया कि उक्त अवधि के दौरान कोई भी परिवादी अपने परिवाद को संबन्धित पंचायत समिति में चल रहे प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैप में प्रस्तुत कर सकता है। शिविर में आने वाली परिवेदनाओं का गुणवतापुर्ण निस्तारण किया जाएगा। उक्त कैंप की अवधि के उपरान्त त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था पुर्ववत जारी रहेगी।
-0-

बाखासर, जाणियों की बस्ती और शहदाद का पार में 25 मई को होगें शिविर

 #महंगाई राहत शिविर

महंगाई से राहत को हर एक का हो पंजीयन - पुरोहित
बाड़मेर, 24 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 25 मई को जिले में शिवकर, कालूडी, थुम्बली, बोडवा, चौनपुरा, धोलानाडा, लक्ष्मीपुरा, हाथमा, मेली, ईसरोल, भाटा और खेजडियाली ग्राम पंचायत के साथ केरावा, भगवानपुरा, जास्ती, चिमोनिया की ढाणी, अरटबाव, हाथमा, खड़ीन, नवातला बाखासर, जाणियों की बस्ती और शहदाद का पार पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 25 मई को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 15 व 16 के बैथेल हास्पीटल के सामने स्थित चौक हमीरपुरा में, वार्ड संख्या 14 के गंगाबाई मंदिर के पास स्थित चौक में , बालोतरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 24 व 25 के नर्बदा देवी स्कूल, नेहरू कॉलोनी में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

बाड़मेर के 709 वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार

 लीला देवी करेगी मुफ्त हवाई यात्रा

जिला कलेक्टर पुरोहित ने निकाली ऑनलाइन लॉटरी
बाड़मेर, 24 मई। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत ऑनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों की बुधवार को जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने जिला स्तरीय प्रबंधन समिति की उपस्थिति में लॉटरी निकाली। इस दौरान ऑनलाइन लॉटरी के जरिए हवाई एवं रेल से तीर्थ यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकांे की सूची को अंतिम रूप दिया गया।
जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, पुलिस अधीक्षक दिगत आनंद, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, देवस्थान विभाग जोधपुर के पुरोहित की उपस्थिति में तीर्थ यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिको की लॉटरी निकाली गई।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर जिले में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत प्राप्त आवेदनों की कंप्यूटर के जरिए रेण्डमाईजेशन के बाद लॉटरी निकाली गई। इस दौरान लॉटरी के जरिए कुल 709 वरिष्ठ नागरिकों का तीर्थ यात्रा के लिए चयन किया गया। जिले के लिए हवाई यात्रा हेतु 100 एवं रेल यात्रा हेतु 609 यात्रियों का चयन किया गया। हवाई यात्रा के लिए चयनित वरिष्ठ नागरिकों में श्रीमती लीला देवी भी शामिल है, जो हवाई जहाज के जरिए काठमांडू की निशुल्क यात्रा कर पशुपतिनाथ के दर्शन करेगी।
-0-



मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों जोरों पर, जिला कलेक्टर पुरोहित और विधायक जैन ने लिया जायजा

बाड़मेर, 24 मई। राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित ने बुधवार को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और पुख्ता व्यवस्थाओ के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का बाड़मेर जिले का 29 मई का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित हैं। इस दौरान वह आदर्श स्टेडियम में महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी को मध्येंनजर रखते हुए बुधवार सुबह गौसेवा आयोग अध्यक्ष और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर अरुण पुरोहित, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्रपाल सिंह समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान वहा की जाने जनसभा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस मौके पर जिला कलक्टर अरुण पुरोहित ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मध्येंजर सभी विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होने सभा स्थल पर पानी, बिजली, सड़क, छाया, चिकित्सा, यातायात, कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की और सम्बन्धित विभागो को जरूरी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
    जिला कलेक्टर ने गर्मी के मध्यनजर रखते सभा स्थल पर छाया के साथ पीने के पानी की बेहतरीन व्यवस्था करने और एहतियातन चिकित्सा प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसभा में पार्किंग, प्रवेश और निकासी व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
  इसके बाद जिला कलेक्टर उतरलाई गए और वहा पर वायुसेना स्टेशन के भीतर बने राजस्थान हाऊस का अवलोकन किया और सार्वजनिक निर्माण विभाग को इसमें सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित समेत वायुसेना के अधिकारी साथ रहे।
-0-



मंगलवार, 23 मई 2023

रिफाइनरी के कार्यों को मिलेगी गति जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

बाड़मेर, 23 मई। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने मंगलवार को पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण कर निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।

  जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया तथा विस्तार से इन पर चर्चा की। उन्होंने समयबद्ध रूप से प्रत्येक कार्य को उसके निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा ताकि रिफाइनरी तय समय पर चालू हो सके। उन्होने रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रोजेक्ट पर विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परस्पर विभागीय समन्वय एवं लंबित मुद्दों पर चर्चा की। एचआरआरएल के मुख्य महाप्रबंधक ने पीपीटी के जरिए कार्यों के प्रगति की जानकारी दी।
इस मौके पर जिला कलक्टर पुरोहित ने बताया कि रिफाइनरी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, उसी के अनुरूप उसकी प्रदेश स्तर पर भी मोंनिटरिंग की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए परियोजना की सहभागी कम्पनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के साथ सभी स्तर पर बकाया मुद्दों के अविलंब हल करने को कहा। उन्होने कहा कि एचपीसीएल के अधिकारी अपने संसाधनों को बढ़ाकर इसे और अधिक गति दें। साथ ही उन्होनें एचपीसीएल एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मध्य परस्पर बेहतर समन्वय रखते हुए निर्माण की गति त्वरित रखने को कहा ताकि शीध्र ही इससे उत्पादन प्रारम्भ हो सके। उन्होनें बताया कि रिफाईनरी के अनुषंगी उद्योगों के लिए आस-पास के परिक्षेत्र में रीको के औद्योगिक क्षेत्र भी समानान्तर रूप से विकसित किये जा रहे हैं ताकि औद्योगिक विकास दिन दुनी, रात चौगुनी गति से हो सके और लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल सके।
उन्होंने भविष्य के मानव संसाधनो की आवश्यकताओ से भी अवगत कराने को कहा ताकि उसी अनुरूप स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मुहैया करा कर दक्ष बनाया जा सके।
      इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, पचपदरा तहसीलदार इमरान खांन समेत एचआरआरएल के अधिकारी मौजूद रहे।
-0-






बाड़मेर जिले में मंगलवार को महंगाई राहत कैम्प में हुए 64078 पंजीकरण

महंगाई राहत कैम्पों से 12291 परिवार हुए लाभान्वित

बाडमेर, 23 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए मंगलवार को आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत मंगलवार को जिले में 64078 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि इन शिविरों में 12291 परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 9736, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 9736, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 5404, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना मंें 6989, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 839, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 7941, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 9935, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3766, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 9671, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 61 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 64078 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-


बाड़मेर-सफलता की कहानी - सरकार के साथ से मिला सात योजनाओं का लाभ

बाडमेर, 23 मई। पंचायत समिति सिवाना की ग्राम पंचायत पादरू में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में सुंदर देवी के परिवार को पात्रतानुसार सात योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा साथ ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।

सुंदर देवी ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।
सुंदर देवी ने बताया कि राज्य सरकार ने शिविर के माध्यम से महंगाई से त्रस्त लोगों को राहत पहंुचाने का पावन कार्य किया है। उन्होने बताया कि घरेलु कार्य हेतु 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, 500 में सिलेण्डर, निःशुल्क राशन तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा आर्थिक संबल देने का कार्य किया है।
योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने खुशी जाहिर की तथा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - राहत पाकर चुनी बोली - ‘‘इण सरकार तो घणों चोखो काम कियो‘‘

बाडमेर, 23 मई। ग्राम पंचायत चवा में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में बोरडा निवासी चुनी देवी के परिवार को पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।

चुनी देवी ने बताया कि शिविर में मुझे योजनाओं के बारे में बडे ही आराम से बताया गया तथा निःशुल्क सफलतापुर्वक पंजीकरण कर गारन्टी कार्ड भी दिए गये। उन्होने बताया राज्य सरकार द्वारा 500 में गैस सिलेण्डर, 1000 रूपये की मासिंक पेंशन तथा 25 लाख रूपये का बीमा कवर का लाभ दिया गया। साथ ही कहा - ‘‘इण सरकार तो घणों चोखो काम कियो‘‘।
शिविर प्रभारी ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने खुशी जाहिर की तथा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-




बाड़मेर-सफलता की कहानी - मिठुसिंह को मिली महंगाई से राहत, नौ योजनाओं से हुए लाभान्वित

बाडमेर, 23 मई। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

सिवाणा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत गोलिया में आयोजित महंगाई राहत शिविर में मिठुसिंह राजपुत के परिवार को उनकी पात्रतानुसार नौ योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली लाभ के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
मिठुसिंह राजपुत ने निःशुल्क बिजली, राशन, पेंशन के लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोला मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-



चैनपुरा, धोलानाडा, लक्ष्मीपुरा, हाथमा और मेली ग्राम पंचायत पर 24 मई को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 23 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 24 मई को जिले में दूदाबेरी, जवाहरपुरा, आसराबा दूदावतान, देवपुरा उर्फ गोगासर, मौखावा खुर्द, पांधी का पार, खारची, आकल, गोलियार और कोशलु ग्राम पंचायत पर दुसरे दिन भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ शिवकर, कालूडी, थुम्बली, बोडवा, चैनपुरा, धोलानाडा, लक्ष्मीपुरा, हाथमा, मेली, ईसरोल, भाटा और खेजडियाली ग्राम पंचायत पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 24 मई को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 11 के ढाणी बाजार स्थित स्वर्णकार समाज भवन में, वार्ड संख्या 12 के जैन न्यााति नोहरा प्रतापजी की पोल में, बालोतरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 24 व 25 के नर्बदा देवी स्कूल, नेहरू काॅलोनी में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

शिव विधायक ने किया राहत कैंप का अवलोकन

सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए, सबको मिलेगा लाभ - अमीन खांन

बाड़मेर, 23 मई। राज्य सरकार द्वारा गरीब और असहाय जरूरत मंद लोगो को महंगाई से राहत दिलाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित कर रही हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को गडरारोड पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खारची में आयोजित प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण शिव विधायक अमीन खान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खान ने शिविर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की परिवेदनाओं को धैर्य पूर्वक सुना और अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में आमजन से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभांवितो को गारंटी कार्ड वितरित किए। उन्होंने बताया शिविर के माध्यम से राज्य सरकार मोके पर आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के साथ समस्याओं का निस्तारण कर रही हैं। उन्होंने ग्रामीण जन से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
-0-






जिला समन्वयक रामसिंह राव ने किया शिविरों का औचक निरीक्षण

शिविर में मौके पर हो रहा समस्या का निस्तारण, मिल रहा है लाभ - राव

बाडमेर, 23 मई। राजस्थान वंशावली सरंक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष एवं बाड़मेर महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव द्वारा मंगलवार को बरियाडा, खारची, पाधी का पार, गोलियार, हरसाणी और गडरारोड़ में प्रशासन गांवो के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का अवलोकन किया।
इस दौरान जिला समन्वयक रामसिंह राव ने शिविरों में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर उन्हाने लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए एवं सभी लोगों से हालचाल जाने तथा योजना के बारे में सवाल किए लोगों ने उत्साहित होकर योजनाओं का समर्थन किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक रामसिंह राव द्वारा कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आॅपरेटर से वार्ता कर योजनाओं से लाभान्वितों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पर्याप्त छाया एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने उपलब्ध साधनों का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत पहंुचाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक राव द्वारा लाभार्थियों से बात कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होने आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा योजनाओं से लाभान्वित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर राव ने बताया कि राजस्थान सरकार संचालित योजनाओं को आमजन तक पहंुचाने के लिए प्रशासन गांव एवं शहरों के संग अभियान से साथ महंगाई राहत कैपों का आयोजन किया जा रहा है। योजनाओं की जानकारी के अभाव में आमजन वंचित रह जाता है, शिविर के माध्यम से राज्य सरकार सभी तक लाभ पहुंचाना चाहती है। प्रशासन गांवों के संग अभियान द्वारा मौके पर की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। अब तक जिले में 4 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित करते हुए 24 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड का वितरण कर आमजन को महंगाई से राहत पहंुचाई गई है। इस अवसर पर उन्होने योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने की अपील की।
-0-








उत्कृष्ट हथकरघा उत्पादों के जिला स्तरीय पुरुस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 23 मई। जिले की सीमा में कार्यरत हथकरघा बुनकरों को उनके स्वयं द्वारा निर्मित उत्कृष्ट हथकरघा उत्पादों के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार के आवेदन दिनांक 30 मई तक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, बाडमेर कार्यालय द्वारा आमंत्रित किये जाते है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सही राम ने बताया कि पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए वही बुनकर पात्र होंगे जो लगातार गत तीन वर्षों से हाथकरघा बुनाई का कार्य बाड़मेर जिले की सीमा में कर रहे हों एवं पिछले तीन वर्षो से जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित नही किये गये हों। जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु निर्धारित आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है एवं निर्धारित अंतिम तिथि तक जमा करवा सकते है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...