शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 13 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में प्रथम वर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रम की यांत्रिकी, विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रान्च हेतु प्रत्येक में 20, मेकाट्रोनिक्स में 30 एवं केमिकल ब्रान्च में 40 सीटों के लिए 30 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल ने बताया कि वे छात्र जो पार्श्व प्रवेश पद्धति से पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक है, वे 26 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
-0-

बाड़मेर शहर में शनिवार 14 अगस्त को बाधित रहेगी जलापूर्ति

बाड़मेर, 13 अगस्त। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के मुख्य पाईप लाईन की मरम्मत के चलते शनिवार 14 अगस्त को सांय 4 बजे तक बाड़मेर शहर की पेयजल आपूर्ति पूर्णतया बंद रहेगी।

जलदाय विभाग नगर खण्ड बाड़मेर के अधिशाषी अभियंता सतवीरसिंह यादव ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाईप लाईन के वाल्व मरम्मत हेतु एक दिन का शट डाउन लिया गया है, जिसके फलस्वरूम शनिवार 14 अगस्त को सांय 4 बजे तक बाड़मेर शहर की पेयजल आपूर्ति पूर्णतया बंद रहेगी। उन्होनें बताया कि रविवार 15 अगस्त को होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से दो दिन के अधिक अंतराल से होगी।
-0-

नोखड़ा में तहसील एवं कल्याणपुर में बालिका छात्रावास के लिए भूमि आवंटित

बाड़मेर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर पचपदरा के रिछोली में मदरसा निर्माण, कल्याणपुर में बालिका छात्रावास तथा गुडामालानी के जगराम की ढाणी में नवसृजित तहसील नोखड़ा के कार्यालय भवन निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित की है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि पचपदरा तहसील के रिछोली ग्राम में मदरसा निर्माण (शैक्षणिक प्रयोजन) हेतु मदरसा फैजाने रसूल बाबा मियां जिलानी शिक्षण संस्थान रिछोली को 5 बीघा भूमि, कल्याणपुर में बालिका छात्रावास निर्माण हेतु मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान बालोतरा को 3 बीघा भूमि तथा गुडामालानी तहसील के जगराम की ढ़ाणी (नोखड़ा) ग्राम में नवसृजित तहसील नोखड़ा के कार्यालय भवन निर्माण हेतु गुडामालानी तहसीलदार को 5 बीघा भूमि का निःशुल्क आवंटन किया गया है।
-0-

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा आजादी का उत्सव स्वतन्त्रता दिवस कल, अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न

 स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2021

सोशल डिस्टेंस के साथ पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी
बाडमेर, 13 अगस्त। देश के 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को सोशल डिस्टेंस सहित कोविड-19 की गाइडलाईन की पूर्ण पालना के साथ पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होने मुख्य समारोह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का बारिकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होने मुख्य समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस सहित कोविड-19 की गाइडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगन्तुकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अन्तिम अभ्यास के पश्चात् स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम में बेरिकेटिंग, सफाई, बैठक, पेयजल, मंच की सजावट सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यक्रम के दौरान बिजली की पुख्ता व्यवस्था के साथ माइक की सुचारू व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होमगार्ड एवं एन.सी.सी. सीनियर की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। इसी कडी में पुलिस विभाग के बैण्ड दल द्वारा बैण्ड वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।  
उन्होने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के पश्चात् जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसी कडी विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार तथा दिव्यांग बाल कलाकार स्वरूप माहेश्वरी द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार पदमश्री अनवर खां और फकीरा खां भादरेश द्वारा लोक गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद फकीरा खां बिशाला और दीपसिंह भाटी द्वारा कोरोना जागरूकता पर लोकगीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले के प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षिक गैर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन होगा। समारोह के अन्त में राष्ट्रगान होगा।
अन्तिम रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया, तहसीलदार बाडमेर प्रेमसिंह चौधरी, रामकुमार जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य मुकेश पचौरी ने किया।
-0-




गुरुवार, 12 अगस्त 2021

राजस्व मंत्री चौधरी शुक्रवार से बाड़मेर के पांच दिवसीय दौरे पर

 बाड़मेर, 12 अगस्त। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार से बाड़मेर के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन एवंज न समस्याओं का समाधान करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार को बायतू विधानसभा क्षेत्र में पाटौदी पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आमजन से मिलेंगे। 

 राजस्व मंत्री चौधरी 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतू में नवस्थापित ऑक्सीजन प्लाण्ट एवं आॅक्सीजन आपूर्ति सिस्टम का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे बायतू पंचायत समिति में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।लेंगे।

-0-


दिव्यांगजन के चिकित्सकीय जांच हेतु उपस्थित नहीं होने पर आवेदन होंगे निरस्त

 बाड़मेर, 12 अगस्त। दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिये चिकित्सा संस्थानों में उपस्थित नहीं होने वाले आवेदकों के आवेदन एक माह बाद निरस्त किये जायेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.बिश्नोई ने बताया कि दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र के लम्बित पड़े आवेदनों के निस्तारण हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। इसी क्रम में राजकीय अस्पताल बाड़मेर, जिला अस्पताल बालोतरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतू, चौहटन, धनाउ, धोरीमन्ना, गड़रारोड़, गिड़ा, गुड़ामालानी, कल्याणपुर, पाटोदी, रामसर, समदडी, सेड़वा, शिव, सिणधरी एवं सिवाना में दिव्यांगजन आवेदकों की चिकित्सकीय जांच कर लम्बित आवेदनों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होनें बताया कि आवेदनकर्ता किसी भी कार्यदिवस में इन चिकित्सालयों में चिकित्सालय समय में चिकित्सकीय जांच हेतु उपस्थित हो सकते है।
उन्होनें बताया कि पूर्व में ऑनलाईन आवेदन कर चुके व्यक्ति आवेदन की प्रति लेकर आगामी एक माह में उपस्थित होवे, जिनके पास आवेदन पत्र की प्रति नहीं है, वे चिकित्सा संस्थान में अपने आधार कार्ड अथवा भामाशाह कार्ड की सहायता से आवेदन पत्र प्रिन्ट करवाकर लम्बित आवेदन का निस्तारण करवा सकते है। आवेदनकर्ताओं में से लोकोमोटर डिसएबेलिटी के आवेदकों की मौके पर ही जांच की जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। अन्य विकलांगता की विषेषज्ञों से जांच करवाने हेतु राजकीय अस्पताल, जिला अस्पताल अथवा मेडिकल कॉलेज को भेजा जायेगा। वर्ष 2017 से 2020 तक के लम्बित पड़े आवेदनों के आवेदनकर्ता यदि आगामी एक माह में उपस्थित नहीं होते है तो उस स्थिति में उन आवेदनों को निरस्त कर दिया जायेगा।
-0-

ठेलाधारकों को ऋण दिलवाने हेतु केम्प शुक्रवार 13 अगस्त को

 प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना

बाड़मेर, 12 अगस्त। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत वंचित रहे पथविक्रेताओं (ठेलाधारक) को दस हजार रूपए का ऋण प्रदान करवाने के लिए एचडीएफसी बैंक एवं नगर परिषद बाड़मेर द्वारा शुक्रवार 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि नगर परिषद बाड़मेर क्षेत्र के समस्त पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लाभ देने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वंचित रहे पथ विक्रेताओं का कैम्प स्थल पर पंजीयन कर ऋण वितरण किया जाना है। उन्होनें बताया कि पंजीयन हेतु पथ विक्रेताओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाईल फोन, बैंक डायरी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कैम्प स्थल पर उपस्थित होना होगा।

-0-

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर सात लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 12 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 11 अगस्त को जिले में 7 व्यक्तियों से कुल 700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 7 व्यक्तियों से 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 85,180 व्यक्तियों से 1,42,40,776 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

फैमिली पेंशन हेतु पूर्व सैनिकों को दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे

 बाड़मेर, 12 अगस्त। जिले के पूर्व सैनिक जो 1987 से पूर्व सेवानिवृत हुए है तथा उनके पीपीओ में पत्नी का नाम दर्ज नहीं है, वे सैनिक कल्याण कार्यालय बाडमेर मेें अपने कागजात शीध्र प्रस्तुत करे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि जिले के पूर्व सैनिक जो 1987 से पूर्व सेवानिवृत हुए है तथा उनके पीपीओ में पत्नी का नाम दर्ज नहीं है उनको तुरन्त जोईन्ट नोटिफिकेशन रिकार्ड आफिस से करवाने की जरूरत है या अपने सर्विस दस्तावेज में पत्नी का नाम, जन्मतिथि, शादी की तारीख इत्यादि अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या है, वे वांछित दस्तावेज पूर्व सैनिक के रहते हुए कार्यालय में शीध्र जमा कराए ताकि फैमिली पेंशन तुरन्त जोइन्ट एकाउन्ट में शुरू होने में कोई परेशानी नही हो।
-0-

पूर्व सैनिकों के बच्चों की छात्रवृति के लिए आवेदन आमन्त्रित

 बाड़मेर, 12 अगस्त। हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली की ओर से देय छात्रवृति के लिये ऑनलाईन आवेदन आमन्त्रित किए गए है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के प्रथम दो बच्चों के लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट ूूूणेइण्हवअण्पद पर अथवा नजदीकी ई मित्र से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि कक्षा 1 से 9 वी एवं 11 वीं उत्तीर्ण बच्चों के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर, कक्षा 10 वी एवं 12 वीं उत्तीर्ण बच्चों के लिए 30 अक्टूबर तथा कक्षा स्नातक के बच्चों के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 3. नवम्बर, 2021 है।
-0-

जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 18 को

 बाड़मेर, 12 अगस्त। जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अघिकारी सचिन पाटोदिया ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 24 से

 बाड़मेर, 12 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे फसल कटाई प्रयोग खरीफ वर्ष 2021-22 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 24 अगस्त से रखे गए है। प्रशिक्षण मंे अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकांे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

प्रभारी अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि पंचायत समिति बायतू के मीटिंग हॉल में 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे बायतू एवं गिडा तहसील, 25 अगस्त को पंचायत समिति शिव के मीटिंग हॉल में प्रातः 10 बजे शिव एवं गडरारोड तहसील, इसी दिन पंचायत समिति बाडमेर के मीटिंग हॉल में दोपहर 2.30 बजे बाड़मेर एवं रामसर तहसील, 26 अगस्त को पंचायत समिति धोरीमना के मीटिंग हॉल में प्रातः 10 बजे धोरीमना एवं गुडामालानी तथा इसी दिन पंचायत समिति चौहटन के मीटिंग हॉल में दोपहर 2.30 बजे चौहटन एवं सेडवा तहसील, 27 अगस्त को पंचायत समिति बालोतरा के मीटिंग हॉल में प्रातः 10 बजे पचपदरा एवं सिणधरी तहसील तथा इसी दिन पंचायत समिति सिवाना के मीटिंग हॉल में दोपहर 2.30 बजे समदडी एवं सिवाना तहसील क्षेत्र का फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रखा गया है।
उन्हांेने बताया कि इस प्रशिक्षण मंे आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के समस्त सहायक सांख्यिकी अधिकारी, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आफिस कानूनगो एवं समस्त भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, पंचायत समितियों के प्रगति प्रसार अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। संबंधित अधिकारियांे को अधीनस्थ अधिकारियांे को इस प्रशिक्षण मंे भाग लेने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

जिला परिषद बाड़मेर की स्थायी समितियों के अध्यक्षों का चुनाव

 चौधरी वित्त, गफूर शिक्षा एवं नरपत विकास समिति के अध्यक्ष बने

बाड़मेर, 12 अगस्त। जिला परिषद बाड़मेर के स्थाई समितियों के निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुए।
निर्वाचन अधिकारी एवं अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला परिषद की स्थाई समितियों के निर्वाचन हेतु जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न किये गये।
उन्होने बताया कि प्रशासन एवं स्थापना तथा वित्त एवं कराधान स्थायी समिति अध्यक्ष के लिये महेन्द्र चौधरी निवासी हीरा की ढाणी, गिड़ा, विकास एवं उत्पादन कार्यक्रम स्थायी समिति अध्यक्ष के लिये नरपतराज मूंढ निवासी निम्बलकोट तहसील सिणधरी, शिक्षा स्थायी समिति अध्यक्ष के लिये गफूर अहमद निवासी ग्राम पोस्ट बुरहान का तला तहसील सेड़वा, सामाजिक सेवाएं एवं सामाजिक न्याय स्थायी समिति अध्यक्ष के लिये देरामाराम निवासी मेघवालों की ढाणी, धोरीमना तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता स्थायी समिति अध्यक्ष के लिये खेराजराम निवासी ग्राम पोस्ट संाभरा, पाटोदी निर्विरोध निर्वाचित किये गये।
-0-

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंकेक्षण हेतु ग्राम सभाओं का आयोजन 15 को

 बाड़मेर, 12 अगस्त। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पारदर्शी एवं जवाबदेह रीति से क्रियान्वयन एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अभिलेखों का प्रकटीकरण एवं अंकेक्षण करवाया जाना है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 की धारा 28 के अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानों, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रथम सामाजिक अंकेक्षण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आगामी 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को आयोज्य ग्राम सभा में संयुक्त रूप से करवाया जाना है।

जिला कलक्टर (रसद) लोक बंघु ने 15 अगस्त, 2021 को आयोज्य ग्रामसभा के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत समुचित प्रदाय एवं उचित मूल्य दुकानों के कार्यकरण की सोशल ऑडिट एवं पालना करने हेतु जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्र में संबंधित ग्राम पंचायतवार उचित मूल्य दुकानों, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य इन्चार्ज नियुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।  
-0-

विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति की बैठक शुक्रवार 13 अगस्त को

 बाड़मेर, 12 अगस्त। विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण की पुष्टि एवं लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर विचार विमर्श सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

-0-

स्वीप कोर कमेटी का गठन, वोटर साक्षरता को करेगी कार्य

 मतदाता जागरूकता के लिए

बाड़मेर, 12 अगस्त। जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं मोनिटरिंग हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) की अध्यक्षता में स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) लोक बंधु ने बताया कि कमेटी में सिस्टम ऐनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग बाडमेर, निदेशक अभियांत्रिक दूरदर्शन रिले सेन्टर बाड़मेर, युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र बाडमेर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बाडमेर एंव सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी बाडमेर सदस्य होंगे। उन्होने बताया कि उक्त गठित कमेटी में नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाडमेर, नोडल अधिकारी (लीड ईएलसी विद्यालय) एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाडमेर, लेखाधिकारी जिला कलक्टर कार्यालय बाडमेर, मुकेश पचौरी सहायक आचार्य मुं.भी.छा. राजकीय महिला महाविद्यालय बाडमेर एवं प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है।
-0-

पर्यटन विकास समिति गठित, संबंधित निर्णय को होगी अधिकृत

 बाडमेर, 12 अगस्त। शासन उप सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशों की अनुपालना में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिले की जिला स्तर पर स्थायी पर्यटन विकास समिति का गठन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि स्थायी पर्यटन विकास समिति में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर, उप वन संरक्षक बाड़मेर, सचिव नगर विकास न्यास बाड़मेर, आयुक्त नगर परिषद बाडमेर, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग बाड़मेर, उप निदेशक पुरातत्व विभाग जोधपुर, इन्टेक का जिला स्तरीय प्रतिनिधि सदस्य एवं उप निदेशक पर्यटन विभाग जैसलमेर सदस्य सचिव होंगे। उन्होने बताया कि उक्त समिति में पुरूषोतम खत्री होटल गुडाल बाड़मेर एवं ईमदादखान पदमड़ा रोहिडी बाड़मेर विशेष मनोनीत सदस्य होंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि यह समित स्थायी प्रकृति की एवं स्वायत्तशासी होगी तथा जिला स्तर पर पर्यटन संबंधी कार्यो के संबंध में अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। साथ ही उक्त समिति पर्यटन से संबधित मुद्दो की समीक्षा कर पर्यटन विकास हेतु सुझाव देगी। इसी प्रकार समिति केन्द्रीय पोषित परियोजनाओ, राज्य योजनान्तर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं एवं पर्यटन विकास कार्यो की मॉनिटरिंग, पर्यटन विकास हेतु जिले में स्थित ऐतिहासिक भवनों का संरक्षण, साईनेज, नवीन पर्यटन उत्पादो, पर्यटन प्रचार-प्रसार सामग्री, मेले एवं त्योहारों का प्रभावी रूप से आयोजन, पर्यटन स्थालों तक सुगम पहुंच मार्ग इत्यादि के संबंध में सुझाव देगी।
-0-

बुधवार, 11 अगस्त 2021

जिला कलक्टर ने ली असहाय वृद्धा की सुध, भरण-पोषण समेत सहायता की हिदायत

बाडमेर, 11 अगस्त। कुसीप निवासी असहाय वृद्धा मदन कंवर की बुधवार को सखी केन्द्र में पहंुचकर जिला कलक्टर लोक बंधु ने सुध ली एवं उसके दुःख दर्द सुनकर तत्काल भरण-पोषण तथा वांछित सहायत अविलम्ब दिलाने की हिदायत दी।

जिला कलक्टर बुधवार दोपहर पश्चात जिला मुख्यालय पर संचालित सखी सेंटर पहंुचे तथा यहां पर कुसीप निवासी मदन कंवर की समस्याओं को उनके समक्ष बैठकर धैर्य के साथ सुना, इस दौरान मदन कंवर ने बताया कि उनके बहु-बेटे ने उन्हे बेघर कर दिया है तथा पिछले छः दिनों से वे सखी केन्द्र में रह रही है। इस पर जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी सिवाना को उसी समय मोबाईल पर बात कर वृद्धजन भरण-पोषण अधिनियम के अन्तर्गत उसे सहायता राशि तत्काल स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। साथ ही उसके हिस्से की पैतृक जमीन के लिए तहसीलदार को कार्यवाही कर हक दिलाने की हिदायत दी। उन्होनें  महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित को निर्देश दिए की वे सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर वृद्धजन मदन कंवर को सहायता प्रदान करावें एवं उसकी समस्याओं का समाधान करें। साथ ही उसके लिए अन्य व्यवस्था होने तक सखी सेंटर में रखकर उसकी पूरी देखभाल की जाए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सखी केन्द्र वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होनें सखी केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सखी केन्द्र में उत्पीडित एवं निराश्रित महिलाओं को आवश्यकतानुसार चिकित्सा, परामर्श, पुलिस, न्यायिक एवं अस्थाई आश्रय तथा भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
-0-







तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर पंाच लोगों पर जुर्माना

बाड़मेर, 11 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार 10 अगस्त को जिले में 5 व्यक्तियों से कुल 500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार तक 85,173 व्यक्तियों से 1,42,40,076 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारण - लोक बंधु

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

बाड़मेर, 11 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले में पानी, बिजली, सड़क तथा चिकित्सा आदि अत्यावश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान जिले में आवश्यक सेवाओं एवं राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमो की विस्तृत समीक्षा की गई।
शुक्रवार तक सम्पर्क पोर्टल के लम्बित प्रकरणों का हो निस्तारण
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विभागवार समीक्षा पश्चात् आगामी शुक्रवार तक 180 दिनों से अधिक अवधि के बकाया प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होनें अधिकारियों को दर्ज शिकायतों का गुणवतापूर्ण निराकरण करने को कहा, ताकि परिवादियों को राहत मिल सके। उन्होंनें कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं अपनी आईडी निरंतर चैक कर दर्ज प्रकरणों का ऑनलाईन निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होनें सुनवाई का अधिकार अधिनियम, राजस्थान लोक सेवा प्रदायगी गारंटी अधिनियम, राईट टू सीएम के प्रकरणों की समीक्षा कर प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बजट घोषणा कार्य जल्द हो पूरे
इस दौरान जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं के कार्यो की विभागवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होनें बजट घोषणाओं के कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देशित किय
भू-आवंटन प्रस्तावों की समीक्षा
बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु ने भू-आवंटन से जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होनें विभिन्न राजकीय भवनों के निर्माण में भूमि चयन, आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किए गए शिलान्यास कार्यो की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिला स्तर पर योजनाओं की शत प्रतिशत उपलब्धियां अर्जित की जाए। उन्होनें जिलाधिकारियों को बैठक में अपडेटेड प्रगति सूचनाओं के साथ उपस्थित होने को कहा, ताकि प्रगति की प्रभावी समीक्षा की जा सके। उन्होनें स्टार मार्क प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नाई, उप महा निरीक्षक पंजीयन एस.एस.मीणा सहित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थिति रहे।
-0-








लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...