गुरुवार, 25 मार्च 2021
राजकीय व निजी प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की सूची जारी
राजस्व मंत्री चौधरी तीन दिवसीय बाड़मेर जिले की यात्रा पर
बुधवार, 24 मार्च 2021
जिला प्रमुख चौधरी ने किया ग्रामीण चिकित्सालयों का निरीक्षण
चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुधारने की हिदायत
बाड़मेर, 24 मार्च। जिला प्रमुख श्री महेन्द्र चौधरी ने बुधवार को बायतू क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने चिकित्सालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली।
जिला प्रमुख चौधरी ने बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाटाडू का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्हांेने चिकित्सकीय सेवाआंे निःशुल्क दवा वितरण एवं निःशुल्क जांच सेवा के बारे मंे जानकारी लेते हुए चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रमुख के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा बी एल बिश्नोई की उपस्थिति में चिकित्साधिकारियांे की आपसी खींचतान से सम्पूर्ण चिकित्सा व्यवस्था चरमरा जाने पर सख्त शब्दों में फटकार के साथ व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी गई। अचानक निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी की ओर से अस्पताल में उपलब्ध दवाईयां के उपरांत अपने तथाकथित स्वार्थ के चलते बाहर की दवाई लिखने को गम्भीरता से लिया। उन्होंने चिकित्सालय में बन्द पड़ी ऐक्सरे मशीन को अतिशीघ्र चालू करने, नियमित साफ़ सफाई के साथ उपचार के लिए एवं प्रसव कराने आने वाले मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारियों को दायित्व के प्रति पाबंद करनें के निर्देश दिए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा कुम्भाराम चौधरी ने जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा विशेषज्ञ सहित रेडियोग्राफर दो फार्मासिस्ट ,तीन नर्स, एक वार्डबोय के रिक्त पद भरने की मांग की।
पहले जर्जर एवं टूटी टाइल्स एवं प्लास्टर सही करवाओं - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन करवाने के आग्रह पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फर्श एवं दीवारांे की टूटी टाइल्स को सही करवाने एवं प्लास्टर को सही करवाने की नसीहत दे डाली। उन्हांेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 वेक्सीनेशन केन्द्र में वैक्सीन की उपलब्धता एवं टीकाकरण की जानकारी ली। इसी तरह गिड़ा में भारतीय डाक विभाग की ओर से उप डाक शाखा गिड़ा के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान गिड़ा प्रधान जानकी चौधरी एवं डाक विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
-0-
गुजरात, पंजाब, हरियाणा एवं मध्यप्रदेश से आने वाले यात्रियों को भी आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना होगा अनिवार्य
बाड़मेर, 24 मार्च। पिछले दिनों कोविड संक्रमण की दर वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र एवं केरल राज्य के साथ-साथ अब गुजरात, पंजाब, हरियाणा एवं मध्यप्रदेश से आने वाले व्यक्तियों को भी राजस्थान में आगमन से पूर्व 72 घण्टे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड के संक्रमण की दर में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होनें बताया कि महाराष्ट्र एवं केरल राज्य के साथ-साथ अब गुजरात, पंजाब, हरियाणा एवं मध्यप्रदेश से आने वाले व्यक्तियों को भी राजस्थान में आगमन से पूर्व 72 घण्टे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
उन्होनें बताया कि यदि कोई यात्री आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो गंतव्य पर पहंुचने पर 15 दिन के लिए क्वारंटीन करना अनिवार्य होगा। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को उक्त गाईडलाईन की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।
-0-
बॉर्डर इलाके में सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं
बाड़मेर में 3 केवीएसएस में 100, 250 एवं 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम होंगे निर्मित
जिले की भंडारन क्षमता में होगी बढ़ोतरी
बाड़मेर, 24 मार्च। जिले में केवीएसएस एवं जीएसएस में 500, 250 एवं 100 मीट्रिक टन के गोदाम निर्माण के लिए 9.78 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति दे दी गई है।
सहकारिता रजिस्ट्रार ने बताया कि राज्य की 10 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में 50 लाख रूपये प्रति समिति की दर से 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम, 10 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को 25 लाख रूपए प्रति समिति की दर से 250 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम तथा 19 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को 12 लाख रूपए प्रति समिति की दर से 100 मीट्रिक टन के गोदाम निर्मित करवाए जाएंगे। इस प्रकार राज्य की कुल भंडारण क्षमता में 9400 मीट्रिक टन की वृद्धि होगी।
रजिस्ट्रार ने बताया कि हनुमानगढ़ एवं झालावाड़ में 2-2, प्रतापगढ़, जयपुर, पाली, अजमेर, श्रीगंगानगर एवं कोटा में 1-1 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में 500-500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे साथ ही बूूंदी एवं बांसवाड़ा में 2-2 तथा कोटा, बाड़मेर, हनुमानगढ़, भरतपुर, टाेंक एवं जालौर जिलों में 1-1 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में 250-250 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नागौर, कोटा, जालोर एवं उदयपुर में 3-3, बाड़मेर एवं टोंक में 2-2 सवाईमाधोपुर, जोधपुर एवं बांसवाड़ा जिलों में 1-1 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100-100 मीट्रिक टन के गोदाम निर्मित होंगे। उन्होंने बताया कि यह स्वीकृतियां बजट घोषणा वर्ष 2020-21 के क्रम में जारी की गई है।
-0-
मेला समिति की बैठक स्थगित
बाड़मेर, 24 मार्च। जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में गुरूवार 25 मार्च को दोपहर 12 बजे निर्धारित जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। उक्त जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा दी गई।
बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश
बाडमेर, 24 मार्च। बीस सूत्री कार्यक्रम वर्ष 2020-21 के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह फरवरी, 21 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
मंगलवार, 23 मार्च 2021
शहीद दिवस पर अहिंसा यात्रा आयोजित शहीदों के सम्मान में गाए देशभक्ति गीत
बाड़मेर, 23 मार्च। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर युवाओं द्वारा अंहिसा चौराहा से भगवान महावीर टाउन हॉल तक अंहिसा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शहीदों के सम्मान में स्थानीय भाषा में गीतों की प्रस्तुती दी गई।
संभागीय आयुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा गर्मियों में पानी बिजली की नियमित आपूर्ति की हिदायत
बाड़मेर, 23 मार्च। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.राजेश शर्मा ने जिले में गर्मियों के मौसम के दौरान पर्याप्त एवं नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समर कंटीन्जेसी प्लान की प्रभावी क्रियान्वित करने को कहा है। इसके लिए उन्होंने सभी कार्य नियत समय में पूरे करने के निर्देश दिए है।
सोमवार, 22 मार्च 2021
शहीद दिवस पर अंहिसा यात्रा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम मंगलवार 23 मार्च को
बाड़मेर, 22 मार्च। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती से संबंधित कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव सिंह को श्रद्धांजलि सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मृतक आश्रित कर्मचारियों की टंकण गति परीक्षा 25 को
बाड़मेर, 22 मार्च। मृतक आश्रित नियुक्त कर्मचारियों की कम्प्यूटर पर टंकण गति परीक्षा 25 मार्च को प्रातः 10.30 बजे एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा बाड़मेर में आयोजित की जाएगी।
पंचायत समिति पर ब्लॉक एवं ग्राम संसाधन व्यक्तियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश
बाड़मेर, 22 मार्च। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत माह दिसम्बर 2020 से मार्च 2021 तक आयोजित समवर्ती सामाजिक अंकेक्षण कार्य की रिपोर्ट अपलोड करने हेतु समस्त विकास अधिकारियों को मंगलवार 23 मार्च को पंचायत समिति स्तर पर ब्लॉक एवं ग्राम संसाधन व्यक्तियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
आहरण एवं वितरण अधिकारियों को बकाया विपत्र शीध्र कोष कार्यालय को भिजवाने के निर्देश
बाड़मेर, 22 मार्च। वित विभाग एवं कोष एवं लेखा निदेशालय के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियांे को उपलब्ध बजट से संबंधित विपत्र यथाशीघ्र आनलाइन मोड से कोष अथवा उप कोष कार्यालय मंे भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 24 को
बाड़मेर, 22 मार्च। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2020-21 के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह फरवरी, 2021 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 24 मार्च को प्रातः 11.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री रोकने को ‘‘शुद्ध के लिये युद्ध‘‘ अभियान चलेगा
बाड़मेर, 22 मार्च। जिले में होली के अवसर पर अपमिश्रित खाद्य पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी अंकुश/नियंत्रण हेतु 28 मार्च तक विशेष अभियान ‘‘शुद्ध के लिये युद्ध‘‘ चलाया जाएगा। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
जिला प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार 23 मार्च को
बाड़मेर, 22 मार्च। जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार 23 मार्च को दोपहर 2 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी
बाड़मेर, 22 मार्च। 132 केवी जीएसएस बाड़मेर पर मंगलवार 23 मार्च को 33 केवी मैन बस सेक्शन प्रथम एवं द्वितीय के त्रैमासिक रख रखाव कार्य के लिए प्रातः 9 से 10 बजे तक शटडाउन होने के कारण यहां से निकलने वाले 33 केवी के फीडर बायतु, आडेल, राजवेस्ट, रीको, महावीर नगर, एयरफोर्स की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
महिला सहायता समिति की बैठक आयोजित
बाड़मेर, 22 मार्च। जिले में महिलाओं को अविलंब राहत व सहायता देने के लिए गठित जिला महिला सहायता समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई।
कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी
संक्रमण की रोकथाम को गाइडलाइन की सख्ती से पालना की हिदायत
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 26 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव घोषणा के साथ जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा और निर...







