मंगलवार, 18 अगस्त 2020

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार को बाड़मेर आएंगे

जिले की एक दिवसीय यात्रा के दौरान जनसुनवाई सहित विभिन्न बैठके लेंगे


बाड़मेर, 18 अगस्त। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई सहित विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद अपने निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 19 अगस्त को प्रातः 7 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे चौहटन के बुरहान का तला पहुंचेंगे। यहां वे आरक्षित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्रातः 10 बजे बुरहान का तला से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11.30 बजे जन सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात वे जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक लेंगे। तत्पश्चात वे  सम्पर्क पोर्टल की समीक्षा करेंगे एवं 15 सूत्रीय कार्यक्रम के संबंध में बैठक लेंगे। इसके बाद वे अल्पसंख्यक मामलात विभाग के छात्रावास एवं सीएसएस भवनों के लिए भूमि आवंटन के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

-0-

पात्र मतदाताओं का ऑनलाईन पंजीकरण

मतदान केन्द्रवार कार्ययोजना तैयार करने एवं बीएलओ को लक्ष्य आवंटित करने के निर्देश 


बाड़मेर, 18 अगस्त। अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2020 के सन्दर्भ में 19 फरवरी, 2020 को मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन के बाद निरन्तर अद्यतन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है जो अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की दिनांक से पूर्व तक जारी रहेगी।

उप जिला निवार्चन अधिकारी (अपर कलक्टर) ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि निरन्तर अद्यतन की अवधि में मतदाता सूचियों से संबंधित विभिन्न पैरामीटर मे जो अन्तर प्रदर्शित हो रहा है, उसको इसी अवधि के दौरान निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप किया जाना हर हाल में आवश्यक है। उन्हांेने जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रवार कार्ययोजना तैयार कर पात्र महिलाओं एवं युवाओं का मतदाता सूची में यथासंभव पंजीकरण ऑनलाईन के माध्यम से करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने स्वीप कार्ययोजना अन्तर्गत पंजीकरण ऑनलाईन करने हेतु सोशल मीडिया एवं डिजीटल मीडिया का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि पात्र नागरिकों का चिन्हिकरण कर भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी पोर्टल पर इन्हें अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होने जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को तीन दिवस में बूथवार प्लान तैयार कर प्रत्येक बीएलओ को स्पष्ट लक्ष्य आवंटित करने तथा की गई कार्यवाही एवं विस्तृत प्लान प्रभारी अधिकारी स्पीप एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई ने बताया कि अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2020 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 19 फरवरी, 2020 को किया गया है। उक्त मतदाता सूचियों के सांख्यिकी आंकडों के प्रपत्र 1 से 8 का विधानसभा क्षेत्रवार एवं जिले के आंकड़ों के साथ विश्लेषण करने पर मतदाता जनसंख्या अनुपात, लिंगानुपात एवं 18-19 आयु वर्ग के युवाओं का पंजीकरण निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप नहीं पाया गया है। 

-0-

टंकण गति परीक्षा हेतु आवेदन 20 अगस्त तक

बाड़मेर, 18 अगस्त। टंकण गति परीक्षा हेतु अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक जिला कलक्टर कार्यालय में 20 अगस्त 2020 तक अपने कार्यालयध्यक्ष के माध्यम से आवेदन जमा करवा सकते है। उक्त टंकण गति परीक्षा आगामी माह में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक जिनकी नियुक्ति 31 दिसम्बर 2016 से पूर्व की है तथा उनके द्वारा अभी तक टंकण गति परीक्षा उतीर्ण नहीं की है, की कम्प्यूटर पर टंकण गति परीक्षा जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा आगामी माह में आयोजित करवाई जाएगी। उन्होनें संबंधित अभ्यर्थियों को अपने कार्यालयध्यक्ष के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन 20 अगस्त 2020 से पूर्व जिला कलक्टर कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त तिथि के पश्चात कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

-0-

सोमवार, 17 अगस्त 2020

पुलिस, जेल एवं होमगार्ड के कार्मिकों को अब हर साल मिलेगा एकमुश्त 7 हजार रूपए वर्दी एवं किट भत्ता

 मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

बाड़मेर, 17 अगस्त। प्रदेश में पुलिस, जेल एवं होमगार्ड विभाग के स्थायी कार्मिकों को अब वर्दी एवं किट भत्ते के रूप में प्रतिवर्ष एकमुश्त 7 हजार रूपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

श्री गहलोत की इस मंजूरी से पुलिस विभाग के कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 86,487 कार्मिक, होमगार्ड विभाग के कांस्टेबल से हैडकांस्टेबल तक के 422 एवं जेल विभाग के प्रहरी से लेकर उप कारापाल तक के 3712 सहित कुल 90,621 कार्मिकों को लाभ मिलेगा। इससे राजकोष पर करीब 63 करोड़ 43 लाख रूपए का वित्तीय भार आएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में विगत वर्ष पुलिस, जेल एवं होमगार्ड विभाग के स्थायी कार्मिकों को एकमुश्त 7 हजार रूपए वर्दी एवं किट भत्ता देने की घोषणा की थी।

 

इंदिरा रसोई की शुरुआत गुरुवार से

आठ रूपए में जरूरतमंदों को मिलेगा पौष्टिक खाना

बाड़मेर एवं बालोतरा में तीन-तीन स्थानों पर होगा आगाज


बाड़मेर, 17 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिले में 20 अगस्त, गुरुवार से इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत की जाएगी, जहाँ गरीब और जरुरतमंदो को केवल आठ रुपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाएगा। योजना की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार प्रातः उनके कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विद्यायक मेवाराम जैन भी मौजूद थे।

इस मौके पर जिला कलेक्टर मीणा ने कहा कि राज्य सरकार इंदिरा रसोई के नाम से गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रूपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराएगी। उन्होने बैठक में इस योजना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना को जनसेवा की भावना, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी के साथ लागू किया जाए ताकि निर्धन वर्ग को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक मिसाल बने। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के संचालन में सेवाभावी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आज ही संस्थाओं का चयन किया जाए। ऐसी संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों को प्रोत्साहित किया जाए जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के क्षेत्र में काम कर रही हों। 

आईटी आधारित मोनिटरिंग

इंदिरा रसोई योजना में दोनों समय का भोजन रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार प्रति थाली 12 रूपए अनुदान देगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि योजना की आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जाएगी। लाभार्थी को कूपन लेते ही मोबाइल पर एसएमएस से सूचना मिल जाएगी। मोबाइल एप एवं सीसीटीवी से रसोईयों की निगरानी की जाएगी।

विधायक का सुझाव

इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के श्कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएश् के संकल्प पर आधारित इंदिरा रसोई योजना का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले जरूरतमंद लोगों को उच्च क्वालिटी का खाना मुहैया कराया जाए। इसके लिए पूरी पारदर्शिता के साथ योग्य संस्थाओं का चयन किया जाए।

यहाँ होगी संचालित

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बिश्नोई ने बताया कि जिले में बाड़मेर तथा बालोतरा नगर परिषद मुख्यालय पर तीन तीन स्थानों पर इंदिरा रसोई योजना प्रस्तावित है, जहां रियायती दरों पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विरधीचंद जैन बस स्टैंड, तिलक बस स्टैंड तथा अंबेडकर सर्किल चौहटन चौराहा पर इंदिरा रसाई खोली जाएगी। इसी तरह बालोतरा में क्षत्रियों का मोर्चा बस स्टैंड, नाहटा चिकित्सालय के सामने तथा नया बस स्टैंड पर इंदिरा रसोई प्रस्तावित है। उन्होंने योजना की अब तक की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में उपखंड अधिकारी प्रशांत शर्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे

-0-



प्रातः 9 से सायं 7 बजे तक का समय

बाड़मेर शहर में  मंगलवार से दो घण्टे अधिक खुलेगा बाजार

बाड़मेर, 17 अगस्त। बाड़मेर शहर में मंगलवार से बाजार 2 घंटे अधिक खुलेगा ताकि अर्थव्यवस्था को संबल मिले एवं आमजन को अधिक सुविधा हो। मंगलवार से समस्त दुकाने प्रातः 9 से सायं 7 बजे तक खुली रहेगी।

जिला मजिस्टेट विश्राम मीणा ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए बाड़मेर शहर में दुकानों को खोलने एवं बन्द करने के समय में 2 घंटे का इजाफा किया गया है। अब शहर के सभी दुकानदार प्रातः 9 बजे से अपनी दुकानें खोल सकेंगे, जो साय 7 बजे तक खुली रह सकेगी। उन्होने बताया कि सायं 7 बजे साइरन बजाया जाएगा, उसके तुरन्त पश्चात् समस्त दुकाने बन्द कर दी जाएगी। उन्होने संशोधित समय अनुसार दुकाने बन्द करने की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 

जिला मजिस्टेªट मीणा ने सख्त हिदायत दी है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, बार बार हाथ धोने तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने सहित राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए।  

-0-

रविवार, 16 अगस्त 2020

जिले में नशा मुक्त भारत अभियान का आगाज

 सूचना केन्द्र में चित्र प्रदर्शनी आयोजित


बाड़मेर, 15 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिले में केन्द्र सरकार प्रवर्तित नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के दौरान जिला, उपखण्ड एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक स्तर पर आमजन के लिए नशा मुक्ति जागरूकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
शनिवार को सूचना केन्द्र में जिला कलक्टर विश्राम मीणा एवं पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि जिले में आयोजित होने वाले नशा मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रम आमजन विशेषकर युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागृत करने में कारगर साबित होंगे। उन्होने अभियान के अन्तर्गत चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य मित्र तथा नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी लेने के निर्देश दिए।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान आगामी 31 मार्च, 2021 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, विद्यालय एवं कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, निजी एवं राजकीय कॉलेजों में जागरूकता हेतु छात्र क्लबों का गठन, व्यसन से ग्रसित लोगों की पहचान कर उनकी काउसलिंग एवं उपचार, अवैध नशीली दवाओं, शराब, अफीम, गांजा की प्रभावी रोकथाम, व्यसन मुक्ति संबंधी दवाओं की उपलब्धता, पंचायत एवं नगरीय निकायों पर रथ यात्रा एवं जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रचार माध्यमों से नशा मुक्ति मुहिम का व्यापक प्रचार प्रसार सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा।  
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.सी. दीपन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सुरेन्द्र प्रतापसिंह उपस्थित रहें।
-0-

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया


बाडमेर, 15 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह शनिवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होमगार्ड एवं अरबन होमगार्ड की टुकडियां परेड़ में हिस्सा लिया। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया गया। तत्पश्चात् पुलिस विभाग के बैण्ड दल द्वारा बैण्ड वादन प्रस्तुत किया गया।
मुख्य समारोह के दौरान मुख्य अतिथि जिला कलक्टर विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके पश्चात् जिला कलक्टर मीणा ने उपस्थित जन समुदाय को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किसी भी प्रकार का व्यसन नहीं करने, नशे कीे लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करने, नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उस आदत से दूर करने का प्रयास करने, नशे की आदत के विरूद्ध गांव-गांव प्रचार-प्रसार करने तथा सत्य निष्ठा से शपथ के प्रति संकल्प बद्ध रहने की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार द्वारा कोरोना जन जागरूकता गीत ‘‘ जागो देश वासियों जागो रे, कोरोना मिट जाये जग से जागो रे..‘‘ प्रस्तुत किया गया। इसी कड़ी में जिले के कमों का बाडा, कानाना, सनावड़ा एवं मोतीसरा से आये मशहूर गैर दलों द्वारा आकर्षक गैर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। गैर दलों को जिला प्रशासन की ओर से ग्यारह-ग्यारह हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके बाद ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत ‘‘ ऐ मेरे वतन के लोगों...‘‘ की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिला प्रशासन की ओर से स्वरूप पंवार पार्टी को भी ग्यारह हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य समारोह के दौरान जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ प्रातःकालीन कार्यक्रम का समापन किया गया।  
समारोह के दौरान नगर परिषद सभापति दीपक माली, उप सभापति सुरतानसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी प्रशान्त शर्मा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल, नगर विकास न्यास सचिव एस.एस. मीणा, पूर्व आई.जी. मुरादअली अबड़ा, मनोज गुप्ता, कैयर्न के सीएसआर हैड हरमीत सेहरा, कैप्टन हीरसिंह भाटी सहित पार्षदगण, जिले के शहीदों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रातःकालीन कार्यक्रम की कमेन्ट्री डा. बंशीधर तातेड़, डा. रामकुमार जोशी एवं मुकेश पचौरी द्वारा की गई।
सम्पूर्ण जिले में स्वतन्त्रता दिवस समारोह हर्षोल्लस के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस सहित कोविड-19 की गाइडलाईन की पालना के साथ आगन्तुकों द्वारा मास्क का उपयोग किया गया। कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनेटाइजर की व्यवस्था की गई। स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर शहर के मुख्य चौराहों एवं भवनों पर रोशनी की आकर्षक सजावट की गई।
-0-

बुधवार, 12 अगस्त 2020

कोरोना वोरियर्स को गुरूवार को किया जाएगा सम्मानित

 अगस्त क्रान्ति सप्ताह

बाड़मेर, 12 अगस्त। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के आयोजनों की श्रृंखला में अगस्त क्रान्ति सप्ताह के तहत गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया जाएगा। 
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि अगस्त क्रान्ति सप्ताह के पंचम दिन 13 अगस्त को भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रातः 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में कोरोना महामारी के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वॉरियर्स, महिलाओं के विभिन्न वर्गो, डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मी आदि का सम्मानित किया जाएगा।   
उन्होंने बताया कि सप्ताह के षष्ठम दिन 14 अगस्त को पचायत समिति स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में ऑनलाईन किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा सप्ताह का समापन 15 अगस्त को सायं 7.30 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में एक शाम देश के नाम कार्यक्रम के साथ होगा।

सोमवार, 10 अगस्त 2020

सरदार शहर सैना भर्ती रैली

ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितम्बर तक खुली रहेगी


बाडमेर, 10 अगस्त। सरदार शहर सैना भर्ती रैली 2020 हेतु ऑलाईन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितम्बरे तक खुली रहेगी।

कार्यवाहक भर्ती निदेशक मेजर वी.एस. चौहान ने बताया कि सरदार शहर रैली में राजस्थान के जोधपुर, डूंगरपुर, बांसवाडा, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ, पाली, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर एवं नागौर जिले के अभ्यर्थियों के लिए सिपाही एन.ए., एन.ए.(वेटरनरी) एवं सिपाही डी.फार्मा पदों के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितम्बर, 2020 तक खुली रहेगी।

-0-

टास्क फोर्स की बैठक 11 अगस्त को

बाडमेर, 10 अगस्त। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वन एवं सूत्रण के लिए जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार 11 अगस्त को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

-0-  

स्वतंत्रता दिवस के संबंध मंे समीक्षा बैठक 11 अगस्त को

बाड़मेर, 10 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमांे की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार 11 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि संबंधित अधिकारियांे को विभाग से संबंधित तैयारियांे की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

-0-

स्वतंत्रता दिवस पर शुरू होगी नशे से मुक्ति की मुहिम

  बाड़मेर, 10 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस मुहिम की तैयारियों की जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार को बैठक कर समीक्षा की।

    इस मौके पर जिला कलेक्टर मीणा ने बताया कि जिले में व्यापक स्तर पर केंद्र सरकार प्रवर्तित नशा मुक्त भारत अभियान 15 अगस्त से आरंभ किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए जनता में जागरूकता आधारित कार्यक्रम अभियान में समाहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में युवाओं को जागृत करने के लिए मुहिम चलाने को कहा। साथ ही युवाओं की जागरूकता के जरिए इस मुहिम को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

  मीणा ने बताया कि बाड़मेर जिले में अफीम का सेवन काफी मात्रा में होता है तथा यहां की संस्कृति का भी यह एक हिस्सा बन गया है। इसलिए इसके विरुद्ध मुहिम छेड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान आरंभ करने की जरूरत है। उन्होंने अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य मित्र तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों से भी सक्रिय भागीदारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में नशा मुक्ति के लिए संसाधन जुटाने को भी कहा। उन्होंने करोना कॉल में सोशल डिस्टेंसिंग के मध्य नजर अभियान के संचालन की समीक्षा की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभियान की शुरुआत इसके पोस्टर विमोचन से करने तथा नशा मुक्ति पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए।

    इससे पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने अभियान के बारे में अवगत कराया। वही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने तंबाकू मुक्ति कार्यक्रम की जानकारी दी।

-0-

स्वतन्त्रता दिवस समारोह के लिए क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त

बाडमेर, 10 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त,2020) पर आदर्श स्टेडियम में विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा समस्त जिला क्षेत्र बाडमेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मजिस्टेªट नियुक्त किए गए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा एक आदेश जारी कर उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को आदर्श स्टेडियम बाडमेर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को उपखण्ड क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को थाना क्षेत्र बालोतरा एवं कस्बा बालोतरा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को उपखण्ड क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्ट्रेट गुडामालानी को उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को उपखण्ड क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को उपखण्ड क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी, उपखण्ड मजिस्टेªट सेडवा को उपखण्ड क्षेत्र सेडवा, उपखण्ड मजिस्टेªट गडरारोड को उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु एवं उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर के अन्य समस्त क्षेत्र, तहसील क्षेत्र पचपदरा के अन्य समस्त क्षेत्र, तहसील क्षेत्र समदडी एवं तहसील क्षेत्र गिडा के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिये गये है कि वे 15 अगस्त, 2020 को उनके क्षेत्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मजिस्टेªट मुख्यालय के तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अतिरिक्त कार्यपालक मजिस्टेªट के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम के ऑवर ऑल इन्चार्ज अपर जिला मजिस्टेªट बाड़मेर होंगे। 

-0-

अगस्त क्रान्ति सप्ताह

श्रमदान के जरिये दिया स्वच्छता का सन्देश 

बाडमेर, 10 अगस्त। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में अगस्त क्रान्ति सप्ताह के तहत सोमवार प्रातः स्वच्छ राजस्थान के अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर अंहिसा सर्किल से विवेकानन्द चौराहा तक सफाई कार्य कर स्वच्छता का सन्देश दिया गया। 

अगस्त क्रान्ति सप्ताह के द्वितीय दिवस सोमवार को जिला मुख्यालय एवं उपखण्ड के प्रमुख स्थानों पर सफाई का कार्य कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी कड़ी में सोमवार प्रातः स्थानीय अंहिसा सर्किल पर नगर परिषद बाडमेर सभापति दिलीप माली, उपखण्ड अधिकारी प्रशान्त शर्मा, जिला स्तरीय समिति के सह संयोजक अमित बोहरा, नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त अशोक शर्मा, एन.सी.सी. के प्रभारी आदर्श किशोर के सानिध्य में एन.एस.एस, एन.सी.सी. स्काउट एवं गाईड के साथ समाज सेवकों एवं सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य में शरीक होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। 

इस अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने, बाड़मेर को स्वच्छ रखने एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने एवं सामाजिक दूरी की पालना सहित एहतियाती उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया गया।







शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

कोविड केयर सेन्टर के लिए किसान भवन अधिग्रहित

बाड़मेर, 7 अगस्त। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति को मद्देनजर कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु कोविड केयर सेन्टर स्थापना के लिए कृषि उपज मण्डी बाड़मेर के किसान भवन को अधिग्रहित किया गया है। 

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर द्वारा कोविड-19 से संबंधित कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु कोविड केयर सेन्टर की स्थापना के लिए कृषि उपज मण्डी बाड़मेर के किसान भवन को अधिग्रहण करने हेतु निवेदन किया गया है, जिस पर जिला कलक्टर मीणा द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 65 (2) (ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को 7 अगस्त से अग्रिम आदेश तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होने तहसीलदार बाड़मेर को उक्त भवन के स्वामी, कब्जाधारी से भवन का कब्जा प्राप्त कर उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर को सुपुर्द करते हुए पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी आयुक्त नगर परिषद बाडमेर होंगे।

-0-

बीस अगस्त से शुरू होगी इंदिरा रसोई

आठ रूपए में जरूरतमंदों को मिलेगा शुद्ध पौष्टिक भोजन

बाड़मेर एवं बालोतरा में तीन-तीन स्थानों पर होगी शरुआत

बाड़मेर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के ’कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार के लिए जिले में 20 अगस्त से इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत की जा रही है। योजना की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार सांय उनके कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

  इस मौके पर जिला कलेक्टर मीणा ने कहा कि राज्य सरकार इंदिरा रसोई के नाम से गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रूपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराएगी। उन्होने बैठक में इस योजना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना को जनसेवा की भावना, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी के साथ लागू किया जाए ताकि निर्धन वर्ग को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक मिसाल बने। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के संचालन में सेवाभावी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द ऐसी संस्थाओं का चयन किया जाए। ऐसी संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों को प्रोत्साहित किया जाए जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के क्षेत्र में काम कर रही हों। 

  मीणा ने बताया कि इंदिरा रसोई योजना में दोनों समय का भोजन रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार प्रति थाली 12 रूपए अनुदान देगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि योजना की आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जाएगी। लाभार्थी को कूपन लेते ही मोबाइल पर एसएमएस से सूचना मिल जाएगी। मोबाइल एप एवं सीसीटीवी से रसोईयों की निगरानी की जाएगी।

  इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बिश्नोई ने बताया कि जिले में बाड़मेर तथा बालोतरा नगर परिषद मुख्यालय पर तीन तीन स्थानों पर इंदिरा रसोई योजना प्रस्तावित है, जहां रियायती दरों पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विरधीचंद जैन बस स्टैंड, तिलक बस स्टैंड तथा अंबेडकर सर्किल चौहटन चौराहा पर इंदिरा रसाई खोली जाएगी। इसी तरह बालोतरा में क्षत्रियों का मोर्चा बस स्टैंड, नाहटा चिकित्सालय के सामने तथा नया बस स्टैंड पर इंदिरा रसोई प्रस्तावित है। उन्होंने योजना की अब तक की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में उपखंड अधिकारी प्रशांत शर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे

-0-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयन्ती वर्ष

अगस्त क्रान्ति सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

जिला कलक्टर मीणा ने अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बाड़मेर, 7 अगस्त। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के आयोजनों की श्रृंखला में जिले में 9 से 15 अगस्त तक ‘‘अगस्त क्रान्ति सप्ताह‘‘ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में ‘‘अगस्त क्रान्ति सप्ताह’’ के आयोजन के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया।

इस अवसर जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि जिले में अगस्त क्रान्ति सप्ताह का आगाज जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को प्रातः 8 बजे अम्बेडकर सर्किल पर स्वतन्त्रता सैनानियों की मूर्ति के पास 150 वृक्षारोपण कर गांधी वाटिका का निर्माण के साथ किया जाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर में प्रातः 10 बजे व्याख्याता स्तर के इतिहास शिक्षक को मुख्य वक्ता के रूप में शामिल कर भारत छोडों आन्दोलन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

उन्होने बताया कि सप्ताह के द्वितीय दिन 10 अगस्त को स्वच्छ राजस्थान के अन्तर्गत जिला एवं उपखण्ड के प्रमुख स्थानों पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए एन.एस.एस, एन.सी.सी., स्काउट एवं गाईड के साथ समाज सेवकों को शामिल करते हुए सफाई का कार्य किया जाएगा। जिला स्तर पर सफाई का कार्य प्रातः 7 बजे रेल्वे स्टेशन पर किया जाएगा। इसी प्रकार तृतीय दिन 11 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में सफाई कर्मियों एवं सभी वर्गो की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफाई कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। सप्ताह के चतुर्थ दिन 12 अगस्त को  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रातः 11 बजे ‘‘पहला सुख निरोगी काया‘‘ के अन्तर्गत सोशल मिडिया के जरिये हेल्थ विशेषज्ञ के साथ विद्यार्थियों को कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूकता कीे जानकारी दिये जाने के साथ ही रेडियों, एफ.एम., फेसबुक लाईव के माध्यम से आमजन को कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि अगस्त क्रान्ति सप्ताह के पंचम दिन 13 अगस्त को भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रातः 11 बजे 150 कोरोना वॉरियर्स महिलाओं के विभिन्न वर्गो, डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मी आदि का सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार सप्ताह के षष्ठम दिन 14 अगस्त को पचायत समिति स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में प्रातः 10 से 11 बजे तक ऑनलाईन किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह का समापन 15 अगस्त को सायं 7.30 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में एक शाम देश के नाम कार्यक्रम के साथ होगा।

जिला कलक्टर मीणा ने आयुक्त नगर परिषद बाडमेर एवं बालोतरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाडमेर, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर एवं बालोतरा, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त कार्यक्रमों के अनुसार सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

   बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश बिश्नोई, उपखण्ड अधिकारी प्रशान्त शर्मा, जिला स्तरीय समिति के जिले के सह संयोजक अमित बोहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

-0-

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

सीमित क्षेत्रों में 7 अगस्त से 7 दिन का लॉकडाउन

कोरोना सक्रमण रोकने के एहितियाती उपाय

होम आइसोलेशन की व्यवस्था समाप्त, सभी को भेजेगे कोविड केयर सेंटर

बाड़मेर, 4 अगस्त। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए कई एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। इनमें सीमित क्षेत्रो में एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू करने एवं कोरोना पॉजिटिव रोगियों की होम आइसोलेशन की व्यवस्था समाप्त करने के उपाय शामिल है।
जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय बैठक में इस बाबत विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह भाटी, उपखण्ड अधिक अधिकारी बाड़मेर व बालोतरा प्रशांत शर्मा, रोहित कुमार समेत समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
होम आइसोलेशन नही
जिला कलेक्टर मीणा ने बताया कि बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिले में अब किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज को होम आइसोलेशन में नहीं रखा जाएगा। पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही अब सभी को कोविड केयर सेंटर में भेजा जायेगा एवं वहां से नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही छुट्टी दी जाएगी।
सीमित लॉकडाउन
बाड़मेर तथा बालोतरा नगरीय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रो में सीमित लोकडाउन लागू किया जाएगा। यह एक सप्ताह का होगा, जो 7 से 14 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान इस क्षेत्र में पूर्णतः आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा एवं किसी तरह की ढील नही दी जाएगी। लॉकडाउन वाले क्षेत्रों मे जिला प्रशासन द्वारा घर-घर दूध तथा सब्जी की होम डिलीवरी की जाएगी।
यहां होगा लॉकडाउन            
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जूना किराडू मार्ग, आचार्यो का वास, अग्रवाल मोहल्ला, पनघट रोड, पुरानी सब्जी मंडी, राय कॉलोनी, लक्ष्मीपुरा, हमीरपुरा, कल्याणपुरा एवं गंगाई नगर तथा महावीर नगर शामिल हैं। इसी तरह बालोतरा में वार्ड संख्या 7, 11, 16 तथा 30 में एक सप्ताह का लॉकडाउन रहेगा।
बाजार 9 से 5 बजे तक        
बाड़मेर तथा बालोतरा में लॉकडाउन वाले क्षेत्र को छोड़कर शेष बाजार भी अनुमत समय में ही खुल पाएगा। दोनों स्थानों पर बाजार प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक ही खुल पाएगा। इसी तरह दोनों स्थानों पर सब्जी मंडी में भी पूर्ववर्ती व्यवस्था कायम रहेगी। यहां आमजन का प्रवेश वर्जित होगा तथा केवल परिचय पत्र युक्त होलसेल तथा खुदरा व्यापारी ही प्रवेश कर पाएंगे।
रात्रिकालीन कर्फ्यू
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों के अंतर्गत पूरे जिले में रात 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा एवं इस दौरान आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020

मंगलवार को 11300 का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 4 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 71 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 11300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 9 से 1800, सिणधरी में 9 लोगों से 900, शिव में 2 लोगों से 400, गडरारोड में 11 लोगों से 1500, गुडामालानी में 3 लोगों से 600, धोरीमन्ना में 16 लोगों से 1900 एवं सिवाना में 21 लोगों से 4200 को मिलाकर कुल 71 लोगों से 11300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 3925 लोगों से कुल 7,74,300 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...