बुधवार, 14 जून 2023

मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा, जिला कलेक्टर पुरोहित ने दी तैयारियो की जानकारी

 चक्रवाती तूफान बिफरजॉय

बाडमेर, 14 जुन। मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा विडियो कान्फेन्स के माध्यम से जुड़ कर बिपरजॉय तूफान से होने वाली अतिवृष्टि व बाढ़ से बचाव व उपचार के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की।
इस मौके पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने संभावित अतिवृष्टि व बाढ़ को देखते हुए सबन्धित विभाग को बचाव व उपचार के कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए आमजन से जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जिला कलेक्टर ने जिले में बाढ या जलभराव की संभावना वाले स्थानों की पहचान करना तथा जल निकासी की व्यवस्था हेतु पर्याप्त पम्प सैट तैयार करने को कहा। प्रत्येक नियंत्रण कक्ष मे वायरलैस सैट, नावे, रक्षा पेटियों, रस्सों, मशालों, टार्चों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था व पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीफिकेशन की समुचित व्यवस्था करने को कहा ताकि दुषित जल से बीमारियां फैलने की संभावना न रहे।
उन्होने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को उचित मूल्य की दुकानों पर गेहूँ, केरोसीन एवं अन्य सामग्री के भण्डारण करने, वितरण की व्यवस्था तथा स्थान आदि की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। स्थानीय निकाय को शहर की सड़को की मरम्मत एवं नालो की सफाई करने के साथ प्रभावित व्यक्तियों को धर्मशाला, सार्वजनिक स्थल पर अस्थायी रूप से रूकवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। पानी निकालने के लिए पम्प सेटो एवं मृत पशुओं, मलबा, कचरा आदि को हटाने एवं सुरक्षात्मक स्वास्थ्य उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाईयों की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने तथा मोबाईल चिकित्सा दलों का गठन करने के निर्देश दिए ताकि किसी बीमारी को फैलने से रोका जा सके। बाढ़ के दौरान तथा उसके उपरांत फैलने वाली बिमारियों के इलाज हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने पुलिस विभाग को होमगार्ड एवं आर.ए.सी. की प्रशिक्षित व अन्य कम्पनियों को तैयार रखने, तैराक एवं नावों की व्यवस्था तथा गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। जीवन रक्षक यंत्रों जैसे जैकिट, रस्से, टॉर्च, संचार तंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे। आपातकाल की स्थिति में इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर, नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-222226 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 पर फोन करें।
इस बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मसुरिया, जिला रसद अधिकारी कंवराराम समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

मंगलवार, 13 जून 2023

जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम 16 जुन को

बाडमेर, 13 जुन। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 16 जुन को जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन जांगिड़ समाज पंचायत भवन राय काॅलोनी एवं पंचायत समिति बालोतरा में किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी पात्र पशुपालकों के बैंक खातों में डी. बी. टी. माध्यम से राशि का हस्तान्तरण उनके बैंक खाते मे किया जाएगा। जिसकी सुचना सभी पात्र पशुपालकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी पात्र पशुपालकों से संवाद कर योजना के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त करेगें।
जिला कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित नोडल अधिकारी, नगर विकास न्यास के सचिव राजेश मेवाड़ा को अतिरिक्त नोडल अधिकारी के साथ सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया हैं। साथ ही पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के पंवार को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया हैं। उन्होने कार्यक्रम में अतिथियों की बैठने, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम उपलब्ध करावाने के निर्देश दिए।
-0-

डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 हेतु विशेष शिविर 22 जुन को

बाड़मेर, 13 जुन। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसरण में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्गों की राज्य के आर्थिक विकास में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा महत्वाकांशी योजना डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 लागू की गई है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि  योजनान्तर्गत उद्यमियों को बैंकों से कोलेट्रल मुक्त ऋण उपलब्ध कराने हेतु सीजीटीएमएसई को देय गांरटी शुल्क के भुगतान सहित प्रोजेक्ट हेतु 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान एवं 6 से 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान की सहायता प्रदान की जा रही है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि लक्षित वर्गों को आसान शर्तों के साथ कम लागत पर ऋण उपलब्ध कराने की दृष्टि से संचालित इस महत्वपूर्ण योजना के अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस हेतु 22 जुन को एक विशेष केम्प आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें न केवल योजनान्तर्गत बैंकों में लंबित समस्त प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही ऋण स्वीकृति ऋण वितरण एवं मार्जिन मनी अनुदान की स्वीकृतियां जारी करने के साथ ही योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार फलस्वरूप अधिकाधिक व्यक्तियों के ऋण आवेदन पत्र तैयार करवायें जायेंगे।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - आमजन को खुशी के साथ मिल रही राहत

बाडमेर, 13 जुन। सिवाना नगर पालिका में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प पुरोहितो का वास में भुवनेश कुमार के परिवार को पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा साथ ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।

भुवनेश कुमार ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभ मिला।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जो महंगाई राहत शिविर आयोजित किए है इसमें आमजन को खुशी के साथ लाभान्वित हो रहे है और आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और कहा कि आज का युवा माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत के साथ है और मुख्यमंत्री साहब को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - कमला को आर्थिक संबल देकर किया छः योजनाओं से लाभान्वित

बाडमेर, 13 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि ग्राम पंचायत पुनियो का तला में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में स्थानीय निवासी कमला कंवर के परिवार को पात्रतानुसार 6 योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बड़ी खुश नजर आई।
कमला कंवर ने बताया कि घरेलु कार्य हेतु 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, निःशुल्क राशन, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रूपए का इलाज तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा राज्य सरकार ने आर्थिक संबल देने का कार्य किया है।
योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने खुशी जाहिर की तथा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

मीठड़ा, खेड़ और कोसरिया ग्राम पंचायत पर बुधवार, 14 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 13 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 14 जून को जिले में आदर्श चवा, साजियाली रूपजी, पूनियों का तला, जूना खेड़ा, भाम्भूनगर, मगरा, सेड़वा, धारासर, बिलासर, कोटड़ी के साथ मीठड़ा, खेड़, कोसरिया, जाम्भेजी का मन्दिर, गादेवी, सुराली, आरंग, ओगाला, ईटादिया, सड़ा झुण्ड़ और गोलिया ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 के टी टी पब्लिक स्कूल वालों का प्लॉट, सर्किट हाउस रोड़ में, वार्ड संख्या 42, 43 व 44 के लखारा सामुदायिक सभा भवन इन्दिरा कॉलानी में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29, 38 व 39 के मोमडन ग्राउण्ड में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।

-0-

सोमवार, 12 जून 2023

बिपरजॉय तूफान को लेकर प्रशासन सतर्क, आमजन रहे सावधान

बाड़मेर, 12 जुन। मौसम विभाग की चेतावनी अनुसार आगामी 2-3 दिनों में जिले में चक्रवर्ती तुफान बिपरजोय सक्रिय रहने की पूरी संभावना है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले मे मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। उक्त मौसमी घटनाओं को देखते हुए आपदा राहत से संबंधित सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा है। जिले में समस्त अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ यदि कहीं डी.जी. सेंट नही हो तो डी.जी. सेट तुरंत लगाकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी उपखंड मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष 24x7 राउंड द ब्लॉक स्थापित करने के साथ प्रत्येक नगर पालिका व पंचायत समिति में नियंत्रण कक्ष 24x7 राउंड द क्लॉक स्थापित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष में राहत एवं बचाव हेतु आवश्यक उपकरण एवं साजो-सामान (रस्सा, ट्यूब, (ऑर्च लाठी) रखवाया जाना सुनिश्चित करने एवं अपने क्षेत्र के तैराकों की सूची अपडेट कर संपर्क कर तैयार रहने हेतु निर्देशित किया।  मुख्यालय सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध जे.सी.बी. ट्रेक्टर वाहन एवं अन्य संसाधन की सूची अपडेट कर तैयार रखने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आवश्यकतानुसार उपकरण एवं साजो-सामान रखवाया जाना सुनिश्चित करने को कहा। पानी के बहाव क्षेत्र एवं डुब क्षेत्र में आने वाली बस्तियों का चिन्हिकरण करने, बहाव क्षेत्र एवं डूब क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों के समीप ऊंचे स्थान पर आवश्यकतानुसार सरकारी भवनों को आश्रय स्थल के रूप में चिन्हिकरण कर सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि तेज अंधड़ से विद्युत संचार प्रणाली एवं दूरसंचार सेवाए बाधित हो सकती है इस हेतु डीजी सेट की उपलब्धता का पूर्व आकलन कर सूचीबद्ध करें उपलब्ध डी.जी. सेट की सूचना जिला कार्यालय को भी प्रेषित कराये।
आमजन रहे सतर्क, करे पालना
आगामी मौसम के मद्देनजर किसानों को यह सलाह दी जाती है कि जो फसले कट कर तैयार हो चुकी है या खलिहान में अभी भी पड़ी है उसे सुरक्षित स्थानों पर रण करें। कृषि मंडियों में खुले आसमान पर रखे हुए अनाज को ढककर व सुरक्षित स्थान पर रखे ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। खेतों में लगे सोलर सिस्टम को भी अचानक तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है। अतः सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि अपने आस-पास मेघगर्जन की आवाज सुनाई दे या बिजली चमकती हुई दिखाई दे तो पेड़ के नीचे शरण ना लें। तेज अंधड के समय बड़े पेड़ों के नीचे व कच्चे मकानों में शरण लेने से बचे। तेज अंधड़ से बिजली के तारों के टूटने एवं खंभों के गिरने से क्षति होने की संभावना है। तेज अंधड़ के समय दृश्यता कम होने से यातायात स्यवस्था प्रभावित हो सकती है वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।
-0-

जिला कलेक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करायें

बाड़मेर, 12 जुन। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम, महात्मा गांधी नरेगा योजना, सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राजीव गांधी जल संचय योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत वर्षवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं बकाया कार्यो की संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा पश्चात् स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता देते हुए आगामी 15 दिवस में प्रगति लाई जाए।
  जिला कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि स्वीकृत कार्यो को कार्ययोजना बनाकर तत्परता से पूर्ण कराए ताकि लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति जारी करने से पूर्व उसकी भौतिक संभावना या स्थिति का भली-भांति अध्ययन कर लिया जाए ताकि लंबे समय बाद उक्त कार्य में फीजिबिलिटी नहीं होने अथवा अन्य किसी समस्या से कार्य पूर्ण नही होने पर कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि पुराने कार्य पूर्ण करवाने के बाद ही नये कार्य स्वीकृत कराएं। उन्होने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 से पूर्व का कोई स्वीकृत कार्य बकाया नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।  
जिला कलेक्टर पुरोहित ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत भुगतान की स्थिति की समीक्षा की तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हर संभव औसत मजदूरी बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होने बीएडीपी में शामिल बकाया कार्यो की वर्षवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर यूसी सीसी भिजवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने प्रत्येक आवास निर्माण कार्य का समय-समय पर निरीक्षण कर विश्लेषण करने तथा प्रत्येक आवास की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।  
जिला कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के कार्यो की समीक्षा कर बकाया कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉकवार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्यो की समीक्षा की तथा प्रत्येक शौचालय निर्माण कार्य का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने उड़ान योजना के तहत वितरण किये जा रहे सैनेटरी पेड का भौतिक सत्यापन करने के साथ गुणवता जांच करने को कहा। इसके साथ विद्यालय में वितरण किये जा रहे पोषहार का जांच करने के निर्देश दिये। उन्होने 30 जुन तक सभी पेंशनधारको का शत प्रतिशत सत्यापन करवाने के निर्देश भी दिये।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान समस्त विकास अधिकारियों सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
-0-

पार्श्व प्रवेश पद्धति से पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष में प्रवेश शुरू

बाड़मेर, 12 जुन। राजस्थान के समस्त सहशिक्षा व महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में पार्श्व प्रवेश पद्धति से द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण हेतु अभ्यर्थियों से ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने बताया ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने बाहरवी विज्ञान (गणित) एव वोकशनल विषय आदि (विवरणिका में वर्णित) की परीक्षाओं में से कोई एक उत्तीर्ण की हो, आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण या दसवी कक्षा उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी जो राष्ट्रीय व राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ( NCVT/SCVT) से सम्बद्धता प्राप्त दी वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसायों में आई.टी.आई. या राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र धारक या सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स हो भी आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि ऑन लाईन आवेदन पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी प्रवेश हेतु विस्तृत दिशा निर्देश एवं विवरणिका विभागीय वेबसाईट dte.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर उसका गहन अध्ययन करें तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र अध्ययन करने के पश्चात् ही सावधानीपूर्वक भरे। ऑनलाईन आवेदन पत्र www.hte.rajasthan.gov.in अथवा www.dte.rajasthan.gov.in पर भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन दिनांक 29 मई से प्रारम्भ हो चुके है जिसकी अंतिम तिथि 24 जुन है। अधिक जानकारी जैसलमेर रोड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर मे व्यक्तिगत संपर्क कर अथवा प्रवेश प्रकोष्ठ प्रभारी रोशनलाल जैन मोबाइल नंबर 9571537778 तथा पुरषोत्तम जांगिड 8764043223 को फोन करके प्राप्त की जा सकती है।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - राणाराम को मिली महंगाई से राहत, आठ योजनाओं से हुए लाभान्वित

बाडमेर, 12 जुन। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत रतेऊ में आयोजित महंगाई राहत शिविर में राणाराम के परिवार को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
राणाराम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
राणाराम ने निःशुल्क बिजली, राशन, पेंशन के लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोला मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - परकाराम को मिली महंगाई से राहत

बाडमेर, 12 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि नगर पालिका सिवाना आयोजित महंगाई राहत कैम्प पुरोहितों का वास में परकाराम के परिवार को पात्रतानुसार 6 योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे़ खुश नजर आए।
राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाओं का लाभ मिलने पर लाभार्थी परकाराम द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - राहत शिविर बना आर्थिक रूप से कमजोर का बड़ा सहारा

बाडमेर, 12 जुन। पंचायत समिति चौहटन की ग्राम पंचायत शोभाला जेतमाल में आयोजित मंहगाई राहत कैम्प में खरताराम के परिवार को पात्रतानुसार 08 योजनाओं से लाभान्वित कर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।

शिविर प्रभारी ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभ मिला।

मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर खरताराम ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से उन जैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ा सहारा मिल रहा है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो को योग्यतानुसार लाभ मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

-0-

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 जून से

बाड़मेर, 12 जुन। राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् के मुख्य खेल अधिकारी विरेन्द्र पुनिया के निर्देशानुसार बाडमेर जिले में हर वर्ष की भांति प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2023-24 का आयोजन किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन 15 जुन से 30 जून तक जिला स्तर पर किया जायेगा। इसमें प्रशिक्षकों, अल्पकालिक प्रशिक्षकों, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की सेवाएं ली जाएगी। साथ ही विभिन्न खेलों के जिला खेल संघों से सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 12 से 18 वर्ष रखी गई है। इस आयु वर्ग के कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड या आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् की ओर से टी-शर्ट, प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा निःशुल्क होगी। इस शिविर में बॉलीबाल, जिम्नास्टिक बॉक्सिंग, तीरंदाजी, एथेलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबाल, टेबल-टेनिस बैडमिंटन आदि खेलों को शामिल किया गया है। पंजीयन के लिए खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र कार्यालय समय में प्रस्तुत कर सकता है।

-0-

धारासर, बिलासर और कोटड़ी ग्राम पंचायत पर मंगलवार, 13 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 12 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 13 जून को जिले में रानीगांव, चान्देसरा, भीमड़ा, कोशले की ढाणी, जीवाणियों की ढाणी, खड़ीन, जुणेजो की बस्ती, पनोरिया, बाण्डाबेरा, कागो की ढाणी, कांखी के साथ आदर्श चवा, साजियाली रूपजी, पूनियों का तला, जूना खेड़ा, भाम्भूनगर, मगरा, सेड़वा, धारासर, बिलासर और कोटड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 व 32 के महावीर चौक, कल्याणपुरा में, वार्ड संख्या 35 के लक्ष्मीपुरा स्थित चौक में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 व 37 के राघवदास आश्रम समदड़ी रोड़ में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 23 जून से

खिलाड़ी 15 जुन तक करवा सकते है रजिट्रेशन

बाड़मेर, 12 जुन। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की घोषणा संख्या-43 की अनुपालना में सम्पूर्ण प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘‘राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों’’ का आयोजन और वृहद् स्तर पर किया जाना है। इस हेतु 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 23 जून से किया जाएगा। इन खेलों का आयोजन सुबह 7 बजे से 12 बजे तथा शाम 4 बजे से 6.30 बजे के मध्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 23 जून से 28 जून, ब्लॉक स्तर पर 01 जुलाई से 06 जुलाई, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 06 अगस्त, राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। ग्रामीण स्तर पर कबड्डी, शूटिंग बोल, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकसी खेलो का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन नगर पालिका, नगर परिषद स्तर पर 23 जून से 28 जून, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 06 अगस्त और राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। शहरी स्तर पर कबड्डी, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलो का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 15 जुन तक किया जा सकेगा।
रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रक्रिया
rajolympic.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करे।
- खिलाड़ी द्वारा जन आधार की प्रविष्टि करें।
- जन आधार पर रजिस्ट्रर्ड परिवार के सदस्यों में से खिलाड़ी का चयन करें।
- शहरी ऑलम्पिक के लिए जिले, वार्ड, खेल का चयन करें।
- ग्रामीण ऑलम्पिक के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तरीय खेलों का चयन करें।
- अन्त में submit करना होगा।
-0-

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित

राजीव गांधी जल संचय योजना की डीपीआर का अनुमोदन

बिजली-पानी की समस्याओं के निराकरण को अधिकारी गंभीरता दिखाए - चौधरी
बाड़मेर, 12 जून। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक सोमवार को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान राजीव गांधी जल संचय योजना की विस्तृत कार्य योजना का अनुमोदन किया गया।
    इस मौके पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने सर्वप्रथम बाड़मेर से बालोतरा के नए जिले के सृजन पर सदस्यो को बधाई दी और राजस्थान सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले में प्रमुख पेयजल के स्त्रोत टांका निर्माण के कार्य पर अब दुबारा तीन लाख की स्वीकृति प्रदान की गई, जो स्वागत योग्य है। उन्होने राजीव गांधी जल संचय योजना में भी जल संरक्षण को बढावा देने पर बल दिया।
  इस दौरान जिला प्रमुख ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की गुणवता की जांच करवाने को कहा। जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए सड़कों के हुए नुकसान की जांच करने के लिए समिति बनाने के निर्देश दिए।जिला प्रमुख ने अंधड़ से क्षतिग्रस्त बिजली तंत्र एवं खराबे के संबंध में अधिकारियों को सर्व कराकर सदन में तथ्यों के साथ जवाब देने को कहा।
जिला प्रमुख चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि वे जन प्रतिनिधियों द्वारा बताई जाने वाली जन समस्याओं एवं मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही कर उनका समाधान कराएं। उन्होने सदस्यों का आहवान किया कि जनहित से जुड़े मामलों का पूरा फीडबैक और जानकारी सदन के पटल पर रखे ताकि उनका उचित तरीके से निराकरण किया जा सकें। उन्होने अधिकारियों से पेयजल, विद्युत, सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं तथा विकास योजनाओं के जुड़े कार्य प्राथमिकता से प्रारम्भ कराने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक हमीर सिंह भायल ने जनप्रतिनिधियों की सामुहिक भागीदारी जनहित के मुद्दों की पेरवी करना बताया। उन्होंने बताया की प्रत्येक मुद्दा उठाने पर समस्या की जानकारी मिलती है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य जन समस्याओं का समाधान करना तथा सभी मुद्दों पर एकमत होकर समस्या का निवारण करना।
इस दौरान उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। बैठक के प्रारम्भ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने गत बैठक की कार्यवाही विवरण एवं एक्सन टेकन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखा।  
बैठक में जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़, उम्मेदाराम बेनीवाल, नरपतराज मूंढ, आसूराम सियाग, उगमसिंह राठौड़, गरिमा राजपुरोहित ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सदन को अवगत कराया तथा संबंधित विभाग से उचित जवाब की जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के अलावा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान एवं विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।  
-0-

रविवार, 11 जून 2023

जिले में अब तक 5 लाख 84 हजार से अधिक परिवार हुए लाभान्वित

30 लाख 50 हजार से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

 बाडमेर, 11 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,84,556 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 30,50,507 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 4,66,646, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 4,66,646, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,745,75, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 3,52,370, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 41,817, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3,83,330, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,45,133, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,81,791, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,26,965, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,294 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 30,50,507 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। 
-0-

बाण्डाबेरा, कागो की ढाणी और कांखी ग्राम पंचायत पर सोमवार, 12 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 11 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 12 जून को जिले में पंवारिया तला, अम्बो का बाड़ा, रानीगांव, चान्देसरा, भीमड़ा, कोशले की ढाणी, जीवाणियों की ढाणी, खड़ीन, जुणेजो की बस्ती, पनोरिया, बाण्डाबेरा, कागो की ढाणी और कांखी ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 व 32 के महावीर चैक, कल्याणपुरा में, वार्ड संख्या 35 के लक्ष्मीपुरा स्थित चैक में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 व 37 के राघवदास आश्रम समदड़ी रोड़ में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

ग्रामीणों को घर के निकट मिलेगा सरकार की योजनाओं का लाभ - शाले मोहम्मद

मंत्री ने ग्राम पंचायत आकल के नवीन भवन का लोकार्पण एवं भंवार में की जनसुनवाई

बाड़मेर, 11 जून। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भंवार एवं आकल में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत आकल के नवीन भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीणों को अपने घर के नजदीक बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों का गठन किया है। इससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को आसानी से मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांव /शहरों के संग अभियान के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। जहां इंदिरा गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, रोजगार गारंटी, विद्युत बिल सब्सिडी सहित तमाम प्रकार की योजनाओं में पंजीकृत करवाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा राजस्थान सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान एवं समावेशी विकास के लिए कई प्रकार के नवाचार कर विकास कार्य करवाए हैं। अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को बेहतर शिक्षा एवं आवासीय सुविधा देने के उद्देश्य से राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास, राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री अनुप्रिति कोचिंग योजना, डिबीटी वाउचर योजना, राजस्थान मदरसा बॉर्ड से पंजीकृत मदरसों में आधुनिक शिक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसों में कम्प्यूटर, खेलकूद सामग्री, आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भवन निर्माण एवं गणवेश सहित तमाम प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। बाड़मेर के बुराहान का तला, अभे का पार, सेड़वा एवं रमजान की गफन में राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय संचालिए किए जा रहे हैं। अभिभावक अपनी बेटियों का नामांकन करवाकर तालीम दिलाएं। राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्र सिंह, विधायक पदमाराम,बिसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, श्रम सलाहकार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गफूर अहमद,बशीर खान धारेजा, वक्फ कमेटी के जिला अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद नेगरड़ा, कंडा खान धारेजा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान समेजा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाज़ दर्श, सचिव इलम दीन समेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। 
मंत्री ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने भंवार, आकल में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की है। सरकार आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के लिए कृत संकल्प है। मंत्री की जनसुनवाई में पेयजल, शिक्षा, चिकत्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अल्पसंख्यक मामलात सहित अन्य विभागों से जुड़ी परिवेदनाएं प्राप्त हुई।
-0-

शनिवार, 10 जून 2023

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 10 जून। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिलें में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। 

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 चन्द्र शेखर गजराज ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत 01 जून से 10 जून तक की अवधी में सर्विलांस और एक्ट के तहत कुल 88 नमूने लिये गये है। जिन्हें जाँच के लिए लेब में भिजवा जा चूका है। जाँच उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जावेगी , इसी कड़ी में खाद्य कारोबार कर्ता के लिए खाद्य अनुज्ञापत्र के दो केम्प भी लगाये गए।
-0-

जिले में अब तक 5 लाख 83 हजार से अधिक परिवार हुए लाभान्वित

30 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

 बाडमेर, 10 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,83,711 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 30,47,154 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 4,66,147, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 4,66,147, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,74,254, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 3,52,059, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 41,766, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3,82,986, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,44,390, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,81,631, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,26,483, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,291 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 30,47,154 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। 

-0-


पंवारिया तला और अम्बो का बाड़ा ग्राम पंचायत पर रविवार, 11 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 10 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार, 11 जून को जिले में बोला, चवा, खारीनाडी, रतेउ, शिव, मीठे का तला के साथ पंवारिया तला, अम्बो का बाड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

7 जिलों में खुलेंगी खेल अकादमियां, 14.25 करोड़ की राशि स्वीकृत

बाड़मेर में खुलेगी बास्केटबॉल अकादमी

बाड़मेर, 10 जून। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में विभिन्न खेल अकादमियां स्थापित कर रही हैं। 
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 7 जिलों में खेल अकादमियों के लिए 14.25 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है।
सीकर के कोलिडा एवं बांसवाडा में फुटबॉल अकादमी, बीकानेर में साईक्लिंग अकादमी, भीलवाड़ा में कुश्ती अकादमी, राजगढ़ (चूरू) में एथलेक्टिस अकादमी तथा बाडमेर व सीकर में बास्केटबॉल अकादमी की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों का निर्माण 2-2 करोड़ रुपए की लागत से होगा।
साथ ही, डीडवाना (नागौर) में कबड्डी अकादमी का निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को खेलों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
-0-

शुक्रवार, 9 जून 2023

जिले में अब तक 5 लाख 80 हजार से अधिक परिवार हुए लाभान्वित

30 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

बाडमेर, 09 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,80,435 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 30,34,150 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 4,64,013, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 4,64,013, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,73,390, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 3,50,781, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 41,593, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3,81,460, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,41,768, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,80,958, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,24,901, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,273 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 30,34,150 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष लाम्बा 10 जून को बालोतरा आएंगे

बाडमेर, 09 जुन। राजस्थान युवा बोर्ड (युवा मामले एवं खेल विभाग) के अध्यक्ष सीताराम लाम्बा शुक्रवार, 09 जून को जयपुर से प्रस्थान कर रात्रि 01ः30 बजे बालोतरा आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान युवा बोर्ड (युवा मामले एवं खेल विभाग) के अध्यक्ष सीताराम लाम्बा शुक्रवार, 09 जून को जयपुर से सांय 06ः15 बजे प्रस्थान कर रात्रि 01ः30 बजे बालोतरा पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। वे शनिवार, 10 जून से सोमवार, 12 जून तक बालोतरा में आयोजित तीन दिवसीय युवा विकास कार्यक्रम ‘‘सर्वोंदय संकल्प शिविर’’ में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे 12 जून को सांय 5 बजे बालोतरा से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

-0-


बाड़मेर-सफलता की कहानी - शांता को मिला महंगाई से छुटकारा

बाडमेर, 09 जुन। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हर वर्ग को राहत के साथ अनोखी सौगातें मिल रही है।

पंचायत समिति सिवाणा की ग्राम पंचायत पादरु में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में शांता देवी को आठ योजनाओं में लाभ मिलने की जानकारी देते हुए सभी योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।
कैम्प में शांता देवी को शिविर प्रभारी द्वारा सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया। यह सुनकर शांता देवी ने कहा कि महंगाई के कारण हम परेशान हो गये थे लेकिन अब हम अपने परिवार का पालन-पोषण भी अच्छे से कर सकेंगे। निःशुल्क राशन, बिजली, स्कस्थ्य बीमा कवर के साथ 500 रुपए में गैस सिलेण्डर मिलने से परिवार के खर्चें में कमी आएगी।
कैम्प में शांता देवी को इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का लाभ मिला।
इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - 25 लाख तक के स्वास्थ्य लाभ से गदगद हुए खेतसिंह

बाडमेर, 09 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प मेघवालों की बस्ती में खेतसिंह ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।

उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वह बडे खुश नजर आए।

राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाओं का लाभ मिलने पर लाभार्थी खेतसिंह द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।

-0-

खारीनाडी, रतेउ, शिव और मीठे का तला ग्राम पंचायत पर शनिवार, 10 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 09 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 10 जून को जिले में मारूडी, गोपड़ी, कोरणा, कोलू, मेहलु, बान्टा, गागरिया, शोभाला जैतमाल, बाण्डानाडा, ढीढस, खाखरलाई, हड़वा के साथ बोला, चवा, खारीनाडी, रतेउ, शिव और मीठे का तला ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

पाक विस्थापितों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निराकरण

आवंटित भूमि पर मिलेगा खातेदारी अधिकार

बाड़मेर, 09 जून। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में निवासरत पाक विस्थापितों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। शुक्रवार को इस संबंध में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला कलक्टर ने विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान जिला कलक्टर पुरोहित ने बताया कि पाक विस्थापितों की कॉलोनियों यथा दानजी की होदी, गेहॅू रोड, इन्दिरा कालोनी इत्यादि में बिजली, पानी, चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं का विकास करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि नागरिकता के संबंध में ऑफलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑनलाईन किया जाएगा।
  इस दौरान संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीना ने पाक विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान पाक विस्थापित नागरिकों के प्रतिनिधियों ने पाक विस्थापितों को भूखण्डों का आवंटन,आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही उन्होने पासपोर्ट नवीनीकरण प्रक्रिया के सरलीकरण की बात कहीं। उन्होंने बताया कि लॉन्ग टर्म वीजा के लिए विभिन्न आवेदनों पर सम्बन्धित विभाग की रिपोर्ट प्राप्त होने पर उनका निस्तारण कर दिया जाएगा।
    वीसी के दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल ने पाक विस्थापितों को आवंटित भूमि का कब्जा दिलाने को कहा।
  बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्दसिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्रपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी अमृत जीनगर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक, दक्षिण पश्चिम मानसून की पुख्ता तैयारियो की हिदायत

बाडमेर, 09 जुन। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में शुक्रवार को सांय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून 2023 के दौरान संभावित अतिवृष्टि व बाढ़ से बचाव व उपचार के संबंध में विभागवार समीक्षा की गई।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने मौसम विभाग को स्थायी नियंत्रण कक्ष की स्थापित करने के निर्देश दिए तथा मानसून गतिविधियों की दैनिक जानकारी जिला कलेक्टर, आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग को उपलब्ध करवाने को कहा। इसके साथ सिंचाई विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपुर्ति विभाग, भारत संचार निगम, नगर परिषद, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को 15 जून से बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने दक्षिण-पश्चिम मानसून 2023 के दौरान संभावित अतिवृष्टि व बाढ़ को देखते हुए सबन्धित विभाग को बचाव व उपचार के कार्य करने के निर्देश दिये। जिले में बाढ या जलभराव की संभावना वाले स्थानो की पहचान करना तथा जल निकासी की व्यवस्था हेतु पर्याप्त पम्प सैट तैयार करने को कहा। प्रत्येक नियंत्रण कक्ष मे वायरलैस सैट, नावे, रक्षा पेटियों, रस्सों, मशालों, टार्चों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था व पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीफिकेशन की समुचित व्यवस्था करने को कहा ताकि दुषित जल से बीमारियां फैलने की संभावना न रहे।

उन्होने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को उचित मूल्य की दुकानों पर गेहूँ, केरोसीन एवं अन्य सामग्री के भण्डारण करने, वितरण की व्यवस्था तथा स्थान आदि की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। स्थानीय निकाय को शहर की सड़को की मरम्मत एवं नालो की सफाई करने के साथ प्रभावित व्यक्तियों को धर्मशाला, सार्वजनिक स्थल पर अस्थायी रूप से रूकवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। पानी निकालने के लिए पम्प सेटो एवं मृत पशुओं, मलबा, कचरा आदि को हटाने एवं सुरक्षात्मक स्वास्थ्य उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

जिला कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाईयों की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने तथा मोबाईल चिकित्सा दलों का गठन करने के निर्देश दिए ताकि किसी बीमारी को फैलने से रोका जा सके। बाढ़ के दौरान तथा उसके उपरांत फैलने वाली बिमारियों के इलाज हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने पुलिस विभाग को होमगार्ड एवं आर.ए.सी. की प्रशिक्षित व अन्य कम्पनियों को तैयार रखने, तैराक एवं नावों की व्यवस्था तथा गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। जीवन रक्षक यंत्रों जैसे जैकिट, रस्से, टॉर्च, संचार तंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे।

इस बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, जिला रसद अधिकारी कंवराराम समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-

प्रभारी मंत्री ने किया शिविरों का औचक निरीक्षण

महंगाई से आहत आमजन को मिल रही राहत - विश्नोई

बाडमेर, 09 जुन। श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई द्वारा शुक्रवार को जिले की बांटा, मारूड़ी, तारातरा ग्राम पंचायत के साथ बाडमेर में आयोजित प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने शिविरों में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर उन्हाने लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए एवं सभी लोगों से हालचाल जाने तथा योजना के बारे में सवाल किए लोगों ने उत्साहित होकर योजनाओं का समर्थन किया।
इस दौरान उन्होने आमजन से संवाद कायम करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए काम कर रहे है। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर महंगाई राहत कैंप आयोजित हो रहे हैं। उन्होने बताया कि आमजन को गैंस सिलेंडर 1150 की जगह अब 500 रूपये में तथा 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खर्च करने वाले परिवारों का बिजली बिल शुन्य आएगा। किसानों के लिए कृषि विद्युत कनेक्शन में दो हजार यूनिट प्रतिमाह तक बिजली निःशुल्क मिलेगी। इसके साथ साथ बुजुर्गों के लिए पेंशन में बढ़ोतरी की गई है।
जिला प्रभारी मंत्री विश्नोई ने बताया कि महंगाई राहत कैंपों में लगातार उमड़ रही भीड़ इस बात की साक्षी है कि इन शिविरों में आमजन को राहत मिल रही है। प्रदेश की लोक कल्याणकारी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। महंगाई राहत कैम्प आमजन को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। सरकार के इस कदम से महंगाई से आहत आमजन को महंगाई से राहत मिल रही है। साथ ही प्रशासन गांवों के संग अभियान से आमजन की समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
इस दौरान जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, विधायक पदमाराम मेघवाल, उपखण्ड अधिकारी भागीरथ राम, विकास अधिकारी छोटू सिंह समेत विभागीय अधिकारियों के साथ आमजन उपस्थित रहे।
-0-

गुरुवार, 8 जून 2023

जिले के प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को रहेंगे बाड़मेर दौरे पर

बाड़मेर, 08 जून। श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार को बाड़मेर दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे बांटा, गुड़ामालानी पहुंच कर प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करेंगे। वे दोपहर 1 बजे बांटा से प्रस्थान कर 1.45 बजे बाड़मेर पहुंच कर प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में दोपहर 2 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे मारुड़ी पहुंचकर प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करेंगे। वे मारूड़ी से दोपहर 2.35 पर प्रस्थान कर दोपहर 3.20 बजे तारातरा, चौहटन पहुंचकर प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करेंगे। वे तारातरा, चौहटन से दोपहर 3.40 बजे सांचौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

बाड़मेर जिले में 30 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी दी राहत

 महंगाई से राहत निरंतर जारी

1 लाख 79 हजार से अधिक को मिलेगा बढ़ी हुई पेंशन का लाभ
3 लाख 48 हजार से अधिक को मिला निःशुल्क बिजली का लाभ

 बाडमेर, 08 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,75,666 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 30,14,148 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 4,60,788, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 4,60,788, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,71,962, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 3,48,738, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 41,355, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3,79,026, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,37,953, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,79,913, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,22,384, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,241 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 30,14,148 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। 
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - ‘‘हमें जरूर थोड़ो आराम वेला‘‘

बाडमेर, 08 जुन। पंचायत समिति गिड़ा की ग्राम पंचायत करालिया बैरा में आयोजित हो रहे प्रशासन गांवो के संग अभियान के साथ मंहगाई राहत कैम्प मांगी देवी के लिए वरदान साबित हुआ।

मांगी देवी ने राज्य सरकार द्वारा मिले इस लाभ से काफी खुश होकर बताया कि शिविर में बिना किसी समस्या के उनका आठ योजनाओं में सफलता पुर्वक पंजीकरण किया गया। सरकार ने मुझे निःशुल्क राशन, स्वास्थ्य लाभ की गारन्टी, पेंशन, 500 में सिलेण्डर, 100 युनिट निःशुल्क बिजली का लाभ दिया है।

शिविर प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना मंे 40 हजार रूपए का गोवंश का बीमा, न्यूनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के साथ इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर का लाभ मिला।

इन सब योजनाओं से लाभान्वित होकर मांगी देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि- ‘‘हमें जरूर थोड़ो आराम वेला‘‘। इस पावन मौकेे पर मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।

-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - वरसिंगाराम को 2100 युनिट बिजली के साथ मिली सामाजिक सुरक्षा की गारन्टी

बाडमेर, 08 जुन। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कोजा आयोजित हो रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप में लाभार्थी वरसिंगाराम को उनकी पात्रता के अनुसार राज्य सरकार की आठ जनहितैषी योजनाओं से लाभान्वित कर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।

’ शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वह बडे खुश नजर आए।

राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाओं का लाभ मिलने पर लाभार्थी वरसिंगाराम द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।

इस दौरान धोरीमना उपखंड अधिकारी द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनहितैषी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए तथा ग्रामीणों से आह्वान किया कि महंगाई राहत कैंप में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेवे।

-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी -500 रुपिया रे माय गैंस टंकी रे भेळी 7 तरह री योजना रो फायदों मिळयो

बाडमेर, 08 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प खारावाला में लिखमा राम ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार सात योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वह बडे खुश नजर आए।
लिखमा राम ने कहा कि आज मिन घर रे गांव माय एक जगह माथे कई लाभ मिळया, इण वास्ते अशोक गहलोत जी ने घणो घणो धन्यवाद हो।
-0-

ढीढस, खाखरलाई और हड़वा ग्राम पंचायत पर शुक्रवार, 09 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 08 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 09 जून को जिले में हाजाणियों की ढाणी, लाखाणियों की ढाणी, पटाउ खुर्द, मेघवालों की बस्ती, अणखिया, गिराब, शेरपुर, तारातरा मठ, पायला कला, आसाड़ी के साथ मारूडी, केरावा, गोपड़ी, कोरणा, कोलू, मेहलु, बान्टा, गागरिया, शोभाला जैतमाल, बाण्डानाडा, ढीढस, खाखरलाई और हड़वा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्याालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।

-0-

प्रशासन गांवो के संग अभियान 2023 का आंशिक संशोधित कार्यक्रम जारी

बाडमेर, 08 जुन। राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए पंचायत समिति बाडमेर एवं बाडमेर ग्रामीण में आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान 2023 कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि पंचायत समिति बाडमेर एवं बाडमेर ग्रामीण में आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान 2023 कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत जसाई में 05 से 06 जुन को , केरावा में 08 से 09 जुन को, मारूडी में 09 से 10 जुन को, बोला में 10 से 11 जुन को, बांकलपुरा में 17 से 18 जुन को, जुना पतरासर में 24 से 25 जुन को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डाबलीसरा में 01 से 02 जुलाई को, दुदाबेरी में 02 से 03 जुलाई को, विशाला में 04 से 05 जुलाई को, विशाला आगोर में 06 से 07 जुलाई को, गंगासरा में 09 से 10 जुलाई को, सुरा चारणान में 14 से 15 जुलाई को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शेष कार्यक्रम यथावत रहेगा।
-0-

बुधवार, 7 जून 2023

ब्रज क्षेत्र धार्मिक विकास एवं थार क्षेत्र विकास बोर्ड का होगा गठन

सांस्कृतिक, धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर को बढ़ावा देंगे बोर्ड

बाड़मेर, 07 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और थार क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने ब्रज क्षेत्र धार्मिक विकास बोर्ड और थार क्षेत्र विकास बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  

श्री गहलोत की स्वीकृति से गठित होने वाले दोनों बोर्ड का मुख्यालय जयपुर में होगा। पर्यटन विभाग इनका प्रशासनिक विभाग होगा। इनमें पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक (विकास) के सदस्य सचिव होंगे।

ब्रज क्षेत्र धार्मिक विकास बोर्ड

यह बोर्ड ब्रज क्षेत्र को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार को कार्य योजना व सुझाव देगा। कार्यों में श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा मार्गों श्री गिर्राजजी 84 कोस परिक्रमा आदि को आवागमन के लिए सुगम बनाने, विश्राम स्थलों के विकास, ब्रज संस्कृति से जुड़े पारम्परिक मेलों, उत्सवों और कलाओं का संरक्षण व संवर्धन के कार्य करेगा।

इस बोर्ड में अध्यक्ष सहित चार गैर सरकारी सदस्य होंगे। इनका कार्यकाल पदग्रहण से तीन वर्ष का होगा। सरकारी सदस्यों में पर्यटन विभाग के निदेशक, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भरतपुर संभागीय आयुक्त या उनके प्रतिनिधि, भरतपुर जिला कलक्टर या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बोर्ड के कार्यक्षेत्र भरतपुर और करौली जिले में होंगे।

थार क्षेत्र विकास बोर्ड

यह बोर्ड क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर पहचान, पर्यटन को बढ़ावा देने, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार को सुझाव देगा। बोर्ड पर्यटन विकास की दृष्टि से समग्र आकलन करेगा। क्षेत्रीय पर्यटन विकास परियोजनाएं बनाएगा। धोरों पर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देगा। पर्यटकों के लिए ढाणियों में आवास-प्रवास विकसित करेगा। थार के पारम्परिक हस्तशिल्प, कुटीर उद्योगों, कला शिल्प के संरक्षण-संवर्धन के कार्य भी करेगा।

इस बोर्ड में अध्यक्ष सहित चार गैर सरकारी सदस्य होंगे। सरकारी सदस्यों में पर्यटन विभाग निदेशक, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीकानेर व जोधपुर के संभागीय आयुक्त या प्रतिनिधि, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बाड़मेर के जिला कलक्टर या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य भी बैठकों में बुलाए जा सकते हैं। बोर्ड का कार्यक्षेत्र चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बाड़मेर जिलों में रहेगा।

-0-


बाड़मेर-सफलता की कहानी - रावता राम को 100 युनिट बिजली के साथ मिली बेहतर स्वास्थ्य की गारन्टी

बाडमेर, 07 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प आलमसर में रावता राम ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वह बडे खुश नजर आए।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-



तारातरा मठ, पायला कला और आसाड़ी ग्राम पंचायत पर 08 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 07 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 08 जून को जिले में बालेरा, कनाना, ग्वालनाडा, रेवाली, कोजा, खडाली, खारिया राठौड़ान, राजबेरा, गोडा, आलमसर, जेठन्तरी, पादरड़ी कला के साथ हाजाणियों की ढाणी, लाखाणियों की ढाणी, पटाउ खुर्द, मेघवालों की बस्ती, अणखिया, गिराब, शेरपुर, तारातरा मठ, पायला कला और आसाड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 व 28 के माणक हॉस्पीटल के बाहर स्थित चौक में, वार्ड संख्या 29 व 30 के हिंगलाज भवन, खत्रियों का निचला वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 व 35 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्याालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

मंगलवार, 6 जून 2023

बाड़मेर जिले में अब तक 5,67,566 लाख परिवार हुए लाभान्वित

29,81,864 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

 बाडमेर, 06 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।
 जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,67,566 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 29,81,864 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 4,55,535 मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 4,55,535, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,69,658, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 3,45,302, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 40,890, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3,75,189, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,31,683, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,78,318, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,18,588, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,166 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 29,81,864 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। 
-0-

मुख्यमंत्री सहायता कोष - मधुमखियो से काटने से मौत पर एक लाख रूपए की सहायता

बाड़मेर, 06 जून। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्व. श्री हरीश कुमार के परिजनों को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि जिले की शिव तहसील के माताजी की भाखरी निवासी स्व. श्री हरीश कुमार पुत्र रमेश कुमार जाट की मधुमक्खियों के काटने से मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - औबाराम को 100 युनिट बिजली के साथ बेहतर स्वास्थ्य की गारन्टी

बाडमेर, 06 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प करालिया बैरा में औबाराम ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे खुश नजर आए।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - रायचंद राम को मिला सात योजनाओं में राहत की गारंटी

सहज व सुगमता के साथ सुलभ हो रहा आमजन को योजनाओं का लाभ

बाडमेर, 06 जुन। महंगाई राहत कैम्प राज्य सरकार की संवेदनशील और जवाबदेह शासन की मंशा को साकार करते हुये नजर आ रहे हैं। कैम्पों में पहुंच रहे आमजन को संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ योजनाओं की पूरी जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहज और संवेदनशील व्यवहार के कारण आमजन सुगमता से अपने रजिस्ट्रेशन करवा पा रहे हैं। आमजन को इन कैम्पों में पर्याप्त सहायता उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के योजनाओं के लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को धोरीमन्ना पंचायत समिति में आयोजित महंगाई राहत कैंप, अरनियाली में रायचंद राम सोनी को राज्य सरकार की सात जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला।
शिविर प्रभारी ने बताया कि रायचंद राम सोनी को कैंप के दौरान मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर रायचंद राम सोनी ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - लाभ पाकर शांति ने कहा - ‘‘धन्यवाद है सरकार ने‘‘

बाडमेर, 06 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

पंचायत समिति समदड़ी में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में शांति देवी के परिवार को पात्रतानुसार सात प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।
शिविर में शांति देवी को शिविर प्रभारी द्वारा सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया। यह सुन शांति देवी ने कहा - ‘‘धन्यवाद है सरकार ने‘‘। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण हम परेशान हो रहे थे लेकिन अब तो हमारे परिवार का पालन-पोषण भी अच्छे से कर सकेंगे। निःशुल्क राशन, बिजली, स्कस्थ्य बीमा कवर मिलने के बाद 1000 रुपए में पेंशन मिलने से परिवार के खर्चें में कमी आएगी।
शिविर प्रभारी ने बताया कि शान्ति देवी को मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
शिविर मे सात योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



खारिया राठौड़ान, गोडा और आलमसर ग्राम पंचायत पर 07 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 06 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 07 जून को जिले में खुडासा, मुकनपुरा, सूरपुरा, करालिया बेरा, खारड़ी बेरी, दुधोड़ा, सोमारडी, खारावाला के साथ बालेरा, कनाना, ग्वालनाडा, रेवाली, कोजा, खडाली, खारिया राठौड़ान, राजबेरा, गोडा, आलमसर, जेठन्तरी, पादरड़ी कला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 व 28 के माणक हॉस्पीटल के बाहर स्थित चौक में, वार्ड संख्या 29 व 30 के हिंगलाज भवन, खत्रियों का निचला वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के जैन समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

सोमवार, 5 जून 2023

सैनिक विश्राम गृह में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

बाड़मेर, 05 जून। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं जिला सैनिक विश्राम गृह बाड़मेर में जिले के गौरव सैनिकों एवं कार्यालय कर्मचारियों द्वारा सोमवार को कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बाड़मेर ने बताया कि जिला सैनिक विश्राम गृह परिसर में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, बिजली की बचत आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने जीवन शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक अधिकारी ने सभी गौरव सैनिकों और कार्यालय के कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण का क्या महत्व है इसके बारे में सभी को अवगत करवाया तथा सभी को इस मुहीम से जुड़ने और इसको आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया।
-0-

मुकनपुरा, सूरपुरा और करालिया बेरा में 06 जून को आयोजित होंगे शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 05 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 06 जून को जिले में आटी, भीमरलाई, कांकराला, नया सोमेसरा, अरणियाली, नगर, रामसर, बुढ़ातला, एकल, भूनिया, खारा महेचान, सिलोर, नाल के साथ खुडासा, मुकनपुरा, सूरपुरा, करालिया बेरा, खारड़ी बेरी, दुधोड़ा, सोमारडी, खारावाला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार , 06 जून को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 और 24 के हनुमान मंदिर के पास, शास्त्री नगर में, वार्ड संख्या 25 और 26 के स्व. तनसिंह चौहान के गैरेज के बाहर, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय संकारना बेरा में, वार्ड संख्या 33 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के जैन समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

घोलनाथ को मिली ट्राई साइकिल की सौगात

बाड़मेर, 05 जून। गेहूं निवासी घौलनाथ के लिए सोमवार का दिन शुभ साबित हुआ, जब जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने उसे तिपहिया साइकिल प्रदान की।

घोलनाथ एक दिव्यांग है जो की गेंहू गांव का निवासी है। इनके द्वारा समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में स्कूटी के लिए आवेदन किया गया था लेकिन किसी कारण वश उनको लाभान्वित नही किया जा सका। जब जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को मामला ध्यान में आया तो उनके द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए सोमवार को जिला कलेक्टर परिसर में ट्राई साइकिल देकर लाभान्वित किया गया।
ट्राई साइकिल पाकर घोलनाथ काफी खुश नजर आए और जिला कलेक्टर महोदय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब मेरे को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। मै आसानी से अपने कार्य को कर पाऊंगा।
-0-




आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह लाभार्थी उत्सव

 इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

बाड़मेर के 67 हजार लाभार्थीयो के खाते में 2.88 करोड़ रुपए जमा
बाड़मेर, 05 जून। राज्य सरकार की पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों का सोमवार को आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक क्लिक पर बाड़मेर जिले के 67,362 लाभरथिओ के खाते में करीब 2,88 करोड़ रूपए सब्सिडी जमा कर दी।
  इस दौरान जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव में राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, बाड़मेर नगर परिषद के सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, नगर विकास न्यास सचिव राजेश मेवाड़ा समेत जिले के जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी और आमजन उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव के दौरान महंगाई राहत कैंप तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
  इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जयपुर से विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 14 लाख लाभार्थियों को 60 करोड़ का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरण करने के साथ लाभार्थियों से संवाद किया।
इसमें बाड़मेर जिले के 67362 लाभार्थी शामिल है, जिनके खातों में 2,88,04,923 रुपए जमा होते ही मोबाइल पर मैसेज आ गया।
  मुख्यमंत्री गहलोत जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज सभी 14 लाख लाभार्थियों को 60 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरण की जा रही है जिससे मातृशक्ति को महंगाई से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री जी ने बताया लोकतंत्र में जनता सर्वोपरी है उनके कल्याण के लिए मैं निरंतर कार्य करता रहूंगा।  
  इस मौके पर गहलोत ने बताया कि राजस्थान एक मात्र राज्य है जिसने अपने प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे शिविर में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करावे और योजनाओं का लाभ प्राप्त करे।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, करौली के लाभार्थियों से विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया तथा उनको मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। माननीय मुख्यमंत्री जी से लाभार्थियों ने बात कर आधार व्यक्त किया तथा योजनाओं का लाभ मिलने पर खुशी जाहिर की। संवाद के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने योजनाओं संबंधी सुझाव भी मांगे। उन्होंने जल्द ही चिरंजीवी परिवार के महिला मुखिया को एक स्मार्ट फोन देने की बात कही जिसमें तीन साल का डेटा भी साथ दिया जाएगा।
-0-







लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...