शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत शनिवार को बाड़मेर दौरे पर

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत शनिवार 10 दिसम्बर को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत शनिवार 10 दिसम्बर को प्रातः 06ः30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर सुबह 9 बजे बाड़मेर पहुंचेगें। वे बाड़मेर में आलोक आश्रम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। वे 10 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर 12 बजे गडरारोड़ पहुंचेगें तथा भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेगें। इस के पश्चात वे दोपहर 03ः30 बजे खुडाणी गांव गडरारोड़ के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। वे सायं 4 बजे खुडाणी गांव गडरारोड़ से प्रस्थान कर शाम 6 बजे खोथो की ढाणी, बायतु पहंुचेगें तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। इस के पश्चात वे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

आधार संग्रहण के लिए विशेष शिविर रविवार को

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विवरण को जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार डाटा संग्रहण का कार्य मुख्य रूप से संपादित किया जा रहा है। इसको लेकर 11 दिसम्बर को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोक बंधू ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर इसके लिए दिसम्बर माह तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। संबंधित क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी संबंधित राजकीय एवं गैर राजकीय संस्थाओं को यह कार्य संपादित करने के लिए अवकाश के दिन खुले रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उनके मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 एवं 25 दिसम्बर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने परिक्षेत्र से संबंधित भाग संख्या के बीएलओ को सूचित करें कि इन तिथियों को आयोजित विशेष शिविर में मतदान केंद्र पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं की आधार संख्या को फार्म 6 बी में एकत्र करना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष जसोल रविवार को बाड़मेर आएंगे

उण्डू में करेगें कृषिनोवा केन्द्र का उद्घाटन

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल रविवार 11 दिसम्बर को बाड़मेर आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल रविवार 11 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 10ः30 बजे उण्डू पहुंचेगे जहां वे कृषिनोवा केन्द्र का उद्घाटन करेगें। वे दोपहर 12ः30 बजे उण्डू से प्रस्थान कर 1 बजे भीयाड़ पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होगें तथा उसके बाद वे भीयाड़ से दोपहर 01ः30 बजे प्रस्थान कर 02ः30 बजे गिड़ा पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होगें। वे गिड़ा से 03ः30 बजे प्रस्थान कर 04ः30 बाड़मेर पहुंचेगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेगें। वे सोमवार को प्रातः 09ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर बाड़मेर शहरी क्षैत्र में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेगें। वे 11ः30 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

कुशल वाटिका के सामने दुर्घटनाओं की रोकथाम पर सार्थक चर्चा

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। एन.एच. 68 पर कुशल वाटिका के सामने दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु निवारण उपायो के संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित की अध्यक्षता में शुक्रवार सांय कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कुशल वाटिका के सामने होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के सुरक्षा उपायों पर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार के साथ समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर कुशल वाटिका के निकट होने वाली दुर्घटनाओं की विस्तरित जांचकर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से व्यापक चर्चा पश्चात् कहा कि दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लाईटिंग करवाने, साईन बोर्ड लगवाने समेत अन्य कार्य प्राथमिकता से करवाएं जाए तथा दुर्घटना घटित संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना निदेशक एनएचएआई दिग्विजय सिंह, यातायात सहायक राजीव परिहार, एक्सीएन एमसी दिलीप माथुर, एक्सीएन पीएचईडी एस.एस. यादव समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

समेकित विकास को बैंकर्स सकारात्मक रहे - लोक बन्धु

 जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। समाज के कमजोर वर्ग की आर्थिक परिस्थितियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता को बढावा देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में बैंकर्स सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए ऋण आवेदन पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करें ताकि आमजन तक अधिक से अधिक लाभ पहंुचाया जा सके। यह बात जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार सांय आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक के दौरान कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वितीय रूप सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें बैंकर्स से उक्त उद्देश्य के अनुरूप योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की बात कही। उन्होनें कहा कि प्राप्त आवेदनों में कमियां होने पर आवेदकांे का सहयोग कर कमियों को दुरस्त करने में मदद करें। उन्होनें कहा कि आवेदनों पर समय पर उचित कार्यवाही नहीं करने एवं टालने की प्रवृति नहीं अपनाएं। उन्होनें विभिन्न योजनाओं में आवंटित किए गए ऋण के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होने बैकर्स से अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं पर प्रभावी समीक्षा की जा सकें। उन्होने लम्बित ऋण प्रकरणों के संबंध मे कारण सहित सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा।
  जिला कलेक्टर ने कहा कि इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना में लक्ष्य के अनुरूप ऋण जारी करने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत के लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई तथा इस दौरान प्रोटेन्सियल लिंक क्रेडिट प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
इस दौरान अतिरिक्त सहायक प्रबन्धक राजेन्द्र बालोत ने बैकर्स द्वारा दिये जाने वाले ऋण एवं जमाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि बैकर्स का उदेश्य आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक लोगों को वितीय सहायता पहुंचाना है। जिसके लिए सभी बैकर्स को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा।
    इससे पूर्व लीड बैंक अधिकारी गिरधारी लाल ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में सक्रियता दिखाते हुए अधिक से अधिक छोटे ऋण दाताओं को ऋण जारी करने की बात कही तथा सभी वितीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
बैठक में डीडीएम नाबार्ड अधिकारी महेन्द्रसिंह समेत विभिन्न बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

पॉलीटेक्निक कॉलेज में योग शिविर का समापन

इंटीग्रेटेड योगा थेरेपी से उत्कृष्ट परिणाम संभव

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में गुरूवार को दो दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। गुरूवार को कार्यक्रम में पधारे पतंजलि योग समिति, बाड़मेर के योग प्रशिक्षक दिलीप तिवाड़ी ने भक्तियोग, कर्मयोग पर व्याख्यान दिया।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया की इंटीग्रेटेड योगा थेरेपी में सम्मिलित आसन व प्राणायाम से कम समय में चमत्कृत परिणाम प्राप्त हो रहे हैं, ये विधियाँ वैज्ञानिक है जिसका प्रयोग अब सम्पूर्ण विश्व में हो रहा है। भारतीय ऋषियों की यह खोज मानव मात्र के लिए है।
तिवाड़ी ने बुधवार को हुए अभ्यासों की पुनरावृति उपरांत गुरूवार को एकीकृत योग रोगोपचार विधि द्वारा विभिन्न नये योग अभ्यास कराये एवं सूर्यनमस्कार, मंडूक आसन, उष्ट्रासन, शलभासन, शसकासन, ताड़ासन, भुजंगासन, हास्यासन इत्यादि करवाए गये तथा योग गुरु ने प्रत्येक आसन की सावधानियाँ व लाभ की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत जोशी ने भगवत गीता में स्थित योग के विभिन्न सूत्रों यथा “समत्वं योग उच्च्यते”, “योगः कर्मसु कौसलम्” का मतलब समझाते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी।
  प्राचार्य कमल पंवार ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं योग को अपनाने का आह्वाहन किया तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान रोशन जैन, शैलेन्द्र सैनी, सुर्यप्रकाश, ओमाराम चौधरी व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-0-





जिला कलक्टर लोक बंधु ने किया बाड़मेर ब्लॉक का निरीक्षण

 उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
    इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर पंचायत समिति में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। वही द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले परिवादियों की समस्याओं का समाधान मौके पर कर हर हाल में राहत पहुंचाएं।
  इस दौरान बलदेव नगर निवासी रविंद्र कुमार ने चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन करवाने, मिठड़ा निवासी पीराराम ने न्यायालय आदेश की पालना करवाने, महावीर नगर निवासी शीतलदास ने नवीन जॉब कार्ड बनवाने, शिवपुरा गुड़ीसर निवासी गोपाराम ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटवाने, तिलक नगर निवासी उमराव खान ने जॉब कार्ड बनवाकर रोजगार दिलवाने, बलदेव नगर निवासी चिमाराम ने खाद्य सुरक्षा के तहत गेहूं दिलवाने तथा मूढो की ढाणी निवासी उत्तम सिंह ने सड़क निर्माण में अनियमितता संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की। इस दौरान कुल 14 परिवाद प्रस्तुत किए गए जिनमें से जिला कलेक्टर द्वारा 3 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निस्तारण के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर ने सभी परिवादो को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निश्चित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
  इस दौरान उपखंड अधिकारी समुंदरसिंह भाटी, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-




बुधवार, 7 दिसंबर 2022

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में दो दिवसीय योग शिविर प्रारंभ

बाड़मेर, 07 दिसम्बर। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बुधवार से दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना से हुई तत्पश्चात प्राचार्य ने अतिथियों को साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत जोशी ने महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग एवं शिविर की रूपरेखा से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक दिलीप तिवाड़ी ने योग व इसके प्रभाव के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया की आज के भाग दौड़ भरे जीवन में हमें शरारिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दिनचर्या में आवश्यक रुप से शामिल करने की आवश्यकता है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद आदि के जीवन वृत्तांत के माध्यम से योग का महत्व समझाया।
तत्पश्चात उपस्थित जन समूह को विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। शिविर में बुधवार को भस्त्रिका, वज्रासन, भुजंगासन, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, ध्यान प्रणाम आदि योग कराए गए तथा प्रत्येक क्रिया से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक सांगाराम जांगिड़ की विशिष्ट उपस्थिती रही। सेवानिवृत आईपीइस जांगिड ने योग के अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने महर्षि विवेकानंद को आदर्श बताते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा विवेकानंद संदेश यात्रा की जानकारी दी।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सचिन पटोदिया ने केंद्र सरकार की फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में छात्रों को अवगत कराया एवं नेहरु युवा केंद्र की शहर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
योग का मानसिक स्वास्थ्य से समन्वयन पर प्रकाश डालते हुए यूनिसेफ जिला समन्वयक विकास जी ने इसे अपनाने का आह्वाहन किया। उन्होंने बाड़मेर जिले में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृति को रोकने के लिए चलाये जा रहे ‘अनमोल जीवन अभियान‘ तथा इससे संबंधित हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य कमल पंवार ने विद्यार्थियों के लिए योग शिविर की महत्ता बताई एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्थान के संजय शर्मा, रोशन जैन, शैलेन्द्र सैनी, कैलाश खत्री, सुर्यप्रकाश, अमृत जांगिड़, ओमाराम चौधरी, प्रियंका मीणा व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-0-





सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का किया शुभारम्भ

जिला कलेक्टर लोक बंधु और अतिरिक्त जिला कलेक्टर के लगाया झंडा

बाड़मेर, 07 दिसम्बर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर 2022 को जिला कल्याण संगठक भीयाराम जाणी ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर लोक बंधु व अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित को झण्डा लगाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का शुभारम्भ किया गया।    
इस अवसर पर उपस्थित जिला सैनिक कल्याण संगठक भीयाराम जाणी ने बताया कि यह दिवस युद्ध में शहीद सैनिक, निःशक्त सैनिक एवं सेवानिवृत सैनिकों तथा वीरांगनाओं के कल्याणार्थ जन सहयोग से धन एकत्र करने के लिये मनाया जाता है। इससे युद्धवीरों व उनके परिवारों की मदद की जाती है। इस पावन दिवस के अवसर पर सैन्य परिवार के कल्याणार्थ मुक्त हस्त से अधिक अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करावें।
-0-



पंचायतों को बाल हितेशी बनाने को अभियान, संकल्प रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बाड़मेर, 07 दिसम्बर। ग्राम पंचायतांे को बाल हितैशी बनाने के लिए वृृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। सरकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने से इस अभियान की सार्थकता साबित होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बाल हितैशी पंचायत संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय यह बात कही।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि बच्चों के हितार्थ ग्राम पंचायत स्तर पर निर्णय लेने के साथ उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करनी होगी। उन्हांेने कहा कि बाल हितैशी पंचायत की दिशा में कार्य करने के लिए शत प्रतिशत नामांकन, बाल मित्र स्कूल, संपूर्ण टीकाकरण के साथ जन्म पंजीयन अनिवार्य रूप से जारी करने होगे। उन्हांेने कहा कि सरकार की दर्जनों ऐसी योजनाएं है, जिनको आमजन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान सार्थक पहल करेगा। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्नोई ने राजीव गांधी युवा मित्रांे के साथ इस अभियान को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान उन्हांेने राज्य सरकार, की ओर से पंचायती राज विभाग, यूनिसेफ एवं पीसीसीआरसीएस के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे बाल हितैशी पंचायत संकल्प अभियान रथ को जिला परिषद् परिसर से हरी झंडी दिखाकर बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में भ्रमण के लिए रवाना किया। इस रथ के बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत पहुंचने पर सरपंच नीलम कंवर, ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल ने स्वागत किया। अभियान समन्वयक मंजीत गुर्जर, ओम सोउ ने बताया कि ग्राम पंचायत मगरा, जालीपा, भाड़खा के पंचायत एवं कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाडमेर पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतांे मंे गुरूवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।
-0-






आजादी के अमृत महोत्सव पर विवेकानन्द संदेश यात्रा 13 को बालोतरा और 14 को आएगी बाड़मेर

विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सौपे दायित्व

बाड़मेर, 07 दिसम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के क्रम में 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के दौरान विवेकानन्द संदेश यात्रा बालोतरा और बाड़मेर से निकलेगी।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि 13 दिसम्बर मंगलवार को दोपहर 1 बजे विवेकानन्द संदेश यात्रा का बालोतरा में आगमन होगा तथा संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात्रि विश्राम बालोतरा में कर विवेकानन्द संदेश यात्रा 14 दिसम्बर बुधवार को सुबह 8 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। सांय 4 बजे विवेकानन्द सर्किल, टाउन हॉल से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा जो शहर के मुख्य मार्गो से गुजरेगी तथा संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त यात्रा 15 दिसम्बर गुरुवार को सुबह 8 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगी।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने विवेकानन्द संदेश यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्था के लिए संबंधित जिला अधिकारियों को दायित्व सौपे हैं। यात्रा के बालोतरा व बाड़मेर में कानून एवं सुरक्षा की व्यवस्था के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। बालोतरा में 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली विवेकानन्द संदेश यात्रा, संध्या कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था के लिए उपखण्ड अधिकारी व आयुक्त नगर परिषद, बालोतरा एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, बाड़मेर को निर्देश दिए। इसी प्रकार 14 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली विवेकानन्द संदेश यात्रा, संध्या कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था के लिए उपखण्ड अधिकारी व आयुक्त नगर परिषद, बाड़मेर एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, बाड़मेर तथा इस कार्यक्रम को इलेक्ट्रोनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया पर वृहत प्रचार-प्रसार के लिए उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बाड़मेर को निर्देश दिए।
-0-

बीसूका प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान 13 दिसम्बर को बाड़मेर आएंगे

फ्लेगशिप योजनाओं और बीस सूत्री कार्यक्रम की करेंगे विस्तृत समीक्षा

  बाड़मेर, 07 दिसम्बर। बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान 13 दिसंबर, मंगलवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ के साथ-साथ जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा करेंगे।      
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धि एवं वर्ष 2022-23 में माह अक्टुबर 2022 तक अर्जित प्रगति की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान द्वारा विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वे राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के अन्तर्गत जिले में अब तक की प्रगति की समीक्षा व चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। उक्त बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष फतेह खान के अलावा समिति के सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को वांछित सूचना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
-0-

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 08 दिसम्बर को

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने दिए व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश

ग्रामीणों की परिवेदनाओ का होगा हाथो-हाथ निस्तारण
  बाड़मेर, 07 दिसम्बर। जिले में आमजन की परिवेदनाओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण के लिए राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत माह के द्वितीय गुरुवार, 08 दिसम्बर को सभी उपखंड मुख्यालयो पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 11 बजे से जिले के सभी उपखंड मुख्यालयो पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जनसुनवाई का कार्यक्रम होगा। उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयो का भागीदारी सुनिश्चित करें और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करे। जनसुनवाई का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि इस जनसुनवाई में अधिक से अधिक लोग पहुंचे एवं अपनी समस्याओं को रख कर उनका निस्तारण करवा सके। इसके साथ ही वे जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों को तीन दिवस के भीतर आवश्यक रूप से सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करें।
    उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में उपखण्ड स्तरीय अधिकारी अवश्य रूप से उपस्थित होकर लोगों की परिवेदनाओ का सुसंगत हल निकाले।
-0-

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

बीसूका उपाध्यक्ष डां. चन्द्रभान करेगें 13 को जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक

बाड़मेर, 06 दिसम्बर। जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक का आयोजन 13 दिसम्बर मंगलवार को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष (बीसूका) डॉ. चन्द्रभान की अध्यक्षता में किया जाएगा।

संयुक्त शासन सचिव सुशील कुमार कुलहरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धि एवं वर्ष 2022-23 में माह अक्टुबर 2022 तक अर्जित प्रगति की समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के अन्तर्गत जिले में अब तक की प्रगति की समीक्षा व चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की जायेगी तथा उक्त समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को वांछित सूचना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 06 दिसम्बर। बुधवार 07 दिसम्बर को 132 केवी सिणधरी रोड़ उपचौकी से निकलने वाली 33 केवी आडेल फिडर के लाईन पर सभी फिडर पर लाईन मैर्न्टनेस, हाई रिस्की पोईन्ट के कार्य करने हेतु सुबह 9 बजे से 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बन्द रहेगी।

सहायक अभियन्ता (शहर द्वितीय) जोधपुर डिस्कॉम ने बताया कि उक्त रख रखाव कार्य के दौरान बुधवार 07 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक 132 केवी सिणधरी रोड़ उपचौकी से निकलने वाली 33 केवी शिवकर व आडेल से निकलने वाली 11 केवी के सभी फिडर एवं आस-पास के क्षैत्र प्रभावित रहेंगे।
-0-

जमीन जायदादों की बाजार दर निर्धारण समिति की बैठक 21 को

बाड़मेर, 06 दिसम्बर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि जिले में जमीन जायदादों की बाजार दर निर्धारण किये जाने के लिए बुधवार 21 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेड कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

-0-

प्रभारी मंत्री ने की बीस सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा

बजट घोषणाओं का समयबंद हो क्रियान्वयन - विश्नोई

धरातल पर दिखे सरकार के बेहतर कामों के परिणाम-जैन
बाडमेर, 06 दिसम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री और श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रथम स्तरीय समिति की मंगलवार को बैठक ली। इस दौरान गौसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।
    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने वितीय वर्ष 2022-23 में अब तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की बिंदूवार एवं विभागवार विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने जिले में बजट घोषणाओ के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने  सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय तक उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होंने मासिक लक्ष्य निर्धारित कर मासिक उपलब्धि हर हाल में हासिल करने की हिदायत दी।
इस मौके पर विश्नोई ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय पर हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर आवंटित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
प्रभारी मंत्री ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार समीक्षा कर धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आवंटित लक्ष्य हर हाल में अर्जित करने की कोशिश की जाए तथापि उपलब्धि के साथ साथ धरातल पर भी बेहतर कार्यों के परिणाम दिखना चाहिए विशेषकर उन्होंने स्वयं सहायता समूहो के कार्य की मौके पर जाकर पड़ताल करने तथा उन्हें आजीविका से लिंक करने के निदेश दिए।
उन्होंने राजीविका परियोजना में स्वयं सहायता समूहों को अधिक प्रभावी बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए। उन्होंने श्रम कल्याण की सभी योजनाओं में निर्धारित समय में जरूरतमंदो को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
इस मौके पर गौसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओ का हर हाल में समयबंद क्रियान्वयन सुनिश्चित होना चाहिए ताकि लोगों को उनका वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने नवसृजित पंचायत समितियो में सभी ब्लॉक कार्यालयो के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण के कार्य त्वरित गति से करवाने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बीसूका कार्यक्रम की प्रगति से अवगत कराया एवं जिले में बजट घोषणाओ के क्रियान्वयन की जानकारी दी।
बैठक में बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, नगर परिषद सभापति दीपक माली, उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित समेत संबंधित विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






सोमवार, 5 दिसंबर 2022

फ्लैगशिप योजनाओं में जिले की रेंक सुधार के लिए करें विशेष प्रयास - लोक बंधु

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

बाड़मेर, 05 दिसम्बर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति में जिले की रेंक सुधार के लिए विभागीय अधिकारी विशेष प्रयास करें। साथ ही योजनाओं की प्रगति के आंकड़ों का इन्द्राज समय पर करें ताकि जिले की वास्तविक प्रगति प्रदर्शित हो सके। यह निर्देश जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिए।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए इनके बेहतर परिणाम हासिल करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होनें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि निःशुल्क जांच योजना एवं निःशुल्क दवा योजना में आंकड़ों की एन्ट्री समय पर कर जिले की रेंकिंग सुधारें। उन्होंने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रतिमाह जिलावार रैंकिंग जारी की जाती है, किसी भी योजना में जिला अंतिम 15 पायदान पर नहीं रहना चाहिए।
    इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है। ऐसे में सरकार की चौथी वर्षगांठ पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी अभी से संपूर्ण तैयारी कर ली जाए। तथा सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से जुड़ी प्रगति के साथ विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों से जुड़ी सफलता की कहानियों का संकलन करें।
  कलेक्टर बंधु ने आगामी बजट सत्र 2023-24 के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को अपने सुझाव एवं प्रस्ताव भिजवानें को कहा। उन्होनें कहा कि भूमि आवंटन से जुडे प्रकरणों को भी आगाजी बजट सत्र के प्रस्तावों में सम्मिलित करें। इस दौरान उन्होनें कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए 31 दिसम्बर तक घर-घर सर्वे कर कुपोषित एवं अति कुपोषित बालकों का चयन करें तथा उनके उपचार के लिए आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की जाए।
जिला कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा सहयोगनियों द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वे के दौरान ई-केवाईसी के कार्य को भी सम्मिलित करने को कहा। उन्होनें 31 दिसम्बर से पूर्व उक्त कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होनें आयरन सिरप को निर्धारित प्रतिमाह 8 बार के अनुसार पिलाए जाने हेतु संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में पंजीयन के कार्य में 31 दिसम्बर तक 90 फीसदी उपलब्धि हासिल करने को कहा। उन्होनें उपरोक्त कार्यो के लिए जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर प्रगति को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित ने सम्पर्क पोर्टल एवं राईट टू सीएम प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक रूप से प्रकरणों के निस्तारण हेतु शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर उसकी समस्या को हल कर उसे संतुष्ट करने को कहा।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई सहित विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वही उपखंड अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।
-0-




बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, मासिक लक्ष्य तय कर शत प्रतिशत प्रगति अर्जित हो

बाडमेर, 05 दिसम्बर। बीस सूत्री कार्यक्रम के वर्ष 2022-23 के लक्ष्यों के विरूद्ध अब तक अर्जित उपलब्धि की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

  इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बिंदूवार प्रगति की समीक्षा की तथा आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्रगति अर्जित करने के निर्देश दिए। जिले की रेंकिग सुधार के लिए विभागीय अधिकारी विशेष प्रयास करें। उन्होनें कहा कि बीस सूत्री कायक्रम के कार्यों के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है।
उन्होने ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, बाल कल्याण, वन संरक्षण एवं वन वृद्धि, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा समेत विभिन्न विभिन्न रैकिंग बिन्दुओं में अर्जित प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होने समस्त विभागों को इस वितीय वर्ष के लिए शेष रहे महिनों के लिए रणनीति बनाकर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। जिला कलक्टर ने बच्चों को टीकाकरण कार्यक्रम में सम्मिलत समस्त प्रकार के टीकें लगाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने विभागवार प्रगति से अवगत कराया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर सुमेन्दर सिंह भाटी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

आठ सब स्टेशनों की 21.65 मेगावाॅट की क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव स्वीकृत

रबी की सीजन में विशेष रूप से कृषि उपभोक्ताओं को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली

बाड़मेर, 05 दिसंबर। जिले के विभिन्न स्थानों पर 33/11 केवी सब स्टेशनों पर बढ़े कृषि कनेक्शनों के कारण वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए निगम स्तर पर भेजे गए प्रस्ताव में से 8 सब स्टेशनों पर अधिक क्षमता के पाॅवर ट्रांसफाॅर्मर के प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं जिसमें करीब 21.65 मेगावाॅट की क्षमता वृद्धि होगी जिससे इस सब स्टेशनों पर जुड़े हजारों घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि उपखण्ड धोरीमन्ना के अधिन 33/11 केवी सब स्टेशन लूखू पर स्थित 3.15 एमवीए के एक पॉवर ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर 3.15 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाएगे। इसी प्रकार धोरीमन्ना उपखण्ड के अन्तर्गत 33/11 केवी सब स्टेशन रोहिला ईस्ट में 3.15 एमवीए के एक पॉवर ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर 5 एमवीए के एक पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा।

इसी क्रम में उपखण्ड बायतु के अधिन 33/11 केवी सब स्टेशन बाटाडू, भीमडा व जेताणियों की ढ़ाणी में 3.15 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर 5 एमवीए के दो-दो पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किये जाएंगे। इसी तरह सेड़वा उपखण्ड के अधिन 33/11 केवी सब स्टेशन शोभाला दर्शान, बामरला डेर व जानपालिया में 3.15 एमवीए के एक-एक पॉवर ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर 5 एमवीए का एक-एक पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा। इस प्रकार एक साथ 8 सब स्टेशनों की 21.65 मेगावाट की क्षमता वृद्धि होगी।

किसानों को मिलेगा फायदा

निगम द्वारा जिले के लूखू, रोहिला ईस्ट, शोभाला दर्शान, बामरला डेर, जानपालिया, बाटाडू, भीमडा व जेताणियों की ढ़ाणी सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव स्वीकृत होने पर इन स्थानों पर आगामी दिनों में अधिक क्षमता के पाॅवर ट्रांसफाॅर्मर स्थापित किए जाएंगे जिससे इन सब स्टेशनों से जुड़े हजारों कृषि उपभोक्ताओं को विशेष रूप से रबी की सीजन में उच्च गुणवत्ता की निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही इन सब स्टेशनों से जुड़े हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को भी वोल्टेज की समस्या से निजात मिली।

-0-

अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र में वोलिटीयर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बाड़मेर, 05 दिसम्बर। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र, एक्शन एड तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में स्वेच्छा से एकजुटता की थीम पर अनमोल जीवन अभियान के तहत ‘‘मानसिक तनाव से जीवन की राह पर‘‘ विषय पर वोलिटीयर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए नेहरू युवा केन्द्र संगठन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम की थीम ‘‘स्वेच्छा से एकजुटता‘‘ विषय पर जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ से डॉ. पंकज सुथार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की स्वस्थ जीवन खुशहाली का आधार है अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से जीवन की अनेकों समस्याओं को दूर किया जा सकता है सकारात्मक विचारधारा रखें तथा आमजन के प्रेरणास्रोत बने।

बीएसएफ उप समादेष्टा मुजफिल खान ने कहा कि समस्याओं को पनपने का मौका न दें। नकारात्मक विचारों से समस्याएं जटिल हो जाती है, इसलिए नकारात्मकता से बचे। आत्महत्या से पूरे परिवार की खुशियां खत्म हो जाती है अपने मनोबल को ऊंचा रखकर समस्या का मुकाबला करें उन्होंने सुरक्षा बलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों की गाथाओं को सुनें तथा साझा करें। शुभम संस्थान के मुकेश व्यास ने कहा कि तनाव ग्रस्त जीवन में खुश रहना सबसे बड़ी चुनौती है ऐसे में हमें समस्याओं को जीवन का हिस्सा बनकर आगे बढ़े तथा औरों को भी प्रेरित करें। एक्शन एड के जिला समन्वयक विकाससिंह रावत में मंच संचालन किया उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र, पालनहार योजना आदि सहित राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम सहायक घेवरचंद प्रजापति, इमदाद खान नोहड़ी, सद्दाम हुसैन धनाऊ, गणेश कुमावत, मिशन अनमोल जीवन से वंदना गुप्ता, चंदा फुलवारिया, टीना परमार आदि सहित जिलेभर से आये युवा स्वयंसेवक मौजूद रहे।

इनको किया सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवको गणेश कुमावत, खुमाणसिंह, जसवंतसिंह, राहुल कुमार, बीरबल, भवानीसिंह, अमरसिंह, हिमताराम, ललित, सुरेश चौधरी, सुमित्रा, रिंकु, सकूर, सरूप, पारस, ईश्वर, रूखसाना, चन्द्रप्रकाश, बाबूलाल, रामाराम एवं विनोद को सम्मानित किया गया, जिन्होने अपने ब्लॉको मे उत्कृष्ट कार्य किए।

-0-






भारत निर्वाचन आयोग का नवाचार, विशेष योग्यजन घर से ही कर सकेगें मतदान

बाड़मेर, 05 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 40 प्रतिशत अथवा अधिक निर्योग्यता वाले विशेष योग्यजन मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा देते हुए नवाचार प्रारंभ किया गया है। वर्ष 2023-24 में संभाव्य विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखतें हुए जिले के ऐसे विशेष योग्यजन मतदाता का चिन्हीकरण एवं पंजीकरण किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि 9 नवम्बर को मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के दौरान जिले में कुल 19633 ऐसे मतदाता हैं, जो विशेष योग्यजन मतदाता के रूप में पंजीकृत है। उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विशेष योग्यजन पेंशन प्राप्तकर्ताओं के संबंध में प्रदत्त डाटा अनुसार जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 19690 तथा 17 से 18 आयुवर्ग के बीच के 330 कुल 20020 विशेष योग्यजन मतदाता है, जिन्हें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता के प्रमाण पत्र के आधार पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त हो रही है। उन मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ किए गए नवाचार ‘‘घर से ही मतदान करने संबंधी सुविधा’’ का लाभ प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई ब्लॉकवार विशेष योग्यजन पेंशन प्राप्तकर्ताओं की सूची के अनुसार समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को एनवीएसपी, वोटर पोर्टल व गरूड़ा एप पर उपलब्ध डिजीटल इलेक्टोरल रोल से सर्च कर बूथवार सूचना संबंधित एईआरओ, सुपरवाइजर्स एवं बीएलओं को उपलब्ध कराते हुए डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से पीडब्ल्यूडी फ्लैगिंग फॉर्म संख्या 8 एवं पंजीकरण फॉर्म संख्या 6 द्वारा कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष योग्यजन मतदाताओं का चिन्हीकरण एव पंजीकरण कर संबंधित त्रि-स्तरीय सूचनाओं को संकलित कर प्रतिदिन जिला कलक्टर कार्यालय में दोपहर 1 बजे तक भिजवाने तथा समस्त समर्पित सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को विशेष योग्यजन मतदाताओं के चिन्हीकरण एवं पंजीकरण के संदर्भ में संबंधित बीएलओ व सुपरवाइजर्स के द्वारा किए गये डोर-टू-डोर सर्वे का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करवाते हुए सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को बैठक का आयोजन करने के निर्देश दिए।

-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई 6 दिसम्बर को करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 05 दिसम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा श्रम एवं कारखाना विभाग राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में राज्य सरकार की बजट घोषणाएं, बीस सूत्री कार्यक्रम, फ्लैगशिप एवं अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेड कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा।

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने समस्त जिला अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।

-0-

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

आईटीआई प्रशिक्षण अनुदेशकों के आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। राजकीय आईटीआई गुडामालानी एवं गडरारोड़ में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि अनुदेशक योजनान्तर्गत प्रशिक्षण देने के लिए अनुदेशकों के पैनल तैयार करने हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर द्वारा निर्धारित विभागीय तकनीकी योग्यता के साथ-साथ कार्यानुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन 7 दिसम्बर तक आमंत्रित किए गए है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर के प्राचार्य गौरव फुलवारिया ने बताया की राजकीय आईटीआई गुडामालानी एवं गडरारोड़ में विभिन्न व्यवसायों विद्युतकार, कोपा, मैकेनिक, डीजल, कार्यशाला गणना, विज्ञान एवं ईएस में अनुदेशकों के पैनल तैयार करने हेतु निर्धारित विभागीय तकनीकी योग्यता के साथ-साथ कार्यानुभव रखने वाले अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 65 वर्ष हो वे 7 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे तक अपने आवेदन आईटीआई बाड़मेर में जमा करवा सकते है। उन्होनें बताया कि सेवानिवृत तकनीकी कार्मिक जो योग्यता रखते है, उन्हें पैनल तैयार करने में प्राथमिकता दी जायेगी।
उन्होनें बताया कि जो अभ्यर्थी आईटीआई गुडामालानी में अतिथि इनुदेशक पैनल में चयनित होंगे उन्हें कैम्प शिव तथा आईटीआई गडरारोड़ में चयनितों को कैम्प रामसर में चलने वाली संस्थान में प्रशिक्षण देने के लिए नियमित जाना होगा। उन्होनें बताया कि पैनल तैयार करने हेतु मूल दस्तावेजों की जांच एवं साक्षात्कार 9 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे संस्थसान परिसर में रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में राजकीय आईटीआई बाड़मेर से सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बाड़मेर जिला कलक्टर होंगे सम्मानित

उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओ एवं व्यक्तियो का राज्य स्तर पर सम्मान शनिवार को

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। विशेष योग्यजन के कल्याणनार्थ उल्लेखनीय कार्य करने पर बाड़मेर जिला कलक्टर लोक बंधु को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर शनिवार को जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता मंे आयोजित बैठक के दौरान राज्य स्तरीय चयन समिति प्रदेश के समस्त जिलांे से प्राप्त प्रस्तावांे के आधार पर विशेष योग्यजन के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाआंे एवं व्यक्तियांे का पुरस्कार के लिए चयन किया है। इसके तहत राज्य स्तर पर दो श्रेणियांे मंे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए 169 अभिशंसित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसमंे विशेष योग्यजन के क्षेत्र मंे कार्य करने वाले व्यक्तियांे, संस्थाआंे, एजेंसियांे के 40 प्रस्तावांे मंे से 17 को राज्य स्तरीय चयन समिति ने सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसके तहत बाड़मेर जिला कलक्टर लोक बंधु एवं अलवर जिला कलक्टर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि बाड़मेर जिले ने जिला कलक्टर लोक बंधु के नेतृत्व मंे विशेष योग्यजन के लिए बेहतरीन कार्य किया है। उनके मुताबिक राज्य सरकार की ओर से संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाआंे के सफल क्रियान्वयन एवं मोनेटरिंग के साथ दिव्यांगांे तक उसकी उपलब्धता एवं लाभ अदायगी को प्राथमिकता दी गई। इसी तरह रेपार्कबल इंडिया एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान मंे 93 दिव्यांगांे को श्रवण यंत्र, वर्ष 2021 मंे बाड़मेर जिले मंे प्रशासन गांवांे के संग एवं प्रशासन शहरांे के संग अभियान के दौरान 1669 दिव्यांगजन की पहचान कर संयुक्त सहायता अंग उपकरण प्रदान किए गए। इस अभियान मंे बाड़मेर जिला पूरे प्रदेश मंे द्वितीय स्थान पर रहा। उनके मुताबिक बाड़मेर जिले मंे फरवरी 2022 मंे राज्य सरकार की ओर से प्रदत 155 स्कूटियांे का वितरण किया गया। मौजूदा समय मंे बाड़मेर जिले मंे करीब 22 हजार दिव्यांगजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे है। लगभग 1800 दिव्यांगजन पालनहार योजना से लाभांवित है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे नवम्बर 2021 मंे एलिम्को की सहायता से दिव्यांगजनांे के लिए जिला स्तर पर शिविर का आयेाजन कर करीब 40 लाख की लागत के संयुक्त सहायता अंग उपकरण वितरित किए गए। इससे 200 से अधिक दिव्यांगजन लाभांवित हुए। बाड़मेर जिले में हुए बेहतरीन कार्यों को देखते हुए बाड़मेर जिला कलक्टर लोक बंधु का राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयन किया गया है।
-0-

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने हेमजी का तला में की जनसुनवाई

 ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

पंचायत स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें
बाड़मेर, 01 दिसम्बर। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने की नीति के तहत महीने के प्रथम गुरूवार को जिले में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को बायतु ब्लॉक में ग्राम पंचायत हेमजी का तला में आयोजित जन सुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार के नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जन सुनवाई व्यवस्था लागू की है, इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महिने के प्रत्येक प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन होता है। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं की शीध्र जांच करवाकर पंचायत स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को उपखण्ड एवं जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े।
  इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यतः अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या बताई, जिस पर जिला कलेक्टर ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की विभिन्न मुद्दो से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत, खाद्य सुरक्षा, चिकित्सा, श्रम कल्याण से जुड़ी समस्याएं बताई, इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    इस दौरान उपखंड अधिकारी मनोज चौधरी ने प्रस्तुत परिवेदनाओं की जानकारी दी।
-0-

रिफाइनरी के कार्यों को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री के सलाहकार और जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सामाजिक दायित्वों को भी समयबद्धता के साथ पूरा करें
बाड़मेर, 01 दिसम्बर। मुख्यमंत्री के सलाहकर गोविंद शर्मा और जिला कलेक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
  मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ गोविंद शर्मा व जिला कलेक्टर लोक बंधु के साथ गुरूवार सवेरे पचपदरा में निर्माणाधीन एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी पहुंचे। उन्होंने यहां पर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा राजस्थान एचपीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक कर रिफाइनरी के कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समयबद्ध रूप से प्रत्येक कार्य को उसके निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा ताकि रिफाइनरी तय समय पर चालू हो सके। इस दौरान उन्हें बताया गया कि रिफाइनरी का करीब 50 से 60 फीसदी काम पूरा हो गया तथा शेष काम भी तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सीएसआर के कामांे को भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशेष कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के कामों में तेजी से कार्य पूरा करने को कहा ताकि स्थानीय जीवनस्तर पर इस बड़े प्रोजेक्ट से बदलाव दिखे। उन्होंने पर्यावरण पारिस्थितिकी के कामांे को भी समानांतर रूप से अंजाम देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रोजेक्ट पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने परस्पर विभागीय समन्वय एवं लंबित मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने बताया की यह रिफाइनरी माननीय मुख्यमंत्री का स्वर्णिम सपना है एवं यह प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।  
  जिला कलेक्टर ने बैठक के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के सबंध में विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी विवेक व्यास ने स्थानीय मुद्दे के बारे में जानकरी दी।
-0-



बुधवार, 30 नवंबर 2022

वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार को रहेगे जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 30 नवम्बर। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 1 दिसम्बर को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी गुरूवार एक दिसम्बर को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 10ः30 बजे बाखासर, सेड़वा पहुंचेगे वहां वे भारत जोड़ो यात्रा के अन्तर्गत रण बाखासर से सम, जैसलमेर तक आयोजित मोटर साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। वे बाखासर से 11ः30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहंुचेगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाड़मेर में रहेगा।
-0-

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 25 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत

बाड़मेर, 30 नवम्बर। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना इन्दिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड के तहत बुधवार को नगर परिषद एवं अनुजा निगम के संयुक्त तत्वाधान में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि शिविर में जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा इन्दिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 25 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरीत किये गये। इन्दिरा गाँधी शहरी केडिट कार्ड योजना में जिले में कुल 590 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन्दिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स, अनौपचारिक क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले लोग एवं बेरोजगार युवाओं जिनकी उम्र 18 से 40 के मध्य हो तथा बेरोजगारी भत्ता नही मिल रहा है, उनको बैंको के माध्यम से 50 हजार तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसमें ऋण वितरण के पश्चात 3 माह का मोरेटोरियम का लाभ दिया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन ई-मित्र के माध्यम से कर सकते हैं।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबन्धक पुखराज सारण ने बताया कि इन्दिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आगामी दिनों में ऋण वितरण के लिए अनुजा निगम द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा।
शिविर में सहायक परियोजना अधिकारी गणपतराम, जिला प्रबन्धक गौतम माथुर एवं सामुदायिक संगठक अताई खान आदि उपस्थित रहे।
-0-






जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने दिया स्वच्छता का संदेश

 स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज

बाड़मेर, 30 नवम्बर। नगर परिषद की ओर से बुधवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छता पखवाड़े का आगाज जिला कलेक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, उपखंड अधिकारी समुन्द्रसिंह, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, नगर परिषद के कार्मिको तथा इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छता पखवाड़े का शुभांरभ किया।
नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत सार्वजनिक जगहों पर पडे़ कचरे को हटाकर सफाई की जाएगी। जिसके लिए एक कार्य योजना भी बनाई गई है। स्वच्छता अभियान बुधवार को शुरू किया गया है, जो आने वाली 15 दिसंबर तक चलेगा। इस स्वच्छता अभियान के तहत शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये जाएगें। स्वच्छता अभियान को सही तरीके से चलाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है और कार्य योजना भी तैयार की गई है। सड़कों, गलियों, कचरा सामग्री, कबाड़, मलबा, सड़कों के किनारों और सार्वजनिक जगहों पर पड़े कचरे की सफाई की जाएगी। जहां से कचरे के ढेर को हटाया जाएगा और कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कलेक्टर परिसर में स्वयं ने श्रमदान कर आमजन को संदेश दिया की स्वच्छता ही सुखद जीवन का मूल मंत्र है। यह एक अच्छी आदत है जिसको व्यवहार में लाने पर व्यक्ति का जीवन परिवर्तित हो जाता है। स्वच्छता जीवन की गुणवत्ता व व्यक्तित्व का प्रभाव बढाती है। शहर को साफ सुथरा रखने में नगर परिषद का आमजन सहयोग करे, यह शहर आपका है इसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी नगर परिषद के साथ आमजन की भी है।
नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही 15 दिसम्बर तक चलाए जाने वाले इस अभियान में युवा कौशल दिवस, शौचालय सफाई, श्रमदान, प्लास्टिक का उपयोग न कर कपड़े के थैलों का उपयोग करने के साथ स्वच्छता रैली आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह हमें कई बीमारियों से बचाने के साथ हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है।
-0-








मंगलवार, 29 नवंबर 2022

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया बाल गोपाल योजना का शुभारंभ

जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों को दूध पिला किया योजना का विधिवत आगाज

निशुल्क यूनिफार्म वितरण की भी हुई शुरुआत
बाड़मेर, 29 नवम्बर। बजट घोषणा के अनुसार राज्य के सरकारी विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए मंगलवार 29 नवम्बर को मुख्यमंत्री आवास से वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्पूर्ण राज्य में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजनाओं का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
जिला मुख्यालय पर स्थानीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राउमावि स्टेशन रोड़ परिसर में उक्त योजनाओं के शुभारम्भ अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियों कॉन्फ्रेन्सिग के माध्यम से प्रसारण किया गया। साथ ही समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर संबंधित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी उक्त कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं बालकों ने भाग लिया।
 जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर लोकबंधु, नगर परिषद सभापति दीपक माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खां, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर सुमेन्दर सिंह भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा कृष्णसिंह राणीगांव ने राजकीय विद्यालय के बालक-बालिकाओं को यूनिफार्म वितरण कर तथा नन्हें बालकों को बाल गोपाल योजनान्तर्गत दूध पिलाकर जिला स्तर पर योजनाओं का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक भगवान बारूपाल द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा कृष्णसिंह राणीगांव ने बताया कि राज्य सरकार की उक्त योजना के अन्तर्गत राजकीय विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को सप्ताह में दो बार मंगलवार एवं शुक्रवार को पाउडर मिल्क से तैयार दूध पिलाया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि, ड्राप आउट रोकने के साथ-साथ बालकों के बौद्धिक के साथ शारीरिक विकास करना है। उन्होनें बताया कि इस योजना में कक्षा 1 से 5 तक के बालकों को प्रति छात्र 150 मि.ली. तथा कक्षा 6 से 8 के बालकों को 200 मि.ली. दूध उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना
इस योजना के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को यूनिफॉर्म के 2 सेट निःशुल्क वितरित किए जा रहे है। साथ ही प्रत्येक बालक को सिलाई के लिए 200 रूपये की राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है।
-0-

















लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...