शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

चिरंजीवी शिविरो में भी होगा कोरोना टीकाकरण

बाड़मेर, 21 जनवरी। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में कोरोना के टीके भी लगाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। साथ हो मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के पंजीयन भी होंगे तथा कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। उन्होनें बताया कि 22 जनवरी को कवास, खारा राठौड़ान, पनोणियों का तला, असाडी, सेवरों की ढाणी, वरिया वरेचा, जाजवा, 24 को सेड़वा, कितनोरिया, बन्धडा, बामणी, राणासर खुर्द, पाटोदी, सेला, 25 को भोजासर, दूधू, बामणोर अमीरशाह, रावतसर, बाण्डाा नाडा, जगराम की ढाणी, अन्नपूर्णा नगर, 27 को जूना पतरासर, मुढों की ढासाी, देरासर, वीरेन्द्र नगर, मीठडा खुर्द, भाखरी खेडा, रिड़िया तालर, 28 को उपरला, जाटों का बेरा, करलिया बेरा, ईटवाया, 29 को रोहिली, बुठसरा, लोहारवा, गुड़ामालानी, केरानाडा तथा 31 जनवरी को गुड़ीसर, मीठडी, शहदाद का पार, कागों की ढाणी स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में कोविड-19 वैक्सीनेशन भी किया जाएगा।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
उन्होने बताया कि 28 जनवरी को सीएचसी सिणधरी एवं 31 जनवरी को सीएचसी सेडवा व पाटोदी में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा जिसमें ग्राम पंचायत कैम्पों से रेफर्ड समस्त मरीजों का आवश्यकतानुसार निदान व उपचार प्रदान किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य दंत रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

बाड़मेर, 21 जनवरी। बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में वीसी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ कार्यालयों को भी जोड़ा जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) लोक बंधु ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदत्त थीम- ‘‘चुनावों को समावेशी, सुगम एवं सहभागी बनाना‘‘ के साथ न्यूनतम सहभागियों की उपस्थिति में ऑनलाईन मोड पर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01-01-2022 के क्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ, सुपरवाईजर्स को जिला स्तर एवं ईआरओ स्तर पर प्रमाण पत्र मय स्मृति चिन्ह प्रदत्त करते हुए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों में निर्वाचन संबंधी कार्य एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिको, सहभागियों को भी मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उक्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं सहभागियों को कोविड-19 गाईडलाईन की अनुपालना करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्धारित स्थान पर समय से पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
ये होंगे सम्मानित
बी.एल.ओ
12 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीएलओ पप्पूराम, करनाराम, दीपक कुमार, छुगसिंह, सांगाराम जिंगर, श्रवण कुमार, पुरूषोतम इन्दा, पृथ्वीसिंह, पवन कुमार, नरेश कुमार, अशोक सुथार, हनुमानराम सियाग, ओमप्रकाश, खेताराम, गेमरसिंह राजपुरोहित, हरिसिंह, बंशीलाल विश्नोई, गिरधारीराम, विशनाराम खोरवाल, बाबुराम, जेठाराम, शैतानसिंह, प्रवीण बागमलानी एवं गिरधारीराम ।
सुपरवाईजर्स
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाईजर्स गणेश कुमार, हाकमकुमार गोयल, देवेन्द्र गिरी, अरविन्द राठी, रूगसिंह परिहार, प्रेमाराम, भंवरलाल, शंकरलाल, हनुमानराम चौधरी, बाबुलाल शर्मा, मूलाराम, बुधाराम जोगाराम सोनी एवं हनुमानराम।
कार्मिक
निर्वाचन संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक रिकमसिंह, जितेन्द्र रामावत, पुरखाराम, चन्द्रशेखर, शिवचरण मीणा, जगाराम, गणपत लाल, राजेन्द्र चौधरी, विरधाराम, मूलसिंह, गेनाराम चौधरी एवं मुकेश पंवार।
संस्थान
निर्वाचन साक्षरता क्लब के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों राजकीय पीजी महाविद्यालय बाडमेर के नोडल ईएलसी चन्द्रप्रकाश घारू एवं राजकीय महिला महाविद्यालय बाडमेर के नोडल ईएलसी मुकेश पचौरी।
सहभागी
मतदाता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहभागी दीपसिंह भाटी, खुशााल चौधरी एवं निकिता गोदारा।
उक्त सूची के अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (ईआरओ बाड़मेर को छोड़कर) से 10-10 बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर द्वारा प्रमाण पत्र देकर ईआरओ स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त सूची के अतिरिक्त ईआरओ स्तर से 5-5 सुपरवाईजर्स, ईआरओ एवं एईआरओ स्तर से 2-2 कार्मिको तथा ईआरओ स्तर से 2-2 संस्थानों का चयन कर मतदाता दिवस के अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित करेंगे।
समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ईआरओ स्तर पर न्यूनतम सहभागियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को समारोह पूर्वक आयोजित करते हुए निम्नांकित बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के साथ ईआरओ स्तर से स्मृति चिन्ह प्रदत्त करते हुए सम्मानित करेंगे- सताराम, देवीलाल, हाकमचन्द, मनोज कुमार, किसनाराम, रामाराम, ताराचन्द, दरिया खान, बाबुलाल सोलंकी, सांवल सिंह, कैलाश कुमार, करनाराम, उत्तम परिहार, धनाराम सारण, संजय कुमार, सांवल दान, शैतान सिंह, गोधुराम, जफर हुसैन, राणाराम, मीठालाल, गणपतसिंह भाटी, मदनलाल माली, जीवाराम, घमण्डाराम, मेघराज खत्री, मेहबूब खान, हनुमानराम, हरिनारायण, ताजाराम, छगनाराम, नारायण राम, जेठाराम, जितेन्द्रसिंह, मोहनसिंह, शंकरलाल रावल, भूपसिंह, मुकेश सैन, गणेशाराम, पर्बतसिंह, मनोज विश्नोई, रायमल चौधरी, लालचन्द हुडा, जालाराम, बाबुलाल, सुनिल कुमार, महेन्द्र कुमार, भगवानाराम विश्नोई, राउराम चौधरी, पोकर राम, कंवर सिंह, कानाराम, निम्बराज डूडी, लीलाराम, भंवरलाल, अमृतलाल, रामलाल, मुकनाराम, सद्ीक खान एवं सरूपाराम।  
-0-

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 21 जनवरी। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद अपनी एक दिवसीय यात्रा पर रविवार 23 जनवरी को बाड़मेर आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद रविवार 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे फागलिया (सेड़वा) पहुंचेगे तथा सामाजिक समारोह में शिरकत करने के बाद फागलिया से दोपहर 1.30 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

ग्राम सभाओं में होगा सामाजिक अंकेक्षण

बाड़मेर, 21 जनवरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पारदर्शी एवं जवाबदेह रीति से क्रियान्वयन एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अभिलेखों के प्रकटीकरण एवं अंकेक्षण करवाया जाना है।

जिला कलक्टर (रसद) लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 की धारा 28 के अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानों, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रथम सामाजिक अंकेक्षण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आगामी 26 जनवरी को आयोज्य ग्रामसभा में संयुक्त रूप से करवाया जाना है।
उन्होने 26 जनवरी को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोज्य ग्रामसभा के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत समुचित प्रदाय एवं उचित मूल्य दुकानों के कार्यकरण की सोशल ऑडिट करने एवं पालना हेतु जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों/विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्र में संबंधित ग्राम पंचायतवार उचित मूल्य दुकानों, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य इन्चार्ज नियुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मे राष्ट्र स्तरीय डिजिटल सेफ्टी कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बाड़मेर, 21 जनवरी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 21 से 27 जनवरी तक एआईसीटीई-आईएसटीई द्वारा प्रायोजित एक सप्ताह के ऑनलाइन इंडक्शन/रिफ्रेशर प्रोग्राम ‘‘डिजिटल सेफ्टी एंड वेलबिंगः टूल्स एंड टेक्निक्स‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को एआईसीटीई नई दिल्ली के वाइस चेयरमैन एम पी पूनिया, इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आई फॉर सी) के उप सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक विरमानी एवं निदेशक तकनीकी शिक्षा पी सी मकवाना द्वारा किया गया ।

उद्घाटन सत्र मे तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक ने कहा कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर ने जन मानस को जागरूक करने के लिए आज के समय के ज्वलंत विषय को चुना क्योकि बढ़ते डिजिटल उपयोग के साथ  डिजिटल सेफ्टी सबके लिए बहूत जरूरी हो गया है।  
इस अवसर पर एआईसीटीई नई दिल्ली वाइस चेयरमैन पूनिया के कहा कि तकनीकी संस्थान शिक्षको को प्रोत्साहित कर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समाज को जागरूक कर रहे है उन्होने तकनीकी शिक्षा के विकास मे एआईसीटीई द्वारा किए जा रहे प्रयासो की जानकारी भी सांझा की। आईफॉरसी के उप सचिव दीपक विरमानी के बताया कि साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र मे भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यो की पुलिस,एनपीसीआई, बैंक आदि के साथ साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन के उद्देश्य से  अगस्त 2018 मे इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आईफॉरसी) की स्थापना की थी। साथ ही आईफॉरसी द्वारा किए जा रहे 7 वेर्टिकल्स एवं विभिन्न साइबरक्राइम पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि आमजन द्वारा साइबर फ्रौड की अवस्था मे साइबर क्राइम डॉट जीओवी कॉम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। उन्होने इस बात पर विशेष बल दिया कि साइबर फ्रौड का शिकार होते ही तुरंत हेल्पलाइन नंबर 155260 पर शिकायत करें। सरकार के 6 अक्तूबर 2021 से हर महीने के प्रथम सप्ताह के बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाने का भी निर्णय लिया है जिससे जनमानस डिजिटल सेफ्टी के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होने तकनीकी संस्थानो मे साइबर स्वच्छता मेनुयल्स की पुस्तकों को पाठ्यक्रम मे सम्मिलित करने का भी सुझाव दिया।
इस मौके पर तकनीकी शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक इंजी. दरिया सिंह यादव भी जुड़े। उन्होने कहा कि पिछले 25-30 वर्षो मे ई दृप्रदूषण बे हिसाब बढ्ने से साइबर क्राइम के मामलो मे काफी बढ़ोतरी हुई है इस धरती को साइबर क्राइम के संकटों से मुक्त कर डिजिटल सुरक्षित बनाना है उन्होने हर्ष जताते हुए कहा कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम राजस्थान मे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र मे एक सराहनीय कदम है।
संस्थान के प्राचार्य श्री अंशु सहगल ने कहा एआईसीटीई- आईएसटीई द्वारा प्रायोजित इस राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम मे राजस्थान राज्य के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यो के शिक्षण संस्थानो के चार सौ से ज्यादा शिक्षक एवं रिसर्च स्कॉलर आवेदन किया था जिसमे करीब सौ प्रतिभागियो का चयन किया गया।  
उद्घाटन के बाद प्रारम्भ के तकनीकी सत्र मे विषय विशेषज्ञ अनूप गिरधर, प्रसिद्ध साइबर क्राइम अन्वेषक एवं सलाहकार ने बताया कि आज के समय मे वेबसाइट हमारी हर ऑनलाइन हरकत की निगरानी कर रही है,  ऐसे मे आमजन द्वारा सोश्ल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सांझा करते समय सावधानी बरतने की अवश्यकता है जिसके संबंध मे विशेषज्ञ द्वारा विस्तृत विचार विमर्श किया। इसी प्रकार तकनीकी सत्र मे विषय विशेषज्ञ डा. सुमित कालरा, प्रोफेसर आईआईटी जोधपुर  ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मे सुरक्षा तकनिकों के उपयोग एवं सावधानियों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।  
-0-

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

बाड़मेर, 20 जनवरी। जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में गुरूवार को तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना माहामारी के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। 

इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस के समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की जाए एवं कोविड प्रोटोकॉल की पूरी पालना हो। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाए। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो तथा कार्यक्रम स्थलों पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो।

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणतन्त्र दिवस समारोह में कोरोना माहामारी एवं इसके प्रबन्धन तथा सावधानियां बरतने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम तैयार किये जाए। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए। उन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना की हिदायत दी। उन्होने विभागीय अधिकारियों को कोरोना जागरूकता से जुड़ी झांकियों का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि गणतन्त्र दिवस का अन्तिम रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे किया जाएगा।

   उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकम की शरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ होगी एवं मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। 

-0-


मुख्यमंत्री ने दी थार नगरी को 275 करोड़ की बड़ी सौगात

तेल एवं लिग्नाइट भण्डारों की बदौेलत बाड़मेर का होगा कायाकल्प

सर्वागींण विकास के लिए समन्वित प्रयास जरूरी- गहलोत

बाड़मेर, 20 जनवरी। थार नगरी के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए 275 करोड़ के कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

    जिला मुख्यालय पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में वीसी से जुड़ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि बाड़मेर चिकित्सा, इंजिनियरिंग समेत सभी क्षेत्रों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। उन्होने कहा कि बाड़मेर अब अकाल एवं सूखे का पर्याय नहीं रहा बल्कि यहां रिफाईनरी, पॉवर प्लान्ट, तेल एवं लिग्नाईट के भण्डारों की बदौलत जिले का कायाकल्प हो रहा है, इसके लिए बाड़मेर के लोगों को जितनी बधाई दी जाए वह कम है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने कहा कि बाड़मेर जिले में जो शिलान्यास एवं लोकार्पण हुए है उनका कार्य शीध्र पूरा होगा तथा बाड़मेर की जनता को इसका लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि बाड़मेर मे आरओबी एवं आयूबी के जो महत्वपूर्ण कार्यो का शिलान्यास हुआ है उससे यातायात सुगम होगा। उन्होने कहा कि विधायक मेवाराम जैन समय समय पर बाड़मेर के विकास के लिए जो मॉग करते है, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडी गई है उन्होने आशा जताई कि आगे भी विकास के कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने का मीठा पानी हमारे लिए चुनौती रहा है, जो इन्दिरा गांधी कैनाल एवं नर्मदा का मीठा पानी भी बाड़मेर आ गया है। उन्होने कहा कि लगातार काम चल रहे है, इसे आगे बढ़ाने में सरकार पूरी तरह से समर्पित है। 

  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में जायका के माध्यम से शीध्र ही 2900 करोड़ की योजना का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। इस माह के अन्त तक तकनीकी स्वीकृति भी जारी हो जाएगी। उसके पश्चात् गुडामालानी समेत अन्य इलाकों में जल जीवन मिशन योजना आगे बढ़ती जाएगी। 

  गहलोत ने कहा कि बाड़मेर में मिले गैस व तेल उत्पादन से जिले का कायाकल्प हुआ है, 20 प्रतिशत उत्पादन अकेले राजस्थान के बाड़मेर जिले में रहा है। उन्होने कहा कि और क्षेत्रों में भी संभावना है। उन्होने कहा कि भारतमाला के साथ साथ नेशनल हाईवे, मेगा हाई वे, स्टेट हाई वे के प्रोजेक्ट बने है जिससे सड़को का विकास हुआ है। उन्होने कहा कि प्रदेश में शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। हम चौमुखी विकास की ओर आगे बढ़ रहे है। 

इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी ने जिले में हुए विकास कार्यो के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बाड़मेर बदल रहा है तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार के साझा प्रयासों की महति आवश्यकता है।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि बाड़मेर जिले में एक ही दिन में 275 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास सुखद बात है। उन्होने कहा कि बाड़मेर जिले में कल्पना नहीं थी कि जिलेवासियों को हिमालय का मीठा पानी मिलेगा जो आज साकार हो रहा है। उन्होने कहा कि पेयजल प्रोजेक्ट पर अभूतपूर्व कार्य हुआ है। कोविड-19 महामारी के दौरान कुशल प्रबन्धन एवं व्यापक संसाधनों से बड़ी राहत मिली।

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कई विकास के कार्य हुए है। उन्होने कहा कि पिछले 40 सालों से जिले में जितनी स्कूले नहीं खुली, 43 स्कूले सीनियर सैकण्डरी, 127 स्कूले मिडल माध्यमिक, 124 प्राइवेसी मिडल, 8 नवीन महाविद्यालय, एक कृषि महाविद्यालय समेत आईटीआई विद्यालय खोला गया। इसके अलावा 5 पंचायत समितियां भी खोली गई। उन्होने कहा कि जो भी मॉगा वह माननीय मुख्यमंत्री ने दिया है। उन्होने कहा कि 693 पेयजल योजनाओं को स्वीकृत की है। 

  इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि आज बाड़मेर के लिए एतिहासिक दिन है, उन्होने कहा कि आज बाडमेर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देना चाहता हॅू कि उन्होने दो वर्ष पूर्व बाडमेर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की घोषणा करके 100 बीघा जमीन आवंटन की, थी उसी वादे को निभाते हुए आज शिलान्यास किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होने भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोलू का 2 करोड की लागत का 20 बैड का आईसीयू वार्ड बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि आज बाडमेर में आरयूबी एवं आरओबी का शिलान्यास हुआ है, जिससे यातायात सुगम होगा। उन्होने उतरलाई जिप्सम हॉल्ट जालिपा हरसाई सडक समेत विभिन्न विकास कार्यो के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होने कहा कि 2006 की बाढ के दौरान 1022 बेघर हुए पीडित परिवारों को आज निःशुल्क पट्टों का आवंटन हुआ। 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेडिकल कॉलज बाडमेर के पास बनने वाले नवीन हॉस्पिटल, शास्त्री नगर रेलवे फाटक सं0 327 के आरयूबी, चौहटन रोड रेलवे फाटक सं0 328 के आरओबी, उतरलाई जिप्सेम हॉल्ट जालिपा हरसाणी सडक के सुदृढीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य, अभियांत्रिकी महाविद्यालय में अकादमिक/प्रशासनिक भवन, राजकीय चिकित्सालय के अत्याधुनिक 20 बैडेस आईसीयू वार्ड का रिमोट दबाकर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। वही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में प्रभारी मंत्री विश्नोई एवं विधायक मेवाराम जैन ने 2006 की बाढ़ के पीड़ितों को बाड़मेर मगरा में निर्मित आवासों के पट्टे बांटे।

    इस कार्यक्रम को स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, पंचायती राज मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व जिला कलेक्टर लोक बंधु ने स्वागत उदबोधन में कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया। इस दौरान बाड़मेर में चिकित्सा सुविधाओं के विकास पर लघु फिल्म का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खां, जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, एमबीएम इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ, अजय कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-














बुधवार, 19 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री गहलोत आज देंगे बाड़मेर को पौने तीन सौ करोड़ के कार्यो की सौगात

ढांचागत सुविधाओं के उन्नयन से होगा थार नगरी का अभूतपूर्व विकास

बाड़मेर, 19 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरुवार को बाड़मेर शहर को करीब पौने तीन सौ करोड़ के कार्यो की सौगात देंगे, जिससे थार नगरी का यातायात सुगम होगा तो उच्च शिक्षा व चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाए और बेहतरीन बनेगी।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई हैं।
वर्चुअल कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे वी.सी. के जरिये मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल रूप से लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यही से स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं कार्यक्रम से केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी भी जुड़ेंगे।
मेडिकल कॉलेज से होगा संवाद
जिला मुख्यालय पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम होगा। यहां पर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर लोक बंधु समेत जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां वेबकास्ट के जरिए सीधा संवाद करेंगे।
275 करोड़ के कार्य
मुख्यमंत्री श्री गहलोत गुरूवार को करीब 275 करोड़ के कार्यों की सौगात देंगे। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर से सम्बद्ध नवीन हॉस्पिटल का शिलान्यास मुख्य हैं, जिस पर 192 करोड़ की लागत आएगी। इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर 3 करोड़ की लागत से बनने वाले शास्त्री नगर रेलवे फाटक संख्या एलसी 327 के आरयूबी का शिलान्यास तथा बाड़मेर शहर में 36 करोड से बनने वाले चौहटन रोड़ पर रेलवे फाटक संख्या एलसी 328 के आरओबी का शिलान्यास होगा। शहर के मुख्य मार्ग पर आरयूबी एवं आरओबी के बनने से रेल्वे आवागमन के दौरान बाड़मेर शहर वासियों को यातायात में सुगमता होगी। इसी तरह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बाडमेर में 12 करोड़ के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास होगा। इस दौरान 15 करोड़ की लागत के उतरलाई जिप्सम हॉल्ट जालीपा-हरसाणी सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के कार्य का शुभारम्भ होगा तो इंजीनियरिंग कॉलेज के 11 करोड़ के अकादमिक भवन तथा भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोलू द्वारा राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में 02 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक 20 बैड आईसीयू का लोकार्पण भी होगा।
पट्टो का भी होगा वितरण
इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत बाड़मेर मगरा में सन् 2006 के बाढ़ पीड़ित 1150 परिवारों को आवासों के पट्टे वितरित करेंगे। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति दिलीप माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो एस के विश्नोई भी मौजूद रहेंगे।
-0-

गणतन्त्र दिवस समारोह, तैयारियों की समीक्षा 20 जनवरी को

बाड़मेर, 19 जनवरी। जिला मुख्यालय पर गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार को सायं 4.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को अब तक की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

खेती के दौरान मृत्यु पर 50 हजार की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 18 जनवरी। जिले में कृषि कार्य करते समय टेªक्टर से दुर्घटना से मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की धोरीमन्ना तहसील के शेराणियों की ढाणी निवासी स्व. विजय विश्नोई की कृषि कार्य करते समय टेªक्टर से दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से उनके परिजन को पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।

-0-

सोमवार, 17 जनवरी 2022

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 पर भाषण, निबन्ध प्रतियोगिताए होगी

बाडमेर, 17 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बारहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को विभिन्न स्तरों पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त कोविड-19 की गाईडलाईन एवं आयोग के निर्देशानुसार आयोजित किए जाने है। इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचन एवं मतदाता पंजीकरण हेतु प्रचलित पोर्टल एवं मोबाईल एप्प द्वारा प्रदत्त जन सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहंुचाये जाने को ध्यान में रखते हुए आयोजित किये जाने है। उन्होने जिला, उपखण्ड एवं बूथ स्तर के साथ साथ ईएलसी स्कूल/कॉलेज स्तर पर विभागीय नवाचारों एवं जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता संबंधी बनाई गई लघु फिल्मों को दिखाते हुए लोकल मीडिया/सोशल मीडिया पर भी इन्हें प्रसारित करने के निर्देश दिए ताकि निर्वाचन संबंधी पोर्टल एवं वोटर हेल्पलाईन एप के संबंध में जन जागरूकता का प्रचार प्रसार हो सकें।  
उन्होने बताया कि बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ईएलसी के माध्यम से मतदाता पंजीकरण को दृष्टिगत रखते हुए 18 से 22 जनवरी के मध्य निबन्ध, कविता, स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियां वर्चुअली आयोजित की जावें। साथ ही सर्वश्रेष्ठ रचना को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया जावें। उन्होने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित कर आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जावें। मतदाता सूची में पूर्व से पंजीकृत मतदाताओं के नाम ऑनलाईन सत्यापित करने एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करने हेतु वोटर पोर्टल/वोटर हैल्पलाईन एप की जानकारी दी जावें।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के वर्चुअल समारोह में नए पंजीकृत मतदाताओं विशेषकर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाताओं का अभिन्नदन करते हुए उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए जावे तथा ई ईपीक का ऑनलाईन/मोबाईल एप से डाउनलोड किये जाने की जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाए।
उन्होने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह वर्चुअल/सहभागिता के माध्यम से आयोजित किया जाएगा जिसमें वीसी के माध्यम से जिले के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ कार्यालयों को जोडा जाएगा। इस समारोह में जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्थानीय ब्राण्ड एम्बेसेडर, ऑइकन्स, कॉलेज, स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा सम्मानित होने वाले बीएलओ, सुपरवाईजर, ईएलसी, नोडल अधिकारी एवं कार्मिकों के साथ साथ मीडिया के प्रतिनिधियों को आमन्त्रित किया जाए। समारोह में सम्मिलित समस्त सहभागियों को मतदाता शपथ दिलवाते हुए मतदाता होने पर गर्व है- मतदान के लिए तैयार है नारे वाले बैज प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया जाएगा।  
-0-

मुख्यमंत्री गुरूवार को देंगे बाड़मेर को बड़ी सौगात

विभिन्न विकास कार्यो का वर्चुअल करेंगे शिलान्यास/लोकार्पण

बाड़मेर, 17 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की 20 जनवरी गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे प्रस्तावित वी.सी. के जरिये बाड़मेर जिले को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं वर्चुअल लोकार्पण होगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रस्तावित कार्यो में जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज बाड़मेर के पास बनने वाले नवीन हॉस्पीटल का शिलान्यास, भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोलू द्वारा 2 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय चिकित्सालय के अत्याधुनिक 20 बेडेड आईसीयू का लोकार्पण, शास्त्रीनगर रेलवे फाटक संख्या एलसी 327 के आरयूबी का शिलान्यास, बाडमेर शहर चौहटन रोड पर रेलवे फाटक संख्या एलसी 328 के आरओबी का शिलान्यास, उतरलाई जिप्सम हॉल्ट जालीपा-हरसाणी सड़क का सुदृढीकरण एवं विस्तारीकरण के कार्य का शुभारम्भ, राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में अकादमिक भवन का लोकार्पण/प्रशासनिक भवन का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह प्रस्तावित कार्यक्रम में सन् 2006 मंे बाढ़ पीड़ित 1150 परिवारों को निःशुल्क आवास पट्टों का वितरण किया जाएगा।
इन सभी कार्यो का सोमवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने जायजा लिया। जिला कलक्टर लोक बंधु एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने प्रस्तावित शिलान्यास तथा लोकार्पण स्थलों का अवलोकन करके अधिकारियों को आवश्यक सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने निर्देश प्रदान किए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मन्सूरिया समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।  
-0-






शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

मध्यप्रदेश के पर्यावरण मंत्री शनिवार को नाकोड़ा आएंगे

बाड़मेर, 14 जनवरी। मध्य प्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग शनिवार 15 जनवरी को नाकोड़ा आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्य प्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग शनिवार 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे मंदसौर से प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे नाकोड़ा पहंुचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। वे रविवार 16 जनवरी को प्रातः 8 बजे नाकोड़ा जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
-0-

ओमिक्रोन के मद्देनजर मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

बाड़मेर, 14 जनवरी। जिले में कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रोन वायरस के मद्देनजर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों को बिना अवकाश स्वीकृत करवाये मुख्यालय नहीं छोड़ेंने तथा राजकीय अवकाश के दिन भी मुख्यालय पर ही उपस्थित रहने को कहा गया गया।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि कोविड के नये वैरिएन्ट ओमिक्रोन के संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की रोकथाम एवं बचाव हेतु महामारी सतर्क-सावधान जन अनुशासन दिशा निर्देश जारी किये गये है जिसकी पालना में वर्तमान में बाड़मेर जिले में कोविड-19 की तीसरी लहर के केस पुनः तीव्र गति से बढ़ने के कारण कोविड वैक्सीनेशन के अधिकतम योग्य लाभार्थियों को लाभान्वित करने एवं संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित रखने के मद्देनजर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे जिला कलक्टर से बिना अवकाश स्वीकृत करवाये मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। राजकीय अवकाश के दिन भी मुख्यालय पर ही उपस्थित रहेंगे। अवकाश स्वीकृत होने पर अवकाश पर रहने के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था होने पर ही प्रस्थान करेंगे।
उन्होने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त किये बिना अथवा अत्यावश्यक होने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर की बिना अनुमति प्राप्त किये अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पाबन्द करेंगे कि वे संबंधित नियंत्रण अधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही अपना मुख्यालय छोड़ेगे। आदेश की अवहेलना किये जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
-0-

रविवार को रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, विवाह समारोह में 50 व्यक्ति अनुमत

 महामारी सतर्क-सावधान जनानुशासन

बाड़मेर, 14 जनवरी। जिले में कोविड के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह विभाग ने महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन की गाईड लाईन की कड़ाई से पालना करना अनिवार्य है।
  जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार रात्रि 11 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक अन अनुशासन कर्फ्यु रहेगा। इस दौरान सभी बाजार, कार्यस्थल एवं व्यवसायिक कॉम्पलेक्स बन्द रहेंगे।
निम्नलिखित पर लागू नहीं होगा
वे फैक्ट्रियां, जिनमें निरन्तर उत्पादन हो रहा हो, वे फैक्ट्रियां, जिनमें रात्रिकालीन शिफ्ट चालू हो, आई.टी./दूरसंचार/ई-कॉमर्स कम्पनियां, कैमिस्ट शॉप, विवाह-समारोह आयोजन से सम्बन्धित स्थल, अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से सम्बन्धित कार्यालय, चिकित्सा सेवाओं से सम्बन्धित कार्यस्थल, वैक्सीनेशन स्थल पर आने-जाने के लिए, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने/जाने वाले यात्रीगण, माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग में नियोजित व्यक्ति। (इसके लिए पृथक से पास की आवश्यकता नहीं होगी)। नवीन गाईड लाईन के बिन्दु संख्या 15 में सम्मिलित आवश्यक सेवाओं में दूघ, फल-सब्जियां एवं अन्य पेरिसेबल फूड आईटम के विक्रय से संबंधित दुकानों/स्टोर्स को भी सम्मिलित करते हुए प्रत्येक रविवार कर्फ्यु के दौरान समयानुसार संचालित किये जाने की अनुमति रहेगी।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त वर्णित सभी संस्थाओं/संगठनों द्वारा कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालना किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में सख्त निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया जायेगा एवं किसी भी संस्था/संगठन द्वारा उल्लंघन किये जाने पर सम्बन्धित संस्था/संगठन को सील किया जायेगा। संपूर्ण जिले में प्रतिदिन रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से सम्बन्धित आंकड़ों की निगरानी शहरी क्षेत्रों में वार्ड के आधार पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के आधार पर की जायेगी। उन्होने बताया कि उक्त दिशा निर्देशों का उल्लंघन किये जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 एवं राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विवाह समारोह के संबंध में
उन्होंने बताया कि विवाह-समारोह में अधिकतम 100 व्यक्तियों की अनुमति होगी, लेकिन नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में 30 जनवरी, 2022 तक केवल 50 व्यक्ति ही अनुमत होंगे। विवाह समारोह में बैण्ड-बाजा वादकों को उक्त संख्या से अलग रखा जायेगा। विवाह आयोजक को विवाह की सूचना DoIT द्वारा बनाये गये ऑनलाइन वेब पोर्टल http%//covidinfo.rajasthan.gov.in  e&intimation:MARRIAGE या 181 पर देनी होगी। विवाह के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा सामाजिक दूरी, मास्क, सेनेटाइजेशन एवं विवाह में उपस्थित व्यक्तियों की संख्या आदि की निगरानी करवाई जाएगी एवं उल्लंघन होने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी/अधिकारी एवं चुने हुए प्रतिनिधियों से इस दौरान अनुकरणीय आचरण एवं सख्त अनुशासन की अपेक्षा की जाती है। यदि कोई मैरिज गार्डन/स्थान कोविड-19 प्रोटोकॉल के प्रावधानों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसे 07 दिन के लिए सील कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अन्त्येष्टि/अन्तिम संस्कार सम्बन्धी कार्यक्रम में अनुमत व्यक्तियों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी। किसी भी प्रकार के सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद सम्बन्धी, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह/सभा/रैली/धरना प्रदर्शन/जुलूस/मेलों के आयोजन में अधिकतम 100 लेकिन नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में 30 जनवरी, 2022 तक 50 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी। आयोजन से पूर्व इसकी सूचना DoIT द्वारा बनाये गये ऑनलाईन वेब पोर्टल http%//covidinfo.rajasthan.gov.in  e&intimation:MARRIAGE या 181 पर देनी होगी। आयोजनकर्ता उक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, अल्प संख्यकों के कल्याण को सार्थक प्रयास की जरूरत जताई

बाडमेर, 13 जनवरी। जिले में अल्प संख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाए जा रहे पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने बताया कि जिले में अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुपात में उनकी सभी विकास योजनाओ में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों में अल्पसंख्यक समुदाय को अनुपातः लाभान्वित करने के लिए माइक्रो मोनिटरिंग की जानी चाहिए। सरकार ने अल्प संख्यकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पृथक से अल्प संख्यक कल्याण मामलात विभाग का गठन कर जिला स्तर पर जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी का कार्यालय स्थापित किया है। उन्होने बताया कि उनके माध्यम से जिले में अल्प संख्यक के कल्याण के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने के साथ साथ विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के द्वारा सभी योजनाओं के लाभार्थियों में अल्प संख्यकों की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
    जिला कलेक्टर ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं में लाभार्थियों के आंकडे निकाल कर उनमें अल्प संख्यक समुदाय के लाभान्वितों को भी सुचीबद्ध करने के निर्देश दिए। पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा के पश्चात् उन्होने कहा कि अल्प संख्यक समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता से ऋण मुहैया कराया जाएगा।
  उन्होने अल्प संख्यक बाहुल्य गांव में एकीकृत बाल विकास योजना व सेवाओं की समुचित उपलब्धता, विद्यालयी शिक्षा की उपलब्धता को सुधारना तथा उर्दू शिक्षण के लिए संसाधन व विकल्प सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में मदरसा शिक्षा के आधुनिकीकरण के कार्य की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने अल्प संख्यक समुदाय के मेघावी विद्यार्थियों के लिए पूर्व मेट्रिक, उत्तर मेट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति योजनाओं के लाभान्वितों के बारे में जानकारी लेते हुए उक्त योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिकाधिक अल्प संख्यक समुदाय के बच्चे लाभान्वित हो सकें।
  इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने प्रगति से अवगत कराया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खां ने विभाग के कार्यकलापों की जानकारी दी।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक अब 21 को

बाड़मेर, 13 जनवरी। 14 जनवरी को आयोजित होने वाली राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में अब 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो पर समीक्षा की जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि पूर्व में 14 जनवरी को निर्धारित उक्त बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाकर अब 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि उक्त वीडियो कांफ्रेसिंग में राजस्व संबंघी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को पूर्व एजेण्डा अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ आवश्यक सूचनाओं सहित अपने अपने मुख्यालय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उक्त वीडियों कांफ्रेन्स में कोविड-19 की रोकथाम एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
-0-

बाड़मेर शहर में विभिन्न दुकानों से चायनीज मांझे के 40 रोल जब्त

बाड़मेर, 13 जनवरी। मकर सक्रांति के त्योहार पर पतंगबाजी में चायनीज मांझे के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के कारण सरकार द्वारा इसका उपयोग, विक्रय एवं भंडारण प्रतिबंधित किया गया है।

बाड़मेर शहर में चायनीज मांझे को जब्त करने हेतु विभिन्न स्थानों पर नगर परिषद टीम द्वारा छापे मारे गए तथा चायनीज मांझे के 40 रोल जब्त किए गए। साथ ही दुकानदारों को चायनीज मांझे का विक्रय व भंडारण नही करने की हिदायत दी तथा दुबारा चायनीज मांझा प्राप्त होने पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई।
-0-



बालोतरा में आरयूआईडीपी के चतुर्थ चरण की 170 करोड की योजना

 सिटी लेवल कमेटी की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 13 जनवरी। बालोतरा शहर में आरयूआईडीपी के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत सीवरेज तथा जल प्रदाय परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट अनुमानित लागत 170 करोड़ के अनुमोदन हेतु सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने फ्लोटिंग पोपुलेशन को जोड़ने तथा कार्य के दौरान मौजूदा उपयोगिताओं को अन्यत्र स्थानान्तरित करने के लिए प्रोविशनल सम में बजट का प्रावधान रखने का सुझाव दिया।
बैठक में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा शहर में पूर्व में बिछाई गई सीवरेज लाईन में छुटे हुए एरिया को सम्मिलित करने तथा बालोतरा शहर के एक मात्र गन्दा नाले का सान्दर्यकरण कराने की मॉग की।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधीक्षण अभियन्ता द्वारा सुझाव दिया गया कि बालोतरा शहर के लिये एक दिन का पानी के भण्डारण हेतु कम से कम 12 एमएल का सीडब्लूआर विभाग से विचार विमर्श कर बनाने का सुझाव दिया।
बैठक के दौरान अध्यक्ष एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा उपरोक्त सभी सुझावों पर सहमति प्रदान की गई तथा निर्देशित किया गया कि डीपीआर में आवश्यक संशोधन करते हुए जल्द से जल्द अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा जावें।
बैठक में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद बालोतरा सभापति सुमित्रा जैन, उप सभापति नेनाराम सुन्देशा, अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह, आरयूआईडीपी के दीपक मंडन, सुनिल कुमार, उपेन्द्र गौड़ समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





मकर संक्रांति 14 जनवरी को, घर मे ही मनाने की अपील

चाइनीज मांझे से पतंगबाजी पर प्रतिबन्ध

सुबह 6 से 8 तथा शाम को 5 से 74 बजे तक पतंगबाजी पर रोक
बाड़मेर, 13 जनवरी। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में तीव्र संक्रमण के मद्देनजर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मकर संक्रांति का पर्व लोगों से अपने घरों में ही मनाने की अपील की है। वहीं मकर सक्रान्ति पर करन्ट की आशंका वाले तथा पक्षियों एवं मनुष्यों को चोट पहुंचाने वाले मांझे से पतंगबाजी करने पर पाबंदी रहेगीं।
  जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने बताया कि मकर सक्रान्ति के अवसर पर जिले में पतंग उडाए जाते हैं। वर्तमान समय में पतंग के लिए इस प्रकार का मांझा प्रचलन मे आया है जिससे पतंगबाजी करने पर बिजली के तारों के सम्पर्क में आने से विद्युत प्रवाहित होकर करन्ट आने से जानमाल की हानि की आशंका रहती है। साथ ही इस प्रकार के मांझे से पतंगबाजी करने पर आकाश में स्वच्छंद विचरण करने वाले पक्षियों की गर्दन कट जाती है तथा इससे मनुष्यों को भी चोट पहुंच सकती है। उन्होने बताया कि जानमाल की रक्षा एवं सुरक्षा कारणों को मद्दे नजर रखते हुए जिले के किसी भी क्षेत्र में पतंगबाजी के लिए इस प्रकार के अनुपयुक्त मांझे, प्लास्टिक अथवा इस प्रकार से चाईना निर्मित सिन्थेटिक मेटेरियल से बने हुए व अन्य टॉक्सिक मेटेरियल जैसे आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर से बने पक्के धागे को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। उन्होने बताया कि इस प्रकार के धागे, मांझे का पतंगबाजी हेतु कोई भी व्यक्ति उपयोग नहीं करेगा तथा न ही किसी व्यक्ति को उपयोग, विक्रय करने की अनुमति दी जाएगी।
  साथ ही प्रातः 6 से 8 बजे तक एवं सायं 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। आदेश का उल्लंधन करने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध विधि के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

अंहिसा प्रकोष्ठ का गठन

बाड़मेर, 13 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस, शहीद दिवस आदि के अवसर पर एवं भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन निरन्तरता में है। उक्त आयोजन को व्यापक बनाये जाने तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिले में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में अंहिसा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि अंहिसा प्रकोष्ठ में जिला पुलिस अधीक्षक, उप वन संरक्षक, मुख्य कार्यकारी जिला परिषद, अपर कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, आयुक्त नगर परिषद बाडमेर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्राचार्य मु.भी.छा. राजकीय महिला महाविद्यालय, सहायक निदेशक पर्यटन स्वागत केन्द्र जैसलमेर, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, महावीर बोहरा जिला संयोजक जिला स्तरीय समिति एवं अमित बोहरा सह-संयोजक जिला स्तरीय समिति शामिल किए गए है।
-0-

चिरंजीवी शिविरो में कोरोना टीकाकरण भी होगा

बाड़मेर, 13 जनवरी। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में कोरोना के टीके भी लगाए जाएंगे।

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। साथ हो मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के पंजीयन भी होंगे तथा कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। उन्होनें बताया कि 17 जनवरी को भूरटिया, हेमजी को तला, आलु का तला, भूणिया, कुबडिया, दुर्गापुरा, देवपुरा उर्फ गोगासर, 18 को जाखड़ों का तला, भीमडा, धोरीमना, शेरपुर, पुंजासर, गंगापुरा, समदडी स्टेशन, 19 जनवरी को कगाउ, आकोडा, गुल्ले की बेरी, ईटादिया, नई उन्दरी, गोल स्टेशन, चिमोणियों की ढाणी, 20 जनवरी को गालाबेरी, लापला, कुम्हारों की बेरी, रतरेडी कला, नयापुरा, बोरानाडी, 21 को हाथीतला, रतनपुरा, सनाउ, कुन्दनपुरा, बीजासर, मदों की ढाणी, खाखरलाई, 22 को कवास, खारा राठौडान, पनोणियों का तला, असाडी, सेवरों की ढाणी, वरिया वरेचा, जाजवा स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में कोविड-19 वैक्सीनेशन भी किया जाएगा।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि 28 जनवरी को सीएचसी सिणधरी एवं 31 जनवरी को सीएचसी सेडवा व पाटोदी में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा जिसमें ग्राम पंचायत कैम्पों से रेफर्ड समस्त मरीजों का आवश्यकतानुसार निदान व उपचार प्रदान किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य दंत रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे विविध आयोजन

बाडमेर, 13 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बारहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25  जनवरी को विभिन्न स्तरों पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचन एवं मतदाता पंजीकरण हेतु प्रचलित पार्टल एवं मोबाईल एप द्वारा प्रदत्त जन सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाये जाने को ध्यान में रखते हुए आयोजित किये जाएंगे। आम नागरिकों विशेषकर युवाओं को कॉलेज एवं स्कूल स्तर, मतदाता जागरूकता क्लब एवं चुनाव पाठशालाओं के माध्यम से वोटर हैल्प लाईन एप, एनवीएसपी पोर्टल के बारे में जागरूक कर पात्र व्यक्तियों को ऑनलाईन आवेदन करने की जानकारी दी जाए। समारोह के दौरान लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जावें।
उन्होने बताया कि बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु माह जनवरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में विशेष रूप से महिलाओं, विशेष योग्यजन, आदिवासी समुदाय, बेघर परिवार, तृतीय लिंग, सेवानियोजित मतदाता एवं युवाओं का मतदाता सूची में शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के विषय में विशेष ऑनलाईन गतिविधियां आयोजित की जाकर इन्हें इस हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होने माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ईएलसी के माध्यम से मतदाता पंजीकरण को दृष्टिगत करखे हुए 18 से 22 जनवरी के मध्य निबन्ध, कविता, स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियां वर्चुअली आयोजित कीे जावें। साथ ही सर्वश्रेष्ठ रचना को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया जावें। उन्होने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित कर आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जावें। मतदाता सूची में पूर्व से पंजीकृत मतदाताओं के नाम ऑनलाईन सत्यापित करने एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करने हेतु वोटर पोर्टल/वोटर हैल्पलाईन एप की जानकारी दी जावें।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के वर्चुअल समारोह में नए पंजीकृत मतदाताओं विशेषकर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाताओं का अभिन्नदन करते हुए उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए जावे तथा ई ईपीक का ऑनलाईन/मोबाईल एप से डाउनलोड किये जाने की जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाए। जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को जिला मुख्यालय पर वर्चुअली/सहभागियों की उपस्थिति में कोविड गाईड लाईन की पालना करते हुए आयोजित किया जावे जिसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्थानीय ब्राण्ड एम्बेसेडर, ऑइकन्स, कॉलेज, स्कूल के छात्र-छात्राओं, सिविल सोसाईटी एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को आमन्त्रित किया जाए। वर्चुअली कार्यक्रम आयोजित करने की स्थिति में प्रत्येक ग्रुप में बैठक हेतु स्थान चयनित कर पूर्व में निर्धारित किया जावें। नए पंजीकृत मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र एवं मतदाता होने पर गर्व है-मतदान के लिए तैयार है नारे वाला बैज प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया जाए। समारोह में उपस्थित सभी सहभागियों को शपथ भी दिलाई जाए।
-0-

बुधवार, 12 जनवरी 2022

बिना इन्टर्नशिप के नही मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

 मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना

बेरोजगारी भते की दरें भी बढ़ी, अब मिलेंगे चार हजार रुपए
बाड़मेर, 12 जनवरी। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने एक जनवरी से बेरोजगारी भते की दरों में बढ़ोतरी की है।
     जिला रोजगार अधिकारी श्रवण चौधरी ने बताया कि जिले में बेरोजगारी भत्ता लेने वाले सभी आशार्थियों को एक जनवरी से राजकीय कार्यालयों में चार घण्टे इन्टर्नशिप अनिवार्य रूप से लागू कर दी गई है। इसके अभाव में बेरोजगारी भते का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता ले रहे सभी युवाओं को इंटर्नशिप के लिए विभाग आवंटित कर नियुक्ति पत्र मेल कर दिए गए हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 के अनुसार पूर्व में संचालित मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना को और बेहतर बनाते हुए राजस्थान राज्य में स्नातक बेरोजगार आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देने एवं योजना को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने हेतू एक जनवरी 2022 से यह योजना नए कलेवर में लागू की गई हैं।
प्रतिदिन 4 घण्ट इंटर्नशिप अनिवार्य
चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अन्तर्गत प्रात्र लाभार्थियों को 1 जनवरी 2022 से इन्टर्नशिप करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन्टर्नशिप भत्ता प्राप्ति तक दो साल के लिए निरंतर जारी रखनी होगी। इस योजना के अन्तर्गत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाला आशार्थी जिले के किसी भी राजकीय विभाग एवं उपक्रम में व्यावहारिक कार्य अनुभव हेतु प्रतिदिन 4 घण्टे अपनी सेवाएं दे सकता था। इन्टर्नशिप में उसे रोज चार घंटे सरकारी ऑफिस में आवंटित काम करना होगा। साथ ही माह की समाप्ति पर इसका प्रमाण पत्र देना होगा तभी बेरोजगारी भते का भुगतान उसे मिलेगा।
4000 से 4500 तक भत्ता
उन्होनें बताया कि योजनान्तर्गत पात्र पुरूष प्रार्थी को 4000 रूपये प्रतिमाह तथा महिला एवं दिव्यांग जनों को 4500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते का भुगतान किया जा सकेगा। बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष की अधिकतम अवधि अथवा रोजगार पाने अथवा स्वयं का रोजगार पाने तक जो भी पहले हो, के लिए किया जायेगा।
  यदि कोई लाभार्थी नियमानुसार अपात्र हो जाता है तो उसका भता उसी दिनांक से बंद किया जायेगा। उन्होनें बताया कि प्रतिवर्ष अधिकतम दो लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देकर लाभान्वित किया जावेगा।
इंटर्नशिप के लिए विभाग
शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, आयुर्वेद, सहकारिता, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण, वन विभाग, गृह रक्षा, महिला एवं बल विकास, समाज कल्याण एवं सूचना प्रौद्योगिकी शामिल हैं।
अकुशल को प्रशिक्षण
जिले में अकुशल बेरोजगारो को प्रशिक्षण लेने के बाद ही बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। यह कौशल प्रशिक्षण न्यूनतम 3 माह का अनिवार्य होगा। कौशल प्रशिक्षण आरएसएलडीसी के माध्यम से एवं उसके द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों का मान्य होगा। यदि किसी आवेदक ने पूर्व में ही प्रोफेशनल कोर्स यथा बीएड, बीटेक, एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा इत्यादि डिग्री, डिप्लोमा अथवा सर्टिफिकेट किया हुआ हो तो तीन माह के कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।
आवेदन प्रक्रिया
उन्होनें बताया कि बेरोजगारी भत्ते के लिए ईमित्र से खुद की एस एस ओ आईडी से आवेदन करना होगा। भत्ते के लिए पात्र प्रार्थी को स्थानीय रोजगार कार्यालय, जहां वह पंजीकृत है, आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ वांछित दस्तावेज ई-साइन कर अपलोड़ करने होंगे। उन्होनें बताया कि प्रार्थी आवेदन की तिथि से पूर्व स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। एक से अधिक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होने पर प्रार्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जावेगा।
-0-

परिपक्व राज्य बीमा पॉलिसीयों का क्लेम करें

बाड़मेर, 12 जनवरी। निदेशालय राज्य बीमा विभाग के निर्देशानुसार समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को परिपक्व राज्य बीमा पॉलिसी के बीमा क्लेम 25 जनवरी तक आवश्यक रूप से भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के ेसहायक निदेशक श्यामलाल प्रजपपति ने बताया कि जिन राज्य कर्मचारियो की जन्म दिनांक 1 अप्रेल, 1962 से 31 मार्च, 2063 है, उनकी राज्य बीमा पॉलिसी 31 मार्च, 2022 को परिपक्व हो रही है। उक्त कार्मिको को 1 अप्रेल, 2022 को बीमा पॉलिसीयों का भुगतान किया जाना है।
उन्होने बताया कि इस हेतु ऑनलाईन बीमा क्लेम मय आवश्यक कागजात यथा मूल पॉलिसी बॉण्ड दोनों साइड, प्रथम कटौती से अन्तिम कटौती तक सम्पूर्ण बीमा पासबुक अपलोड कर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग को 25 जनवरी तक आवश्यक रूप से भिजवाएं ताकि बीमादारों को समय पर भुगतान किया जा सकें। किसी प्रकार में ऑनलाईन अपलोडेशन में किसी प्रकार की समस्या आने पर राजय बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

कोविड-19 से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि

सहायता के लिए करना होगा ऑनलाईन आवेदन

बाड़मेर, 12 जनवरी। कोरोना (कोविड-19) से मृत व्यक्तियो के परिजनों को अनुग्रह राशि के लिए ई-मित्र से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। कोविड-19 से मृत व्यक्ति के परिजन/रिश्तेदार को राज्य सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि से 50 हजार की अनुग्रह राशि देय है।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सहारण ने बताया कि कोविड-19 से ग्रसित होने के उपरान्त अस्पताल या घर में जिनकी मृत्यु हुई है और जिनके मृत्यु प्रमाणपत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 दर्ज है। वे व्यक्ति जिनकी मृत्यु जांच में कोविड पॉजिटिव आने की दिनांक या क्लीनिकली कोविड पॉजिटिव पाये जाने के 30 दिवस के भीतर हुई है, भले ही ऐसी मृत्यु अस्पताल के बाहर हुई हो और व्यक्ति इससे पूर्व कोविड नेगेटिव हो चुका हो। ऐसे कोविड पॉजिटिव रोगी जिनकी मृत्यु निरंतर अस्पताल में भर्ती रहने के कारण हुई है, भले ही वह नेगेटिव आ गया है ऐसे मृत व्यक्ति के परिजन/रिश्तेदार इसके लिए पात्र होंगे।
      उन्होने बताया कि इससे पूर्व कोविड-19 से मृत व्यक्तियों की विधवाओं (जिनके पति राजकीय सेवा में नहीं हो) को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से देय राशि एक लाख रूपए के साथ 50 हजार की सहायता राशि भी उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। ऐसे आवेदकों को इसके लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया
       कोविड-19 से मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र (मेडिकल सर्टिफिकेट ऑफ डेथ) संबंधित अस्पताल द्वारा जारी किया जाएगा, यदि मृत्यु अस्पताल में हुई, अन्य समस्त प्रकरणों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिला कलक्टर स्तर से गठित समिति के द्वारा कोविड-19 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।
आवेदन की प्रक्रिया
       अनुग्रह राशि हेतु आवेदन पत्र मृतक के परिजनों द्वारा ई-मित्र से भरा जाएगा। कोविड-19 मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मृत व्यक्ति के परिजन/रिश्तेदार द्वारा (यथा आवेदक का जन आधार, आधार संख्या, मृतक का कोविड-19 मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक का मृतक से नाता संबंधी दस्तावेज) सहित ई-मित्र कियोस्क माध्यम से किया जा सकता है।
       उन्होने बताया कि उक्त आवेदन पर ई-मित्र आवेदन शुल्क राशि 50 रूपए सरकार द्वारा वहन किया जाएगा आवेदनकर्ता से इस सुविधा का कोई शुल्क नहीं वसुला जाएगा।
-0-

राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक 2021-22 रखा गया

बाड़मेर, 12 जनवरी। माननीय मुख्यमंत्री के बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की घोषणा संख्या 62 में जिला स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेत प्रतियोगिता का नाम परिवर्तित कर राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक 2021-22 रखा गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि ग्राम स्तर पर खेत प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री के बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की घोषणा संख्या 62 में जिला स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेत प्रतियोगिता का नाम परिवर्तित कर राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक 2021-22 रखा गया है।
-0-

कोरोना रोकथाम को ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी गठित

बाड़मेर, 12 जनवरी। आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005  की धारा 51 से 60 एवं राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के अन्तर्गत कोविड के नए वैरिएट ओमिक्रोन से संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की रोकथाम एवं बचााव तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है।  

जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लोक बंधु ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गठित समिति में पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पअवारी, कृषि पर्यवेक्षक, बीएलओ (समस्त), एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ता, बीट कांस्टेबल एवं आशा सहयोगिनी शामिल होंगे।  इसी प्रकार राजस्व ग्राम/वार्ड पर गठित समिति में वार्ड पंच, बीएलओ, निवास करने वाले राज्य कर्मचारी, आंगनवाडी कार्यकर्ता/आशा सहयोगिनी, एएनएम एवं बीट कांस्टेबल शामिल होंगे।
उक्त कमेटीयां उपखण्ड अधिकारी/इन्सीडेन्ट कमाण्डर के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में कार्य करेगी। उक्त कमेटी डोर टू डोर सर्वे करना तथा आईएलआई व्यक्ति पाये जाने पर चिकित्सक के देखरेख में कोविड टेस्ट एवं दवाईयां उपलब्ध करवाना, कोविड संक्रमित पाये जाने पर कोविड रोगी को होम/संस्थागत क्वारंटाईन में भेजना, आवश्यकता होने पर कोविड मरीज को कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए एम्बुलेंस अथवा अन्य वाहन से चिकित्सालय में भर्ती करवाना, एएनएम, मेडिकल ऑफिसर, ग्राम विकास अधिकारी, बीट कांस्टेबल, पटवारी द्वारा पृथक-पृथक रूप से होम कवारंटाईन/संस्थागत क्वारंआईन में रखे परिवारों की विजिट करना तथा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाना, बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना प्राप्त करना तथा आवश्यकता होने पर कोवडि जांच, क्वारंटीन की व्यवस्था सुनिश्चित करना एवं उपखण्ड मुख्यालय/इन्सीडेन्ट कमाण्डर को सूचित करना, टीकाकरण सुनिश्चित करवाना, वैवाहिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में राज्य सरकार के नवीनतम दिशा निर्देशों की पालना हेतु लोगों को समझाईश करना इत्यादि कार्य सम्पादित करेंगे।                          
 -0-

कोविड मरीजों के लिए आईटीआई भवन अधिग्रहित

बाड़मेर, 12 जनवरी। कोविड के नए वैरिएट ओमिक्रोन के लगातार बढ़ते मामलों की रोकथाम एवं बचाव तथा तीसरी लहर के मद्देनजर मरीजों के ठहराव एवं ईलाज हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हॉस्टल को तत्काल प्रभाव से अधिग्रहित किया गया है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बन्धु ने आदेश जारी कर उक्त भवन का सम्पूर्ण ढांचा मौजूदा स्थितिनुसार अधिग्रहित किया है। अधिग्रहण अवधि के दौरान भवन का संचालन अधिग्रहणकर्ता द्वारा किया जाएगा तथा इस दौरान भवन में पानी एवं बिजली के उपभोग पर हुए व्यय का भुगतान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों एवं शर्तो अनुसार किया जाएगा।
उन्होने बताया कि आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 63 (3) (ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को अग्रिम आदेशों तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होने तहसीलदार बाड़मेर को उक्त भवन का कब्जा प्राप्त कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर को सुपुर्द कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उक्त सेन्टर के प्रभारी अधिकारी विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण होंगे जो अपने अधिनस्थ कर्मचारियों सहित उक्त कोविड केयर सेन्टर पर भोजन, पानी, सफाई व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर को उक्त कोविड केयर सेन्टर की सुचारू व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 12 जनवरी। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो पर समीक्षा की जाएगी।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उक्त वीडियो कांफ्रेसिंग में राजस्व संबंघी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को पूर्व एजेण्डा अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ आवश्यक सूचनाओं सहित अपने अपने मुख्यालय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उक्त वीडियों कांफ्रेन्स में कोविड-19 की रोकथाम एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
-0-

पशुपालक सम्मान समारोह वर्चुअली कार्यक्रम आयोजित

जिला स्तर पर दो एवं प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर एक-एक पशुपालक सम्मानित

बाडमेर, 12 जनवरी। पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाने, समृद्ध एवं उन्नत नस्ल के पशुओं को रखने, नवीनतम तकनीक के जरिए पशुओं की देखभाल करने, पशुपालकों का आर्थिक व सामाजिक विकास कर उन्हें पशुधन विकास की मूल धारा से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह के वर्चुअली कार्यक्रम में जिले के जिला स्तर पर दो पशुपालक एवं प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर एक-एक पशुपालक समेत 23 चयनित प्रगतिशील पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोकबंधु ने पशुपालकों को उन्नत तकनीक अपनाने, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही।
        पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ रतनलाल जीनगर ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार के रूप में दो विजेताओं कवास निवासी रजत कुमार पुत्र हनुमानराम एवं जानपालिया निवासी हरिराम पुत्र बालाराम को 25-25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के तथा प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 21 पशुपालकों को 10-10 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होने बताया कि पंचायत समिति सिवाना से भवानीसिंह, गडरारोड से हुकमदान, बायतू से घमंडाराम, कल्याणपुर से श्रीमती कमलादेवी, बाडमेर से महेंद्रसिंह, बाडमेर ग्रामीण से हनुमानराम, पायला कला से भूराराम, गिडा से हिम्मतसिंह, धणाउ से मंगलसिंह, गुडामालानी से छगनलाल, शिव से महिपालसिंह, बालोतरा से भैराराम, समदडी से जसवंतसिंह, आडेल से श्रीमती परमानीदेवी, चौहटन से प्रयागसिंह, सिणधरी से दुर्गाराम, फागलिया से पारस, रामसर से उगमसिंह, पाटौदी से तिरूपतिदास, धोरीमन्ना से जगराम, एवं सेडवा से श्रीमती चनणीदेवी को सम्मानित किया गया।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ नारायणसिंह सोलंकी ने पशुपालक सम्मान समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्रवण चौधरी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय मोहन खत्री, पशुधन सहायक कमलकिशोर गोयल सहित कई पशुपालक मौजूद रहे।
-0-





मंगलवार, 11 जनवरी 2022

आई.टी.आई. में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी तक

बाड़मेर, 11 जनवरी। राजकीय आई.टी.आई. बाड़मेर, धनाऊ, सेड़वा एवं गडरारोड में रिक्त सीटों में संस्थान स्तर पर प्रवेश के लिए 14 जनवरी को सायं 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किए गए है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर के प्रवेश प्रभारी ने बताया कि दसवीं पास व्यवसाय विद्युतकार बालिका, फीटर, पेन्टर जनरल एवं टर्नर में सीटे रिक्त है। साथ ही आठवी पास व्यवसाय वायरमैन, प्लम्बर, शीट मेटल वर्कर एवं वेल्डर में सीटे रिक्त है। उन्होने बताया कि एससीवीटी/एनसीवीटी योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर उसकी प्रिन्ट मय वांछित दस्तावेजो सहित आईटीआई बाडमेर में 14 जनवरी को सायं 5 बजे तक आवेदन जमा करवा सकते है। जिन छात्रों ने पूर्व में अपना आवेदन पत्र संस्थान में जमा करवा दिया है, उन्हे दोबारा आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों को 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे अपने मूल दस्तावेज मय प्रवेश शुल्क सहित संस्थान में उपस्थित होना होगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना एवं जानकारी विभागीय वेबसाईट livelihoods.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
-0-

बाहर से आने वाले यात्रियों की चिकित्सा जॉच को टीमों का गठन

  बाड़मेर, 11 जनवरी। राज्य एवं जिले के बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा जॉच (सेम्पलिंग) के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी नियुक्त कर राज्य सरकार द्वारा दिये गये निर्देशानुसार चैक पोस्टों पर टीमों का गठन करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोविड के नए वैरिएट ओमिक्रोन से संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की रोकथाम एवं बचाव हेतु अतिरिक्त सतर्क-सावधान जन- अनुशासन हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये है। उन्होने बताया कि राज्य एवं जिले के बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा जॉच (सेम्पलिंग) के लिये सीमावर्ती गांव काठाडी, गांधव (गांधव पुलिस चौकी के पास), बाड़मेर रेलवे स्टेशन, बालोतरा रेलवे स्टेशन पर चैक पोस्ट गठित करने हेतु संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªेट को नोडल अधिकारी नियुक्त कर निर्देश दिये गये है कि वे राज्य सरकार द्वारा दिये गये निर्देशानुसार चैक पोस्ट पर टीमों का गठन कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्ति करते हुए लगातार निरीक्षण करेंगे। उन्होने बताया कि उक्त चैक पोस्ट पर गठित टीमों में राजस्व विभाग के दो कार्मिक, पुलिस का एक-एक जाब्ता तथा मेडिकल की पूरी टीम होगी तथा उक्त टीमें 24ग्7 के तहत कार्यरत रहेगी। उक्त मेडिकल टीम आने वाले यात्रियों की यात्रा प्रारम्भ करने के 72 घण्टे पूर्व करवाई गई आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट की जॉच करेगी तथा जिनके पास उक्त जॉच का अभाव होगा उनके सेम्पल लेकर जॉच करना सुनिश्चित करेगी।
उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा जॉच करने हेतु चिकित्सा टीकों का गठन कर आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित स्थानों पर भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार चैक पोस्ट पर पुलिस विभाग द्वारा चिकित्सा टीमों को आवश्यकतानुसार जाब्ता उपलब्ध करवाया जाएगा।
-0-

गागरिया में कोविड प्रोटोकॉल की पालना हेतु फ्लैग मार्च

बाड़मेर, 11 जनवरी। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रान’ से संक्रमण के लगातार बढते मामलों की रोकथाम एवं बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा निर्देश जारी किये गये है। इसी क्रम में उपखण्ड क्षेत्र में कोविड के रोकथाम एवं बचाव हेतु मंगलवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र गागरिया में उपखण्ड अधिकारी रामसर श्रीमती मीनू वर्मा द्वारा व्यापारी मण्डल गागरिया के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाधिकारी रामसर एवं सरपंच ग्राम पंचायत गागरिया भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी श्रीमती मीनू वर्मा द्वारा व्यापारियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करने तथा आमजन को भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना हेतु प्रेरित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ट सहायक अनुपस्थित मिले जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। थानाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आप उपस्थित रहते हुए प्रत्येक दुकानों के सामने सामजिक दूरी बनाए रखते हेतु ग्राहकांे के लिए गोले बनवाए तथा परिवहन व्यवस्था बनाए रखने हेतु जाब्ता लगाया जावें। सरपंच ग्राम पंचायत गागरिया को बाजार में सफाई व्यवस्था उचित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम गागरिया में पुलिस बल के साथ उपखण्ड अधिकारी द्वारा फ्लेग मार्च निकाला गया तथा लोगो को कोविड प्रोटोकॉल की पालना किये जाने एवं नियमों की अवहेलना किये जाने पर कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु अवगत करवाया गया।
उपखण्ड अधिकारी रामसर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गागरिया के निरीक्षण दौरान अस्पताल में सीएचसी प्रभारी से कोविड प्रबन्धन एवं उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली गई तथा कोविड संदिग्ध रोगियों के सैंपल लेकर उनके उपचार पर विशेष ध्यान देने बाबत निर्देश दिये गये। परिसर में नो मास्क नो एन्ट्री एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु आगुन्तकों को पाबन्द किया जावें। साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन में शत प्रतिशत प्रगति लाने हेतु लोगों को प्रेरित करने को कहा।
उपखण्ड अधिकारी द्वारा रा.उ.मा.वि.गागरिया का आकस्मिक निरीक्षण कर प्राप्त शिकायत तेजसिंह पीईईओ गागरिया के विरूद्ध की जांच कमेटी की उपस्थिति में बयान दर्ज किये गये तत्पश्चात जांच कमेटी के द्वारा कार्यवाही पूर्ण की जाकर पत्रावली भिजवा दी गई है। संबंधित पीईईओ एवं कर्मचारियों को पाबन्द किया गया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं के शिक्षण व्यवस्था पर पूर्ण फोकस किया जावें।
-0-

मुख्य सचिव ने की अवैध खनन रोकने की समीक्षा

बाड़मेर, 11 जनवरी। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।

  उन्होंने अवैध खनन के रोकथाम पर विस्तृत समीक्षा की। वही रेडक्रॉस सोसायटी के कामकाज, वन धन योजना में जनजाति के आर्थिक उन्नयन पर चर्चा की गई। उन्होने जिलों में कार्यरत रेडक्रोस सोसायटी को सक्रिय करने पर जोर दिया।
जिला मुख्यालय पर वीसी कक्ष में जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, उपवन सरंक्षक संजय भादू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, रेडक्रोस सोसायटी के यज्ञदत जोशी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...