शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने की तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरूआत


वर्ष एक फैसले अनेक जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

                बाड़मेर, 20 दिसंबर। वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे शुक्रवार को सूचना केन्द्र में जिला स्तरीय समारोह के दौरान प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने फीता काटकर ’’वर्ष एक फैसले अनेक’’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
                इस दौरान प्रभारी मंत्री डा.बी.डी.कल्ला,विधायक मेवााराम जैन, प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने वर्ष एक फैसले अनेक’’ प्रदर्शनी मंे राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्याें,जन कल्याणकारी योजनाआंे एवं निर्माण कार्याें तथा उपलब्धियांे से संबंधित छाया चित्रांे का बारीकी से अवलोकन किया। प्रदर्शनी मंे राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागांे की राज्य एवं जिला स्तरीय उपलब्धियांे को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान प्रधान तेजाराम मेघवाल, श्रीमती पुष्पा चौधरी,अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव एस.एच. मीणा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के.गोयल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी,प्रमुख चिकित्सा अधिकारीडा.बी.एल. मंसूरिया समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ 22 दिसंबर तक खुली रहेगी।
जिला दर्शन पुस्तिका का किया विमोचन : जिला स्तरीय समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री डा. बी.डी.कल्ला, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन,जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल,प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बाड़मेर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री कल्ला ने उपस्थित जन समुदाय, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में लिए गए जन कल्याणकारी निर्णयांे एवं बाड़मेर जिले में हुए विकास कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बाड़मेर जिला दर्शन मंे बाड़मेर जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियांे एवं विकास कार्याें का समावेश किया गया है।











बुधवार, 18 दिसंबर 2019

आगामी पीढ़ियों के लिए पानी बचाना हमारी जिम्मेदारी : सिंह


जवानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का दिया संदेश

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक गुरपाल सिंह ने कहा कि पानी के दुरुपयोग के कारण जलस्तर नीचे जा रहा है और आगामी पीढ़ियों के लिए पानी बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उप महानिरीक्षक सिंह ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, जयपुर की ओर से बीएसएफ के क्षेत्रीय मुख्यालय की 50वीं बटालियन के अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह बात कही।
                उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने कहा कि वर्ष 2020 तक कई शहरों में पानी का संकट ओर गहरा सकता है। हमको इस बारे में सचेत होने की जरूरत है, क्योंकि पानी के बिना जीवन संभव नही है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के एक शहर में पानी खत्म होने के बाद लोगों को वहां से पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसी स्थिति हमारे सामने नहीं आए, इसलिए हम सभी को जागरूक हो जाना चाहिए। डीआईजी सिंह ने जल संरक्षण के लिए प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, जयपुर की इस पहल की सराहना की। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और जल संरक्षण के बारे में लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी महावीरसिंह के निर्देशन मंे सीमावर्ती जिलों में संचालित विशेष प्रचार वाहन जल योद्धा वाहिनीभी बीएसएफ के जवानों के बीच पहुंची। इस अवसर पर मंत्रालय के पंजीकृत सांस्कृतिक दल गोरबंध कला संस्थान की ओर से मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसके विजेताओं को डीआईजी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रभारी अधिकारी महावीरसिंह के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य विषम परिस्थितियों में सीमा पर तैनात रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताना था। इस दौरान विभिन्न योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फिट इंडिया, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, स्किल इंडिया आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल क्षेत्रीय मुख्यालय की 50 वी बटालियन के कमांडेन्ट नरेश चतुर्वेदी, उप कमांडेन्ट एम.एस. राजपुरोहित समेत अन्य अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

डीआरआरपी केंडीडेट रोड़ के प्रस्तावांे का अनुमोदन


जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक मंे विभिन्न बिन्दुआंे पर विचार-विमर्श

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण के लिए डीआरआरपी केंडीडेंट रोड़ एवं सीयूसीपीएल तथा महात्मा गांधी नरेगा योजना के वर्ष 2020-21 के वार्षिक प्लान का अनुमोदन किया गया।
                जिला परिषद की बैठक के दौरान पंचायत समितियांे से अनुमोदित प्राप्त प्रस्तावांे के आधार पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय के लिए डीआरआरपी केंडीडेट रोड़ एवं सीयूसीपीएल के प्रस्तावांे का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा जलदाय विभाग,डिस्काम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि समेत अन्य विभागांे की योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा करने के साथ विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाआंे तथा जिला परिषद सदस्यांे की ओर से विगत बैठक के दौरान उठाए गए बिन्दुआंे पर अब तक की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी, गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़, श्रीमती विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, श्रीमती मृदुरेखा चौधरी, खेताराम कालमा समेत विभिन्न सदस्यांे ने जन समस्याआंे से अवगत कराया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण ने प्रस्ताव मंे शामिल डीआरआरपी केंडीडेट रोड़ एवं सीयूसीपीएल, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की प्रगति के बारे मंे अवगत कराया। जिला परिषद की बैठक मंे जिले मंे आयोजित होने वाले कृषि विभाग की योजनाआंे के व्यापक प्रचार-प्रसार, बाड़मेर जिले मंे अनार की मंडी खुलवाने,रायल्टी की राशि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास के लिए उपलब्ध करवाने, रिफाइनरी मंे स्थानीय लोगांे को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध करवाने, मेगा हाइवे पर अवैध केबिन हटवाने समेत विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श करने के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस कार्यकाल के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने जिला परिषद सदस्यांे एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे के साथ प्रशासनिक अधिकारियांे की ओेर से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सबके सहयोग से बेहतरीन कार्य करने का प्रयास किया गया है। उन्हांेने कहा कि भविष्य में भी अच्छी कार्य योजना के साथ जिले के विकास मंे सबकी भागीदारी की परिपाटी जारी रहेगी। बैठक के दौरान पंचायत समितियांे के प्रधानगण, जिला परिषद सदस्य, परियोजना अधिकारी लेखा जसराज चौहान, ताराचंद चौहान, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री कल्ला शुक्रवार को करंेगे जन सुनवाई


                बाडमेर, 18 दिसम्बर। जिले के प्रभारी तथा ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला शुक्रवार को सूचना केन्द्र में प्रातः 10 बजे जन सुनवाई कर आम जन की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ. कल्ला शुक्रवार 20 दिसम्बर को प्रातः बाड़मेर आएंगे। जहां वे राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस मौके पर वह प्रातः 10 बजे सूचना केन्द्र में जन सुनवाई कर आम जन की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इससे पूर्व वे सूचना केन्द्र में वर्ष एक फैसले अनेक विषयक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे तथा राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर पत्रकार वार्ता करेंगे।

राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार से


रन फॉर निरोगी राजस्थान से होगा आगाज

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर शुक्रवार से रविवार तक तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को पहला सुख निरोगी काया पर आधारित रन फॉर निरोगी राजस्थान के साथ होगी। जिला स्तर पर शुक्रवार को प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक होने वाले इस आयोजन में नर्सिग विद्यार्थी, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राए एवं आम नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 9 से 10 बजे तक राजकिय चिकित्सालय में निरोगी राजस्थान जागरूकता कार्यशाला आयोजित होगी। इस दौरान जिला कलक्टर निरोगी राजस्थान के दिशा-निर्देश के बारे के जानकारी देंगे। इसके अलावा निरोगी जीवन शैली के संबंध में विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। इसी तरह चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग,मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में निरोगी राजस्थान प्रदर्शनी के जरिए विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
                इसी दिन जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र में प्रातः 10 बजे वर्ष एक-फैसले अनेकआधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला शुभारंभ करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार की विभागीय योजनाओं, महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों एवं नवीन नीतियों से सम्बन्धित पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। इसके उपरांत सूचना केन्द्र में ही 1030 बजे प्रभारी मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला पत्रकारों से रूबरू होकर राजस्थान सरकार के एक साल की उपब्धियों की जानकारी देगे। बाद में वे सूचना केन्द्र में ही जनसुनवाई कर आम जन की समस्याओं का समाधान करेगंे।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि राज्य सरकार के एक साल के कार्यक्रमों मंे दूसरे दिन शनिवार को प्रातः 9 से 10 बजे तक ब्लॉक स्तर एवं रविवार को प्रातः 9 से 10 बजे तक ग्राम पंचायत स्तर पर पहला सुख निरोगी काया रन फॉर निरोगी राजस्थान प्रभात फेरी का आयोजन होगा। इसमें विद्यार्थी एवं आम नागरिक शामिल होंगे। इनकी रवानगी ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से होगी। इसके उपरांत निरोगी राजस्थान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन होगा। उनके मुताबिक ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी अथवा विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी निरोगी राजस्थान के दिशा निर्देशों की जानकारी देंगे। इसके अलावा जिला मुख्यालय की तरह ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी निरोगी जीवन शैली के संबंध में विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। इसी तरह चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग,मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में निरोगी राजस्थान प्रदर्शनी के जरिए विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

कोई भी पात्र महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से वंचित नहीं रहें : रतनू


प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकांे का सम्मान

                बाड़मेर, 13 दिसंबर। कोई भी पात्र महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से वंचित नहीं रहनी चाहिए। महिलाआंे को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ वे स्वयं एवं नवजात की देखभाल कर सके। इसके लिए यह योजना संचालित की जा रही है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार मंे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला स्तरीय समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की मंशा है कि पात्र महिलाओं को पहले छह महीनों के लिए प्रारंभिक और विशेष स्तनपान और पोषण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए नकद प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि कोई भी पात्र महिला इससे वंचित नहीं रहनी चाहिए। महिलाआंे के पंजीकरण के साथ समय पर किश्त मिले, इसकी प्रभावी मोनेटरिंग की जाए। उन्हांेने महिला एवं बाल विकास की टीम को बेहतरीन कार्य के लिए बधाई दी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, कल्याणपुर सीडीपीओ के.के.शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला, सुपरवाइजर श्रीमती शशिकला गज्जा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी देने के साथ अपने अनुभव साझा किए। वर्ल्ड विजन के विनित बांकला ने सहभागीय उदबोधन, रणवीरसिंह राजावत ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के परिचय, शर्ताें के साथ सत्यापन प्रक्रिया के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। जिला स्तरीय समारोह के दौरान उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रत्येक परियोजना के सीडीपीओ, सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. लक्ष्मीनारायण जोशी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मंे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
मातृ वंदना सप्ताह रैली : बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट से जिला कलक्टर अंशदीप ने मातृ वंदना सप्ताह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली स्टेशन रोड़, रेलवे स्टेशन से होते हुए जिला परिषद कार्यालय पहुंची। रैली मंे शामिल आंगनबाडी कार्यकर्ताआंे, सहायिकाआंे एवं आशा सहयोगिनियांे ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे मंे आमजन को संदेश दिया।
सेल्फी लेकर साझा किए अनुभव : जिला स्तरीय समारोह मंे प्रथम बार मां बनने वाली गर्भवती महिलाआंे ने मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति-सेल्फी कैम्पेन के तहत सेल्फी ली। इस दौरान बाड़मेर परियोजना की लाभार्थियांे ने अनुभव साझा किए।





भारतीय नागरिकता विशेष शिविर में सात नए आवेदन


भारतीय नागरिकता विशेष शिविर मंे पूर्व मंे लंबित आवेदनांे की कमी पूर्ति करवाई

                बाड़मेर, 13 दिसंबर। भारतीय नागरिकता के ऑनलाइन आवेदनांे को संकलित करने के लिए शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हॉल मंे विशेष शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान भारतीय नागरिकता के लिए सात नए आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जिला स्तर पर लंबित 26 आवेदनांे मंे आवेदकांे से कमी पूर्ति करवाई गई। 
                गृह विभाग के निर्देशानुसार स्थाईवास के आधार पर निवास कर रहे अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय यथा हिन्दू, सिक्ख, पारसी एवं ईसाई के भारतीय नागरिकता के आवेदन संकलित करने के लिए जिला कलक्टर अंशदीप, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा एवं राज्य सरकार की ओर से नियुक्त किए गए प्रतिनिधियांे की उपस्थिति मंे भारतीय नागरिकता विशेष शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप के समक्ष पूर्व मंे लंबित आवेदनांे की कमी पूर्ति करवाई गई। शिविर मंे सात नए आवेदन प्राप्त किए गए। जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि भारतीय नागरिकता के लिए आवेदनांे को नियमानुसार राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने आवेदनकर्ताआंे को राज्य निष्ठा की शपथ दिलाई। शिविर के दौरान विदेशी पंजीकरण अधिकारी एवं जिला कलक्टर कार्यालय के संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।






राज्य मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार रविवार को सिवाना आएंगे


                बाड़मेर, 13 दिसंबर। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित रविवार को एक दिवसीय दौरे पर सिवाना आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित रविवार को प्रातः 7 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे सिवाना पहुंचेंगे। जहां राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति छात्रावास सिवाना का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत उनका सांय 4 बजे सिवाना से जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में केम्पस का आयोजन शनिवार 14 दिसम्बर को


                बाड़मेर, 12 दिसंबर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में शनिवार 14 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे मैसर्स टाटा कम्प्युनिकेशन लिमिटेड बाड़मेर की ओर से केम्पस का आयोजन किया जाएगा।
                राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी विद्युत ब्रान्च मे डिप्लोमा अथवा आईटीआई उतीर्ण हो। वायरमैन लाइसेन्स धारक को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होने बताया कि नियुक्ति का स्थान बाडमेर, जैसलमेर एवं निकटवर्ती क्षेत्र होगा तथा लगभग बीस हजार रूपये एवं योग्यतानुसार पारिश्रमिक दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों, रिज्यूम, फोटो एवं आईडी पु्रफ के साथ 14 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में उपस्थित हो सकते है।

भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए विशेष शिविर 13 दिसंबर को


                बाड़मेर, 12 दिसंबर। गृह विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश मंे स्थाईवास के आधार पर निवास कर रहे अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय यथा हिन्दू, सिक्ख, पारसी एवं ईसाई के भारतीय नागरिकता के ऑनलाइन आवेदनांे को संकलित करने के लिए 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे विशेष शिविर का आयोजन होगा।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि इस विशेष शिविर मंे भारतीय नागरिकता के लिए आनलाइन आवेदन प्राप्त करने के साथ उनकी समस्याआंे का समाधान किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से नियुक्त किए गए अधिकारी वरिष्ठ शासन सचिव भवानी शंकर उपस्थित रहेंगे। इन शिविरांे मंे जिला कलक्टर कार्यालय मंे पूर्व मंे लंबित अपूर्ण आवेदनांे की भी पूर्तियां करवाई जाएगी। उनके मुताबिक इस शिविर मंे जिनके भारतीय नागकिता के आवेदन लंबित है अथवा नए आवेदन करने की पात्रता रखते है, को समस्त दस्तावेजांे के साथ उपस्थित होना होगा। जिला कलक्टर अंशदीप ने अधिकाधिक लोगांे से इन शिविरांे मंे उपस्थित होकर भारतीय नागरिकता संबंधित आनलाइन आवेदन एवं अन्य समस्याआंे का समाधान करवाने का अनुरोध किया है। उन्हांेने इस विशेष शिविर के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

पंचायतीराज संस्थाआंे के निर्वाचन क्षेत्रांे की आरक्षण प्रक्रिया के लिए बैठक 16 को


                बाड़मेर, 12 दिसंबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाआंे से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रांे की आरक्षण प्रक्रिया के लिए 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि इस बैठक के दौरान बाड़मेर जिले की पंचायतीराज संस्थाआंे मंे जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रांे, पंचायत समिति के प्रधान के पदांे एवं पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रांे के आरक्षण के लिए निर्धारित पदांे, निर्वाचन क्षेत्रांे की लाटरी प्रक्रिया के जरिए श्रेणीवार आवंटन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इस बैठक मंे जन प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला परिषद की साधारण बैठक 18 को


                बाड़मेर, 12 दिसंबर। बाड़मेर जिला परिषद की साधारण सभा की साधारण बैठक 18 दिसंबर को जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे दोपहर 12.15 बजे आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बैठक के दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पार्ट तृतीय के लिए डीआआरपी केंडीडेट रोड़ एवं सीयूसीपीएल के पंचायत समितियांे से अनुमोदित प्रस्तावांे के आधार पर अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा जलदाय विभाग, डिस्काम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मनरेगा, जीपीडीपी प्लान वर्ष 2019-20 का अनुमोदन एवं प्रगति पर चर्चा के साथ जिला परिषद की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

परिवादांे की विशेष मोनेटरिंग, आमजन को मिले त्वरित राहत


जिला कलक्टर अंशदीप ने जिला स्तरीय जन सुनवाई में आमजन की परिवेदनाएं

                बाड़मेर, 12 दिसंबर। उपखंड एवं विकास अधिकारी जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली परिवेदनाआंे की विशेष मोनेटरिंग करते हुए अधिकतम एक माह मंे निस्तारित करवाना सुनिश्चित करवाएं। परिवेदनाआंे के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए। जिला कलक्टर अंशदीप ने गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही। इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं सुनते हुए कई समस्याआंे का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की ओर से गैर मुकमिन भूमि से अतिक्रमण हटवाने, आम रास्ता खुलवाने, बीपीएल सूची मंे नाम जुड़वाने ,नेकमबंदी करवाने, रोजगार सृजन के लिए ऋण दिलवाने, फसल बीमा का क्लेम दिलवाने, सीवरेज के ढक्कन लगवाने, म्यूटेशन निरस्त करवाने, आदान अनुदान की राशि दिलवाने, ग्राम पंचायत बलाउ मंे पानी की समस्या, विकास कार्याें मंे अनियमितता, मुरटाला गाला मंे विद्युत कनेक्शन करवाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लाभांवित करवाने, पेंशन का भुगतान करवाने, नेगरड़ा में पेयजल समस्या एवं खाद्य सामग्री दिलवाने, पानी के अवैध कनेक्शन काटने, शिवकर-कुड़ला मंे ट्रीटमंेट प्लांट के एकत्रित पानी की निकासी करवाने, कादानाडी मंे पेयजल संकट समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर अंशदीप ने मौके पर उपस्थित एवं वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियांे को प्राथमिकता से परिवेदनाआंे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान बालोतरा नगर परिषद की सभापति सुमित्रा जैन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव एच.एस.मीणा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं कृष्ण कन्हैया गोयल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हरिकृष्ण,हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
एक सप्ताह मंे लंबित प्रकरण निस्तारित करें : जिला कलक्टर अंशदीप ने जन सुनवाई के दौरान प्राप्त हुुए प्रकरणांे की निस्तारण की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणांे को एक सप्ताह मंे निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि मांग आधारित प्रकरणांे मंे परिवादी को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए।
अधिकारियांे की होगी ग्रेडिंग : जन सुनवाई एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे के निस्तारण को लेकर अधिकारियांे की ग्रेडिंग की जाएगी। इसको लेकर जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि प्रकरण निस्तारण का कार्य संवेदनशीलता एवं गंभीरता से किया जाए। इसके लिए किसी अधीनस्थ कार्मिक पर निर्भर नहीं रहे। इसके लिए संबंधित अधिकारी समुचित जिम्मेदारी होगी।
ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देष : जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान कुड़ला निवासी एक दिव्यांग विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने की परिवेदना लेकर पहुंचा। इस पर जिला कलक्टर अंशदीप ने डिस्काम के अधिकारियांे को प्राथमिकता से ट्रांसफार्मर लगवाकर अवगत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह जिला कलक्टर ने चौहटन तहसील से जुड़े एक मामले मंे म्यूटेशन खारिज करने के निर्देश दिए।





बुधवार, 11 दिसंबर 2019

बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 12 दिसंबर गुरूवार को


                बाड़मेर, 11 दिसंबर। बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान श्रीमती पुष्पादेवी चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
                विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित होने वाली इस बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अपग्रेडेशन के लिए डीआरआरपी, कन्डीडेट रोड एवं सीयूसीपीएल के प्रस्तावों पर विचार विमर्श एवं अनुमोदन, पेयजल, विद्युत तथा पंचायतीराज को हस्तान्तरित विभागों के कार्यो की समीक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 दिसंबर गुरूवार को


                बाड़मेर, 11 दिसंबर। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यक्रमांे केे संबंध मंे समीक्षा बैठक 12 दिसंबर गुरूवार को


                बाड़मेर, 11 दिसंबर। वर्तमान राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित होने वालेे कार्यक्रमांे के संबंध मंे समीक्षा बैठक गुरूवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि इस दौरान राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की अब तक की तैयारियांे की समीक्षा करने के साथ विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को उनको सौंपे गए कार्याें की प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी परिवेदनाएं


ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी, जन समस्याओं का हुआ समाधान

                बाड़मेर, 11 दिसंबर। कुंदनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को  रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने आमजन की परिवेदनाएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान करके आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
                सेड़वा पंचायत समिति की कुंदनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर अंशदीप को ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि अधिकतर किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत भुगतान हो चुका है। ग्रामीण नए शौचालय निर्माण के लिए आवेदन करें। उन्होंने खेल मैदान के लिए जमीन आवंटित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से जागरूक होकर लाभान्वित होने की बात कही। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज,उपखंड अधिकारी वीरमाराम ने राजस्व विभाग की योजनाओं एवं सार्वजनिक भूमि आवंटन की प्रक्रिया, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता एम.एल. जाट ने डिस्कॉम, अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी ने जलदाय विभाग, पशुपालन विभाग के उप निदेशक ने मुंह पका, खुरपका, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने पालनहार एवं अन्य योजनाओं, शिक्षा अधिकारी ने छात्रवृत्ति योजना, रसद विभाग के पर्वतन निरीक्षक शहीराम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना तथा अन्य अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सहायक अभियंता हनुमान चौधरी, कार्यवाहक विकास अधिकारी भीमा राम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल के उपरांत खुली जन सुनवाई का आयोजन किया गया।

जिला कलक्टर ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कार्य का नाप मस्टररोल में इंद्राज करने के निर्देश


                बाड़मेर, 11 दिसंबर। जिला कलक्टर अंशदीप ने मंगलवार को सेड़वा पंचायत समिति क्षेत्र में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित मेट को श्रमिकों के कार्य की नाप का मस्टररोल ने इंद्राज करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर अंशदीप ने मांझी का तला नाडी जीर्णोद्वार कार्य एवं ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य लगदिरों की ढाणी डामर सड़क से टिलनियो की बस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने मस्टररोल में श्रमिकों की उपस्थिति जांचने के साथ उनकी ओर से किए गए कार्य का नाप करवाई। श्रमिकों की ओर से किए गए कार्य का इंद्राज मस्टररोल में नहीं पाया गया। जिला कलक्टर ने सम्बन्धित मेट को नियमित रूप से मस्टररोल में श्रमिकों के कार्य का इंद्राज करवाने एवं पांच - पांच के ग्रुप में कार्य करवाने के निर्देश दिए।
                इस दौरान चौहटन उपखंड अधिकारी वीरमा राम,कार्यवाहक विकास अधिकारी भीमा राम, सहायक अभियंता हनुमान चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले जिला कलक्टर अंशदीप ने तहसील एवं नवनिर्मित पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जन समस्याओं एवं विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

समन्वित विकास से होगा ग्राम स्वराज का सपना साकार


विशेष ग्राम सभा मंे वार्षिक, पंचवर्षीय विकास योजना एवं गांधी जी के आदर्शाें से संबंधित 17 सूत्रांे तथा विकास योजनाआंे की क्रियान्विति पर चर्चा

                बाड़मेर, 11 दिसंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने एवं प्रत्येक व्यक्ति तक आधारभूत सुविधाआंे एवं विकास योजनाआंे का लाभ पहुंचाने के लिए बुधवार को महात्मा गांधी आदर्श ग्राम बायतू चिमनजी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर अंशदीप, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, प्रधान गेरो देवी, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे तथा सैकड़ांे ग्रामीणांे की मौजूदगी मंे महात्मा गांधी आदर्श ग्राम की वार्षिक, पंच वर्षीय विकास योजना एवं गांधी जी के आदर्शों से संबंधित 17 सूत्रों तथा योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति पर चर्चा की गई।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए समन्वित विकास पर ध्यान देना होगा। उन्हांेने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक आधारभूत सुविधाआंे के साथ विकास योजनाआंे का लाभ पहुंचे, इस दिशा मंे गंभीरता के कार्य करने की जरूरत है। उन्हांेने गांव मंे आधारभूत सुविधाआंे सड़कांे एवं नालियांे के निर्माण, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार के साथ आमजन के सर्वागीण विकास के लिए कार्य योजना बनाने की बात कही। उन्हांेने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाने की कार्य योजना के साथ इस लिहाज से कार्य किया जाए कि दूसरे गांव उससे प्रेरणा लें। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें के लिए बजट की कमी नहीं आएगी। उन्हांेने ग्राम के विकास के लिए सरकार एवं आमजन की भागीदार की जरूरत जताई। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने महात्मा गांधी आदर्श गांव मंे बायतू चिमनजी गांव के चयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायतीराज विभाग की ओर से यथासंभव गांव के विकास के लिए सहयोग किया जाएगा। उन्हांेने महिला सशक्तिकरण एवं आंगनबाड़ी स्तर से बच्चांे मंे अच्छे संस्कार देने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शाें पर चलने की शुरूआत स्वयं से करनी होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वच्छता ही ईश्वर है। उनके ग्राम स्वराज का सपना गांवांे को हर लिहाज से आत्म निर्भर बनाने से पूरा होगा। उन्हांेने सामाजिक समरसता, सर्व धर्म समभाव, नशा मुक्त समाज के निर्माण की जरूरत जताई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने महात्मा गांधी आदर्श गांव की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ठ वक्ता एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हुकमाराम सुथार ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विविध पहलूआंे पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शांति एवं अहिंसा के जरिए जीवन के हर क्षेत्र मंे विकास कर सकते है। उन्हांेने कहा कि पंचायतीराज की साथर्कता सता के विकेन्द्रीकरण मंे है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इसके पक्षधर थे। इस अवसर पर बायतू उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, तहसीलदार ममता लहुआ, पूर्व प्रधान सिमरथाराम, सरपंच भंवरलाल, बायतू भोपजी सरपंच आसूराम, अधिशाषी अभियंता राजेन्द्रसिंह, सुश्री लता कच्छवाह, कार्यवाहक विकास अधिकारी चन्द्रप्रकाश, उप सरपंच नरेन्द्र कुमार शर्मा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने कार्यशाला का संचालन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विविध पहलूआंे पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मंे बायतू चिमनजी के सरपंच भंवरलाल ने सबका आभार जताते हुए गांव के सर्वागीण विकास करवाने का भरोसा दिलाया। कार्यशाला मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने स्वयं सहायता समूह की महिलाआंे को एक-एक लाख के चैक वितरित किए।
एक सप्ताह मंे कार्य योजना भिजवाएं: बायतू चिमनजी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विशेष सभा के दौरान ग्राम विकास की योजना पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को एक सप्ताह की अवधि मंे प्रस्तावित कार्य योजना भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
ऐसे बनेगा महात्मा गांधी आदर्श ग्राम : राज्य सरकार ने गांधीवादी जीवन मूल्यों के अनुसरण एवं विभिन्न विकास योजनाओं के अभिसरण के आधार पर समुदाय के सहयोग से समग्र विकास के लिए प्रत्येक जिले में एक महात्मा गांधी आदर्श ग्राम का चयन करने का निर्णय लिया है। ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बिजली, कृषि, जल संरक्षण, श्रमदान, स्वच्छता सहित ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण जैसे विविध कार्यक्रम ग्राम के समग्र विकास प्लान के तहत हो सकें।  
यह है 17 सूत्री कार्यक्रम : महात्मा गांधी आदर्श ग्राम योजना में 17 सूत्री कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए मासिक प्रगति का प्रतिवेदन तैयार होगा। इसमें परिवार कल्याण कार्यक्रम, आंगनबाडी, टीकाकरण, शत-प्रतिशत नामांकन, चारागाह विकास, तालाब विकास कार्य, श्मसानध् कब्रिस्तान विकास कार्य, खेल मैदान विकास कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन, महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण, पोषण वाटिका, कौशल विकास प्रशिक्षण, प्रतिमाह द्वितीय शनिवार को सामूहिक स्वच्छता श्रमदान, राष्ट्रीय पर्वों यथा स्वतंत्रता दिवस, महात्मा गांधी जयंती एवं गणतंत्र दिवस का आयोजन, मेरा गांव-मेरा गौरव दिवस का आयोजन एवं ग्राम विकास योजना का क्रियान्वयन के वार्षिक व पंचवर्षीय लक्ष्य की रिपोर्ट सुनिश्चित करनी होगी।
पांच वर्षों में समग्र विकास के साथ यह कार्य होंगे : चयनित महात्मा गांधी आदर्श ग्राम में जनसंख्या नियंत्रण की महती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए परिवार कल्याण कार्यक्रम को मजबूती से लागू करना, पात्र दंपत्तियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बालक-बालिकओं को सुपोषण व स्वास्थ्य के महत्व, टीकाकरण एवं कुपोषण के विरूद्ध क्रियांवित किए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग किया जाएगा। ग्राम में नशामुक्त समाज की स्थापना के प्रयास, नशाखोरी के दुष्प्रभाव की जानकारी व सेवन पर प्रतिबंध लगाने, गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण, शत प्रतिशत नामांकन और समानता का माहौल बनाना है।
प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षण भी : गांव में कुंआ, बावडी,तालाब, नदी,चारागाह, गोचर, ओरण, जमीन, जंगल, पहाड़ इत्यादि को संरक्षित करके प्रदूषण एवं अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। वन्य प्राणियों, वनस्पतियों व जैव विविधता संरक्षण एवं पौधारोपण को बढावा दिया जाएगा। ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक स्थल, श्मसान, कब्रिस्तान की सुरक्षा व संरक्षण के काम होंगे।
संसाधन विकास पर जोर : ग्राम में सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक विकास को बढावा देने के लिए बिजली, पेयजल, सड़क, स्कूल, खेल मैदान, पार्क, स्वास्थ्य केंद्र, स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र, संचार के साधन, बैंक, मंडी व हाट बाजार जैसे जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के विकास कार्यों का प्रयास किया जाएगा। आवास एवं शौचालय जैसी सुविधाओं से गरीब व कमजोर लोगों को लाभांवित कराना, रोजगार सृजन व सामुदायिक संपत्ति निर्माण के कार्यक्रमों को जनहित में जवाबदेही से लागू करना है।
स्वयं सहायता समूहों का गठन : रोजगार के लिए कृषि भूमि पर निर्भरता को कम करने के लिए गैर-कृषि क्षेत्र को बढावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन, विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के चयन व समूहों को बैंक ऋण दिलाने का काम किया जाएगा।
14 नवंबर को मेरा गांव-मेरा गौरव दिवस : गांव में जाति, धर्म,क्षेत्र,भाषा व संप्रदाय के आधार पर होने वाले भेदभावों का विरोध कर सामाजिक सौहार्द कायम कर समरसता बढ़ाने के कार्य होंगे। वहीं प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मेरा गांव-मेरा गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रातःकाल स्वच्छता श्रमदान उत्सव, मध्याह्न में खेलकूद प्रतियोगिता एवं सायंकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय विद्यालय के सहयोग से होगा।
महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर : इस आदर्श गांव में गैर कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के गठन, समूहों को बैंक ऋण दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा, ताकि महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकें। सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बिजली, पेयजल, खेल मैदान, पार्क, स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र, संचार के साधन, बैंक मंडी, हाट बाजार एवं जरूरी संसाधन की उपलब्धता के लिए प्रयास किया जाएगा। बागवानी, जैविक खेती, कम जल खपत वाली फसल पैदावार को बढ़ावा दिया जाएगा। खेतों के प्रति युवाओं के घटते रुझान को भी बदल कर इनको खेती की ओर से फिर से आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक 16 को


                बाड़मेर, 10 दिसम्बर। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 16 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 12 को


                बाड़मेर, 10 दिसम्बर। बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान श्रीमती पुष्पादेवी चौधरी की अध्यक्षता में 12 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
                विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अपग्रेडेशन हेतु डीआरआरपी, कन्डीडेट रोड एवं सीयूसीपीएल के प्रस्तावों पर विचार विमर्श एवं अनुमोदन, पेयजल, विद्युत तथा पंचायतीराज को हस्तान्तरित विभागों के कार्यो की समीक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यक्रमांे केे संबंध मंे समीक्षा बैठक गुरूवार को


                बाड़मेर, 10 दिसंबर। वर्तमान राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित होने वालेे कार्यक्रमांे के संबंध मंे समीक्षा बैठक गुरूवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि इस दौरान राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की अब तक की तैयारियांे की समीक्षा करने के साथ विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को उनको सौंपे गए कार्याें की प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 को


                बाड़मेर, 10 दिसम्बर। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार 12 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा। 
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

विधिक जागरूकता अभियान के तहत मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


                बाडमेर, 10 दिसम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा के निर्देशानुसार मंगलवार प्रातः अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं01), बाड़मेर सुशील कुमार जैन के तत्वाधान में मोबाईल वैन को न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय बाड़मेर सुश्री सोनल पुरोहित द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर न्यायिक पीठासीन अधिकारीगण न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बाड़मेर सुनील रणवाह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजकुमार चौहान, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शंकर शर्मा, अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सं01 बाड़मेर राजेन्द्र सिंह चारण भी उपस्थित रहे।
                तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं.01), बाड़मेर सुशील कुमार जैन ने बताया कि मोबाइल वैन 10 से 16 दिसम्बर तक ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह की रोकथाम तथा नालसा एवं रालसा द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित विेधिक जागरूक कार्यक्रम आयोजित कर गाँव-गाँव तक जागरूकता बढ़ाई जायेगी। इस दौरान प्रोजेक्टर स्क्रीन द्वारा विधिक सेवा से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता का सचल प्रदर्शन तथा विधिक जागरूकता संबंधित प्रकाशित साम्रगी का आमजन में वितरण किया जायेगा। उन्होने बताया कि मोबाईल वैन 11 दिसम्बर को कगाऊ, कपूरड़ी, कवास, उत्तरलाई, खरीयातला, 12 को बायतु भीमजी, बायतु भोपजी, बायतु चिमनजी, बायतु पनजी, बाटाडू, भीमड़ा, 13 को बाड़मेर स्थानीय क्षेत्र तथा 16 दिसम्बर को शिव, आंकली, जूनेजी की बस्ती, आरंग, भीयाड़, बलाई, गांवों में पहुँचकर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जायेगा तथा आमजन को निःशुल्क कानून की जानकारी दी जाकर इनसे संबंधित पैम्पलेट्स का वितरण किया जायेगा।

विद्यार्थियों में लघु उद्योगों की जागरूकता के लिए निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित


                बाडमेर, 10 दिसम्बर। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय जयपुर द्वारा विद्यार्थियों में उद्यमियता विकास तथा जिले की कला एवं क्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए जिले के समस्त कक्षा 9 से 12 वीं के विद्यार्थियों से निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि आवेदन पत्र सीधे ही निदेशक एमएसएमई विकास संस्थान भारत सरकार 22 गोदाम औद्योगिक सम्पदा जयपुर को प्रेषित किए जाने है। उन्होने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता जिले में लघु उद्योग (एमएसएमई) की संभावना विषय पर तथा चित्रकला प्रतियोगिता जिले की कला एवं क्राफ्ट विषय पर होगी। प्रतियोगिता हेतु प्रथम पुरस्कार 10000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 7500 रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 5000 रूपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता की दिनांक एवं स्थान के संबंध में आवेदन पत्र प्राप्त होने के पश्चात् पत्र अथवा फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मधुकर शर्मा मोबाइल नम्बर 9950696639 से सम्पर्क किया जा सकता है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...