सोमवार, 26 मार्च 2018

कल्याणकारी योजनाआंे को आमजन तक पहुंचाएं : नकाते


                बाड़मेर, 26 मार्च। केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से महिलाआंे के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा एवं एएनएम इन योजनाआंे को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला स्तरीय कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं। ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर मंे कमी लाई जा सके। उन्हांेने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे एवं आशा सहयोगिनियांे से अपने दायित्व का निर्वहन मनोयोग का आहवान किया। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सभी पात्र गर्भवती और धात्री महिलाएं जिनके परिवार मंे पहला बच्चा 1 जनवरी 2017 को या इसके बाद हुआ तो एक लाभार्थी केवल एक बार इस योजना के तहत लाभ ले सकता है। जिला कलक्टर नकाते ने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, जनसंख्या नियंत्रण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान मंे सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।
                इस दौरान यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने कहा कि महिलाआंे के पास घर एवं राष्ट्र की चाबी है। उन्हांेने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र मंे देश का नाम रोशन कर रही है। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मंे नकद प्रोत्साहन राशि परिवार के पहले जीवित बच्चे के लिए गर्भवती और धात्री महिलाआंे के खाते मंे सीधे हस्तांतरित की जाती है। उन्हांेने उपस्थित संभागियांे से इस योजना का लाभांवित होने तथा अन्य लोगांे को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।
                अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर गीता देवी एंड पार्टी ने लोक गीत, कुंभाराम ने गोल घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। रणवीरसिंह राजावत ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। सुपरवाइजर प्रेम शंकरसिंह ने योजना की पात्रता की शर्ताें एवं सत्यापन की प्रक्रिया, सुपरवाइजर दुर्गसिंह ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे जानकारी दी। सुभाषचन्द्र शर्मा ने प्रश्नोतरी एवं ये ताना बाना बदलेगा गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाआंे की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक एन.सी.चन्द्रोदय समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसोशिएट प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने किया।
राठी की कथक प्रस्तुति ने मन मोहा : जयपुर घराने की प्रसिद्व कलाकार सुश्री प्रेरणा राठी ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। राठी ने विभिन्न मुद्राआंे मंे कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियांे को लेकर आमजन ने खासा उत्साह दिखाया। नृत्य को देखकर दर्शकांे ने कई बार तालियां बजाकर नृत्यांगना राठी को प्रोत्साहित किया।
रंगोली रही आकर्षण का केन्द्र : कार्यशाला की शुरूआत मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने भगवान महावीर टाउन हाल परिसर मंे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे के सहयोग से राजस्थान दिवस, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर रंगोली बनाई। यह रंगोली आमजन मंे खासे आकर्षण का केन्द्र रही।















बिहार के राज्यपाल मलिक मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे


                बाड़मेर, 26 मार्च। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक मंगलवार को बाड़मेर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक 27 मार्च को दोपहर 12.30 बजे ग्राम पंचायत गालाबेरी मंे आयोजित स्वच्छता जन जागरण कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसी दिन सांय 6.40 बजे बलदेव नगर मंे आयोजित सामाजिक कार्यक्रम मंे शामिल होने के बाद सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम करेंगे। उन्हांेने बताया कि 28 मार्च को राज्यपाल मलिक प्रातः 8 बजे तनसिंह चौहान के आवास, हरी स्वीट होम एवं सवाईराम मेघवाल के आवास जाएंगे। इस दौरान मदर टेरेसा विद्यालय मंे आयोजित समारोह मंे शामिल होने के साथ एडवोकेट अमृत जैन, पृथ्वी चाडंक के आवास पर जाएंगे। इसके उपरांत शाम 4 बजे उनका जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

राजस्थान विकास प्रदर्शनी प्रारंभ, मैराथन मंे मंगलवार को दौड़ेगा बाड़मेर


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजस्थान विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

                बाड़मेर, 26 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य मंे सूचना केन्द्र मंे सोमवार को राजस्थान विकास यात्रा प्रदर्शनी का जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने फीता काटकर शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 30 मार्च तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
                जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से लगाई गई राजस्थान विकास प्रदर्शनी मंे राजस्थान के इतिहास, निर्माण एवं विकास के विविध पहलूआंे को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी मंे यूं बना राजस्थान, इतिहास के पन्नांे से राजस्थान का निर्माण, जागीरदारी, जमींदारी एवं बिस्सेदारी प्रथा की समाप्ति, इतिहास साक्षी है राजपूती सिंगारी दिल्ली मंे धमाका, बारहठ बंधुआंे का पराक्रम आजादी का अतुल्य उपक्रम, स्वामी भक्ति की प्रतिमूर्ति पन्नाधाय, वीर रस के सिद्व कवि सूर्यमल मिश्रण, जन जागृति के अग्रदूत डा.केसरीसिंह बारहठ, गोपालसिंह खरवा, विजयसिंह पथिक, इतिहास नायिका महारानी पदमिनी, भक्ति की मरू मंदाकिनी मीराबाई, महानायक महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, अमरसिंह राठौड़, वीर दुर्गादास राठौड़, बाड़मेर के ऐतिहासिक स्थलांे के साथ, रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ समारोह एवं राजस्थान के विकास के सफर तथा उपलब्धियांे को भी चित्रांे के माध्यम से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए 30 मार्च तक कार्यालय समय मंे खुली रहेगी। इस दौरान कोई भी आमजन इसका अवलोकन कर सकता है। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत अन्य विभागीय अधिकारियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने अवलोकन किया। सूचना एवं जनसंपर्क सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय ने जिले मंे हुए विकास कार्याें एवं योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया।
मैराथन मंे मंगलवार को दौड़ेगा बाड़मेर : राजस्थान दिवस समारोह के तहत मंगलवार को प्रातः 6 बजे जिला मुख्यालय पर गडरा सर्किल से बाड़मेर मैराथन का आयोजन होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कि छह किमी तक आयोजित होने वाली बाड़मेर मैराथन के लिए समुचित तैयारियां की गई हैं। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर मैराथन 45 वर्ष से कम आयु एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरूष तथा महिला संभागियांे के लिए तीन श्रेणियांे मंे आयोजित होगी। इन तीन श्रेणियांे मंे प्रथम दस स्थान पर रहने वाले संभागियांे को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान एम्बूलेंस मय चिकित्सक की तैनातगी के साथ यातायात एवं अन्य समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। बाड़मेर मैराथन के आयोजक तनसिंह चौहान ने बताया कि युवाआंे को प्रोत्साहित करने के लिए बाड़मेर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इससे विशेषकर युवा वर्ग मंे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आयोजन प्रभारी जोगेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि बाड़मेर मैराथन मंे सेना, बीएसएफ, वायुसेना एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होकर युवाआंे को प्रोत्साहित करेंगे। उन्हांेने बताया कि 27 मार्च को प्रातः 5.30 बजे से महावीर सर्किल से मैराथन के लिए चेस्ट नंबर देने का कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या मंे काउंटर स्थापित किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि मैराथन के समापन स्थल पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला के साथ अन्य अतिथि विजेता प्रतिभागियांे को सम्मानित करेंगे। मैराथन मंे शामिल होने वाले प्रतिभागियांे को वापिस महावीर सर्किल तक लाने के लिए बसांे की व्यवस्था की जाएगी। इधर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने अधिकाधिक युवाआंे से बाड़मेर मैराथन मंे शामिल होने की अपील की है।






रविवार, 25 मार्च 2018

मैत्री क्रिकेट मैच मंे जिला प्रशासन की टीम 39 रन से विजेता


                बाड़मेर, 25 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य मंे रविवार को आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने 39 रन से मुकाबला जीत लिया। शुरूआत मंे मीडिया की टीम ने टास जीतकर पहले फिल्डिग करने का निर्णय लिया। इस मुकाबले मंे मैन आफ दी मैच का खिताब भवेन्द्र जाखड़ को मिला।
                आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान शुरूआत मंे जिला प्रशासन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए मीडिया की टीम के सामने जीत के लिए 139 का लक्ष्य रखा। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं भवेन्द्र जाखड़ ने लंबी पारी खेली। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नाबाद रहते हुए दो चौकांे के साथ 19 रन बनाए। वहीं भवेन्द्र जाखड़ ने 10 चौके एवं 2 छक्कांे के साथ 75 रन बनाकर प्रशासन की टीम को बेहतरीन योगदान दिया। उपवन संरक्षक विक्रम प्रधान केसरी 1 रन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई 6 रन बनाकर रन आउट हुए। इसी तरह बबली ने 6 रन, भीमराज ने 4 रन का योगदान दिया। जबकि सीताराम शून्य पर आउट हुए। इस दौरान मीडिया टीम की ओर से दूर्गसिंह राजपुरोहित, मनोहरसिंह, शांतिप्रकाश गौड़, जीतेन्द्र, देवराज, ओम माली एवं जसवंतसिंह ने बोलिंग करते हुए 27 अतिरिक्त रन दिए। इसके जबाव मंे मीडिया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विजय कुमार शून्य पर आउट हुए। सुरेश जाटोल 9, जीतेन्द्र 21, शांति प्रकाश गौड़ 19 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसके अलावा मनोहरसिंह 12 रन बनाकर स्टंप आउट, दूर्गसिंह राजपुरोहित 14, जसवंतसिंह 2, ओम माली शून्य, देवराज शून्य रन बनाकर बोल्ड हुए। वहीं अशोक दईया 4 एवं नरपत रामावत 1 रन बना जाए। इस मैच की विजेता जिला प्रशासन एवं उप विजेता मीडिया टीम को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने ट्राफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला कलक्टर नकाते ने समय-समय पर इस तरह के आयोजन की जरूरत जताते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्हांेने कहा कि मीडिया सकारात्मक पक्ष के साथ कई बार कमियांे को भी दर्शाकर व्यवस्था मंे सुधार की पहल करता है। इस दौरान खासी तादाद मंे विभागीय अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। शुरूआत मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने खिलाड़ियांे से परिचय प्राप्त किया।





बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक सोमवार से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 25 मार्च। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर बाड़मेर आएंगे। इस दौरान मलिक विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक 26 मार्च को शाम 6.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां से शाम 7.40 बजे किसान कन्या छात्रावास मंे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम एवं स्वर्गीय गंगाराम चौधरी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम के उपरांत दूसरे दिन राज्यपाल मलिक 27 मार्च को दोपहर 12.30 बजे ग्राम पंचायत गालाबेरी मंे आयोजित स्वच्छता जन जागरण कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसी दिन सांय 6.40 बजे बलदेव नगर मंे आयोजित सामाजिक कार्यक्रम मंे शामिल होने के बाद सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम करेंगे। उन्हांेने बताया कि 28 मार्च को राज्यपाल मलिक प्रातः 8 बजे तनसिंह चौहान के आवास, हरी स्वीट होम एवं सवाईराम मेघवाल के आवास जाएंगे। इस दौरान मदर टेरेसा विद्यालय मंे आयोजित समारोह मंे शामिल होने के साथ एडवोकेट अमृत जैन, पृथ्वी चाडंक के आवास पर जाएंगे। इसके उपरांत शाम 4 बजे उनका जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

विकास यात्रा प्रदर्शनी सोमवार से, जयपुर घराने की प्रेरणा देगी कथक की प्रस्तुति


राजस्थान दिवस समारोह-2018
भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला स्तरीय कार्यशाला सोमवार को

                बाड़मेर, 25 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य मंे सूचना केन्द्र मंे सोमवार से राजस्थान विकास यात्रा प्रदर्शनी प्रारंभ होगी। भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इस दौरान जयपुर घराने की प्रसिद्व कलाकार सुश्री प्रेरणा राठी कथक नृत्य की प्रस्तुति देगी।
                जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे सोमवार प्रातः 10.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते राजस्थान की विकास यात्रा संबंधित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इस प्रदर्शनी मंे राजस्थान के विकास से जुड़े विविध पहलूआंे को दर्शाया गया है। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शास्त्रीय नृत्य के साथ महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में जयपुर घराने की प्रसिद्ध कलाकार सुश्री प्रेरणा राठी कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के परिचय, पात्रता की शर्तों एवं क्लेम फार्म प्रस्तुत करने और सत्यापन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। महिलाओं की ओर से संगीत और नृत्य के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 5 हजार रूपए की नकद प्रोत्साहन राशि परिवार के पहले जीवित बच्चे के लिए गर्भवती और धात्री महिलाआंे के खाते मंे सीधे अंतरित की जाती हैं। पात्र लाभार्थियांे को संस्थागत प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के तहत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडांे के अनुसार शेष नकद प्रोत्साहन प्राप्त होगा। ताकि एक महिला को औसतन 6 हजार रूपए मिल सके। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका के मुताबिक इस योजना का उददेश्य नकद प्रोत्साहन के जरिए मजदूरी हानि का आंशिक मुआवजा प्रदान करना है, जिससे महिला बच्चे के जन्म से पहले एवं बाद मंे पर्याप्त आराम कर सके। इसके तहत सभी पात्र गर्भवती और धात्री महिलाएं जिनके परिवार मंे पहला बच्चा 1 जनवरी 2017 को या इसके बाद हुआ तो एक लाभार्थी केवल एक बार इस योजना के तहत लाभ ले सकता है।
मैराथन का आयोजन मंगलवार को : राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे गडरा सर्किल से रामसर रोड़ पर 6 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। मैराथन मंे शामिल होने के लिए मंगलवार प्रातः 5.30 बजे तक गडरा सर्किल पहुंचना होगा।
भक्ति संगीत कार्यक्रम 28 को : राजस्थान दिवस समारोह के तहत 28 मार्च को सफेद आकड़ा महादेव मंदिर, महाबार रोड़ मंे सांय 7 बजे भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा।
कव्वाली कार्यक्रम का आकर्षण रहेंगे साबरी ब्रदर्स : जिला प्रशासन एवं राजस्थान उर्दू अकादमी के संयुक्त तत्वावधान मंे 29 मार्च को सांय 7 बजे से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड़ मंे कव्वाली का आयोजन होगा। राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली के मुताबिक इस दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुफियाना कव्वाली, फिल्मी गीतांे और गजलांे मंे धूम मचाने वाले साबरी ब्रदर्स कव्वाली की प्रस्तुति देंगे। 
सांस्कृतिक संध्या मंे दिखेगी कला एवं संस्कृति की झलक : राजस्थान दिवस के कार्यक्रमांे की कड़ी मंे 30 मार्च को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़, बाड़मेर मंे आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या मंे कला एवं संस्कृति की झलक दिखेगी। इस दौरान गणपति वंदना के उपरांत स्थानीय छात्राएं ढोल थाली पर नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके अलावा धोधे खान अलगोजा, सोहनलाल भाट कच्छी घोड़ी, स्वरूप पंवार एंड पार्टी लोक नृत्य, कालबेलिया, अनू एंड पार्टी तराजू एवं घुटना चकरी नृत्य, बच्चू एंड पार्टी लोक नृत्य एवं माता की सवारी, देउ खान एंड पार्टी डेजर्ट सिम्फनी की प्रस्तुति देंगे।

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

जिला कलक्टर ने किया विकास कार्याें का निरीक्षण


                बाड़मेर, 23 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को सिणधरी पंचायत समिति की बिलासर एवं पायला खुर्द मंे विकास कार्याें का निरीक्षण किया। उन्हांेने विकास कार्याें मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शुक्रवार को बिलासर मंे ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया। उन्हांेने विकास अधिकारी एवं ग्रामसेवक को प्राथमिकता से पंचायत भवन का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिला कलक्टर नकाते ने जेतेश्वर धाम मंे निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को परखा। उन्हांेने संबंधित कार्मिकांे को गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित तय सीमा मंे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पायला खुर्द मंे हूरी पत्नी जमाल खान, ईशा खान पुत्र जमाल खान के स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय, आमीर खान पुत्र जमा खान के प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का निरीक्षण किया। उन्हांेने लाभार्थियांे को नियमित रूप से शौचालय का इस्तेमाल कर स्वच्छ भारत मिशन मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का अनुरोध किया। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास भी प्राथमिकता से पूर्ण कराने के लिए कहा। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने टांकों का निरीक्षण कर इसकी उपयोगिता जानी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, सिणधरी पंचायत समिति के विकास अधिकारी हीराराम कलबी, पंचायत प्रसार अधिकारी प्रभूसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।













गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर की परेड 4 अप्रैल को


                बाड़मेर, 23 मार्च। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर की संपर्क परेड 4 अप्रैल को बाड़मेर एवं उप केन्द्र गृह रक्षा बालोतरा की संपर्क परेड 30 मार्च को प्रातः 8 बजे बालोतरा मंे रखी गई है। समादेष्टा रवि व्यास ने बताया कि सभी सदस्यांे को वित्तीय वर्ष 2018-19 की वेलफेयर रसीद अनिवार्य रूप से कटवाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं किसान मेला शनिवार को


                बाड़मेर, 23 मार्च। आत्मा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र दांता मंे शनिवार को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
                उप निदेशक कृषि विस्तार ने बताया कि इस मेले मंे कृषकांे के आने-जाने, बस, रेल का वास्तविक किराए का भुगतान किया जाएगा। भोजन एवं जलपान की व्यवस्था कार्यालय की ओर से की जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित सहायक कृषि अधिकारियांे को आत्मा योजनान्तर्गत पुरस्कृत किसानांे, कृषक मित्रांे, लघु एवं सीमांत, अजा, अजजा एवं महिला काश्तकारांे को भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

बाइकर्स रैली से शनिवार को होगी राजस्थान दिवस समारोह की शुरूआत


                बाड़मेर, 23 मार्च। सात दिवसीय राजस्थान दिवस समारोह की शुरूआत शनिवार को प्रातः 7 बजे भगवान महावीर टाउन हाल से बाइकर्स रैली के साथ होगी। बाड़मेर जिले मंे आगामी 30 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसको लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने शुक्रवार को सूचना केन्द्र मंे पत्रकार वार्ता के दौरान राजस्थान दिवस समारोह के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को प्रातः 7 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते बाइकर्स रैली को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बाइकर्स रैली बाड़मेर से रवाना होकर किराडू, रेडाणा, मुनाबाव एवं चौहटन से होते हुए वापिस बाड़मेर पहुंचेगी। उन्हांेने बताया कि 25 मार्च को आदर्श स्टेडियम मंे जिला प्रशासन एवं मीडियाकर्मियांे के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। इसी तरह सूचना केन्द्र मंे 26 से 30 मार्च तक राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास कार्यो के फोटोग्राफ्स पर आधारित विकास प्रदर्शनी, 26 मार्च को प्रातः 10.30 बजे से भगवान महावीर टाउन हाल मंे शास्त्रीय नृत्य एवं महिलाआंे के कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला, 27 मार्च को प्रातः 6 बजे गडरा सर्किल से राजस्थान दिवस मैराथन दौड़, 28 मार्च को 7 बजे से सफेद आकड़ा महादेव मंदिर महाबार रोड़ मंे भक्ति संगीत कार्यक्रम, 29 मार्च को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ बाड़मेर मंे सांय 7 बजे से कव्वाली कार्यक्रम, 30 मार्च को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़,बाड़मेर मंे सांय 7 बजे से परंपरागत लोक गीत एवं लोक नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

राजस्व राज्य मंत्री शनिवार से बालोतरा के दौरे पर


                बाड़मेर, 23 मार्च। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार से बालोतरा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चौधरी विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
                अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री चौधरी शनिवार को प्रातः 8 बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे मारवाड़ अलंकरण समारोह मंे विशिष्ट अतिथि के रूप मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर शाम 7 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के उपरांत रविवार को शिकारपुरा मंे रामनवमी कार्यक्रम एवं नया सेंडा मंे भगवती बाई आश्रम मंे आयोजित रामनवमी कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसी तरह 26 मार्च को प्रातः 9 बजे नागाणा मंे देवस्थान विभाग की ओर से नागणेची माता धाम पर भवन के शिलान्यास समारोह मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

सिविक एक्शन के तहत बांटे व्यायाम के उपकरण


                बाडमेर, 23 मार्च। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाखासर मंे लायंस फिटनेस के तहत व्यायाम एवं कसरत का सामान वितरण किया गया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल 115 वाहिनी के कमांडेंट प्रदीप कुमार शर्मा ने विद्यार्थियांे को नियमित रूप से व्यायाम करने एवं शैक्षणिक क्षेत्र मंे उपलब्धियां प्राप्त करने की बात कही। उन्हांेने विभिन्न क्षेत्रांे मंे रोजगार के अवसरांे एवं केरियर संबंधित मार्गदर्शन दिया। उन्हांेने ग्रामीणांे की ओर से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान ग्राम पंचायत बाखासर के राजेन्द्रसिंह, प्रधानाचार्य भीमाराम, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणांे ने सीमा सुरक्षा बल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सदैव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।





अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दिए विद्युतीकरण कार्य में गति लाने के निर्देश


अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने मते का तला में लगाई रात्रि चौपाल

                बाडमेर, 23 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने गुरूवार को चौहटन तहसील के मते का तला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत की गई परिवेदनाआंे की सुनवाई करते संबंघित अधिकारियों को समस्याओं के शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
                मते का तला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पनाणियों का तला में टयूबवैल खोदकर पेयजल स्त्रोत डवलप करने के निर्देश दिए,ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सकें। उन्होंने डिस्कॉम के अधिकारियों को खराब ट्रान्सफार्मर बदलने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण के कार्य शीध्र कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रेमसिंह की ढाणी से मते का तला मिसिंग लिंक सडक कार्य के प्रस्ताव भेजकर शीघ्र जोडने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा निरीक्षण को क्षेत्र में केम्प आयोजित कर खाद्य सुरक्षा प्रकरणों की जांच कर बीपीएल परिवारों को रसद सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं को लाभ उठाने को कहा। उन्हांेने मनरेगा, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, आरोग्य राजस्थान, पशुधन बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार के साथ जानकारी देते हुए बालिका शिक्षा को बढावा देने पर बल दिया।




नाडी एवं खड़ीन बनाकर जल संग्रहित करें : पगारिया


                बाड़मेर, 23 मार्च। नाडी एवं खड़ीन बनाकर अधिकाधिक बारिश के पानी को संग्रहित करें। छत के पानी को टांके मंे एकत्रित करके बचाया जा सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा.प्रदीप पगारिया ने बोथिया जलग्रहण समिति की ओर से विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान डा.प्रदीप पगारिया ने बारिश के पानी के संग्रहण एवं खेती किसानी से जुड़े विविध पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कुम्मट के पेड़ से गोंद लेने की विधि के बारे मंे बताया। केयर्न आयल एंड गैस के भानुप्रतापसिंह एवं बायफ के डा.राघवेन्द्र दुबे ने बारिश के जल संग्रहण एवं खेती करने के तरीकांे के बारे मंे बताया। इस दौरान मेहराब खान, साले मोहम्मद एवं आर.के.पठान ने भी विचार व्यक्त किए।




बाल विवाह होने पर उपखंड मजिस्ट्रेट के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही


अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह रोकने के निर्देश

                बाड़मेर, 23 मार्च। आगामी 18 अपै्रल को अक्षय तृतीया एवं 29 अप्रैल को पीपल पूर्णिमा पर्व पर संभावित बाल विवाह को रोकने एवं बाल विवाह करने वालों के विरुद्ध बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बाल विवाह होने की स्थिति मंे संबंधित उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
                अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह दीपक उप्रेती की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तर पर पदस्थापित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों, वृत्ताधिकारी, थानाधिकारीगण, पटवारियों, भू-अभिलेख निरीक्षकों, महिला अधिकार अभिकरणों एवं महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के अध्यापकों, नगर परिषद एवं नगरपालिका के कर्मचारियों एवं जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों तथा वार्ड पंचों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं आमजन को जानकारी देकर उनमें जन जागृति उत्पन्न करने एवं दोनों पर्वों पर बाल विवाह रोके जाने की कार्यवाही कराने में अपना पूरा योगदान करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए जिला ब्लॉक एवं जिला स्तर पर गठित विभिन्न सहायता समूह, महिला समूह, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, सहयोगिनी के कोर ग्रुप को सक्रिय करना, ऐसे व्यक्ति एवं समुदाय जो विवाह सम्पन्न कराने में सहयोगी हलवाई, बैंडबाजे, पंडित, बाराती, पाण्डाल एवं टेन्ट लगाने वाले, ट्रांसपोर्ट इत्यादि पर बाल विवाह में सहयोग करने का आश्वासन लेने और उन्हें कानून की  जानकारी देने, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ चेतना बैठकों का आयोजन करने, ग्राम सभाओं में सामूहिक रूप से बाल विवाह के दुष्प्रभावों की चर्चा करने एवं रोकथाम की कार्यवाही करने, किशोरियों, महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों के कार्यकर्ताओं में स्वास्थ्य, वन, कृषि, समाज कल्याण, प्राथमिक शिक्षा विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करने, विवाह के लिए छपने वाले निमंत्रण पत्र में वर-वधु की जन्म तारीख प्रिन्ट करने सहित महत्वपूर्ण बिन्दुओं को कार्ययोजना में शामिल किये जाने के आदेश दिए गए है।
प्रभावी कार्रवाई के निर्देश : दोनों पर्वों पर बाल विवाहों की रोकथाम के संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह रोकने की समुचित कार्यवाही करने तथा सूचना प्राप्त होने पर बाल विवाह प्रतिषध अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्यवाही करने के साथ अक्षय तृतीया से एक माह पूर्व जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं उपखंड कार्यालय में 24 घंटे क्रियाशील कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार : बाल विवाहों के आयोजन किए जाने की स्थिति में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की धारा 6 की धारा 16 के तहत नियुक्त ‘‘बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों’’ उपखंड मजिस्ट्रेट्स की जवाबदेही नियत करते हुए जिनके क्षेत्र में बाल विवाह सम्पन्न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध जिला कलक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।

गुरुवार, 22 मार्च 2018

भारी वाहनांे का अग्रिम कर जमा कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च


                बाडमेर, 22 मार्च। भारी वाहनांे का अग्रिम कर जमा कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। इस अवधि तक कर जमा नहीं कराने वाले वाहनांे की धरपकड़ की जाएगी।
                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि बाड़मेर जिले को राजस्व अर्जन के लिए 16 करोड़ का लक्ष्य आवंटित किया गया है। अब तक 6 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्हांेने बताया कि भारी वाहनांे का टैक्स जमा कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय मंे अतिरिक्त काउंटर लगाया गया है। ताकि वाहन स्वामियांे का टैक्स जमा कराने मंे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्हांेने बताया कि परिवहन कार्यालय की ओर से तीन उड़नदस्तांे का भी गठन किया गया है। उनके मुताबिक अब वाहन सीज होने पर आनलाइन टैक्स जमा कराने की रसीद प्रस्तुत करने पर ही वाहन छोड़ा जाएगा। उन्हांेने बताया कि टैक्स का ईग्रास पर आनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश


                बाडमेर, 22 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में गुरूवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रमों में शामिल करने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को राजस्थान दिवस के संबंध में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को बाइकर्स रैली में शामिल होने वाले वाहन प्रातः 7बजे से पूर्व भगवान महावीर टाउन हॉल पहुंच जाए। साथ ही उन्होने वाहनों के इन्श्युनेस, फिटनेस सहित सम्पूर्ण डिटेल रखने के निर्देश दिए। उन्होने बाईकर्स रैली के दौरान एम्बुलेन्स इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार क्रिकेट मैत्री मैच के दौरान 25 मार्च को आदर्श स्टेडियम पर्याप्त सफाई कराने तथा पेयजल, बैठक एवं माइक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 26 से 30 मार्च तक सूचना केन्द्र में आयोजित होने वाली राजस्थान की विकास यात्रा प्रदर्शनी में राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास कार्यो के फोटोग्राफ्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होने विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों के फोटोग्राफ्स भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने विकास यात्रा प्रदर्शनी के दौरान अधिकाधिक लोगों को आमन्त्रित करने के निर्देश ताकि योजनाओं से अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होने 26 मार्च को प्रातः 10.30 बजे से भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित होने वाले शास्त्रीय नृत्य एवं महिलाओं के कार्यक्रम में पेयजल, साउण्ड सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने 27 मार्च को गडरा सर्किल से प्रारम्भ होने वाली राजस्थान दिवस मैराथन दौड के संबंध में मेडिकल टीम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को सफेद आकडा महाबार रोड महादेव मंदिर में सायं 7 बजे से आयोजित होने वाले भक्ति संगीत कार्यक्रम में ख्यातनाम भक्तिसंगीत कलाकारों को आमन्त्रित किया गया है। इसी प्रकार 29 मार्च को राउमावि स्टेशन रोड बाडमेर में सायं 7 बजे से आयोजित होने वाले कव्वाली कार्यक्रम में साबिर ब्रदर्स अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड बाडमेर में सायं 7 बजे से आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के दौरान परम्परागत लोग गीत एवं लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्हांेने संबंधित अधिकारियों को कव्वाली एवं सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्टेज, बेरिकेटिंग, विद्युत एवं पेयजल, साउण्ड सिस्टम सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। बैठक में भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्र, , जिला परिवहन अधिकारी डी.डी. मेघाणी डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता भेराराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी मा.सवाईसिंह, खेल अधिकारी रामकरण विश्नोई, एसोशिएट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, व्याख्याता दीपसिंह, होटल व्यवसायी पुरूषोतम खत्री, लोक कलाकार बिहारी पंवार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, वंचित पात्र परिवारों के लिए अब 16 से 30 अपैल तक आयोजित होंगी ग्राम सभाएं


                बाड़मेर, 22 मार्च। प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत सभी ग्राम पंचायतों में वंचित पात्र परिवारों से प्रार्थना पत्र आमंत्रित करने के लिये 16 से 30 अप्रैल 2018 तक पुनः ग्राम सभाएं आयोजित होंगी।
                ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुदर्शन सेठी ने बताया कि पूर्व में जिला स्तर पर विचाराधीन अपीलें एंव प्राप्त नवीन आवेदन पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तगर्त निर्धारित मापदण्डों को पूर्ण करने वाले परिवारों की पहचान एवं जोड़े जाने की प्रक्रिया की शत प्रतिशत पालन करते हुए 5 जून 2018 तक पूर्ण कर राज्य की सूची प्रेषित करने के लिए समस्त जिला कलक्टरों को निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि जिलों से प्राप्त सूची को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार को राज्य स्तर से सक्षम परीक्षण कर अनुमोदन के उपरान्त प्रस्तुत की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पूर्व में यदि ग्राम सभाएं आयोजित हो गई हो, तो भी उन ग्राम पंचायतों में अन्य छूटे हुए वंचित पात्र परिवारों से प्रार्थना पत्र आमन्त्रित करते हुए पुनः ग्राम सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं किसान मेला 24 को


                बाड़मेर, 22 मार्च। आत्मा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र दांता मंे 24 मार्च को प्रातः 10 से किया जाएगा।
                उप निदेशक कृषि विस्तार ने बताया कि इस मेले मंे कृषकांे के आने-जाने, बस, रेल का वास्तविक किराए का भुगतान किया जाएगा। भोजन एवं जलपान की व्यवस्था कार्यालय की ओर से की जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित सहायक कृषि अधिकारियांे को आत्मा योजनान्तर्गत पुरस्कृत किसानांे, कृषक मित्रांे, लघु एवं सीमांत, अजा, अजजा एवं महिला काश्तकारांे को भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

अग्नि पीड़ितांे को आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 22 मार्च। संबंधित उपखंड अधिकारियांे की अनुशंषा के आधार पर अग्नि पीड़ितांे को 1 लाख 43 हजार 300 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर जोगासर निवासी शकूरखान पुत्र वली खान, नगोणी धतरवालांे की ढाणी निवासी कनाराम पुत्र सताराम, मदरूपोणियो की ढाणी पनावड़ा निवासी आईदानराम पुत्र अन्नाराम, गोदारो की ढाणी, कूंपलिया निवासी दीपाराम पुत्र मगाराम, कोलू निवासी वीरसिंह पुत्र मानसिंह, जूनी आटी निवासी प्रहलादराम पुत्र भीमाराम को 4100-4100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी तरह मोराला, कोलू निवासी पोकरराम पुत्र मोटाराम को 8200, धोलू ग्राम पंचायत संतरा निवासी मगसिंह पुत्र शिवसिंह को 18200, माताजी की भाखरी निवासी अमराराम पुत्र फूसाराम को 18200, सवाउ पदमसिंह निवासी सांगाराम पुत्र लूंभाराम को 6200, देवलियाली जोगियो की बस्ती निवासी देवनाथ पुत्र शेरनाथ को 7900, भीलो की ढाणी लालाणा निवासी चन्द्राराम पुत्र मंगलाराम को 10 हजार, गुणेशाराम पुत्र पूंजाराम निवासी राइको की ढाणी को 30 हजार, लच्छाराम पुत्र धनाराम निवासी सिणधरी चारणान को 7900 एवं गंगासरिया निवासी केसाराम पुत्र खेताराम को 12100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
हादसांे के पीड़ितांे को सहायता राशि स्वीकृत : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक अन्य आदेश जारी कर विभिन्न हादसांे मंे मृत्यु होने अथवा घायल होने पर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि जारी की है। आदेश के अनुसार भावना पुत्री रामाराम निवासी गंगासरा, देवीलाल उर्फ देवाराम पुत्र हरचंदराम निवासी गंगासरा, राणीगांव निवासी उकाराम पुत्र फूठाराम, भंवराराम पुत्र चिमाराम निवासी हीराणियो की ढाणी, महबूबखान पुत्र सतार खान निवासी शाह नगर, बोटला पुरोहितान निवासी कूंपसिंह पुत्र भंवरसिंह की सड़क हादसे मंे मृत्यु होने पर उनके परिजनांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह शंकर पुत्र पदमाराम निवासी सांसी कालोनी, धनाराम पुत्र सुराराम निवासी सांसी कालोनी की टांके की दीवार ढहने से मृत्यु होने पर 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

रामनवमी एवं महावीर जयंती के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था के निर्देश


                बाड़मेर, 22 मार्च। बाड़मेर जिले में राम नवमी एवं महावीर जयंती के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सभी उपखंड अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
                जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने उपखंड मजिस्ट्रेटों को संबंधित क्षेत्र में रामनवमी एवं महावीर जयंती पर्व पर जुलूस एवं आयोजन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है। उन्हांेने इन पर्वो पर शोभा यात्रा एवं जुलूस निकाले जाने वाले मार्गो का स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पूर्व में निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त कार्मिकांे की तैनाती कर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उनके मुताबिक जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अन्य समूदाय विशेष की भावना को ठेस पहुंचाने वाले नारे एवं भड़काऊ भाषा का उपयोग नहीं करें, इसकी कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा शांति समिति के सदस्यों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की बैठक लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संबंधित कार्यशाला 26 मार्च को


गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाआंे के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

                बाड़मेर, 22 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 26 मार्च को प्रातः 11 बजे से भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
                महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि इस दौरान संभागियांे को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया जाएगा। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 5 हजार रूपए की नकद प्रोत्साहन राशि परिवार के पहले जीवित बच्चे के लिए गर्भवती और धात्री महिलाआंे के खाते मंे सीधे अंतरित की जाती हैं। पात्र लाभार्थियांे को संस्थागत प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के तहत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडांे के अनुसार शेष नकद प्रोत्साहन प्राप्त होगा। ताकि एक महिला को औसतन 6 हजार रूपए मिल सके। उन्हांेने बताया कि इस योजना का उददेश्य नकद प्रोत्साहन के जरिए मजदूरी हानि का आंशिक मुआवजा प्रदान करना है, जिससे महिला बच्चे के जन्म से पहले एवं बाद मंे पर्याप्त आराम कर सके। इसके तहत सभी पात्र गर्भवती और धात्री महिलाएं जिनके परिवार मंे पहला बच्चा 1 जनवरी 2017 को या इसके बाद हुआ तो एक लाभार्थी केवल एक बार इस योजना के तहत लाभ ले सकता है।
कैसे मिलेगा योजना का लाभ : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भधारण के समय पंजीकरण के मामले मंे 1 हजार रूपए मिलेगी। इसके लिए एमसीपी कार्ड मंे गर्भधारण के समय से पंजीकरण का प्रमाण ,स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी, पदाधिकारी जिसकी रैंक एएनएम से कम नहीं हो, प्रमाणित करवाना होगा। इसी तरह दूसरी किश्त गर्भधारण के छह माह बाद 2 हजार रूपए दी जाएगी। तीसरी किश्त दो हजार देने का प्रावधान है। इसके लिए क्रमशः प्रसव पूर्व जांच का प्रमाण पत्र एवं बच्चे के जन्म को प्रमाण के रूप मंे स्वीकार किया जाएगा।
क्या है इस योजना का उददेश्य : देश मंे प्रत्येक तीसरी महिला कुपोषित है। प्रत्येक दूसरी महिला में एनीमिया है। ये महिलाएं कम वजन के बच्चों को जन्म देती है और अल्प पोषण जन्म से प्रारंभ होकर पूरे जीवन को प्रभावित करता है। आर्थिक सेवा सामाजिक परिस्थितियों के कारण कई महिलाओं को प्रसव के एक दिन पहले तक काम करना पड़ता है और प्रसव के कुछ ही दिन बाद काम पर वापस आना पड़ता है। हालांकि उनका शरीर इस कार्य के लिए कुछ समय उपयुक्त नहीं होता है। इसके चलते शिशुओं को समय पर स्तनपान भी नहीं करा पाती हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से उन महिलाओं के नुकसान की भरपाई-उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करना है। केंद्र और राज्य कर्मचारी, किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के साथ नियमित रोजगार पाने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।
लाभार्थियों के चयन के लिए समितियां : लाभार्थियों के चयन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर समिति के गठन का प्रावधान है। जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष कलक्टर, उपाध्यक्ष जिला परिषद सीईओ, सचिव समेकित बाल विकास विभाग के उप निदेशक होंगे। जिले के सांसद, विधायक, सीएमएचओ और आठ अन्य विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे।

सिलिकोसिस से ग्रसित श्रमिकांे को 7 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 22 मार्च। बाड़मेर जिले मंे सिलिकोसिस से ग्रसित पांच श्रमिकांे को सात लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाणियावास निवासी छोलाराम पुत्र अमराराम, नवोड़ा बेरा, पाटोदी निवासी मालाराम पुत्र गोरखाराम, सवाउ पदमसिंह निवासी सताराम पुत्र चोखाराम को एक-एक लाख एवं तिरसिगड़ी निवासी खान श्रमिक गिरधारीराम भील की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी कमलादेवी को तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

शाम-ए-कव्वाली मंे साबरी ब्रदर्स देंगे प्रस्तुतियां


राजस्थान दिवस पर 29 मार्च को होगा कव्वाली का आयोजन

                बाड़मेर, 22 मार्च। जिला प्रशासन एवं राजस्थान उर्दू अकादमी के संयुक्त तत्वावधान मंे राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे 29 मार्च को सांय 7 बजे से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड़ मंे कव्वाली का आयोजन होगा। इसमंे साबरी ब्रदर्स कव्वाली की प्रस्तुति देंगे।
                राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने बताया कि कव्वाली कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुफियाना कव्वाली, फिल्मी गीतांे और गजलांे मंे धूम मचाने वाले साबरी ब्रदर्स कव्वाली की प्रस्तुति देंगे। फरीद एवं आमीन साबरी ब्रदर्स राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित होने के साथ 50 से अधिक फिल्मांे मंे गीतांे मंे अपनी आवाज की प्रस्तुति दे चुके है। इसमंे फिल्म हीना, परदेस, सिर्फ तुम, परवाना, ये दिल आशिकाना जैसी फिल्में शामिल है।

औद्योगिक विकास पर विचार-विमर्श, प्राथमिकता से करें भूखंड आवंटन


चार स्टोन क्रेशर के विद्युत कनेक्शन काटने एवं पर्यावरण क्लीयरेंस की जांच करने के निर्देश

                बाड़मेर, 22 मार्च। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान औद्योगिक विकास पर विचार-विमर्श के साथ शिव के औद्योगिक क्षेत्र मंे प्राथमिकता से भूखंड आवंटित करने के निर्देश दिए गए।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने वाले उद्योग स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि युवाआंे को कौशल विकास से जोड़ा जाए। बैठक के दौरान रीको औद्योगिक क्षेत्र बालोतरा के चतुर्थ चरण मंे हितबद्व पक्षकारांे की तामीरांे के अवार्ड का भुगतान करवाने, चौहटन मंे नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए भूमि की उपयुक्तता संबंधित रिपोर्ट भिजवाने, शिव के औद्योगिक क्षेत्र मंे पानी की व्यवस्था के साथ भूखंडांे का आवंटन करने, रीको औद्योगिक क्षेत्र बालोतरा चतुर्थ चरण मंे शहर के पुराने रंगाई छपाई उद्योगांे को प्राथमिकता से भूखंड आवंटन कर उद्योग शिफ्ट करने, रीको औद्योगिक क्षेत्र मंे ओवर हैंड टैंक संबंधित रिपोर्ट मंगवाने, रीको औद्योगिक क्षेत्र मंे सड़क एवं डेªनेज का कार्य करवाने, मोकलसर मंे रीको औद्योगिक क्षेत्र मंे आवंटित भूमि मंे से निरस्त भूमि की प्रीमियम राशि लौटाने, स्टोन क्रेशर से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम, रीको औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले स्टोन स्लरी के डंपिग यार्ड का चिन्हिकरण, रीको औद्योगिक क्षेत्र बालोतरा मंे औद्योगिक इकाइयांे के वेस्ट पानी को लूणी नदी मंे छोड़ने से रोकने, एसपीवी गठन, खनिजांे के नमूनांे की जांच, गुड़ामालानी औद्योगिक भूमि मंे उद्योग नहीं लगाने वाले उद्यमियांे के भूखंड आवंटन निरस्त करने एवं सेड़वा मंे नमक क्षेत्र मंे भूखंड आवंटन पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक के.सी.सैनी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पर्यावरण क्लीयरेंस की जांच करने के निर्देश : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने समस्त उपखंड अधिकारियांे एवं आरपीसी को खान एवं उद्योगांे को जारी किए गए पर्यावरण क्लीयरेंस की जांच करने के निर्देश दिए गए।
विद्युत कनेक्शन काटने के निर्देश : औद्योगिक समिति की बैठक के दौरान जिला कलक्टर नकाते ने स्टोन क्रेशर उद्योगांे से होने वाले वायू प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रदूषण नियंत्रक नियमांे की पालना नहीं करने वाले 4 स्टोन क्रेशर उद्योगांे के विद्युत कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...