मंगलवार, 20 मार्च 2018

बिलों के ऑन लाइन भुगतान की बेहतर सेवाओं के लिए पेटीएम अधिकृत


                बाड़मेर, 20 मार्च। जोधपुर डिस्कॉम ने अपने उपभोक्ता को विद्युत बिलों के भुगतान के संबंध में बेहतर सेवाऐं प्रदान करने के लिए विद्युत बिलों के ऑन लाईन भुगतान के लिए पेटीएम को अधिकृत किया है।
                जोधपुर डिस्काम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि उपभोक्ता नेट बैकिंग, एनईसीएस, बीबीपीएस, मोबाइल बैंकिंग, वॉलेट के माध्यम से विद्युत बिलों का ऑन लाईन भुगतान कर सकते है। उनके मुताबिक क्रेडिट,डेबिट, केश,प्री पेड कार्ड के माध्यम से 5000 रूपए तक के बिलों के ऑनलाइन भुगतान करने पर अलग से कोई शुल्क कमीशन नहीं देना होगा। जबकि 5000 से अधिक के बिलों के ऑनलाइन भुगतान करने पर, 5000 तक कमीशन का भुगतान निगम की ओर से किया जाएगा। साथ ही शेष शुल्क,कमीशन राशि का भुगतान उपभोक्ता को देना होगा। उन्हांेने बताया कि माह दिसंबर 2017 से यह सुविधा सुचारू रूप से अनवरत जारी है। तकनीकी कारणों से गत सप्ताह एक-दो दिनों के लिए ऑन लाइन भुगतान सुविधा में आंशिक रूप से व्यवधान उत्पन्न होने की वजह से उपभोक्ताओं  को परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब यह सुविधा पुनः सुचारू रूप से चल रही है।
ऐसे करें ऑन लाइन भुगतान : ऑन लाईन भुगतान के लिए उपभोक्ता को पेटीएम एप, वेबसाइट, जोधपुर डिस्कॉम की वेबसाइट www.jdvvnl.com, http://energy.rajasthan.gov.in, jdvvnl या बैंक की वेबसाइट पर जाकर  विद्युत बिल के ऑन लाईन भुगतान के लिंक पर क्लिक करना होगा। उपभोक्ता लिंक को चुन कर अपने विद्युत बिल का भुगतान ऑन लाईन कर सकते है। विभिन्न बैंकों की ऑन लाईन वेबसाइट पर bbps(Bhart Bill Pay System) पर क्लिक कर घर से उपभोक्ता भुगतान कर सकते है।

जल संरक्षण के कार्याें मंे अधिकाधिक सहयोग करें : नकाते


जिला कलक्टर ने की मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे सहयोग की अपील

                बाड़मेर, 20 मार्च। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के जरिए प्रदेश को पानी के लिहाज से आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। जल संरक्षण के कार्याें मंे अधिकाधिक सहयोग करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत उद्यमियांे, फर्माें, वाणिज्यिक एवं वित्तीय संस्थानांे की कार्यशाला के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कराए जा रहे जल संरक्षण के कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। उन्हांेने कहा कि यह योजना नहीं बल्कि अभियान है। इसमंे प्रत्येक व्यक्ति को भागीदारी निभानी चाहिए। जल रहेगा तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रह पाए। उन्हांेने कहा कि जल संरक्षण के साथ इसका सदुपयोग करना होगा। उन्होंने सबसे आह्वान किया कि जल संरक्षण के लिए श्रम, तन, मन और धन के अलावा साधनों का भी सहयोग करें। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, खान विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम समेत अन्य विभागांे एवं कंपनियांे के प्रतिनिधियांे से इस अभियान मंे सहयोग करवाने के लिए कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण मंे प्रस्तावित कार्य योजना, स्वीकृत किए गए कार्यांे एवं प्रगति के बारे मंे जानकारी दी। उन्होंने सबसे अभियान में भागीदारी निभाने का अनुरोध किया। इस दौरान केयर्न आयल एंड गैस की ओर से करीब डेढ़ करोड़ के कार्य करवाने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, खनि अभियंता भंवरसिंह, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, केयर्न आयल एंड गैस से भुवनेश पाठक समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




शुक्रवार, 16 मार्च 2018

अंतरीदेवी विद्यालय मंे सैनेटरी पैड मशीन भेंट की


                बाड़मेर, 16 मार्च। अंतरीदेवी राबाउमावि बाड़मेर मंे स्टेट बैंक आफ इंडिया की ओर से सैनेटरी पैड मशीन एवं डेªस्टोयर मशीन भंेट की गई।
                इस दौरान एसबीआई के जोनल उप महाप्रबंधक डी.एस.रावत ने स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय मंे छात्राआंे के लिए सैनेटरी पैड मशीन को आवश्यक बताया। उन्हांेने छात्राआंे को अध्ययन करने, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य तथा आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा दी। इस दोरान विशिष्ट अतिथि के रूप मंे सहायक महाप्रबंधक आर.सी.मीना, चीफ मैनेजर बी.सी.माली, एम.के.शर्मा, पार्षद कालूराम जांगिड़, संस्था प्रधान राजेश महरवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि आर.सी.मीना ने यूथ फार इंडिया कार्यक्रम के तहत एसबीआई की ओर से मेघावी छात्राआंे को छात्रवृति देने की बात कही। उन्हांेने विद्यालय मंे छात्राआंे की मांग पर आरओ सहित ठंडे पानी की मशीन लगवाने की घोषणा की। संस्था प्रधान राजेश महरवाल ने विद्यालय की महत्ती योजनाआंे, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं भामाशाहांे के योगदान पर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय विकास कमेटी के सचिव व्याख्याता जे.पी.शारदा ने किया। इस दौरान पुष्पा मंगलिया, विनिता, आशा शर्मा, शेरसिंह, गोविन्द जीनगर समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी शनिवार से बालोतरा के दौरे पर


                बाड़मेर, 16 मार्च। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार से बालोतरा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ जन समस्याएं सुनेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री शनिवार को प्रातः 10.30 बजे रवाना होकर 11 बजे कल्याणपुर पहुंचेंगे। जहां वे कल्याणपुर पंचायत समिति की साधारण सभा मंे शामिल होंगे। इसी दिन बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 18 एवं 19 मार्च को बालोतरा मंे स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ आमजन की समस्याएं सुनेंगे। राजस्व राज्य मंत्री 20 मार्च को सेवानिवृत आरएएस महिपाल चारण की पत्नी की शोक सभा मंे शामिल होंगे। इसी दिन उनका प्रातः 10.30 जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

न्यायाधिपति माथुर 17 मार्च को पचपदरा आएंगे


                बाडमेर, 16 मार्च। न्यायाधिपति श्री विनित कुमार माथुर न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर शनिवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर पचपदरा आएंगे। इस दौरान वे न्यायालय भवन का उदघाटन करेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यायाधिपति माथुर 17 मार्च को जोधपुर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर सड़क मार्ग से प्रातः 11.30 बजे पचपदरा पहुंचेगे। वे पचपदरा में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्टेªट न्यायालय भवन का उद्घाटन करने के बाद पचपदरा से सायं 4 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उदघाटन समारोह के दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदन गोपाल व्यास समेत विभिन्न न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जिला कलक्टर ने विभिन्न कार्यालयांे एवं कारागृह का निरीक्षण किया


                बाड़मेर, 16 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयांे एवं कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने व्यवस्थाआंे मंे सुधार लाने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को बाड़मेर उपखंड एवं तहसील कार्यालय, कोष कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र एवं कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने कार्यालय की कार्य प्रणाली की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कार्यालय मंे संपादित किए जाने कार्याें के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्हांेने बाड़मेर कारागृह का निरीक्षण किया। उन्हांेने जेलर से कैदियांे की क्षमता, उनको उपलब्ध कराई जा रही सुविधाआंे के बारे मंे जानकारी ली। साथ ही कानून एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध मंे दिशा-निर्देश दिए।







अंतरराष्ट्रीय कॉल्स इन्द्राज करने के आदेश


                बाड़मेर, 16 मार्च। जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को अंतरराष्ट्रीय काल इन्द्राज करने के आदेश जारी किए है।
                जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों की ओर से संधारित उक्त रजिस्टर की समय-समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

राजस्थान दिवस पर 25 से 30 मार्च तक होंगे विभिन्न आयोजन


बेहतरीन कार्यक्रमांे के आयोजन के साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 16 मार्च। राजस्थान दिवस पर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 25 से 30 तक विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसकी तैयारियांे को लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजस्थान दिवस समारोह के तहत 25 से 30 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमांे एवं गतिविधियांे का आयोजन कराया जाना है। उन्हांेने कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे बेहतरीन कार्यक्रमांे के आयोजन के साथ अधिकाधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने स्थानीय एवं बाहरी कलाकारांे के साथ गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को कार्यक्रम की विस्तार से कार्य योजना तैयार करने एवं कलाकारांे के साथ प्रस्तावित कार्यक्रमांे को चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने 25 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की जानकारी देते हुए इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे 25 मार्च को बाइक रैली, 26 से 30 मार्च तक सूचना केन्द्र मंे विकास प्रदर्शनी, 27 मार्च को गडरारोड़ सर्किल से मुनाबाव रोड़ पर मैराथन, 28 को सफेद आक मंदिर मंे भक्ति संध्या, 29 को कव्वाली, 30 मार्च को प्रातः आदर्श स्टेडियम मंे जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ मीडियाकर्मियांे का मैत्री क्रिकेट मैच एवं सांस्कृतिक संध्या आयोजित करवाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने राजस्थान दिवस समारोह के दौरान सरकारी कार्यालयांे पर विशेष रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने नगर परिषद के अधिकारियांे को शहर मंे सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के लिए कहा। उन्हांेने सीमा सुरक्षा बल, सेना, पर्यटन विभाग, होटल व्यवसायियांे, उद्यमियांे एवं केयर्न आयल एंड गैस एवं राजवेस्ट के प्रतिनिधियांे से इस आयोजन मंे अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल के कमाडेंट पी.के.शर्मा, उप महानिरीक्षक मुद्रांक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, डीएसपी सुभाषचन्द्र, पर्यटन विभाग के उप निदेशक भानुप्रतापसिंह,नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल, बंशीधर तातेड़, रामकुमार जोशी, पुरूषोतम खत्री, मुकेश पचौरी, दीपसिंह, राजवेस्ट के दिलीप नारवानी, किशनचंद समेत विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 15 मार्च 2018

न्यायाधिपति माथुर शनिवार को पचपदरा आएंगे


                बाडमेर, 15 मार्च। न्यायाधिपति श्री विनित कुमार माथुर न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर शनिवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर पचपदरा आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यायाधिपति श्री माथुर 17 मार्च को जोधपुर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर सड़क मार्ग से प्रातः 11.30 बजे पचपदरा पहुंचेगे। वे पचपदरा में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्टेªट न्यायालय भवन का उद्घाटन करने के बाद पचपदरा से सायं 4 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

राजस्थान दिवस समारोह 2018, तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार 16 मार्च को


                बाड़मेर, 15 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह 2018 को आयोजित करने के लिए कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में शुक्रवार 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करें : नकाते


जिला कलक्टर ने सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

                बाड़मेर, 15 मार्च। अधिकाधिक उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। आमजन को जागरूक करने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। उपभोक्ताआंे के अधिकारांे का हनन नहीं होना चाहिए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे आयोजित संगोष्ठी के दौरान यह बात कही। इससे पहले जिला कलक्टर नकाते ने सूचना केन्द्र मंे उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस पर विभिन्न तरह के आयोजनांे के जरिए बाजार मंे उपभोक्ताआंे के साथ होने वाली धोखाधड़ी, मिलावटी सामान, कम नाप-तौल, अमनाम वस्तुआंे की बिक्री, गारंटी के बाद सेवाएं नहीं मिलने के बारे मंे उपभोक्ताआंे को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को खाने-पीने की वस्तुआंे, पेट्रोल मंे मिलावट के बारे मंे आमजन को सहज एवं सरल तरीके अवगत कराने के निर्देश दिए। ताकि आम आदमी आसानी से गलत एवं सही की पहचान कर सके। इसके अलावा किसी तरह की कमी पाए जाने पर शिकायत करने के लिए संबंधित एजेंसी एवं दूरभाष के बारे मंे जानकारी दी जाए। इस दौरान वाणिज्यिक कर अधिकारी भारतसिंह शेखावत ने कहा कि यह दिवस उपभोक्ताआंे को जागरूक बनाने, उनके हितांे की रक्षा करने एवं न्याय दिलाने का सार्थक प्रयास है। उन्हांेने जागरूकता को उपभोक्ताआंे का हथियार बताते हुए कहा कि जागरूक उपभोक्ता खरीदे गए माल अथवा सेवा का बिल आवश्यक रूप से लें। बिल मंे माल की प्रकृति, मात्रा, दर, गुणवत्ता का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। उन्हांेने कहा कि बिल लेते समय यह ध्यान रखें कि बिल मंे व्यापारी का नाम, जीएसटी एवं बिल नंबर, दिनांक, माल का विवरण सही-सही लिखा हो। साथ ही व्यापारी के हस्ताक्षर होने चाहिए। प्रवर्तन निरीक्षक सवाईराम ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के इतिहास, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे मंे जानकारी दी। बाट-माप निरीक्षक राजेश त्यागी ने सामान खरीदते समय वजन, पैकिंग, बैंच नंबर एवं एक्सपाइयरी डेट देखने की बात कही। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने खाद्य पदार्थाें मंे मिलावट के बारे मंे विस्तृत जानकारी दी। संगोष्ठी के दौरान बीसीएमएचओ सताराम भाखर,  प्रवर्तन अधिकारी कंवराराम गोदारा ने भी उपभोक्ता अधिकारांे के बारे मंे विस्तार से अवगत कराया। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने दीप प्रज्जवलन कर संगोष्ठी की शुरूआत की।
जिला कलक्टर ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्हांेने प्रदर्शनी मंे पेट्रोल, डीजल मिलावट की जांच, गैस चुल्हा उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियां, पाश मशीन से राशन वितरण, सरस डेयरी के उत्पादांे को देखा। उन्हांेने पेट्रोल एवं दूध मंे मिलावट के बारे मंे जानकारी ली। साथ ही विभागीय अधिकारियांे को इसके सरल तरीकांे से अवगत कराने के निर्देश दिए।











वेदांता की टीम ने शौचालयांे का भौतिक सत्यापन किया


                बाडमेर, 15 मार्च। केयर्न वेदांता एवं आरडीओ ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत झाक के खेतरलाई मंे बनाए गए शौचालयांे का वेदांता की टीम ने भौतिक सत्यापन किया। उन्हांेने ग्रामीणांे को शौचालय की उपयोगिता के बारे मंे जानकारी दी।
                इस अवसर पर आंधप्रदेश से आई वेदांता टीम ने ग्रामीणांे को शौचालय के महत्व के विविध पहलूआंे से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाआंे के लिए इसकी ज्यादा जरूरत होती है। इस दौरान आरडीओ के प्रतिनिधि ने बताया कि गांव-गांव तक स्वच्छता का संदेश देकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके कारण अब ग्रामीण खुले मंे शौच मंे नहीं जाते है। उन्हांेने बताया कि ग्रामीणांे को प्रोत्साहन राशि के रूप मंे 2500 रूपए का भुगतान किया जा रहा है।




सिविक एक्शन के तहत बीएसएफ ने वितरित किए व्यायाम उपकरण


                बाडमेर, 15 मार्च। सीमा सुरक्षा बल की 115 वाहिनी की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमराड़ एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुंझारानी की ढाणी मंे लायंस फिटनेस के तहत व्यायाम के उपकरण वितरण किए गए।
                राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमराड़ मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान समादेष्टा प्रदीप कुमार शर्मा ने उपस्थित जन समुदाय एवं विद्यार्थियांे को व्यायाम के महत्व के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने विद्यार्थियांे को नियमित रूप से व्यायाम करने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बारे मंे बताया। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमराड़ एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुंझारानी की ढाणी मंे समादेष्टा प्रदीप कुमार शर्मा ने व्यायाम उपकरण वितरण किए। इस दौरान कंपनी कमांडर एच.आर.पूनिया, राजाराम समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अपूर्ण विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं : नकाते


जिला कलक्टर ने 20 मार्च तक तकनीकी स्वीकृति के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 15 मार्च। विगत वर्षाें के विभिन्न योजनाआंे मंे अपूर्ण विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। बकाया तकनीकी स्वीकृति के प्रस्तावांे को आवश्यक रूप से 20 मार्च तक भिजवाएं। ताकि वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले को 31 मार्च तक ओडीएफ घोषित करवाया जाना है। उन्हांेने समस्त विकास अधिकारियांे को शेष 79 ग्राम पंचायतांे को प्राथमिकता से खुले मंे शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने अपूर्ण कार्य रहने के कारणांे से अवगत करवाने के लिए कहा। उन्हांेने विकास अधिकारियांे को आगामी 17 मार्च तक आवश्यक रूप से समस्त ग्राम पंचायतांे मंे ग्राम सभाआंे का आयोजन करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि ग्राम सभाआंे मंे आशा सहयोगिनियांे एव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे का चयन किया जाए। जिला कलक्टर नकाते ने इस दौरान ग्रामीण विकास योजनाआंे के तहत प्रगतिरत विकास कार्याें की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने विकास कार्याें की जीयो टेगिंग करवाने एवं फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित जानकारी दी। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की किश्तें जारी करने एवं आवास के कार्य पूर्ण करवाने के लिए कहा। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि अधीक्षण अभियंता ने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए 20 मार्च तक उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। ताकि केन्द्र सरकार से पूरी किश्त प्राप्त हो सके। उन्हांेने कहा कि अगर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भिजवाए गए तो राशि प्राप्त नहीं होने के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्हांेने आगामी वार्षिक कार्य योजना मंे अधिकाधिक कार्याें को शामिल करने के लिए कहा, ताकि पूर्ण बजट का उपयोग हो सके। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत स्वीकृत, प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्याें की स्वीकृति एवं गुणवत्ता का ध्यान रखे। उन्हांेने कहा कि स्वीकृत कार्य 31 मार्च तक पूर्ण हो जाए। अधिशाषी अभियंता रामबाबू शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत कार्याें पर चर्चा करते हुए वर्ष 2016-17 के आवास मार्च तक पूर्ण करवाने के लिए कहा। इस दौरान परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर, राधे गोविन्द कल्ला समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




बुधवार, 14 मार्च 2018

प्रधानमंत्री आवास योजना मंे नाम जोड़ने को सर्वे प्रपत्र की जांच करवाने के निर्देश


                बाड़मेर, 14 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकास अधिकारियांे को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की वरीयता सूची मंे नाम जोड़ने के लिए प्राप्त सर्वे प्रपत्र की पात्रता की जांच करने के निर्देश दिए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की वरीयता सूची मंे नाम जोड़ने के लिए सर्वे प्रपत्र मंे अंकित 13 मापदंडांे मंे से क्रम संख्या 1,2 एवं 4 से 10 तक के बिन्दूआंे के संबंध मंे संबंधित ग्रामसेवक से पात्रता की जांच कराने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि यदि इन बिन्दूआंे पर आवेदक पात्रता रखता है तो ऐसी स्थिति मंे उक्त जांच के उपरांत बिन्दू संख्या 3 एवं 11 से 13 जो कि किसान क्रेडिट कार्ड एवं भूमि से संबंधित है की जांच के लिए ग्राम सेवक को संबंधित हल्का पटवारी को लिखित पत्र के साथ  प्रेषित कर रिपोर्ट प्राप्त की जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को भी दी जाए। यदि आवेदक बिन्दू संख्या 1,2 एवं 4 से 10 तक के बिन्दूआंे के अन्तर्गत अपात्र पाया जाता है तो पटवारी हल्का को रिपोर्ट के लिए आवेदन पत्र प्रेषित नहीं किया जाए।

बाड़मेर शहर मंे सुचारू होगी यातायात व्यवस्था, पोलीथिन पर लगेगा अंकुश


बाड़मेर शहर मंे सफाई एवं यातायात व्यवस्था मंे सुधार के लिए आमजन ने दिए सुझाव

                बाड़मेर, 14 मार्च। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर यातायात एवं सफाई व्यवस्था मंे सुधार के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला की उपस्थिति मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आमजन के सुझावांे पर विचार-विमर्श के साथ यातायात एवं सफाई व्यवस्था मंे सुधार के लिए कई निर्णय लिए गए।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध मंे प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे जानकारी देते हुए नगर परिषद के अधिकारियांे को नालांे की सुचारू सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि शहर मंे पोलीथिन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय पर कपड़े की थैली वितरित करने वाली दो मशीनंे स्थापित की जा रही है। इसमंे पांच रूपए का सिक्का डालने पर एटीएम मशीन की तर्ज पर कपड़े की दो थैलियां मिलेगी। उन्हांेने स्वयं सहायता समूह की महिलाआंे के सहयोग से शहर मंे पोलीथिन की थैलियांे की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए टैम्पांे चलाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पोलीथिन की थैलियांे पर अंकुश के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सामान सहित पोलीथिन की थैली जब्त की जाए। संबंधित दुकानदार के साथ ग्राहक के पास भी पोलीथिन मंे सामान भरा होने पर इसको जब्त करने की कार्रवाई की जाए। जिला कलक्टर ने शहर मंे यातायात व्यवस्था सुधारने के संबंध मंे आमजन से सुझाव लिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने स्टेशन रोड़, चौहटन रोड़, मुख्य बाजार, सिणधरी रोड़ समेत विभिन्न स्थानांे पर यातायात व्यवस्था सुधारने के संबंध मंे आमजन से सुझाव आमंत्रित किए। उन्हांेने आमजन की ओर से किसान छात्रावास के पास इस तरह की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए कि नेहरू नगर से आने वाला दुपहिया वाहन चालक सड़क क्रास करके जा सके। इसके लिए यातायात पुलिस को बेरिकेटिंग लगाकर प्रायोगिक व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिला परिवहन अधिकारी को टैम्पांे के जरिए प्रभावित होने वाली यातायात व्यवस्था मंे सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दुकानांे के बाहर डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए। साथ ही इसकी पालना नहीं होने पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक सुभाष चंद्र, जिला परिवहन अधिकारी डीडी मेघानी, नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल, पुरूषोतम खत्री, किशनचंद अमलानी, जगजीवन राम समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर मंे वाहनांे की पार्किग व्यवस्था, आवारा पशुआंे की धरपकड़, शहर मंे पुराने कचरे एवं मलबे को हटाने, आमजन मंे स्वच्छता एवं सफाई के प्रति जन जागरूकता लाने, सरकारी कार्यालयांे,शिक्षण संस्थाआंे, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाआंे, गैर सरकारी संगठनांे के सहयोग से सफाई व्यवस्था मंे सुधार लाने पर विचार-विमर्श किया गया।



विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 15 मार्च को


                बाड़मेर, 14 मार्च। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 15 मार्च को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी 15 मार्च को


                बाड़मेर, 14 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे एवं कर्तव्यांे के बारे मंे जागरूक करने के लिए सूचना केन्द्र मंे 15 मार्च को एक दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
                जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि इस दौरान प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी के माध्यम से उपभोक्ताआंे को जागृत करने, उनके अधिकारांे एवं कर्तव्यांे के बारे मंे अवगत कराने, उपभोग्य वस्तुआंे के माप के तरीके, गुणवत्ता की जांच की प्रक्रिया, सेवाआंे मंे दोष के प्रकार से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 मार्च को सूचना केन्द्र मंे प्रातः 9 बजे प्रदर्शनी लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान उपभोक्ता अधिकारांे से संबंधित पेम्पलेट एवं फोल्डर्स का वितरण भी कराया जाएगा।


औद्योगिक समिति की बैठक 22 को


                बाडमेर, 14 मार्च। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 22 मार्च को सायं 5 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 20 को


                बाडमेर, 14 मार्च। नेहरू युवा बोर्ड एवं जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 20 मार्च को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला युवा समन्वयक ओम प्रकाश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

गौरव सेनानियांे के लिए चौहटन मंे समस्या समाधान शिविर 15 मार्च को


                बाड़मेर, 14 मार्च। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 15 मार्च को चौहटन तहसील कार्यालय परिसर मंे 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। इसके लिए सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

सैनिक विश्राम गृह बाड़मेर में स्वच्छता अभियान गुरूवार को


                बाड़मेर, 14 मार्च। जिला सैनिक विश्राम गृह परिसर बाडमेर में स्वच्छता अभियान का आयोजन गुरूवार को प्रातः 8 बजे रखा गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने सभी गौरव सैनानियों से अनुरोध किया है कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें।

बाड़मेर मंे मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने को बनेगी कार्य योजना


                बाड़मेर, 14 मार्च। बाड़मेर मंे मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए यूरोपियन कमीशन के सहयोग से कार्य योजना बनेगी। इसको लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की मौजूदगी मंे यूरोपियन कमीशन के प्रतिनिधियांे ने मातृ-शिशु मृत्यु दर से जुड़े विविध पहलूआंे पर विचार-विमर्श किया।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर जिले मंे मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने की दिशा मंे किए जा रहे प्रयासांे, आधारभूत सुविधाआंे एवं प्रस्तावित कार्य योजना के संबंध मंे सुझावांे के साथ अन्य विविध पहलूआंे से रूबरू कराया। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे विकट भौगोलिक परिस्थितियांे के साथ दूरस्थ इलाकांे तक पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने से काफी दिक्कतांे का सामना करना पड़ता है। उन्हांेने यूरोपियन कमीशन के प्रतिनिधियांे से बाड़मेर जिले को लेकर कार्य योजना बनाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि चिकित्सकीय स्टाफ को प्रोत्साहन राशि एवं दूरस्थ इलाकांे तक चिकित्सकीय सुविधाआंे की पहुंच सुनिश्चित करते हुए मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। इस दौरान यूरोपियन कमीशन के प्रतिनिधियांे ने बाड़मेर जिले से जुड़े विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी लेते हुए कहा कि आगामी दिनांे मंे विस्तार से कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने विभागीय योजनाआंे, संसाधनांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



डीएमएफटी की प्रबंधन समिति की बैठक मंे हुआ विकास कार्याें पर विचार-विमर्श


शिव एवं चौहटन मंे स्वीकृत महाविद्यालयों के लिए 50-50 लाख की स्वीकृति जारी होगी

                बाड़मेर, 14 मार्च। डीएमएफटी की प्रबंधन समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित हुई। इस दौरान विभागवार विचार-विमर्श करते हुए विकास कार्याें को अंतिम रूप दिया गया।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शाषी परिषद की बैठक मंे अनुमोदित कार्याें की प्रशासनिक,तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृति पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हांेने अधिकारियांे से कार्याें की उपयोगिता के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि विकास कार्य अन्य किसी योजना मंे स्वीकृत अथवा प्रस्तावित नहीं होना चाहिए। उन्हांेने इस संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे को प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान शिव एवं चौहटन मंे नव स्वीकृत महाविद्यालयांे के 50-50 की वित्तीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानांे पर वन विभाग, चिकित्सा विभाग, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग के विभिन्न विकास कार्याें की स्वीकृति जारी करने पर विचार-विमर्श हुआ। जिला कलक्टर नकाते ने कार्यवार समीक्षा करते हुए कार्याें की प्रशासनिक, तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि खनन प्रभावित इलाकांे मंे आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के कार्याें को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रांे के भवन, चिकित्सक आवास, हैंडपंप, सोलर टयूबवैल, आंगनबाड़ी केन्द्रांे, सड़क निर्माण के साथ विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के प्रस्तावांे की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, खनि अभियंता भगवानसिंह, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, रणजीतसिंह, अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी, सूराराम चौधरी, सोनाराम बेनिवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 13 मार्च 2018

पासवान ने पीड़ित परिवारांे से मिलकर की योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

बाड़मेर, 13 मार्च। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा.योगेन्द्र पासवान ने मंगलवार को बालोतरा प्रवास के दौरान बाड़मेर जिले में अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्हांेने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ पिछले दिनांे औद्योगिक इकाइयांे मंे हुए हादसे के पीड़ित परिवारांे से मिलकर सांत्वना दी।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा.योगेन्द्र पासवान ने बालोतरा डाक बंगला परिसर मंे अधिकारियांे की बैठक के दौरान अनुसूचित जाति के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन तक पहुंुचाने के निर्देश दिए। आयोग के सदस्य पासवान ने अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम, राजस्व, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना,शिक्षा,स्वास्थ्य समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को निर्धारित समयावधि मंे पूरा किया जाए। ताकि उन्हें योजनाओं का समय से लाभ मिल सके। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन के अनुसार मृतकांे के आश्रितांे एवं घायलों के परिवार जनों को अधिक से अधिक सरकारी सहायता दिलाने की कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस इकाइयो में घटना घटित हुई हैं उनमें सरकारी नार्म्स के अनुसार सुरक्षा के उपकरण नही होने पर इकाई मालिक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को निर्देश दिए कि इकाइयो से संबधित जिस विभागीय अधिकारी की लाफरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कार्यवाही करें। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते , पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ,उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी , तहसीलदार सुरेंद्र कुमार , पुलिस उप अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, थानाधिकारी भंवरलाल सीरवी ,सहायक श्रम आयुक्त निरीक्षक बॉयलर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मृतकांे के आश्रितांे एवं घायलों के परिजनों को दी सांत्वना : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा.योगेन्द्र पासवान ने बैठक से पूर्व औधोगिक इकाई में घटित हादसे में मृतकांे के आश्रितांे एवं घायलों के निवास पर पहुंच कर सांत्वना दी। उन्हांेने मृतक की पत्नी से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद आयोग सदस्य पासवान ने औधोगिक इकाई का निरीक्षण किया ।



गौरव सेनानियांे के लिए चौहटन मंे समस्या समाधान शिविर 15 मार्च को


                बाड़मेर, 13 मार्च। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 15 मार्च को चौहटन तहसील कार्यालय परिसर मंे 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। इसके लिए सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 27 को


                बाडमेर, 13 मार्च। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 27 मार्च को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को बकाया पेंशन प्रकरणों की सूचनाएं निर्धारित प्रपत्र में 21 मार्च तक भिजवाने तथा निर्धारित तिथि 27 मार्च को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी चौधरी को विदाई दी


                बाड़मेर, 13 मार्च। बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी का ओसिया तबादला होने पर जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह के दौरान उनको विदाई दी गई।
                इस अवसर बाड़मेर पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती पुष्पा चौधरी ने विकास अधिकारी की सेवाआंे को सराहनीय बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सहायक अभियंता रामलाल जैन, लेखाधिकारी सुरेश यादव के साथ पंचायत समिति के कार्मिकांे, जन प्रतिनिधियांे एवं विभिन्न मीडियाकर्मियांे ने चौधरी को भावभीनी विदाई देते हुए उनकी सेवाआंे को यादगार बताया। इस दौरान विकास अधिकारी चौधरी को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर विदाई दी गई।

अग्रणी जिला प्रबंधक गीगल की सेवाएं सराहनीय : नकाते


अग्रणी बैंक के एलडीम अशोक गीगल को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में दी विदाई

                बाड़मेर, 13 मार्च। लीड बैंक अधिकारी अशोक गीगल की सेवाएं सराहनीय रही है। इनके सहयोग से बैंकांे के माध्यम से जिले के आर्थिक विकास के साथ वित्तीय साक्षरता के उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को लीड बैंक अधिकारी अशोक गीगल के बैंकर्स की ओर से रखे गए विदाई समारोह के दौरान यह बात कही। गीगल 31 मार्च को सेवानिवृत होने जा रहे है।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अशोक गीगल की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ रहने एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हांेने गीगल को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर विदाई दी। इस दौरान अशोक गीगल ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे सभी क्षेत्रों में हर वर्ष उत्कृष्ट कार्य हुआ है। उन्हांेने कहा कि जनधन खाते खोलने, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, रूपे कार्ड वितरण, सुदूर गांवांे तक बैंक बीसी व्यवस्था, मुद्रा ऋण वितरण, बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना में उपलब्धि एवं सरकार की ओर से प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओ के लक्ष्य पूर्ति आदि मंे सराहनीय कार्य किया गया है। उन्हांेनेे जिला प्रशासन, डीडीएम नाबार्ड एवं सभी बैंक अधिकारियों एवं अन्य वितीय संस्थाओं का उनके अनवृत सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए जिले के आर्थिक विकास के लिए इसी तरह बैंको एवं प्रशासन का परस्पर तालमेल एवं सहयोग जारी रखने का आव्हान किया।




शौचालय निर्माण से ही मिलेगा महिलाओं को आत्मसम्मान : गौतम


सीमा सुरक्षा बल की पहल सरहदी इलाकांे मंे ग्रामीणों के लिए बनाए शौचालय

                बाड़मेर, 13 मार्च। सीमा सुरक्षा बल 72 बटालियन की ओर से एक सामाजिक पहल कर ग्रामीणों के लिए बनाये गए नवनिर्मित शौचालयों का लोकार्पण सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय बाड़मेर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम प्रतुल गौतम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सरहदी गांवांे केलनोर, नवातला जेतमाल एवं शौभाला जेतमाल में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए शौचालयों का लोकार्पण किया गया।
                इस दौरान सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने स्वच्छता के प्रति विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खुले में शौच जाना एक सामाजिक अभिशाप है, इससे कई बीमारियां फैलती है। उन्हांेने कहा कि घर की महिला एवं बेटी के लिए खुले में शौच के लिए जाना महिला अस्मिता को ठेस पहुंचाता है एवं गांव की प्रतिष्ठा पर भी प्रश्नचिह्न लग जाता है। उन्हांेने कहा कि घर-घर में शौचालय का निर्माण कर महिलाओं को आत्मसम्मान से जीने का हक दें। उन्होंने समाज के सर्वागींण विकास के लिए बालिका शिक्षा को अति आश्यक बताया। इस दौरान कमांडेंट स्वर्ण देव ने कहा कि गांव में स्वच्छता बनाए रखने एवं बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक है कि खुले में शौच जाने की बुराई को समाप्त किया जाए। प्रत्येक ग्रामवासी को घर में शौचालय का निर्माण करवाकर उसका उपयोग करना चाहिए। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कमल पिलानिया ,असिस्टेन्ट कमांडेंट एम.यू .शिद्दीकी,असिस्टेंट कमांडेंट सवाई सिंह , इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट रूपक कुमार, इंस्पेक्टर मुखाराम, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार भी मौजूद रहे ।
सिविक एक्शन प्रोग्राम में बनाये गए है शौचालय : बीएसएफ ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक अनूठी पहल कर आमजन को स्वच्छ वातावरण एवं महिलाओं को आत्मसमान देने के उद्देश्य से सरहदी गांव केलनोर, नवातला जेतमाल, शौभाला जेतमाल में विभिन्न स्थानों पर एक सामाजिक सरोकार निभाते हुए गरीब परिवारों के लिए शौचालय का निर्माण किया है।






अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाडमेर, 13 मार्च। जिले में घटित अग्नि प्रकरणों में उपखण्ड अधिकारियों की अभिशंषा सहित प्राप्त प्रकरणों में अग्नि पीडितों को आर्थिक सहायता के रूप में राशि भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
                जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) शिवप्रसाद मदन नकाते ने आदेश जारी कर बाडमेर तहसील क्षेत्र में लच्छाराम पुत्र लूम्बाराम मेगवाल निवासी मातासर को 7300 रूपये, श्रीमती मीरोदेवी पत्नी बंशीलाल कुमावत निवासी सांसियों की बस्ती को 3200 रूपये, दुर्जनसिंह पुत्र करनसिंह राणा राजपूत निवासी आदर्श बस्ती गुडीसर को 4100 रूपये, पूनमाराम पुत्र रूगाराम कुम्हार निवासी बीबडा बोला को 6200 रूपये, डंूगरसिंह पुत्र मूलसिंह राजपूत निवासी जसवंतसिंहपुरा को 7000 रूपये, कानाराम पुत्र निम्बाराम जाट निवासी पोलाणियों की ढाणी को 20200रूपये,  धर्माराम पुत्र रतनाराम भील निवासी आकल को 12000रूपये, मांगाराम पुत्र तगाराम भील निवासी बोला को 6200रूपये, मुबारक खान पुत्र लखा खान मुसलमान निवासी लाखेटाली को 4100रूपये, मांगाखान पुत्र नजरा खान मिरासी निवासी सेजुओं की ढाणी को 4100रूपये, हनुमानाराम पुत्र गोकलाराम जाट निवासी आदर्श चवा को 2100रूपये, मंगनाराम पुत्र हरदानराम जाट निवासी राइकों की ढाणी को 16200रूपये, जोगाराम पुत्र पाबूराम जाट निवासी आदर्श उण्डखा (पशु क्षति) 27000रूपये एवं भेराराम पुत्र हरखाराम जाट निवासी कुडला को 3200रूपये, शिव तहसील क्षेत्र में हुकमाराम पुत्र महेन्द्राराम मेगवाल निवासी बाटाडा को 4100रूपये, किशनदान पुत्र राजूदान चारण निवासी आरंग को 10200रूपये, रामसर तहसील क्षेत्र में पूंजाराम पुत्र तगाराम भील निवासी चाडी को 4100रूपये, अलीखां पुत्र मोहम्मद रहीम मुसलमान निवासी खारची बबुगुलेरिया को 7900रूपये, शेम्भूराम पुत्र गुमानाराम मेगवाल निवासी जुमा फकीर की बस्ती को 4100रूपये, श्रीमती जतना पत्नी भीमाराम मेगवाल निवासी जादम का पार पादरिया को 8200रूपये, सेडवा तहसील क्षेत्र में श्रीमती कमला पत्नी श्रवण कुमार मेगवाल निवासी सरूपे का तला को 7900रूपये, बहादूर पुत्र अदरूप मुसलमान निवासी झडपा को 4100रूपये, पचपदरा तहसील क्षेत्र में शबीर खान पुत्र वली खान मुसलमान निवासी किटनोद (पशुक्षति) को 17700रूपये तथा गडरारोड तहसील क्षेत्र में रहमतुल्ला खां पुत्र मुराद खां मुसलमान निवासी फकीरों की बस्ती केरली नाडी को 8200रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...